Category: uttar-pradesh

  • बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई की दुकान से की लूट

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी ।।मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के गल्ला मंडी में सर्राफा व्यवसायी की दुकान से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट हुए फरार,जानकारी के मुताबिक नगर के गल्ला मंडी में अनलॉक वन के चलते आज के दिन सर्राफा की दुकाने बंद रहनी थी परंतु सराफा व्यवसायी जगदीश विश्वकर्मा पुत्र वासुदेव निवासी फैजु मियां का पुरवा थाना कुड़वार निवासी ने मनमानी कर दुकान खोल रखी थी दोपहर के समय पल्सर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सराफा की दुकान पर सामान खरीदने के लिए व्यवसायी से दिखाने के लिए मांगा पसंद ना आने पर और सामान दिखाने के लिए कहा जैसे ही जगदीश सराफा व्यवसायी दूसरा सामान अलमारी से दिखाने के लिए गए वैसे ही बदमाश ने 65000 नगदी एवं कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

  • CM योगी ने किया लोकार्पण बाल श्रमिक विद्याधन योजना का

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रमिक विद्याधन योजना (कंडीशनल कैश ट्रांसफर) का लोकार्पण किया। योजना के तहत हाईस्कूल उत्तीर्ण करने तक बालकों को 1000 और बालिकाओं को 1200 रुपये प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक स्वाभिमानी होते हैं। हर विकास की बुनियाद में इनका ही खून-पसीना शामिल है। ऐसे में इनकी बेहतरी हमारा फर्ज है। उज्जवला, उजाला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं इस तबके को केंद्र में ही रखकर बनायी गयीं हैं। बावजूद इसके हालात के नाते इस वर्ग के कुछ बच्चे परिवार की आय बढ़ाने के लिए पढ़ाई के उम्र में काम करने को विवश हैं।

    बाल श्रमिक विद्याधन योजना ऐसे ही बच्चों के लिए बनी है। पहले चरण में 57 जिले के 2000 बच्चों को इससे लाभान्वित किया जा रहा है। अगले शैक्षणिक सत्र से श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए हमारे अटल आवासीय विद्यालय भी बन कर तैयार हो जाएंगे। इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार विकास करने का भी पूरा मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना से लाभान्वित होने वाले बच्चों के परिवार वालों को भी केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं से संतृप्त किया जाय।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंडा की मधु, बलरामपुर के अजय कुमार मौर्य, विनोद, कानपुर की लक्ष्मी, नेंसी लखनऊ के रेहान और सना, सोनभद्र की चांदनी, प्रीति और गौतम से बात भी की।

    उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब मेहनत से पढ़ो, बड़ा आदमी बनो। सरकार पढ़ाई का सारा खर्च उठाने के साथ घर वालों को भी सारी सुविधाएं देगी। मां को या जिसके साथ रह रहे हो उसे परेशान न करना। ये वह बच्चे थे जो हालात के कारण पढ़ायी की बजाय बाल श्रमिक बनने को मजबूर हैं। इनमें से किसी के पिता नहीं हैं तो किसी की मां। कुछ के तो दोनों नहीं। वे अपनी दादी, बुआ या मां के साथ रहते हैं।

    क्या है योजना

    योजना के तहत चयनित बालकों और बालिकाओं को सरकार हर माह क्रमश: 1000 और 1200 रुपये देगी। यदि ये बच्चे कक्षा 8, 9 और 10 पास करते हैं तो इनको हर कक्षा पास करने पर 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।

    योजना के पात्र 8 से 18 वर्ष के वे काम-काजी बच्चे या बच्चियां होंगी जो संगठित या असंगठित क्षेत्र में परिवार के विषम हालात की वजह से परिवार की आय के लिए काम करते हों। ऐसे परिवार जिनके माता या पिता या दोनों की मौत हो चुकी हो। माता या पिता दोनों स्थायी रूप से दिव्यांग हों। महिला या माता परिवार की मुखिया हो। दोनों को असाध्य रोग हो या भूमिहीन हों।

