Category: uttar-pradesh

  • लगा ‘करंट’ का झटका तो सिमटने लगा बुनकरों का कारोबार

    [object Promise]

    प्रयागराज। जिले के मऊआइमा क्षेत्र में कपड़ा बनाने के लिए सैकड़ों पावरलूम स्थापित हुए। मऊआइमा सहित आसपास के करीब 15 किलोमीटर के गांवों में यह कारोबार चलता रहा। इससे करीब दस हजार लोगों को रोजगार मिला। पावरलूम बिजली से चलते हैं। मार्च 2020 तक बिजली का फिक्स्ड चार्ज लगने से बिजली पर खर्च कम होता था और धंधा ठीक चल रहा था। अब पहली अप्रैल 2020 से प्रदेश सरकार ने बिजली के मीटर लगा दिए। इससे करीब तीस गुना बिल बढ़ जाने पर बुनकर पावरलूम बंद कर रहे हैं।

    हजारों बुनकर बेरोजगार हो गए

    कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौर में बुनकरों को बिजली विभाग के कारण पॉवरलूम बंद करने पर विवश होना पड़ा। पहले पावरलूम पर बिजली का फिक्स्ड चार्ज लगता लगता था लेकिन अब मीटर लगाकर बिल वसूली करने से खर्च करीब तीस गुना बढ़ गया है। ऐसे में कनेक्शन कटवाकर अपना पैतृक धंधा बंद कर रहे हैं। इससे हजारों बुनकर बेरोजगार हो गए हैं।

    250 ने कनेक्शन कटवाया कनेक्‍शन

    बुनकरों ने बताया कि मऊआइमा और आसपास के गांवों में पावरलूम के सात सौ कनेक्शन हैं। एक कनेक्शन से कई पावरलूम चलते हैं। बिजली की बिलिंग का तरीका बदला तो करीब 250 ने कनेक्शन कटवा लिया। कई अन्य ने कनेक्शन कटवाने के लिए आवेदन किया है।

    मीटर रीडिंग के बाद बिल पर मिलेगी सब्सिडी

    फाफामऊ के अधिशासी अभियंता अविनाश पटेल ने बताया कि पावरलूम के बिजली का बिल अब मीटर रीडिंग के हिसाब से देना होगा, हालांकि उसमें सब्सिडी दी जाएगी। 0.5 हार्स पावर के पावरलूम लगाने वाले बुनकर को 120 यूनिट और एक हार्स पावर के पावरलूम वाले बुनकर को 240 यूनिट तक महीने में खर्च करने पर बिल चार्ज 3.50 रुपये यूनिट लगेगा। इससे ज्यादा पर सामान्य चार्ज लगेगा। यही बदलाव हुआ है।

    क्या कहते हैं बुनकर

    पावरलूम उद्योग से इलाके के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। इसे बचाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। सरकार बढ़ा बिजली बिल वापस करे और कारोबार चलने दे।

    – मोहम्मद शोएब अंसारी, अध्यक्ष मऊआइमा पावरलूम बुनकर एसोसिएशन

    बुनकरों की बदहाली और प्रवासी मजदूरों को काम देने के लिए पावरलूम संचालन से बेहतर कोई और रोजगार नहीं है। मऊआइमा में यह कारखाने चल जाएं तो स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    – मोहम्मद फारूक अंसारी, महामंत्री पावर लूम बुनकर एसोसिएशन

    बिजली का बिल महंगा हो गया तो पावरलूम को बंद कर दिया। इससे इलाके के सभी कारोबार प्रभावित हुए हैं। सरकार पुराने पैटर्न पर बिल वसूले तो हमारा काम चल सकेगा।

    – वकार अंसारी, बुनकर

    हमारे सामने पावरलूम चलाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। यह काम हम पीढ़ी दर पीढ़ी करते आए हैं। सरकार बुनकरों की समस्या का समाधान नही करती तो बड़ी मुसीबत होगी।

    – मोहम्मद जीलानी, बुनकर

    पावरलूम कारखाने में पिछले बीस वर्षों से काम कर रहे हैं। इसमें पूरा परिवार लगा हुआ है। इससे रोजी रोटी चल रही है। अब इसके बंद होने से परिवार पर आर्थिक संकट शुरू हो गया है।

    – शिव प्रसाद प्रजापति, पावर लूम श्रमिक

    पहले पॉवर लूम का कारखाना चलाते थे लेकिन अब चलाना महंगा पड़ गया है। बिजली का बिल अधिक आने से कारोबार को बंद करना पड़ा है। पहले जैसे छूट मिले तो फिर से शुरू कर सकते हैं।

    – बदरुज्जमा, कारखाना मालिक

  • बैरंग लौटा दूल्हा, दुल्हन की गई विदाई से पहले होम क्वारंटाइन

    [object Promise]

    हमीरपुर। कोरोना वायरस ने शादी के बंधन को भी लाॅकाडाउन कर रखा है। फिलहाल कुछ पाबंदियों के साथ विवाह अनलॉक हुए लेकिन हमीरपुर के सरीला में कोरोना ने सात फेरों के बीच शादी की खुशियां काफूर कर दीं। विदाई से पहले दुल्हन को होमक्वारंटाइन करा दिया गया और दूल्हा व बरात बैरंग लौटा दी गई। फिलहाल दुल्हन के घर के बाहर कोविड-19 मिलये मत क्वारंटाइन किया हुआ घर लिखा नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

    क्वेटरा डेरा मजरा निवासी छेदालाल की बेटी गायत्री की कुरारा क्षेत्र के मंगलपुर गांव से बरात आई थी। कोरोना नियमों का पालन करते हुए दूल्हा और उसके परिवार वाले ही आए थे। छेदालाल ने बरातियों का स्वागत किया और मेहमनावजी की। दूल्हे के साथ बराती नाचते हुए दरवाजे पहुंचे तो द्वारचार और अगवानी की गई। चढ़ावा आदि रस्मों के बाद रात में दूल्हा दुल्हन के भांवरों की रस्म पूरी हुई। इस दौरान दुल्हा दुल्हन नया जीवन शुरू करने का तानाबाना मन ही मन बुन रहे थे। लेकिन, उनकी खुशियां पल भर में उस समय काफूर हो गईं, जब कोरोना पॉजिटिव की सूचना आई।

    सोमवार की सुबह कन्या पक्ष दुल्हन की विदाई की तैयारी कर रहा था। इस बीच सूचना मिली कि दूल्हे का भाई व मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जानकारी होते ही जनाती एवं बरातियों में एक सन्नाटा सा खिच गया। धीरे-धीरे अधिकांश जनाती मौके से खिसक लिए। कन्या पक्ष भी दुल्हन की विदाई को लेकर पेसोपेश में पड़ गया और फिर दोनों पक्षों में पंचायत का सिलसिला शुरू हो गया। कन्या पक्ष ने एहतियातन दुल्हन की विदाई न करने का निर्णय लिया और दूल्हा व बराती बैरंग लौट गए। छेदालाल निषाद का कहना है कि एहतियातन बेटी की विदाई नहीं की है, अब सबकुछ सामान्य होने के बाद विदाई की जाएगी।

    दुल्हन के दरवाजे चस्पा की नोटिस

    दूल्हे के भाई व मां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी सरीला की स्वास्थ्य कर्मियों की टीम व विकास खंड कर्मचारी छेदालाल के घर पहुंच गए। टीम ने छेदालाल निषाद सहित संपर्क में आए सभी 16 लोगों की जांच कर होम क्वारंटाइन कर दिया है। दुल्हन बनी गायत्री भी हाथों में मेहंदी लगाए होम क्वारंटाइन कर दी गई है। टीम ने घर सहित पूरे डेरा को सैनिटाइज किया गया है। दुल्हन की मां राममूर्ति, भाई जगभान के अलावा विरेश, भोला, दिनेश, रज्जू, विनोद, रामा, उर्मिला, मुकेश, भूरा, रीना व बाबू क्वारंटाइन हैं। ग्राम पंचायत सचिव व निगरानी टीम के सदस्यों ने कन्या पक्ष के घर के दरवाजे पर कोविड-19 मिलये मत क्वारंटाइन किया हुआ घर वाला नोटिस चस्पा कर दिया है।

    दस जून को दिल्ली से लौटे मां-बेटे

    मंगलपुरा गांव निवासी दूल्हे का पिता शिमला में रहता है, जबकि उसकी पत्नी व परिवार के अन्य लोग दिल्ली में रह रहे थे। दूल्हे का पिता एक जून को शिमला से दिल्ली पहुंचा और दस जून को वहां से पत्नी व पुत्रों के साथ अपने गांव मंगलपुरा आया था। सीएचसी कुरारा में 11 जून को जांच को सैंपल लिए गए थे। जिसमें दूल्हे की मां एवं भाई कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

