Category: uttar-pradesh

  • विवादित ढांचा विध्वंस मामले में आरोपित विजय बहादुर ने बयान में कहा…

    [object Promise]

    लखनऊ। अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वंस मामले में गुरुवार को आरोपी विजय बहादुर के बयान सीबीआई अयोध्या प्रकरण के विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव की अदालत में दर्ज किए गए हैं। आरोपी ने अपने बयान में कहा कि ये मामला राजनीति से प्रेरित होने की वजह से उनको फर्जी तरीके से में फंसाया जा रहा है। अदालत ने अन्य आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए पांच जून की अगली तारीख नियत की है।

    न्यायालय खुलने के बाद गुरुवार को करीब 11:30 बजे आरोपित विनय कटियार, पवन पांडेय, रामविलास वेदांती, विजय बहादुर यादव, गांधी यादव और संतोष दुबे ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कल्याण सिंह, साध्वी ऋतंभरा, उमा भारती, ब्रजभूषणशरण सिंह, सलिल प्रधान, चंपतराय, महंत नृत्यगोपाल दास, सक्षी महाराज, एवं आरएन श्रीवास्तव सहित 31 आरोपितों की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने उनकी हाजिरी माफी की प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसको अदालत ने आज के लिए स्वीकार कर लिया।

    बयान दर्ज किए जाने के लिए अदालत ने आरोपितों सेे पूछे जाने वाले एक हजार से अधिक प्रश्न पहले से ही तैयार किए हुए हैं। देर शाम तक चली अदालती कार्यवाही में आरोपित विजय बहादुर सिंह ने अदालत में पूछे गए अधिकांश प्रश्नों के जवाब में कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित है। उन्हें इस मामले में फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। आरोपित से जब घटना के विषय और एक आडियो कैसेट के विषय पूछा गया तो उसने बताया कि ये कैसेट तोड़मरोड़ कर बनाया गया है। प्रस्तुत फोटोग्राफ की नेगेटिव पत्रावली में उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसको साक्ष्य में पढ़ा जाएगा।

    अभियोजन की ओर से अदालत में सीबीआई के विशेष अधिवक्ता ललित कुमार सिंह, पूर्णेंद्रू चक्रवर्ती और आरके यादव मौजूद रहे। विजय बहादुर सिंह के अधिवक्ता केके मिश्रा भी मौजूद रहे। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि धारा 313 के तहत प्रश्नों की संख्या अधिक होने की दशा में समय शेष नहीं रहा है। इस वजह से सभी गवाहोें के बयान अंकित नहीं किए जा सके हैं। अदालत ने अन्य गवाहों के बयान के लिए पांच जून की तिथि नियत की है। आदेश दिया है कि अगर बयानों के बाद आरोपित अपने साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहेंगे तो वे लिखित बयान के रूप में दर्ज करा देंगे ताकि मुकदमे की कार्यवाही पूरी की जा सके।

    इनकी हो चुकी है मौत

    वहीं अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया, मोरेश्वर सावें, महंत अवैद्यनाथ, महामंडलेश्वर जगदीश मुनि महाराज, वैकुंठ लाल शर्मा, परमहंस रामचंद्र दास, डॉ. सतीश नागर, बालासाहेब ठाकरे, तत्कालीन एसएसपी डीबी राय, रमेश प्रताप सिंह, महत्यागी हरगोविंद सिंह, लक्ष्मी नारायण दास, राम नारायण दास एवं विनोद कुमार बंसल की मृत्यु हो चुकी है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर विशेष अदालत में प्रतिदिन सुनवाई की जा रही है। आगामी 31 अगस्त को निर्णय सुनाया जाना है। न्यायालय पत्रावली के अनुसार इस मामले में छह दिसंबर 1992 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीबीआइ में विवेचना के उपरांत 48 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था।

