Category: uttar-pradesh

  • बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात कि पुलिस भी हुई हैरान

    [object Promise]

    गाजियाबाद ; उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक 20 साल के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र एनएच-24 स्थित एकेजी कॉलेज  में पढ़ता था। मूलरूप से छात्र रायबरेली का रहने वाला था। छात्र अपनी मां के साथ इंदरगढ़ी मसूरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। छात्र का नाम शुभांशु बताया जा रहा है और मां का नाम अरुणा सिंह बताया जा रहा है। शुभांशु के पिता रायबरेली में  रेलवे कॉन्ट्रैक्टर हैं।

    देश विरोधी वीडियो वायरल होने के बाद BJP सांसद का बयान, धीरे-धीरे ‘पाकिस्तान’ बन जाएगा पूर्व बिहार

    काफी उदास रहता था शुभांशु

    पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम कॉलेज से आकर  शुभांशु काफी उदास था, वह अकेला खाना खाने बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। मां घर के बाहर बैठी थी। मां अरुणा सिंह रात के तकरीबन 10 बजे तक जब बेटे को कमरे में देखने गई तो शुभांशु फांसी पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुभांशु को फौरन मएमजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    इंडियन साइंस कांग्रेस का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- ‘अच्छे साइंटिस्ट देश के लिए हैं पावर हाउस की तरह’
    सुसाइड नोट में लिखा-  मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं।

    पुलिस के मुताबिक शुभांशु के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में जो लिखा उसको पढ़कर पुलिस भी हैरान है। पुलिस अस्पताल में शुभांशु के शव को पोस्टमार्टम में देने के बाद घर पर तलाशी के लिए आई तो सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था, ‘ मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं। मैं अपने माता-पिता से आत्महत्या के लिए माफी मांगता हूं। मैं मां और परिवार के होते हुए भी खुद को अकेला महसूस करता हूं। मैं अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाया इसलिए जिंदगी खत्म कर रहा हूं।

    नशा का आदि था बीटेक का छात्र

    पुलिस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि शुभांशु काफी नशा भी करता था। वह अपनी डायट भी पुरी तरह से नहीं लेता था। इसी वजह से उसकी मां रायबरेली से यहां रहने आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • दर्दनाक हादसा : इनोवा कार कंटेनर में घुसी, एम्स के तीन डॉक्टरों मृत्यु

    [object Promise]

    मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्स्प्रेस-वे पर एक इनोवा कार कंटेनर में घुस गई। हादसे में एम्स के तीन डॉक्टरों की मौत हो गई है। वहीं 4 डॉक्टर घायल बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे एक्स्प्रेस-वे पर सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास दिल्ली से आगरा की ओर जा रही एक इनोवा कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई।

    इनोवा में बैठे सभी लोग गाड़ी में फंस गए। हादसे में तीन डॉक्टरों की मौत हो गई, वहीं 4 डॉक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों मृतक और चारों घायल दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टर बताए जा रहे हैं।

    वह एम्स के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में कार्यरत थे। इन सभी ने कुछ समय पहले ही मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी।

  • बालू-मौरंग के दाम 15 दिनों में घटाने का सख्त आदेश दिया योगी सरकार ने

    [object Promise]

    लखनऊ. उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद योगी सरकार एक्शन मूड में आ गई है. दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने विभाग के लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

    सीएम योगी ने खनन विभाग के अधिकारियों को 15 दिनों में बालू-मौरंग के दाम घटाने का सख्त आदेश दिया गया. आदेश के पालन के लिए योगी ने 31 मार्च की समय-सीमा तय की गई है.

    सीएम योगी ने कहा कि मौरंग के दाम अभी 100 रुपए प्रति फीट से ऊपर हैं, इसे 60 से 70 रुपए फीट से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

    साथ ही सीएम ने खनन के अलावा वन एवं पर्यावरण, पुलिस व परिवहन विभाग के अफसरों की भी क्लास लगाई. बता दें कि बालू-मौरंग के बढ़े दामों के कारण भी आम जनता के बीच नाराजगी थी. इस कारण भी बीजेपी को लोगों ने वोट नहीं दिया.

    Read More :योगी के मंत्री के दामाद ने ज्वाइन की सपा, कहा स्वामी प्रसाद मौर्य की भाजपा में हो रही है उपेक्षा

     

  • देश का पैसा लेकर भागने वाले भगोड़ों की सम्पत्ति जब्त होगी : राजनाथ सिंह

    [object Promise]

    मंत्री रीता बहुगुणा ने किया होली मिलन का आयोजन

     

    लखनऊ। देश में जितने भी बैंकों के फ्राड निकल कर आ रहे हैं वे सब 2014 के पहले के हैं और अब देश के बाहर पैसा लेकर भागने वाले भगोड़ों की सम्पत्ति जब्त कर ली जाएगी। भाजपा नेता जनता को खोखले आश्वासन ना दे बल्कि सोच समझ कर वायदे करें। ये उद्गार राजनाथ सिंह ने होली मिलन समारोह में व्यक्त करते हुए राजधानी वासियों को होली, भारतीय नववर्ष तथा नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

    राजधानी की कैण्ट विधायक और कैबीनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को आलमबाग क्षेत्र की समर विहार कालोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री स्वाती सिंह, ब्रिजेश पाठक, आशूतोष टण्डन एवं महापौर संयुक्ता भाटिया के भाजपा नेताओं ने भाग लिया।

    [object Promise]
    rajnath holi milan

    अव्यवस्थाओं के बीच हो रहे होली मिलन समारोह में मंत्रीगणों के बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भारतीय परम्परा पर बल देते हुए नव सम्वत्सर की बधाई दी।

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल पर कोई कहेगा कि काम कम हुआ तो कोई कहेगा कि खूब काम हुआ। परंतु मैं कहता हूं कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हुआ और वैश्विक स्तर पर भारत एक

    सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बना है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ लखनऊ के लिए भी कुछ योजनाओं का वायदा गृहमंत्री ने किया।

    क्षेत्रीय विधायक तथा मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कैण्ट की जनता को शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि कैण्ट विधानसभा समेत पूरे प्रदेश में तेजी से विकास कार्य आगे बढ़ेंगे।

    ReadMore : CM को भारी पड़ी माफी, आज ‘आप’ विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल

  • वीआईपी सीट पर होने हैं चुनाव, भाजपा नेता ने कर दिया ऐसा कांड, बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें

    [object Promise]

    मुजफ्फरनगर। फूलपुर और गोरखपुर चुनाव से भाजपा अभी उबरी भी नहीं थी कि पार्टी के नेता ने ऐसा काम कर दिया, जिससे सनसनी मच गई है। दरअसल, पुलिस ने मुजफ्फरनगर से एक भाजपा को नेता को गिरफ्तार किया है, जिसपर काफी संगीन आरोप लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता सेक्स रैकेट चला रहा था।

    फिलहाल, कोर्ट में पेश करने के बाद भाजपा नेता को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि जल्द ही पड़ोस में कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा नेता का यह कारनाम पार्टी के लिए काफी दुखदायी साबित हो सकता है। चुकि, फूलपुर और गोरखपुर सीट पर हाल ही में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में इस कारनामे से पार्टी की एक बार फिर छवि खराब हो सकती है। साथ ही इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।

    बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में पुलिस ने 7 मार्च को एक मकान में छापेमारी कर कोचिंग की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस मकान से पुलिस ने एक युवती व दो युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि भाजपा नेता जितेंद्र चैधरी ने पुलिस पर दबाव बनाकर सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक बात नहीं सुनी और युवती समेत तीनों लोगों को जेल भेज दिया था।

    तभी से जितेंद्र चैधरी ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उसने सोशल मीडिया पर एसएसपी और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर पोस्ट डाली थीं। इतना ही इन पोस्घ्ट में उसने कई भाजपा नेताओं को भी निशाने पर लिया था। वहीं, जब पुलिस ने मामले की गंभीरता से छानबीन की तो इसमें भाजपा नेता जितेंद्र चैधरी की भी संलिप्ता पाई गई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने बताया कि आरोपी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, इससे इतर पूरे शहर में पार्टी लोगो के साथ उसके होर्डिंग और पोस्ट लगे हुए। बहरहाल, सच्चाई जो भी हो लेकिन पार्टी के नेता का इस तरह का काम आने वाले चुनाव में भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

    Read More : भारत-नेपाल सीमा पर घूंघट की आड़ में महिलाये कर रही है तस्करी

  • बड़ी खबर: योगी सरकार आंगनबाड़ियों को देगी राज्य कर्मचारी का दर्जा, बढ़ेगा वेतन !

