Category: uttar-pradesh

  • नगर के सभी सभासदों को ‘प्रदीप सिंघल’ ने पर्याप्त मात्रा में सौंपे राशन किट ,सेनेटाइजर और मास्क….

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    मुसाफिरखाना(अमेठी)।।वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जहां जनपद वासी भोजन व अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के निर्देश पर कांग्रेस सिपाहियो ने लगे लकड़ाउन से निरंतर ही अपने वाहनों से दिहाड़ी मजदूर व अन्य जरूरत मंदों तक पहुंच कर राशन वितरण एवं भोजन वितरण के साथ साथ अन्य सामग्री जैसे मास्क, साबुन एवं सेनेटाईजर इत्यादि का वितरण निरंतर जारी है।
    इसी क्रम में नगर पंचायत के सभी दस वार्डो के सभासदों को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के द्वारा शुक्रवार की शाम में पर्याप्त मात्रा में राशन किट के साथ सेनेटाइजर व मास्क को दिया गया। विकासखंड के विभिन्न गांवों में भी जिलाध्यक्ष सिंघल के हाथों द्वारा 300 किटों का वितरण जरूरत मन्द लोगो में किया गया।राशन किट व अन्य सामग्री पाकर जरूरत मन्दो के चेहरे खिल उठे।
    सिंघल ने बताया कि राहुल गांधी ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने वाले योद्धाओं तक उपरोक्त सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी है. उन्होंने बताया कि महामारी से लड़ने वाले वे योद्धा शामिल हैं जो इस आपातकाल में आम जनता की सेवा में लगे हैं।अध्यक्ष ने यह भी बताया कि जिले के नगर पालिका व पंचायतो के सभी सभासदो को भी ऐसे ही सामग्री उपल्ब्ध आगे कराई जायेगी।इस मौके पर मोहित गुप्ता,जय बहादुर यादव,हनुमन्त विश्वकर्मा,सुनील कुमार आदि रहे।

  • कोविड-19 से निपटने/पीड़ितों की सहायता के लिए जिलाधिकारी को सौंपा चेक।

    [object Promise]

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण से निपटने/पीड़ितों की सहायता के लिए ब्लॉक प्रमुख गौरीगंज उमेश सिंह व प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री बृजेश मिश्रा द्वारा रूपये 01 लाख 51 हजार की धनराशि का चेक सीएम केयर फण्ड के नाम से जिलाधिकारी अरुण कुमार को आज भेंट किया। आपदा की इस घड़ी में मानव सेवा हेतु दिये जा रहे पीड़ितों के सहायतार्थ जिलाधिकारी महोदय ने धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि जनता या स्वैच्छिक संस्थाएं कोरोना महामारी के दौरान पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं, एवं प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी व जिलाधिकारी अमेठी के पीड़ित सहायता कोष में दान या चंदा जमा कर पीड़ित व्यक्तियों की सहायता/राहत प्रदान करने में सहयोग करें।

  • कुशीनगर में गुटखे की कालाबाजारी से पडरौना में थोक व्यापारियों की चांदी,व्यापार मंडल के बड़े पदाधिकारियों की चुप्पी समझ से परे

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : लाक डाउन के बीच प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक पाउच वाले गुटखे की बिक्री बदस्तूर जारी है। प्रतिबंध के बाद इसकी जमाखोरी और कालाबाजारी काफी बढ़ गयी है। प्रतिबंध का भय दिखाकर चोरी-छिपे उसे उपलब्ध कराये जाने के बहाने गुटखे के थोक व्यवसायी फुटकर दुकानदारों से अधिक दाम वसूल रहे हैं। जिससे खुले बाजार में पूर्व की तुलना में गुटखे की विभिन्न किस्में दो गुने से तीन गुने दामों में उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है।

    पडरौना नगर के लाकडाउन के बीच बंद गुटखे की बिक्री पर प्रतिबंध लगने के बाद से तो यह बाजार से पूर्णतया गायब हो जाना चाहिए था,लेकिन ऐसा नहीं हो पाया,उल्टे इसका लाभ उठाकर इसके थोक व्यवसायी इस प्रतिबंध की आड़ में अधिक मुनाफा कमाने लगे। विभिन्न गुटखे,पान मसाले व तंबाकू उत्पाद का सेवन करने के आदि हो चुके लोगों की आदतों को तो अनायास बदला नहीं जा सकता। तंबाकू उत्पाद की लत की विवशता का लाभ व्यवसायियों द्वारा इसे चोरी-छिपे उपलब्ध कराकर अधिक कीमत वसूला जा रहा है। इसके सेवन के आदि हो चुके कुछ ग्राहकों ने बताया कि शहर से ग्रामीण अंचलों तक इसकी कमी बताकर प्रतिबंध के नाम पर अधिक कीमत वसूला जा रहा है।

    इन दिनों लाक डाउन लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी मांग अन्य दिनों की तुलना में अधिक हो गयी है। कोरेना महामारी से निपटने के लिए लाकडाउन सिलसिला बढ़ाने के लिए बंद तंबाकू उत्पादों,पान-चाय के आफर से होती है। ग्रामीण क्षेत्र के एक फुटकर विक्रेता ने बताया कि रजनीगंधा का नियत दाम छह रुपये है जो अब चोरी-छिपे ग्राहकों को 30 रुपये तक बेचा जाता है। कमला पंसद की नियत कीमत पांच रुपये है जो पंद्रह रुपये तक में उपलब्ध कराया जाता है। जबकि अन्य  अन्य प्रकार के आने वाले गुटके के दामों में भी दो गुने भाव में उपभोक्ताओं को बेची जा रही है।

    इस तरह जिले के  पडरौना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में  बंद तंबाकू, पुड़िया उत्पाद की बिक्री प्रतिबंध आयात होने के बाद भी चोरी-छिपे जारी है। इसके थोक विक्रेताओं द्वारा इसकी जमाखोरी,कालाबाजारी के माध्यम से चांदी काटी जा रही है। हालांकि पडरौना शहर के ही व्यापार मंडल से जुड़े जिले के जिला अध्यक्ष ऐसे व्यापार संगठन से जुड़े व्यापारियों के जमाखोरी पर लगाम लगाने के बजाय बोलने से भी चुप्पी साधे बैठे हैं ।

  • Delhi से साइकिल पर Bihar के लिए निकला मजदूर, शाहजहांपुर में तोड़ा दम

    [object Promise]

    शख्स की पहचान धर्मवीर कुमार के रूप में हई है, जो दिल्ली में मजदूरी कर के गुजर-बसर कर रहा था. लॉकडाउन (Lockdown) के कारण घर्मवीर 6 अन्य प्रवासियों के साथ साइकिल से बिहार (Bihar) के लिए निकला लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में उसकी मौत हो गई. कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) के तीसरा चरण की घोषणा हो चुकी है. इस बीच एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली (Delhi) में फंसा एक 28 साल का मजदूर साइकिल से ही बिहार (Bihar) के खगड़िया जिले के लिए निकल गया, लेकिन उत्तर प्रदेश (UP) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में उसने दम तोड़ दिया.

    इस शख्स की पहचान धर्मवीर कुमार के रूप में हई है, जो दिल्ली में मजदूरी कर के गुजर-बसर कर रहा था. लॉकडाउन के कारण घर्मवीर 6 अन्य प्रवासियों के साथ साइकिल से बिहार के लिए निकला लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में उसकी मौत हो गई. हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है और उसके सैंपल को कोरोनवायरस के टेस्ट के लिए लखनऊ (Lucknow) के अस्पताल में भेज दिया गया है.

    रात में टोल प्लाजा पर रुके थे सभी मजदूर
    वहीं CO सिटी प्रवीण यादव (Praveen Yadav) ने कहा कि शुक्रवार सुबह दिल्ली-बरेली राजमार्ग (Delhi-Bareilly Highway) पर टोल प्लाजा (Toll Plaza) के पास एक मजदूर की मौत हो गई. सीओ ने कहा, “वे सभी दिल्ली से साइकिल चला कर आ रहे थे और रात में टोल प्लाजा पर रुके थे. वे रात में सोते थे और दिन में साइकिल से अपनी यात्रा करते थे, लेकिन शुक्रवार सुबह सात में से एक मजदूर नहीं जगा तो उन्होंने पुलिस को बुलाया. अब इस मामले की जांच चल रही है.”

    मृतक का ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए भेजा
    शाहजहांपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) आरके गुप्ता ने बताया, “उसके साथ यात्रा कर रहे अन्य लोगों का कहना है कि शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई. एहतियात के तौर पर हमने मृतक का ब्लड सैंपल (Blood Sample) ले लिया है और परीक्षण के लिए भेज दिया है. वे दिल्ली से आए थे और बिहार जा रहे थे.” गुप्ता ने कहा कि उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है.

  • कुशीनगर में आसमान से बरपा कहर,टेंट में सो रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर: जिले के हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं तीन करमहा में आकाशीय बिजली गिरने से घर में सो रहे मां बेटे की मौत हो गई। शुक्रवार को हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं तीन करमहा में सुबह लगभग नौ बजे आई तेज आंधी और हल्की बारिश के साथ कड़क के बिजली कहर ढा निकल गए।

    जिसमें गांव के बाहर पालिथिन का टेंट लगाकर नट बिरादरी के कन्हैया की पत्नी आरती (उम्र 50 वर्ष) अपने पुत्र कृष्णा (उम्र 13 वर्ष) के साथ सो रही थी कि तभी कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 
    घटना की सूचना मिलने पर विधायक पवन केडिया नपाध्यक्ष मोहन वर्मा एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी और कोतवाल हरेंद्र कुमार मिश्र मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

  • मंत्री स्वाति सिंह ने कराया गांवों को सैनिटाइज

    [object Promise]
    सरोजनीनगर । सरोजनीनगर की विधायक और राज्य मंत्री स्वाति सिंह द्वारा बुधवार को क्षेत्र के परवर पूरब सहित तमाम गांवों को सैनिटाइज कराया गया।  ग्रामीण क्षेत्र के लिए उनकी निधि से सरोजनी नगर ब्लॉक को दिए गए टैंकर और ट्रैक्टर द्वारा दिन भर दवा का छिड़काव हुआ। वही शहरी क्षेत्र में भी उनकी गाड़ियां वार्डों को सैनिटाइज करती रही। जिला सहकारी बैंक के पूर्व सभापति नवलेश प्रताप सिंह चौहान व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा की देखरेख में सैनिटाइजर कराने का काम किया गया।
    मंत्री स्वाति सिंह ने गांव को सैनिटाइज कराने के दौरान अपनी टीम के लोगों को इसलिए लगाया ताकि कर्मचारी खानापूर्ति न कर सके और दवा छिड़काव का काम सही तरीके से हो। पूर्व सभापति नवलेश प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने का काम लगातार चलता रहेगा।
    उन्होंने बताया कि लाँक डाउन के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसलिए मंत्री स्वाति सिंह द्वारा गौतम पल्ली स्थित अपने आवास पर राहत कंट्रोल रूम भी खोला गया है, जिसके माध्यम से रोजाना ही बड़ी संख्या में लोगों की मदद की जा रही है।यही नहीं लोगों को लाँक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी लगातार बताया जा रहा है। इस मौके पर किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ,ग्राम प्रधान रोहित शर्मा ,केके सिंह, संजय सिंह चौहान आदि लोग मौजूद थे ।

  • LUCKNOW में कोरोना वायरस के कारण बंद निजी दफ्तरों को बुधवार से खोलने की इजाजत, DM ने आदेश जारी किए

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोरोना वायरस के कारण बंद निजी दफ़्तरों को बुधवार से खोलने की अनुमति दी गई है। दफ्तरों को खोलने की यह अनुमति सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए दी गई है। इस अनुमति के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को पूरी तरह मानना होगा। उल्लंघन करने पर कर्मचारी, प्रबंधक और मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ डीएम ने यह आदेश जारी किए है।

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 2,859 हो गई है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रदेश में वायरस के मामलों की कुल संख्या 2,859 हो गई है। अभी 1862 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    अबतक इस वायरस से इलाज के बाद कुल 944 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं।’’ प्रसाद ने बताया कि 20 प्रयोगशालाएं पूरी तरह से काम कर रही हैं । कल 3355 लोगों के नमूने लिए गए थे और प्रयोगशालाओं को 3521 नमूने जांच के लिए भेजेंगे।

  • लखनऊ में फिर आए 5 नए मामले, यूपी में अब तक 53 लोगों की मौत

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रदेश में अब तक 53 लोगों की मौत हो गई। रविवार को यह संख्या 43 थी। दो दिनों सोमवार व मंगलवार को मिलाकर 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी है। मंगलवार को मेरठ में एक कोरोना मरीज ने जान गंवा दी, जहां अब तक 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। झांसी में भी कोरोना से पहली मौत हुई है। वहीं आगरा में 14, मुरादाबाद में 7, गाजियाबाद, कानपुर नगर में 5, मथुरा में 4, फिरोजाबाद में 2-2, कानपुर देहात, अमरोहा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, श्रावस्ती में एक-एक मरीज की जान जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में 65 प्रभावित जिलों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2859 हो गई है।

    सोमवार को लखनऊ में कई दिनों बाद कोरोना का मामला सामने न आने से डॉक्टरों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर 5 नए पॉजिटिव मामलों ने चिंता बढ़ा दी। इसमें कैसरबाग के संक्रमित किराना स्टोर के घर के चार सदस्य व एक अन्य शामिल हैं। यह लालबाग के सब्जी वाले के संपर्क में आये थे। ऐसे में राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 246 पहुंच गई है। जिसमें शहर निवासी 164 हो गए हैं। आगरा में भी कोरोना संक्रमित मामले सामने आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आगरा अभी भी पहले स्थान पर है। मंगलवार को यहां कुल संक्रमितों की संख्या 630 हो गई है। वर्तमान में यूपी में 1862 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक कुल 944 पॉजिटिव मरीज स्वास्थ होकर घर लौट चुके हैं।

    आगरा में 630, कानपुर नगर में 266, लखनऊ में 246, सहारनपुर में 205, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 180,फिरोजाबाद में 158, मेरठ में 139, मुरादाबाद में 116, गाज़ियाबाद में 94, वाराणसी में 64, बुलंदशहर में 55, रायबरेली, हापुड़ में 44, अलीगढ़ में 42, मथुरा में 31, अमरोहा, बस्ती में 32, बिजनौर में 34, शामली में 27 , रामपुर में 25, संतकबीरनगर में 26, मुज़फ़्फरनगर में 24, सीतापुर में 20, संभल में 19, बागपत में 17 और बदायू में 16 है।

    वहीं बहराइच में 15, प्रतापगढ़-एटा में 11, औरैय्या में 12, बरेली, प्रयागराज, में 10-10, झांसी, में 9, जौनपुर, आजमगढ़ में 8-8 पाए गए। बाँदा-कन्नौज-मैनपुरी-हाथरस-श्रावस्ती-महराजगंज में 7-7, गोंडा-ग़ाज़ीपुर में 6-6, लखीमपुरखीरी- इटावा में 4, पीलीभीत-मिर्जापुर-कासगंज-जालौन-गोरखपुर-सुल्तानपुर, में 3-3, हरदोई-कौशाम्बी, गोंडा-सिद्धार्थनगर-भदोही-उन्नाव-बाराबंकी-महोबा-कानपुर देहात-देवरिया में दो-दो, शाहजहांपुर-मऊ-बलरामपुर- अयोध्या में एक-एक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • UP : तेज आंधी व बारिश ने जमकर मचाई तबाही, 10 की मौत

    [object Promise]

    लखनऊ । अवध के लगभग सभी जिलों में मंगलवार दोपहर तेज आंधी व बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़ धराशाई हो गये। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी जानकारी मिली है। सीतापुर में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं बाराबंकी में दो और अयोध्या, अंबेडकरनगर और रायबरेली में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।

    सीतापुर में दोपहर एक बजे आसमान में काले बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते तेज हवा आंधी में तब्दील हो गई। मछरेहटा के नई बस्ती में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु गुप्ता (45) आंधी के तेज थपेडे़ से चोटिल हो गईं, उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वहीं, तेज आंधी चलते अलग-अलग इलाकों में दीवार गिरने से राम शंकर (63), श्रीधर (50), बृजेश कोरी (30), शिवप्यारी (65) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये।

    अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव में बरसात के दौरान विद्युत पोल गिरने से उसके नीचे दबकर 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाराबंकी में कोठी व सुबेहा थाना क्षेत्र छप्पर व पेड़ के नीचे दबकर वृद्व व महिला की मौत हो गई और मां-बेटी घायल हो गईं।

  • Corona in Kushinagar: कानपुर से जीजा के साथ आईं लड़की को कोरोना पॉजिटिव,कुशीनगर में हड़कंप

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। अब कुशीनगर जनपद भी कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां 16 साल की एक किशोरी कोरोना संक्रमित मिली है। इसका खुलासा होते ही जिले में हड़कंप मच गया है।
    डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की यह किशोरी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कानपुर के आसरा आवास कॉलोनी में रह रही थी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया का रहने वाला उसका जीजा,जो पेशे से ट्रक चालक है,उसे ट्रक में बैठाकर दो दिन पहले अपने घर लाया था।
    इसका पता चलते ही उसे तथा उस परिवार के अन्य लोगों को आइसोलेट कर उनका नमूना बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार की देर रात रिपोर्ट आई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
    सील किए जाएंगे दो गांव
    डीएम ने बताया कि किशोरी के बेलवनिया निवासी जीजा और उसके परिवार वालो के साथ किशोरी के गांव नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव को सील कराया जाएगा। उसके परिवार वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है।