Category: uttar-pradesh

  • यूपी में कोरोना संक्रमित मरीज हुए 8729 , अब तक 234 ने तोड़ा दम

    [object Promise]

    लखनऊ। अनलॉक-1 के बाद से उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 369 नए लोग मिले हैं। एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। यह चौथा मौका है जब राज्य में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 300 से ज्यादा संक्रमित केस मिले हैं। इससे पहले 31 मई को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 378 केस मिले थे। 21 मई को 341 और 19 मई को 323 संक्रमित लोग मिले थे।

    उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 9718 नमूने जांचे गए जिनमें से 9349 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 369 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। अब कुल रोगियों की संख्या 8729 पहुंच गई है, इनमें 2404 प्रवासी कामगार शामिल हैं। चौबीस घंटों के दौरान राज्य में सात और संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें आगरा व गौतमबुद्धनगर में एक-एक, कानपुर में दो और गाजियाबाद में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 234 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह रही कि 146 और रोगी स्वस्थ हुए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 5176 (59.2 प्रतिशत) रोगी ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब 3319 एक्टिव केस हैं।

    नोएडा में मिले 26 केस : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले 369 मरीजों में गौतमबुद्धनगर में 26, गाजियाबाद में 13, हापुड़ में एक, मुरादाबाद में चार, अमरोहा में सात, संभल में तीन, रामपुर में पांच, गोरखपुर में 10, बस्ती में 13, संतकबीरनगर में 11, महराजगंज में दो, देवरिया में सात, कुशीनगर में तीन, सिद्धार्थनगर में चार, आगरा में नौ, मथुरा में छह, मैनपुरी में चार, फीरोजाबाद में 12, बरेली में पांच, शाहजहांपुर में चार, पीलीभीत एक, अलीगढ़ में आठ, लखनऊ में दो, हरदोई में नौ, बाराबंकी व अंबेडकरनगर में चार-चार, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच में दो-दो, वाराणसी व आजमगढ़ में तीन-तीन, चंदौली में दो, मऊ में पांच और गाजीपुर में एक, प्रयागराज में आठ, प्रतापगढ़ में एक, मेरठ व मुजफ्फरनगर में 14-14, बुलंदशहर में नौ, बिजनौर में 12, सहारनपुर व शामली में एक-एक, बागपत में दो, कानपुर में 10, उन्नाव में तीन, इटावा में चार, औरैया में छह, कन्नौज में 12 व फर्रुखाबाद में मिला एक संक्रमित शामिल हैं।

    यूपी के प्रमुख जिलों में कोरोना के कुल : अब तक अब तक आगरा में 896, मेरठ में 461, नोएडा में 526, लखनऊ में 405, कानपुर में 388, गाजियाबाद में 345, सहारनपुर में 261, फीरोजाबाद में 287, मुरादाबाद में 238, वाराणसी में 197, रामपुर में 184 जौनपुर में 183,  बस्ती में 209,  बाराबंकी में 163,  अलीगढ़ में 162,  हापुड़ में 149,  बुलंदशहर में 138,  सिद्धार्थनगर में 126,  अयोध्या में 116,  गाजीपुर में 127,  अमेठी में 171,  आजमगढ़ में 122,  बिजनौर में 114,  प्रयागराज में 106,  संभल में 113,  बहराइच में 88, संतकबीरनगर में 117, प्रतापगढ़ में 79,  मथुरा में 83, सुल्तानपुर में 90, गोरखपुर में 111,  मुजफ्फरनगर में 95,  देवरिया में 101,  रायबरेली में 72, लखीमपुर में 69,  गोंडा में 68,  अमरोहा में 68, अंबेडकरनगर में 70,  बरेली में 62, इटावा में 57, हरदोई में 61, महाराजगंज में 64, फतेहपुर में 54, कौशांबी में 49, कन्नौज में 72, पीलीभीत में 47, शामली में 47, बलिया में 56, जालौन में 44, सीतापुर में 42, बदायूं में 41, बलरामपुर में 43, भदोही में 43, झांसी में 43, चित्रकूट में 38, मैनपुरी में 54, मिर्जापुर में 34, फर्रुखाबाद में 38, उन्नाव में 40, बागपत में 44, औरैया में 33, श्रावस्ती में 34, एटा में 38, बांदा में 25, मऊ में 39,  चंदौली में 26,  कानपुर देहात में 20,  शाहजहांपुर में 31, कासगंज में 20,  कुशीनगर में 27,  महोबा में 12, सोनभद्र में 9, हमीरपुर में 5, ललितपुर में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

