Category: uttar-pradesh

  • यूपी में कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा और शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी में शिक्षक फर्जीवाड़े पर ट्वीट वार

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में सामने आई अनियमितताओं को कांग्रेस बड़ा मुद्दा बनाना चाहती है। पार्टी की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा लगातार इस मामले पर ट्वीट कर योगी सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहीं हैं। अब इस पर यूपी सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी ने भी प्रियंका वाड्रा पर करारा हमला बोला है।

    रविवार को प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किया कि शिक्षा विभाग में इतने बड़े-बड़े फर्जीवाड़े हो रहे हैं तो क्या विभाग के मंत्री की जानकारी में ये नहीं था? क्या मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी भनक भी नहीं लगी? हैरानी की बात है कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले बड़ी मछलियों को खूब टॉलरेट कर रहे हैं।

    इस पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि आदरणीय बहन जी, यहां तो कोई मामला मुख्यमंत्री और मेरे संज्ञान में आते ही कड़ी कार्रवाई शुरू हो जाती है लेकिन, देश जानना चाहता है कि रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले की जानकारी आपको थी या नहीं?

    कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इससे पहले शनिवार को ट्वीट कर सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने शिक्षा विभाग के घोटालों को लेकर किया लिखा था कि यूपी सरकार की शिक्षा व्यवस्था के तंत्र से भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अनामिका के नाम पर 25 फर्जी नियुक्तियों, परिषदीय विद्यालयों की फर्जी नियुक्तियों के बाद अब मैनपुरी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है। ये सब भर्तियां किसके कार्यकाल में हुईं और अभी तक चलती कैसे रहीं? उन्होंने लिखा कि कस्तूरबा विद्यालय की नियुक्तियों में घोटाला सामने आने के बाद तो शिक्षा विभाग में अन्य घोटालों की परतें खुलने लगीं। अब परिषदीय विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों का मामला। नियुक्तियां 2018 में हुईं। दो साल तक ये सब चलता रहा। सच सामने आना चाहिए कि नहीं?

     

  • आंगनवाड़ी केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण/शुभारंभ।

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज तहसील तिलोई में आंगनवाड़ी केंद्र कूरा व सैम्बसी का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र कूरा में 2.60 लाख की लागत से कायाकल्प योजना अंतर्गत बिजली, स्वच्छ पेयजल, ज्ञानवर्धक पेंटिंग, बच्चों के बैठने फर्नीचर, टाइल्स, बाउंड्री वॉल, बेबी फ्रेंडली शौचालय इत्यादि कार्य कराए गए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने 7.52 लाख की लागत से नवनिर्मित उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र अचकवापुर सैम्बसी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा पौधरोपण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में उक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने से बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, उप जिलाधिकारी तिलोई सुनील त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी तिलोई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने दो युवक गिरफ्तार

    [object Promise]

    लखनऊ। 12 जून को मुख्यमंत्री आवास समेत 50 महत्वपूर्ण इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गोंडा से सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। यह छपिया थाना क्षेत्र के टीकर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि रंजिश में गांव के लोगों को फंसाने के लिए यह मैसेज किया गया था। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गोंडा के रहने वाले दो युवकों पर शिकंजा कसा है । एसीपी गंज की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों का नाम मुकेश और राजा बाबू है। ये दोनों युवक गोंडा के टीकर इलाके के रहने वाले हैं।

    आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की इमरजेंसी सर्विस ‘Dial 112’ के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 50 अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की भी धमकी दी गई थी। इसमें ‘Dial 112’ की बिल्डिंग भी शामिल है।

    पुलिस के मुताबिक मैसेज में लिखा था, ”हम पूरे उत्तर प्रदेश में धमाके करेंगे और सरकार देखती रह जाएगी.” इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मुख्यमंत्री आवास के अगल-बगल के वीआईपी इलाके में भी सघन चेकिंग शुरू हो गई थी।

    गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे से दो युवकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भेजने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने इस मामले में दो युवकों वहाब और कामरान अमीन को गिरफ्तार किया था।

  • UP मेंस्थानांतरित हुए 7 आईपीएस ऑफिसर

    [object Promise]

    लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़े फेरबदल के मद्देनजर रविवार रात को उत्तर प्रदेश में सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें से छह अधिकारी, जिन्हें पुलिस मुख्यालय में विभिन्न पदों पर तैनात किया गया था, उनको गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, मुरादाबाद में राज्य के प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) का कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है।

    स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में कुंतल किशोर, राजीव नारायण मिश्रा, एन. कोलांची, अजय शंकर राय, पंकज कुमार और सभा राज शामिल हैं।

    आईपीएस सभा राज पहले पीएसी, आजमगढ़ की 20 वीं बटालियन के कमांडर के रूप में तैनात थे, अब उन्हें डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    इसके अलावा सरकार ने तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) का भी तबादला किया है।

    एएसपी अशोक कुमार मीणा को एएसपी ग्रामीण, सहारनपुर बनाया गया है, जबकि उदय शंकर सिंह को एएसपी ग्रामीण, मथुरा और दिनेश कुमार सिंह को एएसपी, प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

  • UP में दूल्हे पर लगा मास्क न पहनने पर जुर्माना

    [object Promise]

    रामपुर (उप्र)। शनिवार रात बारात लेकर आए एक दूल्हे को मास्क न लगाना महंगा पड़ गया और रामपुर प्रशासन ने उस पर जुर्माना लगा दिया। दूल्हे ने फूलों से बना सेहरा और नोटों की माला पहन रखी थी, लेकिन मास्क नहीं पहना था।

    यह घटना सिविल लाइंस इलाके में हुई तब हुई, जब जिला मजिस्ट्रेट आंजनेय कुमार निरीक्षण पर थे। जिलाधिकारी ने दूल्हे को अपनी कार में बिना मास्क के बैठे देखा।

    जिलाधिकारी ने कार को रोका और दूल्हे को 200 रुपये का जुर्माना लगाया।

    जिलाधिकारी ने कहा, “शादी के लिए अनुमति इस शर्त के साथ दी गई थी कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और हम लोगों को सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक कर रहे हैं। दूल्हे ने मानदंडों का उल्लंघन किया और मास्क नहीं पहना और उसे जुर्माना देना पड़ा।”

  • Anamika के दस्तावेजों पर कानपुर में नौकरी करने वाली अलीगढ़ की अनामिका उर्फ बबली गिरफ्तार

    [object Promise]

    अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नौकरी करने वाली अनामिका भनक लगते ही कानपुर से फरार हो गई थी। अलीगढ़ में बिजौली के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में फर्जीवाड़े से नौकरी पाने वाली अनामिका शुक्ला कानपुर में नहीं मिली। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बिजौली ब्लॉक में अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों से नौकरी करने वाली बबली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बबली की तलाश में तीन दिन से अलीगढ़ पुलिस कानपुर व औरैया में थी।

    बबली कानपुर देहात के रसूलाबाद के चंदनपुरवा की है। छह जून से घर पर ताला लगा था। पुलिस के अनुसार बबली को अलीगढ़ से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़तारी के लिए एसएसपी मुनिराज ने दो टीम बनाई थीं। दोनों टीमें निरंतर दबिशें दे रहीं थीं।बबली बार बार अपनी लोकेशन बदल रही थी। इससे पुलिस को दिक्‍कत हो रही थी, लेकिन पुलिस के हाथ कोई करीब लग गया। करीबी की सूचना पर पुलिस ने बबली के नजदीकियों की घेराबंदी औरेया में कर दी थी। इन सब की सूचना पर पुलिस को कामयाबी मिल गई। पुलिस के अनुसार अनामिका के दस्‍तावेजों पर नौकरी करने वाली बबली को अलीगढ़ से ही गिरफ़तार कर लिया गया है।

    अलीगढ़ पुलिस वहां पहुंची तो घर पर ताला लगा था। बैंक खाते में दिए गए पते की तलाश के दौरान वह तो नहीं मिली लेकिन पड़ौसियों ने उसे फोटो से पहचान लिया। उसका मानदेय कानपुर के सेंट्रल बैंक के खाते में जा रहा था, जिसमें उसका पता चंदनपुरवा, रसूलपुर, कानपुर है। इस पते पर गुरुवार को अलीगढ़ पुलिस पहुंची तो मकान बंद मिला। पड़ौसियों को फोटो दिखाया तो वे पहचान गए। बताया कि यह बबली है।

