Category: uttar-pradesh

  • एमएलसी दीपक सिंह की एक और पहल,आज आए मजदूरों के भुगतान के लिए मांगे डीएम से नम्बर…

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह की एक और सराहनीय पहल,आज जिले में आए 282 मजदूरों के द्वारा लिए गए टिकट की भुगतान वापसी को लेकर लिया बड़ा फैसला,लिखा जिलाधिकारी को पत्र,मागे मजदूरों के संपर्क नम्बर।
    दीपक सिंह ने पत्र में लिखा है कि
    “आज गुजरात के अहमदाबाद से श्रमिक एक्सप्रेस द्वारा हमारे जनपद अमेठी के 282 लोग आए है जिन्होंने अहमदाबाद में भाजपा के माध्यस्था से किराए का भुगतान किया है,अनुरोध है उक्त के संपर्क नम्बर उपलब्ध कराने का कष्ट करे जिससे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश के क्रम में समस्त श्रमिकों के किराए की वापसी की जा सके।

  • कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर श्रमिकों का रेल किराया वहन करेगी कांग्रेस

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]
    कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल

    अमेठी। कल दिन बुधवार को साबरमती गुजरात से आने वाली ट्रेन जो रायबरेली पहुंची उस ट्रेन में अमेठी के 52 मजदूर थे ,और आज दिनांक 7 मई गुरुवार को साबरमती से चलकर अमेठी आने वाली ट्रेन से 282 लोग अमेठी पहुंचे, 4 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने किसानों,मजदूरों, असहाय,वंचित,ग़रीबों की सदैव साथ देने की परंपरा को निभाते हुए किराया व्यय करने का घोषणा की थी जिसके तहत आज अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
    कि सुदूर प्रदेशों से आने वाले मजदूरों का किराया वापस हो सके हिंसा घृणा भेदभाव व आपसी भाईचारा को कायम ना रखने वाली भारतीय जनता पार्टी की झूठ,फरेब व डंके की चोट पर ताल ठोक कर बात करने वाले मोदी और उनके मंत्री, झूठा रेलवे बोर्ड असहाय गरीब मजदूरों के साथ जो शोषण और बर्बरता पूर्वक वर्ताव किया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है,लेकिन अमेठी के श्रमिकों मजदूरों गरीबों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8795834675 व 9415 610734 पर अपना टिकट पूरा पता व्हाट्सएप करें हम किराया वापस करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • शराब के नशे में लड़की ने जमकर अपार्टमेंट में मचाया उत्पात, पड़ोसी के घर घुसकर की तोड़फोड़, तस्वीरें

    [object Promise]

    लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के एक अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने गुरुवार दोपहर शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। उसने पड़ोस में रहने वाले प्रापर्टी डीलर के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। अपार्टमेंट की रेजीडेंट वेलफेयर समिति के पदाधिकारी व अन्य लोगों ने विरोध किया तो युवती ने अपना बिस्तर और कपड़े बाहर निकालकर आग लगा दी। पुलिस उसे थाने ले गई। हालांकि, बाद में युवती व प्रापर्टी डीलर ने आपस में समझौता कर लिया।

    आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों में लेन-देन का विवाद चल रहा है। युवती ने फ्लैट में तोड़फोड़ के साथ मारपीट की। लोगों ने विरोध किया तो भड़क गई और अपने फ्लैट में रखा बिस्तर व कपड़े बालकनी में निकालकर आग लगा दी। लपटें देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और प्रापर्टी डीलर को थाना ले आई। वहां भी काफी देर तक दोनों में विवाद चला।

    पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। आरडब्ल्यूए के सचिव श्रीनारायण का कहना है कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी लेकिन बाद में समझौता कर लिया।

  • संक्रमित गर्भवती ने तैयार कर दी संक्रमण की लंबी चेन, 500 लोग संदेह के घेरे में 

    [object Promise]

    लखनऊ ।  लखनऊ के राजाजीपुरम के आरएलबी अस्पताल में भर्ती हुई कानपुर निवासी कोरोना संक्रमित गर्भवती ने संक्रमण की लंबी चेन तैयार कर दी है। एक अनुमान के मुताबिक, चार से पांच सौ लोग तक संदेह के घेरे में हैं।

    एहतियात के तौर पर डॉक्टर व स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। हकीकत ये है कि अस्पताल का हर स्टाफ करीब आठ से दस लोगों के संपर्क में आया। अब यह संपर्क खोजना स्वास्थ्य विभाग के लिए टेढ़ी खीर है।

    इसमें मरीज व उनके तीमारदार समेत बाहरी लोग शामिल हैं। अस्पताल में गर्भवती के भर्ती के दौरान आने वाले मरीजों व तीमारदारों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पहचान होने पर उन्हें भी होम क्वारंटीन किया जाएगा।