  • गोरखपुर से भाजपा की वर्चुअल रैली में शामिल होंगे 50 हजार लोग

    [object Promise]

    गोरखपुर। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के छह क्षेत्रों में 16 से 22 जून के बीच वर्चुअल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें गोरखपुर क्षेत्र से 50 हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ऑडियो ब्रिज कॉल के माध्यम से सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़, लालगंज व बलिया जिले के 2500 सेक्टर संयोजकों व सेक्टर प्रभारियों से जुड़े थे। प्रदेश कार्यालय द्वारा इस संवाद का आयोजन किया गया था।

    एक माह तक चलेगा अभियान

    डाक्‍टर धर्मेन्‍द्र सिंह ने कहा कि 4 से 10 जून के बीच मास्क व सैनिटाइजर वितरण कार्य में जुट जाएं। साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए बूथ पर ही संगठन की गतिविधियों को गति देने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर 30 जून तक एक माह तक चलने वाले अभियान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन वर्ष की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा है।

    शारीरिक दूरी पर विशेष ध्‍यान

    क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रश्न एवं सुझाव को सुना और उसका जवाब भी दिया। उन्होंने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों, सेवा कार्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 16 से 22 जून के बीच उत्तर प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में वर्चुअल रैलियों का आयोजन होगा जिसके तहत गोरखपुर क्षेत्र में भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वर्चुअल रैली का आयोजन होगा जिसमें 50 हजार लोग भाग लेंगे।

    4 से10 जून के बीच में सभी सातों मोर्चा के द्वारा माक्स एवं सैनिटाइजर वितरण कार्य में जुटने को कहा। संगठन की गतिविधियों को बूथ पर ही रहते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णता अनुपालन करते हुए कार्य करने को कहा। उन्‍होंने संगठन, सरकार और प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों योजनाओं पर सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन करते हुए कार्य करने का आग्रह किया।

    घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं को बताने का आह्वान

    क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सेक्टर प्रभारियों एवं सेक्टर संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 30 जून तक एक माह चलने वाले विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं एवं उतर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन वर्ष के जनहितकारी योजनाओं और कार्यों के बारे में घर-घर जाकर दो-दो के समूह में बताने का आह्वान किया।

  • UP में पड़ोसियों ने बच्चो के विवाद में महिला को मार डाला पीट-पीटकर

    [object Promise]

    मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के जयंतीपुर क्षेत्र में बच्चों को लेकर हुए विवाद में एक महिला को उसके पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला। मुरादाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपक भुकर ने कहा कि बच्चों के बीच झगड़ा होने के बाद मंगलवार को पड़ोसियों के दो समूहों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक महिला को पीट-पीटकर मार दिया गया।

    पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पर हिकारत की लखनऊ ब्रांच ने लगाई रोक

    [object Promise]

    लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को यूपी के परिषदीय स्कूलों की 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने निर्देश दिए हैं अभ्यर्थी विवादित प्रश्नों पर आपत्तियों को एक सप्ताह के भीतर राज्य सरकार के सामने प्रस्तुत करें। सरकार इन आपत्तियों को यूजीसी के पास भेजेगी। यूजीसी इन आपत्तियों का निस्तारण करेगी। मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

    याचियों ने शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के 13 सवालों पर सवाल उठाया था। याचियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने जो आंसर की जारी की, उसमें उन सवालों के उत्तर कुछ और थे, जबकि एनसीईआरटी की किताबों में कुछ और दिया है। हाई कोर्ट ने एक जून को इस मामले में अंतरिम राहत के बिंदु पर सुनवाई कर अपना आदेश सुरक्षित कर लिया था। बुधवार को जस्टिस आलोक माथुर की बेंच ने अपना आदेश सुनाते हुए शिक्षक भर्ती पर स्टे लगा दिया है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने आठ मई के बाद से भर्ती प्रक्रिया पर रोक दी है। इसमें उत्तरमाला, संशोधित उत्तरमाला, परिणाम, जिला विकल्प, जिला आवंटन, कॉउंसलिंग प्रक्रिया समेत सभी प्रक्रिया शून्य घोषित हो गई है।

    उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के लिए 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनितों की सभी जिलों में काउंसिलिंग भी बुधवार को शुरू हो गई है। सभी जिलों में तीन से छह जून तक काउंसिलिंग के बाद संबंधित जिले से नियुक्ति पत्र भी जारी किये जाने हैं। ऐसे में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच का भर्ती प्रक्रिया पर स्टे लगाना किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

    बता दें कि सोमवार को जस्टिस आलोक माथुर की बेंच ने इस मामले में दाखिल ऋषभ मिश्रा व अन्य समेत कई याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की थी। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने पक्ष रखा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग पांच घंटे चली सुनवाई के पश्चात कोर्ट ने विवादित प्रश्नों को विशेषज्ञ समिति के समक्ष भेजने व चयन प्रक्रिया रोकने के बिंदु पर आदेश सुरक्षित कर लिया था।  69000 सहायक अध्यापक भर्ती में याचिकाकर्ताओं ने 8 मई को जारी उत्तर कुंजी में 13 सवालों के उत्तरों पर आपत्ति जताई है। याचियों का कहना है कि चार उत्तर तो बिल्कुल गलत हैं। उनका कहना है कि आपत्ति के संबंध में सक्षम अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर याचिकाएं दाखिल की गई हैं।

  • यूपी-बिहार बार्डर खुला साथ ही मिली रोडवेज बसों को भी हरी झंडी

    [object Promise]

    गोरखपुर। Lockdown 5.0 में छूट मिलने के बाद यूपी-बिहार बार्डर पर आवागमन शुरू हो गया है। सोमवार को यूपी-बिहार बार्डर का बैरियर हटा लिया गया। दोनो राज्‍यों की सीमा मेहरौना घाट से दोनों प्रदेशों की वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। अब दोनों प्रदेशों के लोग बिना रोक-टोक के अपने गंतव्य को जा रहे हैं। दूसरी तरफ भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के निकट यूपी-बिहार सीमा के रास्तों पर अभी भी बैरियर लगा हुआ है।

    रोडवेज की बसों को भी हरी झंडी

    रोडवेज की बसों को भी शासन ने हरीझंडी दे दी है। सोमवार से गोरखपुर परिक्षेत्र की बसें चलनी शुरू हुईं। परिवहन निगम गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह के अनुसार क्षेत्र के प्रदेश के सभी स्टेशनों से बसें चलाई जा रही हैं। फिलहाल क्षेत्र की बसों को प्रदेश में ही चलाया जा रहा है। फेस मास्क अनिवार्य होगा। जितनी सीटे होंगी, उतने ही यात्री बैठेंगे। कोई खड़ा होकर यात्रा नहीं करेगा। बस में सवार होने के पहले यात्रियों के हाथ सैनिटाइज किये जाएंगे। इसके लिए परिचालकों को निर्देशित कर दिया गया है। आरएम ने बताया कि सभी बस स्टेशनों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की भी स्थापना होगी। डेस्क पर सैनिटाइजर व थर्मल गन की व्यवस्था की गई है। एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

    शुरू हुई गोरखपुर से हैदराबाद की उड़ान

    अनलॉक एक में सोमवार से गोरखपुर और हैदराबाद के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई। इसे लेकर एयरपोर्ट निदेशक ने रविवार को विमानन कंपनी के एयरपोर्ट मैनेजर के साथ बैठक की थी। आंध्र प्रदेश सरकार से अनुमति न मिलने की वजह से 25 मई को हैदराबाद की फ्लाइट रद कर दी गई थी। हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट सोमवार सुबह 9:30 बजे गोरखपुर पहुंची। एक घंटे बाद यात्रियों को लेकर हैदराबाद रवाना हो गई। फ्लाइट में बैठने से पहले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। यात्री फेसकवर और मास्क लगाकर ही फ्लाइट में बैठे। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि एयरपोर्ट सुबह 6:30 बजे खुल गया। गाइडलाइन के मुताबिक, सभी यात्रियों की एंट्री गेट पर थर्मल स्कैनिंग की गई। दिल्ली व मुंबई की उड़ान पहले की ही तरी जारी रहेगी। गोरखपुर से अब चार विमान रोजाना उड़ान भरेंगे, जिसमें स्पाइस जेट की एक-एक फ्लाइट दिल्ली व मुंबई और एयर इंडिया की एक फ्लाइट गोरखपुर से दिल्ली और इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद जाएगी।

     

  • ए. एच. इंटर कॉलेज में बने क्वारन्टीन सेंटर को कॉलेज प्रबंधक ने कराया सेनेटाइज,लेकिन कॉलेज में रखे बेड को नही हटाया प्रशासन

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। कोरोना वायरस को देखते हुए लोगो को क्वारन्टीन करने के लिए ए. एच. इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना को सेंटर बनाया गया था। जो कि लॉक डॉउन खुलने के बाद कालेज के प्रबंधक आशुतोष मिश्रा के द्वारा नगर पंचायत के चेयरमैन बृजेश गुप्ता से क्वारन्टीन सेंटर में रखे बेड अन्य सामग्री को हटाने के लिए कहा जिस पर चेयरमैन ने उपजिलाधिकारी से बात करने को कहा कॉलेज के प्रबधंक आशुतोष मिश्रा ने खुद कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरे कॉलेज को फिर से सेनेटाइज कराकर रखे हुए विस्तार को कॉलेज के पीछे गेट पर रखा दिया। औऱ कॉलेज खोल दिया है। तहसील प्रशासन ने कॉलेज में क्वारन्टीन सेंटर बनाने के लिए बड़ी तत्यपरता दिखाई थी। परंतु लॉकडाउन खुलने के बाद सेंटर में रखे समान को हटाना जरूरी नही समझा, प्रशासन का कार्य कॉलेज द्वारा खुद किया गया।कॉलेज प्रशासन ने तहसील प्रशासन से मांग की है तत्काल क्वारन्टीन सेंटर में रखे बेड को हटवाया जाय। जिससे आगमी दिनों में शिक्षण के लिए पूर्ण रूप से खोला जा सके।

  • मुम्बई से ट्रेन के माध्यम से आने वाले प्रवासियों को घर लेकर जाने वाली बस हुई दुर्घटना ग्रस्त

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि मुम्बई से ट्रेन के माध्यम से आने वाले प्रवासियों को आश्रय स्थल सन इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल बाईपास ओदरा में रोक कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करायी गयी थी। तत्पश्चात उन्हें राशन किट आदि देकर उन्हें यश कान्वेन्ट स्कूल की बस संख्या UP44/ T 9641 द्वारा उनके घर भेजा जा रहा था, किन्तु दुर्भाग्य वश टॉटिया नगर चौराहे पर एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक संख्या UP 42/BT4215 से आमने-सामने बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। बस में लगभग 25 प्रवासी सवार थे, जिसमें से लगभग 18 लोग घायल हैं तथा 02 की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शेष का इलाज जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में चल रहा है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना की जानकारी होते ही त्वरित गति से घटना स्थल का जायजा लिया। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया। मामूली चोट वाले प्रवासियों को प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात उन्हें उनके घर तक पहुँचाने की व्यवस्था करने हेत उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर को निर्देशित किया।जिला चिकित्सालय में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 वी0बी0 सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • नौ करोड़ भाजपा कार्यकर्ता कोरोना प्रभावित लोगों की कर रहे मदद

    [object Promise]

    गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के तीन जिलों में वर्चुअल सभाओं का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर जिला में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान, देवरिया में प्रदेश महामंत्री और नोएडा के विधायक पंकज सिंह तथा महाराजगंज जिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने वर्चुअल संभा को संबोधित किया।

    भाजपा के नौ करोड़ कार्यकर्ता कर रहे लोगों की सेवा

    देवरिया जिले की वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कोरोना काल के दौरान मोदी के आवाहन पर देश ने ताली बजाकर, थाली बजाकर एवं रात्रि में दीए जलाकर समस्त कोरोना योद्धाओं को नमन किया। जहां एक तरफ पूरा देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहा था वहीं भाजपा के नौ करोड़ कार्यकर्ता पूरे देश में सेवा कार्य विभिन्न माध्यमों से कर रहे थे। वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा भारत  लड़ाई लड़ रहा है यह तभी संभव हो पाया जब सही समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाकडाउन किया गया।