  • कोरोना से प्रभावित 11 जिलों का योगी की उच्च स्तरीय टीम दौरा करेगी…

    [object Promise]

    लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार अब वरिष्ठ नौकरशाहों और स्वास्थ्य अधिकारियों की उच्च स्तरीय टीमों को 11 जिलों में भेजेगी जिनमें कोरोना के मामले ज्यादा है। ये टीमें राज्य सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगी।

    यह फैसला राज्य में हॉटस्पॉट की बढ़ती संख्या के बीच आया है। रविवार तक की बात करें तो 58.37 लाख से अधिक लोगों की आबादी के साथ 9.85 लाख घरों को कवर करते हुए हॉटस्पॉट्स की कुल संख्या बढ़कर 2,265 हो गई थी।

    वर्तमान में, गौतम बुद्ध नगर में सबसे अधिक समस्या है। यहां सबसे ज्यादा 498 सक्रिय मामले हैं, इसके बाद कानपुर में 288, गाजियाबाद में 272, लखनऊ में 198 और मेरठ में 170 हैं।

    आगरा में कुल मामलों की संख्या सबसे अधिक 1,038 है लेकिन उनमें से सिर्फ 125 ही सक्रिय मामले हैं।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी के अनुसार, इन हॉटस्पॉट्स में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,929 थी।

    मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टॉफ को कोरोना संक्रमित लोगों के अटेंडेंट्स के साथ संवाद स्थापित करने के लिए भी निर्देशित किया है। उन्होंने अधिकारियों से पैरामेडिकल स्टाफ की निगरानी करने और कोविड और गैर-कोविद अस्पतालों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

    साथ ही, मुख्यमंत्री ने पुलिस को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने और ‘अनलॉक 1’ के दौरान केंद्र के दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए सभी संभव कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं।

  • वीडियो वायरल खुद चल रही जिम मशीन का, पुलिस ने बताया अफवाह

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तरप्रदेश के झांसी जिले में एक चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले के सीपरी बाजार के कांशीराम पार्क में बिना किसी शख्स की मौजूदगी के जिम की मशीन चल रही हैं। इस मशीन को कौन चला रहा है, इसे देखकर हर कोई हैरान परेशान है। इसे लोग भूत मशीन की संज्ञा देने लगे।

    फिलहाल मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की है और भूत की बात को अफवाह बताया है। झांसी के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने बताया, इस झूले में अधिक ग्रीस लगे होने से एक बार हिला देने से कुछ सेकंड तक हिलता रहता है। किसी शरारती तत्व ने झूला हिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया है। पुलिस ने जांच की और झूले को हिलाकर उसका वीडयो बनाया है। पुलिस शरारती तत्व की तलाश कर रही है। भूत की बात अफवाह है।

    मशीन को लेकर पार्क के गार्ड ने बताया, मैं यहां पर 8 साल से नौकरी कर रहा हूं, लेकिन अभी तक यहां कुछ भी ऐसा नजर नहीं आया है जो अदृश्य हो। जो भी अफवाहें हैं, वह गलत हैं।

    इस वीडिया को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कहा कि मशीन में भूत है, जिसकी वजह से मशीन चल रही है। वीडियो को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हालांकि पुलिस ने वीडियो के बारे में पूरी जानकारी दे दी है।

  • योगी सर्कार का बड़ा फैसला-“अनामिका घोटाले के बाद अब “सेल्फी” से दर्ज की जाएगी उपस्थिति “

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में “सेल्फी द्वारा उपस्थिति” दर्ज कराने का आदेश दिया है। बेसिक शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद द्वारा सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को जारी एक पत्र के अनुसार, अब सभी शिक्षकों को ‘प्रेरणा’ ऐप पर स्टाफ-शिक्षकों, वार्डन और अन्य की सेल्फी क्लिक करना और अपलोड करना अनिवार्य है।

