Category: uttar-pradesh

  • योगी सरकार ने जारी किया फरमान, काम नहीं तो वेतन नहीं

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के साथ-साथ आम जनजीवन को भी पटरी पर लाने की कोशिश में जुट गई है। लॉकडाउन-4 के बीच सरकार बाकी कामकाज को भी धीरे-धीरे शुरू कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सरकारी दफ्तरों के कामकाज को और तेजी देने के लिए अब 50 फीसदी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने का फैसला किया गया है।

    जिसके मुताबिक आधे कर्मचारी एक दिन कार्यालय आएंगे और आधे दूसरे दिन आकर काम करेंगे। इसके साथ ही कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन कराने के लिए कर्मचारियों को तीन शिफ्टों में बुलाया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार ने भत्ते समाप्त किए जाने के खिलाफ कर्मचारियों के आक्रोश और संभावित आंदोलन को लेकर कड़ा रुख भी अख्तियार किया है। छह महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने के अगले ही दिन सरकार ने ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ का फरमान भी जारी कर दिया।

    सोमवार को ईद के त्योहार के चलते कार्यालयों में छुट्टी है। मंगलवार से प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। सरकार के फैसले के मुताबिक सरकारी कार्यालयों में पहली शिफ्ट सुबह 9 से शाम 5 बजे तक, दूसरी शिफ्ट सुबह 10 से शाम 6 बजे तक और तीसरी शिफ्ट सुबह 11 से शाम 7 बजे तक होगी। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि शासकीय काम में कोई व्यवधान न आने पाए। प्रत्येक कर्मचारी मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करेंगे।

     नए सिरे से तय होगी ऑफिस की व्यवस्था 
    अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंहल के आदेश के मुताबिक प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों को चलाने की व्यवस्था नए सिरे से तय कर दी है। सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष ऑफिस खोलने की व्यवस्था करेंगे। इसके साथ ही खुद आफिस में रहेंगे। कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। इसके लिए विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्षों के स्तर पर आवश्कता के अमुसार निर्धारण करते हुए रोस्टर तय किया जाएगा।

     हॉटस्पाट क्षेत्रों में डीएम करेंगे फैसला 
    वहीं हॉटस्पाट वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों के ऑफिस आने को लेकर सारा फैसला डीएम के ऊपर रहेगा। संबंधित डीएम इस संबंध में अलग से आदेश जारी करेंगे। जहां ऑफिस खुलेगा वहां रोस्टर के मुताबिक घर से काम करने वाले कर्मचारी इस अवधि में अपने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक साधनों के माध्यम से कार्यालय के संपर्क में रहेंगे। उन्हें जरूरत के हिसाब से कार्यालय बुलाया जाएगा।

  • कुशीनगर में मारवाड़ी युवा मंच की चेतना महिला शाखा पडरौना ने लगाया स्टॉल लगा आम व तरबूज खिलाया

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाह
    कुशीनगर। इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए मारवाड़ी युवा मंच की चेतना महिला शाखा पडरौना की ओर से शनिवार को नगर के सुभाष चौक पर आम का पना और तरबूज का स्टॉल लगाया गया। यहां काफी संख्या में राहगीरों को आम का पना तथा तरबूज खिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों में फेस मास्क भी वितरित किया गया। राहगीरों ने चेतना महिला शाखा के इस कार्य की सराहना की।

    संगठन की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने कहा कि सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि विभिन्न प्रकार के शीतल पेय के ऐसे कार्यक्रम लगातार पंद्रह दिन तक आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान संगठन की मंत्री लक्ष्मी बगड़िया, सीमा गोयल, रीता गोयल, कविता बगड़िया, ज्योति चिरानिया, ऋद्धि बगड़िया मौजूद थीं।

  • सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फित्र के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

    [object Promise]

    लखनऊ। सीएम योगी ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि ईद-उल-फित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। इस पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ने और ईद मनाने की अपील की है।

    सीएम योगी ने कहा कि वो घर पर ही ईद की नमाज़ अदा कर त्योहार मनाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि प्रभावी पेट्रोलिंग से यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए।

    इदारा-ए-शर‌इया फिरंगी महल से मरकज़ी रूइयत-ए-हिलाल कमेटी फिरंगी महल के सदर काज़ी-ए-शहर लखनऊ मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने ऐलान किया है के आज 29 रमजान उल मुबारक को शव्वाल उल मूकर्रम के चांद की तस्दीक नहीं हुई है। लिहाजा 25 म‌ई 2020 दिन सोमवार को ईद-उल-फित्र मनाया जाएगा। शिया मरकजी चांद कमिटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी ऐलान किया है कि 29 रमजान का चांद नहीं हुआ। रविवार को 30वा रोज़ा होगा वहीं सोमवार को ईद मनाई जाएगी।

  • लाकडाउन के बीच कुशीनगर पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल पडरौना शहर में कोरोना ने फीका किया ईद का त्योहार

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना कुशीनगर : पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ईद के त्यौहार के एक दिन पहले तक बाजार में ईद के त्यौहार की बिक्री नही हो रही है। ईद के त्यौहार के एक दिन पहले बाजार गुलजार रहते थे हर साल सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी। लेकिन इस साल कोविड-19 संक्रमण के फ़ैलाव को रोकने के लिए किये गए लाकडाउन के कारण गरीब और मध्यम तबके का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। ईद से एक दिन पहले जहां कुशीनगर जिले के पडरौना शहर में बाजार में मुस्लिम महिलाओं को भारी तादात में खरीदारी करते देखा जाता था वही आज में इक्का दुक्का मुस्लिम महिलाएं नजर आ रही है। वे भी घर गृहस्थी का सामान लेने के लिए।
    बताते चलें कि ईद के त्यौहार पर प्रतिवर्ष नए फैशन के कपड़े खरीदे जाते थे। इस वर्ष नए फैशन के कपड़े बाजार में नही आये। मुस्लिमो ने कोई नए कपड़े बाजार से नही खरीदे। जूते चप्पलों की भी ईद पर बिक्री नही हुई। सिर्फ डेली पहनने वाली चप्पलें ही बाजार में बिक रही है। यही हाल चूड़ी बेचने वालों है। प्रत्येक वर्ष ईद के अवसर पर देर रात तक चूड़ियों की दुकाने खुलती थी। मगर इस वर्ष मुस्लिम महिलाएं चूड़िया खरीदने नही आ रही है। श्रंगार का सामान बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि महिलाओं ने ईद के लिए कुछ भी नही खरीदा है। त्यौहार को देखते हुए कोई ख़ास सामान नही बिका है। हर वर्ष जितना श्रंगार का सामान बिकता था,इस वर्ष उसका दो परसेन्ट भी नही बिका। ईद के दिन बनने वाले ख़ास व्यंजनों में सिवई सूतफैनी होती है। त्यौहार के मौके पर यह भारी मात्रा में पडरौना शहर में उपलब्ध होती है,लेकिन इस बार बाजार में सीमित दुकानदारों के पास है कुछ ढेले वाले भी बेचते दिख रहे है।
    जबकि लाकडाउन के कारण बढ़ी बेरोजगारी के परिणाम त्यौहार पर देखने को मिल रहे है। मुस्लिम समुदाय में ईद की खुशी नही दिखाई दे रही है। परिवारों में आर्थिक बदहाली होने से ईद पर बच्चे भी मायूस दिखाई दे रहे है बच्चों के पास भी पहनने के लिए नए कपड़े और जूते नही है। इस वर्ष ईद का त्यौहार खुशियों के बजाय मायूसियों से भरा हुआ मनाया जा रहा है। लेकिन उम्मीद के साथ कुरौना की जंग जीतने के बाद हम आगे बेहतर तरीके से ईद का त्यौहार मनाएंगे।

  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कन्टेनमेण्ट जोन पाल्हनपुर विकास खण्ड भदैयाॅ, लम्भुआ का किया निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने आज कन्टेनमेण्ट जोन पाल्हनपुर विकास खण्ड भदैयाॅ, तहसील लम्भुआ का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम पाल्हनपुर के एक कि0मी0 की परिधि में वैरीकेटिंग कर सील कर दिया गया है। पाल्हनपुर ग्राम में राज कुमार दूबे कोरोना पाॅजीटिव पाये गये हैं, जिनकों कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी सुलतानपुर में रखकर समुचित इलाज हो रहा है। इनके परिवार के 07 लोगों की जाॅच हेतु सैम्पल भेजा गया है जिन्हें फैसेलिटी क्वारंटाइन कराया गया है तथा पूरे कन्टेनमेण्ट जोन को सेनेटाइज कराते हुए सावधानी एवं सर्तकता के लिये निगरानी समिति लगायी गयी है। होम क्वारंटाइन का फ्लायर लगाया गया है। कन्टेनमेण्ट जोन पाल्हनपुर में 15 लोग अन्य राज्यों से आये हुए हैं, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग करके होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि निगरानी समिति के सदस्य अपने दायित्व का पालन करें, बाहर से किसी व्यक्ति को गाॅव में प्रवेश न होने दें। निगरानी समिति यह भी सुनिश्चित करें कि लोग होम क्वारंटाइन नियमों का अनुपालन करें तथा किसी विपरीत स्थिति की सूचना से तत्काल प्रशासन को अवगत करायें।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लम्भुआ विधेश, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदैयाॅ अनुराग पाण्डेय, ग्राम प्रधान पाल्हनपुर आदि उपस्थित रहे।

  • VIDEO : भाजपा नेता व RSS कार्यकर्ता को पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर जमकर पिटाई की, घर से घसीटकर सड़क पर ले आए

    [object Promise]

    मेरठ। शहर में भाजपा नेता व संघ कार्यकर्ता को घर में घुसकर पीटने और घसीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल पुलिस ने जागृति विहार सेक्टर-7 में कुछ लोगों से गाली-गलौच की थी, जिसका संघ कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार ने विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने संघ कार्यकर्ता से घर में घुसकर मारपीट की और उसे घर से करीब आधा किलोमीटर घसीटकर बेइज्जत भी किया। पुलिस की इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    दरअसल, मेडिकल थाना क्षेत्र का जागृति विहार सेक्टर-7 कोरोना हॉटस्पॉट में शामिल है। आरोप है कि गुरुवार को मेडिकल थाने में तैनात दरोगा और दो पुलिसकर्मी लोगों से गाली-गलौच करते हुए निकल रहे थे। इस दौरान यहीं रहने वाले संघ कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार ने विरोध करते हुए गाली-गलौच नहीं करने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद दरोगा और पुलिकर्मियों ने उनसे भी गाली-गलौच की। इस पर राजेंद्र कुमार अपने घर में घुस गए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घर में घुसते हुए उनकी जमकर पिटाई की और घर से घसीटकर सड़क पर ले आए। इस दौरान लोग अपने घरों की छतों से ही इस नजारे को देखते रहे।

    बता दें कि जब पुलिसकर्मी संघ कार्यकर्ता को पीट और घसीट रहे थे तो किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 54 सेकंड के इस वीडियो में पुलिसकर्मी सरेआम घर में घुसकर संघ कार्यकर्ता को पीट रहे हैं और सड़क पर घसीटते हुए सरेआम बेइज्जत कर रहे हैं। वहीं राजेंद्र की पत्नी और बेटी विरोध करती नजर आ रही हैं।

    पीड़ित राजेंद्र कुमार का कहना है कि मुझे पुलिसकर्मियों ने करीब आधा किलोमीटर घसीटते हुुए बेइज्जत कर गए थे। वह करीब 22 साल से आरएसएस से जुड़े हैं। उनका आरोप है कि दरोगा और पुलिसकर्मी ने धमकी देते हुए कहा है कि इस मामले की शिकायत की तो जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने इस मामले की जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष, दक्षिण विधायक और सांसद को भी दी है।

    इस संबंध में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि जागृति विहार में पुलिस द्वारा संघ कार्यकर्ता से मारपीट मामले की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यदि पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है तो मामले की जांच कराई जाएगी। उन्हें वायरल वीडियो भी अभी तक नहीं मिली है।

  • मायावती को कांग्रेस ने ‘‘टिवटर बहनजी’’ बताया, कहा – मायावती भाजपा की अघोषित प्रवक्ता हैं

    [object Promise]

    कांग्रेस ने मायावती को बताया ‘ट्विटर बहनजी’
    बसपा प्रमुख मायावती पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने रविवार को उन्हें ‘‘टिवटर बहनजी’’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह भाजपा की भाषा बोलती हैं।

    लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने रविवार को उन्हें ‘‘टिवटर बहनजी’’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह भाजपा की भाषा बोलती हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया ने कहा कि ‘‘ट्विटर बहनजी’’ जिस तरह की भाषा और ट्वीट का इस्तेमाल कर रही हैं, उससे साफ पता चलता है कि वह भाजपा का प्रेस नोट बनाकर भेजती हैं। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रियता पर नाराज महसूस करती हैं। पुनिया एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    वहीं, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलित समाज पर हमला बढ़ा है लेकिन मायावती के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। प्रदेश में दलितों-वंचितों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न पर मायावती क्यों नहीं बोलती हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती और दलित विरोधी भाजपा में अंदरखाने समझौता हो गया है तथा मायावती भाजपा की अघोषित प्रवक्ता हैं।

    पुनिया ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की दलित विरोधी सरकार में दलित समाज पर राज्य संरक्षण में हमले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाल कटवाने गए एक दलित युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। कन्नौज में भाजपा सासंद सुब्रत पाठक द्वारा तहसीलदार अरविंद कुमार के घर में घुसकर मारपीट की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामपुर में एक सफाईकर्मी के साथ पांच लोगों ने मारपीट कर उसके मुंह में सैनिटाइजर का रसायन घोल डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। राज्य में और भी कई ऐसी घटनाएं हुईं, लेकिन दलितों की स्वघोषित नेता मायावती चुप हैं।

  • कोरोना संकट काल में कांग्रेस ने फिर छोड़ा शिगूफा, यूपी सीएम योगी से धार्मिक स्थल खोले जाने की मांग

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना महामारी के चलते पूरे उत्तर प्रदेश के बंद मठ मंदिर धार्मिक संस्थानों को खोलने के लिए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने शनिवार को राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि जिस तरह से केंद्र-राज्य सरकारों ने जरुरी चीज़ों की दुकानें खोले जाने का आदेश जारी किया है, उसी तरह अब देश के सभी छोटे-बड़े, मठ- मंदिरों, गिरजाघर, मस्जिद गुरूद्वारों को भी भक्तों के लिए खोलने की इजाजत दी जानी चाहिए।

    मुकेश चौहान ने अपने पत्र में लिखा है कि, “भारत एक आस्था प्रधान देश है. सनातन परंपरा में लोगों का ऐसी आस्था है कि आराधना से लोगों के कष्ट दूर होते हैं। किन्तु मंदिर बंद होने से लोग अपने आराध्य से प्रार्थना भी नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा प्रमुख धार्मिक स्थलों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लॉंकडाउन का पूरा पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी जाए।”

    चौहान ने कहा कि प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सरकारी दफ्तरों की भांति टनल सेनेटाइजर मशीन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन का पालन करते हुए राज्य में शराब की दुकानों को खोला जा सकता है तो ठीक उसी तरह करोड़ों लोगों के आस्था के केन्द्र मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे, गिरजाघर आदि को भी लाकडाउन के नियमों का पूर्ण पालन करते हुए खोला जाना चाहिए।

  • डी. एम.व एस. पी. ने सुलतानपुर अमेठी बार्डर पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा का किया निरीक्षण ।

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने आज रात्रि 9ः30 बजे सुलतानपुर अमेठी बार्डर पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। टोल प्लाजा से गुजर रहे वाहनों की जाॅच की। जाॅच के दौरान कोई अनाधिकृत वाहन चलता हुआ नहीं पाया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा केन्द्रीय विद्यालय अमहट में स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां पर जिलाधिकारी द्वारा कम्युनिटी चिकन की जाॅच की गयी। कम्युनिटी किचन की जाॅच में रोटी, सब्जी, कढ़ी, चावल बनता हुआ पाया गया। भोजन की गुणवत्ता संतोष जनक पायी गयी। सभी व्यक्ति मास्क लगाये हुए और सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए पाये गये। स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी पायी गयी। पर्याप्त राशन किट की उपलब्धता भी पायी गयी। निरीक्षण के समय मौके पर मेडिकल टीम भी उपस्थित पायी गयी। तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय सेनेटाइज किया हुआ पाया गया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी को इमरजेन्सी सेवाओं का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • दलित नाबालिग लड़की से चाँद ने किया रेप, दोस्त शान ने बनाया वीडियो : फिर व्हाट्सऐप ग्रुप में डाल दिया video

    [object Promise]

    नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के भंगेल गाँव में एक दलित लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपित चाँद उर्फ मुरस्लीन और शान उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक आरोपित ने लड़की के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पिछले एक साल से मासूम के साथ बलात्कार कर रहा था। पीड़िता के भाई ने नोएडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्त में ले लिया।

    घटना करीब साल भर पहले की बताई जा रही है। पीड़िता भंगेल गाँव में अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपित चाँद भी भंगेल में ही रहता है। पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) हरीश चंदर के मुताबिक करीब एक साल पहले पीड़िता को कुछ नशीला पदार्श पिलाने के बाद चाँद ने उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं, उसने अपने दोस्त शान उर्फ सोनू ने इस घटना का वीडियो भी बनवाया।

    इसके बाद आरोपित वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर एक साल तक रेप करते रहे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण पीड़िता अपने गाँव चली गई। इसी बीच आरोपितों ने पीड़िता का वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दिया।

    उन्होंने बताया कि आरोपित ने कथित रूप से पीड़िता को घटना की सूचना पुलिस को देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरिपितों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

    गौरतलब है कि पिछले दिनों राजस्थान के जयपुर में एक भाई द्वारा तीन दोस्‍तों के साथ मिलकर अपनी सगी 10 साल की मंदबुद्धि बहन से गैंगरेप कर उसे मौत के घाट उतारने का शर्मनाक मामला सामने आया था। जीशान अली ने छोटी बहन का अपहरण करने के बाद सुनसान जगह पर अपने तीन दोस्तों- साजिद अली, अमजद अली और वाजिद अली के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद गला दबाकर बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

    राजस्थान के ही अलवर में मोहम्मद हामिद ने घर पर सोई 10 माह की बच्ची का बलात्कार किया था। 19 वर्षीय आरोपित मोहम्मद हामिद ने जब बच्ची का बलात्कार किया, उस समय वो घर पर सो रही थी। पुलिस ने हामिद को गिरफ्तार कर लिया है।