Category: uttar-pradesh

  • गौ वंश को काटने के लिए ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

    [object Promise]
    बीघापुर/उन्नाव। गो हत्या जैसे अपराधों को रोकने के अभियान के तहत बीघापुर थाना पुलिस ने बुधवार को एक बाग में ट्रक में लादकर गौ वंश को काटने के लिए ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं गौ वंश को रानीपुर  में बनी गौशाला में छोड़ दिया गया है ।
    [object Promise]
    बीघापुर थाना प्रभारी जावेद अख्तर ने बताया बुधवार की सुबह 3:00 बजे सर्वेश यादव निवासी कोयली खेड़ा मजरा सुमरहा के बाग से गोकशी को ले जा रही 12 गोवंश बैल ट्रक नंबर यूपी 70 जीटी 0958 मे लदी अवस्था में बरामद की गई तथा एक अभियुक्त बाबर पुत्र दिलावर खान निवासी ग्राम शाहीपुर प्यारे का पुरवा मजरा सराय लोहन गराय कटवढ थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से अंधेरे एवं झाड़ियों का फायदा उठाकर अर्जुन निवासी इलाहाबाद गुड्डू निवासी हथगांव जिला फतेहपुर श्याम पासी निवासी ग्राम सुमरहा थाना बीघापुर राधे निवासी गद्दोपुर इलाहाबाद तथा श्याम व अन्य 4 लोग भागने में सफल रहे उक्त घटना के संबंध में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई  है।

  • कोरोना महामारी के बीच लखनऊ में BJP ने बांटे मोदी के खत, विपक्ष लाल

    [object Promise]

    लखनऊ। एक ओर देश कोरोना वायरस (coronavirus updates) जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है, कोरोना वायरस के मामले 3 लाख के आंकड़े को पार करने वाले हैं, मगर राजनीतिक दलों की की राजनीति बदस्तूर जारी है। वर्चुअल जनसंवाद रैली के बाद अब बीजेपी (BJP News) ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के कामकाज को गिनाने का काम शुरू किया है। इसकी शुरुआत गुरुवार को उत्तर प्रदेश से हो गई है।

    मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाने का अभियान गुरुवार को राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ। इसे परिवार संपर्क अभियान नाम दिया गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ में घर-घर जाकर पीएम मोदी का लोगों के नाम लिखा गया पत्र बांटा। कोरोना के खतरे के बीच शुरू हुए इस अभियान के दौरान स्वतंत्रदेव मुंह पर मास्क और हाथ में ग्लव्स पहने नजर आए।

    ‘कश्मीर से 370 हटाया, वहां के लोग खुशहाल’
    स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने कड़े फैसले लेकर देश का मान-सम्मान बढ़ाया। उन्होंने 70 सालों की समस्या का समाधान किया और 1 वर्ष के अंदर कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटा दिया। वहां के लोग आज खुशहाल हैं। नागरिकता संसोधन बिल पास होने से बाहर रह रहे लोगों को नागरिकता मिल रही है। वह खुश हो रहे हैं। राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनके नेतृत्व में आज मंदिर निर्माण हो रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना में मोदी और योगी सरकार ने डटकर मुकबला किया है।’

    एसपी की मांग, स्वतंत्रदेव को गिरफ्तार किया जाए
    हालांकि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी के फैलाव के बीच राजनीतिक अभियान शुरू करने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। कभी बीजेपी में रहे और अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना काल में घूम-घूम कर ‘चुनाव प्रचार’ करने पर को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। एसपी कार्यकर्ताओं को खाना बांटने पर गिरफ्तार किया गया, कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किया गया, मगर बीजेपी चुनाव प्रचार कर सकती है? ऐसी दोगली नीति क्यों?’