    पत्र में कहा गया है कि जो लोग तस्वीरें अपलोड करने में विफल रहते हैं, उनकी उस दिन की उपस्थिति नहीं लगेगी और उसका भुगतान भी नहीं होगा। इसमें आगे कहा गया कि सभी बीएसए को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने परिसरों में केजीबीवी द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तस्वीरें भी सुनिश्चित करें।

    इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य भर के सरकारी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच करने का आदेश दिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी शिक्षक के फर्जी दस्तावेजों पर काम करने की सूचना मिली तो कड़ी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।

    बेसिक शिक्षा विभाग ‘अनामिका शुक्ला घोटाला’ के बाद कई तरह के उपाय कर रहा है। इस घोटाले में सामने आया कि एक शिक्षक को 13 महीने तक 25 कस्तूरबा विद्यालय में काम करते हुए पाया गया और वेतन के रूप में 1 करोड़ रुपये निकाले गए।

    घोटाला सामने आने के बाद उप्र के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने इस मुद्दे पर विवरण मांगा और जांच शुरू की गई। घोटाले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • UP: सचिवालय में धोखाधड़ी के आरोप में 7 लिए गए हिरासत में

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को फर्जी टेंडर के माध्यम से धोखाधड़ी कर लोगों से पैसे एंठने के आरोप में राज्य मंत्री के निजी सचिव सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि विधानसभा सचिवालय के कुछ पत्रकारों और कर्मचारियों सहित 14 लोग इंदौर के पशुपालन विभाग के आवेदक मंजीत सिंह भाटिया के साथ टेंडर के माध्यम से धोखाधड़ी कर उनसे भारी रकम ऐंठने के प्रयास किए।

    भाटिया को कथित तौर पर 9.72 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया।

    सिंह ने कहा कि इस मामले के संबंध में और भी खुलासे किए जाएंगे व कई और लोग गिरफ्तार होंगे।

    ये आरोपी सचिवालय का लाभ उठा रहे थे। इनके द्वारा कार्यालय के एक कमरे का भी उपयोग किया जाता था, जिससे लोगों को यह विश्वास करने में आसानी हो कि ये सरकारी ठेके देने में सक्षम हैं।

    एएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रजनीश दीक्षित के रूप में हुई है, जो राज्य मंत्री के निजी सचिव हैं, एक संविदा वर्ग चार के कर्मचारी धीरज कुमार देव, आशीष राय और ए.के. राजीव उर्फ अखिलेश कुमार (जो एक पत्रकार होने का दावा करते हैं)।

    इसके बाद रविवार की रात को अनिल राय, रूपक राय और उमा शंकर तिवारी को गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने कहा कि आशीष राय सहित इन लोगों के घरों से कुल 28.32 लाख रुपये भी बरामद किए गए।

    उन्होंने सात और लोगों के भी नाम बताए, जो पशुपालन विभाग के इन अधिकारियों के साथ मिलकर इस काम से जुड़े हुए थे। इनमें अरुण राय, मोंटी गुर्जर, संतोष मिश्रा, अमित मिश्रा, दिल बहार सिंह यादव और होमगार्ड रघुबीर यादव और ड्राइवर विजय कुमार शामिल हैं।

    एएसपी ने मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए आगे बताया कि एसटीएफ मंजीत सिंह भाटिया की शिकायत पर एसटीएफ पिछले कुछ हफ्तों से मामले की जांच कर रही थी और इस दौरान यह पता चला कि विधान सभा सचिवालय के एक कमरे में आशीष राय ने पशुपालन विभाग के उप निदेशक के रूप में भाटिया से मुलाकात की थी।

    एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि होमगार्ड और ड्राइवर और अन्य स्टाफ ने शिकायत कर्ता को गुमराह करने में आशीष राय की मदद की और टेंडर दिलाने के वादे के साथ मंजीत से 9.72 करोड़ रुपये लिए।

    अधिकारी ने आगे कहा कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो इन्होंने उसे धमकाने की भी कोशिश की। भाटिका को इस मामले में धमकाने के लिए इन्होंने आजमगढ़ के एक क्रिमिनल की मदद ली।

