Category: uttar-pradesh

  • पूर्व में कोरोना पॉजिटिव 04 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई कोरोना नेगेटिव

    [object Promise]

    जनपद में अब 23 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव।

    04 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग व ठीक व्यक्तियों को दी बधाई।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जनपद अमेठी में पूर्व में कोरोना पाजिटिव मिले व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है, जिसमें शाहजहां बानो उम्र 40 वर्ष निवासी कमरौली थाना जगदीशपुर, साबिर अली उम्र 35 वर्ष निवासी कमरौली थाना जगदीशपुर, मो. नदीम खान उम्र 29 वर्ष निवासी कमरौली थाना जगदीशपुर व मो. शमीम खान उम्र 33 वर्ष निवासी बदलगढ़ थाना बाजार शुकुल की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है, इन सभी व्यक्तियों को इलाज हेतु सुल्तानपुर के ब्लॉक कुड़वार में एल-1 कोविड-19 हॉस्पिटल में भेजा गया था, जिनकी 17 मई 2020 को दोबारा जांच हेतु सैम्पल भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव प्राप्त हुई है। जनपद में 04 व्यक्तियों की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग व ठीक हुए व्यक्तियों को बधाई दी है।

  • कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के सिधुआ में बाहर से आए मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रधान प्रतिनिधि ने भिजवाया घर

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर। पडरौना नगर से सटे सिंधुआ स्थान प्राथमिक विद्यालय में गत दिनों बाहर से आए मजदूरों को गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के देखरेख में चिकित्सकों ने थर्मल स्कैनिंग करके उनको 14 दिन तक रखने के बाद घर भेज दिया है ।

    इस दौरान मजदूरों को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने और सोशल डिस्टेंस की जानकारी दी गई।गौरतलब हो कि गत दिनों बाहर से आए लोगों में पडरौना विकास खंड के ग्राम सिधुआ के सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया था गया।

    इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला के नेतृत्व में सरकारी स्कूल में बने क्वारंटीन में रहे सभी मजदूरों को भोजन पानी आदी सामग्री मुहैया कराने के बाद 14 दिन के बाद थर्मल स्कैनिंग कराने के बाद घर भिजवा दिया गया है।

  • आज से सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 26 मई रात 12 बजे तक

    [object Promise]
    लखनऊ । बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन दाखिल किए जाएंगे। इस संबंध में रविवार को जिलावार रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण 1 लाख 46 हजार 60 अभ्यर्थी 26 मई की रात 12 बजे तक अपने आवेदन कर सकेंगे।
    भर्ती परीक्षा में 65 प्रतिशत (150 में से 97 अंक) कट ऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के 36, 614 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) के आधार पर अनुसूचित जाति के 24308, अनुसूचित जनजाति के 270 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 84, 868 अभ्यर्थी पास हुए हैं ।
    मौजूदा शिक्षकों को मौका देने से फंसा पेच
    69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी पास हुए हैं जो वर्तमान में परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इन शिक्षकों ने अपने गृह जिले में पहुंचने के लिए परीक्षा दी थी। विभाग के सामने परेशानी यह है यदि इन शिक्षकों को नई भर्ती में शामिल होने का मौका दिया गया तो मेरिट में इनसे कुछ पीछे रहे अभ्यर्थी वंचित रह जाएंगे और इन शिक्षकों के अपने गृह जिले में पहुंचने पर वर्तमान जिले में फिर पद रिक्त हो जाएंगे। अब ऐसे अभ्यर्थियों को मौका दें या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है।
    संशोधन का मौका मांग रहे अभ्यर्थी 
    भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थी उनकी ओर से पात्रता परीक्षा के आवेदन के समय हुई त्रुटि को सुधारने का मौका देने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि संशोधन का मौका नहीं मिलने पर मानवीय त्रुटियों व नेट की स्पीड तथा सर्वर डाउन होने के कारण होने वाली गलतियों से योग्य अभ्यर्थी भर्ती से वंचित रह सकते है।
    उनका कहना है कि भर्ती परीक्षा के आवेदन फार्म में प्रशिक्षण योग्यता में तीन कालम दिए गए थे। नंबर-1 डीएलएड/ बीटीसी,  नंबर-2 शिक्षामित्र दूरस्थ शिक्षा विधि से प्रशिक्षित 2 वर्षीय बीटीसी, नंबर-3 बीएड। मानवीय गलती या सर्वर डाउन होने से किसी शिक्षामित्र ने डीएलएड/बीटीसी के कालम में प्रविष्टि भर दी हैं तो वह इसी श्रेणी में गिना जाएगा। शिक्षामित्रों को मिलने वाले भारांकों से वंचित रहकर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।
    वहीं उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि शिक्षामित्रों को मिलने वाला भारांक लाभ अंतिम है, ऐसे में सरकार को उनकी समस्या को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों ने क्रमांक के स्थान पर रोल नंबर और रोल नंबर के स्थान पर क्रमांक डाल दिया है। इसी प्रकार पूर्णांक के स्थान पर प्राप्तांक एवं प्राप्तांक के स्थान पर पूर्णांक डाल दिया है। उन्होंने इसके अतिरिक्त भी अन्य प्रकार की त्रुटियों को सुधारने का मौका देने की मांग की है।