  • राजमार्ग 31 पर 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला

    [object Promise]
    बीघापुर/उन्नाव। राजमार्ग 31 पर बीघापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत  रैथाना गाँव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के किनारे बुधवार की सुबह एक लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना राहगीरों ने बीघापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धारदार औजार से नृशंसता पूर्वक हत्या कर डाले गए 25 वर्षीय युवक का शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक ,अपरपुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण  कर घटना के खुलासे के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए।मौके पर फील्ड यूनिट ने भी पहुँचकर जाँच पड़ताल की  व डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया  कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगे । बुधवार की सुबह उन्नाव रायबरेली राजमार्ग 31 से 10 मीटर दूर रैथाना गाँव को जोड़ने वाले संपर्क के किनारे झाड़ियों में राहगीरों ने एक शव पड़ा देख कर बीघापुर थाना पुलिस को सूचना दी ।
    [object Promise]
    [object Promise]
    सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर दल बल के साथ पहुँच  घटनास्थल को कब्जे में ले कर बारीकी से जाँच की ।मौके पर पहुँचे सी ओ अंजनी राय के निर्देश पर सर्किल के बारासगवर अचलगंज थाना प्रभारी  भी मौके पर पहुँचे ।और उनके निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने  पाए गए शव की पहचान के लिए रैथाना , बहुराजमऊ कठार ,ढिमरा ,शिवरतन खेड़ा आदि गाँवो के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर उसकी पहचान नहीं हो सकी । अंदेशा है कि युवक को  मंगलवार की रात यहाँ लाकर किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है, हत्यारों ने युवक की हत्या बहुत ही बेरहमी से की है। उसके  गर्दन ,सर सीने व पेट व चेहरे पर  गहरे घाव नजर आ रहे थे ।
    [object Promise]
    मौके पर पहुँचे  पुलिस कप्तान विक्रांत वीर व अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय ने भी बहुत गहनता से निरीक्षण किया और सी ओ व मौजूद थाना प्रभारियों से मन्त्रणा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । मौके पर फील्ड यूनिट की टीम भी पहुँची और जाँच पड़ताल की बुलाया गया। डॉग स्क्वायड वहीं घटनास्थल व शव के इर्द गिर्द घूमता सूँघता रहा पर  कुछ और न कर सका ।पुलिस अधीक्षक ने वार्ता के दौरान कहा युवक की हत्या हुई है घटना का खुलासा टीमें बनाकर अति शीघ्र किया जाएगा ।

  • जौनपुर में रात में एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने दलितों के घरों को जलाया, नूर आलम, जावेद सहित सभी आरोपितों पर NSA लगाने का CM योगी का आदेश

    [object Promise]

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गाँव में मामूली से विवाद के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा दलित बस्ती को आग के हवाले करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को सभी आरोपितों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

    गाँव में अभी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसके कारण बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान तैनात हैं। सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दलितों के घर फूँकने के मुख्य आरोपी नूर आलम और जावेद सिद्दीकी समेत सभी आरोपितों पर तत्काल एनएसए के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

    साथ ही सीएम ने इलाके के थाना प्रभारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं सीएम योगी सभी दलित पीड़ितों को तत्काल आवास योजना के तहत आवास और अन्य सरकारी मदद देने की बात कही है।

    बुधवार (10 जून, 2020) को गाँव भदेठी पहुँचे मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीना ने हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस से आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।

    आईजी ने बताया कि विवाद दिन में भी हुआ था। इसके बाद दोनों गुटों ने समझौता कर लिया। बाद में कुछ लोगों के बहकाने पर एक पक्ष ने रात में दूसरे पक्ष की बस्ती में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस के द्वारा सभी को चिह्नित किया जा रहा है। फिलहाल हालात नियंत्रण में है और अब तक 35 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है।

    दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक घटना में पुलिस ने 57 नामदज, जबकि 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस शेष आरोपितों की तलाश में रात-दिन छापेमारी कर रही है। इतना ही नहीं, घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से डरे-सहमे कुछ लोगों ने गाँव से पलायन करना भी शुरू कर दिया है।

    दरअसल जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गाँव भदेठी में मंगलवार (9 जून, 2020) को गाँव के ही शहबाज नामक लड़के का दलित बस्ती के बच्चों से बकरियाँ चराने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में दिन में कहासुनी हो गई, लेकिन रात में मुस्लिम पक्ष के सैकड़ों लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से लैस दलित बस्ती में हमला बोल दिया।