    सभी वर्गों का रखा ख्‍याल : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

    गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने महाराजगंज जिले के वर्चुअल सभा को बतौर मुख्य वक्ता उदित करते हुए कहा कि इस कोरोना काल खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 20 लाख करोड़ का बूस्टर पैक देश को समर्पित किया है। जिससे कि देश आत्मनिर्भर बन सकें। एवं इसके साथ ही साथ 20 हजार करोड़ रुपए का पैकेज रेहणी एवं ख़ोमचे वालों को मिलेगा। इस पैकेज के अंतर्गत फल वालों, सब्जी वालों, चाय वालों और ठेले वालों को 50 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों को उनको गंतव्य तक पहुंचाने तथा विभिन्न राज्यों से विद्यार्थियों को निकालकर उनके गृह जनपद तक पहुंचाने में युद्ध स्तर पर सेवा कार्य किया गया।

    यह लोग रहे मौजूद

    कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीताशु सिंह आशू,  क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. सत्‍येंद्र सिन्‍हा, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, देवरिया के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह एवं महाराजगंज के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, डॉक्टर सत्यपाल सिंह आदि लोगों की भागीदारी रही।

    प्रतिदिन हो रही वर्चुअल सभा

    भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सहारे कोरोना संकट के बीच संगठनात्मक कार्य को अंजाम दे रही है। समय की मांग के मद्देनजर नवीनतम तकनीक का उपयोग कर अपने आईटी विभाग के द्वारा जिले स्तर पर वीडियो कॉलिंग द्वारा वर्चुअल सभा संपन्न कर रही है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में प्रस्तावित सभी 66 वर्चुअल सभाओं में आईटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम की सक्रिय भूमिका है। एक विशेष प्रकार के वीडियो कॉलिंग ऐप के माध्यम से क्षेत्र की टीम एक आईडी बनाकर सभा का आयोजन कराती है और जिले के टीम इस सभा का प्रतिनिधित्व कर सभा संपन्न कराती है। सभा संबोधन के साथ-साथ सभा का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आईटी विभाग की सोशल मीडिया टीम द्वारा किया जाता है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के 12 सदस्यीय टीम आईटी क्षेत्रीय संयोजक मुरली मनोहर, सहसंयोजक अश्विनी दीक्षित, चंद्र प्रकाश यादव, राहुल सिंह, अनादि प्रिय पाठक, सौरभ अग्निहोत्री, महानगर संयोजक पीयूष मिश्र, सहसंयोजक विशाल पांडेय, सुमित मौर्य, समीर श्रीवास्तव, बादल सिंह,  अभिनव भार्गव की संयुक्त टीम कार्य कर रही है।

     

  • नौ करोड़ भाजपा कार्यकर्ता कोरोना प्रभावित लोगों की कर रहे मदद

    [object Promise]

    गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के तीन जिलों में वर्चुअल सभाओं का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर जिला में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान, देवरिया में प्रदेश महामंत्री और नोएडा के विधायक पंकज सिंह तथा महाराजगंज जिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने वर्चुअल संभा को संबोधित किया।

    भाजपा के नौ करोड़ कार्यकर्ता कर रहे लोगों की सेवा

    देवरिया जिले की वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कोरोना काल के दौरान मोदी के आवाहन पर देश ने ताली बजाकर, थाली बजाकर एवं रात्रि में दीए जलाकर समस्त कोरोना योद्धाओं को नमन किया। जहां एक तरफ पूरा देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहा था वहीं भाजपा के नौ करोड़ कार्यकर्ता पूरे देश में सेवा कार्य विभिन्न माध्यमों से कर रहे थे। वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा भारत  लड़ाई लड़ रहा है यह तभी संभव हो पाया जब सही समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाकडाउन किया गया।

    सभी वर्गों का रखा ख्‍याल : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

    गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने महाराजगंज जिले के वर्चुअल सभा को बतौर मुख्य वक्ता उदित करते हुए कहा कि इस कोरोना काल खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 20 लाख करोड़ का बूस्टर पैक देश को समर्पित किया है। जिससे कि देश आत्मनिर्भर बन सकें। एवं इसके साथ ही साथ 20 हजार करोड़ रुपए का पैकेज रेहणी एवं ख़ोमचे वालों को मिलेगा। इस पैकेज के अंतर्गत फल वालों, सब्जी वालों, चाय वालों और ठेले वालों को 50 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों को उनको गंतव्य तक पहुंचाने तथा विभिन्न राज्यों से विद्यार्थियों को निकालकर उनके गृह जनपद तक पहुंचाने में युद्ध स्तर पर सेवा कार्य किया गया।

