Category: uttar-pradesh

  • गर्मी का प्रकोप भी चरम पर, पारा पहुंचा 45 डिग्री के करीब, कब होगी बारिश जानिये !

    [object Promise]

    नोएडा। कोरोना (Corona Virus) की दहशत के बीच अब गर्मी का प्रकोप भी चरम पर है। अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में शनिवार के बाद रविवार को भी लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। दोपहर के समय चल रही लू (hot wind) लोगों झुलसा रही है। जरूरी कामों से बाहर निकल रहे लोग पूरे मुंह को ढंके हुए दिखाई दिए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नोएडा में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि 27 मई तक दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) का अधिकतम तापमान इसी तरह 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है।

    बता दें कि इससे पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा का तापमान शनिवार को 44.7 डिग्री दर्ज किया गया था, जो कि सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 27 मई तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। लॉकडाउन के बीच शहर के बाजार तो खुल गए हैं, लेकिन दोपहर के समय बिलकुल सुनसान नजर आ रहे हैं। रविवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण कुछ लोग ही मार्केट में नजर आए। बता दें कि रविवार सुबहह से ही गर्मी ने अपने तेवर जाहिर कर दिए थे, दोपहर तक लोगों को परेशान करते रहे।

     29 मई को हो सकती है हल्की बारिश 
    मौसम विभाग की मानें तो 27 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 28 मई को आसमान में बादल छाएंगे। इस दौरान तेज गरज के साथ बादल लृकाछिपी करते नजर आएंगे। वहीं, 29 मई को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आईएमडी की मानें तो यह लगातार छठा वर्ष है, जब अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा है।

    मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है कि फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के नजदीक है। इसके चलते बारिश तो होगी, लेकिन वह केवल उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहेगी। मैदानी क्षेत्रों में उसका असर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अगले चार दिन इसी तरह भीषण गर्मी का प्रकोप मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।

  • UP में कोरोना का कहर  जारी है, सामने आए 232 नए कोरोना पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर

    [object Promise]

    लखनऊ । प्रदेश में शुक्रवार को 232 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, लेकिन जौनपुर में एक साथ 43 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। यह सभी प्रवासी कामगार बताए जा रहे हैं। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या 5735 हो गई है। इनमें से 2259 एक्टिव मरीज हैं जबकि 3324 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 152 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    जौनपुर में 43 प्रवासी संक्रमित
    जौनपुर जिले में आज 43 प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। डीएम ने बताया कि सभी को मीरपुर में बनाए गए एल-1 श्रेणी के अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। ये सभी देश के विभिन्न महानगरों से आए प्रवासी हैं।

    बरेली में नौ लोग मिले कोरोना संक्रमित
    बरेली में शुक्रवार को नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से छह फरीदपुर और तीन अन्य जगहों से हैं।

    लखीमपुर में एक प्रवासी मजदूर मिला कोरोना पॉजिटिव 
    लखीमपुर में शुक्रवार को एक प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

    अलीगढ़ में चार नए कोरोना संक्रमित मिले 
    अलीगढ़ जिले पर कोरोना वायरस का कहर जारी है। शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से तीन मौत हुई हैं, जबकि सासनी गेट थाने में तैनात सिपाही सहित चार नए मरीज मिले हैं।

    मेरठ में मिले छह कोरोना पॉजिटिव
    मेरठ में शुक्रवार रात को कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। इनमें छठी वाहिनी पीएसी के तीन जवान, दो महिला व एक अन्य। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की। जनपद में मरीजों का आकड़ा 364 पहुंच गया!

