Category: uttar-pradesh

  • प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दिया सांकेतिक धरना

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]
    धरने पर बैठे कांग्रेसी

    अमेठी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लालू जी की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी के नेतृत्व में सांकेतिक धरना- अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गौरीगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हठधर्मिता के विरोध मे लल्लू जी की गिरफ्तारी पर धरने में उपस्थित लोगों ने कड़ी निंदा की।
    हमारी नेता परम आदरणीया माननीय प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने राजस्थान से हजार बसो से प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाने का एक सराहनीय प्रयास किया
    उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को 3 दिन पहले पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि हम एक हजार बसों से उत्तर प्रदेश के गरीब मजदूर श्रमिक वंचित लोगों को लायेंगे और उत्तर प्रदेश लाने के लिए राज्य सरकार से नियमानुसार अनुमति भी माँगी।
    जो सूबे के मुख्यमंत्री योगी जी को नागवार लगा।
    अनुमति प्रदान करने के बावजूद बसों को चलने न देने की स्थिति मे नोएडा जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को आगरा में गिरफ्तार कर लिया गया।
    जो असहाय,गरीब,श्रमिक विरोधी उत्तर प्रदेश सरकार व सूबे के मुखिया योगी जी की हठधर्मिता को दर्शाता है।
    सांकेतिक धरने में बैठे पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र,धर्मेंद्र शुक्ला ने जमकर योगी सरकार को कोसा
    अंत मे श्री सिंघल ने सम्बोधित करते हुए योगी सरकार से मांग की है कि 500 गाड़ियों (कारों )की अनुमति दें तो अमेठी जिला कांग्रेस प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक मुफ्त में पहुचायेगी ।
    कहा कि कांग्रेस ने सेवा व समर्पण करने का जो पाठ पढ़ाया है उसी रास्ते पर चलते हुए सदैव लोगों की सेवा करता रहूंगा।
    उक्त धरने में आई पी माली,सुरेश श्रीवास्तव, शत्रुहन सिंह,रामबरन कश्यप,अरविंद चतुर्वेदी,सुनील वर्मा, अनुज तिवारी, शशिकांत तेली उपस्थित रहे।

  • क्वारंटीन सेंटर में बार डांसरों का हंगामा, कपड़े उतार करने लगीं डांस !

    [object Promise]

    मुरादाबाद।  मुरादाबाद में क्वारंटीन सेंटर में भेजी गई बार डांसरों ने मंगलवार शाम यहां हंगामा खड़ा कर दिया। बीयर की डिमांड करते हुए उन्होंने जमकर बवाल किया। एक महिला ने तो अपने ही तीन साल के बच्चे को बालकनी से लटकाकर नीचे गिरा देने की धमकी दी।

    हद तो तब हो गई जब कुछ महिलाएं अर्द्घनग्न अवस्था में आ गई और कहा कि यदि उन्हें बीयर नहीं दी गई तो ठीक नहीं होगा। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत किया। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि एमआईटी क्वारंटीन सेंटर में मुंबई से आदर्श कालोनी लौटी महिलाओं को रखा गया था जिन्होंने बीयर के लिए हंगामा किया।

    सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मुंबई से आदर्श कालोनी लौटे 72 लोगों में तीन से 13 वर्ष की आयु के 12 बच्चे, 40 महिलाएं और 20 पुरुष हैं। मुंबई से लौटने के बाद इनमें से 20 की कोरोना टेस्टिंग हुई थी। जिनमें से पांच कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

    लिहाजा एहतियातन मंगलवार को बाकी सभी को क्वारंटीन कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि पहले तो महिलाएं क्वारंटीन सेंटर जाने को राजी नहीं थीं। किसी तरह उन्हें एमआईटी तक लाया गया। इसके बाद शाम को पांच बजे से इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

    डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ से महिलाएं बीयर की मांग करने लगीं। इंकार करने पर एक महिला ने अपने तीन साल के बच्चे को एमआईटी हॉस्टल की बालकनी से नीचे लटकाकर धमकी दी कि यदि उसे बीयर लाकर नहीं दी गई तो वह अपने बच्चे को नीचे फेंक देगी।

    इसी दौरान दूसरी कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतार फेंक और अंत: वस्त्रों में डांस करने लगीं। महिलाओं की जिद थी कि यदि उन्हें पीने को बीयर नहीं दी गई तो वह इसी तरह बवंडर करेंगी।

    एएसपी ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर से डॉक्टर का फोन आते ही तुरंत भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को एमआईटी भेजा गया। पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद किसी तरह महिलाएं शांत हुईं।

    एएसपी ने बताया कि एमआईटी पर महिला पुलिस कर्मियों को ज्यादा तादाद में तैनात किया गया है। वहीं इनमें से निगेटिव आए 15 लोगों को देर रात बाकी से अलग एमआईटी में ही गर्ल्स हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया है।

    इस सेंटर पर अब महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कर पैनी नजर रखने को कहा गया है। एसएसपी के मुताबिक पुलिसकर्मियों की संख्या अपेक्षाकृत बढ़ा दी गई है और कहा कि किसी तरह की अव्यवस्था न होने दें।

    क्वारंटीन सभी महिलाओं को यह देखना चाहिए कि इस समय किस तरह की परिस्थिति हैं। ऐसे में सभी को नियमों के दायरे में ही रहना होगा।

  • यूपी में प्रवासी मजदूरों की वापसी से 24 घंटों में कोरोना के 360 नए मामले सामने आए

    [object Promise]

    लखनऊ। भारत समेत उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus in Uttar Pradesh) से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona New Cases) से संक्रमण के 360 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यूपी में एक दिन में यह आंकड़ा अबतक का सबसे ज्यादा है। इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बाद शासन-प्रशासन समेत सरकार में हड़कंप मच गया है। कोरोना के नए मामलों की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने दी।

    अमित मोहन प्रसाद ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 360 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में ऐक्टिव मामलों की संख्या 2,130 पहुंच गई है जबकि कोरोना वायरस की वजह से अबतक 127 लोगों की मौत हुई है और 3099 लोगों को इलाज के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘जब से अन्य राज्यों से भारी संख्या में प्रवासी श्रमिक एवं कामगार लौट रहे हैं, तब से संक्रमण के मामले भी अधिक सामने आ रहे हैं । अब तक इस संक्रमण से 127 लोगों की मौत हो चुकी है।’

    प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) ने बताया कि जब से प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के नमूने लेने शुरू किए हैं, मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रवासी श्रमिकों और कामगारों के घर-घर जाकर पांच लाख 42 हजार 543 प्रवासी श्रमिकों से संपर्क किया और 46,142 के नमूने एकत्र किए। इनमें से 1230 प्रवासी श्रमिक संक्रमित निकले। प्रसाद ने बताया कि 13,178 लोगों को आइसोलेशन सेंटर्स में रखा गया है। बुधवार को कुल 6740 नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि अब कोरोना अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़कर लगभग 78, 500 हो गई है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कोविड-19 अस्पतालों में 78 हजार से अधिक बेड की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि इस महीने (मई) के अंत तक बेड की संख्या बढ़ाकर एक लाख की जानी चाहिए । मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए कोविड चिकित्सालयों में कुल 78,033 बेड की व्यवस्था हो जाने पर संतोष व्यक्त किया।

    प्रमुख सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से अब तक 26,512 लोगों को फोन किया जा चुका है। उनमें से 74 लोग संक्रमित निकले, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुल 42 लोग उपचार के बाद ठीक होकर घर चले गए हैं और 401 लोग आइसोलेशन केंद्र में हैं। प्रसाद ने बताया कि अब तक हॉटस्पाट और गैर-हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 68 लाख 72 हजार 936 घरों में तीन करोड़ 43 लाख 80 हजार से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया है और उन्हें लक्षणों के आधार पर सलाह दी गई है।

  • जिलाधिकारी ने दुकानदारों को सचेत करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन कराने के दिये निर्देश

    [object Promise]
    उन्नाव । जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक  विक्रान्तवीर ने  संयुक्त रूप से लाॅकडाउन के दौरान जारी गाइड लाइन के अनुसार बडे चौराहे पर खुली दुकानों की स्थित को जाना मौके पर उपस्थित दुकानदारों को सचेत करते हुये कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने, सभी को मास्क सेनिटाइजर का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। अन्यथा की दशा में जुर्माना लगाया जायेगा।
    निरीक्षण के दौरान हाइवे स्थित गदनखेड़ा चैराहे के निकट जी0 कॅालेज आॅफ पैरामायसी में गैर प्रान्त से आये हुये प्रवासी श्रमिकों की हकीकत जानने काॅलेज गये। प्रवासियांे से मिलकर उनके हाल चाल लिये तथा भोजन गुणवत्ता परक दिये जाने एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर रिर्पांेट मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव को समय से भेजे जाने के निर्देश दिये। जनपद के जाजमाऊ सीमा पर कुछ प्रवासियों को स्लीपर दिये गये। छोटे व बड़े वाहन धीमी व नियंन्त्रित गति से चलाये जाने पर जोर दिया। इस दौरान बैरियर्स पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर वाहनों की सघन जांच करते रहें।
    जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये अल्प विश्राम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तैनात जो अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी पर नही पाये गये उनके प्रति नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन द्वारा वी0आई0पी0 फैमिली रेस्टोरेंट में अल्पविश्राम स्थल आदि की व्यवस्था को देखा।

  • नई स्टार्टअप नीति के तहत CM YOGI ने जारी की 15 करोड़ की पहली किश्‍त

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड का शुभारंभ किया और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को 15 करोड़ रुपए की प्रथम किश्त सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए एक नई स्टार्टअप नीति प्रदेश में बने जिससे प्रदेश का युवा जुड़ सके। इसके साथ ही जॉब की संभावनाओं को बल मिल सके। इसी क्रम में प्रदेश सरकार और सिडबी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है।

    सीएम योगी ने कहा कि इस समय बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार और श्रमिक उत्तर प्रदेश में आए हैं। हमें उनकी स्किल के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना। इससे ना सिर्फ उनकी समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ उत्तर प्रदेश के माध्यम से पूरे देश को भी मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि हमारी नीयत नेक है, लेकिन नीयत के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता को भी गति देनी होगी, तभी हम लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे कार्य को तीव्रता के साथ आगे बढ़ाने के लिए समय पर निर्णय लेना अतिआवश्यक होता है, वरना एक बड़ा वर्ग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाता है। यदि समय पर सही निर्णय लेकर कार्य प्रारंभ कर दिए जाएं तो बहुत सारे लोगों के जीवन को एक नई दिशा दी जा सकती है।

    सीएम योगी ने कहा कि हमारी नई स्टार्टअप नीति आ रही है और इस नई नीति के तहत हम अपने अधिक से अधिक युवाओं को अपना स्टार्ट अप लगाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई के लिए भारत सरकार ने जिस नए पैकेज की घोषणा की है, उसके तहत प्रदेश के एमएसएमई विभाग ने पहले कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। जिसके तहत एक बड़ा ऑनलाइन लोन मेला आयोजित कर उद्यमियों को लोन देने की कार्यवाही को संपन्न किया जा चुका है। इसी तरह से कई और अन्य कार्यों को भी हमने आगे बढ़ाया है।

    उपमुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि सिडबी के साथ जो आदान-प्रदान और समझौता ज्ञापन प्रदेश में आज स्थापित हो रहा है, निश्चित रूप से उससे स्टार्टअप की स्थापना में गति आयेगी और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश में तमाम संभावनाएं हैं, यहां के युवाओं के पास नए-नए आइडियास, विचार और कॉन्सेप्ट हैं, लेकिन उनका उपयोग अबतक नहीं किया गया था। वर्तमान सरकार ने इस विषय पर ध्यान दिया है।

  • टुएब्बेल से किसान को उठाकर अभियुक्तों ने घर लाकर लाठी डंडे से मुह कुचलकर मार डाला

    [object Promise]
    उन्नाव। जनपद उन्नाव के अजगैन थाने के ग्राम सभा के भौली मजरे के  एक गाँव मे देर रात किसान को उसके टुएब्बेल से उठाकर अभियुक्तों ने घर लाकर लाठी डंडे से मुह कुचलकर मार डाला सूचना पर पुलिस व जिले के कप्तान सहित 4 थानों का फ़ोर्स पहुँचा। उन्नाव जनपद के  अजगैन थाना क्षेत्र के बघारी निवासी भैयालाल पुत्र जगदंबा सिंह अपने खेतों पर टुएब्बेल पर बैठा खेत मे पानी लगा रहा था।
    [object Promise]
    गाँव के पांच लोग बोलोरे से पहुँचे और उससे कहा की तीन दिन पहले जो एलसीडी चोरी पे समझौता हुआ था ।उंसका सुलहनामा कहा रखा है दो चल के बहाने से लाकर बबलू अवस्थी अपने घर लाया और वही पर पीट पीटकर मार डाला।
    [object Promise]
    बबलू  के पड़ोसी में रहने वाले किशन ने इसकी सूचना पीआरवी  112 में दी और बताया कि की पड़ोस में बाबुल के घर पर भईया लाल को पीट पीटकर मार डाला । हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। अजगैन कोतवाली समेत हसनगंज,सोहरामऊ माखी चार थानों के फोर्स आकर  पुलिस अधीक्षक विक्रान्तवीर, पुलिस उपाधीक्षक कृपाशंकर सहित डॉग स्ववार्ड सहित सीईओ सहित मौके पर पहुँचे ।
    [object Promise]
    मृतक के लड़के आशु ने  बबलू  के लड़के सूरज गोलू व किशन व उनके दो लड़के रोशन व रिंकू को नामजद करते हुए प्राथना पत्र दिया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है साथ ही नामित अभियुक्तों की तलाश भी की जा रही है।जल्द ही अभ्युक्त पकड़े जाएंगे।

  • लखनऊ में कहां रहेगी पाबंदी और कहां मिली छूट? प्रशासन ने जारी की पूरी लिस्ट

    [object Promise]

    लखनऊ । देश भर में जारी कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन 4.0 लागू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में भी लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। इसमें कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की व्यापारिक गतिरिवि​धि पर रोक लगाई गई है। इसी बीच लखनऊ प्रशासन ने शहर के कंटेमेंट जोन में मौजूद उन बाजारों की लिस्ट जारी कर दी है जो फिलहाल 31 मई तक बंद रहेंगे। लखनऊ प्रशासन के अनुसार लॉकडाउन 4 में किन बाजारों को खोला जाना है उसके लिए जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। इसके अनुसार शहर में करीब डेढ दर्जन बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ये सभी बाजार कंटेनमेंट जोन में स्थित हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार जिन बाजारों को बंद रखा जाना है उसमें अमीनाबाद और उसके आस पास का इलाका शामिल है। इसके अलावा लाटूश रोड की दुकान, नजीराबाद मार्केट, बीएन रोड की दुकानें, कैंट रोड मैं बर्लिंगटन चौराहा से कैसरबाग चौराहे की दुकानें शामिल हैं। इसके अलावा कैसरबाग से बस स्टेशन तक की दुकानें, मौलवीगंज से रकाबगंज तक की दुकान, हीवेट रोड, लालबाग और उसके आसपास का मार्किट, विक्टोरिया स्ट्रीट, कैंट बाज़ार और सदर और निशातगंज बाज़ार का कुछ हिस्सा नहीं खुलेगा।

    लखनऊ में कहां रहेगी पाबंदी और कहां मिली छूट?

    रेस्तरां के सभी कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी
    सिनेमा हॉल, माल और होटल बंद रहेंगे
    पार्क और स्टेडियम सुबह सात से दस बजे तक टहलने के लिए खुलेंगे
    कंटेनमेंट और बफर जोन के अलावा बाज़ार खुलेंगे, खुलने के पहले सफाई करनी होगी
    21 से जो बाज़ार खुलेंगे वो अल्टरनेट डे पर सड़क के बाएं और दाहिनी तरफ के एक एक दिन खुलेंगे
    प्रिंटिंग प्रेस ड्राई क्लीनिंग की दुकान खुलेंगी
    सैलून सिर्फ हेयर कटिंग के लिए खुलेंगे, सिर्फ एक ग्राहक जा पाएगा
    हेयर कटिंग करने वाला व्यक्ति फ़ेस कवर, फेस मास्क,शू कवर, दस्तानों के साथ फेस शील्ड लगाएगा
    दस्ताने हर बार बदलने होंगे और ग्राहकों का पता मोबाइल नम्बर लिखना होगा
    खाना बनाने, होम डिलीवरी के पैकेट बनाने और डिलीवरी करने वाले मास्क, हेड कवर, शू कवर और दस्ताने पहनेंगे
    पुराना बचा खाने का कोई सामान इस्तेमाल नहीं होगा।

  • बस पॉलिटिक्स: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह प्रियंका को ही घेरा, सुनाई खरीखोटी

    [object Promise]

    रायबरेली । उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में एक हजार बसों को लेकर शुरू हुई राजनीति अब और तूल पकड़ती जा रही है। इस राजनीति में कांग्रेस की विधायक (Congress MLA) और गांधी परिवार की बेहद नजदीकी मानी जाने वाली अदिति सिंह (Aditi singh) भी कूद गई हैं। खास बात यह है कि अदिति सिंह ने बीजेपी (BJP) को नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी को निशाना बनाया है। ट्विटर के जरिए वह कांग्रेस (Congress) पर बरसी हैं और कहा है कि अगर बसें हैं तो राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं? उन्होंने कांग्रेस को ही कहा है कि इस कोरोना के इस संकट की घड़ी में सियासत न करें।

    अभी तक भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार ही कांग्रेस पर राजनीति करने और फर्जीवाड़े का आरोप लगा रही थी लेकिन अब उनके अपनों ने ही उनके ऊपर भड़कना शुरू कर दिया है। रायबरेली के सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पर ही फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह कैसा क्रूर मजाक है?

    ‘निम्न सियासत की क्या जरूरत?’
    अदिति सिंह ने ट्वीट किया, ‘आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत? एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 आटो रिक्शा व ऐबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, यह कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान (Rajasthan),पंजाब (Punjab), महाराष्ट्र (Maharashtra) में क्यूं नहीं लगाई?’

    राजस्थान सीएम को बनाया निशाना
    अदिति सिंह यहीं नहीं रुकी। उन्होंने एक और ट्वीट किया और राजस्थान के सीएम पर हमला बोला। अदिति ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें। तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बॉर्डर तक ना छोड़ पाई, तब योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।’

    अदिति सिंह ने जहां कांग्रेस पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया तो वहीं राजस्थान सीएम को निशाने पर भी लिया। अदिति सिंह ने अपने ट्वीट में योगी की तारीफ की और उन्हें इस ट्वीट में टैग भी किया। उन्होंने लिखा की योगी जब कोटा से छात्रों को वापस यूपी लाए तो राजस्थान के सीएम ने भी उनकी तारीफ की थी।

  • उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय ने कन्टेनमेण्ट एरिया लोकेपुर का किया निरीक्षण।

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के निर्देश के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय विजयमल सिंह यादव ने संयुक्त रूप से कूरेभार बाजार का भ्रमण कर मास्क का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने निर्देशित किया कि दुकानदार भी मास्क का प्रयोग करें और जो ग्राहक मास्क न लगायें व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन न करें उन्हें सामान न दिया जाय। उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय ने कन्टेनमेण्ट एरिया लोकेपुर का निरीक्षण किया। जहां पर लोग क्वारंटाइन नियमों का पालन करते हुए पाये गये। उन्होंने लोगों को निर्देशित किया कि 14 जून, 2020 तक क्वारंटाइन नियमों का पालन करें।

  • CM YOGI ने कहा- प्रवासी श्रमिकों की प्रतिभा के दम पर उत्तर प्रदेश बनेगा ब्रांड

    [object Promise]

    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें रोजगार और हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उनकी प्रतिभा व क्षमताओं का लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा और देश दुनिया के सामने प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर होगा। प्रवासी श्रमिकों की प्रतिभा के दम पर ही प्रदेश ब्रांड बनकर आगे आएगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 31238 स्वयं सहायता समूहों को 218.49 करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड ट्रांसफर किया। कालिदास मार्ग स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए सरकारी प्रयासों की जानकारी दी। गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों खासकर महिला स्वयं सहायता संगठनों को मजबूती प्रदान करने की बात कही।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र को रेडीमेड गारमेंट्स का हब व बड़ा ब्रांड बनाया जा सकता है। कोरोना संकट के समय में कई स्वयं सहायता संगठनों ने पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन किया। मास्क बनाने से लेकर पीपीई किट भी तैयार कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों व प्रवासी श्रमिकों से बातचीत भी की।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी किए 218.49 करोड़ रुपये के रिवाल्विंग फंड से 31,238 स्वयं सहायता समूहों से जुड़े 35,938 परिवारों को मदद मिलेगी। ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा सिलाई, कढ़ाई, पत्तल व दोने आदि बनाने के साथ अचार और मसालों का उत्पादन भी किया जाता है। इन समूहों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह अधिक सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों व प्रवासी श्रमिकों से बातचीत भी की। मुंबई से लौटकर टांडा आए अशोक कुमार की पत्नी से पूछा कि आप पति से बर्तन तो नहीं धुलवा रहीं हैं। वह हंसने लगीं तो बोले कि वैसे तो बर्तन साफ करने से हाथ और साफ होंगे। मुख्यमंत्री ने अशोक को आश्वस्त किया कि अब टांडा में ही रहकर अपना काम करें, सरकार आपकी पूरी मदद करेगी। दिल्ली से अलीगढ़ लौटे प्रवासी मजदूर टिंकू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने मास्क बनाने का काम शुरू किया है। भुगतान भी मिल रहा है। ऐसे ही काम आता रहा तो अब मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना चाहते। वहीं, गोरखपुर की रिंकू से योगी ने समूह के काम की जानकारी ली। मुंबई से लौटे उनके पति सुनील कुमार से कहा कि ब्रह्मपुर में ही सोफे का काम करें, जो मुंबई में करते थे। सरकार की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा।

    ग्रामीण आजीविका मिशन की तरह शहरी क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को भी आर्थिक मदद देने की मांग करते हुए सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर स्वरोजगार योजना को व्यापकता देने का आग्रह किया है। जादौन का कहना है कि सरकार की महत्वांकाक्षी योजना दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की महिलाओं की मदद के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है जो मास्क, स्कूल ड्रेस, पत्तल दोना, मसाला, पापड व अगरबत्ती आदि बनाने का काम करते हैं। कोरोना संकट के चलते उक्त परिवारों पर आर्थिक संकट बढ़ा है। ऐसे में शहरी क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार को मदद करनी चाहिए।