    शनिवार रात को आरोपियों के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात, प्रतिरूपण और आपराधिक साजिश के आरोपों के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • मोहनगंज में वन विभाग की पौधशाला (नर्सरी) का डीएम ने किया निरीक्षण

    [object Promise]

    पौधशाला में वन विभाग द्वारा लगभग 03 लाख से अधिक पौधे तैयार किए जा चुके हैं।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज तहसील तिलोई के मोहनगंज में वन विभाग की पौधशाला (नर्सरी) का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि नर्सरी में आगामी वृहद वृक्षारोपण हेतु लगभग 03 लाख से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नर्सरी में फलदार, छायादार, फूलदार सहित अनेक प्रकार के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इन पौधों को आगामी वृक्षारोपण पर रोपित किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने पौधशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, उप जिलाधिकारी तिलोई सुनील त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • SP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    [object Promise]

    इटावा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए हैं. धर्मेंद्र यादव को इटावा जिले में सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    धर्मेंद्र यादव ने ट्वीट करके बताया, ‘हलका बुखार आने पर परसों COVID-19 टेस्ट करवाया, दुर्भाग्यवश जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. रिपोर्ट आते ही मैं सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती हो गया और अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। यहां के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ बेहतर इलाज कर रहे हैं। आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा।’

    हलका बुखार आने पर परसों COVID19 टेस्ट करवाया,दुर्भाग्यवश जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी।रिपोर्ट आते ही मैं Saifai Medical University मे भर्ती हो गया तथा अब अच्छा महसूस कर रहा हूँ। यहॉ के डॉक्टर एवम मेडिकल स्टाफ़ बेहतर इलाज कर रहे है।आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा। धर्मेंद्र यादव यादव उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं । वो सपा के कद्दावर नेताओं में से एक हैं।

  • टेंडर घोटाले में पशुधन विभाग को बदनाम करने की साजिश…

    [object Promise]

    लखनऊ।पशुधन विभाग में करोड़ों के टेंडर घोटाले के आरोपित अपने प्रधान निजी सचिव रजनीश दीक्षित के कारण चर्चाओं में आए पशुधन विकास राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही। रजनीश दीक्षित को रविवार को एसटीएफ ने छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है।

    कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण घर पर इलाज करा रहे निषाद ने देर शाम टेलीफोन पर बताया कि उन्हेंं इस मामले की जानकारी दैनिक जागरण से ही मिली है। उन्होंने कहा कि कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद गोरखपुर में ऑपरेशन कराया है। वह दो माह से लखनऊ भी नहीं जा सके हैं। ऐसे में पूरे मामले की जानकारी लिए बिना कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। निषाद ने इसे विभाग को और उन्हेंं बदनाम करने की साजिश बताया। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराने की बात भी कही। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार किया।

    गौरतलब है कि पशुपालन विभाग में 214 करोड़ का टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में एसटीएफ ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद का प्रधान निजी सचिव रजनीश दीक्षित, सचिवालय का संविदा कर्मी धीरज कुमार देव, कथित पत्रकार एके राजीव व खुद को पशुपालन विभाग का उपनिदेशक बताने वाला आशीष राय शामिल है। फर्जीवाड़े का यह खेल वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। इसके पीछे एक आइपीएस अधिकारी, राजधानी में तैनात एक इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकॢमयों की संलिप्तता भी उजागर हुई है। एएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक पशुपालन विभाग में फर्जी टेंडर के माध्यम से नौ करोड़ 72 लाख रुपये की ठगी की शिकायत मिली थी।