    अयोध्‍या विवादित ढांचा प्रकरण एक नजर में 

    • 1528: अयोध्या में एक ऐसे स्थल पर मस्जिद का निर्माण किया गया था, जो भगवान राम का जन्मस्थान था। मुगल सम्राट बाबर ने यह मस्जिद बनवाई थी। इसलिए, बाबरी मस्जिद के नाम से जाना जाता था।
    • 1853: हिंदुओं का आरोप है कि भगवान राम के मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण हुआ। इस मुद्दे पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच पहली हिंसा हुई।
    • 1885: मामला पहली बार अदालत में पहुंचा। महंत रघुवरदास ने फैजाबाद अदालत में बाबरी मस्जिद से लगे राममंदिर के निर्माण की इजाजत के लिए अपील दायर की।
    • 23 दिसंबर 1949: करीब 50 हिंदुओं ने मस्जिद के केंद्रीय स्थल पर कथित तौर पर भगवान राम की मूर्ति रख दी। इसके बाद उस स्थान पर हिंदू नियमित रूप से पूजा करने लगे। मुसलमानों ने नमाज पढ़ना बंद कर दिया।
    • 17 दिसंबर 1959: निर्मोही अखाड़ा ने विवादित स्थल हस्तांतरित करने के लिए मुकदमा दायर किया।
    • 18 दिसंबर 1961: उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड ने विवादित स्थल के मालिकाना हक के लिए मुकदमा।
    • 1984: विश्र्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने विवादित स्थल का ताला खोलने और एक विशाल मंदिर के निर्माण के लिए अभियान शुरू किया। एक समिति का गठन किया गया।
    • 01 फरवरी 1986: फैजाबाद जिला न्यायाधीश ने विवादित स्थल पर हिंदुओं को पूजा की इजाजत दी। ताला दोबारा खोला गया। नाराज मुस्लिमों ने विरोध में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का गठन किया।
    • 01 जुलाई 1989: भगवान रामलला विराजमान नाम से पांचवां मुकदमा दाखिल किया गया।
    • 09 नवंबर 1989: तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार ने विवादित स्थल के नजदीक शिलान्यास की इजाजत दी।
    • 06 दिसंबर 1992: हजारों की संख्या में कारसेवकों ने अयोध्या पहुंचकर विवादित ढांचा ढहा दिया, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक दंगे हुए। जल्दबाजी में एक अस्थायी राममंदिर बनाया गया। प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने मस्जिद के पुनर्निर्माण का वादा किया।
    • 2002 अप्रैल: अयोध्या के विवादित स्थल पर मालिकाना हक को लेकर उच्च न्यायालय के तीन जजों की पीठ ने सुनवाई शुरू की।
    • 2005 जुलाई: आतंकवादियों ने विस्फोटक से भरी एक जीप का इस्तेमाल करते हुए विवादित स्थल पर हमला किया। सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया।
    • 30 सितंबर 2010: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
    • 30 सितंबर 2010: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटा जिसमें एक हिस्सा राम मंदिर, दूसरा सुन्नी वक्फ बोर्ड और निर्मोही अखाड़े में जमीन बंटी।
    • 28 सितंबर 2010: सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहबाद उच्च न्यायालय को विवादित मामले में फैसला देने से रोकने वाली याचिका खारिज करते हुए फैसले का मार्ग प्रशस्त किया।
    • 9 मई 2011: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी।
    • जुलाई 2016: बाबरी मामले के सबसे उम्रदराज वादी हाशिम अंसारी का निधन।
    • 21 मार्च 2017: रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता की पेशकश की। चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि अगर दोनों पक्ष राजी हों तो वह कोर्ट के बाहर मध्यस्थता करने को तैयार हैं।
    • 19 अप्रैल 2017: सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित बीजेपी और आरएसएस के कई नेताओं के खिलाफ आपराधिक केस चलाने का आदेश दिया।

  • उत्तरप्रदेश में अब तक हुए 3828 कोरोना के एक्टिव केस और 257 लोगों ने गवाई जान

    [object Promise]

    यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया की प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस 3828 हैं और 5648 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना पॉजिटिव से 257 लोगों की मौत हुई है: यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद

    आगे उन्होंने बताया प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस 3828 हैं और 5648 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना पॉजिटिव से 257 लोगों की मौत हुई है।

    हम आशा कार्यकर्ताओं की मदद से राज्य में लौटने वाले प्रवासी मजदूरों पर नज़र रख रहे हैं। 12,80,833 मज़दूर अब तक ट्रैक किए जा चुके हैं, जिनमें से 1,163 सिमटोमेटिक हैं। उनके नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए गए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 502 नए मामले सामने आए हैं।

    इसी जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस में यूपी मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने आज बताया उत्तर प्रदेश CM ने आज कहा कि भारत सरकार की तरफ से आए दिशा-निर्देशों के क्रम में धर्म स्थलों को खोले जाने से पूर्व प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगण धर्म स्थलों के प्रबंधन से जुड़े लोगों से संवाद करें, उन्हें सभी सावधानियां सुनिश्चित करने की जानकारी दें :यूपी मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी

    उत्तर प्रदेश CM ने आज कहा कि प्रत्येक धर्म स्थल पर सेनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि धर्म स्थल के अंदर एक बार में 5 से ज्यादा श्रद्धालु न हों।

    मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया है कि ऐसा जनपद जहां 25 हजार या इससे ज्यादा कामगार और श्रमिक लौटे हैं, वहां स्किल मैपिंग कार्य तेजी से पूरा किया जाए।

    1620 ट्रेन अब तक प्रदेश में आई हैं, 4 ट्रेन आज भी आ रही हैं, अब तक प्रदेश में 21 लाख 90 हजार लोग सिर्फ ट्रेनों से आए हैं।

    मुख्यमंत्री जी ने कामगारों/ श्रमिकों को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए एक पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों तथा संस्थानों, जहांकामगारों/श्रमिकों की जरूरत है, वहां इन्हें रोजगार देने के प्रयास किए जाएं।

    [object Promise]

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

    [object Promise]

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर अमेठी जनपद के भाजपा नेताओं ने दी बधाई योगी जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ पिंकू विवेक कुमार अग्रहरी कल्लू सिंह प्रधान नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता जिला मंत्री अतुल सिंह अंशु तिवारी राहुल विद्यार्थी अंशुमान टंडन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह उर्फ पप्पू काली बक्स सिंह सुरेश तिवारी दीर्घायु की कामना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

  • उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में गन्ना किसान की आत्महत्या पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने घेरा योगी सरकार को…

    [object Promise]

    नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को गन्ना किसान की खुदकुशी का मामला सामने आने पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का दावा था कि 14 दिनों में पूरा भुगतान किया जाएगा, लेकिन हजारों करोड़ रुपया दबाकर चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, “मैंने दो दिन पहले ही सरकार को इसके प्रति आगाह किया था। सोचिए, इस आर्थिक तंगी के दौर में भुगतान न पाने वाले किसान परिवारों पर क्या बीत रही होगी। लेकिन भाजपा सरकार अब 14 दिन में गन्ना भुगतान का नाम तक नहीं लेती।”

    उन्होंने अपने ट्वीट के साथ मुजफ्फरनगर के गन्ना किसान द्वारा आत्महत्या की खबर को भी संलग्न किया है।

  • पिछले 24 घंटे में UP में 502 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और 12 लोगों की हुई मौत

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 502 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं और 12 मौतें हुई हैं। मरने वालों की कुल संख्या 257 हो गई है, पॉजिटिव मामलों की संख्या 9733 है, जिसमें 3828 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। वहीं उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक उपनिरीक्षक तथा तीन हेड कांस्टेबल के शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

    चारों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनको मिलाकर अब तक नोएडा पुलिस के 13 जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से पांच पुलिस कर्मी ठीक हो चुके हैं। अन्य जवानों का उपचार चल रहा है।

    अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अफसर कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आज गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना सेक्टर -20 में तैनात एक उप-निरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनकी ड्यूटी दिल्ली- नोएडा सीमा के झुंडपुरा जांच चौकी पर लगी थी।

    उन्होंने बताया कि गांव शर्फाबाद स्थित निषिद्ध क्षेत्र में तैनात दो हेड कांस्टेबल जो कि थाना सेक्टर-49 में तैनात थे, वे भी आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों थाना फेस -3 के बैरक में रह रहे थे जहां कुछ दिन पूर्व एक कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद इन्हें भी पृथकवास में रखा गया था।

    अपर उपायुक्त ने बताया कि जब से कोविड-19 वायरस का संक्रमण शुरू हुआ है, तब से अब तक दो उप-निरीक्षक सहित 13 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से पांच कर्मी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि नौ पुलिसकर्मियों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

  • कुशीनगर में ब्लड चाहिए तो करें वाट्सअप,पडरौना शहर के युवा ने गरीबों के लिए रक्त दान करने के लिए तैयार

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : अगर आपको ब्लड की जरूरत है और आप परेशान हो रहे हैं तो घबराने की बात नहीं है। पडरौना शहर के ही एक युवक ने नि:शुल्क ब्लड मुहैया कराने का जिम्मा उठाया है। इसके लिए आपको वाट्सअप नंबर 96480 20392
    पर मरीज से संबंधित सारी जानकारी देनी होगी,गरीब लोगों की रोगी को संबंधित ब्लड देने के लिए खुद संपर्क करके ब्लड मुहैया कराएंगे। ये सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है।
    इस सिलसिले में अपना ब्लड देने वाले युवा अंकित उर्फ अंकुर तिवारी ने बताया कि समाजसेवा के उद्देश्य से यहां सोशल मीडिया के द्वारा ब्लड देने का काम करने मन बनाया है। अक्सर ब्लड नहीं मिलने से मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मामले तो ऐसे हुए कि रक्त की कमी से लोगों को जान तक गंवाना पड़ी है। लिहाजा एक बूंद ब्लड से अगर किसी को जिंदगी मिले तो इससे बड़ा पुण्य का काम नहीं। इसी उद्देश्य से उक्त सेवा का काम अंकुर ने किया है।

  • उत्तर प्रदेश में एक शिक्षिका ने 25 स्कूलों में महीनों काम करके वेतन लिया एक करोड़ ?

    [object Promise]

    लखनऊ। एक शिक्षिका ने उत्तर प्रदेश के 25 स्कूलों में महीनों से काम कर रही थीं और एक डिजिटल डेटाबेस होने के बावजूद एक करोड़ रुपये का वेतन निकालने में सफल रहीं। बताया जा रहा है कि वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में कार्यरत पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षिका थीं और अंबेडकर नगर, बागपत, अलीगढ़, सहारनपुर और प्रयागराज जैसे जिलों के कई स्कूलों में एक साथ काम कर रही थीं। अब इस मामले पर योगी सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है। योगी सरकार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है।

    स्कूली शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने कहा, ”इस तरह की खबरें मीडिया में आने के बाद बेसिक शिक्षा के अपर निदेशक को मामले की जांच के आदेश दिये गये है। अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है, जिस महिला अध्यापक का नाम सामने आया है और उनका कुछ अता-पता नहीं है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि महिला अध्यापक ने एक करोड़ रूपये का वेतन लिया है। यह सब सत्य नहीं है, और अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।”

    उन्होंने कहा, ”मामले की जांच की जा रही है और अगर आरोप सही पाये जाते है तो प्राथमिकी कराई जाएगी। वेतन का भुगतान बैंक खाते में भी नहीं हुआ है। मंडलीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। अगर कोई अध्यापक गलत तरीके से एक से अधिक स्कूलों में पढ़ा रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

    बताया जा रहा है कि मामला तब सामने आया जब शिक्षकों का एक डेटाबेस बनाया जा रहा था। मानव सेवा पोर्टल पर शिक्षकों के डिजिटल डेटाबेस में शिक्षकों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड, जुड़ने और पदोन्नति की तारीख की आवश्यकता होती है। एक बार रिकॉर्ड अपलोड होने के बाद, यह पाया गया कि यह शिक्षिका एक ही व्यक्तिगत विवरण के साथ 25 स्कूलों में सूचीबद्ध थीं।

    सभी स्कूलों में रिकॉर्ड के अनुसार, वो एक साल से अधिक समय तक इन स्कूलों के रोल पर थीं। केजीबीवी कमजोर वर्गों की लड़कियों के लिए चलाया जाने वाला एक आवासीय विद्यालय है, जहां शिक्षकों को अनुबंध पर नियुक्त किया जाता है। उन्हें प्रति माह लगभग 30,000 रुपये का भुगतान किया जाता है। जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक कस्तूरबा गांधी स्कूल है।

  • विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ने किया वृक्षारोपण

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सत्येंद्र जी एवं जिला पर्यावरण प्रमुख संजय जी एवं अंशुमान नगर कार्यवाह मुसाफिरखाना व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिला प्रचारक द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को यह प्रतिज्ञा दिलाई गई कि एक कार्यकर्ता एक वृक्ष जरुर लगाएगा एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा

  • चल रहे है एक ही IMEI नंबर पर 13 हजार मोबाइल फोन

    [object Promise]

    मेरठ । आईएमईआई (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) डिवाइस को पहचानने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नंबर है।

    मामला तब सामने आया जब एक पुलिसकर्मी ने ही अपना मोबाइल फोन साइबर क्राइम सेल में कर्मचारियों को जांच के लिए दिया, क्योंकि मरम्मत के बाद भी उसका फोन ठीक से काम नहीं कर रहा था।

    मेरठ के एसपी (शहर) अखिलेश एन. सिंह ने कहा कि साइबर सेल ने पाया कि लगभग 13,500 अन्य मोबाइल भी उसी आईएमईआई पर चल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे का केस था।

    सिंह ने कहा, “शुरूआती तौर पर यह मोबाइल फोन कंपनी की ओर से हुई लापरवाही लगती है और अपराधी इसका फायदा उठा सकते हैं।”

    उन्होंने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले को देखने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को बुलाया गया है।

  • कुशीनगर में अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा पडरौना के ओर से मास्क वितरण

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा पडरौना के ओर से नगर के सुभाष चौक पर पुलिस प्रसासन के साथ मिल कर सार्वजनिक रुप से मास्क बितरण करने का काम किया गया ।

    इस दौरान यहां से गुजरने वाले सभी लोगो को मास्क पहनाने का कार्य करने वाले में अध्यक्ष-चन्दन कसौधन,अजय गुप्ता,धनन्जय कसौधन,सोशल मीडिया से जुड़े आकाश,राजन,विकी, महामंत्री पंकज,शिव जी,मुरारी,संतोष,उपाध्यक्ष शुभम,बिनू कसौधन आदी शामिल रहे ।