    अलीगढ़ में चार पॉजिटिव मरीज मिले तो 2 मरीजों की हुई कोरोना से मौत
    डीएम श्री चन्द्र भूषण सिंह ने आज बताया कि जेएन मेडीकल कॉलेज से 4 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और दो की मौत हो गई।

    आगरा में छह और नए संक्रमित, अब तक 843
    आगरा में शुक्रवार को छह और कोरोना संक्रमित मिलने से अब कुल केस 843 हो गए। 11 मरीज डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 707 हो गई। एक्टिव केस अब 105 हैं। संक्रमितों के स्वथ्य होने की दर 84.16% हो गई है।

    गोरखपुर में मिले तीन कोरोना संक्रमित
    गोरखपुर में तीन और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ श्रीकांत तिवारी ने की है। बता दें कि शुक्रवार सुबह की रिपोर्ट में एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

    देवरिया में दो युवक मिले कोरोना संक्रमित
    देवरिया जिले के नंद पैलेस में क्वारंटीन दो और युवकों की रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव आई है। दोनों मुंबई से ट्रक द्वारा घर आए थे। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने पुष्टि की।

    बागपत और सहारनपुर में मिले एक-एक कोरोना संक्रमित
    उत्तर प्रदेश के बागपत और सहारनपुर जनपद में शुक्रवार को एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला। सहारनपुर में अब सक्रिय केस 29 हो गए हैं। वहीं बागपत में सक्रिय केस चार हो गए।

    मुजफ्फरनगर में मिले चार नए कोरोना संक्रमित
    मुजफ्फरनगर में शुक्रवार शाम को चार और लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जनपद में मरीजों की संख्या 40 हो गई है। इनमें से 24 ठीक हो चुके हैं। जबकि 16 का उपचार चल रहा है।

    बिजनौर में मिले तीन कोरोना पॉजिटि
    यूपी के बिजनौर जिले में शुक्रवार को तीन और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 61 हो गई। इनमें 41 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 19 केस सक्रिय है।

    इटावा में सात नए मामले
    इटावा में सात और कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है, जिसमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी जिले में एक्टिव केसों की संख्या 24 है। नए मिले सात मरीजों में से पांच जिले के हैं, जबकि दो प्रवासी मजदूर हैं। नए संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। वहीं सभी कोरोना मरीजों को कोविड अस्पताल में भेजने की तैयारी की जा रही है।

    टीम-11 के साथ मुख्यमंत्री योगी की बैठक
    प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन टीम-11 के साथ लखनऊ में बैठक की।

    मथुरा में एक और मरीज
    मथुरा में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले से संक्रमिक व्यक्ति के परिवार के एक अन्य सदस्य की रिपोर्ट आज पॉजिटिव पाई गई है। इसी के साथ अब जनपद में कुल 59 मामले हो गए हैं। वहीं 38 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि जनपद में चार संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल जनपद में कोरोना के 17 सक्रिय मामले हैं।

    रामपुर में छह नए मरीज
    रामपुर में कोरोना वायरस के छह नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। सभी नए संक्रमित दूसरे राज्यों से आए हुए हैं। फिलहाल जिले में कोरोना के 84 सक्रिय मामले हैं।

    गोरखपुर के एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित
    गोरखपुर के बेतियाहाता के एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 29 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्टर की जांच रिपोर्ट निजी लैब में पॉजिटिव पाई गई है।

    गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास जुटी भीड़
    गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र और सामान्य टिकट काउंटर के बाहर टिकट बुकिंग कराने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं। यहां आए एक व्यक्ति ने कहा कि मैं पिछले तीन महीने से यहां फंसा हुआ हूं। मैंने अभी-अभी बिहार स्थित अपने घर जाने के लिए टिकट बुक कराया।

    संतकबीरनगर में छह नए मरीज
    संतकबीरनगर जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें से चार कोतवाली इलाके और एक-एक मरीज बखिरा व महुली इलाके में मिले हैं। इसमें से एक संक्रमित युवक मुंडेरी के मृतक पॉजिटिव शख्स का रिश्तेदार है।

