Category: uttar-pradesh

  • हथिनी की मौत के बाद अब बांदा के एक खेत में मृत मिलीं 15 गाय, प्रशासन में मच गई खलबली

    [object Promise]

    बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक खेत में 15 गायें मृत मिली हैं. केरल में हथिनी की मौत का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बांदा में एक साथ 15 गायों की मौत की घटना से कोहराम मच गया है. इसकी सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गायों का पोस्टमॉर्टम कराया गया. हालांकि अभी तक पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

    बांदा जिला प्रशासन का कहना है कि इन गायों की मौत जहरीला चारा खाने के कारण हुई होगी. हालांकि अभी तक पूरी तरह इन गायों मौत का कारण साफ नहीं हो सका है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा किया जा रहा है. वहीं, प्रशासन ने गायों को जमीन में दफन करवा दिया है. यह घटना शनिवार शाम की है. बांदा के अतर्रा तहसील के बिसंडा ग्रामीण इलाके में एक साथ इतनी गायों की मौत की खबर से प्रशासन में खलबली मच गई है. उपजिलाधिकारी जे. पी. यादव का कहना है कि जब 15 गायों की मौत की जानकारी मिली, तो हम घटनास्थल पर पहुंचे और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया. उन्होंने पोस्टमार्टम किया. हालांकि अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आना बाकी है.

    जे. पी. यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि जिस खेत में गायें मृत मिली हैं, वो वहां चारा खाने गई थीं. डॉक्टरों और गांव वालों का कहना है कि इन गायों की मौत पॉइजनिंग वाला चारा खाने के कारण हुई है. हालांकि पोस्टमॉर्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद गायों की मौत का कारण साफ हो जाएगा.

  • अब लोहिया संस्थान करेगा नैनोटेक्नोलॉजी पर काम, मंगाई जाएगी करोड़ों की मशीन

    [object Promise]

    लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एडवांस रिसर्च लैब के गठन को रफ्तार मिलेगी। शासन ने शुक्रवार को चार करोड़ रुपये की मशीन खरीदने की हरी झंडी दे दी। हाईटेक मशीनें आने से यहां के चिकित्सक अब नैनोटेक्नोलॉजी पर काम कर सकेंगे।

    संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी के मु ताबिक एकेडमिक ब्लॉक में एडवांस रिसर्च लैब बनेगी। मशीन खरीद के प्रस्ताव को शुक्रवार को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसमें एक आधुनिक जीटासाइजर मशीन होगी। इस पर नैनो पार्टिकल बेस्ड काम होगा। मसलन, किसी भी बीमारी पर न्यूनतम कितनी दवा दी जा सकती है। उसका असर क्या रहेगा। स्वस्थ कोशिकाओं को कम से कम दवा से नुकसान हो। दवा सीधे बीमारी वाले सेल्स पर टार्गेट कर सके। यह सब नैनोटेक्नोलॉजी के ज रिए संभव हो सकेगा। यह मशीन कैंसर के मरीजों का सटीक इलाज तय करने में मदगार बनेगी। साथ ही डायग्नोस व रिसर्च में भी काम आएगी।

    हजार जीन की रिपोर्टिंग एक साथ

    डॉ. एके त्रिपाठी के मुताबिक लैब में माइक्रो-एक्सरे मशीन भी लगेगी। यह मशीन जीन लेवल पर जांच करने में सक्षम है। यह एक ही बार में एक हजार जीन की रिपोर्टिंग कर सकेंगी। शरीर में मौजूद किस जीन में डिफेक्ट है। उसमें म्यूटेशन लेवल क्या है। पूरी पड़ताल की जा सकेगी। अभी तक पीसीआर मशीन से जीन की जांच की जाती है। इसमें एक बार में एक ही जीन को जांचा जा सकता था।

    सेंट्रल रिसर्च चैंबर तैयार

    डॉ. एके त्रिपाठी के मु ताबिक एकेडमिक ब्लॉक में सेंट्रल रिसर्च चैंबर बनकर तैयार है। सभी लैब एक साथ होंगी। इसमें पैथोलॉजी, बायोके मिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी की मशीनें स्थापित होंगी। साथ ही मॉलीक्युलर लैब, जीन सीक्वें सिंग लैब, एनॉलिटिकल टॉक्सीकोलॉजी लैब, ड्रग लेवल टेस्टिंग लैबसाइटो जेनेटिक लैब आदि होंगी।

     

  • कोरोना वायरस से UP में 11 लोगों की मौत, अब तक 268 ने गंवाई जान

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 11 और लोग की मौत के साथ ही इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 268 हो गई है। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 5,908 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि संक्रमण से 268 लोग की मौत हुई है।

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 11, 318 नमूनों की जांच की गई। पूल टेस्टिंग के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 983 और दस-दस नमूनों के 148 पूल लगाए गए। इनमें पांच-पांच नमूनों वाले पूल में 179 पूल और दस-दस नमूनों वाले में 25 पूल कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इनकी अब अलग-अलग जांच की जाएगी। प्रमुख सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग किया जा रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष की ओर से 62, 560 लोग को फोन किया गया है जिनमें से 3,232 पृथक-वास में हैं जबकि 144 लोग संक्रमित हैं, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम ने हॉटस्पाट और गैर-हॉटस्पाट क्षेत्रों में 83, 10, 909 घरों में 4, 22, 54, 565 लोगों का परीक्षण किया है।

    प्रसाद ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने 13, 19, 004 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के घर जाकर उनका परीक्षण किया, इनमें से 1,163 लोग में वायरस संक्रमण के लक्षण मिले। अब तक 578 जांच परिणाम आये हैं, जिनमें से 130 लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि नॉन कोविड-19 केयर अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं के अलावा ओपीडी एवं सर्जरी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

  • कुशीनगर में धर्म गुरुओं से मंदिर,मस्जिद,चर्च,गुरूद्वारा में सिर्फ पांच लोगों के पूजा-इबादत करने की छूट

    [object Promise]

    कुशीनगर : देश में फैले कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन व अनलॉक के क्रम में   सोमवार को पडरौना कोतवाली में धर्म गुरुओं की बैठक हुई । इस दौरान तय किया गया कि मंदिर, मस्जिद,गुरुद्वारा,गिरजाघर आदि सभी धर्मस्थलों में एक साथ 5 लोग ही पूजा नमाज कर सकेंगे । हालांकि यदि किसी ने इस मामले में लापरवाही बरती तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    धर्मस्थलों पर भीड़ के क्रम में यदि कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज हुआ तो उसे बाकी लोगों में कोरोना का वायरस फैलने का खतरा है । इसलिए अभी शुरुआत में सिर्फ 5 लोगों को ही धर्मस्थल अथवा मस्जिद में जाने की इजाजत दी जाएगी । बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रामकेश यादव ने किया ‌। जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर फूल चंद कन्नौजिया,पडरौना कोतवली के इंसपेक्टर पवन कुमार सिंह , ताहिर हाफिज़ ने अपने विचार व्यक्त किए ।

  • यूपी में कोरोना LIVE: 10 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या, कई तरह की आज से मिली छूट

    [object Promise]

    सोनभद्र में एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित

    सोनभद्र जिले में सोमवार को एक ही परिवार के सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है। संक्रमित लोगों में 38 वर्षीय व्यक्ति के अलावा उनकी 60 वर्षीय मां और पांच बेटे-बेटियां शामिल हैं। सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था।
    देवरिया के संक्रमित युवक की गोरखपुर में मौत
    देवरिया जिले के एक कोरोना संक्रमित युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। यह मरीज दो जून से मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक सवना लक्ष्मण गांव का निवासी था। मौत की सूचना पर परिवार के लोग एंबुलेंस से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक को गोरखपुर के राजघाट में दफनाया जाएगा। अभी तक जिले में कुल 133 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 50 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और दो की मौत हो चुकी है।

    इटावा में कोरोना के पांच और मामले
    इटावा जिले में सोमवार को कोरोना के पांच और मरीज बढ़ गए। हर्ष नगर पुलिया नौरंगाबाद से कोरोना पॉजिटिव मिला छोटा भाई किडनी रोगी है। उसे भाई के साथ ही कंपिर देहात के गजनेर अस्पताल भेजा गया है। रानीबाग में पॉजिटिव मिला व्यक्ति ठेले पर सब्जी बेचता था। मेहतर टोला में पॉजिटिव मिली महिला पथरी से ग्रसित है। महिला को जसवंतनगर अस्पताल भेजा गया है। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या 85 पहुंच गई है। एक की मौत हो चुकी है। जिले में 38 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

