Category: uttar-pradesh

  • UP : सड़क दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत, 36 लोग घायल, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, मौके पर आला अधिकारी

    [object Promise]

    औरैया। लॉकडाउन (Lockdown) के बीच वापस घर लौट रहे कुछ मजदूर शनिवार सुबह औरैया (Road Accident in Auraiya) में दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक इसी ट्रक में सवार थे। इस घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। ये सभी राजस्थान (Rajasthan) से आ रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले के भी होश फाख्ता हो गए हैं। आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

    [object Promise]
    UP : सड़क दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत, 36 लोग घायल, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, मौके पर आला अधिकारी

    इस घटना के बाद सामने आई एक तस्वीर में मजदूरों के सामान के ढेर को भी देखा जा सकता है। एनबीटी ऑनलाइन ने इस घटना के बारे में एसपी औरैया से बात की। उनकी ओर से बताया गया कि यह घटना तकरीबन सुबह 3 बजे से 4 बजे के बीच घटित हुई है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। कुछ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि जिन लोगों की हालत गंभीर है उन्हें सैफई के लिए रिफर किया गया है।’ इस घटना के बाद डीएम औरैया अभिषेक सिंह ने कहा है कि इनमें से ज्यादातर लोग बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के थे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में घटित हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को संज्ञान में लिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस बात की जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी।

    औरैया जिले के अडिशनल एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया, ‘इस घटना में अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। यह सड़क दुर्घटना सुबह तड़के तकरीबन 3 बजे से 4 बजे के बीच हुआ। घायलों में से 15 लोगों को सैफई रिफर किया गया है जबकि 21 लोगों का औरैया स्थित जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।’

    उधर, मध्य प्रदेश के गुना जिले में शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है ये मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। यही नहीं, इस सड़क दुर्घटना में 14 लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए हैं। यह सड़क दुर्घटना मध्य प्रदेश के गुना बाइपास पर हुई।

  • गंगा में गंदगी देख नहीं हुआ बर्दाश्त सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चला स्वच्छता अभियान

    [object Promise]

    रिपोर्ट – पूजा प्रजापति

    मां गंगा से सदैव इस कोरोना महामारी से भारत को बचाए रखने की अर्जी के साथ हर हर गंगे जय मां गंगे के जयकारों के साथ तीर्थ पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया तीर्थ पर उपस्थित सभी तीर्थ यात्रियों व पंडा समाज से मां गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी न करने की अपील करते हुए कहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें माक्स का इस्तेमाल करें घरों में रहें सुरक्षित रहें अपनी सुरक्षा स्वयं करें हारेगा कोरोना जीतेगा भारत हर हर मां गंगे इस मौके बच्चा तिवारी राजू बाबा कल्लू मिश्रा सुनील पांडे रोहित सौरभ कृष्णा उर्फ अन्ना आदि उपस्थित रहे।

  • डीएम व एसपी ने फुरसतगंज बॉर्डर का किया निरीक्षण,बाहर से आने वाले श्रमिकों/मजदूरों का कराया मेडिकल परीक्षण।

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    कोई भी श्रमिक/मजदूर सड़क पर पैदल चलता न दिखे…..डीएम।

    [object Promise]

    अमेठी । जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने आज फुरसतगंज बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बसों द्वारा बाहर से आने वाले श्रमिक/मजदूरों का बॉर्डर पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कराकर खाना व पानी उपलब्ध कराते हुए उनको क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी श्रमिक/मजदूर बस द्वारा आ रहे हैं उनका बॉर्डर पर ही मेडिकल परीक्षण कराकर जनपद की सीमा में प्रवेश दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर कोई भी मजदूर/श्रमिक पैदल चलते न दिखे, पैदल चलते दिखते पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जनपद में पर्याप्त वाहनों का प्रबंध किया गया है तथा शासन स्तर से भी लगातार इस बारे में समीक्षा की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • हाईकोर्ट ने कहा-लाउडस्पीकर से अजान को धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं कहा जा सकता

    [object Promise]

    प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि अजान इस्लाम का एक आवश्यक एवं अभिन्न हिस्सा हो सकता है, लेकिन लाउडस्पीकर या ध्वनि बढ़ाने वाले किसी अन्य उपकरण के जरिए अजान बोलने को इस धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं कहा जा सकता है।

