Category: uttar-pradesh

  • 1,000 से अधिक कोरोना सैंपल की आगरा में हो रही है प्रतिदिन जांच

    [object Promise]

    आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोनावायरस संदिग्धों के प्रतिदिन 1,000 से अधिक सैंपलों की जांच अब संभव हो पा रहा है, क्योंकि एसएन मेडिकल कॉलेज में एक या दो घंटे के भीतर परिणाम देने वाली ट्रू-नेट मशीन का संचालन शुरू हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सोमवार से, केवल आगरा ही नहीं, बल्कि मथुरा, फिरोजाबाद, और हाथरस में भी प्रतिदिन 900 सैंपलों की जांच हो रही है।

    इससे आपातकालीन मामले वाले रोगियों को काफी राहत मिल रही है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रभारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 500 से अधिक सैंपलों की जांच करने के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं।

    वर्तमान में, मेडिकल कॉलेज के अलावा, नेशनल जलमा इंस्टीट्यूट फॉर लेप्रोसी एंड अदर माइकोबैक्टीरियल डिजीज द्वारा प्रतिदिन 400 सैंपलों का जांच किया जा रहा है।

    जालमा के निदेशक डॉ एस.ए. पाटिल ने कहा कि उनकी संस्था की जांच करने की क्षमता जल्द ही 700 तक जा सकती है।

    इस बीच, आगरा में कोरोनावायरस से एक 62 वर्षीय मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 तक पहुंच गई है। रविवार सुबह तक कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 12 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, जिससे जिले में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 957 हो गई है।

    जिला मजिस्ट्रेट पीएन सिंह ने बताया कि घातक कोरोनावायरस से अबतक 813 लोगों को स्वस्थ कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जबकि यहां सक्रिय मामलों की संख्या 95 है।

    अगरा में पिछले तीन दिनों में कोरोना मामलों की में वृद्धि देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि जांच में तेजी के कारण बढ़ रहा है।

  • जितनी नौकरिया उतनी पहचान है के साथ रह रही थी ये फ्रॉड शिक्षिका

    [object Promise]

    लखनऊ। अनामिका शुक्ला से लेकर अनामिका सिंह और आखिरकार प्रिया। यह प्राथमिक विद्यालय की वह शिक्षिका है, जो एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाती हुई पकड़ी गई है और इस काम के लिए वह अपनी अलग-अलग पहचान भी बनाई हुई थी। अनामिका को शनिवार को कासगंज जिले से गिरफ्तार किया गया था जब वह बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अंजलि अग्रवाल द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजे जाने के बाद अपना इस्तीफा सौंपने गई थीं।

    अग्रवाल ने पुलिस को सूचित किया और अनामिका को गिरफ्तार कर लिया गया।

    कासगंज बीएसए के मुताबिक, मूल रूप से फरुखाबाद के कायमगंज की रहने वाली अनामिका शुक्ला वर्तमान में गोंडा के रघुकुल डिग्री कॉलेज से बीएड कर रही हैं। उसके अन्य दस्तावेज भी उसी कॉलेज के हैं।

    पूछताछ के दौरान अनामिका शुक्ला ने कहा कि वह वास्तव में अनामिका सिंह ही है, लेकिन जैसे-जैसे बात और सवाल-जवाब की प्रक्रिया आगे बढ़ती गई, तब पता चला कि वह प्रिया है, जो फरुर्खाबाद से है।

    उसे आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति देने के लिए प्रेरित करना), 467 (मूल्यवान मूल्यवान प्रतिभूति को बनाने या हस्तांतरण की कूटरचना) और 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य के लिए जालसाजी) के तहत हिरासत में लिया गया है।

    पुलिस के अनुसार, महिला ने दावा किया है कि उसने यह नौकरी पाने के लिए मैनपुरी के एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये का भुगतान किया था।

    उसने नौकरी पाने के लिए अनामिका शुक्ला के पहचान पत्र का इस्तेमाल किया, जबकि उसका असली नाम प्रिया है, जो फरुर्खाबाद जिले में कायमगंज पुलिस सर्कल के लखनपुर गांव के रहने वाले महिपाल की बेटी है।

    सोरों स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रिपुदमन सिंह ने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरूआत में सुभास सिंह की बेटी अनामिका सिंह होने का दावा किया। हालांकि उसके दस्तावेज सुभाष चंद्र शुक्ला की बेटी अनामिका शुक्ला के नाम पर हैं।”

    आरोपी ने दावा किया है कि उसने नौकरी के लिए मैनपुरी के रहने वाले राज को मोटी रकम का भुगतान किया था और अगस्त 2018 से फरीदपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में कार्यरत थी।

    पुलिस अब उस आदमी की तलाश कर रही है, जिसने उसे नौकरी दी थी।

    पुलिस का यह भी मानना है कि यह हो सकता है कि ऐसे और भी कई उम्मीदवार हो, जो अनामिका शुक्ला की पहचान और योग्यता का इस्तेमाल करते हो – हालांकि वास्तविक अनामिका के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

    उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, अंबेडकर नगर, बागपत, अलीगढ़, सहारनपुर और प्रयागराज जिलों में पांच और अनामिका शुक्ला को केजीबीवी में काम करते हुए पाया गया है। कथित तौर पर उसने पिछले एक साल में करीब एक करोड़ रुपये का संयुक्त वेतन निकाला है।

    केजीबीवी में शिक्षक अनुबंध पर नियुक्त किए जाते हैं और उन्हें प्रति माह लगभग 30,000 रुपये का भुगतान किया जाता है। जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक कस्तूरबा गांधी विद्यालय है, जो समाज के कमजोर वर्गों से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों के लिए एक आवासीय शिक्षण संस्थान है।

  • राम मंदिर निर्माण पुराने मॉडल के अनुरूप होने की तैयारी चढ़ रहीं परवान

    [object Promise]

    अयोध्या। रामजन्मभूमि पर भव्यतम मंदिर की मांग के विपरीत पुराने मॉडल के अनुरूप निर्माण की तैयारी परवान चढ़ रही है। निर्माण की कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के प्रतिनिधियों की सक्रियता बता रही है कि निर्माण कार्य शुरू होने में अधिक दिन नहीं है। एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज श्रीवास्तव सहित कई अन्य कर्मी रामनगरी में डेरा भी जमा चुके हैं और अब वे मंदिर निर्माण में संलग्न होने वाले 100 से अधिक स्टाफ के लिए आवासीय परिसर सुनिश्चित करने में लगे हैं।

    पहले समझा जा रहा था कि मंदिर निर्माण में जुटने वाले कर्मी रामजन्मभूमि परिसर में ही डेरा जमाएंगे, पर कंपनी ने इस संभावना को खारिज कर विहिप के स्वामित्व वाली रामसेवकपुरम कार्यशाला एवं रामकथाकुंज कार्यशाला परिसर में स्टाफ के लिए आवासीय परिसर की संभावना तलाशनी शुरू कर दी है। एल एंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर दो-तीन चुनिंदा सहयोगियों के साथ रामघाट स्थित न्यास कार्यशाला का निरीक्षण भी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला का अवलोकन किया। तराशे गए पत्थरों को न्यास कार्यशाला से रामजन्मभूमि परिसर तक लाए जाने की संभावनाओं पर विचार किया।

    इसी के तहत तराशे गए पत्थरों को न्यास कार्यशाला की दक्षिण तरफ की दीवार तोड़कर विशाल गेट बनाया जाएगा। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के रास्ते से शाहनेवाजपुर चौराहा, महोबरा चौराहा एवं टेढ़ीबाजार चौराहा होते हुए गंतव्य तक पहुंचाए जाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 11 मई से शुरू परिसर के समतलीकरण का काम गत सप्ताह ही पूरा हो गया है। इस सप्ताह मंदिर की बुनियाद ढाली जा सकती है।

    मंदिर के मुख्य शिल्पी इसी माह पहुंचेंगे अयोध्या

    1989 में रामजन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले सीके सोमपुरा इसी सप्ताह रामनगरी पहुंच रहे हैं। न्यास कार्यशाला के प्रभारी अन्नू भाई सोमपुरा के अनुसार एवं तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के आमंत्रण पर अयोध्या पहुंच रहे हैं।

  • CM योगी का तूफानी दौरा, बस्ती के बाद फिर गोरखपुर पहुंच गए

    [object Promise]

    लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अचानक बस्ती पहुंचे और उन्होंने जिले के सभी आला अधिकारियों और विधायक व सांसदों के साथ एक बैठक कर कोरोना महामारी को लेकर सरकार के द्वारा किए गए इंतजामों पर चर्चा की, इसके साथ ही अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिशा निर्देश भी जारी किये।

    मीटिंग खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री योगी का काफिला बस्ती के जिला अस्पताल में पहुंचा और यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया और ब्लड बैंक में हाल ही में लगाए गए कुरौना की जांच के लिए मशीन को भी मुख्यमंत्री ने देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महज 2 मिनट जिला अस्पताल के परिसर में मौजूद रहे और इसके बाद वह वापस गोरखपुर के लिए वाया हेलीकॉप्टर निकल गए।