  • कोरोना पॉजीटिव मिलने से हसनगंज क्षेत्र में मचा हड़कंप

    [object Promise]
    हसनगंज/ उन्नाव।
    हसनगंज विकासखंड के ग्राम निन्देमऊ में कोरोना पॉजीटिव मिलने से हसनगंज क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप कनौजिया पुत्र रामविलास उम्र 22 वर्ष निवासी निन्देमऊ अपने परिवार के साथ सभी लोग महाराष्ट्र मुंबई से दिनांक 17 मई 2020 को करीब 3:00 बजे आए थे जिसके बाद प्रदीप कन्नौजिया को हसनगंज के महाविद्यालय में कोरंटिन किया गया था तथा इन सभी लोगों की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हसनगँज में मेडिकल जांच की गई थी और इनमें से प्रदीप कनौजिया और रवि कनौजिया पुत्र सुरेश कनौजिया हैदराबाद को संदिग्ध देख इनको सरस्वती मेडिकल कॉलेज मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था जिनकी रिपोर्ट 19 मई 2020 देर रात मंगलवार को पॉजिटिव आने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

     

    तो वही हसनगँज के अधिकारी रात से ही गांव में नजर आने लगे और सुबह एसडीएम प्रदीप वर्मा,सीओ कृपा शंकर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ पवन कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ नितिन श्रीवास्तव,डॉ अखिलेश मिश्रा, विकास खण्ड अधिकारी के एन पाण्डेय व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह मय फोर्स ग्राम निन्देमऊ पहुँच कर प्रदीप कन्नौजिया के परिजनों को एम्बुलेंस में मीरा उम्र 39,आकाश उम्र 26,अमन उम्र 24,अलीसा उम्र 16,तन्नू उम्र 18 आदि 5 लोगो को सरस्वती मेडिकल कालेज जाँच के लिए भेजवाया है।

     

    क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर ने ग्राम प्रधान को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि तीन दिन तक न ही कोई गांव में अंदर आये और न ही कोई बाहर जायेगा यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी शिकायत दर्ज कराना आपका काम है यदि ऐसा नही किया गया तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
    उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि ये लोग 17 मई को आये थे जिनमें से एक को लक्छण दिखने की वजह से सैम्पलिंग करवाई गई थी जिसमे वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद परिवार को भी जांच के लिए सरस्वती मेडिकल कालेज भेजा गया है और संपर्क में आये लोगो की भी पहचान की जा रही है ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके गाँव को भी पूरी तरह से सील किया जा रहा है।

  • शाश्वत ने कोविड अस्पताल के लिए दिया आर ओ…

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। एक कहावत है होनहार बिरवान के होत चिकने पात इसी को सार्थक किया है मास्टर शास्वत सिंह ने जी हां
    मास्टर सास्वत को जब यह पता चला कि यहां पर एक कोविड़ अस्पताल बनने वाला है जिसमें यहां पर मरीज रहेंगे और उनके लिए पानी की व्यवस्था नहीं होगी तो उन्होंने अपने द्वारा इकट्ठे किए गए पैसों से एक आर ओ खरीदा और जिलाधिकारी महोदय को समर्पित किया।
    बताते चलें की मास्टर शाश्वत इंजीनियर संजय सिंह के पुत्र है जो आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत है। उन्होनें इससे पहले भी कई सामाजिक क्रियाकलापों रुचि दिखाते रहे हैं और आज पुनः इतनी उच्च सोच के साथ सामाजिक योगदान देते हुए मिसाल पैदा की है। हम सब उनके भविष्य की उज्जवल कामना करते हैं। इस अवसर पर मानशी, सुशील, कल्याण, दिनेश आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

  • कानपुर के पॉश इलाकों में कई नामचीन सैलून और ब्यूटी पार्लरों ने उड़ाई लॉक डाउन नियमों की धज्जियाँ

