Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर में गांव के गरीब पड़ोसीयो में बांटी भोजन सामग्री

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : कोरोना के महामारी के बीच हुए पूरे देश में लाख डाउन के बीच  गांव के पड़ोसी गरीब लोगों बीच पहुंच जरूरत कि सामग्री वितरण किया। इस दौरान  पडरौना विधान सभा उपाध्यक्ष व समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अरस्तु जमाल के अगुवाई में इस आपदा की घड़ी में पडरौना क्षेत्र के गांव बसहिया बनवीरपुर टोला पिपरा में गरीबों को भोजन सामग्री दी।

     

    पडरौना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर टोला पिपरा गांव के गरीब पड़ोसी गरीबों के साथ पडरौना विधान सभा उपाध्यक्ष व समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अरस्तु जमाल,बसहियां बनवीरपुर के प्रधान प्रत्याशी निगम उर्फ डब्लू अंसारी,अशरफुल हक,सदाब अहमद,आदि मौजूद रहे।

  • अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

     

    वही गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में  लवकुश पुत्र जुग्गीलाल,निवासी नटपुरवा  रुउकरना थाना माखी  सुरेश पुत्र कल्लू निवासी रोऊकरना,थाना-माखी,राकेश पुत्र सोनेलाल, निवासी दयालपुर, थाना-हसनगंज, सन्नी पुत्र लड्डन निवासी रायपुरगढ़ी,थाना-माखी, नीतू पत्नी रज्जन ,निवासी-रायपुरगढ़ी, थाना-माखी  पकड़े गए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना-माखी ,  में  दाखिल कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा -60 एवम 60(2)के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को जेल भेजा गया।

  • पुराने लखनऊ में पूर्ण लॉकडाउन, फिर भी लोग लगाए रहते है जमावड़ा

    [object Promise]

    लखनऊ।  एक तरफ जहाँ पूरा देश कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन में अपने घरों में कैद है । वहीं कुछ जगह ऐसी है जहाँ के निवासी एवं दुकानदार मानने को तैयार नही हैं। ठाकुरगंज के अम्बरगंज इलाके में सारी दुकाने दिनभर खुली रहती है, लोग गलियों में जमावड़ा लगाए रहते हैं, ठाकुरगंज में झब्बन की बगिया में साक्षी पतंग वाले के वहां दिनभर जगह जगह से लोग आते है जो कि पतंग,मांझा,तार बेचते है, बालागंज से कैम्पवैल रोड एवं मरीमाता मंदिर से विकास स्कूल वाली रोड पे तो लगता ही नही है कि देश मे लॉक डाउन चल रहा है पूरे परिक्षेत्र में बेकरी,लाइट के समान की दुकान,कपड़े की दुकान, कॉस्मैटिक की दुकान, पान की दुकान, गैस चूल्हा की दुकान, स्टेशनरी की दुकान एवं कई और दुकानें दिनभर खुली रहती है, जल निगम रोड पे भारत डेरी के पास दुकान पे एवं कई ठेले खड़े रहते है एवं भीड़ वाला माहौल बना रहता है एवं कोई भी मास्क लगा कर नही रहता है।

    बालागंज,कैम्पवैल रोड, मरीमाता मंदिर रोड,जल निगम रोड सभी पे निकलने वालों की कमी नही।जिससे संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना है। इन सभी क्षेत्रों में सब्जी वाले, समोसा वाले, फल वाले आदि दिनभर आते रहते है एवं यह अकेले नही बल्कि इसके साथ एक व्यक्ति और रहता है यह वो फेरी वाले है जिनको क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने पहले नही देखा।

     समाज सेवक पवन कुमार सोनी ने प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से निवेदन करते हुए कहना चाहता हूं कि जो भी व्यक्ति खाने पीने की सामग्री को बेचने वाली चलती फिरती दुकानों, हाँथ ढेलों,फेरी वालों जैसी अस्थाई दुकानों पर स्थानीय थाने से विक्रेता की सारी जानकारी का सत्यापित प्रपत्र बना हुआ होना चाहिए एवं उनके आने जाने का समय निर्धारित होना चाहिए जिससे खरीददार को जानकारी हो सके कि जिस व्यक्ति से जो भी समान वह खरीद रहा है वह सही है। चूंकि ऐसे विक्रेता अस्थाई होते हैं।

     वर्तमान समय मे गलियों की सारी दुकाने बन्द करवा कर एवं गलियों में घूम रहे विक्रेताओं की जानकारी करना अत्यंत आवश्यक है। जिससे समाज में बढ़ रहे  संक्रमण पर रोक लगाई जा सके।

  • लाकडाउन के दौरान जिलाधिकारी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण।

    [object Promise]

    बॉर्डर सील होने के बावजूद लोगों के आने-जाने पर जताई कड़ी नाराजगी।

    हर आने-जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग करने के दिए निर्देश।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी।कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज प्रातः 7:00 बजे से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। बताते चलें कि सीमावर्ती जनपदों रायबरेली, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जनपद अमेठी के सभी बॉर्डरों को पूर्णतया सील करने के निर्देश जारी किए थे। जिस के क्रम में आज गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे से जिलाधिकारी ने रायबरेली-सुल्तानपुर रोड स्थित गुवांवा स्टील फैक्ट्री के पास पैदल आ रहे 13 व्यक्तियों को मौके पर पकड़ते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण व खाने-पीने की व्यवस्था कराने के निर्देश एसडीएम गौरीगंज व एसओ गौरीगंज को दिए साथ ही बॉर्डर सील होने के बावजूद भी लोगों के आने-जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद जिलाधिकारी ने थाना फुरसतगंज स्थित रायबरेली बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद रायबरेली से ड्यूटी करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए जनपद में ही रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर शेष सभी वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित हैं। सभी सीमावर्ती बॉर्डर पर ऐसे सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जाए किसी भी दशा में कोई भी व्यक्ति जनपद के अंदर प्रवेश न करने पाएं, यदि इस संबंध में कहीं से भी शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

  • जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। लाकडाउन के दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज तिलोई स्थित 200 शैय्या हॉस्पिटल में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों की देखभाल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने किचन का भी निरीक्षण किया और खाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

  • गमछा सहित सेनिटाइजर व ग्लब्स का नगर के कर्मचारियों में हुआ वितरण

    [object Promise]
    हसनगंज /उन्नाव। हसनगंज छेत्र की नगर पंचायत न्योतनी में राम सिंह यादव ने नगर के कर्मचारियों सहित सभी को कोरोना से बचाव करने के लिए अंगौछा सहित सेनिटाइजर व दस्ताने का वितरण किया।उन्होंने बताया कि नगर के कार्यालय में नगर के बहुत सारे लोग कार्य करवाने के लिए यहा आते है इसके साथ ही जरूरतमंद लोग भी यहाँ आते है जिससे कार्यालय के कर्मचारियों को संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है जिसके कारण इन लोगो को संक्रमण  से बचने के लिए गमछा, सेनेटाइजर व ग्लब्स दिए जा रहे है जिनसे संक्रमण से बचने में इनकी मदत होगी और कहा इस वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है l

     

    कोरोना जैसी महामारी से एकमात्र यही बचाओ है कि सभी लोग घरों में रहें घर से बाहर ना निकले और यदि माक्स ना हो तो अंगौछे से मुंह को ढक कर रहे हाथों को बार-बार धुले व हाथों में दस्ताना लगाकर ही निकले यदि बहुत जरुरी काम हो तो ही घर से निकले नही तो घर पर ही सुरक्षित रहें। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, नगर अध्यक्ष मनीष राठौर, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत सिंह, लिपिक कुलदीप सिंह, हरि प्रकाश सिंह, विनीत सिंह, सजीवन सिंह,महेश चौहान,मीनू आदि दर्जनों लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए मौजूद रहे।

  • डीएम व एसपी ने कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद का लिया जायजा

    [object Promise]

    नगर पालिका परिषद के 25 स्वच्छता दूतों की टीम सेनेटाइजेशन के लिये रवाना।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने आज नगर पालिका परिसर पहंुचकर 25 स्वच्छता दूतों के टीम को सेनेटाइज मशीन एवं हाथ से चलने वाली इस्प्रे मशीन व अग्नि शमन विभाग के फायर टेण्डर को शहर के कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद के एक कि0मी0 की परिधि में आने वाले वार्ड, दरियापुर, नबीपुर, जमाल गेट, ठठेरी बाजार, शाहगंज, राईननगर वार्ड में शत-प्रतिशत सेनेटाइज करने के लिये टीम को रवाना किया। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात 25 अप्रैल को शहर के सभी वार्डों को सेनेटाइज किया जायेगा। इसके पश्चात डीएम व एसपी शाहगंज चैकी होते हुए दरियापुर, खैराबाद, अन्नू चैराहा आदि स्थानों पर साफ-सफाई एवं लाॅक डाउन का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य टीमों के आशा/आंगनबाड़ी, लेखपाल/अमीन, पुलिस कांस्टेबल से भी जानकारी ली कि आप सब कन्टेनमेण्ट जोन में डोर-टू-डोर जाकर कोविड-19 के विषय में जानकारी दे रहें है कि नहीं और उनके घर पर होम क्वारंटाइन नोटिस चस्पा किया जा रहा है की नहीं। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि हम सब घर-घर जाकर कोविड-19 के विषय में जानकारी भी दे रहें हैं और होम क्वारंटाइन नोटिस चस्पा भी कर रहे हैं। इसके पश्चात डीएम व एसपी ने नगर पालिका के स्वच्छ दूतों को निर्देशित किया कि कन्टेनमेण्ट जोन खैराबाद का कोई घर या गली सेनेटाइज व साफ-सफाई करने से छूटने न पायें और उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि समय-समय पर कन्टेनमेण्ट जोन के साथ-साथ पूरे शहर में सेनेटाइज, साफ-सफाई एवं दवा का छिड़काव बराबर करवाया जाये।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • कुशीनगर के युवक का बहराइच में मिला कोरोना पॉजीटिव,पिता समेत पूरे परिवार को कराया क्‍वारंटीन

    पडरौना,कुशीनगर : बहराइच में कोरोना पॉजीटिव मिले कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के पगार छपरा निवासी नईम हुसैन का पूरा परिवार क्वारंटीन सेंटर सपहा भेजा गया है। गांव पहुंची पुलिस व डॉक्टरों की टीम ने परिवार के 10 सदस्यों समेत 23 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की, जिसमें सभी नार्मल मिले। नईम की पत्नी सुबह दो बच्चों के साथ बहन के घर टेकुआटार निकल गयी थी। पुलिस ने शाम को उसे  भी बच्चों समेत सपहा क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया।
    रामकोला थाना क्षेत्र के पगार छपरा निवासी इस्लाम का पुत्र नईम ह़ुसैन मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। परिवार के लोगों के अनुसार वह 6 माह पूर्व अपना झाड़ फूंक करवाने बहराइच के दरगाह पर गया था। उसकी कुशीनगर निवासी बहन और बहनोई भी वहीं रहकर झाड़ फूंक करवाते हैं। गुरुवार की सुबह बहराइच के अस्पताल से किसी डॉक्टर ने फोन कर इस बात की जानकारी इस्लाम को दी कि उनका बेटा नईम हुसैन कोरोना पॉजीटिव है। इसके बाद उसकी पत्नी स्वरून अपने मायके परवारपार जाने की बात कहते हुए पुत्र अरशद (12) व इरसाद (8) के साथ घर से निकल गई। मौके पर पहुंचे खोटही चौकी प्रभारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह का कहना था कि वहां भी पता किया गया तो वह शाम 5 बजे तक नहीं पहुंची थी।
    उधर,सीएमओ को बहराइच से दोपहर में यह जानकारी मिली कि कुशीनगर को नईम हुसैन नामक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ ने यह जानकारी डीएम को दी। डीएम व एसपी ने तत्काल निर्णय लिया कि नईम के पूरे परिवार को तत्काल क्वारंटीन कराया जाय तथा इनकी जांच करायी जाए। एसपी के निर्देश पर मौके पर रामकोला पुलिस के साथ पहुंचे रामकोला के सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके विश्वकर्मा की टीम ने नईम के परिवार के 10 और बगलगीर 13, कुल 23 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की, जिसमें सभी नार्मल मिले। इसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस से परिवार के 10 सदस्यों, जिसमें 6 बच्चे भी शामिल है, को सपहा क्वारंटीन सेंटर भेज दिया।
    टेकुआटार में बहन के घर मिली नईम की पत्नी
    पुलिस ने नईम की पत्नी के मायके जाने की सूचना पर परवारपार में टीम भेज कर जांच करायी तो पता चला कि वह मायके नहीं पहुंची है। इसके बाद एसपी ने सभी थानेदारों को उसकी तलाश के निर्देश दिए। वह बच्चों के साथ देर शाम को अपनी बहन के घर टेकुआटार में मिली। पुलिस ने उसे भी दोनों बच्चों के साथ सपहा में क्वारंटीन करा दिया।
    बहराइच आते-जाते रहे हैं पिता इस्लाम,गांव में दहशत
    मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान अनूप चौधरी,चौकी प्रभारी और डॉक्टर की टीम के समक्ष ही ग्रामीणों ने बताया कि नबी हसन के पिता इस्लाम बहराइच दरगाह पर अपने पुत्र और पुत्री से मिलने अक्सर आते-जाते हैं। ग्रामीणों में इसे लेकर हड़कंप है।
    बगलगीर को पुलिस ने दी हिदायत
    चौकी प्रभारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी बगलगीरों को कड़ी चेतावनी दी कि किसी भी दशा में वे सभी लोग, जो लोग भी इस परिवार के संपर्क में रहे हैं, घरों से बाहर तब तक नहीं निकलेंगे, जब तक क्वारंटीन को भेजे गए लोगों की जांच नहीं हो जाती। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि बाहर निकले और कहीं जाने की शिकायत मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों को भी चेताया कि वे सभी लोग इनके बगलगीरों से दूरी बनाकर रहेंगे।

  • बहु ने की थी पूरे परिवार हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खौफनाक खुलासा

    [object Promise]

    एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को एक घर से 5 शवों के मिलने से हड़कंप मच गया था। अब इस मामले का खुलासा होने के बाद लोग हैरान हैं। मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि घर की ही महिला ने पूरे परिवार का जहर देकर मार डाला है। यहां तक कि आरोपी महिला ने मासूम बच्चे की भी गला दबाकर हत्या की गई।

    आरोपी महिला घर की बहू बताई जाती है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने भी पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद की नस काट कर और हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि घटना की सूचना पड़ोसियों ने ही पुलिस को दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पांचों लोगों की मौत का कारण घातक जहर बताया गया। एक साल के बच्चे आरव का मुंह दबा कर हत्या करने की बात भी सामने आई है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह के अनुसार परिवार की बहू दिव्या ने पहले तो खाने में जहर मिलाया फिर खुद की नस काटकर आत्महत्या कर ली।

    वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम के बाद इस मामले का खुलासा हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बहू दिव्या के पेट में हार्पिक और विषाक्त पदार्थ मिले, जबकि उसने कई दिनों से खाना नहीं खाया था। परिवार में एकमात्र बचे शख्स दिवाकर ने किसी भी आपसी दुश्मनी से इनकार किया है। हालांकि पुलिस का अंदाजा है कि यातना से तंग आकर बहू ने आवेश में इस तरह का कदम उठाया होगा। हो सकता है लॉकडाउन की स्थिति में वो तनाव में चली गई हो और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।

  • 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव वाराणसी के नगर निगम चौकी में हैं तैनात

    [object Promise]

    वाराणसी। जिले में शनिवार को एक साथ 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हैरानी की बात यह है की इनमें से सात पुलिसकर्मी हैं, जो ड्यूटी पर तैनात थे। बीचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सभी पुलिसकर्मी सिगरा थाना इलाके के हैं। तबियत खराब होने के बाद दो दिन पहले इन्हें क्वारेन्टीन कराया गया था। शनिवार को 95 रिपोर्ट बीएचयू से प्राप्त हुई, जिसमें 87 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सात पुलसिकर्मियों में 1 उपनिरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल शामिल हैं।

    जिलाधिकारी ने बताया कि ये सभी पुलिसकर्मी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पर तैनात हैं। इनमें से चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक को सबसे पहले सूखी खांसी और बुखार था। उसके बाद चौकी के कुछ और पुलिसकर्मियों को भी खांसी व बुखार आ गया। ये सभी एक साथ चौकी की ही बैरक में रहते थे। दो दिन पहले इन्हें वहाँ से अलग कर दशाश्वमेध क्षेत्र के गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन करा दिया गया था और इनकी सैंपलिंग कराई गई थी।

    आज आयी रिपोर्ट में 14 में से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। इन सबकी कांटेक्ट ट्रेसिंग करायी जाएगी और साथ ही चौकी के आसपास के क्षेत्रों में कल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग करायी जाएगी। इन्हें पं. दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बाकी बचे पुलिसकर्मी भी अभी कुछ दिन अलग भवन में क्वॉरेंटाइन रहेंगे।

    डीएम ने बताया कि इसके अलावा पितरकुंडा बफर जोन के नजदीक का एक 39 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ईएसआई अस्पताल में इसकी स्क्रीनिंग और सैंपलिंग हुई थी, इनके खांसी आदि के सिम्पटम हैं। इनकी सिगरा क्षेत्र में ही राशन की दुकान है। इन्हें भी डीडीयू शिफ्ट किया जा रहा है। कुल पॉजिटिव केस वाराणसी में 34 हो गए हैं। जिनमे से 25 एक्टिव केस हैं।