    छानबीन के दौरान विभवखंड गोमतीनगर निवासी आशीष राय, राजाजीपुरम निवासी रजनीश दीक्षित, ग्रीनवुुुड अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार निवासी धीरज कुमार देव और नेहरू एन्क्लेव गोमतीनगर निवासी एके राजीव को गिरफ्तार किया गया है। देर रात एसटीएफ ने कस्बा और थाना खुखुंद जिला देवरिया निवासी निजी चैनल के न्यूज एडीटर अनिल राय, सेठवल रानी की सराय आजमगढ़ निवासी रूपक राय और बख्शी खुर्द दारागंज प्रयागराज निवासी उमाशंकर तिवारी को राणा प्रताप मार्ग से गिरफ्तार किया। अनिल राय ने बताया कि वह आशीष का साथी और संरक्षक है। आशीष राय उसे मोटी रकम मुहैया कराता था। आरोपितों के पास से 28 लाख 32 हजार रुपये के साथ एसके मित्तल के नाम से फर्जी पहचान पत्र व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। मामले की शिकायत बगला नंबर चार, 25 पुरनीता कालोनी बिचोली हप्सी, इन्दौर मध्य प्रदेश निवासी मंजीत सिंह भाटिया ने की थी।

     

  • CM योगी ने अधिकारियों को दिया निर्देश- सभी मंडलायुक्त अपने मंडल के जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा करें

    [object Promise]

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक कल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं के लिए अभियान चलाकर उसे आगे बढ़ाया जाए, ताकि उसका अधिक से अधिक लाभ आम लोगों को मिल सके।

    अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी मंडलायुक्त अपने मंडल के जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ भ्रमण करें और निर्माण कार्यों की समीक्षा करें। इस दौरान मंडलायुक्त जनपदों में बैठक कर विकास से जुड़ी हुई योजनाओं को गति दें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से जुड़ी हुई सामग्रियों के सही दाम पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, और अभियान चलाकर लोक कल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं को आगे बढ़ाएं।

    अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को कोविड और नॉन कोविड अस्पतालों का निरीक्षण करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक और संयुक्त निदेशक को निर्देशित किया है कि जब वे अस्पतालों का निरीक्षण करने जाएं, तो मरीजों का हाल जरूर जान लें। उनसे यह अवश्य पूछें कि उन्हें समय पर दवा मिल रही है कि नहीं, सुपाच्य भोजन मिल रहा है कि नहीं, सफाई हो रही है कि नहीं और गुनगुना पानी दिया जा रहा कि नहीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के ²ष्टिगत संवदेनशील जनपदों आगरा, मेरठ, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, गौतमबुद्घ नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद, कानपुर नगर, झांसी और बस्ती में नई टीमें भेजें। जिसमें प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर का एक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग से एडिशनल डायरेक्टर या जॉइंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी होंगे। दोनों अधिकारी इन जनपदों का निरीक्षण करेंगे और स्वास्थ की व्यवस्था देखेंगे। उन्होंने सभी नगर निगम और नगर निकाय को निर्देश दिया है कि अभियान चलाकर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    उन्होंने बताया कि धारा 188 के तहत 64,530 एफआईआर दर्ज करते हुए 1,76,664 लोगों को नामजद किया गया है। प्रदेश में अब तक 62 लाख 98 हजार वाहनों की सघन चेकिंग में 54,486 वाहन सीज किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान 28 करोड़ 30 लाख 47 हजार 209 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2,94,945 वाहनों के परमिट जारी किए गए हैं। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 914 लोगों के खिलाफ 695 एफआईआर दर्ज करते हुए 325 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    अवस्थी ने कहा कि इसके अलावा फेक न्यूज के तहत अब तक 1437 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है। 12 जून को कुल 10 मामले, जिनमें ट्विटर के 7, फेसबुक के 3 मामले को संज्ञान में लिया गया हैं। 12 जून तक ट्वीटर के 82, फेसबुक के 81, टिकटॉक के 47 तथा व्हाटसएप के 1 अकाउंट के साथ कुल 211 अकाउंट को ब्लॉक किया जा चुका है। अभी तक कुल 50 एफआईआर पंजीकृत कराई गई है। विभिन्न जनपदों में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।