     

    लॉकडाउन के दौरान नुकसान में रहे उद्योगों को केंद्र सरकार द्वारा राहत पैकेज दिए जाने की घोषणा हो गई है, लेकिन बावजूद इसके बैंक उद्यमियों को लोन देने में आनाकानी कर रहे हैं। इसी को लेकर एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश है बैंक ऐसा न करें। उन्होंने कहा कि कि अगर प्रोजेक्ट सही है तो हर हाल में लोन देना ही होगा। यदि कोई समस्या हो तो आवेदक एमएसएमई साथी पोर्टल पर बैंक की शिकायत करें।

  • नवनिर्मित 132 के0वी0ए0 विद्युत उपकेन्द्र लम्भुआ का वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर 06 जून/जनपद के तहसील लम्भुआ, चाँदा, किन्दीपुर, शिवगढ़, गारापुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जो बोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने हेतु 132 के0वी0ए0 विद्युत उपकेन्द्र लम्भुआ का निर्माण 30.23 करोड़ की लागत से कराया गया है, जिसे विगत 24.10.2019 को ऊर्जीकृत किया गया था। उक्त विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण आज मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से किया गया, जिससे क्षेत्रीय जनता में प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मा0 देवमणि द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 आर0ए0वर्मा, जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती, पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत पारेषण खण्ड सुलतानपुर, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल उपस्थित रहे।

  • जनपद अमेठी को “आत्मनिर्भर अमेठी” बनाने हेतु 21000 लाभार्थियों को 150 करोड़ का ऋण वितरण का लक्ष्य।

    [object Promise]

    मा. सांसद जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-स्वरोजगार संगम- अमेठी (e-SS) का किया शुभारंभ।

    06 जून 2020 तक 6500 लाभार्थियों को 35.87 करोड़ का ऋण वितरित।

    आज शुभारंभ के अवसर पर एनआईसी में डीएम व सीडीओ ने लाभार्थियों को सौपें प्रतीकात्मक चेक।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी 06 जून 2020, आज अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ई-स्वरोजगार संगम-अमेठी (e-SS) का मा. केंद्रीय मंत्री/सांसद श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। इस योजना अंतर्गत जनपद अमेठी को “आत्मनिर्भर अमेठी” बनाने के उद्देश्य से 21000 लाभार्थियों को 150 करोड़ रूपए का ऋण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके क्रम में 6 जून 2020 तक कुल 6500 लाभार्थियों को 35.87 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। आज शुभारंभ के अवसर पर एन0आई0सी0 में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने 11 लाभार्थियों को 01 करोड़ 12 लाख 9 हजार रुपये ऋण का प्रतीकात्मक चेक सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने बैकर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने मानवता और समाज के लिए अभूतपूर्व संकट खड़ा किया है, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए 25 मार्च 2020 से 4 फेस में लाकडाउन की घोषणा किया। पिछले कुछ महीनों में जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आर्थिक गतिविधियां न्यूनतम रही। अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए और आम जनमानस को आर्थिक सहायता देने के लिए भारत सरकार ने विभिन्न कदम उठाए, मा. सांसद जी ने कहा की जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी बैंक नए उद्यमियों को और किसानों की नकदी की कमी को ऋण के माध्यम से पूरा करें। e-SS अमेठी का मुख्य ध्येय “वोकल फॉर लोकल” के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाना है, साथ ही मा. सांसद जी ने बैंकों को सलाह दिया कि भारत सरकार द्वारा जारी सुरक्षा के सभी निर्देशों का अनुपालन करें, e-SS अमेठी ऋण की सुविधा देने के साथ ही व्यक्तियों, किसानों, रेहड़ी, पटरी वालों और उद्यमियों को ऋण सुविधा का प्रस्ताव भी देगा और उन्हें इस संबंध में जागरूक करेगा। जिससे माननीय प्रधानमंत्री जी का आत्मानिर्भर भारत बनाने का सपना पूरा किया जा सके। इस दौरान उक्त के अतिरिक्त अन्मय कुमार मिश्रा क्षेत्रीय प्रमुख रायबरेली, डॉ. रामजस यादव मुख्य महाप्रबंधक/संयोजक एसएलबीसी उत्तर प्रदेश, विमल कुमार गुप्ता एलडीएम अमेठी, विनय शर्मा एलडीएम रायबरेली, रवि प्रकाश मिश्रा क्षेत्रीय व्यवसाय प्रमुख एवं बैंकों के जिला समन्वयक सहित लाभार्थीगण मौजूद रहे।

  • निगेटिव आई यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की कोविड-19 रिपोर्ट

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में प्रदेश के जिलों में अस्पतालों का दौरा करने वाले सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। बीते कई दिन से होम कवॉरंटाइन सुरेश कुमार खन्ना की कोरोना वायरस सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बीते सप्ताह सहारनपुर के साथ मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान वह मेरठ के कोविड वार्ड में जाने के साथ उन लोगो से भी मिले, जो इलाज कराने के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे थे। उनके सहारनपुर तथा मेरठ के लौटने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में कई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

    सुरेश कुमार खन्ना इसी के बाद से लखनऊ में होम क्वॉरंटाइन थे और उन्होंने अपने शुभचिंतकों को भी इसका संदेश जारी कर दिया था। वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की कोरोना जांच के लिए शनिवार को सुबह नमूना लिया गया। किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से आज दोपहर उनकी जांच रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट निगेटिव है।

    लखनऊ में वह अपने सरकारी आवास पर होम क्वॉरंटाइन हैं। मंत्री बीते एक जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान इमरजेंसी में जिन मरीजों से बात की थी उसमें से एक रोगी की रिपोर्ट दूसरे ही दिन कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मंत्री ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। मंत्री का कहना है कि उन्होंने मास्क पहनकर और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर दूर से ही मरीजों से बात की थी।

     

  • 25 जगहों पर ‘पढ़ाने’ वाली आरोपी महिला टीचर गिरफ्तार

    [object Promise]

    कासगंज। उत्तर प्रदेश में 25 जगहों पर ‘पढ़ाने’ वाली और 13 महीनों के दौरान एक करोड़ रुपये सैलरी लेने की आरोपी महिला टीचर अनामिका शुक्ला को शनिवार को कासगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कासगंज जिले के थाना सोरों कोतवाली के इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह का कहना है कि अनामिका शुक्ला पर एक साथ 25 जिलों में फर्जी अभिलेखों से धोखाधड़ी कर नौकरी करने और वेतन लेने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, 25 जिलों में नौकरी करने की आरोपी शिक्षिका अनामिका शुक्ला शनिवार को कासगंज जिले में त्यागपत्र देने आई थी। सूचना मिलने पर कासगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बीएसए अंजलि सिंह ने अनामिका शुक्ला के खिलाफ थाना सोरों में एफआईआर लिखाने के लिए तहरीर दी है। जिस पर पुलिस की ओर से एफआईआर लिखी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनामिका शुक्ला ने अपने पिता का नाम राजेश बताया है।

    मैनपुरी जिले के एक व्यक्ति ने दिलाई थी नौकरी
    सूत्रों के मुताबिक, पुलिस हिरासत में आरोपी अनामिका शुक्ला ने बताया कि वह वर्तमान में गोंडा से बीएड कर रही है। उसको नौकरी मैनपुरी जिले के एक व्यक्ति ने दिलाई थी। उसका नाम राज बता रही है। कासगंज जिले के थाना सोरों कोतवाली के इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ जारी है। टीचर की बातों की जांच की जाएगी।

    एक करोड़ रुपये कमाने का आरोप
    बता दें कि मैनपुरी की अनामिका शुक्ला की पोस्टिंग प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, सहारनपुर, बागपत सहित अन्य जिलों के KGBV स्कूलों में पाई गई है। इन स्कूलों में टीचर्स की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होती है और हर महीने 30 हजार रुपये की तनख्वाह रहती है। 13 महीनों के दौरान टीचर पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपये कमाने का आरोप लगा है। टीचर्स का डेटाबेस तैयार करते वक्त यह गड़बड़झाला सामने आया है।

  • बिना मास्क आइजी का कानपुर में कटा चालान, शहर की जनता काे मिला जागरूकता का संदेश

    [object Promise]

    कानपुर। काेरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क कितना जरूरी है, इसकी अहमियत शहर की जनता को समझनी होगी। पुलिस अगर सड़क पर चलने वालों को मास्क के लिए रोक-टोक करती है तो इसमें जीवन सुरक्षा ही मुख्य वजह है। अगर कोई व्यक्ति सड़क पर बिना मास्क के दिखा तो तो आने वाले दिनों में पुलिस सख्ती से निपटने वाली क्योंकि शहर की पुलिस ने शनिवार को बिना मास्क होने पर आइजी का चालान काटा है।

    आइजी ने खुद कराया अपना चालान

    कोरोना वायरस का संक्रमण शहर में भी तेजी से फैल रहा है, इससे बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलना बेहद जरूरी है। इसका संदेश आइजी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को दिया, जब उन्होंने चंद सेकेंड के लिए अपने मुंह से मास्क हटने की वजह से अपना चालान कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क पर कोई भी बिना मास्क के दिखाई न पड़े।

    कुछ देर के लिए मुंह से हटा था मास्क

    आइजी शनिवार को डेंजर जोन बने बर्रा का निरीक्षण करने गए थे। वह गाड़ी से उतरे तो उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। अधिकारियों से बातचीत के दौरान कुछ सेकेंड के लिए उन्होंने मुंह से मास्क उतार दिया, लेकिन जब उन्हें ध्यान आया कि नियमानुसार सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना जरूरी है तो उन्होंने बर्रा इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि वह उनका चालान करें। इसके बाद पुलिस ने आइजी का 100 रुपये का चालान किया। आइजी ने बताया कि यह एक साधारण सी घटना थी, लेकिन संक्रमण को देखते हुए ये चूक है, इसलिए उन्होंने स्वयं का चालान कराया।

  • CM योगी ने किया यूपी की जनता को आगाह,कहा……

    [object Promise]

    लखनऊ। अनलॉक-1 के जरिए हटाई जा रही लॉकडाउन की पाबंदियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को आगाह भी किया है। सीएम योगी दो टूक कहा है कि अनलॉक का मतलब स्वतंत्रता नहीं है। कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पूरी सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन करते रहना होगा। इस संबंध में उन्होंने शनिवार देर शाम पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी निर्देश दिए।

    अनलॉक-1 की व्यवस्थाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के अधिकारियों के साथ की। आठ जून से खुलने जा रहे धर्मस्थल, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट को लेकर उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से छूट देने की व्यवस्था की गई है। आठ जून यानी सोमवार से विभिन्न गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। अनुमन्य की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह दिशा-निर्देश जारी कर दें। साथ ही कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करे कि सार्वजनिक स्थानों पर पांच सेअधिक लोग एकत्र न हों। इसके लिए प्रभावी पेट्रोलिंग करनी होगी।

    वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया कि आठ जून से सभी जगह भीड़ बढ़ेगी। गाइडलाइन का अच्छे से अध्ययन कर लें। धर्मगुरुओं, होटल-रेस्टोरेंट से जुड़ी संस्थाओं, व्यापारियों से संवाद कर व्यवस्था करें कि कहीं व्यवस्था का उल्लंघन न हो।

    सृजित करें हर दिन एक करोड़ मानव दिवस :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 से 30 जून के मध्य से एक करोड़ मानव दिवस प्रतिदिन सृजित करने के लिए एक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी गतिविधियों और कार्यों को चिह्नित करें। इस अवधि में कृषि, उद्यान, वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण की योजना, चेक डैम निर्माण, जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों सहित विभिन्न कार्य करते हुए रोजगार उपलब्ध कराएं। वहीं, जिलों में पंद्रह जून से एक से डेढ़ लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए सभी जिलों में रोजगारी की संभावनाओं से संबंधित सर्वे कराने को भी कहा है।

    स्ट्रीट वेंडरों के लिए बनाएं रोजगार का मॉडल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग और ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया है कि स्ट्रीट वेंडरों को रोजगार देने के लिए जिलों का चयन करते हुए उसका अध्ययन करें। स्ट्रीट वेंडरों को पीएम पैकेज के साथ जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने का एक मॉडल तैयार करें। पटरी दुकानदारों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज में 10 हजार रुपये के ऋण की व्यवस्था की गई है। पटरी दुकानदारों के लिए ऐसे स्थान चयनित किए जाएं, जहां वे सुगमतापूर्वक अपना कारोबार कर सकें और यातायात भी बाधित न हो। योगी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण में प्रदेश में आए कामगार-श्रमिकों का योगदान लिया जाए। सभी जिलों में कामगार-श्रमिकों को रोजगार सुलभ हो। इस पर केंद्रित एक सॉफ्टवेयर विकसित करें।

    लिखित ले लें, यूपी से नहीं जाना चाहते :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में कार्यरत अन्य राज्यों के श्रमिक यदि अपने गृह प्रदेश जाना चाहते है तो उनकी सकुशल वापसी की व्यवस्था करें। यदि ऐसे श्रमिक वापस जाने के इच्छुक न हों तो उनका यह निर्णय लिखित रूप में प्राप्त कर लिया जाए।