    वहीं अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक स्टॉफ के सिर्फ 10 लोगों को ही क्वारंटीन किया है। रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल में दो मई को एक गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था।

    जांच में वह कोरोना पॉजिटिव आई थी। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिलाकर करीब 55 लोग उसके संपर्क में आए थे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार आर्या का कहना है कि हाई व लो रिस्क जोन में स्टॉफ को बांटा गया है। सभी को होम क्वारंटीन में भेजा है। हाई रिस्क स्टॉफ की जांच करा रहे हैं।

    हालांकि स्टॉफ ने सीएमएस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, कि स्टॉफ को पीपीई किट समेत व एन-95 मास्क तक नहीं मिला था। सीएमएस ने आरोपों को नकारा है।

  • योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यूपी में ही मिलेगा अब मजदूरों को रोज़गार

    [object Promise]

    लखनऊ: कोरोना महामारी से जूझते लोगों की चिंता के मद्देनज़र यूपी कि योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन और शासन में आपसी समन्वय को और प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी राहत मित्र ऐप शुरू किया है. ईज ऑफ गवर्नेंस की दिशा में यह भारत में अपनी तरह का पहला ऐप है.

    इस ऐप का इस्तेमाल राज्य सरकार अन्य राज्यों से वापस लौटने वाले प्रवासी नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ, उनके स्वास्थ्य की निगरानी और उनके कौशल के योग्य रोजी रोजगार प्रदान करने में डाटा एकत्रित करने के लिए करेगी. राजस्व विभाग राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ऐप के जरिए विभिन्न विभागों द्वारा आपस में इन प्रवासी नागरिकों के रोजगार और आजीविका के लिए रोडमैप बनाने में सहायता मिलेगी. इस ऐप के माध्यम से शेल्टर केंद्र में ठहरे व अन्य कारणों से पहुंचे प्रवासी श्रमिकों व कामगारों का ब्यौरा होगा. ऐप में प्रत्येक शख्स की मूलभूत जानकारी जैसे, नाम, शैक्षणिक योग्यता, अस्थायी और स्थायी पता, बैंक अकाउंट का विवरण, कोरोना स्क्रीनिंग के साथ ही 65 से अधिक जानकारियां इकठ्ठा की जाएंगी.

    राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि यह ऐप सरकार के सभी विभागों के लिए डाटा एक्सेस का बेहतर माध्यम साबित होगा, जिससे भविष्य में प्रवासी श्रमिकों का सही आंकड़ा उनके स्वास्थ्य, कौशल और शैक्षणिक योग्यता संबंधित विभागों के पास रहेगा और योजना बनाने और उसके क्रियान्वयन में आसानी रहेगी और प्रवासी मजदूरों को जल्द साथ राहत मिल सकेगी.

  • कुशीनगर में मारपीट के आरोपी को कस्‍टडी में ले जाते समय अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौत

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में मारपीट के आरोपी की पुलिस की पीआरवी वैन से ले जाते रास्ते में हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक ने भी थाने पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
    गुरुवार को देर शाम छह बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव से किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी कि एक युवक लोगों से अनायास विवाद कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने गांव के आरोपी कैलाश (40) को पकड़ कर थाने ले जा रही थी। इसी दौरान हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि वह पेशाब करने के लिए उतरा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।
    उसे पुलिस ने फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • कुशीनगर-आंधी केे बाद झमाझम बारिश से ठंडा हुआ मौसम,दिन में छा गया रात जैसा अंधेरा

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर । गुरुवार सुबत तेज आंधी के साथ आई बारिश ने मौसम को ठंडा बना दिया है। सुबह-सुबह थोड़ी देर के लिए अचानक इतना अंधेरा छा गया कि सड़क पर लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी।

    गुरुवार की सुबह 9 बजे के अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी और धूल के कारण इतना अंधेरा हो गया कि गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ी। पडरौना कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्के ओले पड़े हैं। आंधी और बारिश की वजह से कई स्‍थानों पर आम और लीची के साथ सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

  • कुशीनगर में मिले दूसरे कोरोना पॉजिटिव युवक को पहले से ही संक्रमित होने का था डर

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर । जिले में मिले दूसरे कोरोना पॉजिटिव युवक को पहले खुद के संक्रमित होने का डर था। वह कोलकाता से 29 अप्रैल को ट्रक से गांव लौटा था लेकिन घर जाने की बजाए खुद ही एक मुर्गी फार्म के पास रह रहा था। 
    कुशीनग के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव के इस युवक की उम्र 24 साल है। वह 29 अप्रैल की रात कोलकाता से ट्रक से घर लौटा था। उसे शंका थी, इसलिए खुद गांव से बाहर मुर्गी फॉर्म पर रहने चला गया था। परिजनों की सूचना पर तीन मई को उसे एंबुलेंस से सेवरही के आइसोलेशन सेंटर भेजा गया। 

    सैंपल  की पहली जांच रिपोर्ट संदिग्ध मिलने पर दोबारा सैंपलिंग करायी गयी। इसकी जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसके संपर्क में आए परिवार के 12 सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। सभी को क्वारंटीन कराया गया है। गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर प्रशासन ने चारों ओर से सील कर दिया है।

    परिजनों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार युवक कोलकाता से लॉकडाउन में पैदल ही घर के लिए निकल गया था। दुर्गापुर तक पैदल चलने के बाद एक ट्रक में सवार होकर 29 मई की रात घर पहुंचा। परिजनों से बताया कि उसे संक्रमण की शंका है। इसलिए घर पर नहीं रहेगा। बाहर उसी का एक मुर्गा फॉर्म है। वहीं जाकर वह रहने लगा। परिजन घर से भोजन बनाकर उसे वहीं पहुंचाने लगे।
    तीन मई को उसने बुखार व सर्दी जुकाम की शिकायत करते हुए परिजनों से अस्पताल ले जाने को कहा। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय अस्पताल को दी। जानकारी होते ही सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने उसे एंबुलेंस से सेवरही आइसोलेशन सेंटर भेजवाया। सैंपल निकाल कर जांच के लिए भेजा गया। दूसरी बार की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

    इसके बाद बुधवार को परिवार के 12 सदस्यों  की सैंपलिंग करा  जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम तककुही राज एआर फारुकी व सीओ तमकुही संदीप वर्मा फोर्स के साथ बलुआ तकिया गांव पहुंचे और पूरे गांव को सील करा दिया। अब गांव के  लोगों को जरूरत के सभी सामान गांव में ही मिलेंगे। किसी को बाहर निलने की छूट नहीं होगी। स्थानीय स्वास्थ्य टीम गांव में सभी परिवारों की स्वास्थ्य जांच करेगी।
    सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बलुआ तकिया गांव के 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि रामकोला क्षेत्र के मांडेराय गांव के युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। मुंबई से लौटा यह युवक टेकुआटार में बाइक खड़ी कर अस्पताल पहुंच गया था। इसके साथ भेजे गए चार और सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

  • विकासखंड बाजार शुकुल के ग्राम बदलगढ़ में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

    [object Promise]
    [object Promise]

    ग्राम बदलगढ़ सहित 3 किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए किया गया पूर्णतया सील।

    पूरे गांव सहित 3 किलोमीटर एरिया को पूर्णतया सेनीटाइज कराने के दिए निर्देश।

    कंटेनमेंट जोन के अंदर आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी चीजों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित।

    अमेठी। जनपद अमेठी के ग्राम बदलगढ़ विकासखंड बाजार शुकुल तहसील मुसाफिरखाना में दो करोना पॉजिटिव केस आने पर जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने क्षेत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण कर जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कोरोना पाजिटिव पाये गए दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए सुल्तानपुर के ब्लाक कुड़वार स्थित L1 कोविड हास्पिटल में भेजा गया है। जिलाधिकारी ने पूरे गांव सहित 3 किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए आवश्यक सेवाओं को छोडकर अन्य समस्त गतिविधियां पूर्णतया प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए, तथा पूरे गांव को भी पूरी तरह सेनीटाइज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कन्टेन्मेंट जोन के अंदर आवश्यक वस्तुओं यथा मेडिकल, किराना, दूध, फल, सब्जी इत्यादि की होम डिलीवरी छोड़कर शेष सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी लोगों से अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा अपने घरों में रहने की अपील किया।

  • कुशीनगर : देश के लिए कुर्बानी देने वालों को भुलाया नहीं जा सकता – पवन राव

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देना ही सच्ची वीरता है। अपना सर्वस्व अर्पण कर देश के लिए जीवन कुर्बान करने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ये बातें युवा नेता पवन राव ने कही। वे शनिवार को खड्डा विकास खंड के बरवारतनपुर गांव की तरफ से आयोजित महाराणा प्रताप की 480वें जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि महाराणा प्रताप उन वीर सपूतों में से एक थे l

    जिन्होंने ने देश के लिए जंगल में घास की रोटियां खाई, लेकिन गुलामी स्वीकार नहीं कि। श्रीराम ने आगे कहा ने महाराणा प्रताप के जीवन पर विस्तार से चर्चा की, जबकि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया । इस दौरान राणा प्रताप राव, गौरव राव, सूर्यप्रताप राव,अमृतेश राव, संकेत सिंह,अलोक राव, भानुप्रताप राव,हिमांशु राव, कुन्दन राव,अखण्ड प्रताप सिंह, प्रिन्स राव,अनूप सिंह, मुन्ना अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे ।