Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर में ब्राह्मणों ने अपने अपने घरों में भगवान परशुराम की जयंती मनाई

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर ब्राह्मणों ने अपने अपने घर पर ही भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया। बताते चलें कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिलाध्यक्ष पण्डित राजेश पाण्डेय ने परशुराम जयंती पर सभी ब्राह्मण बन्धुओं से अपने घर पर ही भगवान परशुराम की जयंती मनाने का आह्वाहन किया था। बताते चलें कि परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर कुशीनगर जिले के पडरौना नगर में हरवर्ष परशुराम जयंती समारोह का आयोजन होता है, इसी के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) कुशीनगर इकाई द्वारा परशुराम जयंती समारोह का आयोजन होना था, लेकिन कोरोना वायरस से फैली महामारी से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन घोषित है।

     

    अतः किसी स्थान पर किसी भी प्रकार का आयोजन निषेध है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के कुशीनगर जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने जिले भर के सभी ब्राह्मण बन्धुओं से यह अपील किया था कि 26 अप्रैल 2020 को परशुराम जयंती के दिन अपने अपने घरों पर ही भगवान परशुराम जी के तस्वीर पर पुष्पार्चन कर उनकी पूजा करें तथा परशुराम जयंती मनायें। जिलाध्यक्ष के इसी आह्वाहन पर जिले भर में अलग अलग जगहों पर ब्राह्मण बन्धुओं ने अपने अपने घरों में भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्पार्चन कर उनकी पूजा की।

     

    अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने भी अपने घर पर भगवान परशुराम की फ़ोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके सामने दीप प्रज्वलित कर भगवान से विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि दिन में भगवान परशुराम जी का विधि विधान से पूजा करने के बाद रात में 8 बजकर 21 मिनट पर अपने घरों में सरसों के तेल का दीप प्रजवल्लित करके कम से कम 5 मिनट तक शंख ध्वनि करें तथा भगवान परशुराम जी से इस वैश्विक महामारी को खत्म करने के लिए प्रार्थना भी करें।

  • 1500 लंच पैकेट व राशन हिन्दू सेना ने किया वितरण

    [object Promise]

    उन्नावभगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हिन्दू सेना के प्रदेश महामंत्री अमित शुक्ला ने किया विधिवत पूजन भगवान को भोग लगा कर विभिन्न क्षेत्रों में 1500 लंच पैकेट व राशन का  वितरण किया । भूख टीम को दिए को भी  400 लंच पैकेट  देने के साथ ही जिले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कोरोना वारियर्स को भी लंच पैकेट व पानी की बोतल का  वितरण किया गया। इस अवसर पर हिन्दू सेना को सम्बल प्रदान किया ।

    आजाद ग्रुप ने जिसमे मुख्य रूप से मीत अग्निहोत्री, मोनू दीक्षित, गोलू मिश्रा, सोनू बाजपेई, सुनील मिश्रा, पप्पी शुक्ला, कुलदीप बाजपेई, मानस शुक्ला, सौरभ शर्मा, अभय मिश्रा, अंकुर चौहान, आर्यन राणा, अनुज सिंह, अर्पित दीक्षित, आलोक शुक्ला, सागर तिवारी, अमित द्विवेदी ने सहयोग दिया ।

  • कामगार श्रमिको, मजदूरो के आगमन पर जनपद में नये अस्थायी आश्रय स्थल कोरंटाइन कैम्प स्थापित करने व कम्यूनिटी किचन तथा कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था

    [object Promise]

    उन्नाव । जिलाधिकारी लाॅकडाउन में जनपद स्तर पर प्रत्येक दिन आम जन मानस को सुविधाये उपलब्ध कराये जाने एवं किये गये कार्यो की हकीकत परखने एवं सुधार करने के उद्देश्य से 11 समितियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कोरोना वायरस से बचाव एवं आम जन के स्वास्थ्य सम्बन्धित आदि पर चर्चा की गई। कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद में अन्य प्रान्तो से कामगार श्रमिको, मजदूरो के आगमन पर जनपद में नये अस्थायी आश्रय स्थलकोरंटाइन कैम्प स्थापित करने व कम्यूनिटी किचन तथा कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार विकास भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दियें।

     

