Category: uttar-pradesh

  • विशेष ट्रेनों में आए 3674 श्रमिक, सभी को कराया गया होम क्वारंटीन

    [object Promise]

    प्रयागराज। गुजरात से तीन विशेष ट्रेनों की मदद से बृहस्पतिवार को भी 3674 श्रमिक तथा अन्य लोग आए। सूरत से आई तीसरी ट्रेन में छात्र-छात्रा तथा अन्य लोग भी शामिल रहे। चिकित्सीय परीक्षण और भोजन बाद इन्हें करीब 114 बसाें से गृह जनपद भेजा गया। प्रयागराज के श्रमिकों को भी बसों से उनके गांव भेजा गया। सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है। इस तरह से दो दिनों में गुजरात और पंजाब से यहां सात ट्रेनों में 8164 श्रमिक तथा अन्य लोग आ चुके हैं। इनमें प्रयागराज के श्रमिकों की संख्य करीब एक हजार हैं।

    गुजरात के भुज से चलने वाली विशेष ट्रेन सुबह 7.22 बजे ही जंक्शन पर पहुंच गई। इनमें कुल 1217 श्रमिक रहे। प्लेटफार्म पर ही चिकित्सीय परीक्षण किया गया। फिर उन्हें स्टेशन परिसर में बने आश्रय स्थल में ठहराया गया। वहां भोजन तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के बाद 36 बसों से गृह जनपद भेजा गया। सूरत से दूसरी ट्रेन भी दिन में करीब डेढ़ बजे आई। इनमें 1230 श्रमिक आए।

    आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें 39 बसों से भेजा गया। तीसरी ट्रेन भी सूरत से करीब सात बजे यहां आई। इसमें 1227 लोग आए। इसमें श्रमिकों के अलावा छात्र-छात्राओं तथा अन्य लोगाें की भी बड़ी संख्या रही। इन्हें 39 बसों की मदद से गृह जनपद भेजा गया। इससे पहले बुधवार को गुजरात से तीन तथा पंजाब से एक ट्रेन में 4490 श्रमिक आए थे।

  • कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र की ऑटोमोबाइल की दुकानें खुलीं

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर । कोविड-19 बीमारी के कारण चल रहे लॉकडाउन 3.0 में प्रशासन से इजाजत मिलने के बाद पडरौना शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में आटोमोबाइल से लेकर अन्य सेक्टर के सर्विस सेंटर खुल गये हैं । ऑटोमोबाइल के सर्विस सेंटर खुलने के बाद भी लोगों को सर्विसिंग कराने का इंजतार करना पड़ रहा है।

     

    हालांकि कई जगहों पर मिस्त्रियों के न आने से स्पेयर पार्ट्स की दुकानों पर भी सन्नाटा है। पडरौना क्षेत्र के सिधुआ बाजार में ऑटोमोबाइल के दुकानदार राज कुमार कुशवाहा बताते हैं कि दुकान खोलने के दौरान शहर समेत अन्य गांव से जुड़े छोटी बड़ी वाहनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है ।

  • Video: ATM से कैश निकालने पहुंचे लोगों को नजर आया सांप, मचा हड़कंप

    [object Promise]

    गाजियाबाद। कैश की जरूरत पड़ने पर आप एटीएम तो जरूर गए होंगे, लेकिन सोचिए अगर एटीएम में आपको एक लंबा सांप नजर आए तो आप क्या करेंगे। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।

    गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट बैंक के एटीएम से कैश निकालने के लिए पहुंचे लोग उस समय हैरान रह गए, जब उन्हें एटीएम रूम के अंदर के लंबा सांप नजर आया। सांप देखकर सभी चौंक पड़े, सांप किसी को भी नुकसान न पहुंचा दें, इसे ध्यान में रखकर तुंरत गार्ड ने एटीएम का गेट बंद कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक सांप रेंगता हुआ एटीएम के अंदर घुस जाता है। काफी मुश्किल से इस सांप को एटीएम से बाहर निकाला जा सका।

  • प्रयागराज में प्रवासियों की आमद से सात दिन में संक्रमितों की संख्या पांच से 17 हुई

    [object Promise]

    प्रयागराज। लॉक डाउन का तीसरा चरण शहरियों पर संक्रमण के लिहाज से भारी पड़ा है। महाराष्ट्र और दिल्ली से आए लोग कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का कारण बने। एक मई से सात मई तक सिर्फ पांच दिन में संक्रमितों की संख्या पांच से 17 हो गई। यानी सात दिन में कोरोना के 12 मरीज बढ़े। अब प्रवासियों की आमद से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल करीब 50 हजार लोगों के सर्वे और 28 हजार लोगों की जांच के साथ 531 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है।

    जिले में एक मई को चार संदिग्ध मरीजों में कोरोना संक्रमण होने के बाद इनकी संख्या पांच से नौ हो गई। दो मई को 278 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें सभी निगेटिव रहे। तीन मई को 295 मरीजों की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही तीन दिन में यह संख्या चार से बढ़कर दस पहुंच गई।

    चार मई को 84 लोगों की जांच में सभी निगेटिव रहे लेकिन पांच मई को मिली 39 लोगों की रिपोर्ट में पांच लोगों के पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी दिन रात में कोरोना संक्रमित इंजीनियर की उपचार के दौरान जान चली गई। इससे जिले में कोरोना से हुई मौत का पहला मामला आंकड़ों में दर्ज किया गया। मई की छह तारीख को 139 नमूनों की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं सात मई को आई रिपोर्ट ने लोगों को चौंका दिया। बृहस्पतिवार को 147 नमूनों की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिन भर में 182 नमूने जांच के लिए गए।

    कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन की अवधि में अब तक जिले में 2651 लोगों के स्वाब नमूने जांच के लिए गए। जिसमें 718 की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। इसमें ऐसे लोगों की संख्या भी शामिल हैं, जिनके दोबारा सैंपल जांच के लिए लिए जाएंगे। अधिकांश लोग सेंटरों में क्वारंटीन हैं। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटरों में कुल 531 लोगों को रखा गया है। ब्लॉक स्तर पर क्वारंटीन सेंटरों के साथ शहर के अन्य स्थानों पर क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या इसमें शामिल नहीं हैं।

    बाहर से आए लोगों ने बढ़ाया संक्रमण
    कोरोना संक्रमितों के यात्रा विवरण से साफ हो गया है कि महाराष्ट्र के मुंबई, नासिक के साथ इंदौर से आए लोग कोरोना संक्रमण के वाहक बने। यही नहीं वे खुद संक्रमित हुए। दिल्ली से आए इंडोनेशियाई युवक के साथ इंजीनियर के घर आए रिश्तेदारों से भी संक्रमण के फैलाव का अंदेशा है। इंजीनियर के मामले में अभी तक यह साफ नहीं हो सका है वह और उनका परिवार कैसे संक्रमण का शिकार हुए क्योंकि दिल्ली से स्कूटी पर सवार होकर आए उनके रिश्तेदारों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

     

  • सैंपल की एक बार और होगी जांच,निगेटिव आते ही कोराना मुक्त हो जाएगा कुशीनगर – सीएमओ

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जिले में दोनों कोराना मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस सूचना पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब इनके सैंपल की एक और जांच होगी। उसमें भी निगेटिव पाए जाने पर जिला कोराना मुक्त हो जाएगा।
    बीते 5 मई को कानपुर से हाटा के बेलवनिया गांव आयी 16 साल की लड़की कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसे घर लाने वाले ट्रक चालक व उसके परिजनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लड़की के परिजनों की भी जांच रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अगले दिन 6 मई को पटहेरवा के बलुआ तकिया गांव में भी प. बंगाल से लौटा 24 साल की युवक संक्रमित पाया गया था।
    संक्रमण की पुष्टि होते ही दोनों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया था। इलाज के दो से तीन दिन बाद 8 मई को दोनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि अब दोनों की एक और जांच होगी। इसमे भी रिपोर्ट निगेटिव आयी तो जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।

  • लॉकडाउन में घोर लापरवाही, हजारों स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में, खुलवा दिए सभी स्कूल

    [object Promise]

    अलीगढ़। पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेसिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने ऐसा कदम उठा लिया कि हजारों स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। लॉकडाउन व रेड जोन के बावजूद जवां, इगलास और बिजौली क्षेत्र के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी स्कूल खुलवा दिए। बच्चों को कक्षा में पास-पास बैठा दिया गया।

    दरअसल शासनादेश के अनुसार सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने हैं। मगर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) खैर केसी पांडेय ने बुधवार को मिशन प्रेरणा के वॉट्सऐप ग्रुप पर स्कूल खोलने के लिए संदेश प्रसारित किया। इसमें रेमीडियल कक्षाएं चलाने के लिए गुरुवार को स्कूल खोलने को कहा। संदेश में यह भी लिखा कि छात्र-छात्राओं को मास्क पहनाकर व शारीरिक दूरी बनाकर बैठाया जाएगा। एक अध्यापक व एक शिक्षामित्र शिक्षण कार्य कराएंगे। इस पर जवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर का स्कूल में कक्षाएं चलीं। इसी तरह बिजौली व इगलास में भी कक्षाएं चलीं।

    जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
    अलीगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी कांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुछ स्कूल कन्फ्यूजन के चलते खोले गए हैं। सभी को मना करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरह से लॉक डाउन के दौरान शिक्षण के लिए स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। जवां, इगलास और बिजौली में खोले गए स्कूल प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है की किस के निर्देशों से लॉक डाउन के दौरान स्कूल खोले गए। बीईओ केसी पांडेय से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है कि किसके आदेशों पर स्कूल खोलने को कहा। इस मामले में जांच और स्पष्टीकरण आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां
    बिजौली में पेड़ के नीचे बच्चों को सटाकर बैठाया गया, कहीं भी सामाजिक के नियम का पालन नहीं किया गया। इसके बाद एक और गड़बड़ी की कि अब अगले दिनों में कहां कक्षाएं संचालित होनी हैं? इसका संदेश भी डाला है। वहीं वरिष्ठ अफसरों का कहना है कि तत्काल सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है कि कोई भी स्कूल नहीं खोला जाएगा।

  • अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-16 नहरों की सिल्ट सफाई के टेण्डर की प्रक्रिया अविलम्ब पूर्ण करायें…डी. एम.

