Category: uttar-pradesh

  • बाइक और स्कूटी पर पीछे किसी को बैठाया तो कटेगा चालान

    [object Promise]
    लखनऊ। बाइक या स्कूटी पर केवल चलाने वाला ही बैठ सकता है। पीछे की सीट पर सवारी पाए जाने पर पहले तो 250 से लेकर 1000 रुपये तक का जुर्माना, उसके बाद दोपहिया वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित या निरस्त किया जा सकता है । मास्क पहनने, लॉकडाउन का उल्लंघन करने और दोपहिया वाहन में एक सवारी की अनुमति से संबंधित अधिसूचना महामारी नियंत्रण एक्ट के तहत जारी कर दी गई है । इसकी जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी ।
    दोपहिया वाहन पर एक सवारी की अनुमति, लाइसेंस भी हो सकता निरस्त

    प्रमुख सचिव ने बताया कि महामारी नियंत्रण एक्ट के तहत जारी अधिसूचना में दोपहिया वाहन चालाक ही अकेले वाहन चला सकेगा। पीछे बैठने की अनुमति किसी में नहीं होगी । दोपहिया वाहन में पहले बार पीछे बैठी सवारी पर 250 रुपये, दूसरी बार 500 रुपये, तीसरी बार में 1000 रुपये और उसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित या निरस्त किया जा सकता है ।

    पर यह भी है अपवाद
    दोपहिया वाहन के बारे में अपवाद स्वरुप इस मामले में छूट दी गई है कि अगर महिला वाहन चलाना नहीं जानती है और  वह अपने किसी घर के सदस्य के साथ अपने कार्यस्थल जा रही है तो उसे कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अनुमति लेकर दोपहिया वाहन के पीछे बैठना होगा । पीछे बैठी महिला के लिए हेलमेट, मास्क और ग्लव्स पहनना ज़रूरी है ।

    सार्वजानिक स्थल पर थूकना भी दंडनीय –
    स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि जिस तरह चेहरा चेहरा न ढंकने पर जुर्माना है, उसी तरह सार्वजानिक स्थल पर थूकने पर भी जुर्माना लगाया गया है । पहली व दूसरी बार पकड़े जाने पर 100 – 100 रुपये, तीसरी बार या उससे अधिक बार पकड़े जाने पर 500 – 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा । इन सभी मामलों में दण्ड वसूलने का अधिकार कार्यपालक मजिस्ट्रेट या थाने के इंस्पेक्टर को होगा।

  • जिलाधिकारी ने  केन्द्रीय विद्यालय दही चैकी, फैमिली रेस्टोरेन्ट जाजमऊ जा कर प्रवासी श्रमिको की स्थिति का लिया जायजा

    [object Promise]
    रिपोर्ट योगेन्द्र गौतम

    उन्नाव । जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एव पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर अपने दैनिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत कोविड-19 के कारण जनपद में लगे लाॅकडाउन की स्थलीय स्थिति का जायजा लेने अन्य प्रान्तों से आने वाले उन्नाव जनपद के श्रमिको को जो केन्द्रीय विद्यालय दही चैकी मे रह रहे थे, जा कर उनके हाल चाल लिये तथा उनके थर्मल स्कैनिंग, भोजन की गुणवत्ता परखकर श्रमिको को भोजन वितरित कराकर उन्हें अपने-अपने निवास स्थान में होम क्वारंटाइन होने के निर्देश दिये, तथा उन्हें गन्तव्य स्थल हेतु रवाना कराया।

    इसके उपरान्त जिलाधिकारीे फैमिली रेस्टोरेन्ट जाजमऊ गये। हाईवे द्वारा अन्य प्रान्तो से आने वाले प्रवासी श्रमिको को फैमिली रेस्टोरेन्ट में जल पान तथा ठहरने की व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रवासी श्रमिको के जलपान सामग्री की उपलब्धता समय से बनाये रहे तथा उनके रहने आदि की व्यवस्था सुद्रढ रखी जाये।

    जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान कानपुर सीमा पर स्थित जाजमऊ बाॅडर पर पुलिस चेकिंग बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मिंयों को सुरक्षा से सम्बन्धित अवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सर्तक रहने तथा सख्ती के साथ लाॅकडाउन का पालन कराये जाने के निर्देश दिये।

  • शिक्षिका ने  यूट्यूब पर स्वरांजलि नामक चैनल की शुरुआत

    [object Promise]

    नवाबगंज/ उन्नाव।

    सोहरामऊ, नवाबगंज उन्नाव जनपद के मॉडल स्कूल की प्रधान शिक्षिका डॉक्टर स्नेहिल पांडे ने एक गीत ,जो कि स्वरांजलि नाम से यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। उसमें अपनी गायकी का प्रदर्शन किया है । मिशन शिक्षण संवाद टीम जो कि पूरे उत्तर प्रदेश में चुनिंदा शिक्षकों से जुड़ी हुई है तथा सरकारी स्तर पर भी कार्य कर रही हैं । उसने कक्षा में जितने भी विषय पढ़ाए जाते हैं उनके पाठों को गीत में परिवर्तित करके ,स्वरबद्ध करके काव्य के माध्यम से यूट्यूब पर स्वरांजलि नामक चैनल पर डालने का कार्य प्रारंभ किया था।उन्नाव से स्नेहिल पांडे की आवाज को यह मौका दिया गया,जो कि निश्चित रूप से ही एक और उपलब्धि है।
    इसके पहले जनवरी मे राज्य स्तरीय काव्य गायन प्रतियोगिता में भी स्नेहिल पाण्डेय को पुरस्कृत किया जा चुका है।उक्त गीत में भारत के समस्त धरोहरों का वर्णन है ,प्रयुक्त लिंक यह है ,आप इस लिंक पर जाकर इस गाने को सुन सकते हैं,किसी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के लिए यह एक गौरव की बात है कि उन्होंने अपने स्वर से इस गीत को दिया है ।
    पूरे प्रदेश के 75 जिलों के शिक्षक जिस ग्रुप में जुड़े हो, उसमें जुड़ कर कार्य करना और अपना नाम करना विद्यालय परिवार के लिए भी काफी प्रसन्नता का क्षण है।
    गीत के बोल हैं “भारत की धरोहरें”
    प्रत्येक व्यक्ति इसे उपलब्ध लिंक की सहायता से देख सकता है।यह फेसबुक और ट्विटर पर भी उपलब्ध है।

  • कुशीनगर में एक सप्ताह पूर्व पडरौना से चोरी की बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पडरौना कोतवाल पवन कुमार सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। बताया कि पुलिस बीती रात गश्त पर थी। पता चला की बाइक के साथ मौजूद है। टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस देख बाइक सवार एक युवक भागना चाहा, जिसे दबोच लिया गया। युवक से बाइक से जुड़ा कागजात मांगा गया तो वह नहीं दे सका। सख्ती बरतने पर उसने बताया कि बाइक चोरी की है।
    पूछताछ में उसकी पहचान दीपक पुत्र मैनेजर कुशवाहा थाना कोतवाली क्षेत्र के नाहर छपरा के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर उसके पास से पडरौना नगर के ही महावीरी गली निवासी मोनू वर्मा की चोरी करने के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आए फोटो के आधार पर जांच कर रही पुलिस ने चोर के पास से उक्त बाइक को बरामद की है। चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाली पडरौना के ही सिपाहियों में अनिल सिंह,विकास कुमार आदि शामिल हैं।

  • पीछे का पहिया निकल जाने से लोडर पलटा दो मजदूरों की दबकर हुई मौत

    [object Promise]
    उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले के बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दिल्ली से आजमगढ़ मजदूरों को लेकर जा रहा लोडर पीछे का पहिया निकल जाने से पलट गया। लोडर में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार महिला व चार बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए।
    पुलिस ने घायल मजदूरों को बांगरमऊ व औरास सीएचसी में भर्ती करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं घायलों में दंपति व उनके एक साल के बच्चे समेत छह लोगों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
    पिछले दो साल से मनीष (25) पुत्र गुड्डू व गाजीपुर जिला के भुड़कुंडा थाना क्षेत्र के लोलापुर गांव निवासी साले हरीलाल के बेटे सुरेंद्र (35) एक अन्य
    रिश्तेदार आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी रामजी (28) पुत्र शिव के साथ पिछले कई साल से दिल्ली के आनंद पर्वत में रहकर मजदूरी करते थे। क्षेत्र के लगभग 20 से अधिक लोग भी दिल्ली में रहकर ही मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के बाद से सभी दिल्ली में ही फंसे थे। आजमगढ़ जिला के तरवां थाना क्षेत्र के सरांय वृंदावन निवासी गुड्डू (40) पुत्र श्रीराम इन सभी को लिवाने दिल्ली गया था। सोमवार तड़के 5 बजे गुड्डू अपने बेटे मनीष व अन्य 18 लोगों के साथ दिल्ली से आजमगढ़ के लिए निकला।

  • पत्रकार हितों के संघर्ष के लिए रापए सक्रिय- प्रदीप कुमार चौरसिया

    [object Promise]
    पुरवा/उन्नाव। राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि रापए के राष्ट्रीय संयोजक सत्यप्रकाश पांडेय के कुशल नेतृत्व में लखनऊ मुख्यालय पर अतिशीघ्र रापए का प्रदेश कार्यालय खुलेगा। जहां से पूरे प्रदेश के पत्रकार बंधुओं को हक दिलाने सहित उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए निराकरण कराने का कार्य करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे संवाददाता को बताया कि पूरा देश कोरोना वायरस के चलते लाक डाउन के दौर से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थिति में सभी पत्रकार साथियों से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने और पूरे परिवार को लॉक डाउन का पालन कर घरों में रहकर सुरक्षित रहने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि रापए का संगठनात्मक ढांचा अन्य संगठनों से काफी मजबूत और धरातल पर है।
    देश व प्रदेश के सम्मानित पत्रकार साथियों द्वारा रापए की सदस्यता ग्रहण करना शुभ संकेत है और सब के प्रयास से रापए को मजबूती प्रदान करने के लिए तहसील, जिला व मंडल के पदाधिकारियों का फ्रंटल के पदाधिकारियों से निरंतर संवाद बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रापए कुशलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण कर दूसरे वर्ष में प्रवेश के दौरान ही दर्जनों पत्रकार साथियों के समस्याओं को सौहार्दपूर्ण तरीके से हल कराने की ख्याति अर्जित कर चुका है। इसका सारा श्रेय रापए के कैबिनेट और कोर कमेटी को जाता है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि रापए के राष्ट्रीय संयोजक स्तरीय प्रकाश पांडेय से मेरी वार्ता हुई है, जिसमें उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी श्री गुप्त के संयोजकता में सदस्यों, पदाधिकारियों के कार्ड तैयार हैं जिसे लाक डाउन खत्म होते ही समारोह पूर्व वितरित कर दिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि रापए प्रदेश के पत्रकार बंधुओं को सम्मान सहित जमीनी सवालों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहा है। पत्रकार बदलाव के उद्देश्य से रापए की सदस्यता ग्रहण करने में रुचि दिखा रहे हैं जो सराहनीय है।  उन्होंने यह भी कहा कि अन्य संगठनों के सैकड़ों पत्रकार साथी रापए की सदस्यता ग्रहण करने की तैयारी में हैं। जो रापए के लिए महत्वपूर्ण और संघर्ष पूर्ण कार्यों का प्रतिफल है। चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अधिवक्ता रत्नम चौरसिया एडवोकेट ने रापए संगठन द्वारा पत्रकारहितों की लड़ाई लड़े जाने का स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया  को धन्यवाद दिया।