    बस्ती में दो नए संक्रमित
    वहीं बस्ती जिले में सोमवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इन्हें लेकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 232 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है और 100 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अभी भी 122 एक्टिव मामले हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

    गोरखपुर में तीन और संक्रमित
    गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर डॉक्टर सहित तीन लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले मेडिकल कॉलेज के दो और डॉक्टर कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 138 हो गई है, जिसमें से 45 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और आठ की मौत हो चुकी है। 85 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    रामपुर में तीन नए मरीज
    रामपुर जिले में सोमवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज कुवैत से, एक मुंबई से और एक हरियाणा से आया हुआ है।

    नोएडा: करीब ढाई महीने बाद खुला जैन मंदिर
    नोएडा स्थित जैन मंदिर भी करीब ढाई महीने के बाद आज फिर से खुल गया। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए मंदिर में आते दिखे। मंदिर परिसर के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया।

    सिद्धार्थनगर में तीन नए मरीज
    सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना पॉजिटिव तीन और मरीज पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 44 हो गई है। अभी तक जिले में 147 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 98 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

    मैनपुरी में पांच और कोरोना संक्रमित मिले
    मैनपुरी जिले में सोमवार को पांच और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हो गई है। इनमें से 52 सक्रिय मामले हैं। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहां प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।

    कानपुर देहात में कोरोना के चार और मरीज
    कानपुर देहात में कोरोना के चार और मरीज मिले हैं। जनपद अब में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है, साथ ही आठ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कानपुर देहात में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 29 है।

    लखनऊ: ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे लोग
    लखनऊ ईदगाह मस्जिद में भी आज बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और मस्जिद में प्रवेश करने पहले सभी की स्क्रीनिंग की गई।

    मुरादाबाद में नहीं खुले धार्मिक स्थल
    मुरादाबाद स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और मनोकामना हनुमान मंदिर के पट आज नहीं खोले गए। जिले में बढ़ते संकमण के कारण जिलाधिकारी ने दो-तीन सप्ताह के बाद धार्मिक स्थलों को खोलने की बात कही है।

    भक्तों के लिए खुले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के द्वार
    सोमवार से मथुरा का श्री कृष्ण जन्म स्थान भक्तों के लिए खुल गया। सुबह 7:00 बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया। करीब ढाई महीने बाद अपने आराध्य के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

    हमीरपुर में एक नया मरीज
    हमीरपुर जिले में सोमवार को कोरोना का एक और मरीज मिला। जिले में सरीला तहसील के त्योतना गांव में प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक एक सप्ताह पूर्व सूरत से घर लौटा था। अब हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है, जिनमें से 11 एक्टिव केस हैं। तीन मरीज ठीक हो चुके हैं।

    हरदोई में कोरोना के चार और मरीज
    हरदोई जिले में कोरोना के चार और मरीज मिले हैं। संक्रमितों में एक किशोरी व तीन महिलाएं शामिल हैं। पॉजिटिव पाए गए मसीत निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण किशोरी सहित तीन लोग संक्रमित हुए हैं। हरदोई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 116 हो गई है, जिनमें से 80 एक्टिव केस हैं।

    यहियागंज गुरुद्वारे में लौटी रौनक
    लखनऊ स्थित यहियागंज गुरुद्वारे में भी रौनक लौट आई है। आज सुबह कई श्रद्धालु गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। हालांकि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों में मूर्तियों को स्पर्श करना, पुस्तकों को हाथ लगाना, समूह गान आदि की अनुमति नहीं है।

    गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
    आज से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिल गई है। सुबह सवेरे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

    संभल: महीनों बाद चामुंडा देवी के मंदिर आए भक्त
    संभल स्थित चामुंडा देवी का मंदिर भी आज महीनों बाद भक्तों के लिए खोला गया। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है। हालांकि मंडिर परिसर के अंदर सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

     

  • अलीगंज का नया हनुमान मंदिर खोलने की तारीख आगे बढ़ाने के लिए लिखा पत्र

    [object Promise]

    राजधानी लखनऊ में आज से धार्मिक स्थल खोलने की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, इस सोमवार को भक्त अलीगंज के नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर की प्रशासन समिति ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा कि 8 जून को भारी भीड़ उमड़ सकती है। मंदिर समिति के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने बताया कि हमारी मांग है कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर 15 जून को खोला जाए।

    उधर, हनुमान सेतु मंदिर में भक्त भीतर से दर्शन नहीं कर सकेंगे। आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि एक समय में पांच भक्तों को ही दर्शन की अनुमति है। हमारा मंदिर परिसर बहुत बड़ा है, ऐसे में कोई ध्यान या चालीसा पाठ करने बैठ गया तो उसे बाहर जाने को कैसे कहेंगे।

    विश्वविद्यालय की ओर वाले गेट से बजरंगबली के दर्शन कर सकेंगे। उनके दरबार का पर्दा हटा दिया जाएगा और द्वार का चैनल बंद रहेगा। बाहर रोड पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतारों में लगकर दर्शन कर सकते हैं। माला, प्रसाद चढ़ाने पर रोक रहेगी।

    मनकामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को विशेष तैयारी
    शिवालय मनकामेश्वर मंदिर में भक्त दर्शन तो कर सकेंगे, पर मूर्ति नहीं छू पाएंगे। महंत देव्या गिरि ने बताया कि धातु का विशाल अर्घ्य बनवाया जा रहा है, जिससे भक्त सात-आठ फीट की दूरी से महादेव का अभिषेक कर सकेंगे। मंदिर परिसर में लगे घंटे उतरवाए गए हैं। एक बार में मास्क पहने पांच भक्त ही अंदर आ सकेंगे।

    लॉर्ड अय्यप्पा मंदिर में सैनिटाइजेशन: गोमतीनगर स्थित केरला समाज के लॉर्ड अय्यप्पा मंदिर में नगर निगम की टीम ने सैनिटाइजेशन किया। मंदिर सर्विस सोसाइटी अध्यक्ष केके जनार्दन नम्बियार ने बताया कि सामूहिक भजन, कीर्तन नहीं होगा। मंदिर आठ जून से सुबह 6 से 10:30 बजे और शाम को 5:30 से 8:00 बजे तक खुलेगा।

    गुरुद्वारों में भी थर्मल स्क्रीनिंग
    लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरपाल सिंह जग्गी के मुताबिक गुरुद्वारा सदर में सैनेटाइजेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा। गुरुद्वारा अहियागंज के सचिव सरदार मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। उधर, सेंट कैथेड्रल चर्च में भी बिना मास्क श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे।

    श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर असमंजस  
    डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर से 59 वर्षों से निकलने वाली श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर भक्त असमंजस में हैं। रथयात्रा कमेटी श्री राधा माधव सेवा संस्थान के अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने डीएम को पत्र लिखकर सीमित दायरे में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रथयात्रा को दिशानिर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि क्षेत्रवासी भी यही चाहते हैं।

  • आज से UP में धार्मिक स्थल खुल गए , CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना  

    [object Promise]

    गोरखपुर। लॉकडाउन के कारण लंबे वक्त से बंद धार्मिक स्थल आज से खुल गए हैं। ऐसे में काफी दिनों बाद धार्मिक स्थलों के खुलने के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां गोरखनाथ मठ के अगल-अलग मंदिरों में पूजा की है।

    [object Promise]
    आज से UP में धार्मिक स्थल खुल गए , CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    बता दें कि लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार से देश में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां फिर से खोल दिए गए हैं। इन सभी को फिर से खोलने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर राज्य सरकार ने नए नियम जारी किए हैं।

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक/पूजा स्थलों को खोलने के लिए जारी गाइडलाइंस के अनुसार, किसी भी धार्मिक स्थल में एक बार में एक स्थान पर 5 से अधिक श्रद्धालु जमा नहीं होंगे। गाइडलाइंस में कहा गया है कि सैनेटाइज़र का प्रयोग किया जाए, जिन व्यक्तियों में कोरोना का कोई लक्षण न हो केवल उन्हें ही परिसर में प्रवेश की अनुमति है।

    धार्मिक स्थल के अंदर प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को फ़ेस कवर और मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। परिसरों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइंस के अनुसार, धार्मिक स्थलों को प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था करना होगी। श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल में मूर्तियों और पवित्र ग्रंथों को छूने की अनुमति नहीं होगी।

    इस दौरान सभी सभाएं, मण्डली निषिद्ध रहेगी। धार्मिक स्थलों में रिकॉर्ड किए हुए भक्ति संगीत बजाया जा सकते हैं लेकिन समूह में इकट्ठे होकर भजन की अनुमति नहीं होगी। गाइडलाइंस में कहा गया है कि प्रार्थना सभाओं के लिए एक ही मैट के प्रयोग से बचें, श्रद्धालु अपने लिए अलग से मैट ले जा सकते हैं।

    धार्मिक स्थल के अंदर किसी भी प्रकार के प्रसाद वितरण और पवित्र जल के छिड़काव की अनुमति नहीं होगी। गाइडलाइंस में कहा गया है कि श्रद्धालु, पुजारी समेत किसी भी साधु संत को स्पर्श न करें और आगंतुक अपने फ़ेस कवर मास्क आदि को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं छोड़ेंगे।

    बता दें कि राज्य में कंटेंनमेंट जोन को छोड़कर सभी स्थालों पर धार्मिक और पूजा स्थल खोले जा सकते हैं।

  • 69000 शिक्षक भर्ती मामले में मास्टरमाइंड डॉ केएल पटेल सहित 11 गिरफ्तार, STF को मिली जांच की जिम्मेदारी 

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 69000 शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले पर कांग्रेस, सपा और बसपा यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गईं हैं। इसी बीच यूपी सरकार भी इस घोटाले पर एक्शन मोड में नज़र आ रही हैं। सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड डॉ केएल पटेल सहित 11 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

    वहीं, मामले में डीजीपी एचसी अवस्थी ने मामले की जांच STF को सौंपने का आदेश दिया है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने आदेश जारी करते हुए यूपी सरकार को 37339 पदों को होल्ड करने का आदेश दिया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि सहायक शिक्षक भर्ती मामला में एक शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने तक़रीबन 11 लोगों को अरेस्ट किया है। ये गिरोह पंचम लाल आश्रम उच्चतर माध्यमिक स्कूल प्रयागराज के साथ मिलीभगत कर परीक्षार्थियों की गैर कानूनी ढंग से सहायता कर उनसे पैसे की वसूली करता था।

    बताया कि यह पूरा मामला अब STF को सौंप दिया गया है। परीक्षा केंद्र को भविष्य में होने वाली किसी भी भर्ती परीक्षा के लिए डिबार किया जाता है। उसके प्रबंधक और संबंधित स्टाफ जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस इस गिरोह के कई लोगों को अरेस्ट कर अब तक जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस का शिकंजा सफल अभ्यर्थियों पर भी कसने लगा है। पुलिस ने टॉपर सहित 2 अभ्यर्थियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस के रडार पर 50 से अधिक सफल अभ्यर्थी हैं। अभ्यर्थियों पर गिरोह को 8 से 10 लाख रुपए देकर भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने का आरोप है।

  • आम के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पलिया चंदापुर के रामजग यादव की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राजजग यादव पुत्र पीताम्बर यादव उम्र 50 वर्ष रविवार की बीती शाम आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे।आम तोड़ कर परिवार में लोगो को बाटा आम काम पड़ने पर पुनः रामजग यादव आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे,आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल घर के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद ले गये जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, रास्ते में जाते समय मौत गो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • सड़क हादसा: एनएच-2 पर प्राइवेट बस टकराई ट्रक से, घायल हुई नौ सवारियां

    [object Promise]

    मैनपुरी जनपद के थाना करहल क्षेत्र में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (एनएच-2) पर आगे चल रहे ट्रक से सवारियों से भरी बस टकरा गई। हादसे में नौ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से सैफई पीजीआई भेजा गया है।

    जानकारी के अनुसार प्राइवेट डबल डेकर बस गुरुग्राम (हरियाणा) से औरैया जा रही थी। बस में लगभग 35 सवारियां थीं। मीठेपुर चौकी क्षेत्र में एसएस पेट्रोल पंप के समीप बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई।
    टक्कर इतनी तेज हुई कि बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक-परिचालक सहित नौ लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकाला।
    सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया
    कुछ देर बाद थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सीओ करहल ने बताया कि घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया है। बाकी सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

    हादसे के बाद ट्रक का चालक घटनास्थल से दो किलोमीटर आगे थाना जसवंतनगर इटावा क्षेत्र में वाहन छोड़कर भाग गया है।  ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन के माध्यम से हाईवे से हटवाया गया।