Category: uttar-pradesh

  • पेट्रोलियम एसोसिएशन ने डी.एम.को कोरोना वारियर्स के रूप में प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मनित

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर/ आज कलेक्ट्रेट कक्ष में पेट्रोलियम एसोसिएशन सुलतानपुर द्वारा जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती को कोरोना वारियर्स के रूप में प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने पेट्रोलियम एसोसिएशन के सौजन्य से उपलब्ध करायी गयी 400 पैकेट खाद्य राहत सामग्री राशन किट व मास्क जरूरतमंदों में वितरित किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, पेट्रोलियम एसोसिएशन की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे आशीष कुमार अग्रवाल, अनिल सिंह, अकरम जमाल, गौरव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

  •  कैसरबाग सब्जीमंडी में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रशासन की नींद उडी, पूरा इलाका सील

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस अपनी जड़े मजबूत कर रहा है। यूपी में आगरा के बाद सबसे ज्यादा मामले यहीं पर सामने आए हैं। लेकिन लखनऊ के कैसरबाग इलाके की एक घटना ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। यह इलाका अचानक कोरोना के हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है। कैसरगंज इलाके में स्थित एक सब्जीमंडी में कोरोना के 11 मरीज सामने आए हैं। घटना के सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। यहां पर पूरा इलाका सील कर दिया गाय है। और इलाके की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कैसरबाग की सब्जीमण्डी में 11 कोरोना मरीज़ मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां रहने वाले सभी लोगों की जांच कर रही है। खासबात यह है कि यहां पर जांच के लिए डॉक्टरों का लोगों ने स्वागत किया और जो लोग जांच करा रहे है उनके लिये ताली बजाई जा रही हैं।

    जानिए कैसे फैला कोरोना
    बताया जा रहा है कि कैसरबाग इलाके की कन्धारी लेंन में एक सब्ज़ी वाले को कोरोना मिला।उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली गई तो पता चला कि वो कैसरबाग सब्ज़ी मंडी से सब्जी लेने आता था। कैसरबाग में एक दोना पत्तल बेचने वाले को कोरोना हुआ फिर उसके परिवार के तीन लोगों को हुआ। इसके बाद एक फल बेचने वाले को कोरोना हुआ। बाद में मंडी का एक और आदमी भी पॉजिटिव पाया गया। अब इस सब्ज़ी मंडी में 11 को कोरोना हो गया है।

    उत्तर प्रदेश में कोरोना के 102 मामले
    उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 102 नए केस सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3467 हो गई। रविवार को यहां 154 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 1653 हो गई है। राज्य में कुल 79 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। फिलहाल, राज्य में 1735 एक्टिव केस हैं। रविवार को सामने आए 102 मरीजों में आगरा के 13, मेरठ के 22, गाजियाबाद के 9, बुलंदशहर के 8, लखनऊ और झांसी के 5-5, कानपुर नगर के 7, मिर्जापुर, कासगंज और श्रावस्ती के 3-3, फिरोजाबाद, बांदा, मथुरा और बहराइच के 2-2 तथा वाराणसी, बस्ती, प्रतापगढ़, सहारनपुर, राय बरेली, बिजनौर, संभल, उन्नाव, गोंडा, एटा, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, फतेहपुर, सोनभद्र और फर्रुखाबाद का 1-1 मरीज है।

    यह पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन जारी करके दी गई है। बुलेटिन में बताया गया है कि आज तक तबलीगी जमात, इनसे संबंध व्यक्ति तथा इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों में से कुल पुष्ट रोगियों की संख्या 1173 है। वहीं, इससे अलग अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, “20 जनपदों में तबलीगी जमात के 2,931 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 2,670 को पृथक-वास में भेजा गया है।”

    41,258 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई
    कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लॉकडाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई में अब तक धारा 188 के तहत 41, 258 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 35,04,919 वाहनों की सघन जांच में 37, 999 वाहन जप्त किये गये। जांच अभियान के दौरान 16, 79, 08, 572 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2, 20, 724 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

  • आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक के शाखा प्रबन्धक व रिलेशनशिप मैनेजर द्वारा डी. एम.को दिए मास्क व सेनेटाइजर

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर 11 मई/आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक के शाखा प्रबन्धक व रिलेशनशिप मैनेजर द्वारा जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती को 2000 मास्क व 144 पीस 500एम0एल0 का सेनेटाइजर कोरोना वारियर्स में वितरित करने हेतु उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक के शाखा प्रबन्धक मनीष कुमार सिंह, एडीएफओ अतुलकान्त मिश्रा, रिलेशनशिप मैनेजर मनोज कुमार उपस्थित रहे।

  • झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने अपने निजी खर्चे पर बिहार समेत कुशीनगर के प्रवासी मजदूरों को बस से भिजवाया घर

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : देश में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडॉउन के बीच बाहर में फंसे हुए मजदूरों को बिहार के झारखंड के बोकारो से रवाना हुई.हालांकि कांग्रेस पार्टी के नेता व झारखंड प्रभारी कुंवर आरपीएन सिंह ने अपने ओर से नि:शुल्क प्रवासी मजदूरों को घर भेजने का कार्य किया है ।

    जबकि श्री सिंह ने बिहार के प्रवासी मजदूरों को बस से सफलतापूर्वक उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 22 लोगो को बस में सवार करा के बिहार के आलावा युपी के कुशीनगर जनपद के विभिन्न गांव से जुड़े हुए लोग बस से रवाना होक अपने घर पहुंच चुके हैं ।

  • Lockdown 3 : कुशीनगर में डीएम का निर्देश मिलते ही पडरौना में खुली मीट-मछली की दुकान, ग्राहक नदारद

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर :कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में युपी सरकार द्वारा दिया गया आदेश पर कुशीनगर जिले के पडरौना शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गा बकरा के मीट व मछली की दुकानें खुल गईं। इस संबंध में यहां के जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने आदेश जारी कर दिया है।

    हालांकि पडरौना शहर कटकुइयां मोड़ स्थित एक बकरे के मीट विक्रेता की दुकान खुल चुकी है,जबकि पडरौना शहर में एक दो ही कही-कही दुकान ही खुली हुई,ऐसे में पहले दिन खुली मुर्गा बकरा के मीट की दुकानों के अलावा मछली के दुकानों पर बहुत ही कम भीड़ दिखाई दी जिससे दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते नजर आए ।

  • UP के BJP विधायक का विवादित बयान – अधिकारियों से बोले- नहीं सुधरे तो जूते से सिखाऊंगा सबक

    [object Promise]

    महोबा. विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. यूपी के महोबा जनपद से चरखारी विधायक ब्रजभूषण ने इस बार फसल खरीदी केंद्रों के अधिकारी और कर्मचारियों को न सुधरने पर ”जूते से सबक” सिखाने की बात कही है.

    दरअसल, महोबा के किसानों ने फसल खरीदी केंद्रों पर हो रही कमीशन खोरी की शिकायत विधायक से की थी. जिसके बाद विधायक खुद खरीदी केंद्र की स्थिति को समझने के लिए किसान बनकर क्रय केंद्र पहुंचे.

    यहां विधायक ने केंद्र प्रभारी से फसल बेचने के बारे में बात की. केंद्र प्रभारी विधायक को पहचान नहीं सका और जल्द फसल बेचने के बदले उनसे ही कमीशन मांगने लगा जिसके बाद विधायक ने यह विवादित बयान दिया.

    ब्रजभूषण राजपूत बुंदेलखंड नव निर्माण सेना के कर्ता धर्ता भी हैं. हमीरपुर से तीन बार सांसद रह चुके गंगाचरण राजपूत के बेटे ब्रजभूषण भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद उनका बयान आया था कि अगर राममंदिर बनाने की इजाज़त नहीं तो मुस्लिमों को हज मक्का मदीना जाने की भी इजाज़त ना मिले.

    कांग्रेस, बसपा और भाजपा में रह चुके पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत भी सुर्खियों में रहते आए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जब प्रधानमंत्री बनने का इंकार किया था तब गंगाचरन ने सिर में पिस्टल लगाकर आत्महत्या की धमकी दी थी. बाद में बसपा के टिकट पर वरुण गांधी के ख़िलाफ़ पीलीभीत से चुनाव लड़े थे. इसके बाद वह भाजपा में ही शामिल हो गए.

  • सीएम योगी ने सरकारी आवास पर बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था कही ये बात!

    [object Promise]

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सभी जरूरतमंदों को राशन कार्ड (Ration Card) दिए जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा कि प्रवासी कामगारों सहित किसी भी जरूरतमंद के पास राशन कार्ड न होने पर भी उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए. इसके अलावा उन्‍होंने आगरा, कानपुर और मेरठ में लॉकडाउन (Lockdown) के सख्‍ती से पालन के साथ इंसेफेलाइटिस की दृष्टि से संवेदनशील जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को तैयार रखने के निर्देश भी दिए हैं.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पृथक केन्द्रों, आश्रय स्थलों पर प्रवासी कामगारों के नाम, पता, टेलीफोन व दक्षता सम्बन्धी विवरण संकलित किया जाए. वह मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण में निगरानी समितियों की बड़ी भूमिका है. इसलिए सभी ग्राम पंचायतों तथा शहरी निकायों में वॉर्ड स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए.

    जबकि एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने आगरा, मेरठ तथा कानपुर में लॉकडाउन के नियमों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव और उपचार के साथ गर्मी के मौसम में सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं. वहीं इंसेफेलाइटिस की दृष्टि से संवेदनशील जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को तैयार रखा जाए.

    हालांकि दूसरे राज्‍यों से यूपी सरकार प्रवासियों से लाने के लिए पूरी तरह मुस्‍तैद है और अब तक करीब 200 से ज्‍यादा श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन यूपी आ चुकी हैं, लेकिन बावजूद इसके अन्‍य तरीके से प्रवासियों को राज्‍य में आना जारी है. जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के अंदर इस महीने के अंत तक हम लगभग एक करोड़ से अधिक उन रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाएं जो प्रदेश के हर नागरिक के प्रत्येक हाथ को रोजगार दे सके. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा रोज़गार सृजन का एक बड़ा माध्यम बन सकता है.

    23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम प्रतिदिन 50 लाख लोगों को रोजगार दे सकें. सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ा कार्य है कि हम अधिक से अधिक लोगों को रोज़गार उपलब्ध करवाएं और ऐसा तब ही संभव हो पाएगा, जब प्रत्येक ग्राम रोजगार सेवक पूरी मज़बूती के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन करेगा.

  • गौरीगंज के ऐंठा ग्राम में 01 महिला की पाजिटिव कोरोना रिपोर्ट मिलने से आज से 03 किलोमीटर एरिया सील

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र के ग्राम ऐठा में गुजरात से आयी महिला की कोरोना संक्रमित पोजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने से जिला मुख्यालय पर हड़कंप मच गया, कोरोना प्रभाव को रोकने के लिए आज 12 मई 2020 अपराह्न 2 बजे से गौरीगंज की सीमा 3 किलोमीटर तक पूर्ण तरीके से सील कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग-5 लखनऊ द्वारा संख्या 548/ पांच 2020 दिनांक 14 मार्च के निर्गत सूचना उत्तर प्रदेश महामारी covid-19 वि नियमावली 2020 के प्रसार संख्या 12 में प्रददत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा ऐंठा ग्राम गौरीगंज तहसील क्षेत्र के 3 किलोमीटर covid-19 संक्रमण को रोकने के लिए 12 मई 2020 अपराह्न 2 बजे से अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सील किये जाने एवं प्रवेश निकास वाहनों का संचालन पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया है।और लोगो को घर से बाहर निकलने की पूर्ण रूप से मानहि है।

  • अलीगढ़ में 3 थाना क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लॉकडाउन, 13 मई से 7 दिन तक प्रभावी

    [object Promise]

    अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में कोराना वायरस (COVID-19) संक्रमण को देखते हुए डीएम ने शहर के 3 थाना क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लॉकडाउन (Lockdown) घोषित कर दिया है. डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने 13 मई से अगले 7 दिन के लिए शहर कोतवाली, थाना सासनी गेट और थाना देहली गेट क्षेत्र में शत प्रतिशत लॉक डाउन घोषित किया है. तीनों थाना क्षेत्रों के अंतर्गत सभी तरह के केंद्रीय, राजकीय व निजी कार्यालय बंद रहेंगे. इस दौरान लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी.

    अलीगढ़ शहर में पैर पसार रहे कोरोना की प्रभावी रोकथाम के लिए डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने एसएसपी मुनिराज जी के साथ वार्ता कर आज एक सख्त कदम उठाया है. डीएम की तरफ से बताया गया कि चूंकि शहर में शिक्षित एवं जिम्मेदार लोग भी कोरोना महामारी को रोकने में लापरवाही बरत रहे हैं और सत्यता को छुपा रहे हैं. इसी के चलते थाना सासनी गेट, थाना देहली गेट एवं थाना कोतवाली क्षेत्र में शत-प्रतिशत लॉकडाउन घोषित किया जाता है. इसकी अवधि आज रात 12 बजे से एक सप्ताह तक के लिये होगी. शत-प्रतिशत लॉकडाउन के दौरान उक्त तीनों थाना क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय (यूपी सरकार /भारत सरकार), समस्त बैंक, मेडिकल स्टोर, डाक्टर की क्लीनिक/हॉस्पिटल और निजी समस्त कार्यालय बन्द रहेंगे.

  • CM YOGI ने ग्राम रोजगार सेवकों को आज दिया बड़ा तोहफा, ट्रांसफर किए 225 करोड़

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के ग्राम रोजगार सेवकों को आज बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी ने मनरेगा के 35818 ग्राम रोजगार सेवकों को उनका बकाया मानदेय दी। अपने सरकारी अवास से सीएम योगी ने डीबीटी के जरिए 35818 ग्राम रोजगार सेवकों के खाते में 225.39 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

    पैसे ट्रांसफर करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवकों से जुड़ें और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह तथा राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम-11 के अफसर तथा मंत्री थे।

    ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह बताया था कि सभी जिलों के अतिरिक्त कार्यक्रम समन्वयक और मुख्य विकास अधिकारियों को इसके लिए पत्र लिखा है। बकाया मानदेय के संबंध में दी गई सूचना सही है या नहीं इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

    संघ ने आभार जताया- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने तीन साल का बकाया मानदेय देने पर आभार जताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह प्रदेश, प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्रा और संगठन मंत्री मो. इस्माइल ने कहा है कि सरकार ने 37000 ग्राम रोजगार सेवकों के साथ न्याय किया है।