  • UP में अब बिना पास के कहीं भी जा सकेंगे, तीन बातों का रखना होगा विशेष ख्याल

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश में कोरोना (Corona) के खिलाफ लागू नॉकडाउन 4.0 (Nockdown 4.0) के दौरान किसी अन्य जिले में जाना चाहते हैं तो आप बिना पास के आसानी से एक जिले से दूसरे जिले में जा सकते हैं लेकिन आपको तीन बातों का ख्याल रखना होगा। नहीं तो आप कहीं भी नहीं जा सकेंगे साथ ही आप पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके साथ ही आप पर कोरोना महामारी अधिनियम से तहत मुदकमा भी दर्ज हो सकता है। इसलिए आपको सफर के दौरान मास्क लगाना बहुत ही आवश्यक हैं।

    इसके साथ ही बता दें कि आप अगर लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0) बाइक से सफर कर रहे हैं तो दो लोग ही बैठ सकते हैं और कार से सफर कर रहे हैं तो तीन लोग बैठ सकेंगे। नहीं तो आपका भारी भरकम जुर्माने के साथ चालान भी कट सकता है। इसके साथ ही आपको समय-समय पर हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) का इस्तेमाल करना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का भी पालन करना होगा।

    अगर आप उत्तर प्रदेश में अन्य राज्य (Other State) से आना चाहते हैं तो आपको ई-पास की जरूरत पड़ेगी। बिना ई-पास के आप किसी अन्य राज्य में नहीं जा सकेंगे। इसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी अधिकारिक वेबसाइट   से ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करना होगा। इसके बाद आपको सरकार द्वारा ई-पास जारी किया जाएगा।

    इसके बाद ही आप किसी भी अन्य राज्य से यूपी में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही बता दें कि प्रशासन की अनुमति के साथ जाने वालों के लिए हरियाणा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और गोवा ने स्वीकृति भेज दी है। इन प्रांतों से आने वालों को सरकार द्वारा जारी पोर्टल पर संबंधित अभिलेख के साथ आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको सरकार द्वारा ई-पास जारी कर दिया जाएगा।

  • लखनऊ में मंगलवार से खुल रहे हैं Shopping Complex, करना होगा कुछ नियमों का पालन

    [object Promise]

    लखनऊ। लखनऊ जिला प्रशासन ने मंगलवार से शहर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स खोलने की अनुमति दे दी है। प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिन शॉपिंग कॉम्पलेक्स परिसर में सेंट्रली एअरकंडीशन लगे हुए हैं, वो शॉपिंग कॉम्पलेक्स परिसर सेंट्रल एसी को बंद रखते हुए खुल सकेंगे।

    लखनऊ जिला प्रशासने के आदेश अनुसार कंटेंमेंट जोन और बफर जोन में स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स पहले की तरह बंद रहेंगे। शॉपिंग कॉम्पलेक्स में अवस्थित सभी दुकानों को व्यापारियों की आपसी सहमति द्वारा प्रतिदिन 1/3 की संख्या में खोला जाएगी।

    विज्ञापन में कहा गया है कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स में दुकानों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का शत -प्रतिशत पालन किया जाना चाहिए और दुकान के अंदर 2-3 व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाना चाहिए।

    इसके अलवा प्रशासन द्वारा शॉपिंग कॉम्पलेक्स के मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनर, सेनिटाइजर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए है। शॉपिगं कॉम्पलेक्स हफ्ते में 6 दिन खोले जा सकेंगे और 7 वें दिन नगर निगम के साथ मिलकर कॉम्पलेक्स के सेनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।

  • मनरेगा श्रमिकों को अब तक 6 करोड़  8 लाख रुपए का भुगतान।

    [object Promise]