    जिलाधिकारी ने नये अस्थायी आश्रय स्थल कोरंटाइन कैम्प स्थापित करने व कम्यूनिटी किचन तथा कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने के उद्देश्य से समन्वय स्थापित करने एवं उनके रूकने की समस्त व्यवस्थायें कराने के उद्देश्य से राजेश कुमार प्रजापति मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के बाहर रह रहे प्रवासी श्रमिक व्यक्ति बडी संख्या में अपने घर आने की प्रबल सभांवना के दृष्टिगत जनपद में अस्थापित आश्रय स्थलों में 14 दिन तक के लिये क्वारंटाइन किया जाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में न्यूनतम 15 हजार व्यक्त्यिों को ठहराने की व्यवस्था करायी जाने के उद्देश्य से तहसील एवं ब्लाॅक वार आश्रय स्थल क्वारंटाइन कैम्प की व्यवस्था करायी जाने को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

     

    जनपद के महात्मा गांधी इन्टर काॅलेज सफीपुर, इन्द्ररा गांधी  राजकीय महाविद्यालय बाॅगरमऊ, माॅ वैष्णो गेस्ट हाउस मरहाला चैराहा गंगाघाट, श्यामलाल इन्टर काॅलेज नवाब गंज, हीरा गार्डेन गेस्ट हाउस उन्नाव, यूनिक रिसार्ट पूरन नगर उन्नाव को आस्थायी आश्रय स्थल  बनाये गये है। सम्बन्धित अधिकारी स्वास्थ्य-परीक्षण टीम, किचन की व्यवस्था, जलापूर्ति, विद्युत, सुरक्षा तथा परिसर व शौचालय की साफ-सफाई हाऊस कीपिंग सैनिटाइजेशन व्यवस्था, सोशल डिस्टैसिंग के साथ-साथ श्रमिको की सुविधा के लिये श्रम विभाग के कर्मचारियों द्वारा उसी अस्थायी आश्रय स्थल क्वारंटाइन कैम्प पर आये हुये श्रमिको का पंजीकरण किया जायेगा तथा उनके खाते में एक-एक हजार रूपये की धनराशि भेजे जाने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने ने बताया कि शासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार तैनात अधिकारियों के द्वारा नियमों का अक्षरशः पालन कराया जायेगा।

     

    14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण कर एवं व्यक्ति के स्वस्थ पाये जाने पर अपने निवास स्थान पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक सप्ताह के उपयोगार्थ निःशुल्क कच्ची खाद्य सामग्री किट उपलब्ध करायी जायेगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक  विक्रान्त वीर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह  राकेश कुमार गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारी गण आदि उपस्थित थे। 

  • मेयर ने लगाई CM YOGI से मदद की गुहार, आगरा बन सकता है देश का वुहान

    [object Promise]

    आगरा। कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी के आगरा शहर में भयानक रूप लेने की चेतावनी जारी करते हुए शहर के मेयर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm yogi adityanath) को एक पत्र लिखकर तुरंत कदम उठाने की अपील करने के साथ ही कहा है कि आगरा, देश का वुहान बन सकता है। शहर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का दावा करते हुए मेयर नवीन जैन ने शहर में कोरोना की स्थिति और जिला प्रशासन की लचर कार्रवाई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र में उन्होंने लिखा है, ‘मैं बहुत दुखी मन से आप को पत्र लिख रहा हूं कि मेरा आगरा अत्यधिक संकट के दौर से गुजर रहा है। आगरा को बचाने के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। स्थिति अत्यधिक गंभीर हो चुकी है। इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे आगरा को बचा लीजिए, बचा लीजिये।’ महापौर ने यह पत्र 21 अप्रैल को लिखा था जो 25 अप्रैल की रात्रि से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    पत्र में मेयर ने आगे लिखा है, ‘आगरा, देश का वुहान बन सकता है। स्थानीय प्रशासन नाकारा साबित हुआ है। हॉट स्पाट एरिया में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में कई-कई दिनों तक जांच नहीं हो पा रही। न ही मरीजों के लिए भोजन पानी का उचित प्रबंध हो पा रहा. स्थिति विस्फोटक है।’ इस पत्र में मेयर ने शहर में कोरोना के बिगड़ते हालात और आम जनमानस को होने वाली परेशानी के लिए सीधे-सीधे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

    यहां यह जिक्र करना जरूरी है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तैयार किया गया आगरा मॉडल काफी कारगर साबित हुआ था। इस मॉडल की मदद से प्रशासन ने जिले में कोरोना की चेन को तोड़ दिया था। खुद स्वास्थ्य विभाग ने आगरा मॉडल की तारीफ करते हुए अन्य राज्यों से इस मॉडल का अनुसरण करने की अपील की थी। यह बीमारी चीन के वुहान शहर से शुरू हुई थी और वहां इस बीमारी का भयानक रूप सामने आया था।

    यह वीडियो देखें:

  • दुष्कर्म के वांछित पर कुर्की की नोटिस

    [object Promise]

    शुक्लागंज/उन्नाव। नगर के कंचन नगर निवासी एक युवक पर पिछले वर्ष गंगाघाट कोतवाली मे दुष्कर्म का मामला पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी को कई बार गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। न्यायालय ने आरोपी युवक के विरुद्ध कुर्की की नोटिस
    जारी किया है। गंगाघाट कोतवाली में पिछले वर्ष कंचन नगर निवासी मनिया उर्फ अविनाश पुत्र मुन्नीलाल गौतम के विरुद्ध दुष्कर्म जान से मार देने की धमकी में मुकदमा 612/19 पंजीकृत है।

     

    आईपीसी की धारा 376,506 के तहत पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया था। आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आ रहा है। न्यायालय मे आरोपपत्र दाखिल होने के उपरांत भी युवक न तो पुलिस की पकड़ में आया है और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किया लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी शतीस गौतम ने आरोपी युवक के विरुद्ध न्यायालय से सीआरपीसी की धारा 82 के अंतर्गत नोटिस प्राप्त कर आरोपी युवक के घर पर एक प्रति चस्पा करा दिया है। और मोहल्ले में आरोपी के बारे मे डुगडुगी पिटवाकर लोगो को आरोपी के बारे में जानकारी करा दिया है।

     

    धारा सीआरपीसी 82 के अंतर्गत अगर युवक न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि मे आत्मसमपर्ण नही करेगा तो युवक के घर की कुर्की करा दिया जाएगा। कुर्की होने के बावजूद अगर युवक न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होता है। तो उसे कानून द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। अब देखना ये होगा की आरोपी आखिर कानून के हत्थे कब चढ़ेगा।

  • जिलाधिकारी द्वारा निरंतर सीमावर्ती जनपदों के बॉर्डरों का निरीक्षण कर लाकडाउन का पालन करने के दिए जा रहे हैं निर्देश

    [object Promise]

    डीएम व एसपी ने थाना जगदीशपुर अंतर्गत आमघाट थौरी बॉर्डर का किया निरीक्षण।

    ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करने के दिए निर्देश।

    लाकडाउन का उल्लंघन करने पर फार्मासिस्ट के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करने के निर्देश।

    ड्यूटी पर तैनात न रहने पर सहायक विकास अधिकारी को-ऑपरेटिव पर एफ0आई0आर0 दर्ज करने के निर्देश।

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी । कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से थाना जगदीशपुर अंतर्गत आमघाट थौरी बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। साथ ही सीमावर्ती जनपदों से ड्यूटी कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जनपद में ही रह कर ड्यूटी करें। इस दौरान सीमावर्ती जनपद से ड्यूटी पर जा रहे हैं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिंहपुर के फार्मासिस्ट सुनील कुमार पर जिलाधिकारी ने लाकडाउन का उल्लंघन करने पर एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिए वही बॉर्डर पर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात आलोक कुमार दूबे सहायक विकास अधिकारी को-ऑपरेटिव मौके पर ड्यूटी पर तैनात न मिलने पर एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा निरंतर सीमावर्ती जनपदों के बॉर्डरों का निरीक्षण किया जा रहा है एवं तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को लगातार लाकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं, पूर्व में भी जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण कर चेतावनी दी गई बावजूद इसके भी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सीमावर्ती जनपदों से ड्यूटी करने एवं लाकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

  • Prayagraj में फंसे छात्रों को उनके घर तक पहुंचाएगी Yogi Sarkar

    [object Promise]

    लखनऊ। राजस्थान के कोटा से छात्रों को लाने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार अब अगले दो दिनों में प्रयागराज में फंसे प्रतियोगी छात्रों को उनके घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए 300 रोडवेज बसों का इंतजाम किया गया है जो प्रयागराज में तीन स्थानों से चलेंगी। अपर मुख्य सचिव, गृह व सूचना एवं प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि बताया कि हरियाणा से अब तक करीब 12 हजार मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाया जा चुका है।

    इन सभी को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कोविड अस्पतालों की क्षमता बढ़ाया जा रहा है। हर जिले में 15-25 हजार की क्षमता के क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे। जिलों में मास्टर ट्रेनर तैनात किये जाएंगे। कोरोना अभियान में शिक्षकों की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक मई 2020 से सभी जरूरतमंदों को पुनः खाद्यान्न का वितरित किया जाएगा। इसमें सभी जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराया जाएगा।

  • बाराबंकी में महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म

    [object Promise]
    बाराबंकी।
     एक तरफ जहां कोरोना संकट की चपेट में लोग जान गवां रहे हैं। वहीं, उत्‍तर प्रदेश के बारांबकी से एक अच्‍छी खबर आई। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक साथ पांच बच्‍चों की किलकारी गूंजी। एक-एक कर पांचों बच्चों का सामान्य प्रसव कराया गया है। महिला की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। वहीं, दो बच्‍चों को श्वास लेने में कुछ दिक्कत है। इस कारण महिला समेत सभी बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला का पांच वर्ष में यह दूसरा प्रसव है।
    नॉर्मल डिलीवरी, गूंजी किलकारी
    जानकारी के अनुसार, मामला जिले के सूरतगंज क्षेत्र का है। यहां के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में दूसरी बार मां बनी है और उसके घर खुशियां आई हैं। इस प्रसूता ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से दो लड़के और तीन लड़की है। हालांकि, पांच बच्चे होने की वजह से नवजातों का वजन सामान्य से कम है। इनमें से दो के वजन एक किलो सौ ग्राम है वहीं दो का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800ग्राम है। 28 सप्ताह में महिला ने इन बच्चों को जन्म दिया है। दो बच्चों में श्वास की दिक्कत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
    अल्ट्रासाउंड में आया था मल्टीपल बेवी
    सीएचसी प्रभारी डॉ.राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में मल्टीपल बेबी लिखा था। पांच बच्चे होने का जिक्र नहीं था। स्टाप नर्स केशव चौबे व रिना राव ने सफल प्रसव करया है। सभी बच्चे अलग अलग-अलग लेयर में थे। बच्चेदानी में उनकी नाल अलग अलग जगह जुड़ी थीं। जिससे उन्हें पोषक तत्व मिल रहे थे।

  • डीएम व एसपी ने किया गेहूं क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण

    [object Promise]

    किसानों को परेशानी होने पर होगी कार्यवाही……डीएम।

    केंद्र पर अनुपस्थित रहने पर केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश।

    क्रय केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रबंधक पीसीएफ को चेतावनी देने के दिए निर्देश।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने आज साधन सहकारी समिति लिमिटेड सेम्भुई के गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अभी तक जिन किसानों का गेहूं क्रय किया गया है उनका विवरण कहीं भी दर्ज नहीं किया गया है, एवं किसानों को 6-R रसीद भी नहीं दी गई है। क्रय केंद्र पर सचिव राजेश शर्मा के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए, साथ ही केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रबंधक पीसीएफ सुभाष यादव को चेतावनी देने के निर्देश दिए। केंद्र पर अब तक कुल 4 किसानों से 190 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अपील किया कि वे अपना गेहूं क्रय केंद्र पर ही बेचें। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं का मूल्य प्रति कुंतल 1925 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिस क्रम से टोकन जारी किया गया है उसी क्रम से खरीद की जाए तथा किसी भी किसान को वापस ना किया जाए बिना टोकन के किसी भी किसान से गेहूं ना खरीदा जाए तथा जिन किसानों का गेहूं क्रय किया जाए उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से धनराशि भेज दी जाए। जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद काटा, छन्ना तथा नमी मापक यंत्र के साथ ही किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या/समाधान/सुझाव हेतु जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर 7233870888 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम,कुशीनगर से बचाव के लिए चर्च में प्रभु यीशु से हर संडे प्रार्थना

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : कोरोना वायरस के कारण दुनिया में कोहराम मचा हुआ है.रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है.वहीं कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के परसौनीकला में मसीही कलीसिया चर्च के ईसाइयों ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए प्रार्थना कर रहे है l
    यहां के यस के पॉल ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रभु यीशु भगवान से लगातार हर संडे प्रार्थना कर है.जबकि चर्च में कोरोना से पीड़ितों के लिए प्रार्थना के साथ ही एस के पाल अपने आसपास के लोगों,परिवार,दोस्तों के प्रति प्रार्थना कर रहे हैं ।