    [object Promise]
    रिपोर्ट
    पूजा प्रजापति 
    कानपुर l कानपुर के पॉश इलाकों में कई नामचीन सैलून और ब्यूटी पार्लरों ने उड़ाई लॉक डाउन नियमों की धज्जियाँ। अमीरजादों और रसूखदारों को सर्विस देने के लिए खोले गए सैलून और पार्लर। जावेद हबीब के फ्रेंचाइजी ने जिला प्रशासन तक पहुंचाई खबर। रसूखदारों के सैलून के अंदर मौजूद होने के कारण पुलिस ने बन्द की आँखे। ब्यूटी पार्लर चलाने वालों ने बनाये खुद के नियम।

     

    पार्लर के बाहर खुले आम लगाए गए मनमाने नियमो के बोर्ड। लिखा , एक दिन पूर्व अपॉइंटमेंट लेकर अधिक पैसे देकर कटायें बाल। अधिक कमाई के लिए फेस मास्क को किया अनिवार्य। लॉक डाउन -4 में भी ब्यूटी पार्लरों, सैलूनों और स्कूलों को नहीं है खोलने की इजाज़त। डीएम से शिकायत करने वाले जावेद हबीब फ्रेंचाइजी मनीष ने मुहैया कराए सबूत। शिकायत के बावजूद पिछले 24 घंटों में कोई कार्यवाही नहीं।

  • पीलीभीत वाहर से आये हुए लोगों ने छेड़ा कोरोना बम 48 घंटे में 20 पॉजिटिव मरीज निकलें जिले में हड़कंप

    [object Promise]
    जिले में देर रात 9 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक युवक सुबह पॉजिटिव पाया गया था। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। जिले के अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एकाएक  इजाफा हो रहा है।ये सारे पॉजिटिव मरीज महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान दिल्ली प्रदेशों से आये हुए हैं सोमवार देर रात आईवीआरआई बरेली से आई 109 लोगों की रिपोर्ट में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
    डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की है।
    [object Promise]
    डीएम के मुताबिक यह लोग किन-किन इलाकों के रहने वाले हैं, इनके बारे में दिखाया जा रहा है। बता दें कि सुबह भी गजरौला के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह सोमवार को कुल 10 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है।कल निकले पॉजिटिव मरीज अलग अलग क्षेत्र के हैं l
    जिससे जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गयी हैं कोरोना पॉजिटिव निकले सभी लोगों के गांव कसवों व आस पास को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है तथा सभी जगह बैरिकेटिंग कर दी गयी है जिला अधिकारी पीलीभीत बैभव श्रीवास्तव जिले की सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं उन्होंने जनपद वासियों से सहयोग करने की अपील की है उन्होंने कहा जिला प्रशासन सारी चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार है जनता को सिर्फ लॉक डाउन का पालन करना चाहिए l

  • डीएम साहब सिर्फ पडरौना के ही मीट,मछली कारोबारियों के साथ अनदेखी क्यों,बाकी जगहों के कारोबारी पूर्व कि तरह लगा रहे हैं अपनी दुकान

    [object Promise]
    कुशीनगर : लाकडाउन के बीच भले ही जिला प्रशासन ने कुशीनगर में मीट मछली कारोबारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वे अपनी  अपनी दुकानें खोलने का आदेश दिया दिया हो,लेकिन वही  पडरौना शहर की बात करें तो सदर एसडीएम के द्वारा पूर्व में निर्धारित खोल कर बिक्री करने वाले मीट कारोबारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। जबकि जनपद के अलग-अलग जगहों पर सभी मीट कारोबारियों में बकरे,मुर्गा मछली के दुकानदार अपने ही जगह पर दुकान खोलकर निर्धारित समय अवधि के हिसाब से बिक्री कर रहे थे, इसी बीच लाकडाउन के दौरान डीएम के आदेश मिलते ही इस तरह का कारोबार करने वाले सभी दुकानदार अपने-अपने दुकान पर अपना कारोबार करने के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दुकान खोल रखी है l
    लेकिन यहां पडरौना के गंडक नहर के किनारे अस्थाई  दुकान खुलवा कर एसडीएम सदर पडरौना रामकेश यादव ने ना जाने जनपद के पडरौना क्षेत्र में अपनी मनमानी कर ऐसे कारोबारियों के सामने मुसीबत खड़ा कर दिया हो,जबकि पडरौना शहर के छोड़ अन्य जगहों पर जनपद के सभी ऐसे दुकानदार अपने-अपने निर्धारित दुकान पर ही इस तरह का कारोबार कर रहे थे।
    बताते चलें कि पडरौना नगर स्थित मीट व्यवसाई मीट,मछली बेचने के सिलसिले में आला अफसरों से लिखित पत्र देकर पूरी जिम्मेदारी से उचित व्यवस्था के जरिए कारोबार करने की मांग किए हैं l  मीट व्यवसाई किराए की मकान दुकान में अग्रिम की राशि व किराए की राशि देकर अपनी दुकान में बकरे के मीट व मछली साफ-सुथरे से तैयार कर कारोबार करते चले आ रहे हैं l जोकि पूर्व से अपनी दुकान गुमटी का नगर पालिका परिषद पडरौना का टैक्स,कौड़ी आदि देते चले आ रहे हैं l जहां पर मीट कारोबारी अपने अपने दुकान में फिनायल का प्रयोग व सैनिटाइज का प्रयोग कर साफ-सफाई व हरा पर्दा लगा कर अपना मीट व्यवसाय का कार्य करते हैं l लिखित पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि इस कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंस इनका पालन कराते हुए मीट उसी व्यक्ति को दिया जाएगा जो अपने चेहरे पर मास्क और अपना निजी झोला लेकर आएगा l
    हालांकि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा मीट व्यवसाय पडरौना नगर से सटे गंडक नहर पटरी पर कारोबार करने का आदेश हुआ था l
    जिससे मीट कारोबारी जिला प्रशासन को इस मसले को अवगत कराते हुए नगर पालिका परिषद पडरौना के कूड़े की डंपिंग इसी गंडक नहर की पटरियों पर प्रतिदिन किया जाता है l जिससे नहर की पटरी पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है ऐसी गंदगी भरे स्थान पर मीट का व्यवसाय किया जाना संभव नहीं है l क्योंकि नहर के किनारे तमाम तरह की गंदगी का अंबार लगा हुआ है ना तो यहां पर पानी की व्यवस्था है और ना तो साफ सफाई की गंदगी से भरे गंडक नहर की पटरी पर बकरे का मीट मछली,मुर्गा का मीट बेचा जाना इस कोरोना महामारी में भयानक साबित हो सकता है l जिला प्रशासन से मीट कारोबारी लिखित पत्र के मुताबिक अपनी इस उक्त समस्याओं को देखते हुए पूर्व की भांति अपने-अपने दुकानों,गुमटी में किए जाने व दुकान चलाने की मांग की है l जिससे मीट कारोबारी कोरोना वैश्विक महामारी व लॉक डाउन के दृष्टिगत पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी-अपनी दुकानों को साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए अपना मीट व्यवस्था कर सकें l

  • कुशीनगर में गरीब घरों तक पहुंच खाद्य सामग्री के अलावा में ईद के लिए भाटी सेवइयां

    [object Promise]

    कुशीनगर : ईद के मद्देनजर गरीब जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री के अलावा अब कुछ समाजसेवी सेवई बांटते नजर आने लगे हैं । हालांकि अभी ईद का त्यौहार आने में समय बाकी है,जबकि ईद के त्यौहार इस बार कोरोना वायरस बीमारी से बचाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लाकडाउन की चौथी प्रक्रिया में ईद मनाने वाले मुस्लिम समुदायों में जिस तरह गरीब तमाम तरह के कठिनाइयों का सामना कर रहा है,ऐसे गरीब लोगों के बीच पहुंचकर पूर्व में खाद्य सामग्री वितरण करने वाले सपा से जुड़े नेता व पूर्व लोकसभा प्रभारी कुशीनगर एनपी कुशवाहा के निर्देश पर उनके सहयोगी सेवई वितरण करते नज़र आ रहे हैं ।

    बताते चलें कि जिले के दुदही विकास खंड के ग्राम सभा गौरी श्रीराम में बंगला टोला,बैदौली, धूसा टोला,सिरजम,नौका टोला व झरही टोला में ग़रीब मज़दूर लोगों को खाद्य सामग्री और सेवई वितरण किया गया। इस दौरान मुहम्मद ज़ाकिर अंसारी,भूत पूर्व सैनिक एवं अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ विशुनपुरा,प्रधान पद प्रत्याशी मुहम्मद शाहजहाँ, अंसारी,शादाब अहमद ज़की आदि लोग शामिल रहे।

  • UP में योगी सरकार 50 हजार ‘बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी’ तैनात करेगी

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार का बड़ा मौका देते हुए राज्य भर में 50 हजार ‘बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी’ तैनात करेगी, जो बैंकिंग सुविधाओं में मदद करेंगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि योगी सरकार बैकिंग सुविधाओं में मदद के लिए प्रदेश भर में 50 हजार ‘बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट सखी’ तैनात करेगी।

    प्रवक्ता ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट सखी तैनात करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार हर बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट सखी को पहले छह महीने तक चार हजार रूपए प्रतिमाह और छह महीने पश्चात चार हजार रूपए प्रतिमाह एवं बैंक से कमीशन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि कॉरेस्पोंडेंट सखी बैंक संबंधी लेन-देन में जितने लोगों की मदद करेंगी, उन्हें उतना ज्यादा कमीशन मिलेगा ।