Category: uttar-pradesh

  • न्याय के मंदिर आखिर जनता के लिए कब तक बंद रहेंगे, न्याय व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू

    [object Promise]

    प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट व प्रदेश की सभी निचली अदालतों को कोरोना वायरस महामारी से बचाव के चलते बंद हुए लगभग एक माह से ऊपर हो रहा है । हाईकोर्ट व प्रदेश की निचली अदालते अधिकारिक रूप से 3 मई तक बंद है। देश व्यापी लॉकडाउन के चलते बंदी का असर कार्यपालिका, विधायिका से भी अधिक न्यायपालिका पर पडा है। केवल कार्यपालिका एवं प्रशासनिक अमला अपना काम करने मे लगा है। विधायिका भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। परन्तु न्यायपालिका में लाक डाउन का सबसे ज्यादा असर दिखायी दे रहा है। इसके नियमित रूप से काम पर लौटने की आस अभी भी कम दिख रही है ।

    कहने को तो अतिआवश्यक मुकदमो की सुनवाई की जा रही है। बिना पर्याप्त बहस सुनवाई क्या न्याय प्रक्रिया के मानकों को पूरा कर रही है। यह अहम सवाल है। जनता के लिए सर्व सुलभ रहने वाली न्यायपालिका की बंदी ने जनता को अदालतों में सुनवाई का अवसर देने के उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर दिया है । यही कारण है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकीलों में अब प्रदेश की न्याय व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है ।

    हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संविधानविद एएन त्रिपाठी का कहना है कि चीफ जस्टिस को खुली अदालत में सीमित संख्या में कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई की व्यवस्था करनी चाहिए। जांचोपरान्त वकीलों का हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाय। केवल वही वकील कोर्ट में जाए जिनका केस लगा हो। वकीलों के चेम्बर्स बार एसोसिएशन कैन्टीन आदि सार्वजनिक बैठने के सभी स्थानों को यदि बंद रखा जाएगा तो हाईकोर्ट परिसर में भीड़ एकत्र नहीं होगी और वकील अपने केस की बहस कर सीधे अपने घर वापस आ जाएंगे।

    त्रिपाठी ने कहा कि सोसल एवं फिज़िकल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए अदालतों में कम संख्या में मुकदमे लगाये जाय और खुली अदालत में सुनवाई कर न्याय देने की स्थापित परंपराओं का पालन किया जाय।अनिश्चित काल के लिए न्याय के मंदिर को जनता के लिए बंद नही रखा जाना चाहिए । विशेष कर तब जब लोकतंत्र के अन्य स्तंभ काम कर रहे हो ।

  • पूरनपुर रम्पुरा SWC के गोदाम का ठेकेदार अवनीश अवस्थी गेहूं लड़े ट्रकों से कर रहा है अवैध वसूली 7 रु प्रति कुन्तल

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली
    पूरनपुर रम्पुरा ठेकेदार अबनीश जयसबाल द्वारा अपने गुरगो से सेन्टर से आये गेहूं लदे ट्रको से जबरन बसूली करते वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल- रम्पुरा/पूरनपुर/पीलीभीत
    एस0डव्लू0सी0 गोदाम रम्पुरा पूरनपुर मे लेबर ठेकेदार अबनीश जयसबाल द्वारा अपने गुरगो से सेन्टर से आये गेहूं लदे ट्रको से जबरन बसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

    पैसे न देने पर ड्राईबरो से मारपीट धमकी और आपको बताते चलें बात यहीं पर खत्म नहीं होती अगर ट्रक ड्राइवरों द्वारा पैसे न देने की बात कही जाती है तो ठेकेदार लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है। साथ ही यह भी साफ करता चलूं कि यहां पर अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से अधिकारी व ठेकेदार 7रू कुन्तल की अबेध बसूली करते आ रहे हैं और जो भी आवाज उठाने का प्रयास करता है ।

    उसकी आवाज दवा दी जाती है। लेकिन इस प्रकार से अवैध वसूली का धंधा कब तक चलेगा  किसी ना किसी दिन तो किसी को आवाज उठानी ही पड़ेगी अगर ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नहीं होगा  जब किसी दिन हो सकती है बडी घटना।जिम्मेदार मौन बने हुए हैं जबकि उगाही का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिर भी जिम्मेदारों के ऊपर कोई असर नही होता इससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि ये सब उगाही पूरे तंत्र की मिलीभगत से चलती है ऊपर से नीचे तक ।

  • पर्दे के पीछे से मदद कर रहे कोरोना योद्धा

    [object Promise]
    लखनऊ बीकेटी/लखनऊ। कोरोना नामक वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं। डॉक्टर ,समाजसेवी,आला अधिकारी अपनी जी जान लगाकर इस को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह से कोसिस कर  जिसके लिये सभी समर्पित हैं। इसी तरह आपातकालीन सेवा में लगी एंबुलेंस भी लगातार इसमें अपना योगदान दे रही हैं।
    बीकेटी के अंतर्गत  सरकारी अस्पताल में   चल रही ए एल एस ,108, 102 की पांच  एंबुलेंस लगातार तीमारदारों को लाने ले जाने जीवन देने का कार्य कर रही हैं। इनके कोषाध्यक्ष सोनू ने बताया कि हमारी भी जिम्मेदारी है कि तीमारदारो  को जल्द से जल्द उनके मंजिल तक पहुंचाये, जिसमें हमारी टीम पूरी जी जान से मेहनत कर इस घातक  महामारी  को रोकने में सहयोग कर रही है।
    बता दे एंबुलेंस इससे पहले भी वरदान साबित हो रही थी लेकिन इस समय की तो बात ही और है लगातार बढ़ रहे वायरस को देखते हुए एंबुलेंस का जनता के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। सोनू की टीम मे जितेन्द्र मिश्रा,इन्द्रेश यादव,विनोद कुमार लगभग 13 लोग है जो की दिन रात जनता के लिये समर्पित है। जानकारी के मुताबिक अभी हाल ही में राम सागर मिश्रा अस्पताल से 32 जमातियो को  पर्दे के पीछे मदद कर रहे कोरोना  योद्धाओं ने उनकी मंजिल तक पहुँचाया था। उन्होने बताया आगे भी इनकी टीम ऐसे ही मदद करती रहेगी।

  • लाकडाउन व धारा 144 IPC का उल्घंन करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार।

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। आज पुलिस अधीक्षक जनपद अमेठी के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के मार्ग दर्शन में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम जनपद अमेठी द्वारा धारा 144 IPC का उल्घंन व लाकडाउन शान्ति व्यवस्था एंव रोकथाम जूर्म जरायम व कोरोना कोविड19)) मे मामूर होकर गांधी पार्क के समाने रोड मुसाफिरखाना पर मौजूद था कि जरिये उचित माध्यम सूचना पर सब्जी मन्डी गली राम जानकी मन्दिर कस्बा मु0खाना 06 अभियुक्त 1-सुखराम यादव पुत्र राम अवध यादव नि0सूरपुर काशीपुर थाना मु0 खाना अमेठी 2-मोइस अहमद पुत्र रईस अहमद नि0 पूरे काजिम अली मजरे जाखा शिवपुर थाना मु0 खाना अमेठी 3-अजय प्रताप सिंह पुत्र गजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजवन्त बहादुर सिंह नि0 सूखीवाजगढ थाना जामो जनपद अमेठी 4-रामचन्द्र पुत्र हरिशचन्द्र नि0 औरंगाबाद थाना मु0खाना अमेठी 5-शिव दर्शन पुत्र शिवमोहन नि0 पिण्डारा करनाई थाना मु0खाना अमेठी 6-वसीम पुत्र वशीर नि0 सोहगौली थाना कुडवार जनपद सुलतानपुर को जिन्हे हिकमत अमली समय करीब 10.40 AM बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 134/20 धारा 188/269 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
    1- सुखराम यादव पुत्र राम अवध यादव नि0सूरपुर काशीपुर थाना मु0 खाना अमेठी
    2- मोइस अहमद पुत्र रईस अहमद नि0 पूरे काजिम अली मजरे जाखा शिवपुर थाना मु0 खाना अमेठी
    3- अजय प्रताप सिंह उर्फ राजवन्त बहादुर सिंह पुत्र गजेन्द्र प्रताप सिंह नि0 सूखीवाजगढ थाना जामो जनपद अमेठी
    4- रामचन्द्र पुत्र हरिशचन्द्र नि0 औरंगाबाद थाना मु0खाना अमेठी
    5- शिव दर्शन पुत्र शिवमोहन नि0 पिण्डारा करनाई थाना मु0खाना अमेठी
    6- वसीम पुत्र वशीर नि0 सोहगौली थाना कुडवार जनपद सुलतानपुर

    गिरफ्तारी टीमः-
    उ0नि0 शत्रुधन यादव थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    उ0नि0 हरिलाल यादव थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    का0 सुरेश मिश्रा थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    का0 विजेन्द्र बर्मा थाना मु0खाना जनपद अमेठी

  • Coronavirus : CM YOGI ने UP की सीमाओं को पूरी तरह सील करने के दिए निर्देश

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को निर्देश दिए कि प्रदेश की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया जाए और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बगैर अनुमति कोई प्रदेश में आने नहीं आ पाये और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों तथा नगरों के पार्षदों से संवाद स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित कराया जाए कि कोई भी चोरी-छिपे प्रदेश में नहीं आ सके।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली से अब तक लगभग चार लाख प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों तथा हरियाणा से 12 हजार श्रमिकों की प्रदेश में सुरक्षित वापसी हो चुकी है। इसी प्रकार अन्य राज्यों से भी चरणबद्ध रूप से प्रवासी श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित करायी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। कोविड-19 के कारण बाधित आर्थिक गतिविधियों से प्रभावित श्रमिकों व कामगारों के हित में राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। अन्य राज्यों से प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों की चरणबद्ध वापसी के लिए प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठा रही है।

    मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक बार में एक राज्य के प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश में वापस लाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि वापस आये सभी श्रमिकों का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। स्वस्थ श्रमिकों को राशन किट के साथ 14 दिन के पृथक-वास के लिए घर भेजा जाए, जिनके स्वास्थ्य में कमी मिले, ऐसे श्रमिकों और कामगारों को क्वारंटीन सेन्टर में रखकर उपचार की व्यवस्था की जाए।

    प्रदेश की सीमाओं को पूरी तरह सील करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि बगैर अनुमति कोई प्रदेश में आने नहीं पाये। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों तथा नगरों के पार्षदों से संवाद स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित कराया जाए कि कोई भी चोरी-छिपे न आये। बैठक में योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया गया कि लखनऊ स्थित तीन संस्थानों में जांच कार्य के लिए माइक्रो बायोलॉजिस्टि सहित अन्य मानव संसाधन उपलब्ध करा दिया गया है। इन संस्थानों में शनिवार से जांच कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों, डेन्टल कॉलेजों तथा नर्सिंग कॉलेजों में आवश्यकतानुसार एल-1, एल-2 चिकित्सालय स्थापित करने की कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने जनपद आगरा और कानपुर नगर में अतिरिक्त प्रशासनिक एवं डेडिकेटेड मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि रोडवेज बसों के चालकों को मास्क तथा ग्लव्स उपलब्ध कराए जाएं।

  • आर्किटेक्ट इंजीनियर घूम-घूम कर बांट रहे थे खाना, अब निकले कोरोना पाॅजीटिव, सैकड़ों लोग दहशत में !

    [object Promise]

    प्रयागराज । कोरोना पॉजिटिव पाए गए लूकरगंज के आर्किटेक्ट ने लॉकडाउन के दौरान शहर में घूम-घूम कर सैकड़ों लोगों को खाना बांटा है। चाहे चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी हों या फिर बस्तियों में राहत के इंतजार में टकटकी लगाए लोग। वे ऐसे लोगों के बीच सुबह से शाम तक खाना पहुंचाते थे। इस दौरान वह कहां-कहां और कितने लोगों के संपर्क में आए? यह सवाल अब पहेली बन गया है। फिलहाल अब उनकेकोरोना पॉजिटिव आने के बाद सैकड़ों लोग दहशत में हैं।

    लूकरगंज के आर्किटेक्ट लॉकडाउन के दौरान शहर के कई इलाकों में जरूरतमंदों को लगातार खाना बांट रहे थे। वह कब और कैसे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए, इसे लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बीते 15 अप्रैल को उनका एक करीबी रिश्तेदार दिल्ली से ई-पास के जरिए लूकरगंज स्थित उनके घर पर आया था। इसके बाद 28 अप्रैल से उन्हें हल्के बुखार और जुकाम की शिकायत होने लगी। इसके बाद बुधवार को वे कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर पर चले जांच कराने के लिए गए। बृहस्पतिवार को उनका स्वाब सैंपल मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है।
    लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद के लिए लगातार जूझते रहने की वजह से उनको कोरोना योद्धा के तौर पर सराहा जा रहा था। बताते हैं कि वह सुबह से शाम तक लोगों को खाना बांटते थे। सुबह वह जब घर से निकलते थे, तो कोई भी ऐसा चौराहा नहीं होता था, जहां रुककर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बिस्कुट व पानी की बोतलें न देते रहे हों। इसके अलावा लूकरगंज, करेली, लीडर रोड, अब्दुल्ला मार्केट, नखास कोहना, परेड समेत कई इलाकों में वह नियमित जरूरतमंद लोगों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को खाने के पैकेट पहुंच रहे थे। अब उनकेकोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ऐसे लोगों के माथे पर बल पड़ गए हैं।

  • जनपदों में पीपीई किट पहुंचने में न हो देरी, जरूरत पड़े तो करें हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल : योगी आदित्यनाथ

    [object Promise]

    लखनऊ । कोरोना वायरस (Coronavirus) की जांच व इलाज में जुटे डॉक्टरों और स्टाफ के बचाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) लगातार चिंतित हैं. कोरोना वायरस से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को बचाने के लिए योगी सरकार हर वो कदम उठा रही है, जो जरूरी है. प्रदेश के कोविड अस्पतालों में पीपीई किट और एन 95 मास्क की उपलब्धता समय से पूरी हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि जरूरत पड़े तो पीपीई किट्स (PPE Kits) और एन 95 मास्क को पहुंचाने में स्टेट हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करें ।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि स्वास्थ्यकर्मियों को उत्तर प्रदेश में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को टीम 11 की समीक्षा बैठक के दौरान ये साफ कर दिया कि अगर पीपीई किट और एन 95 मास्क को दूसरे जनपदों में भेजने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत है तो उसके लिए स्टेट हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर सड़क मार्ग से पीपीई किट्स (PPE Kits) लाने में देरी हो रही है तो खाली खड़े स्टेट हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल करके उन्हें जल्दी मंगाइए ।

    गौरतलब है कि कोरोना से हर स्तर पर लड़ाई के लिए यूपी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. बता दें कि इससे पहले भी योगी सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के हितों के लिए कई अहम फैसले कर चुकी है. योगी सरकार ने स्वास्थकर्मियों पर हुए पथराव पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए थे ।

    यही नहीं सीएम योगी ने हॉटस्पॉट एरिया में जांच या इलाज के लिए जाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को पुलिस प्रोटेक्शन भी दिया है. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने में जुटे कोरोना वारियर्स   की सुरक्षा की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. एपिडेमिक डिजीज एक्ट (महामारी बीमारी कानून), 1897 में बदलाव कर दंड को और सख्त कर दिया है ।
    दोषियों को अब 7 साल की सजा और 5 लाख तक का जुर्माना भी भुगतना होगा ।

  • कुशीनगर में पडरौना कोतवाल द्वारा भेजे गए भोजन सामग्री को पुर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुशवाहा ने बांटा

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कोरोना के महामारी के बीच हुए पूरे देश में लाख डाउन के दौरान कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के सिधुआ मिश्रौली गांव में वार्ड संख्या 62 से पुर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुशवाहा ने गरीब लोगों बीच पहुंच जरूरत कि सामग्री वितरण किया। इस दौरान सुधीर कुशवाहा अगुवाई में इस आपदा की घड़ी में पडरौना क्षेत्र के गांव सिधुआ मिश्रौली में गरीबों को भोजन सामग्री दी।

    पडरौना क्षेत्र के सिधुआ मिश्रौली गांव में भोजन सामग्री में पडरौना कोतवाल पवन कुमार सिंह,मन्टु बाबा,बी.के कुशवाहा,गोल्डेन कुशवाहा,पूर्व प्रधान सिंधुआ मिश्रौली उम्मीदवार रहे अशोक उर्फ गुड्डू यादव,उमाशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने क्षेत्र में बाँटी राहत सामग्री

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना/अमेठी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में जरूरतमंदों के लिए निकला सेवारथ राहत सामग्री का वितरण लगातार समाज के सहयोग से जारी है माननीय सह जिला संघचालक प्रेम बहादुर तिवारी एवं जिला सेवा प्रमुख बलराम कुमार नगर कार्यवाह अंशुमान संपर्क प्रमुख विवेक अग्रहरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राहुल कौशल विद्यार्थी बंटी कसौधन आदि के अथक प्रयास से राहत सामग्री के पैकेट तैयार किए गए एवं उनका वितरण किया गया विदित हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती संगठन द्वारा तीन चरणों में सहायता सामग्री का वितरण हो चुका है आज चौथे चरण में विधवा बेरोजगार बाहर से आए फंसे बंधु दादरा में आटा चक्की फटने से पीड़ित बंधु को वरीयता देखकर राहत सामग्री बाटी गई

  • लॉकडाउन में अभी नहीं खुलेंगी UP में शराब की दुकानें, सीएम योगी आदित्यनाथ लेंगे अंतिम फैसला

    [object Promise]

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान शराब की दुकानों को खोलने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बारे में अंतिम फैसला प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने देशभर में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है लेकिन ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ ढील दी गई है। लॉकडाउन में शराब और पान की दुकाने खुलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है, हालांकि यह खबर सिर्फ ग्रीन जोन वाले जिलों के लिए ही है।

    ग्रीन जोन में खुलेंगी शराब औऱ पान की दुकानें

    केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन जोन जिलों में शराब और पान की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि शराब की दुकानों और पान की दुकानों को एक दूसरे से न्यूनतम 6 फीट की दूरी सुनिश्चित करते हुए ग्रीन जोन में कार्य करने की अनुमति दी जाएगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि दुकान पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति मौजूद न हों। हालांकि उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानें खुलेंगी या नहीं, इसका फैसला नहीं हो पाया है।

    गुरुवार शाम तक सामने आए थे 2203 मामले
    उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 69 नए मामले सामने आए थे और इसके साथ राज्य में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 2,203 हो गई। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, ‘प्रदेश में अब भी 1651 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 39 लोगों की मौत हो गई है।’ अवस्थी ने बताया कि कुल 513 लोग पूर्णतया ठीक होकर घर जा चुके हैं।