    छह जून तक मकान में रही। इसके बाद कहीं चली गई। उसके पति का नाम दस्तावेजों में हरीओम दर्ज है, जो ही सही पाया गया। वहीं, अलीगढ़ में पुलिस ने उसके कमरे में तलाशी ली। वह पांच महीने विद्यालय में रही। थाना पाली मुकीमपुर के इंचार्ज हरिभान सिंह, एबीएसए केएल वर्मा और नायव तहसीलदार दोपहर कमरे पर पहुंचे और कमरे में रखे उसके बक्से को ताला काटकर खोला। इसमें हाईस्कूल, इंटर व बीए की मार्कशीट की फोटो कॉपी मिली हैं। ये अनामिका के नाम की हैं। दो रजिस्टर और एक किताब भी मिली है। इसमें दो मोबाइल नंबर लिखे मिले हैं। ये किसके हैं, यह पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ ने भी बीते दिनों यहां छापा मारा था। इधर, विद्यालय में अनामिका के कमरे की तलाशी ली गई। अनामिका के बक्से से तीन मार्कशीट की फोटोकॉपी मिली हैं। एक बीए, दूसरी हाईस्कूल, जबकि तीसरी सनद है। इसके अलावा दो रजिस्टर और एक किताब मिली है। इसमें दो संदिग्ध मोबाइल नंबर भी पुलिस को मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। कानपुर में अनामिका के ना मिलने पर पुलिस ने आसपास क लोगों से पूछताछ की। फोटो दिखाया तो पता चला कि महिला का अनामिका नहीं, बल्कि बबली है। बबली के पति का नाम हरिओम है, जो सही है।

    एसएसपी मुनिराज ने बताया कि रसुलाबाद कानपुर देहात की बबली यादव की नौकरी मैनपुरी के पुपेंद्र जाटव ने लगवाई थी। पूछताछ में बबली ने इसकी पुष्टी की है। साथ ही बताया कि उसकी परिचित तिर्वां की राजबेटी ने पुपेंद्र से मिलवाया था।

  • Fake Teachers : अब दो फर्जी शिक्षिकाएं प्रीती यादव के प्रमाणपत्र पर नौकरी करती पकड़ी गईं 

    [object Promise]

    आजमगढ़/जौनपुर। अनामिका शुक्ला (Anamika Shukla) के नाम पर 25 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में काम करने वाली फर्जी शिक्षिकाओं (Fake Teachers) की तरह अब प्रीती यादव (Preeti Yadav) के नाम व प्रमाणपत्र पर काम करते हुए फर्जी टीचर पकड़ी गई हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि असली प्रीती यादव कहीं भी नौकरी नहीं कर रही हैं। इस मामले का खुलासा भी प्रेरणा एप के माध्यम से ही हुआ।

    जब प्रेरणा और दीक्षा एप पर डाटा अपलोड किया गया तो एक ही आधार नंबर दो टीचर्स ने अपलोड किया। आजमगढ़ और जौनपुर से दोनों फर्जी टीचर्स ने अपने डाटा अपलोड किये । इसके बाद जब जांच की गई तो दोनों के प्रमाणपत्र एक ही निकले । इसमें से एक फर्जी टीचर जौनपुर के मुफ्तीगंज स्थित कस्तूरबा गांधी में पूर्णकालिक शिक्षिका के तौर पर काम कर रही थी। जबकि दूसरी आजमगढ़ के पवई में कस्तूरबा गांधी स्कूल में वार्डन के पद पर तैनात थी।

    मामला सामने आने के बाद जब दोनों जिलों के बीएसए ने जब सभी डाक्यूमेंट्स का परिकश्ना करवाया तो पाया गया कि दोनों ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल की। फिलहाल दोनों के ही खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वेतन की रिकवरी की भी तैयारी की जा रही हैं ।

