Category: uttar-pradesh

  • खिलजी वाले बयान पर आज़म का जयाप्रदा को पलटवार

    [object Promise]
    मुरादाबादः समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान ने खुद को खिलजी बताने पर पूर्व सपा नेता और बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वो नाचने-गाने वालों के मुंह नहीं लगेंगे।

    कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण समाप्त हुआ मतदान, 14 मार्च को आएगें नतीजे

    दरअसल शनिवार को आज़म मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा में पूर्व विधायक हाजी इरफान के निवास पर आयोजित एक मुशायरे में पहुंचे थे। जहां उन्होंने जयाप्रदा की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए कहा कि सुना है खिलजी एक बुरा इंसान था और खिलजी के आने से पहले ही पद्मावती को दुनिया छोड़नी पड़ी थी।

    शर्मनाक : डॉक्टरों ने संवेदनहीनता की हद, मरीज के कटे पैर को बनाया उसका तकिया

    बता दें कि अभिनेत्री जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान की तुलना खिलजी से की थी। उन्होंने कहा कि मैं जब पद्मावत देख रही थी तो खिलजी के किरदार को देखकर मुझे आज़म खान की याद आ गई। कैसे चुनाव के दौरान उन्होंने मुझे परेशान किया था। जयाप्रदा और आज़म खान के बीच जुबानी जंग अक्सर देखने को मिलती रही है। पूर्व में पार्टी से निकाले जाने का आरोप आज़म ने जयाप्रदा पर ही लगाया था। आज़म ने तब विवादित बयान देते हुए कहा था कि एक नाचने वाली के चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

    गौरतलब है कि अमर सिंह के बेहद करीबी मानी जाने वाली जयाप्रदा कभी समाजवादी पार्टी की हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन सपा से खटपट होने के बाद जया प्रदा अमर सिंह के साथ मिलकर राष्ट्रीय लोकदल में चली गईं थी। इसके उन्होंने साल 2014 में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उसमें उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी।

  • कथा सुनकर लौट रही किशोरी के साथ दरिंदों ने किया गैंगरेप

    [object Promise]

    बस्तीः योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन आए दिन बेखौफ बदमाश इन तमाम दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला बस्ती जिले का है। जहां एक नाबालिग के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
    कृषि उन्नति मेले में आज शामिल होंगे PM मोदी, किसानों को करेंगे सम्मानित
    जानकारी के मुताबिक मामला मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि वह 11 मार्च को अपनी मां के साथ कथा सुनने गई थी। वहां उसकी तबियत खराब हो गई थी। जिसकी वजह से वह घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में उसे 5 युवक उसे उठा कर गन्ने के खेत में ले गए। यहां युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं युवकों ने उसका वीडियो भी बनाया। दरिंदों ने उसे धमकी भी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देंगे।
    भारत सरकार की वेबसाइट्स को ब्लॉक कर रहा है पाकिस्तान
    जिसके बाद किशोरी ने डर के मारे इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। बावजूद इसके युवकों ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। वहीं पीड़िता के भाई को किसी ने बताया कि उसकी बहन का एक गंदा वीडियो वायरल हो रहा है। भाई ने तुरंत जाकर बहन से पूछा तो उसने सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • ” 68 फीसदी उपभोक्ता अपने ‘उपभोक्ता अधिकारों’ से अनभिज्ञ हैं “

    [object Promise]

    विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर सेमीनार का आयोजन हुआ

    लखनऊ। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस यो तो हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है, पर
    इसके क्या मायने है और देश की तरक्की के लिए ये कितना जरूरी है, इस बारे मे
    अधिकतर लोग अनभिज्ञ है। इसी को ध्यान मे रखते हुए स्कार्ड (सोशल कलेक्टिव
    एक्शन फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट) ने एक सेमिनार का आयोजन गुरुवार को गोमती नगर
    स्थित शेरोज़ हैंगऑउट मे किया।

    सेमिनार की शरुआत स्कार्ड के अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री ने की, उन्होंने कहा
    की उपभोक्ताओं के साथ कदम कदम पर छलावा किया जाता है, लेकिन लोग मामूली से
    नुकसान की सोच कर शिकायत नहीं करते। ऐसे मे जनता के साथ छलावा और भी बढ़ जाता
    है. कभी पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल मिलता है, तो कभी सब्ज़ी बेचने वाला काम तौल
    जाता है। दूध, घी के प्रोडक्ट्स मे कमी रोज़ाना की बात है वही सोने चाँदी के
    आभूषणों मे भी छल किया जाता है।

    ऐसे मामलो की शिकायतें उपभोक्ता करने से कतरा
    जाते है, लेकिन छोटे छोटे मामलो की शिकायत करना उनका अधिकार है।
    स्कार्ड की सेक्रेटरी अर्चना सिंह ने बताया की उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम मे
    उपभोक्ताओं के कई अधिकार है लेकिन उनकी जानकारी का अभाव होने से ग्राहकों को
    परेशानी होती है।

    वही स्कार्ड की वाईस प्रेजिडेंट प्रियंका गुप्ता ने इस बात से रूबरू कराया की
    जो वस्तु खरीदी गयी वह ग्राहक और उसके परिवार को कोई नुकसान पहुचाएं तो इस
    मामले मे सुरक्षा का अधिकार है। किसी भी चीज या सर्विस की मात्रा, शुद्धता और
    कीमत सहित की जानकारी सूचित किये जाना का अधिकार है।

    स्कार्ड के प्रोजेक्ट ऑफिसर मुज़्ज़म्मिल रेहमान ने सेमिनार मे बताया की यदि
    उपभोक्ता के साथ ठगी होती है तो सादे कागज़ पर अपनी शिकायत को दर्ज़ करा सकते
    है। इस शिकायत में प्रतिपक्ष के ब्योरे शामिल होने चाइये।

    पिछले 30 सालो से उपभोक्ताओं के हितों के लिए लड़ रही संस्था भारत ज्योति ने भी
    सेमिनार मे हिस्सा लिया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया की
    पहले ही उपभोक्ता जागरूक हो तो विवाद की नौबत नहीं आती है।

    खरीददारी में अपने साथ धोखाधड़ी की शिकायत विक्रेता से करने पर यदि न्याय नहीं मिलता है तो
    उपभोक्ता संरक्षण फोरम मे संपर्क कर सकते है।

    सेमिनार के दौरान स्कार्ड के अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री ने एक सर्वे को भी
    रिलीज़ किया जिसके मुताबिक 68 फीसदी लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के बारे मे
    बिलकुल भी जानकारी नहीं है।

    यह सर्वे स्कार्ड ने उत्तर प्रदेश के 12 जिलों मे 2,261 लोगो पर किया। सर्वे मे यह बात भी सामने आयी की ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन ने स्थिति और भी भयावह कर दी है, शिपिंग चार्ज और एक्स्ट्रा फी के नाम पर
    उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है।

    Read More : बसपा-सपा गठबंधन क्या 2019 के चुनाव तक रहेगा जारी !

  • आज दोपहर 12 बजे पार्टी ऑफिस पर अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    [object Promise]

    लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करने वाले हैं, जिसमें वह 2 बड़े नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

    उपचुनाव की जीत के बाद अखिलेश और मायावती के चित्रों वाले लगे होर्डिंग

    बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुजन समाज पार्टी से आओ कई नेता समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक इरशाद खान आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा बसपा के पूर्व सांसद प्रदीप सिंह भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं। आज अखिलेश यादव इन दोनो नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

    मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक कांस्टेबल घायल

  • हमारी सरकार हर वर्ग के साथ है खड़ी : डा. दिनेश शर्मा

    [object Promise]
    मंत्री बृजेष पाठक ने दिलाई नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ, त्रिलोकनाथ हाल में
    संगीतमय होली मिलन समारोह आयोजित हुआ 
    लखनऊ।नगर निगम परिवार की ओर से आयोजित होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम उनका वह परिवार है जहाॅ उन्हें सबसे ज्यादा स्नेह और प्यार मिला। उन्होंने कहा कि होली का अर्थ ही पवित्रता है इसी आधार पर मनाया जाना चाहिए। विखण्डन हमेशा ही घातक होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के स्वच्छता मिषन और अमृत जल योजना में नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से दूरिया घटती है और आपस में प्यार बढता है।षपथ ग्रहण समारोह सम्बोधित करते हुए श्री बृजेष पाठक  माननीय मंत्री न्याय एवं विधि, राजनैतिक पेंषन एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत ने कहा कि नगर निगम कार्मिकों की भूमिका को किसी भी स्तर पर नकारा नही जा सकता । मेरा नगर निगम से बहुत पुराना सम्बध रहा है। अपनी सरकारी सेवा के साथ इस तरह के आयोजन वास्तव में अविभूत करते है। हमारी सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है।
    समारोह के विषिष्ठ अतिथि हरि  किषोर तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्ता परिषद ने कहा कि सरकारी सेवा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर पाना सबके बस में नही होता। इस तरह के आयोजन इस बात के संकेत है कि नगर निगम कार्मिक अपनी सरकारी सेवा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन बेहतर तरीके  से कर रहे है। श्रीमती संयुक्ता भाटिया माननीय महापौर ने अपने सम्बोधन में इस आयोजन के लिए आयेाजको को बधाई देते हुए कहा कि इस संगठन की सबसे खास बात यह कि यह अपनी जिम्मेदारी का ठीक ढ़ग से निर्वहन करता है।
    समारोह में उदय राज सिंह नगर आयुक्त, मनोज कुमार अपर नगर आयुक्त, अनिल कुमार मिश्रा अपर नगर आयुक्त, पी.के. श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त, अरविन्द कुमार राय अपर नगर आयुक्त,एस.पी. सिंह मुख्य अभियंता, अषोक कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी,विद्यासागर सहायक नगर आयुक्त,मुनेन्द्र सिंह राठौर  जोनल अधिकारी, बीएल गुप्ता नगर अभियंता महेन्द्र कुमार वर्मा, दिनेष वर्मा कार्यालय अधीक्षक उपस्थित थे।
     बृजेष पाठक  मंत्री न्याय एवं विधि, राजनैतिक पेंषन एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत निर्वाचित पदाधिकारी संरक्षक राम चन्दर यादव,अध्यक्ष आनन्द वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंम प्रकाष उप्रेती, उपाध्यक्ष मो.षोएब, उपाध्यक्ष षमील एखलाक, महामंत्री राम अचल,मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी,मंत्री श्रीमती रेखा यादव, मंत्री मिर्जा इरषाद बेग, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, प्रचार मंत्री षत्रोहन, कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार,सदस्य कार्यकारिणी सतेन्द्र कुमार, सुखदेव प्रसाद यादव,मनीष चन्द्रपाल,मो.षमषाद,जाकिर अली औ अनुज गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की षपथ दिलाई। वर्ष 2018 का द्विवाषिक चुनाव सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु  चुनाव अधिकारी/मुख्य कर निर्धारण अधिकारी  अषोक सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी/अध्यक्ष विघुत सुरक्षा निदेषालय  सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक चुनाव अधिकारी/ पूर्व अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ मो. अकील को माननीय महापौर श्रीमती संयुंक्ता भाटिया द्वारा द्वारा सम्मानित किया गया तथा सहायक चुनाव अधिकारी/ अध्यक्ष विद्युत सुरक्षा निदेषालय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की भव्ययता में चार चाॅद श्री विष्णुतिवारी म्युजिकल गु्रप ष्ने लगाया।
    समारोह में षिवबरन सिंह यादव महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, महामंत्री आर.के. निगम, रामराज दुबे प्रदेष अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, विजय बन्धु अध्यक्ष अटेवा, सुनील कुमार यादव पीडब्लूडी मिनिस्टिीयल एसोसिएषन, राकेष कुमार यादव अध्यक्ष लखनऊ विष्वविद्यालय, अषोक गोयल महामंत्री स्वायत्त षासन कर्मचारी संगठन, राजेष अध्यक्ष उ.प्र. नगर निगम कर्मचारी संघ, महमूद अहमद अध्यक्ष आर.आर. कर्मचारी संघ, चन्द्र प्रकाष अग्निहोत्री अध्यक्ष पेंषनर्स एसोसिएषन,अबरार हुसैन अध्यक्ष कामगार वेलफेयर एसोसिएषन इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में माननीय पार्षद रमेष कपूर बाबा, नागेन्द्र सिंह चैहान, सै.यावर हुसैन रेषू, षफीकुर रहमान ‘चचा’,षैलेन्द्र सिंह ‘बल्लू’, मोहम्मद सलीम,मुकेष सिह ‘मोन्टी’, मोहम्मद हलीम,सोनू कनौजिया एवं पार्षद पति राजू गदीरी,गिरीष गुप्ता, ठेकेदार एसोसिएषन के अध्यक्ष धंनजय सिंह,अकबर हुसैन सज्जू अध्यक्ष आल इण्डिया षिया फाउण्डेषन, वरिष्ठ कर्मचारी नेता सत्येन्द्र सिंह सहित षहर के गणमान्य नागरिक और समस्त सम्मानित कर्मचारी मौजूद रहे।

  • बीजेपी काे सबक सिखाने के लिए दिया सपा का साथः मायावती

    [object Promise]

    चंडीगढ़: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लोकसभा चुनाव समय से पहले कराये जाने की संभावना जतायी है।
    BJP के 10वें और 11वें प्रत्याशी ने राज्यसभा से वापस लिया नाम
    उन्होंने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर आज यहां आयोजित पांच राज्यों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्हें सचेत किया कि वे अब आराम से बैठने के बजाय पार्टी के कामकाज में युद्ध स्तर पर जुट जायें और केन्द्र तथा राज्यों की राजनीतिक सत्ता की चाबी लेने के लिये काम करें तभी भाजपा जैसी संकीर्ण सोच की पार्टियों के जुल्मों से सर्वजन को छुटकारा मिल सकता है।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की दो सीटें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हवा हवाई हो जाने का असली कारण बसपा का समाजवादी पार्टी को समर्थन देना था। इसके बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव समय से पहले भी करा सकती है।
    सरकारी नौकरी पाने वालों को सेना में पांच साल तक की सेवा करना होगा अनिवार्य
    उन्होंने भाजपा को ईवीएम में पिछले लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में ईवीएम में गड़बड़ी करके बसपा को राजनीतिक नुकसान पहुंचाया। पार्टी को इसके खिलाफ शीर्ष अदालत जाना पड़ा और उन्हें कुछ उम्मीद बंधी है। उन्होंने मांग की कि चुनाव पुराने पैटर्न बैलेट पेपर के जरिए कराये जायें। भाजपा बैलेट पेपर पर चुनाव कराने से घबरा जाती है। उसके दिल में खोट है इसीलिए वो उनके ईवीएम से संबंधित किसी सवाल का जबाव नहीं दे पाई। भाजपाई तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बसपा को कमजोर बनाने पर तुले हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर बरसते हुये कहा कि भाजपा तथा आरएसएस के हिंदुत्ववादी तथा संकीर्ण सांप्रदायिक एजेंडे को प्रभावहीन बनाने के लिये पार्टी के कार्यकर्ताओं को खूब मेहनत करनी होगी तभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) को सत्ता में आने से रोका जा सकता है। पिछले लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने हर स्तर पर लोगों से प्रलोभन भरे चुनावी वादे किये जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया जा सका।

    मायावती ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी जैसे गलत फैसलों के चलते देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई। इसी के कारण भाजपा में ही विरोध जारी है। भाजपा तथा कांग्रेस अब नव भारत का निर्माण नहीं कर सकते। कांग्रेस की नीयत को भी लोग देख चुके हैं। भाजपा की जातिवादी संकीर्ण सोच बदल नहीं सकती और ऐसा ही भाजपा शासित प्रदेश सरकारों में भी देखने को मिल रहा है।

  • उपचुनाव की जीत के बाद अखिलेश और मायावती के चित्रों वाले लगे होर्डिंग

    [object Promise]

    लखनऊः गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के एक साथ चित्रों वाले होर्डिंग लगा दिए हैं।
    मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक कांस्टेबल घायल
    सपा कार्यालय के पास लगे इन होर्डिंग पर अखिलेश यादव और मायावती के साथ ही बसपा संस्थापक कांशीराम, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भी चित्र बनाए गए हैं। ज्ञात हो कि दोनों उपचुनावों में बसपा ने सपा उम्मीदवारों को समर्थन दिया था।
    कथा सुनकर लौट रही किशोरी के साथ दरिंदों ने किया गैंगरेप
    सपा नेता उदयवीर सिंह का कहना है कि कार्यकर्ता चाहते हैंं कि यह समझौता कम से कम 2019 के लोकसभा चुनाव तक चले , 2022 में भी गठबंधन हो ताकि दोनों दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी को पराजित कर सके।

  • सीएम योगी के पिता की हालत में सुधार न होने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स रेफर

    [object Promise]

    Lucknow, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत में सुधार न होने के चलते उन्हें हिमालयन अस्पताल से दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पेट में दिक्कत होने पर सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को 12 तारीख को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वाईएस बिष्ट के मुताबिक, 12 मार्च को जब सीएम योगी के पिता को अस्पताल में लाया गया था तो उन्हें गैस्ट्रो इंटाइटिस की शिकायत थी। जो कि इलाज के दौरान ठीक हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी।

    लेकिन सुबह अस्पताल से छुट्टी देने के पहले जब डॉक्टर ने जब उनका रिव्यू किया गया तो मालूम चला कि उनकी आंतों में कुछ तकलीफ है। हिमालयन अस्पताल के गैस्ट्रो सर्जन शहर से बाहर हैं। इसलिए उन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में दिल्ली एम्स रेफर करने का फैसला लिया गया।

    शुक्रवार सुबह सीएम त्रिवेंद्र रावत के कहने पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विपुल कंडवाल भी सीएम योगी के पिता का चेकअप करने जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने योगी के पिता को दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के लिए भेजने सलाह दी है।

    अब आनंद सिंह बिष्ट को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा जहां पर उनका आंतों की समस्या का इलाज होगा। उनके साथ देहरादून के एक डॉक्टर भी जाएंगे। इस बारे में दिल्ली एम्स में सूचना दे दी गई है, ताकि वहां कोई दिक्कत न पेश आए।

  • शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में बच्चों को नहीं मिला नाश्ता, अध्यापक-बच्चे हुए बेहोश

    [object Promise]

    मऊः उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग की लापरवाहियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन शिक्षा विभाग की कोई ना कोई चूक उजागर हो रही है, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। ताजा मामला मऊ जिले का है। जहां शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में बच्चों व अध्यापकों को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक भूखे पेट बैठा दिया गया। जिसके चलते बच्चे व अध्यापक बेहोश होने लगे।

  • SBI से उड़ाए 12 साल के बच्चे ने 3 लाख रुपए, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

    [object Promise]

    रामपुर, उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक एक 12 साल के बच्चे ने बैंक से 3 लाख रुपये की चोरी की। घटना रामपुर स्थित एसबीआई ब्रांच की बताई जा रही है।

    बच्चे ने इस चोरी को दिन-दहाड़े अंजाम दिया। बैंक अधिकारियों को पता लगने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज करके खोजबीन शुरू कर दी है।

    चोरी होने के बाद बैंक में हड़कंप मच गया। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो देखा कि, दिन के करीब 12 बजे लाल और काली रंग की कमीज और नीली जीन्स पहने एक बच्चा बैंक के अंदर से हरे रंग का बैग लेकर बाहर आ रहा है। तेजी से बाहर निकलते हुए वह पीछे की तरफ भी देख रहा है।