    [object Promise]

    Lucknow. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिये बड़ी और अच्छी खबर है। जल्द ही इनका मानदेय बढ़ाया जा सकता है। इतना ही आंगनबाड़ियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने पर भी विचार किया जा रहा है। यह कहना है कि उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल का।

    रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के सवालों का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी और सेवा शर्तों में सुधार करने के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित की गयी है। साथ ही इनको राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने की योजना भी वर्तमान में विचाराधीन है।

    मंगलवार को कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने विधानसभा में जोर-शोर से आंगनबाड़ी महिलाओं और सहायिकाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार से आंगनबाड़ी महिलाओं और सहायिकाओं के मानदेय को लेकर सवाल-जवाब किये। अदिति सिंह ने सदन में सरकार से पूछा कि आंगनबाड़ी महिलाओं व सहायिकाओं को लेकर सरकार की क्या योजना है और इनका मानदेय कब बढ़ाया जाएगा? उन्होंने पूछा था कि क्या प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा राज्य कर्मचारी घोषित किये जाने, वेतन बढ़ोत्तरी किये जाने एवं विनियमितीकरण किये जाने की सरकार की कोई योजना है?

    सदन में कांग्रेस विधायक ने लोकसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पेश किये गये आंकड़ो का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 1 लाख 73 हजार 445 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 1 लाख 50 हजार 796 सहायिकायें कार्यरत हैं। मानदेय और अपनी मांगों के लेकर प्रदेश में हर साल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का बड़ा धरना जरूर होता है। लेकिन फिर भी इनका मानदेय काफी कम है। जबकि मानव संसाधन एवं विकास विभाग की स्थायी समिति की सिफारिशें इनका मानदेय बढ़ाने की बात कहती हैं।

    अदिति सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के मानक पर राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा सकती है, लेकिन अभी तक इनका मानदेय नहीं क्यों नहीं बढ़ाया गया? जबकि देश के अन्य प्रदेशों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1000 एवं सहायिकाओं का 500 रुपये मानदेय अधिक दिया जा रहा है।

    कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने सदन में पूछा कि क्या राज्य सरकार केंद्र में ऐसा प्रस्ताव रखेगी, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग हो। अदिति सिंह ने पूछा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। उस समिति द्वारा इन कर्मचारियों के भविष्य पर क्या निर्णय लिया गया है?

    Read More : वीआईपी सीट पर होने हैं चुनाव, भाजपा नेता ने कर दिया ऐसा कांड, बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें

  • BJP को एक साल पूरे होने पर जश्न नहीं, हार पर करना चाहिए आत्मचिंतन .: मायावती

    [object Promise]

    लखनऊ. गोरखपुर और फूलपुर मे हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार बीजेपी पर तीखे हमले कर रही हैं. बीजेपी जहां प्रदेश में एक साल पूरे होने पर जश्न मना रही है तो वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एक साल पूरे कर चुकी बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला.

    बीएसपी सुप्रीमो ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहरी निकाय चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी अपने मठ की सीट हार गए थे, क्योंकि वह सर्वसमाज में जनहित के रोजमर्रा के कार्यों में समय देने के बजाए धार्मिक कर्मकांडों में अपना समय देते रहे हैं. मायावती ने कहा कि बीजेपी को एक साल पूरे पर जश्न नहीं बल्कि हार पर आत्मचिंतन करना चाहिए.

    बीजेपी द्वारा धन की कमी को प्रदेश के विकास में रोड़ा बताने पर मायावती ने पीएम और सीएम योगी को आंड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से वादा किया था कि उनकी केंद्र सरकार प्रदेश में पैसे की कमी नहीं होने देगी, अब विकास के काम नहीं कर पा रहे तो कह रहें हैं हमारे पास धन नहीं है. इससे पता चलता है कि बीजेपी के लोग चुनाव में कहते कुछ हैं और जीत के बाद करते कुछ और है.

  • वोटिंग खत्म, सपा की धड़कनें तेज, मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी से मिलने पहुंचे राजा भैया

    [object Promise]

    राज्यसभा चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया खत्म होते-होते एक और जोड़-तोड़ से हलचल बढ़ गई है। वोट डालने के बाद राजा भैया सीएम योगी से मिलने पहुंच गए। इससे ये चुनाव और भी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। वहीं, सपा की धड़कनें तेज हो गई हैं।

     इससे पहले राजा भैया ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर अखिलेश यादव को समर्थन देने की बात कही थी। फिर अखिलेश ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। इससे ये साफ जाहिर था कि राजा भैया सपा को ही वोट दे रहे हैं।

    करीब दो बजे के बाद राजा भैया वोट डालने तिलक हॉल पहुंचे। लेकिन, जब वह वोट डालकर निकले तो विधानसभा में ही मौजूद सीएम योगी से मिलने पहुंच गए। राजा भैया के सीएम से मिलने की खबर से ही सभी विपक्षियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

    नियमों के अनुसार निर्दलीय विधायकों को अपने वोट किसी को नहीं दिखाना होता है। उनके साथ-साथ निर्दलीय विधायक विनोद सरोज ने भी अपना वोट नहीं दिखाया।

    योगी से मिलने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राजा भैया ने कहीं भाजपा को तो वोट नहीं दिया। इससे यूपी का राज्यसभा चुनाव और भी रोमांचक हो गया है। अब ऊंट किस करवट बैठेगा, ये तो शाम में आने वाला परिणाम ही बताएगा।

  • HOT खबर : योगी आदित्यनाथ पर आई भारी मुसीबत, क्या हट सकते हैं अपने CM पद से ?

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी में उथल पुथल मची हुई है. खबर के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली बुलाया है.

    सूत्रों के अनुसार इस बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी मुख्यमंत्री पर चर्चा हो रही है.

    बताया जा रहा है कि यूपी के 160 विधायकों ने सीएम योगी से नाराज होकर अमित शाह को पत्र लिखा है. सूत्रों की मानें तो मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री हो सकते है. मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहे नामों में मनोज सिन्हा, दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या शामिल है.

    गौरतलब है बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ये बड़ा झटका लगा है. यूपी की दोनों लोकसभा सीट प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथऔर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की थी.

    बताया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के लिए यह हार 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए खतरे की घंटी है. इससे पहले दो लोकसभा सीट हारने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी की राजनैतिक छवि भी धूमिल हुई है.

     

  • भारत-नेपाल सीमा पर घूंघट की आड़ में महिलाये कर रही है तस्करी

    [object Promise]

    बहराइच ।  गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महारजगंज,  बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर से जिलों में भारत-नेपाल की लंबी सीमा पर तस्करी अब कोढ़ में खाज बनने लगी हैं। तस्करी कैरियर की भूमिका महिलाएं निभा रहीं हैं। इससे इन्हें पकड़ना भी काफी मुश्किल होता जा रहा है। यह व्यापार दोनों तरफ से हो रहा है। इस सिलसिले में अब तक पकड़ी गई महिलाएं भी दोनों देशों की हैं।

    घूंघट की ओट में नेपाल सीमा पार करने में कामयाब महिलाओं का तस्कर अब सहारा ले रहे हैं। इतना ही नहीं भारत और नेपाल के लोगों के बीच बन रहे वैवाहिक संबंध भी तस्करी की राह आसान कर रहे हैं। गत दिनों में नेपाल सीमा से तस्करी के आरोप में देवीपाटन मंडल के तीन जिलों की 150 महिलाएं पकड़ी जा चुकी हैं। इनमें नेपाली महिलाएं भी शामिल हैं।

    भारत से नेपाल व नेपाल से भारत तस्करी कर प्रतिबंधित सामान लाने-ले जाने की रोकथाम के लिए वैसे एसएसबी के अलावा पुलिस व उसकी विभिन्न इकाइयां नजर गड़ाए रखती हैं। इसके बावजूद तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। तस्करी से जुड़े लोग अब महिलाओं को अपना कैरियर बना रहे हैं। सूत्रों की मानें तो महिलाएं आसानी से सीमा पार कर लेती हैं और इन पर किसी को अधिक शक भी नहीं होता।

    बीहड़ व जंगली रास्तों के माध्यम से महिलाएं तस्करी का सामान मंजिल तक पहुंचाती हैं। एक पुलिस अधिकारी की मानें तो देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के अलावा अन्य जनपदों के रहने वाले परिवारों की शादी नेपाल में हुई है। ऐसे में भी तस्करी को बढ़ावा मिलने की संभावना बढ़ जाती है। गत महीनों में तस्करी के आरोप में 150 से अधिक महिलाएं पकड़ी जा चुकी हैं।

    पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अनिल कुमार राय ने माना कि तस्करी में महिलाओं का कैरियर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर में महिलाएं तस्करी के आरोप में पकड़ी जा चुकी हैं। इनमें नेपाली महिलाएं भी शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि एसएसबी के अलावा आइबी व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा पर तस्करी रोकने व अन्य गतिविधियों पर नजर रखने की रूपरेखा तैयार की जाती है। तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

    Read More : हर सुबह करें ये काम, ग्रहों और किस्मत का मिलेगा साथ