    यह लोग रहे मौजूद

    कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीताशु सिंह आशू,  क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. सत्‍येंद्र सिन्‍हा, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, देवरिया के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह एवं महाराजगंज के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, डॉक्टर सत्यपाल सिंह आदि लोगों की भागीदारी रही।

    प्रतिदिन हो रही वर्चुअल सभा

    भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सहारे कोरोना संकट के बीच संगठनात्मक कार्य को अंजाम दे रही है। समय की मांग के मद्देनजर नवीनतम तकनीक का उपयोग कर अपने आईटी विभाग के द्वारा जिले स्तर पर वीडियो कॉलिंग द्वारा वर्चुअल सभा संपन्न कर रही है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में प्रस्तावित सभी 66 वर्चुअल सभाओं में आईटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम की सक्रिय भूमिका है। एक विशेष प्रकार के वीडियो कॉलिंग ऐप के माध्यम से क्षेत्र की टीम एक आईडी बनाकर सभा का आयोजन कराती है और जिले के टीम इस सभा का प्रतिनिधित्व कर सभा संपन्न कराती है। सभा संबोधन के साथ-साथ सभा का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आईटी विभाग की सोशल मीडिया टीम द्वारा किया जाता है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के 12 सदस्यीय टीम आईटी क्षेत्रीय संयोजक मुरली मनोहर, सहसंयोजक अश्विनी दीक्षित, चंद्र प्रकाश यादव, राहुल सिंह, अनादि प्रिय पाठक, सौरभ अग्निहोत्री, महानगर संयोजक पीयूष मिश्र, सहसंयोजक विशाल पांडेय, सुमित मौर्य, समीर श्रीवास्तव, बादल सिंह,  अभिनव भार्गव की संयुक्त टीम कार्य कर रही है।

     

  • मुसीबत में फंसी महिलाओं की पुलिस तक पहुंचेगी आवाज पैनिक बटन दबाते ही

    [object Promise]

    वाराणसी। बंद घरों में होने वाली हिंसा के खिलाफ पैनिक बटन अहम भूमिका निभाएगा। इसको दबाते ही नजदीकी लोगों के पास संकेत जाएगा और वे मदद के लिए फौरन चले आएंगे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वाराणसी में युवा वैज्ञानिक अंजलि श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा से निपटने के लिए पैनिक बटन बनाया है। इस बटन को दबाकर महिलाएं पुलिस व अपने नजदीकी लोगों की मदद ले सकेंगी।

    अंजलि श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया है। इससे पहले भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए वह कई उपकरण बना चुकी हैं। अंजलि ने आईएएनएस को बताया कि इस डिवाइस को रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिये जीपीएस तकनीक से जोड़कर तैयार किया गया है। इसमें एक से लेकर पांच आपातकाल पैनिक बटन जोड़े जा सकते हैं। यह 100 मीटर की रेंज पर काम करेगा। इसकी बैटरी करीब 8 माह तक चल सकती है। यह बटन बहुत छोटी है। इसे महिलाएं अपनी सुविधानुसार बेडरूम, बाथरूम में कहीं भी रख सकती हैं।

    यह बटन 2,500 रुपये में बनकर तैयार हो गया है। जरूरत पड़ने पर इस बटन को दबाने से इसका संदेश पुलिस तक पहुंच जाएगा। जीपीएस के माध्यम से पुलिस को पहुंचने में आसानी होगी। इसमें ऑडियो रिकॉर्डिग भी हो जाती है, जो बाद में सबूत के तौर पर काम करेगी। यह डिवाइस गृहणियों और पीजी में रहने वाली युवतियों और छात्राओं के मुसीबत में फंसने पर काफी काम आ सकती है।

    गोरखपुर के वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया, “इस प्रकार की डिवाइस महिला अपराध को रोकने में सहायक होती है। यह इनोवेशन अच्छा है। इससे घर में रहने वाली महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा रुकेगी। इसमें अच्छे फंक्शन लगाए गए हैं।”

    अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंचार्ज श्याम चैरसिया ने बताया, “अंजलि श्रीवास्तव पहले भी कई ऐसे उपकरण बना चुकी हैं। इससे पहले इन्होंने एंटी रेप जींस, शांकिंग ग्लब्स आदि बनाए थे। यह डिवाइस महिला सुरक्षा की ²ष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। खासकर कोरोनाकाल में यह काफी कारगर साबित होगी।