  • निजी शिक्षण संस्थान के संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाए सरकार…अनिल सिंह

    [object Promise]
    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी।देश करोना महामारी संकट की मार को झेल रहा है लेकिन विद्यालय का प्रबंध तंत्र डाकू से भी बदतर बर्ताव पर उतारू है, अप्रैल मई-जून की फीस नहीं लेनी चाहिए इसके बावजूद स्कूलों से अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है, अमेठी- रायबरेली के लगभग लाखों अभिभावकों का रोजगार छिन गया है लगभग कई हजार अभिभावक अपने बच्चों को न पढ़ा पाने को मजबूर हैंइसलिए तीन माह की फीस माफ करने हेतु मदद की मांग उठाई है और यह भी मांग कर रहे हैं कि राज्य सरकार अपनी नीति स्पष्ट करें और इस वर्ष कोई भी स्कूल फीस न बढ़ाए फरवरी-मार्च में ही 10% फीस बढ़ा चुके हैं।लोगो की राहत के लिए ट्यूशन फीस छोड़कर अन्य फीस न ली जाए अधिकांश स्कूल (एक्टिविटी,एडमिशन) फीस वसूलते हैं स्कूल बंद है फिर भी ट्रांसपोर्ट जमा करने का दबाव बना रहे हैं।करोना के कारण बेरोजगार हुए लोगों का काम बंद है नौकरियों पर विकराल संकट है,।अमेठी जनपद की सीमा के कुछ दूर पर स्थापित रायन इंटर नेशनल स्कूल रायबरेली,एस जे एस,सेंटपिटर्स व एल पी एस से बात करने पर स्कूल द्वारा बताया जाता है कि विद्यालय को प्रदेश व देश की सरकार से किसी प्रकार का संरक्षण व मदद नही मिलती ऐसे में हम आम लोगों की कोई सहायता नही करते – अर्थात (शिक्षा का अधिकार के तहत भी कोई कानून नहीं लागू होता)ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी से निवेदन है कि इस मामले पर कड़ा निर्णय लेते हुए अभिभावकों को राहत एवं भारत के भविष्य कल के भावी नागरिक अपनी शिक्षा को ग्रहण कर सकें तथा एकता अखंडता एवं भारत की प्रगति में अग्रणी भूमिका में सदैव की भांति निरन्तर बने रहें।

  • जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को दिये गये जरूरत मन्दोें को निःशुल्क वितरण हेतु मास्क

    [object Promise]

    रिपोर्ट योगेन्द्र गौतम

    उन्नाव । जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक इकाई कोशल विकास मिशन ने बताया कि कोरोना वायरस(कोविड-19) नामक महामारी से बचने के विभिन्न सामाजिक संस्थायें अपनी-अपनी तरह से मदद कर रहीं हैं। जिस क्रम में आज दिनांक-18 मई, 2020 को जनपद उन्नाव मे विजय कान्त वर्मा प्रधानाचार्य जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन की उपस्थिति में निजी प्रशिक्षण प्रदाता साइबर अकेडमी उन्नाव द्वारा अपने पूर्व प्रशिक्षित प्रशिक्षार्थियों से निर्मित लगभग 5000 त्रिस्तरीय मास्क मुख्यविकास अधिकारी के संयोजन से जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार को असहाय व निर्धन लोगों को वितरण के उद्देश्य से निःशुल्क दिये गये हैं।

    इस अवसर पर पवन कुमार व शशि कांत सिंह एम0आई0एस0 प्रबंधक, आशीष कुमार साहू,, अंकित सिंह, नवीन वर्मा, सौरभ मिश्रा उपस्थित रहे।

  • दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु हाइवे पर जिग जैग बैरियर्स लगवाये गये

    [object Promise]
    उन्नाव । जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक विक्रान्तवीर  ने आज संयुक्त रूप से लाॅकडाउन के दौरान गैर प्रान्त से आये हुये प्रवासी श्रमिकों की हकीकत जानने के लिये जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाइवे स्थित गदनखेड़ा चैराहे पर जिग-जैग बैरियर्स को लगवाया ताकि छोटे व बड़े वाहन धीमी व नियंन्त्रित गति से चलें। इस दौरान बैरियर्स पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर वाहनों की सघन जांच करते रहें।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये अल्प विश्राम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी कर रहे थे।
    [object Promise]
    उनका हौसला बढ़ाते हुये कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें खासकर के संक्रमण से बचाव करते हुये बाहर से आ रहे श्रमिकों की मदद अवश्य करें। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन द्वारा वी0आई0पी0 फैमिली रेस्टोरेंट में अल्पविश्राम स्थल में लगभग पांच सौ प्रवासी श्रमिकों हेतु लइया, चना, गुड़, केला, पारले जी बिस्कुट, पानी की बोतल आदि की व्यवस्था करायी। जिलाधिकारी ने कुछ श्रमिकों को स्वयं जलपान तथा मास्क देकर उन्हें गन्तव्य स्थल भेजा। इस दौरान नगर पालिका परिषद गंगाघाट के अधिशाषी अधिकारी  सुनील कुमार के प्रयास से नगर पालिका परिषद गंगाघाट के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड केयर फंड में दिये जाने हेतु 1.60909/- रू0 (एक लाख साठ हजार नौ सौ नौ रूपये) का चेक जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार को भेंट किया।
    इस पर जिलाधिकारी ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये समाज के उन सक्षम व्यक्तियों की ओर इशारा करते हुये कहा कि इस समय देश एक संक्रमण वायरस से प्रभावित है। लाॅकडाउन के दौरान गरीब मजदूर तथा श्रमिक इस वायरस से कहीं न कहीं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। सभी को किसी न किसी रूप में मदद करनी चाहिये, हांलाकि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार पात्र लोगों की मदद कर रही हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे, भुमि संरक्षण अधिकारी  देवेन्द्र कुमार वर्मा, मत्स्य विकास अधिकारी  मंजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • कुशीनगर में कोटद्वार से सरकारी राशन खरीद कर ले जा रहे शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

    [object Promise]
    कुशीनगर: जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफी गांव में रात मे सरकारी दो बोरी राशन को ग्रामीणों ने पकड़ घंटों बैठाया। पकडा गया राशन व बाइक को  मौके पर पहुची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सोमवार देर रात को मिठहा माफी गांव मे ग्रामीणों का एक समूह रात के अंधेरे में बाइक पर ले जा रहा सरकारी राशन दो बोरी को पकड़ लिया और प्रधान के दरवाजे पर ले जाकर बैठा दिया। ग्रामीणों के समक्ष प्रधान रमायन कुशवाहा द्वारा जब वीडियो ग्राफी के माध्यम से राशन ले जा रहे बडहरिया गांव निवासी आसमुहम्मद  युवक से पूछताछ किया गया तो उसने बताया की मिठहा माफी गांव के कोटेदार से 1600 सौ रुपया मे एक बोरी गेहूं व एक बोरी चावल को खरीदकर घर ले जा रहे है।

     

    जिसमे कोटेदार का सहयोग इसी गांव के एक व्यक्ति करते है। ग्रामीणों द्वारा घंटो बैठाये रखने के बाद युवक लघुशंका करने के बहाने से फरार हो निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस को सुपर्द कर दिया। पुलिस राशन सहित बाइक को अपने हिरासत मे ले अग्रीम कार्रवाई मे जुट गई है।वहीं ग्रामीणों का आरोप है की कोटेदार द्वारा हर कार्ड धारको से एक से दो यूनिट का राशन काट लिया जा रहा है और कलाबजारियों के हाथ खुलेआम बेचा जा रहा है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक रत्नेश मिश्र का कहना है कि राज्सव टीम को भेजकर स्टाक की मिलान कराई जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष उमेश कुमार का कहना है कि पूर्ति निरीक्षक के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।