    25 तालाबों की खुदाई का कार्य पूर्ण, 15 तालाबों में भरवाया गया पानी।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। जल संरक्षण को लेकर जनपद में मनरेगा योजना अंतर्गत तालाबों की खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पानी की समस्या को दूर करने और सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पूर्व में रणनीति बनाकर तैयार की गई थी, जिसके अंतर्गत मनरेगा योजना द्वारा जनपद में 2100 तालाबों की खुदाई की जाएगी। वर्तमान में 638 ग्राम पंचायतों में 719 तालाबों की खुदाई का कार्य प्रगति पर है, जिसमें 25 तालाबों की खुदाई का कार्य पूर्ण हो गया है, लगभग 15 तालाबों में पानी  भरवाया गया है। शेष तालाबों में भी जल्द ही खुदाई कर पानी भरवाने का कार्य किया जा रहा है। श्रम उपायुक्त मनरेगा मीनाक्षी देवी ने बताया कि वर्तमान में मनरेगा योजना अंतर्गत 54237 जॉब कार्ड धारक श्रमिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा श्रमिकों को अब तक 6 करोड़  8 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने बताया कि जनपद में लाकडाउन के दौरान भी इतनी बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में पेयजल की समस्या को दूर करने, सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने, जल संरक्षण व रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मनरेगा योजना के तहत तालाबों की खुदाई का कार्य कराया जा रहा है, उनके द्वारा लगातार समय समय पर उक्त कार्य का निरीक्षण व समीक्षा भी की जा रही है।

  • लाॅकडाउन के दृष्टिगत आज नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

    [object Promise]

    सुलतानपुर। कोविड-19 लाॅकडाउन के दृष्टिगत आज नोडल अधिकारी अशोक चन्द्र एवं जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की संयुक्त अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11 बजे राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बाहर से आये हुए प्रवासियों को होम क्वारंटाइन सुनिश्चित कराने हेतु निगरानी समितियों को सक्रिय करने के सम्बन्ध में समस्त जनपदीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के अधिकांश प्रवासी जनपद के अन्दर आ चुके हैं, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराकर होम क्वारंटाइन कराया गया है और सब को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया है, किन्तु किसी स्तर पर किसी भी प्रकार की शिथिलता की सम्भावना को दूर करने की दृष्टि से ग्राम पंचायत एवं मुहल्ला निगरानी समितियों को अधिक सक्रिय किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने विकास क्षेत्र कुड़वार में फ्लायर्स न लगे होने के कारण प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी कुड़वार (ए0आर0 को-आपरेटिव) को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी को निर्देशित किया कि क्वारेन्टाइन किये गये प्रत्येक घर के सामने अनिवार्य रूप फ्लायर्स लगवाना सुनिश्चित करें एवं निगरानी समितियों को सक्रिय करने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को उत्तरदायी बनायें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि निगरानी समितियों को सक्रिय करने में आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान की समीक्षा करें तथा स्थिति से अवगत करायें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 10ः30 से 11ः30 बजे के मध्य प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कम से कम 02 गली/कस्बे का भ्रमण कर आम जनता को मास्क का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करने हेतु प्रेरित करें। दुकानों आदि पर भी सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित करायें। इसके लिये सहायक विकास अधिकारियों, ग्राम पचंायत अधिकारियों एवं रोजगार सेवकों को गली/मुहल्लावार उत्तरदायी बनायें। यदि कोई व्यक्ति क्वारंटाइन नियमों का अनुपालन नहीं करता है, तो उसके फोटोग्राफ्स प्राप्त करें सम्बन्धित थानें को अवगत करायें तथा साथ ही साथ लिखित सूचना से तत्क्षण उन्हें अवगत कराया जाय। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु लेखपालों को गली/मुहल्लेवार उत्तरदायी बनायें। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) को निर्देशित किया कि प्रवासी श्रमिकों के डाटा फीडिंग की प्रगति समीक्षा प्रतिदिन करें और स्थिति से अवगत करायें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को प्रेरित करते हुए अवगत कराया कि अगले 04 सप्ताह अत्यन्त चुनौतीपूर्ण हैं। अतः हमें अधिक सक्रियता और सतर्कता से साथ काम की आवश्यकता है। किसी एक व्यक्ति की सक्रियता से सफलता हासिल नहीं हो सकती। अतः आप सभी स्वयं प्रेरित होते हुए अपनी पूरी टीम को प्रेरित कर ऊर्जावान एवं सक्रिय बनायें। ऐसे संकट के समय पूरी टीम की प्रतिबद्धता ही हमें सफलता तक पहुँचा सकती है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिदिन रात्रि 08 बजे समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आदि समीक्षा बैठक में प्रतिभाग कर प्रतिदिन की निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करेंगे।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमसाद हुसैन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0 आर0 विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • सीएम योगी ने सड़क चौड़ीकरण के प्रॉजेक्ट के लिए अपने ही मंदिर की दीवार को ढहा दी, औरों के लिए भी दे दिया एक बड़ा संदेश

    [object Promise]

    गोरखपुर । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एकबार फिर मिसाल पेश कर दी है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि फर्ज की राह को मजबूती देने के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। अब उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के प्रॉजेक्ट के लिए अपने ही गोरखनाथ मंदिर की दीवार ‘विकास की सड़क’ बनाने को ढहा दी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बताया कि उनके लिए फर्ज से पहले कुछ नहीं है। गोरखपुर से सोनौली के लिए बन रहे फोरलेन के लिए उन्होंने गोरखनाथ मंदिर की दीवार को ढहा कर औरों के लिए एक नया मानक तय कर दिया। सीएम ने इसके साथ ही एक बड़ा संदेश भी दे दिया है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि विकास के रास्ते में मंदिर हो या मस्जिद, चर्च हो या गुरुद्वारा, मजार हो या अन्य कोई धार्मिक स्थल, किसी को भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा।

     

    [object Promise]
    सीएम योगी ने सड़क चौड़ीकरण के प्रॉजेक्ट के लिए अपने ही मंदिर की दीवार को ढहा दी, औरों के लिए भी दे दिया एक बड़ा संदेश

    हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी नजीर पेश की है। इसके पहले लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने पिता के अंतिम संस्कार में न जाकर उन्होंने बताया कि राजधर्म क्या होता है, एक बड़े परिवार का मुखिया होने का क्या मतलब होता है।

    [object Promise]
    सीएम योगी ने सड़क चौड़ीकरण के प्रॉजेक्ट के लिए अपने ही मंदिर की दीवार को ढहा दी, औरों के लिए भी दे दिया एक बड़ा संदेश

    बता दें कि गोरखनाथ मंदिर का शुमार उत्तर भारत के प्रमुख मंदिरों में होता है। यह करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र भी है। यह उस नाथपंथ का मुख्यालय है जिससे योगी आदित्यनाथ खुद ताल्लुक रखते हैं। सीएम योगी गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं।

    [object Promise]
    सीएम योगी ने सड़क चौड़ीकरण के प्रॉजेक्ट के लिए अपने ही मंदिर की दीवार को ढहा दी, औरों के लिए भी दे दिया एक बड़ा संदेश

    गोरखपुर फोरलेन के रास्ते में आने वाले किसी और को अपने मकान और दुकान के ध्वस्तीकरण पर किसी को आपत्ति न हो इसके लिए इसके लिए मुख्यमंत्री होने के बावजूद उन्होंने अपने मंदिर की दीवार को ढहाने का आदेश दे दिया। बाकियों की दुकान और मकान के ध्वस्त होने पर वाया गोरखनाथ मंदिर, धर्मशाला, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट और नंदानगर होते हुए एयरपोर्ट तक का आना-जाना आसान हो जाएगा।

    [object Promise]
    सीएम योगी ने सड़क चौड़ीकरण के प्रॉजेक्ट के लिए अपने ही मंदिर की दीवार को ढहा दी, औरों के लिए भी दे दिया एक बड़ा संदेश

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री होने के बाद और बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ बार-बार यह कहते रहे हैं कि जनहित और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। इसमें किसी तरह की बाधा स्वीकार्य नहीं है। लोक कल्याण के लिए विकास हर जनप्रतिनिधि का फर्ज है।

  • योगी सरकार जल्द लेगी कृषि जमीन के इस्‍तेमाल करने पर फैसला, लैंड यूज चेंज में करेगी संशोधन

    [object Promise]

    लखनऊ। योगी सरकार लैंड यूज (Land Use) में बदलाव करने की तैयारी में है। खेती की जमीन का किसी और काम में इस्तेमाल से जुड़े प्रावधान में बड़े बदलाव की संभावना है। अभी जितने समय में लैंड यूज चेंज करने का फैसला होता है, योगी सरकार उसे और सरल बनाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि ज्‍यादा वक्‍त न लगे। एसडीएम अब ऐसे मामलों को लटका नहीं पाएंगे । इसका कृषि योग्‍य जमीन पर व्‍यापक प्रभावन पड़ने की संभावना है।

    राजस्व संहिता 2006 के नियमों के मुताबिक, लैंड यूज चेंज कराने के लिए दिए गए आवेदन पर एसडीएम की कोर्ट को 90 दिनों में अपना फैसला देना होता है कि ऐसा किया जा सकेगा या नहीं । यदि 90 दिन में एसडीएम फैसला नहीं ले पाता है तो उन्‍हें इसका कारण बताना पड़ता है । इसी नियम में बदलाव किया जा रहा है। नये नियम के मुताबिक, अब महज 45 दिनों में ही एसडीएम को यह फैसला लेना होगा। यानी पूर्व की तुलना में ऐसे मामलों को आधे समय में निपटाना होगा।

    एसडीएम ऐसे मामलों को अब लटका नहीं सकेंगे, क्योंकि नये नियमों के तहत उनपर कार्रवाई का भी प्रावधान किया जा रहा है। 143 की कार्यवाही इसे कहते रहे हैं। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजस्व विभाग के अफसरों की बैठक गुरुवार 21 मई को हुई । लैंड यूज चेंज करने के अलावा बैठक में चकबन्दी और सरकारी जमीन पर पट्टा दिये जाने के नियमों में भी बड़े बदलाव करने पर सैद्धान्तिक सहमति बनी है।

    सरकारी जमीन की जा सकेगी एक्सचेंज
    सरकार ग्राम समाज की जमीन की अदला-बदली के नये नियम बनाने जा रही है । उदाहरण के लिए यदि किसी उद्योग के लिए तय जमीन के बीच में कोई ग्राम समाज की जमीन जैसे चकरोड़ इत्यादि आ जाए तो सरकार उतनी जमीन उसी ग्राम सभा में कहीं और ले लेगी और वो जमीन उद्योग के लिए छोड़ देगी। इससे औद्यौगिक विकास की एक बड़ी बाधा खत्म हो सकेगी। इसके अतिरिक्त उद्योगों के लिए एक और राहत दी जाने वाली है। यदि उद्योग के लिए सरकार द्वारा तय सीलिंग से ज्यादा जमीन कोई खरीद लेता है, तो उसे भी रेग्यूलर किए जाने के प्रावधान किये जा रहे हैं।

    अभी तक के नियम के अनुसार यदि किसी काश्तकार की मौत हो जाती है तो जमीन उसके लड़के या लड़की के नाम ही ट्रांसफर होती थी. लेकिन, नये नियमों के तहत यह ट्रांसजेंडर को भी ट्रांसफर हो सकेगी। विधि आयोग की सिफारिश पर राज्य सरकार ये बदलाव करने जा रही है।

    नये नियमों के बन जाने के बाद सरकारी जमीन पर पट्टा दिये जाने में सबसे पहली प्राथमिकता दिव्यांगों और महिलाओं को दी जाएगी. भूमिहीनों द्वारा पट्टे के लिए जो भी आवेदन आयेंगे उसमें सबसे पहले दिव्यांगों फिर महिलाओं और इसके बाद ही किसी को पट्टा दिया जा सकेगा. अभी के नियम के अनुसार, सबसे पहले एसटी/ एसटी फिर ओबीसी और फिर जनरल कैटेगरी के भूमिहीनों को पट्टा दिये जाने का नियम है।

    इन सभी फैसलों पर सैद्धान्तिक सहमति हो चुकी है.अब सिर्फ इन्हें कानूनी जामा पहनाना बाकी है। इसके लिए योगी सरकार को राजस्व संहिता 2006 में संशोधन करना होगा। इसलिए अब इन्हें कैबिनेट से पास कराया जायेगा। फिर विधानसभा और विधान परिषद से पास कराया जाएगा. ऐसा होते ही राजस्व संहिता 2006 में बदलाव हो जाएगा और ये सभी प्रावधान कानून बन जाएंगे।

  • CM YOGI को बम से उडाने की धमकी, मचा हडकंप, कहा-योगी आदित्यनाथ समुदाय विशेष के लिए खतरा

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा मैसेज यूपी पुलिस के डायल 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर पर किसी ने भेजा है। इस मैसेज को भेजने वाले ने सीएम योगी को एक विशेष समुदाय के लिए खतरा बताया गया है। इस मामले में लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में प्रथम दृष्ट्या छानबीन में किसी संगठन का हाथ सामने आ रहा है। पुलिस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत कई टीमें आरोपित की तलाश में लगाई गई हैं।

    यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में गुरुवार देर रात लगभग साढ़े बारह एक वॉट्सएप मैसेज आया था। यह मैसेज डायल 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर 7570000100 पर आया था। मैसेज में लिखा है कि ‘सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। वह (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है।’ इस मैसेज के आने के बाद तत्काल आला अफसरों को इसकी जानकारी दी गई।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धमकी मोबाइल नंबर 8828453350 से आई थी। पुलिस ने इस नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस मोबाइल नंबर की डिटेल निकाल रही है कि यह किसके नाम से है।

    अधिकारियों ने बताया कि गोमती नगर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। खासबात यह है कि इस मामले में पुलिस पूरी तत्परता दिखाई। मैसेज 21 मई की रात में 12 बजकर 32 मिनट पर आया मिला था। इस मैसेज के मिलने के महज 19 मिनट के अंदर 12 बजकर 51 मिनट पर गोमती नगर पुलिस स्टेशन एफआईआर दर्ज करा दी गई। गोमती नगर के निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि 112 मुख्यालय से संदेश मंगाया गया है। संदेश भेजने के लिए उपयोग किये नम्बर की जांच शुरू कर दी गयी है। जल्द ही लोकेशन ट्रेस हो जायेगी। लखनऊ के गोमती नगर थाना में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अज्ञात के खिलाफ धारा 505 वन बी, 506 और 507 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी भरे मैसेज ने उत्तर प्रदेश पुलिस की नींद उड़ा दी है। धमकी भरा यह संदेश यूपी 112 के हेल्पडेस्क के व्हाट्सएप नंबर पर 21 मई की रात 12.35 बजे आया। तब से आरोपित की तलाश में टीमें जुटी हैं। यूपी पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया है। मामला बेहद गंभीर और मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा है, लिहाजा उनकी सुरक्षा से लेकर सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

    संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक 8828453350 मोबाइल नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि मैं मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने वाला हूं। उन्होंने बताया कि गोमतीनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या छानबीन में किसी संगठन का हाथ सामने आ रहा, जल्द ही इसका राजफाश किया जाएगा। आरोपित कोई भी हो वह सलाखों के पीछे होगा। पुलिस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत कई टीमें आरोपित की तलाश में लगाई गई हैं।

  • कुशीनगर में बहन के घर में छिपकर रह रहे युवक को पडरौना शहर से ले गई स्वास्थ्य टीम

    [object Promise]

    कुशीनगर : पडरौना शहर के लाजपतनगर मोहल्ले में अपनी बहन के घर में छुपकर रह रहे एक युवक के बारे जानकारी होते ही खलबली मच गई। रुद्रपुर का रहने वाला यह युवक कुछ दिन पहले ही मुम्बई से आया था। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उसका बुखार मापा तो 102 डिग्री सेल्सियस था।

     

    उसे तत्काल अपने साथ लेकर चली गई। वाक्या शुक्रवार की शाम का है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। कहा कि इस बारे में जिला अस्पताल के सीएमएस बताएंगे। जबकि सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय का कहना था कि यह सीएमओ के स्तर का मामला है। इस बारे में वही बताएंगे।