Category: uttar-pradesh

  • जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर हुई 11

    [object Promise]
    [object Promise]

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिले अमेठी में कोरोना संक्रामण से आयी पॉजिटिव रिपोर्ट से मरीजों की संख्या बढकर हुई 11 विगत सप्ताह मुसाफिरखाना ए. एच. इंटर कॉलेज में अजमेर से आये 28 श्रद्धालुओं को क्वारन्टीन किया गया था जिसमे से कमरौली की रहने वाली एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी थी, बाद में दो और युवको की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।बाद में शुक्लबाजार के बदलगढ़ में कोरोना पॉजिटिव 02 मरीज के साथ रहने वाले चार और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पाये जाने और गौरीगंज के ग्राम ऐंठा में 9 मई को गुजरात से लौटी महिला की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने व अमेठी तहसील में तैनात सिपाही राम नगीना यादव के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पाये जाने से मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गईं।

  • कुशीनगर में कोरोना के खिलाफ जग,पिछले 50 दिनों से लड रही हैं पडरौना में सखी संग

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर के जिले में ग्रामीण बाहुल पडरौना क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए विभिन्न स्तर से किए जा रहे प्रयासों में ह्यूमन केयर फाउंडेशन बैनर तले महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर बीते 50 दिनों से सहयोग में जुटी हुई हैं। इन दिनों पडरौना नगर एवं आसपास के गांवों की महिलाएं इस फाउंडेशन से जुड़ते हुए हर रोज मास्क तैयार कर रही हैं। सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए एक घर में यह संस्थान मास्क तैयार कर उपलब्ध करा रही हैं। अब तक तैयार मास्क पडरौना शहर से लेकर से लेकर विभिन्न गांव तक वितरित किए जा रहे हैं।
    50 दिनों से तैयार कर रही मास्क
    घर के रोजमर्रा के कामकाज के बीच बीते 50 दिनों से यह महिलाएं मॉस्क बना रही हैं। इन मास्क को बकायदा सेनेटाइज कर वितरित किया जा रहा हैं। अब तक 5 हजार से अधिक मॉस्क वितरित किए जा चुके हैं। मास्क तैयार करने का निर्णय बाजार में इसकी अनुपलब्धता एवं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया। कई बार लोगो से भी मास्क के ऑर्डर आने के बाद इसकी उपलब्धता तय की जा रही है। इसके साथ ही अपने निजी सहयोग के हिसाब से महिलाएं बीना मानदेय लिए यह कार्य को अंजाम दे रही है,ताकि आर्थिक संकट के दौर में गरीब भी मास्क पहन सके।
    ह्यूमन केयर फाउंडेशन से जुड़ी हुई है महिलाएं
    ह्यूमन केयर फाउंडेशन से जुड़े प्रदेश अध्यक्षों में जमील आईसी मोहम्मद जहिरुद्विन ने बताया कि संकट के इस दौरान में संस्थान भी अपने स्तर पर सहयोग कर रहा है। महिलाओं को जोडकऱ उनके सहयोग से मास्क बनाकर कई जगह निशुल्क वितरित किए है। पडरौना क्षेत्र के सर से लेकर गांव तक आमजन को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से पिछले 50 दिनों से ह्यूमन केयर फाउंडेशन की महिला टीम द्वारा लगातार मास्क बनाकर ग्रामीण इलाकों में वितरण करा रही महिलाओं में । अंजूम आरा,अंजलि गोस्वामी,गुलशन खातुन,फिरदोस जहाँ,अजमेरी खातुन,नेहा,सजिया तबस्सूंम,मुसकान सिद्दिकी,नीलम सोनी,प्रिया जायसवाल प्रकृति जायसवाल,अनसुल बगाड़ीया,नसरीन फतमा,अफसरा खातुन शामिल है।
    इन लोगों द्वारा जरूरतमंद को मास्क देने का करते हैं कार्य
    वैसे तो प्रतिदिन ह्यूमन केयर फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं लगभग एक हजार मास्क तैयार कर लेती हैं, वही मास्क तैयार होते ही गरीब जरूरतमंदों के बीच शहर समेत गांव गांव जाकर वितरण करते हैं,इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जमीला आईसी मुहम्मद जाहिरुद्दिन,बैजनाथ सिंह,आर्यन बाबू,मोहम्मद आजम,मोहम्मद आलम,पवन मिश्रा,ग्रिजेश उपाध्याय,फय्याज उल हक,तौशिफ अहमद,अनीस अंसारी शामिल है।

  • देश में बदलेंगे हेयर कटिंग सैलून के नियम ? जान लें फिर जाये बाल कटवाने

    [object Promise]

    लखनऊ। लॉकडाउन के दौरान लोगों से एक कॉमन शिकायत सामने आ रही है और वह है नाई की दुकानों का ना खुलना। लोगों के बाल लंबे हो रहे हैं और गर्मी के मौसम में इनका न कट पाना उन्हें और परेशान कर रहा है। लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग एक्सपेरिमेंट कर खुद ही केश काटने में जुट गए, लेकिन अधिकांश लोगों ने ऐसा रिस्क नहीं लिया। उन्हें उम्मीद है कि आगामी दिनों में हेयर सलून खुलेंगे और वह अपने केशों को कटवा सकेंगे।

    लॉकडाउन-3 खत्म होने के बाद अब लॉकडाउन-4 लागू करने की तैयारी है, और इसमें कुछ और छूट भी मिल सकती हैं। कुछ और दुकानें भी खुलेंगी जिनमें हेयर सैलून शामिल हो सकते हैं। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे बड़ा खतरा भी नाई की दुकानों और हेयर सैलून से ही हैं। देश के हेयर कटिंग सैलून और इनसे जुड़ी एसोसिएशनों ने कुछ नियम बनाए हैं जल्द ही इन्हें लागू किया जाएगा।

    [object Promise]
    देश में बदलेंगे हेयर कटिंग सैलून के नियम ? जान लें फिर जाये बाल कटवाने

    अब कैसे होंगे हेयर कटिंग सैलून के नियम व बदलाव, जानें

    ग्राहकों के लिए कोई वेटिंग एरिया नहीं होगी कोई पत्रिकाएं और अखबार नहीं होगें

    किसी भी तरह के सैलून में ड्राई कट नहीं होगा

    सैलून में आने वाले ग्राहकों के बीच कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी होगी

    सैलून में बाल सुखाने की मशीनों का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद होगा

    बाल धोते और काटते समय बैक्टीरिया से बचने के लिए दस्ताने पहनने होंगे

    कस्टमर के बाल कटवाते वक्त मास्क पहनना पड़ेगा

    बाल काटते समय ग्राहकों से दीन-दुनिया की चर्चा या गप्पें नहीं होंगी

    आमने-सामने कोई बातचीत नहीं होगी, सीसे में देखते ही बात होगी

    बाल काटने से पहले हर चीज को संक्रमित रहित करना होगा

    सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा

    हर सैलून मालिक को अपने ग्राहकों के नाम दर्ज करने होंगे

    ऐसा इसलिए ताकि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा सके

    तो जब नाई की दुकान खुलें तो वहां जाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

     

  • CM YOGI के साथ हुई लॉकडाउन पर हुई बैठक, मंत्रियों ने लाॅकडाउन पर दिया ये सुझाव!

    [object Promise]

    लखनऊ । यूपी में 17 मई के बाद लॉकडाउन दो हफ्तों के लिए और बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में अधिकतर मंत्रियों ने यह सुझाव दिया। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान देने पर जोर दिया गया, ताकि लोगों को अधिकाधिक रोजगार मिल सके।

    मुख्यमंत्री ने भी कहा कि महामारी से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाते हुए आर्थिक गतिविधियों पर भी फोकस किया जाएगा। स्थानीय उद्यमों पर भी अधिकाधिक फोकस किया जाएगा, ताकि प्रदेश का प्रत्येक गांव और जिला आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सके।

    कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इसमें मंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के साथ आर्थिक गतिविधियों के लिए अधिक से अधिक अनुमति देने की बात कही।

    कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ शादी-ब्याह की अनुमति भी देने का सुझाव दिया। इस दौरान सीएम ने प्रभारी मंत्रियों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों पर लगातार ध्यान दें। बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों पर निगरानी रखें। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करवाने में मदद करें।

    सीएम ने कहा कि लॉकडाउन के तीसरे चरण की समाप्ति से पहले केंद्र को सुझाव देने हैं। इसलिए यह बैठक की जा रही है। लॉकडाउन का चौथा चरण लागू होता है, तो उसका क्या स्वरूप होगा, इस संबंध में विस्तृत सुझाव देने होंगे। भारत सरकार चाहती है कि लॉकडाउन के संबंध में राज्य सरकारें स्वयं निर्णय लें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 दिन बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे। इस लिहाज से खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। आने वाले श्रमिकों में से कई संक्रमित होंगे। उत्तर प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों को भेजने का अन्य राज्य लगातार दबाव बना रहे हैं।

    दिल्ली से साढ़े चार लाख श्रमिक अभी और आने को आतुर हैं। अगर अगले 10 दिनों तक संक्रमण को नियंत्रित कर लिया जाए तो कोरोना उत्तर प्रदेश में नियंत्रित होगा।

  • लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 2 किलोमीटर लग गया लंबा जाम, मॉनिटरिंग की पूरी व्यवस्था ध्वस्त

    [object Promise]

    लखनऊ । लॉकडाउन में भी लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार को लंबा जाम लग गया। फास्टैग वाहनों के लिए आरक्षित लेनों में भी घंटों वाहन फंसे रहे। एनएचएआई की मॉनिटरिंग की पूरी व्यवस्था ध्वस्त दिखी। पर्याप्त स्टाफ का बंदोबस्त किए बिना ही निजी कंपनी के टोल वसूलने से आए दिन यह स्थिति पैदा हो रही है।

    लॉकडाउन में काफी सीमित संख्या में वाहनों को चलाए जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके बावजूद लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लंबा जाम लग रहा है। बुधवार दोपहर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। फास्टैग के लिए आरक्षित लेन में भी वाहन फंसे रहे। जबकि फास्टैग लेन में तत्काल ही वाहन निकलने चाहिए। वाहन निकालने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यह स्थिति शाम तक बनी रही।

    इस टोल प्लाजा पर वाहनों के आने जाने के लिए कुल 15 लेन हैं। मुश्किल तब और बढ़ गई जब लोगों ने टोल प्लाजा पर जाम खुलवाने के लिए संपर्क करना चाहा, तो वहां से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली। उल्टा यह कह दिया गया कि स्टाफ की कमी के कारण वाहनों को जल्दी निकाल पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। बताते हैं कि दो दिन पहले भी नवाबगंज के टोल प्लाजा पर इसी तरह का लंबा जाम लगा था। तब पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए बैरियर को उठवा कर वाहनों को बिना टोल टैक्स भुगतान के ही रवाना करने की व्यवस्था करनी पड़ी थी।

    इस टोल प्लाजा पर पीएनसी कंपनी टोल टैक्स वसूलती है। बताते हैं कि लॉकडाउन अवधि में जब पुन: टोल टैक्स वसूलने की अनुमति दी गई, तब इनके पास पर्याप्त स्टाफ नहीं था। यह स्थिति आज भी बनी हुई है। यही वजह है कि टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग रहा है। वहीं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने भी स्वीकार किया कि लॉकडाउन के कारण कंपनी के पास स्टाफ की दिक्कत बनी हुई है।

  • Lockdown 3 : कुशीनगर में एक मई से अब तक प्रवासी 12 हजार प्रवासी किए जा चुके होम क्वारंटीन

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर। कुशीनगर जिले में अभी भी प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इनमें सर्वाधिक तादाद प्रवासी मजदूरों की है। इनकी संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक मई से अब तक जिले में 11120 प्रवासी आ चुके हैं। इनकी बार्डर पर ही थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद होम क्वारन्टीन रहने के लिए घर भेज दिया जा रहा है। दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने देश भर में लॉक डाउन घोषित कर दिया था। पहले चरण में ही 21 दिनों के लॉक डाउन में काफी संख्या में लोग आए थे। इसी दरम्यान नेपाली नागरिकों सहित 10 जमाती भी पकड़े गए थे।
    इन सभी को क्वारन्टीन कर दिया गया था, जो अब भी वहां ठहरे हुए हैं। हालांकि प्रदेश के कुछ जनपदों में क्वारन्टीन सेंटर में ठहराए गए संक्रमित व्यक्तियों से वहां मौजूद अन्य लोगों के संक्रमण को देखते हुए होम क़वारन्टीन की व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके बाद से काफी संख्या में लोग क्वारन्टीन किए जा चुके हैं। सरकारी आंकड़े पर गौर फरमाएं तो एक मई से अब तक 11120 प्रवासी लोगों को होम क़वारन्टीन किया जा चुका है। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार इनमें अकेले 9931 लोगों की ढाढा के संत पुष्पा इंटर कॉलेज में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क़वारन्टीन रहने के लिए घर भेजा जा चुका है, जिसमे बुधवार को 600 लोग शामिल थे।
     कोरोना जांच के लिए अब तक हो चुकी है 424 लोगों की सैंपलिंग
    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक जिले में आए 424 संदिग्ध लोगों का सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 402 लोगों की रिपोर्ट आई है। बुधवार को 17 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट आई। 22 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
    लॉक डाउन के बाद से जिले में करीब 12 हजार प्रवासी लोग आ चुके हैं। इनके ठहरने के लिए जिले में स्कूल, पंचायत भवन और विवाह भवन के साथ इंटर और डिग्री कॉलेजों में कुल 107 क्वारन्टीन सेंटर बनाए गए थे, जिनमे 60 सक्रिय हैं। एक मई से पहले तक इन क्वारन्टीन सेंटरों में 841 लोगों को ठहराया गया था, लेकिन एक मई से अब तक।11120 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर होम क्वारन्टीन किया जा चुका है।
     विंध्यवासिनी राय,अपर जिलाधिकारी।

  • कुशीनगर में बाहर से लौटे युवकों ने क्वारंटीन में शराब,मीट की व्यवस्था न होने पर प्रधान प्रतिनिधि को पीटा

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : मुंबई से गांव लौटे तीन युवकों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि शराब और मीट की उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई। युवकों की डिमांड थी कि उन्हें शराब और मीट के अलावा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए।
    मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीपुर का है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं मामला सामने आने पर पुलिस भी छानबीन में जुटी हुई है। नेबुआ नौरंगिया पुलिस को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनाथ प्रसाद ने तहरीर सौंप बताया है कि उनके गांव के तीन युवक मुंबई से लौटे हैं। कोरोना वायरस के कारण युवकों को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन के लिए रखा गया है। आरोप है कि क्वारंटीन में रह रहे युवकों से हाल जानने जब वे पहुंचे तो युवकों ने शराब, मीट, मच्छरदानी और लाइट की व्यवस्था किए जाने की मांग की।
    अभी उनसे बातचीत हो रही थी कि एक युवक ने पिटाई करना शुरू कर दिया। यह देख अन्य दो युवक भी उनसे उलझ गए और लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को तहरीर सौंप मामले में तीनों युवकों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनाथ की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील।

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपदवासियों से अपील किया है कि कोविड-19 से बचाव हेतु आरोग्य सेतु एप प्रत्येक मोबाइल में डाउनलोड करायें तथा एंड्रायड फोन न होने की दशा में 1921 पर मिस काल दें एवं पूछे हुए प्रश्नों का उत्तर दें। घर में रहें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

  • थर्मल स्क्रीनिंग के बाद पुलिस ने बाहर घूमने से रोका तो किया हमला, फाड़ी वर्दी

    [object Promise]

    हरदोई । हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज विकासखंड के ग्राम मटियामऊ में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर के बाहर घूम रहे दो लोगों को अंदर जाने के लिए कहने पर पुलिस टीम के साथ विवाद हो गया।

    राघवपुर चौकी प्रभारी मोइन खान, सिपाही वीर सिंह और अशोक कुमार पर दोनों युवक हमलावर हो गए। कुछ ही देर में इनके पड़ोसी व अन्य महिलाओं ने भी ईट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। घटना में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    तीनों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को मटियामऊ के मजरा बल्लीपुरवा में युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आसपास के गांव में भी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

  • कुशीनगर में जमीन के विवाद में बुजुर्ग को लाठी से पीटने के बाद ईंट से कूंचकर बेरहमी से हत्या

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिले में मंगलवार शाम को एक हैरान करने वाला सामने आया। यहां जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग की लाठी से पीटकर व ईंट से कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस बीच बचाव करने पहुंची पत्नी व बेटी भी गंभीर रुप से घायल हो गईं। यह घटना पटहेरवा थाने के गांव कोइलसवा महुअवा टोला की है।
    सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस गांव के लल्लन यादव व अरविंद आदि के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को लल्लन की पत्नी मेवाती उसी जमीन से घास निकाल रही थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसमें मेवाती घायल हो गई।