    अदालत ने कहा कि इसलिए किसी भी परिस्थिति में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हालांकि न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता और न्यायमूर्ति अजित कुमार की पीठ ने कहा कि मस्जिद की मीनारों से मुअज्जिन ‘एंप्लीफायर’ वाले उपकरण के बिना अजान बोल सकते हैं और प्रशासन को कोविड-19 महामारी रोकने के दिशानिर्देश के बहाने इसमें किसी तरह का अवरोध उत्पन्न नहीं करने का निर्देश दिया जाता है।

    अदालत ने कहा कि प्रशासन इसमें तब तक अवरोध पैदा नहीं कर सकता जब तक कि ऐसे दिशानिर्देशों का उल्लंघन न किया जाए। इन व्यवस्थाओं के साथ अदालत ने गाजीपुर से सांसद अफजल अंसारी द्वारा दायर जनहित याचिका का अंततः निस्तारण कर दिया। अंसारी ने अदालत से गुहार लगाई थी कि गाजीपुर के लोगों के धर्म के मौलिक अधिकार की सुरक्षा की जाए और राज्य सरकार को यह निर्देश दिया जाए कि वह गाजीपुर की मस्जिदों से एक मुअज्जिन को अजान बोलने की अनुमति दे।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी फर्रुखाबाद और अन्य जिलों के मुस्लिमों के संबंध में इसी तरह की राहत के लिए इस अदालत का दरवाजा खटखटाया था। खुर्शीद ने भी यही दलील दी थी कि अजान, इस्लाम का एक अनिवार्य हिस्सा है।

  • उत्तर प्रदेश में Lockdown 4.0 कल से भी नई शर्तों के साथ लागू रहेगा

    [object Promise]

    लखनऊ । देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार (एनडीएमए) ने रविवार को इसकी घाेषणा की। इसके साथ ही यूपी में भी लॉकडाउन 4.0 लागू रहेगा। बता दें कि देश में लॉकडाउन 25 मार्च को शुरू हुआ था। इसके चलते आम जनजीवन के साथ-साथ तमाम आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार भी थम गई थी।

    इस बार गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अधिकार दिया गया है कि वह स्थानीय हालात के अनुसार विभिन्न जोन में अन्य गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं। साथ ही राज्य सरकारों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जारी लॉकडाउन के दिशानिर्देशों को किसी भी तरीके से कमजोर नहीं करेंगी।

    इन पर रहेगा प्रतिबंध

    मेट्रो रेल सेवाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

    स्कूल, कॉलेज, शिक्षण/प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थान आदि बंद रहेंगे। ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा को अनुमति रहेगी और इन्हें बढ़ावा भी दिया जाएगा।
    होटल, रेस्टोरेंट और अन्य आतिथ्य सेवाएं बंद रहेंगी। उनको अनुमति होगी जिनका इस्तेमाल स्वास्थ्य, पुलिस, सरकारी अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे स्थानों पर फंसे लोगों और क्वारंटीन केंद्रों के तौर पर किया जा रहा है। रेस्टोरेंट को भोजन की होम डिलिवरी करने की अनुमति रहेगी।

    सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम्नेजियम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, सभागार और ऐसे सभी स्थान बंद रहेंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम को खुलने की अनुमति रहेगी हालांकि, दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

    सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल संबंधी, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मित और अन्य भीड़ जमा करने वाले कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी।
    सभी धार्मिक स्थान जनता के लिए बंद रहेंगे। धार्मिक बैठकों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। re

  • प्रयागराज में कोरोना बम फूटने मचा हड़कंप, पांच नए कोरोना पाज़िटिव मरीज सामने आए

    [object Promise]

    प्रयागराज। संगम नगरी में कोरोना बम फूटने हड़कंप मचा है। जिले में एक साथ पांच नए कोरोना पाज़िटिव मरीज सामने आए हैं ।इनमें से चार कोरोना मरीज एक ही परिवार के है। यह परिवार जिले के सरायइनायत थानाक्षेत्र का है। चारों कोरोना पाज़िटिव मुम्बई से लौटे हैं। जबकि एक कोरोना पॉजिटिव युवक झूंसी का रहने वाला है।

    पांच नये कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना पाज़िटिव मरीजों की संख्या 25 हो गई है। अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है जबकि चार मरीजों को स्वास्थ होने के बाद उनके घर भेज दिया गया है। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में वर्तमान में कुल 20 करोना संक्रमित मरीज है, जिनका इलाज चल रहा है।

    लंबे समय तक ग्रीन जोन में रहने वाले प्रयाग में अब हर दिन नये कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुंबई से आए कोरोना संक्रमित चार लोगों में पति.पत्नी समेत दो बच्चे हैं। बुधवार को बच्चों में सर्दी जुखाम होने के बाद पति पत्नी अपने बच्चों को लेकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचे थे।

    जहां उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था । गुरुवार की दोपहर परिवार के चारों सदस्यों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है । सराय इनायत थाना क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों के गांव को हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है । वहीं झूंसी क्षेत्र में भी हॉटस्पॉट बना दिया गया है । इन दोनों हॉटस्पॉट के साथ जिले में 7 हॉटस्पॉट बन गए हैं ।

    बीते दिनों शहर के लूकरगंज इलाके में इंजीनियर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके परिवार के अन्य पांच सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे । जबकि इंजीनियर की मौत हो गई थी । मंगलवार को मृतक इंजीनियर की कुक और उनकी 12 वर्षीय बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। वहीं जिले में एक ही परिवार के चार नए संक्रमित मिलने का यह दूसरा मामला है । जबकि 1 सदस्य शहर के झूंसी थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाला है । बताया जा रहा है कि यह सभी लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ मुंबई से अपने गांव लौट कर आए हैं ।

  • विदेश से लौटे भारतीयों के लिए योगी सरकार चलाएगी बस और टैक्सी

    [object Promise]

    लखनऊ। वन्दे भारत मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार विदेश में फंसे भारतीयों को वापस ला रही है ताकि वे कोरोना संक्रमण से बच सकें. अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश के जो यात्री विदेश से आएंगे, उनके लिए यूपी रोडवेज़ की तरफ से विशेष बसों का इंतज़ाम किया जाएगा. ये बसें दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से चलाई जाएंगी।

    आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की तरफ से जो बसें, टैक्सी चलाई जाएंगी उनके लिए बहुत ऊंचे दाम में किराया वसूला जाएगा. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 250 किमी. की रेंज के लिए यदि किसी को टैक्सी लेनी होगी, तो उसे 10 हजार रुपये देने होंगे. इसके साथ ही अतिरिक्त किमी. पर चालीस रुपये अतिरिक्त वसूला जाएगा।

    आपको बता दें कि सरकार ने बसों में अभी सिर्फ 26 यात्रियों को बैठने की अनुमति दी है, क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा. मुसाफिरों की सहूलियत के लिए गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर की 15 बसों को इस काम में लिए लगाया गया है। गौरतलब है कि वंदे भारत अभियान के तहत भारत सरकार विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने में लगी हुई है. विभिन्न देशों से भारतीयों को दिल्ली लाया जा रहा है, किन्तु यहां से उनके घर तक पहुंचाने का बंदोबस्त संबंधित राज्य सरकारों को करना होगा।

  • पाकिस्तानी टिड्डियां कर सकती है यूपी पर हमला, कृषि विभाग अलर्ट

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों को पाकिस्तानी टिड्डियों से बचाने के लिए कृषि विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इन 10 जिलों के बड़े कृषि अफसरों को टिड्डियों को नष्ट करने की रणनीति तैयार को कहा गया है। साथ फायर ब्रिगेड, कीटनाशक व ड्रोन की व्यवस्था की जा रही है। यूपी के पड़ोसी राज्य जहां पर इस वक्त टिड्डियों का हमला है उनसे उनके अनुभवों का भी लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। इन राज्यों में इस पाकिस्तानी हमले का मुकाबला करने के लिए तेज रोशनी व बड़े स्पीकर वाले डीजे से गाने बजाए जा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण बचाव उपायों में अधिक तत्परता बरतने की हिदायत दी गई है।

