Category: uttar-pradesh

  • मध्यान्ह भोजन प्रतिपूर्ति के सम्बन्ध मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर 19 जून/मध्यान्ह भोजन प्रतिपूर्ति के सम्बन्ध मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 24 मार्च से 30 जून, 2020 तक की कन्वर्जन कास्ट प्राथमिक स्तर हेतु प्रति छात्र 374 रू0 तथा जूनियर स्तर हेतु 561 रू0 प्रति छात्र की दर से बच्चों के माता/पिता/अभिभावकों खातों में छम्थ्ज्ध् त्ज्ळै के माध्यम से अविलंब प्रेषित करें तथा शासन द्वारा निर्धारित प्रति छात्र प्रतिदिन प्राथमिकत स्तर हेतु 7.6 कि0ग्रा0 तथा उच्च प्राथमिक स्तर हेतु 11.4 कि0ग्रा0 की दर से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा। शासन द्वारा आवश्यकता के सापेक्ष कम कन्वर्जन कास्ट तथा खाद्यान्न प्राप्त हुआ है। अतः वितरण क्रमांक की प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि सहायता प्राप्त हाईस्कूल/इण्टर कालेजों में नामांकित कक्षा-8 तक के बच्चों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर 02 दिन के अन्दर अपलोड करायें। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें कि आबंटित खाद्यान्न के सापेक्ष खाद्यान्न वितरण हेतु बच्चों को 02 दिन के अन्दर प्राधिकार पत्र उपलब्ध करायें। प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालय में नामांकित बच्चों को खाद्यान्न प्राप्त हो चुका है। कन्वर्जन कास्ट तथा खाद्यान्न वितरण की सूचना से अपने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला आपूर्ति अधिकारी अभय सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • सच्चाई सामने लाने पर यूपी सरकार करवा रही एफआईआर : प्रियंका गांधी

    [object Promise]

    लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को वाराणसी में एक पत्रकार पर हुई एफाईआर को लेकर सरकार पर निशाना साधा और लिखा कि सच्चाई सामने लाने पर यूपी सरकार पत्रकारों पूर्व अधिकारियों, विपक्ष और अब यहां तक की पत्रकारों पर एफआईआर करवा रही है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीटर के माध्यम से एक वेबसाइट के लिंक को पोस्ट करते हुए लिखा कि “यूपी सरकार एफआईआर करके सच्चाई पर पर्दा नहीं डाल सकती। जमीन पर इस आपदा के दौरान घोर अव्यवस्थाएं हैं। सच्चाई दिखाने से इनमें सुधार संभव है लेकिन यूपी सरकार पत्रकारों पर, पूर्व अधिकारियों पर, विपक्ष पर सच्चाई सामने लाने के लिए एफआईआर करवा रही है।”

    ज्ञात हो कि वाराणसी के डोमरी गांव की एक महिला ने एक समाचार पोर्टल के पत्रकार और संपादक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है क्योंकि इनकी एक रिपोर्ट में कथित तौर पर महिला की बातों को गलत ढंग से पेश करने के साथ-साथ उनकी जाति व वित्तीय स्थिति का भी मजाक उड़ाया गया है।

    कोतवाली के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि “डोमरी गांव की एक महिला ने पिछले हते राम नगर पुलिस के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एक नए पोर्टल के मुख्य संपादक और रिपोर्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह शिकायत आईपीसी की धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य), 501 (मानहानिकारक जानी हुई बात को मुद्रित या उत्कीर्ण करना) और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है। चंदेल ने कहा कि छानबीन के लिए अब उन्हें यह मामला सौंप दिया गया है।”

  • किसान बोले, कोरोना के संकट में भी योगी जी आपने कमाल कर दिया

    [object Promise]

    लखनऊ। योगीजी आपने तो कोरोना के वैश्विक संकट में भी हमारे लिए कमाल का काम किया। सिर्फ हमें ही नहीं प्रदेश और देश को भी आप ही जैसे सक्षम, दृढ़ निश्चयी और दूरदृष्टि वाले नेता की जरूरत है। लिहाजा अपनी सेहत का खयाल रखें। ये बातें गन्ना किसानों ने कही।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने आवास पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ओर से आयोजित विडियो कान्फ्रेंसिंग में किसानों से बात कर रहे थे। मुजफ्फरनगर के अरविंद मलिक ने कहा, “मैं 40 साल से खेती कर रहा हूं। पहली बार सर्वे के बाद खेत में ही गन्ने की पर्ची मिली। मेरा सौ फीसद भुगतान हो चुका है। ई-गन्ना एप में सारी जानकारी उपलब्ध रहती है। इससे पूरी व्यवस्था पारदर्शी हो गयी। आप कोरोना के वैश्विक संकट में भी हमारी उम्मीद बन कर उभरे। आगे भी रहेंगे।”

    मेरठ के विनोद सैनी ने कहा, “कोरोना के नाते जब लकडाउन हुआ तो लगा कि हम किसान तो काम से गये। पर हुआ इसका ठीक उलटा। आपकी पहल से सभी चीनी मिलें चलीं। गन्ने का भुगतान भी हुआ। आपकी पहल से विभाग में जो पारदर्शिता आयी है उससे हम किसानों को बहुत लाभ हुआ। आपकी प्रेरणा से ही हमने गन्ने के साथ गोभी की सहफसल ली। इससे गन्ने की सारी लागत निकल आयी।” सैनी ने कहा कि किसानों के व्यापक हित में अन्य फसलों की तरह सब्जी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य होना चाहिए।

    संभल के सुधीर त्यागी ने कहा, “पूर्व की सरकारों में भी सब कुछ था, बस नहीं था आप जैसा नेतृत्व। किसान देश की रीढ़ हैं और आप उनके शुभचिंतक। मेरे पास आपका आभार जताने के लिए शब्द नहीं हैं। भरपूर बिजली के नाते सिंचाई की कोई दिक्कत नहीं। कृषि निवेश भरपूर है। साथ ही विभाग द्वारा अद्यतन खेती के बारे में किसानों को लगातार जागरूक करने का भी हमें लाभ मिला है।”

    पीलीभीत के हरिमोहन गंगवार, लखीमपुर खीरी के परविंदर सिंह, अंबेडकर नगर के अमरेंद्र वर्मा, गोंडा के अनिल चंद्र पांडेय, गोरखपुर के रामसूरत मौर्य और कुशीनगर के देवेंद्र राय ने कहा कि आपने व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर विभाग की सारी माफियागिरी खत्म कर दी। नयी चीनी मिलें लगीं। घटतौली खत्म हो गयी। प्रशिक्षण के नाते हमारी उपज भी बढ़ गयी।

  • साक्षी महाराज पहुंचे विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बयान दर्ज कराने, बोले….

    [object Promise]

    लखनऊ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अयोध्या के ढांचा विध्वंस मामले में बुधवार को विशेष अदालत के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए उस समय की कांग्रेस सरकार ने विद्वेष की भावना से मुकदमा पंजीकृत कराया था। विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव ने उनका बयान दर्ज करने के बाद अन्य आरोपितों के बयानों के लिए 18 जून की तिथि नियत की है।

    साक्षी महाराज ने करीब एक हजार से अधिक सवालों के जवाब में सीबीआइ के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। यह मामला उस समय की कांग्रेस सरकार (केंद्र) एवं पूर्व सरकार (राज्य) के कुचक्र का परिणाम है। जिसने आपस में मिलकर षड्यंत्र रच कर सभी को फंसाया, जिससे कि वह उसका राजनीतिक लाभ उठा सकें। साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा कि उस समय की सरकार ने उच्च न्यायालय की अनुमति से होने वाली कारसेवा के स्वरूप को ध्वस्त करने के लिए दो ढाई सौ अराजकतत्वों को कारसेवक के वेश में भेजने का कार्य किया था।

    घटनाओं से हमारा कोई संबंध नहीं

    आरोपित साक्षी महाराज ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित होने की बात कहते हुए कहा कि अयोध्या के ढांचा विध्वंस मामले में और वहां की घटित घटनाओं से उनका कोई संबंध नहीं है। वह मामला चाहे अयोध्या में शिलान्यास का हो या राम जन्मभूमि का ताला खुलवाने का या मंदिर के अंदर मूॢत रखने का हो। यह सभी काम कांग्रेस की सरकारों द्वारा षड्यंत्र रचकर किया गया था। साक्षी महाराज ने स्वयं को निर्दोष बताया और कहा कि वह अपने को निर्दोष साबित करने के लिए बचाव साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। अदालत के समक्ष बुधवार को साक्षी महाराज के अलावा अन्य कोई आरोपित उपस्थित नहीं हुआ। इस प्रकरण में अब तक 11 आरोपितों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अदालत मामले में 18 जून को भी सुनवाई करेगी।

    साढ़े तीन घंटे से अधिक चली सुनवाई

    बचाव पक्ष के वकील केके मिश्र ने बताया कि 313 सीआरपीसी के अंतर्गत न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के आधार पर बनाए गए 1047 प्रश्नों के उत्तर साक्षी महाराज ने दिए। बयान देने वाले ये 11वें आरोपित हैं।

    आडवाणी, कल्याण व जोशी समेत दस लोगों का ऑनलाइन दर्ज होगा बयान 

    अदालत में सुनवाई के दौरान पूर्व आदेश के अनुपालन में बचाव पक्ष के वकीलों ने पूर्व जिला मजिस्ट्रेट आरएन श्रीवास्तव, महंत नृत्य गोपाल दास, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, जय भगवान गोयल, अमरनाथ गोयल, सुधीर कक्कड़, आचार्य धर्मेंद्र देव, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निवास स्थान का पता दाखिल किया गया। अदालत ने कहा है कि जिन आरोपितों के निवास स्थान का पता दाखिल नहीं किया गया है, वह स्वयं अदालत में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराना सुनिश्चित करें। बचाव पक्ष द्वारा लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी का पता दाखिल करते हुए कहा गया कि उमा भारती स्वयं अदालत में हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराएंगी।

  • यूपी में मिला प्रमोशन 21 आईएएस अफसरों को

    [object Promise]

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश शासन ने 1988 और 1989 बैच के आईएएस अफसरों को बुधवार को अपर मुख्य सचिव पद पर प्रोन्नति दे दी। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नियुक्ति विभाग ने प्रमोशन के आदेश जारी किए। अपर मुख्य सचिव पद पर प्रोन्नत होने वाले 1988 बैच के अफसरों में आलोक कुमार-प्रथम, डॉ़ रजनीश दुबे, राजन शुक्ला, नवनीत सहगल, एमवीएस रामीरेड्डी, जूथिका पाटणकर, मनोज कुमार सिंह, टी़ वेंकटेश, अरविंद कुमार और एस.राधा चौहान शामिल हैं।

    वहीं 1989 बैच के अफसरों में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल, देवेश चतुर्वेदी, मोनिका एस़ गर्ग, आराधना शुक्ला, डिंपल वर्मा, प्रशांत त्रिवेदी, मनोज सिंह, अमित मोहन प्रसाद, सुरेश चंद्रा, संजय आऱ भूसरेड्डी और अनिल कुमार-प्रथम हैं।

    केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के कारण जूथिका पाटणकर का प्रोफार्मा प्रमोशन किया गया है। अभी तक प्रदेश में 16 आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात थे। 1988 और 1989 बैच के अफसरों के प्रमोशन के बाद अब प्रदेश में कुल 36 अफसर इस पद पर तैनाती पा चुके हैं।

  • अल-कायदा का संदिग्ध यूपी में गिरफ्तार

    [object Promise]

    बरेली| बरेली जिले के किला इलाके से अल-कायदा के एक संदिग्ध सरगना को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को उस वक्त हुई, जब एटीएस की टीम को इस बात की जानकारी मिली कि मोहम्मद शोएब उर्फ अबू मोहम्मद अली का नाम एक कट्टरपंथी सोशल मीडिया अनुप्रयोगों का उपयोग करके युवाओं को संगठित करने का प्रयास कर रहा है।

    लखनऊ से एटीएस की एक टीम अपने स्थानीय अधिकारी मंजीत सिंह के साथ जब बरेली के एक घर में छापा मारा, तो उन्होंने पाया कि अकांउट को संचालित करने वाला शख्स वास्तव में 28 वर्षीय इनामुल हक है, जो वहां अपने छोटे भाई के साथ रहता था।

    हक बेरोजगार था और अलग-अलग नामों के साथ कई सोशल मीडिया अनुप्रयोगों पर सक्रिय था। उस पर लखनऊ में एटीएस पुलिस स्टेशन द्वारा कई आपराधिक आरोप लगाए गए हैं।

    एटीएस टीम के एक सदस्य ने कहा, “हमने ऐसे कई सारे साक्ष्य बरामद किए हैं, जो अल-कायदा के साथ इनामुल के संबंध को दशार्ता है। वह सोशल मीडिया का उपयोग कर युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए बहलाने का प्रयास करता था। हमारी जांच जारी है।”

    इस बीच, एटीएस सूत्रों ने कहा कि इनामुल हक को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है।

    अल-कायदा से संबंधित आक्रामक साहित्य उसके मोबाइल फोन में संग्रहीत पाया गया है, जिसे आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

  • लॉकडाउन में वाराणसी की स्थिति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे समीक्षा, कमिश्‍नर व डीएम देंगे प्रस्‍तुति

    [object Promise]

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का हाल इस बार शुक्रवार को आॅनलाइन जानेंगे। यहां से हाल बताने के लिए कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा एनआइसी सेंटर में प्रजेंटेशन देंगे।

    प्रधानमंत्री को बताया जाएगा कि प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान जनपद में कोरोना संक्रमितों के इलाज, उन्हें खोजने, लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने के लिए क्या कार्य किए गए। प्रधानमंत्री का फोकस नीति आयोग के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सेवापुरी को 90 दिनों में आदर्श ब्लाक बनाने की योजना भी होगी। योजना के तहत पूरे ब्लाक को 31 अगस्त तक बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने आदि से पूरी तरह संतृप्त किया जाएगा।

    पीएमओ के ज्वाइंट सेक्रेट्री ने जिला प्रशासन के साथ तैयारियों की 12 जून को समीक्षा की थी

    पीएमओ के ज्वाइंट सेक्रेट्री ने जिला प्रशासन के साथ तैयारियों की 12 जून को समीक्षा की थी। समीक्षा से संतुष्टि व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 19 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर सकते हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ज्वाइंट सेक्रेट्री को जनपद में लॉकडाउन के दौरान चल रहे कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी थी। कोरोना के दौरान किस प्रकार से कोविड-19 पाजिटिव को खोज निकालने के लिए पूरी मशीनरी के साथ संगठित रूप से कार्य किए गए। साथ ही सरकार और सामाजिक संगठनों द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री को वितरित किया गया। हर जरूरतमंद तक पहुंचाया गया। इसके बाद करीब सवा लाख प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया गया।

    सेवापुरी के नौ सेक्टर में 128 तरह के कार्य चिह्नित किए गए

    सेवापुरी के संबंध में नौ सेक्टर में 128 तरह के कार्य चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक विभाग ने अपना कार्य निर्धारित किया है। ब्लाक को इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, कौशल, जल निकासी, वानिकी, मनरेगा आदि कार्यो के लिए 175 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। हम इसी सप्ताह ग्राउंड लेवल के कर्मचारियों की तैनाती कर प्रशिक्षित कर देंगे और कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने जनपद में चल रही विकास की योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी थी। ज्वाइंट सेक्रेट्री व डायरेक्टर ने विशेष रूप से श्री काशी विश्वनाथ धाम,  रिंगरोड फेज टू, फोरलेन, बीएचयू में चल रहे निर्माण आदि के विषय में बताया गया। कमिश्नर ने बताया कि प्रधानमंत्री की समीक्षा के पहले पीएमओ ने रिहर्सल के तौर पर सभी पक्षों के संबंध में जानकारी हासिल की।

  • शहीद जवानों की याद मे शोकसभा आयोजित कर दी गई श्रधंजलि

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी।सोमवार को एल ए सी पर देर रात्रि भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख़ के गलवान घाटी में खूनी झड़प के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में गौरीगंज तिराहा मुसाफिरखाना अमेठी में सपा वरिष्ठ नेता राम उदित यादव की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन कर चीन के घाती हमले में शहीद वतन के जांबाजों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सपा वरिष्ठ नेता राम उदित यादव व पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओ ने भारतीय सैनिको की शहादत को देश के प्रति बलिदान का दुखद अविस्मरणीय अध्याय ठहराया है।श्री यादव ने कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले का चीन की ही भाषा में जवाब देने के लिए आज देश एकजुट हैं, चीन को बेहिचक सैन्य जवाब दिया जाना होगा। और उन्होंने कहा कि सभी लोगो को सम्पूर्ण चीनी सामानों का बहिष्कार कर देश हित मे अपना योगदान देगें ऐसी हम उम्मीद करते है। वही क्षेत्र में भारत- चीन एल ए सी सीमा के गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर लोगो मे दुःख तथा चीन के प्रति भारी आक्रोश देखा गया।अमर शहीदो को श्रद्धांजलि के मौके पर जाहिर अहमद,अनिल यादव ,हर्ष यादव,देवी शरण यादव सुनील,शिवा ,मोहित सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • सरकारें शहीदों के परिजनों की करे मदद, परिवार में किसी एक को दें नौकरी – मायावती

    [object Promise]

    लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी (बसपा)की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चीन के साथ झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें शहीदों के परिजनों को 3 माह के भीतर ही सभी मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी जरूर दें। मायावती ने गुरुवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि “पीएम का यह कहना कि ‘वे मारते-मारते मरे हैं’, उनकी वीरता व शहादत को पूरे देश की ओर से भावभीनी श्रद्घांजलि है, लेकिन यह काफी नहीं है। अब केन्द्र व राज्य सरकारों का खास दायित्व बनता है कि वे उनके परिवारों को 3 माह के भीतर ही सभी मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी जरूर दे।”

    उन्होंने आगे लिखा कि “देश की आन, बान व शान के लिए चीनी सेना के साथ संघर्ष में अपने प्राण की आहुति देने वाले 20 वीर सैनिकों के घरों में मातम के ²श्य काफी हृदयविदारक। जवानों ने अपना कर्तव्य ऐसा निभाया है जिस पर परिवार व देश को गर्व है। उन्हें श्रद्घा-सुमन अर्पित। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है।”

  • रायबरेली: सिपाहियों को घूस माँगना सीखना पड़ा महंगा, ऑडियो वायरल होने पर SO हुए सस्पेंड

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश : रायबरेली जनपद में इन दिनों थाना प्रभारी खीरी का एक ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो में थानाध्यक्ष मणिशंकर तिवारी उपनिरीक्षकों और सिपाहियों को घूस मांगने और अवैध कमाई का तरीका समझा रहे हैं। वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी स्वप्निल ममगई ने एसओ साहब को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच बैठाते हुए कार्रवाई की बात भी कही है।
    बताया जा रहा है कि एसओ मणिशंकर तिवारी की पाठशाला में वे अपने मातहतों को अवैध कमाई का तरीका बताते हुए अपने कारनामों के किस्से सुना रहे थे।वायरल ऑडियो में SO साहब कह रहे हैं, ‘बालू की ट्रकें चल रही हैं. पकड़ो उन्हें. बालू की ट्रकों में ही पैसा है। तुम लोग महिला पकड़कर लाते हो तो उससे केवल हजार 2 हजार रुपये मिलेंगे, लेकिन खड़े करवाओ चार ट्रक।मैं खुद एआरटीओ को फोन करूंगा, चालान होगा 50 हजार का, थाने पर 10-15 हजार तो आएगा ही।नहीं देगा तो टांग तोड़ देंगे उसकी। जिंदगी बर्बाद कर दो जो नेतागीरी करे.’
    वायरल ऑडियो में एसओ साहब खुद के अवैध कारनामों का भी बखान करते सुनाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि तुम लोगों को पैसा कमाने की तमीज नहीं है।मुझसे सीखिए। जब मैं एएसआई था तब भी जमकर कमाया।एक सपा नेत्री थी, जितने बड़े आदमी को पकड़ोगे, उतना ही पैसा होगा, लेकिन हां, रिस्क भी होता है. पैसा कमाने के लिए सब झेलना पड़ता है। वायरल ऑडियो में एसओ मणिशंकर तिवारी भद्दी-भद्दी गलियों का भी प्रयोग कर रहे हैं।वे कह रहे हैं पुलिस कप्तान तो ईमानदार हैं, लेकिन बाकी सभ भ्रष्ट हैं और पैसा कमा रहे हैं।