  • फेसेलिटी क्वारेंन्टाइन सेन्टर केएनआईटी फरीदीपुर का किया औचक निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर 17 जून/कोविड-19 के दृष्टिगत जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज फेसेलिटी क्वारेंन्टाइन सेन्टर केएनआईटी फरीदीपुर का किया औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्वारेंन्टाइन सेन्टर पर पहुँचकर क्वारन्टीन किये गये लोगों से खान-पान, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने क्वारेंन्टाइन सेन्टर में क्वारन्टीन हुए लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से निर्देशित किया कि मेडिकल टीम द्वारा आप लोगों की सैम्पलिंग करायी जा रही है। सैम्पलिंग की रिपोर्ट निगेटिव आने तक क्वारन्टीन रहना अनिवार्य है। अतः स्वयं को स्वस्थ्य रखने के दृष्टिगत मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें तथा मेडिकल टीम द्वारा बताये गये सुरक्षा उपायों का अनुपालन करें। क्वारन्टीन रहने के दौरान आपके खान-पान, रहन-सहन का समुचित प्रबन्ध किया गया है। यदि किसी भी प्रकार की समस्या महसूस होती है, तो तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लायें। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार जयसिंहपुर को निर्देशित किया कि इस सेन्टर पर रह रहे लोगों को समय-समय से भोजन आदि का प्रबन्ध एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा क्वारेंन्टाइन सेन्टर का नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिये। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि आवासित व्यक्तियों के कमरा खाली करने पर सेनेटाइज करने के पश्चात ही अन्य व्यक्तियों को कमरे में रोका जाय। उन्होंने क्वारेंन्टाइन सेन्टर पर तैनात पुलिस निरीक्षक को भी निर्देशित किया कि इस सेन्टर पर पुलिस की समुचित व्यवस्था होनी चाहिये। कोई भी अव्यवस्था फैलाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार, तहसीलदार जयसिंहपुर शैलेन्द्र चौधरी, पुलिस सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सहित केएनआईटी परिसर के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई आयोजित

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर 17 जून/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों यथा-ओपीडी के अधिक काउन्टर सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ खोले जाने, ओपीडी कक्ष में हाथ धोने की समुचित व्यवस्था आदि को स्वीकृति प्रदान की गयी। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कन्टेनमेण्ट जोन के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर प्रत्येक दशा में टीकाकरण सम्पन्न कराया जाय। आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां अपने क्षेत्रों में जाकर एवं टीकाकरण सम्पन्न करायें। साथ ही साथ डाटा फीडिंग भी सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राइवेट अस्पतालों में भी कोविड-19 से सम्बन्धित शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने हाइड्राक्लोरोक्वीन को लक्ष्य से कम वितरित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मानक के अनुसार पात्रों में वितरित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कोरोना लक्षण प्रदर्शित व्यक्तियों के समुचित रूप से चिन्हित न करने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों पर अत्यन्त नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया कि कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों को अविलम्ब चिन्हित करें तथा उनका सैम्पल जॉच हेतु प्रेषित करने की सूचना से अवगत करायें। प्रतिदिन प्रेषित किये जाने वाले सैम्पल का तिथिवार विवरण की उपलब्ध करायें।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 वी0बी0 सिंह, डीपीएम संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सक्सेना, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रवीन्द्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डीसीपीएम अनिल कुमार, डब्ल्यूएचओ से डॉ0 वरूण सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

  • एक घंटे के भीतर चढ़ा लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के हत्थे नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाला व्यक्ति

    [object Promise]

    लखनऊ: पॉलीगान 127,128 और पीआरवी 470 की सक्रियता के चलते नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाला व्यक्ति 1 घंटे में चढ़ा लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के हत्थे। साफ-सुथरी छवि वाले पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे द्वारा लागू की गई पॉलीगान पुलिसिंग की सक्रियता देखने को मिली।महिला आईपीएस अधिकारी डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी व एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले जाने वाले व्यक्ति को लखनऊ पुलिस ने 1 घंटे ।के भीतर गिरफ्तार किया।

    आज देर रात डायल 112 पर सूचना दी गई कि एक नाबालिक लड़की कहीं गायब हो गई है। यह सूचना रात करीब 11 बजे डायल 112 को दी गई। थाना अलीगंज अंतर्गत पुरनिया के पास रहने वाली 8 वर्षीय नाबालिग लड़की को सागर नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर गलत नियत से ले जा रहा था। जैसे ही सूचना डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी को मिली। महिला आईपीएस अधिकारी ने सक्रियता दिखाई और एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव,एसीपी अलीगंज राजकुमार शुक्ला को सूचना दी गई पीआरबी और पालीगान पुलिस को सक्रिय किया गया और 1 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
    8 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले व्यक्ति को ताड़ी खाने के पास से गिरफ्तार किया गया है। अलीगंज थाने लाकर नाबालिग लड़की को विधिक कार्रवाई के बाद उसके मां-बाप को सौंप दिया गया। नाबालिक बच्ची को पाकर मां बाप ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की और बहुत धन्यवाद दिया।
    डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव व एसीपी अलीगंज राजकुमार शुक्ला की सक्रियता और साफ-सुथरी छवि वाले पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडे के दिशा निर्देश में काम कर रही पॉलीगॉन पुलिस की सक्रियता के चलते एक बड़ी घटना होने से टल गई। पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे के दिशा निर्देश में उत्तरी क्षेत्र की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है

  • अब तक यूपी में 14598 कोरोना संक्रमित, 435 की मौत

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की जांच के लिए 13645 नमूनों की जांच की गई और इसमें से 516 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 13129 की रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। अभी तक पूरे प्रदेश में 14598 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं, 18 और लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 435 लोग दम तोड़ चुके हैं। दूसरी ओर इसमें से 8904 रोगी ठीक भी हो चुके हैं। यानी 61 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में एक्टिव केस 5259 हैं।

    मंगलवार को जो 516 नए मरीज मिले हैं उनमें हापुड़ में 57,आगरा में 22, मेरठ में 43, नोएडा में 42, लखनऊ में 15, कानपुर में 35, गाजियाबाद में 27, सहारनपुर में तीन, फिरोजाबाद में 12, मुरादाबाद में पांच, वाराणसी में आठ, रामपुर में तीन, जौनपुर में तीन, बस्ती में छह, अलीगढ़ में नौ, बुलंदशहर में 30, सिद्धार्थनगर में एक, अमेठी में 10, प्रयागराज में नौ, संभल में आठ, संत कबीर नगर में चार, प्रतापगढ़ में दो, मथुरा में आठ, सुल्तानपुर में 15, गोरखपुर में तीन, मुजफ्फरनगर में नौ, देवरिया में सात, रायबरेली में एक,गोंडा में पांच, अमरोहा में आठ, अंबेडकरनगर में तीन, बरेली में 11, इटावा में एक, महाराजगंज में चार, फतेहपुर में तीन, कन्नौज में पांच, शामली में एक, बलिया में दो, सीतापुर में एक, भदोही में 17, मैनपुरी में सात, मिर्जापुर में एक, फर्रुखाबाद में नौ, बागपत में तीन, औरैय्या में पांच, श्रावस्ती में तीन, एटा में दो, हाथरस में चार, मऊ में एक, कानपुर देहात में दो, कासगंज में तीन, कुशीनगर में तीन और हमीरपुर में नौ रोगी मिले हैं।

    उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में जिन 18 लोगों की मौत हुई, उनमें आगरा के तीन, मेरठ व बुलंदशहर के दो-दो और जौनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, कन्नौज, इटावा, गोंडा, मऊ, शामली, अमरोहा, झांसी व हमीरपुर का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

    अब तक जांचे गए 467058 नमूने : अभी तक 467058 लोगों के नमूने लैब में जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और इसमें से 452460 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं मंगलवार को कोविड-19 अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में 180 मरीज और भर्ती करवाए गए। अभी तक आइसोलेशन वार्ड में 5261 मरीज भर्ती हैं। वहीं बीते 24 घंटे में फैसेलिटी क्वारंटाइन में 104 और रोगी भर्ती किए गए। अभी तक कुल 7540 रोगियों को क्वारंटाइन किया जा चुका है।

     

  • UP : महिला के साथ चलती बस में ड्राइवर ने किया Rape, केस दर्ज

    [object Promise]

    नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा (NOIDA) में एक महिला के साथ चलती बस में रेप की घटना हुई है। प्रतापगढ़ (Pratapgarh) से प्राइवेट बस (Private Bus) से बच्चों के साथ नोएडा आ रही एक महिला के साथ बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। नोएडा पहुंचने पर महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पति को बताया। पति ने सेक्टर 20 थाना पुलिस को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने बस को बरामद कर लिया है, एक की गिरफ्तारी हो गई है और पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कह रही है।

    पीड़ित महिला ने बताया कि ड्राइवर ने पहले उसे आगे स्लीपर सीट दी। इसके बाद वह और पैसे मांगने लगा. महिला ने कहा कि आप मुझे जहां उतारेंगे, वहां मेरा पति मिलेंगे, वह पैसे दे देंगे। उसके बाद उसने सबसे पीछे वाली सीट पर ले जाकर बिठा दिया, वहां कोई नहीं था। इसके बाद ड्राइवर थोड़ी देर बाद आया और मेरे साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। उसने मेरा हाथ बांध दिया और गलत काम किया। साथ ही बोला कि ज्यादा चिल्लाओगी तो जान से मार दूंगा। मेरे दो बच्चे हैं, मैं डर गई थी। मैं कुछ नहीं बोल पाई । इसके बाद कंडक्टर और एक और लड़के ने कहा पैसा ले लीजिए और बात खत्म कर दीजिए।

    इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन पर आपबीती बता दी. इसके बाद इन्होंने मुझे बस से उतार दिया और उसी दौरान मेरा पति और एक और लड़का बस पर चढ़ गए। मैं बस के पीछे-पीछे रिक्शा से गई । सेक्टर 62 में ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया। पीड़िता ने कहा कि वह पहली बार आई है, उसे नहीं पता कि किस जगह उसके साथ ये घटना हुई. उसने बताया कि बस में 10 से 12 लोग थे।

    मामले में डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि आज सुबह पुलिस को एक चलती बस में रेप की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। ये घटना रात में चलने वाली एसी स्लीपर बस की है, जो प्रतापगढ़ से गौतमबुद्धनगर आ रही थी. पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस जब लखनऊ से मथुरा के रास्ते पर थी, तो उस दौरान रात के समय ये घटना घटी है ।

    सूचना प्राप्त होने पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । एफआईआर में नामित अभियुक्तों में से एक की गिरफ्तारी कर ली गई है, बस को सीज कर दिया गया है. बचे हुए नामित अभियुक्तों और बस के मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई हैं । पीड़िता का मेडिकल जांच मेडिकल बोर्ड से कराई जा रही है। साथ ही बस में सह यात्रियों को ढूंढकर बयान किए जा रहे हैं, ताकि मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल हो और अभियुक्तों को सजा मिले।

  • इंतजार खत्म – मानसून ने दी यूपी में दस्तक, पहुंचा फतेहपुर बहराइच तक

    [object Promise]

    लखनऊ। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। चार माह के दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बलिया में दस्तक देने के बाद मंगलवार को बहराइच और फतेहपुर तक मानसून का आगमन हो गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में मानसून के लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है।

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बीते वर्ष प्रदेश में मानसून ने 22 जून को दस्तक दी थी। इस बार केरल में एक जून को मॉनसून ने दस्तक दे दी थी।मानसून की सामान्य चाल से यह उम्मीद बंधी थी कि प्रदेश में मानसून का आगमन समय से होगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मानसून ने बिहार होते हुए बलिया को टच कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को बढ़ते हुए बहराइच और फतेहपुर तक पहुंच गया। यह अच्छे संकेत हैं।उन्होंने कहा समय से मॉनसून का समय से आना खासतौर पर कृषि के लिए बहुत लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि मौसम की चाल अब तक सामान्य रही है और इसी के तहत यह उम्मीद है कि राजधानी में अगले तीन-चार दिन में मानसून दस्तक दे देगा। बीते वर्ष प्रदेश में मानसून का आगमन 22 जून को हुआ था लेकिन इस बार एक सप्ताह पहले पहुंचा मॉनसून लोगों को भिगोने को तैयार है।

    मंगलवार को भी दिनभर जबरदस्त उमस और गर्मी महसूस की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हुई जिसका असर तापमान के ऊपर देखा गया। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा । वायुमंडल में 90 फीसद आद्रता दर्ज की गई

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अच्छी व हल्की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बौछारें पड़ सकती हैं।

    अन्नदाता रहें तैयार

    अन्नदाता के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ.सीपी श्रीवास्तव बताते हैं कि धान की नर्सरी किसान लगा चुके हैं और यह नर्सरी अगले एक-दो दिन में 20 दिन की हो जाएगी। यानी रोपाई के लिए पौध तैयार है। जैसे ही बारिश होगी किसान खेतों में धान की रोपाई कर दें। वहीं बारिश से खेत गीले हो जाएंगे। जिसके बाद अरहर,ज्वार, बाजरा और मक्का की बोवाई करनी होगी। इसलिए किसान तैयारी शुरू कर दें। अगले कुछ दिन बुवाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

     

  • यूपी में योग्यतानुसार मिलेगा श्रमिकों को काम…

    [object Promise]

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश में प्रवासी श्रमिक और कामगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए हर स्तर की तैयारी हो रही है। इसके लिए योगी सरकार ने तय किया है कि श्रमिकों को योग्यता के अनुसार रोजगार देने के लिए उनकी करियर काउंसिलिंग हो। इस कार्य के लिए हर जिले में हेल्प डेस्क और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। इस सबंध में मुख्य सचिव आरके तिवारी ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। जिसमें प्रवासी श्रमिकों की करियर काउंसिलिंग और हेल्प डेस्क के संचालन की नियमित निगरानी के लिए जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित कराई जाएगी। इस समिति में जिला रोजगार सहायता अधिकारी सदस्य सचिव, जबकि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग, संबंधित खंड विकास अधिकारी और रोजगार योजनाओं से संबंधित विभागों के अन्य जिलास्तरीय अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

    तिवारी ने बताया है कि जिला स्तर पर विकास भवन और विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। हेल्प डेस्कों पर विभिन्न विभागों के कार्यक्रम व योजनाओं की जानकारी देने के लिए सीडीओ द्वारा विभागीय अधिकारियों को नामित किया जाएगा।

    मुख्य सचिव आरके तिवारी के आदेश में कहा गया है कि खंड विकास अधिकारी प्रवासी श्रमिकों को अपने कार्यालय पर आमंत्रित कर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए करियर काउंसिलिंग कराएंगे। जो श्रमिक अपने कार्यस्थल पर वापस लौटना चाहते हैं, उनकी भी मदद जिलास्तरीय हेल्प डेस्क करेगी।

    राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर एक नई एप्लीकेशन सेवामित्र विकसित कराया गया है, अकुशल-कुशल श्रमिकों का डाटा अपलोड कर दिया गया है। यह डाटा अभी असत्यापित है। काउंसलिंग के समय जिला रोजगार सहायता अधिकारी-सहायक निदेशक खंड विकास कार्यालय में कम्प्यूटर स्थापित कराकर इन श्रमिकों की सूचनाओं का सत्यापन भी करेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा विभाग द्वारा विकसित ‘आभा’ एप को भी एंड्राइड फोन धारक श्रमिकों को डाउनलोड कराया जाए

  • मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, कहा- निहत्था क्यों भेजा गया हमारे सैनिकों को बॉर्डर पर ?

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में एक हिंसक झड़प में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा 20 भारतीय सैनिकों की हत्या को लेकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि सैनिकों को ‘निहत्थे’ शहादत के लिए क्यों भेजा गया था। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर सरकार से पूछा कि “चीन की हिम्मत कैसे हुई जो उसने हमारे निहत्थे सैनियों को मारा? हमारे सैनिकों को निहत्थे वहां शहादत के लिए क्यों भेजा गया?”

    उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार रात को गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की हत्या पर चुप्पी पर सवाल उठाने के एक दिन बाद आई है।

    वहीं बुधवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट में पूछा था, “प्रधानमंत्री चुप क्यों है? वह क्यों छिप रहे हैं? बस बहुत हो गया। हमें यह जानना है कि क्या हुआ था? चीन ने हमारे सैनिकों को कैसे मारा? हमारी जमीन लेने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?”

    इसके बाद उन्होंने लद्दाख की गलवान घाटी में एक अधिकारी सहित 20 भारतीय सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दो दिन बाद कुछ कहे जाने को लेकर भी व्यंग्य किया।

    राहुल ने बुधवार को ट्वीट किया था, “अगर यह इतना दर्दनाक था, तो आपके ट्वीट में चीन का नाम न लेकर भारतीय सेना का अपमान क्यों? शोक व्यक्त करने के लिए दो दिन क्यों? सैनिकों के शहीद होने के कारण रैलियों को संबोधित क्यों किया जाता है? क्यों छिपना और सेना को क्रोन मीडिया द्वारा दोषी ठहराये जाने के लिए छोड़ दिया जाना? पेड-मीडिया द्वारा भारत सरकार के बजाय सेना को दोष क्यों दिया जा रहा है? “