    उधर असली प्रीती यादव को भी खोज निकाला गया है। असली प्रीती यादव जौनपुर के सिकरारा की रहने वाली है और वर्तमान में कहीं भी नौकरी नहीं करती है। वहीं आजमगढ़ में नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका 9 जून को स्कूल पहुंची, लेकिन जब बात प्रमाणपत्रों के जांच की आई तो भाग निकली।

    यूपी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कई जगह अनामिका शुक्ला नाम से लोगों फर्जी तरीके से नौकरी की। इस मामले में अब तक 9 विद्यालयों में इस तरह के फर्जीवाड़े का पता चल चुका है। इस मामले में अब यूपी एसटीएफ को भी लगा दिया गया है।

  • डेढ़ वर्ष की पुत्री के साथ सो रही महिला की और पुत्री की ईंट से कूचकर की हत्या

    [object Promise]

    बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक महिला व एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई, जबकि एक मासूम को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया, “सोमवार को बाराबंकी जिले के सुबेहा क्षेत्र के लोदीपुर मजरे मरूई में मेराज की पत्नी जिनतुल निशा डेढ़ वर्ष की पुत्री के साथ सो रही थी। देर रात किसी ने जिनतुल निशा, और उनकी बेटी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। जबकि एक बेटी पर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने महिला के साथ पहले सबंध भी बनाए हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। उसके बाद उन्हें मौत के घाट उतारा गया है।”

    उन्होंने बताया, “घर के अंदर लूटपाट का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने शक जताया है कि हत्या से पहले महिला के साथ संबंध बनाया गया है। ऐसा भी लग रहा है कि कोई शख्स महिला की सहमति से घर के अंदर दाखिल हुआ और किसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। मामले में अज्ञात पर 302 का मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • जिलाधिकारी ने तहसील तिलोई स्थित सैम्बसी ग्राम में तालाब खुदाई का किया निरीक्षण

    मनरेगा योजना अंतर्गत जनपद में तालाबों की खुदाई एवं जल संरक्षण का कार्य प्रगति पर।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण करने के दिए निर्देश।

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। मनरेगा योजना के अंतर्गत जनपद में तालाब की खुदाई एवं जल संरक्षण का कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने आज तहसील तिलोई स्थित सैम्बसी ग्राम में तालाब खुदाई के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब की खुदाई कर उसमें पानी भरवाने के निर्देश दिए तथा तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण करने को कहा। उन्होंने बताया कि तालाबों की खुदाई से जहां एक और सरकारी भूमि सुरक्षित हो रही है वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के दौरान जन सामान्य को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज पूरे जनपद में लगभग 72099 मनरेगा श्रमिक कार्य कर रहे हैं अभी तक 1304895 मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं तथा मनरेगा श्रमिकों को अभी तक ₹ 24 करोड़ 38 लाख 65 हजार का भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना अंतर्गत 682 ग्राम पंचायतों में से 677 ग्राम पंचायतों में वर्तमान में 2618 तालाबों की खुदाई का कार्य चल रहा है। सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुदाई की जा रही है तथा सभी जगह मास्क, सैनिटाइजर, साबुन इत्यादि उपलब्ध है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह, उप जिलाधिकारी तिलोई सुनील त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी तिलोई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • कलेक्ट्री परिसर खनन विभाग के समीप लगा इंडिया मारका विगत 3 साल से हुआ खराब, जिम्मेदार बेपरवाह

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुल्तानपुर। जिला कलेक्ट्री में खनन विभाग ऑफिसके समीप लगा इंडिया मारका हैंड पंप वर्षों से खराब होकर लोगों को मुंह चढ़ा रहा है
    जानकारी के मुताबिक जिला कलेक्ट्री खनन विभाग के समीप लगा इंडिया मार्का नल विगत 3 वर्षों से खराब पड़ा है जिसका प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है भीषण गर्मी में लोग प्यास से तड़प रहे हैं वही इंडिया मारका नल शोपीस बनकर रह गया है जब कलेक्ट्री में ही इंडिया मारका नल खराब होने की ये दशा है जिस को ठीक करने के लिए किसी का आज तक ध्यान नहीं गया में कितने नल एवं क्षेत्रों में कितने खराब होंगे कहा नहीं जा सकता