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    [object Promise]

    सुलतानपुर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कक्ष में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-16 को निर्देशित किया कि नहरों की सिल्ट सफाई के टेण्डर की प्रक्रिया अविलम्ब पूर्ण करायें व ऊंच गांव का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जनपद को आदर्श जलस्तर जनपद बनाया जाय। इस समय जनपद में एक हजार तालाबों की खुदाई हो रही है, जिसमें लगभग 500 तालाबों के खुदाई का कार्य पूर्ण हो चुका है शेष तालाबों की खुदाई हो रही है। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-16 को यह भी निर्देशित किया कि जल श्रोत की सुरक्षा हेतु उप खण्डवार वाटर शेड एरिया का नक्शा बनाकर उपलब्ध करायें। मझुई नदी के जीर्णोद्धार हेतु ड्रोन कैमरा से फोटोग्राफ्स लेकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने डी0सी0 मनरेगा को भी निर्देशित किया कि अवशेष कार्य मनरेगा से पूर्ण कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामेश प्रसाद मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, डीसी मनरेगा विनय कुमार, अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-16 पंकज गौतम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Lockdown 3 : कुशीनगर में सपा नेता एनपी कुशवाहा ने पडरौना से जुड़े जरूरतमंदों को दे रहे भोजन सामग्री का थैला

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर । लॉकडाउन 3 के दौरान गरीबों व जरूरतमंदों की मदद में जिला प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हुई हैं। गरीबों में भोजन पैकेट व खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। साथ ही लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। अफसर लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिला रहे। समाजवादी पार्टी से जुड़े कुशीनगर जिले के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे एनपी कुशवाहा ने पडरौना शहर से जुड़े जरूरतमंदों लोगो में भोजन सामग्री का थैला वितरण किया। लोगों से घरों में रहने की अपील की। इस मौके पर शादाब अहमद ज़की,अशरफुल हक़,गुड्डन अली,अरस्तु जमाल,सूरज यादव आदी लोग शामिल रहे।

  • लॉकडाउन-3-कुशीनगर में रात की गश्‍त से लौट कर सोए थे पुलिस वाले,मिश्रौली चौकी के दीवार से टकराया ट्रक

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : कोरोना लॉकडाउन में रात की गश्‍त से लौटकर पुलिसवाले अभी सोए ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक दीवार तोड़ते हुए पुलिस चौकी की दीवार से टकरा गया। तेज आवाज से अचानक जागे पुलिसवाले किसी अनजान खतरे की आशंका तुरंत चौकी से बाहर आ गए। गनीगत रही कि इस दुर्घटना में जान माल की कोई हानि नहीं हुई।

    ट्रक चौकी परिसर में बने मंदिर और रसोई घर को तोड़ते हुए नाले में फंस गया था। यह वाकया कुशीनगर की मिश्रौली बाजार पुलिस चौकी का है। सोमवार की भोर में बालू लदा ट्रक चौकी के सामने पहुंचा ही था कि बेकाबू हो गया। गनीमत थी कि उस वक्‍त कोई पुलिसवाला उस जगह पर नहीं था। सभी पुलिस चौकी के नए बैरक में थे।

    टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि 300 मीटर की परि‍धि में रहने वाले आसपास के लोग भी नींद से जाग गए। लोगों की मदद से किसी तरह ट्रक में फंसे ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों को अस्‍पताल पहुंचा जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • कोरोना के मामले आगरा में लगातार बढ़ रहे, CM YOGI ने किया CMO और अपर निदेशक का ट्रांसफर 

    [object Promise]

     

    आगरा। यूपी की ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इस पर प्रदेश की योगी सरकार ने कार्रवाई करते हुए आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। सीए योगी के निर्देश पर रविवार को आगरा में 5 अधिकारियों को भेजने की बात तय हुई है।

    डॉक्टर आर. सी. पाण्डेय को आगरा का सीएमओ बनाया गया है, जबकि आगरा के मौजूदा सीएमओ डॉक्टर मुकेश कुमार वत्स को जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसी प्रकार आगरा के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रहे डॉक्टर ए. के. मित्तल को मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि उनके स्थान पर डॉक्टर अविनाश सिंह को नियुक्त किया गया है. बता दें कि हटाए गए दोनों अधिकारी जून में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

    सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा में हालात पर नियंत्रण पाने के लिए 5 अधिकारी भेजे गए हैं। जिनमें आलोक कुमार (प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास), रजनीश दुबे (प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा), विजय प्रकाश (आईजी), अविनाश कुमार (अपर निदेशक स्तर) और प्रोफेसर आलोक नाथ (प्लमोनरी विभाग, SGPGI) का नाम शामिल हैं।