    इस दौरान आरोपितों ने हवाई फायरिंग, वाहनों में तोड़फोड़ और कई घरों को आग के हवाले कर दिया था। घटना में एक भैंस और तीन बकरियाँ जल कर राख हो गईं। वहीं एक सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए विस्फोट से भारी नुकसान हुआ।

    हालात को काबू करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स को रात में ही तैनात कर दिया गया था। घटना के बाद गाँव भदेठू पहुँचे जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने घटना स्थल मुआयना किया और स्थिति को नियंत्रण करने में लगे रहे, जिसके बाद जिलाधिकारी ने हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

  • लखनऊ के अस्पताल में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश विपिन सिंह की मौत

    [object Promise]

    गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में नौतन गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल शातिर बदमाश विपिन सिंह की केजीएमयू, लखनऊ में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पिपराइच इलाके में दो लोगों को गोली मारकर भागते समय पुलिस से उसका आमना-सामना हो गया था। इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पेट में गोली लगने से विपिन सिंह घायल हो गया था। हालांकि उसके दो साथी फरार हो गए थे। उनकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।

    शाहपुर क्षेत्र के व्यासनगर कालोनी निवासी बदमाश विपिन सिंह मंगलवार की शाम को गुलरिहा क्षेत्र के झुगिया बाजार में दावत में शामिल होने गया था। झुगिया बाजार निवासी प्रापर्टी डीलर छोटू प्रजापति और पिपराइच क्षेत्र के शाहगंज निवासी उनके दोस्त की हत्या की उसने काफी सुपारी ले रखी थी। दावत में ही छोटू प्रजापति के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली। वहीं से विपिन सिंह दो दोस्तों के साथ छोटू के घर पहुंच गया। उनके घर पर न मिलने पर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला और सीधे शाहगंज निवासी उनके दोस्त अरुण निषाद के घर पहुंच गया। उस समय अरुण निषाद के छोटे भाई दीपचंद निषाद घर के बाहर बैठे थे। विपिन और उसके साथियों ने उन पर गोली चला दी। हाथ में एक गोली लगने से वह घायल हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। इस दौरान कार सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। इस दौरान गोली लगने से शाहगंज के ही राजीव वर्मा का दस वर्षीय पुत्र आदित्य भी घायल हो गया।ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना जारी रखा। इसी बीच क्राइम ब्रांच और गुलरिहा थाने की पुलिस ने नौतन गांव के पास बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पेट में गोली लगने से विपिन सिंह घायल हो गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया। रात में ही उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। एसएसपी डा. सुनील गुप्त ने बताय कि अरुण निषाद और गोली लगने से घायल दस वर्षीय बालक के पिता की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है। उधर छोटू प्रजापति की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने अलग मुकदमा दर्ज किया है।

    राकेश यादव की तलाश में चल रही छापेमारी

    छोटू प्रजापति की हत्या की सुपारी गुलरिहा थाने से माफिया घोषित राकेश यादव ने दी थी। उनसे सुपारी लेने के बाद विपिन सिंह और उसके साथियों ने छोटू प्रजापति और अरुण निषाद पर दो बार हमला भी किया था, लेकिन वे बच गए थे। बाद में विपिन सिंह की गिरफ्तार होने पर राकेश यादव के सुपारी देने की बात सामने आई थी। इस आधार पर पुलिस ने राकेश यादव को भी मुकदमे में साजिश रचने का अभियुक्त बना दिया। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार की शाम को हुई घटना के बाद उसकी तलाश तेज कर दी है। उसके परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उनके अलावा विपिन सिंह और उसके दोस्तों से जुड़े कई अन्य लोग भी हिरासत लिए गए हैं। अलग-अलग थानों में उनसे पूछताछ की जा रही है।

     

  • मैनपुरी से हुई गिरफ्तार! अंबेडकरनगर की फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला

    [object Promise]

    अंबेडकरनगर फर्जीवाड़ा कर एक ही शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर कई जनपदों सहित अंबेडकरनगर जनपद की आलापुर तहसील क्षेत्र की रामनगर बाजार में स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय की शिक्षिका अनामिका शुक्ला की तलाश पुलिस ने पूरी कर ली है। एसआइ लल्लन यादव के नेतृत्व में गई पुलिस टीम मैनपुरी जिले में डेरा डाले। यहां तथाकथित अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी कर रही महिला के अभिलेखों में अंकित उसके आवासीय पते मैनपुरी जिले के जोगा (बेबर) गांव तक गुरुवार को पहुंच गई।बताया जाता है पुलिस टीम ने उक्त महिला को भी गिरफ्त में ले लिया है। हालांकि अधिकृत रूप से पुलिस कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।

    ऐसे में महिला से पूछताछ में ही यह राजफाश हो पाएगा कि रामनगर कस्तूरबा विद्यालय में नौकरी करने वाली अनामिका ही है अथवा कोई और? इधर प्रकरण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। बताया जाता है कि अनामिका शुक्ला के अभिलेख के आधार पर आठ मार्च 2019 को ज्वाइनिंग करने वाली शिक्षिका अपने एक पुत्र साहिल के साथ ही कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में ही रहती थी। अनामिका का पुत्र रामनगर में ही स्थित श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन कॉलेज में अध्ययनरत था। अपना भेद खुलने की डर से निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व 17 मार्च 2020 को अनामिका शुक्ला ने वार्डेन भारती मौर्य के मोबाइल फोन पर वाट्सएप पर अपना त्यागपत्र भेज दिया। हालांकि अनामिका यहां उपस्थित पंजिका में अपने हस्ताक्षर हिंदी में ही करती थी, जबकि त्यागपत्र में हस्ताक्षर अंग्रेजी में किया गया है।

    फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही बीएसए अतुल कुमार सिंह की तहरीर पर आलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया विवेचना जारी है। पुलिस टीम भेजी गई है। महिला की असलियत क्या है, यह उसकी गिरफ्त में आने के बाद ही पता चल सकेगा।

  • कांग्रेस का प्रदर्शन यूपी में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए

    [object Promise]

    लखनऊ,। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में उप्र की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से गांधी प्रतिमा तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के कुछ कार्यकताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए गांधी प्रतिमा के पास पहले से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

    अजय कुमार लल्लू की रिहा किए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से हजरतगंज चौराहे तक मार्च किया गया। गांधी प्रतिमा के पास पहुंचते ही दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

    प्रदेश कांग्रेस की अलग-अलग टीमें इधर कई दिनों से लल्लू की रिहाई को लेकर प्रत्येक दिन धरना एवं प्रदर्शन और प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर लल्लन कुमार का कहना है कि उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गरीबों, प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के ‘अपराध’ में पिछले 25 दिनों से योगी सरकार ने जेल में डाल रखा है। उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

    उन्होंने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष लल्लूजी की रिहाई के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता गांधीजी की प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे से मौन प्रतिवाद कर रहे थे। उप्र सरकार इतनी भयभीत है कि उसे मौन प्रतिवाद से भी डर लगता है। बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं कि गिरतारी हो रही है।”

    कुमारने बताया कि लखनऊ, वाराणसी, बिजनौर, गौतबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, फरु खाबाद, सुल्तानपुर, सहारनपुर इत्यादि शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं।

  • पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के निधन पर सपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव का आकस्मिक निधन होने से अमेठी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई उनके निधन पर लोगों ने दुख व्यक्त किया समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम उदित यादव ने पारसनाथ यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के जुझारू नेता के आकस्मिक निधन से समाजवादी पार्टी ने एक नेता खो दिया इस अवसर पर अनिल यादव देवी शरण यादव हर्ष यादव समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला सभा की अध्यक्ष शहला शाहिद गौरव मौर्या उबेद अहमद अरशद अहमद विधानसभा अध्यक्ष जगदीशपुर सहित लोगों ने दुख व्यक्त किया

  • जिलाधिकारी ने खाद्य विपणन अधिकारी को दिये सख्त निर्देश

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर 12 जून/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि दिनांक 01 जून से 10 जून, 2020 तक उचित दर की दूकानों से वितरित खाद्यान्न व 15 जून से वितरित किये जाने वाले खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी द्वारा किया जाना है। तत्क्रम में उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को ब्लाक स्थित गोदामों पर वजन मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने उनके सुचारू संचालन की स्थिति से तत्काल अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को कृषकों से नियमानुसार क्रय केन्द्रों पर गेंहूँ क्रय कराने हेतु निर्देशित किया, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि वह यह सुनिश्चित कर लें कि वितरण हेतु नामित पर्यवेक्षक अधिकारी प्रतिदिन उचित दर की दूकान पर स्वयं की उपस्थिति में कार्ड धारकों/प्रवासियों को अपनी उपस्थिति में राशन का वितरण कराते हैं। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरण पर्यवेक्षकों को इस बात से भली-भॉति अवगत करा दें कि छूटे हुए पात्र प्रवासियों/अवरूद्ध प्रवासियों का सर्वे फार्म अवश्य भरवायें तथा इस प्रकार से विवरण तैयार करें कि यह स्पष्ट हो जाये कि प्रवासी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आच्छादित है अथवा उसे आत्मनिर्भर भारत योजनान्तर्गत अस्थायी राशन कार्ड की आईडी जनरेट कर दी गयी है तथा जो प्रवासी/अवरूद्ध प्रवासी भारत सरकार द्वारा निर्धारित अर्हता को पूर्ण करते हैं उन्हें आत्मनिर्भर भारत योजना के अन्तर्गत आच्छादित कर लिया गया है। आच्छादित न होने की दशा में तथ्यपरक विवरण देना भी आवश्यक होगा।उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया कि पर्यवेक्षण अधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी/ अधिशासी अधिकारी के माध्यम से प्राप्त सूची/विवरण पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार प्रवासियों को अस्थायी राशन कार्ड जारी कर खाद्यान्न उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अवगत कराया कि खाद्यान्न का वितरण उचितदर विक्रेता द्वारा ई-पास के माध्यम से ओटीपी सत्यापन/आधार प्रमाणीकरण करवाकर वितरण पर्यवेक्षक की उपस्थिति में कराया जायेगा। सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि उचित दर विक्रेता द्वारा पर्यवेक्षक की उपस्थिति में प्रवासियों को 05 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट निःशुल्क खाद्यान्न एवं 01 कि0ग्रा0 चना प्रति कार्ड निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि राशन कार्ड धारकों/प्रवासियों को नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतः किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही है।

  • यूपी में दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया 9वीं कक्षा का छात्र

    [object Promise]

    गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना में 9वीं कक्षा के एक छात्र को दोहरे हत्याकांड के लिए गिरफ्तार किया गया है। उसकी असली उम्र को लेकर चल रहे विवाद के बीच उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने पहले दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था और प्रारंभिक जांच के बाद 9 वीं कक्षा के छात्र को बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया था।

    24 मई को बरगदवा गांव में गोर्रा नदी के पास दो चचेरे भाई कृष्णा (25) और दिवाकर (23) की 9 एमएम पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    चौरी चौरा की सर्कल अधिकारी रचना मिश्रा ने कहा, “एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डबियारी पुल के पास के इलाके को घेर लिया और कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148,149, 302, 120 बी और 216 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।”

    उसे जेल ले जाने से पहले गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने इस छात्र को मीडिया के सामने पेश किया, जहां उसने कहा कि वह 9वीं कक्षा में पढ़ता था और उसकी उम्र 17 साल है।

    हालांकि, झंगहा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अनिल कुमार सिंह ने कहा, “वह लगभग 20 साल का लगता है। उसका परिवार यह दिखाने के लिए कोई आयु प्रमाण नहीं दे पाया है कि वह नाबालिग है।”

    इससे पहले, दोहरे हत्याकांड के छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान 31 मई को पुलिस अधीक्षक (एसपी) उत्तर, अरविंद पांडे ने कहा था कि दो समूहों के बीच प्रतिस्पर्धा और दुश्मनी के कारण चचेरे भाई मारे गए थे। उनके सोशल मीडिया पर दो समूह थे जिन पर वे अपराधियों और फिल्म खलनायकों की तस्वीरें पोस्ट करते थे।