    डीजे से बजाए जा रहे मशहूर गाने : राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में पाकिस्तानी टिड्डियों का हमला हो चुका है। कीटनाशक छिड़काव के साथ इन राज्यों कई अन्य उपायों किए जा रहे हैं। इन राज्यों में टिड्डियों के हमले से फसलों को बचाने और उनको भगाने के लिए खेतों पर धुआं किया जा रहा है। इसके अलावा तेज रोशनी की जा रही है। टिड्डियां तेज आवाज से घबराकर भाग जाएं इसके लिए बड़े स्पीकर वाले डीजे से मशहूर गाने बजाए जा रहे हैं। मर जाने के बाद इन टिड्डियों को गड्ढे में दबा दिया जाता है।

    रणनीति तैयार कर लें : राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में पाकिस्तानी टिड्डियों के हमले के बाद से उत्तर प्रदेश सतर्क हो गया है। राजस्थान के लगे मथुरा, आगरा समेत आस—पास के जिलों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा राज्य से लगे सीमावर्ती जिले शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि टिड्डियों को नियंत्रित या नष्ट करने के बारे में क्षेत्रीय केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन केन्द्र की ओर से जारी सलाह का पालन करते हुए तत्काल कदम उठाए जाएं। कृषि विभाग ने सीमावर्ती जिलों के जिला कृषि अधिकारियों व उप कृषि निदेशकों को सतर्क करते हुए निर्देश दिया है कि वे जिला प्रशासन विशेषकर फायर ब्रिगेड से समन्यव स्थापित कर टिड्डियों को नष्ट करने की रणनीति तैयार कर लें।

    दस जिलों में विशेष चौकसी :  इस पाकिस्तानी हमले को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में कृषि विभाग एडवाइजरी जारी कर दी है। कृषि विभाग निदेशक सौराज सिंह ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद व अलीगढ़ में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधनक केंद्र की ओर से जारी सलाह व निर्देशों का पालन करते हुए जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं। पड़ोसी राज्यों से भी इस बारे में मदद ली जा रही है। जिला कृषि अधिकारियों व उप निदेशकों को टिड्डियों को नष्ट करने के लिए जरूरी बंदोबस्त करने को कहा गया है। लॉकडाउन के कारण बचाव उपायों में अधिक तत्परता बरतने की हिदायत भी दी गयी है।

    तेज गति से बढ़ रहीं हैं टिड्डियां :  लखनऊ स्थित क्षेत्रीय नाशीजीव प्रबन्धन केन्द्र के प्रभारी डा. प्रदीप कुमार कहते हैं कि पहले भी पाकिस्तान की ओर से आने वाले टिड्डियों के हमले होते रहे हैं लेकिन इस बार इनके आगे बढ़ने की प्रवृति कहीं अधिक तेज है। सम्भव है कि लॉकडाउन के कारण प्रदूषण की कमी या किसानों द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाने की वजह से ऐसा हुआ हो।

  • तो कुशीनगर में पुलिसिया षडयंत्र का शिकार तो नहीं हुए पत्रकार अखिलानंद

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पुलिस प्रशासन के खिलाफ खबर लिखने वाले पत्रकार के बागी कलम को रोकने मे नाकाम पुलिस महकमा के लोगो ने आखिरकार उस पत्रकार को अपने षडयंत्र का शिकार बना ही दिया। बीते दिनो जनपद के कसया थाना क्षेत्र के तमाम घटनाए एव लाँकडाउन मे कसया के चौकी प्रभारी द्वारा जनपद के बाहर जाने के मामले को लगातार अखबार मे खबर प्रकाशित करने के कारण पुलिस प्रशासन की खूब छिछालेदर हुई थी। जिससे खार खाये पुलिस प्रशासन ने एक चक्रव्यूह की रचना कर पत्रकार अखिलानंद के खिलाफ अलग-अलग थानो मे मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मजे की बात यह है कि जिसके खबरो से पुलिस प्रशासन खौफजादा थी उसे अब तथाकथित पत्रकार कहा जा रहा है जबकि डेली न्यूज एक्टिविस्ट के पत्रकार अखिलानंद राव के नाम से लगातार खबरे प्रकाशित हुई है और उन्ही खबरो से तिलमिलाए जिले की पुलिस ने एक कलमकार को अपने गुस्से का शिकार बनाकर यह साबित कर दिया कि ” पुलिस के खिलाफ अगर किसी ने खबर लिखा तो एक-दो नही बल्कि कई थानो मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिये जाओगे।”
    [object Promise]
    क्या है मामला
    गौरतलब है कि डेली न्यूज के पत्रकार अखिलानंद राव द्वारा विगत दो माह से कसया, पटहेरवा थाना सहित जनपद के पुलिस प्रशासन के खिलाफ अवैध शराब, लचर कानून व्यवस्था व पुलिस प्रशासन मे व्याप्त भ्रष्टाचार से संबंधित खबरे लगातार प्रकाशित किया जाता रहा है। सूत्र बताते है कि पुलिस प्रशासन के खिलाफ खबर न लिखने के लिए अखिलानंद को मैनेज करने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन जब पत्रकार राव मैनेज नही हुआ तो एक उपनिरीक्षक ने पुलिसिया भाषा मे समझाते हुए खबर न लिखने की हिदायत भी दी थी। इसके बावजूद राव की लेखनी नही रुकी तो पुलिस महकमा के लोगो ने षडयंत्र रचते हुए कसया व पटहेरवा थाने मे अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    कसया कस्बा चौकी इंचार्ज के खिलाफ लिखा था खबर
    बताया जाता है कि बीते दिनों अखिलानंद ने कसया कस्बा के चौकी इंचार्ज ज्योति कुमार सिंह के खिलाफ ” लाँकडाउन मे चौकी इंचार्ज हुए रवाना” व ” मौलाना के साथ चौकी प्रभारी का जाना बना चर्चा ” नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबरो मे कहा गया है कि कस्बा चौकी प्रभारी बिना अनुमति के एक मौलाना के साथ जनपद से बाहर गये थे और वहा से आने बाद उनको कोरनटाइन सेन्टर मे नही रखा गया। इसके अलावा जनपद के पुलिस प्रशासन के खिलाफ ” दरोगा जी मे नही है दम, फिर कैसे बनेगे सिंघम”, ” पुलिस विभाग मे लाइन हाजिर सजा या मजा”, ” अपराधियों का मददगार है कारावास सिपाही”, ” पशु तस्करों का सेफ जोन बना बिहार सीमा से लगा क्षेत्र ” सहित तमाम खबरे प्रकाशित किया गया था। इस बात मे कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा लेकिन सूत्र बताते है कि पत्रकार अखिलानंद द्वारा लिखे गए इन खबरों से पुलिस महकमा मे खलबली मची हुई थी।
    पुलिसिया अंदाज मे समझाया राव को
    ऐसी चर्चा है” लाँकडाउन मे चौकी इंचार्ज हुए रवाना, हडकंप” व ” मौलाना के साथ चौकी प्रभारी का जाना बना चर्चा ” नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद कस्बा चौकी प्रभारी ज्योति सिंह अपने पुलिसिया अंदाज मे राव के सेलफोन पर फोन करके समझाया था। तकरीबन दो मिनट के आडियो वार्ता मे चौकी इंचार्ज ने खुद को किसी से न डरने वाला दरोगा बताते हुए राव को न सिर्फ पत्रकारिता का दायरा समझा था बल्कि कि लिखंत-पढंत मे आने के बाद खबरो की प्रमाणिकता व साक्ष्य की प्रस्तुत करने की बात कही गयी। अखिलानंद व चौकी प्रभारी के बीच हुई वार्ता के आडियो का कुछ अंश…..
    कस्बा चौकी इंचार्ज हेलो….
    ऐसा है भइया जो भी आप लिख रहे है वह आपका प्रोफेशन है लेकिन जो भी लिख रहे है उसकी प्रमाणिकता पूरे प्रमाण के साथ होनी चाहिए। चौकी इंचार्ज यह भी कह रहे है कि अब मेरी बात आपसे लिखंत-पढंत मे होगी। दूध का दूध पानी का पानी होगा। जबाब मे पत्रकार अखिलानंद ने जी एकदम। प्रमाण है, हम बिना प्रमाण के खबर नही लिखते है भइया। फिर चौकी इंचार्ज कहते है आप पर्सनल होके जो भी कर रहे है…. अखिलानंद – नही पर्सनल कहा है एक पत्रकार कभी पर्सनल होता ही नही है भइया.. । चौकी इंचार्ज कहते है हम सारे प्रमाण इकट्ठा कर रखे है जो भी बात होगी प्रमाण के साथ होगी और लिखंत – पढंत मे बात होगी ठीक है। पीछे नही हटूंगा। अखिलानंद – अरे भइया कोई पीछे नही हटेगा आप निश्चिंत रहिए…। फिर चौकी प्रभारी – आपकी स्याही कम पड जाए तो स्याही हमसे मांग लेना आप दबाकर लिखो… आप दबाकर लिखिए अच्छा लिखिये। अखिलानंद – कोई खबर बिना प्रमाण के साथ नही लिखता हू भइया आप नियम से आइये…. कोई बात नही वही प्रमाण चाहिए…. चौकी प्रभारी आगे बोल रहे है… आप जो काम कर रहे हो न वह पत्रकारिता नही है इन्टेंसली काम कर रहे हो… तभी बीच मे अखिलानंद… नही भइया ये कैसे कह सकते है कि इन्टेंसली कर रहा हू। फिर उसके बाद चौकी इंचार्ज यह कहते है… मै वह पुलिस वाला हू जो डरता नही हू सुन लो मेरी बात…. तभी पत्रकार ने कहा आप हमको धमका रहे है क्या….. । नही… हम आपको धमका नही रहे है मै यह कह रहा हू कि आप जो भी लिखियेगा प्रमाण के साथ लिखियेगा। जो भी होगी लिखंत-पढंत मे आपसे बात होगी… हमारे पास प्रमाण है भइया…. चौकी प्रभारी – कोई बात नही मोस्ट वेल्कम, मोस्ट वेल्कम… । अखिलानंद – वारन्टी छूटा आपके पास उसका रिकाल नही है उसका भी मेरे पास प्रमाण है….. चौकी इंचार्ज फिर कहते है सारे प्रमाण लेकर बात होगी तभी अखिलानंद ने कहा मौलाना का…. और चौकी प्रभारी की ओर फोन कट हो जाता है।
    चौकी प्रभारी ज्योति सिंह के तहरीर पर दर्ज हुआ पहला मुकदमा
    बताया जाता है कि चौकी प्रभारी ज्योति कुमार सिंह द्वारा दिनांक 11 अप्रैल – 2020 को दिए गए तहरीर के आधार पर अखिलानंद के खिलाफ कसया थाने मे मुकदमा अपराध संख्या-246/2020 धारा 186,188,419,420, 468,504व 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अपने तहरीर उपनिरीक्षक ज्योति कुमार सिंह ने लिखा है कि वर्तमान मे वह कुशीनगर जनपद के कसया थाना मे चौकी प्रभारी कस्बा के रूप मे नियुक्त है। एक व्यक्ति अखिलानंद राव पुत्र राम प्यारे निवासी वार्ड नम्बर 17 मणिपुरम नगर ( परसौनी मुकुन्दा) थाना कसया कुशीनगर का निवासी है जो अक्सर कुछ दिनो से अपने मनमाफिक कार्य कराने के हेतु उन पर दबाव बनाता चला आ रहा है। उसके मुताबिक कार्य न करने की दशा मे मुझे बदनाम करने के लिए अनावश्यक झूठे आरोप लगाकर वाट्सएप और फेशबुक पर पोस्ट करता रहता है और मुझ पर अनैतिक दबाव बनाता है। श्री सिंह ने अपने तहरीर मे यह भी लिखा है कि लाँकडाउन के दौरान दिनाक 2 मई – 2020 को मेरे कस्बा चौकी पर नियुक्त कस्टेबल रणधीर सिंह को फोन कर मुझे अनाब-सनाब कहते हुए शराब की मांग कर रहा था जिसकी वाइस रिकार्डिंग मौजूद है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि अखिलानंद द्वारा फर्जी रुप से कूट करट करते हुए मेरे फेशबुक से फोटो लेकर उसको एडिट कर कूटरचित तरीके से हेराफेरी कर वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया गया है व लाँकडाउन का उल्लघंन कर पुलिसकर्मी से शराब की मांग की गयी है।
    सवाल जो उठना लाजमी है
    जैसा कि कसया कस्बा के चौकी इंचार्ज ज्योति कुमार सिंह अपने तहरीर मे कहे है कि एक व्यक्ति अखिलानंद जो अक्सर कुछ दिनों से अपने मनमाफिक कार्य कराने हेतु उन पर दबाव बनाता चला आ रहा है उसके मुताबिक कार्य न करने की दशा मे उन्हे बदनाम करने के लिए अनावश्यक झूठे आरोप लगाकर वाट्सएप और फैशबुक पर पोस्ट करता रहता है। अब सवाल यह उठता है कि अखिलानंद नामक व्यक्ति आखिरकार क्यो चौकी प्रभारी ज्योति सिंह पर अपने मनमाफिक कार्य कराने के लिए दबाव बनाता था। तहरीर पर गौर करे तो श्री सिंह अपने तहरीर मे यह कही भी उल्लेख नही किये है कि अखिलानंद उन्हे पत्रकारिता की धौस दिखाकर नैतिक या अनैतिक कार्यो को कराने के दबाब बनाता था। और ना ही अखिलानंद द्वारा अपनी ऊची पहुंच की भौकाल दिखाकर दबाव बनाने की बात कही गयी है। फिर ऐसे मे सवाल उठना लाजमी है कि एक पुलिस कर्मी ( जो कस्बा चौकी इंचार्ज है) को एक सामान्य और मामूली व्यक्ति किस आधार पर अपने मनमाफिक कार्य करने के लिए दबाब बना रहा था। कही ऐसा तो नही कि अखिलानंद और चौकी प्रभारी के बीच कोई खास जुगलबंदी हो। या फिर कही ऐसा तो नही अखिलानंद नामक व्यक्ति चौकी प्रभारी का कोई गहरा राज जनता हो। सवाल यह भी उठता है कि चौकी इंचार्ज श्री सिंह कब-कब और कितनी बार अखिलानंद के दबाव मे आकर उसके मनमाफिक कौन-कौन से कार्य किए है। और अखिलानंद के मनमाफिक कार्य नही किये जाने पर अखिलानंद ने कब-कब चौकी इंचार्ज श्री सिंह को बदनाम करने के लिए अनावश्यक झूठे आरोप लगाकर वाट्सएप व फैशबुक पर पोस्ट किया हे। तमाम ऐसे यक्ष प्रश्न है जिसकी जांच पुलिसिया षडयंत्र की कलई खोलने के लिए जरूरी है।
    गिरफ्तारी से पूर्व पत्रकार और इंस्पेक्टर पडरौना की बीच हुई वार्ता…. बोले कोतवाल
    पुलिस को इतना पावर है राष्ट्रपति के खिलाफ भी दर्ज कर सकती है मुकदमा
    डेली न्यूज एक्टिविस्ट के पत्रकार अखिलानंद राव द्वारा कसया चौकी इंचार्ज सहित पुलिस प्रशासन के खिलाफ लिखी गई की खबरो के बाद कसया कस्बा के चौकी इंचार्ज ज्योति कुमार सिंह व दैनिक भास्कर के पत्रकार ने तहरीर देकर पत्रकार राव के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया। सूत्र बताते है कि राव के गिरफ्तारी के कुछ घंटे पहले पडरौना कोतवाली के इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने पत्रकार अखिलानंद राव के मोबाइल पर फोन किया था, जिसका ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे ऑडियो में कोतवाल पवन सिंह पुलिस का पावर बताते हुए पत्रकार से कह रहे है मुकदमा दर्ज हो गया है अब गिरफ्तारी भी होगी। कोतवाल के मुह से अपनी गिरफ्तारी की बात सुन पत्रकार राव ने कहा धमकी दे रहे हैं क्या इंस्पेक्टर साहब! इस पर कोतवाल पवन कुमार सिंह हंसते हुए बोलते है। नहीं… धमकी नहीं दे रहे, बता रहे हैं कि मुकदमा दर्ज हुआ है तो गिरफ्तारी भी होगी। ऑडियो में कोतवाल पवन सिंह का कहना है कि जो मुकदमा लिखा गया उसमें गिरफ्तारी होनी ही है, और गिरफ्तारी से बचे तो चार्जशीट लगेगी। अखिलानंद पूछता है जांच मे मेरे ऊपर लगे आरोप साबित करेगे न।…. इंस्पेक्टर – कुछ साबित नही बस चार लाइन बयान लिख दिया साबित हो गया चार्जशीट लग जाती है विवेक जो लिख दिया वही सुप्रीम कोर्ट तक मान्य होगा। ऑडियो में पवन सिंह यह भी कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वो तो विवेचक को तय करना होता है कि मुलजिम कौन है…? अब मुलजिम साबित करे कि वो मुलजिम है कि नहीं। इसी बीच अखिलानंद ने कहा ठीक है इंस्पेक्टर साहब अब मुकदमा दर्ज हो गया है तो जमानत होगी तभी कोतवाल बोलते है अभी और मुकदमा दर्ज होगा। पटहेरवा से कोई सहारा का है, एक कोई और है वह भी मुकदमा दर्ज करा रहा है। तभी अखिलानन्द कोतवाल से कहता है कि आपकी पुलिस है आपका दरोगा वादी है, आपकी जीडी है तो आप जिसके खिलाफ चाहें मुकदमा लिख दीजिये…. इस पर कोतवाल पवन सिंह कहते है यही तो पावर है यही पुलिस की पावर है, इसी को कहते हैं पावर। अखिलानन्द – फिर पूछता है इसका मतलब आप किसी के खिलाफ फर्जी कुछ भी लिख सकते है……. इंस्पेक्टर हा कुछ भी लिख सकते है पुलिस चाह दे तो राष्ट्रपति के खिलाफ भी मुकदमा लिख दे, पुलिस अपने पर उतर जाए तो कुछ भी कर सकती है बहुत पावर है पुलिस मे, वन मैन आर्मी है पुलिस। कोतवाल श्री सिंह आगे कहते है आपसे की बार मना किया गया कि पुलिस के खिलाफ कुछ मत लिखिये लेकिन आप नही माने कह रहे है बगावत का बिगुल फूंक दिये है, अब देख लिए न। भ्रष्टाचार खत्म करने का ठेका आप ही ले रखे है क्या ?
    संगठन ने किया मजिस्ट्रेटी जांच की मांग
    पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकार अखिलानंद के खिलाफ अलग-अलग थानो मे मुकदमा दर्ज कर की गयी गिरफ्तारी को पत्रकार संगठन ने पुलिसिया साजिश बतलाया है। उ0 प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जनपद के पुलिस प्रशासन के इस षड्यंत्रकारी कार्य प्रणाली की निंदा की है। संगठन ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक व प्रेस काउंसिल आफ इण्डिया को पत्र भेजकर खबरो से क्षुब्ध होकर कुशीनगर पुलिस द्वारा पत्रकार अखिलानंद के साथ किये गये षड्यंत्रकारी कार्रवाई की मजिस्ट्रेटी जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

  • यूपी में सड़क हादसे से मर रहे लोगों के ये आंकड़े हैरान कर देंगे 

    [object Promise]

    लखनऊ। देश में कोरोना वायरस महामारी कहर बरपा रही है, किन्तु अब देश में एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि जितने लोगों की मौत कोरोना से नहीं हो रही हैं, उससे अधिक लोग रोड एक्सीडेंट में मारे जा रहे हैं. कम से कम उत्तर प्रदेश से आ रहे मृतकों के आंकड़े तो यही दर्शा रहे हैं।

    यूपी में पिछले 45 दिन के कोरोना वायरस से अब तक 95 लोगों की मौत हुई है. किन्तु केवल 20 दिनों में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 70 लोगों की मौत हो गई है. यही नहीं 200 से अधिक लोग रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इसमें से अधिकतर रोड एक्सीडेंट प्रवासी मजदूरों और कामगारों से जुड़े हैं. अधिकतर लोग काम धंधा बंद होने के बाद दूसरे राज्यों से अपने घर वापस लौट रहे थे. हालांकि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सड़क हादसों के प्रति गंभीर नजर आ रही है।

    खुद सीएम योगी लगातार अपील कर रहे हैं कि प्रवासी श्रमिक और कामगार किसी भी ट्रक अथवा गैर सवारी वाले वाहनों का इस्तेमाल कर अपने राज्यों को न लौटें। सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि श्रमिक पैदल न चलें। सीएम ने यहां तक आदेश दिया है कि अगर कोई ट्रक अथवा गैर सवारी वाहन मजदूरों को बिठाया पाया जाता है तो वाहन मालिक और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएग और मामला दर्ज किया जाएगा, लेकिन फिर भी सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं।