Category: uttar-pradesh

  • लागडाउन तोड़ने वालों की पुलिस ने उतारी आरती, देखिए VIDEO

    लखनऊ। यूपी के कानपुर शहर में पुलिस अब गांधीगिरी के जरिए लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की सलाह दे रही है। बुधवार सुबह गौशाला चौराहे पर किदवई नगर पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूम रहे करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों को रोककर उनकी आरती उतारी। आरती उतारते पुलिस कर्मियों का उद्देश्य जनता को कोरोना महामारी के प्रति जगाना है।

    इसके साथ ही पुलिस ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दरोगा ने इन लोगों पर फूलों की बारिश की। आरती के बाद इन लोगों को पुलिस ने प्रसाद के रूप में केला भी दिया। किदवई नगर इंस्पेक्टर धनेश प्रसाद ने जनसंदेश ऑनलाइन को बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि वह लॉकडाउन का पालन करें पर कुछ लोग नहीं मान रहे इस तरीके से लाहपरवाह लोगों को सचेत करना है कि वो अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा हेतु घर पर ही रहे।

    इस मौके पर किदवई नगर थाना प्रभारी धनेश प्रसाद , टीएसआई अशोक कुमार मिश्रा, एसआई दिवेन्द्र कुमार, एसआई अखिलेश कुमार के साथ थाने के कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

  • बाराबंकी : पीने-खाने के बाद फोटोग्राफर का गमछे से गला घोंटा, हत्या कर परिजनों को किया फोन

    [object Promise]
    बाराबंकी

     लॉकडाउन के बीच उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में एक 25 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। मृतक फोटोग्राफर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, कुछ दोस्तों ने गमछे से उसका गला कसकर हत्या कर दी है। मंगलवार की रात युवक को उसके दोस्त मंदिर पर ले गए थे, जहां मंदिर के पास की पीने-खाने के बाद कहासुनी हुई और हत्या कर दी गई।
    हत्या कर परिजनों को किया फोन  
    मामला जहांगीराबाद के ग्राम टेरा दौलतपुर का है। यहां के निवासी केदारनाथ जायसवाल का 25 वर्षीय पुत्र दुर्गेश स्टूडियो में फोटोग्राफर था। मंगलवार की रात वह घर पर ही था। आरोप है कि उसके दोस्त गोलू ने उसे फोनकर रामजानकी मंदिर गोदहा आने के लिए कहा था। वह करीब रात नौ बजे बाइक से मंदिर पहुंचा। जहां पर पहले से ही कुछ और लोग भी मौजूद थे। इस दौरान पीने और खाने के बाद कहासुनी होने लगी। तभी दुर्गेश के दोस्तों ने उसका गला गमछे से कस दिया, और उसकी हत्या कर दी।
    हत्या के बाद करीब 12 जब एक अज्ञात ने मृतक दुर्गेश के परिवारजन को फोन कर हत्या की जानकारी दी। परिवारजन मौके पर पहुंचे तो शव गोदहा गांव के पास पड़ा मिला। परिवारजन की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस उसी कॉल डिटेल के सहारे पता लगा रही है कि किसने फोन कर दुर्गेश को बुलाया था। किसने हत्या की सूचना दी है। हालांकि, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि युवक की हत्या किस लिए की गई थी।

  • रमजान में घर पर नमाज के लिए पड़ोसी को भी न बुलाए, सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ख्याल – मौलानाओं ने की अपील

    [object Promise]

    लखनऊ। माहे मुबारक रमजान का चांद 24 अप्रैल को देखा जाएगा। चांद होने पर पहला रोजा 25 अप्रैल नहीं तो उसके अगले दिन 26 को होगा। मौलाना लोगों से अपील की है कि वह रमजान में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। ऐसे में जब स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बाजार व इबादतगाहें बंद है तो लोगों अपने घरों में रह कर तरावीह पढ़े। यहां तक की वह अपने पड़ोसी तक को न बुलाए। मौलाना ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वह मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सफाई व बिजली के पुख्ता इंतजाम करें। प्रशासन खजूर की उपलब्धता भी बाजार में कराएं।

    इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से 16 बिन्दुओं की एक गाइडलाइन भी मुसलमानों के लिए जारी की गई है। इनमें जो लोग मस्जिद में रहते हैं, वहीं तरावीह अदा करें, मस्जिद में एक समय पर 5 लोग से अधिक न हो, घर पर नमाज अदा करने के लिए पड़ोसियों को न बुलाए, इफ्तार अपने घर पर करें, कोरोना वायरस खत्म होने की दुआ करें, गरीबों के लिए इफ्तारी उनके घर तक पहुंचाए, इफ्तार पार्टी करने के बजाए गरीबों को उसी पैसे से अनाज दें।

    माह-ए-रमज़ान में पूरे शहर विशेषकर मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों जैसे एैशबाग, बिल्लौचपुरा, नक्खास, अकबरी गेट, चैक, चैपटियाॅ, हुसैनाबाद, सआदतगंज, मौलवीगंज, गोलागंज, अमीनाबाद, कसाईबाड़ा, हुसैनगंज, सदर, डालीगंज, खदरा, निशातगंज, खुर्रमनगर और अन्य मोहल्लों में सफाई सुत्थराई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सेहरी और इफ्तार के समय में बिजली और पानी की सप्लाई को सुनिश्चित किया जाए। शहर में विशेषकर पुराने लखनऊ में अमन व अमान बनाये रखा जाए।

    सम्प्रदायिक तत्वों पर विशेष निगाह रखी जाए जो अमन व कानून के साथ खिलवाड़ करे उसको सख्त सज़ा दी जाए। इस माह में जरूरी चीज़ों विशेषकर खुजूर की उपलब्धता बिना किसी रोक टोक के आसान की जाए। इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया के सदस्यों ने उम्मीद जाहिर की है कि मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की इन हिदायतों पर पूरी तरह अमल किया जायेगा।

  • इण्डिया टी0वी0 न्यूज चैनल पर प्रसारित कोरोना पाॅजीटिव समाचार गलत एवं भ्रामक।

    [object Promise]

    जनपद सुलतानपुर में कोरोना पाॅजीटिव के मरीज मात्र 02 केस

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि आज 23 अप्रैल, 2020 के मध्यान्ह 12 बजे तक जनपद सुलतानपुर में कोरोना पाॅजीटिव के कुल 02 केस हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष चन्द्र शर्मा पुत्र रामकुबेर उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम ढेमा, तहसील जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर डायबिटीज कन्ट्रोल न होने के कारण इन्हें एस0जी0पी0जी0आई0 लखनऊ रेफर किया गया है, जहां इनका इलाज किया जा रहा है तथा मोहम्मद अब्दुल्ला जैम उम्र 32 वर्ष, निवासी सूडान (विदेश) इनका दूसरा कोरोना टेस्ट पाॅजीटिव पाया गया है, इसलिये इनका इलाज कोविड एल-1 हास्पिटल, कुड़वार, जनपद सुलतानपुर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों ही व्यक्तियों में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं हैं (Asymtomatic) । ग्राम ढेमा एवं मोहल्ला खैराबाद के एक किमी0 परिक्षेत्र को कन्टेनमेण्ट जोन घोषित कर सील किया गया है एवं राजस्व, पुलिस तथा मेडिकल की संयुक्त टीम द्वारा स्क्रीनिंग/टेस्टिंग के साथ-साथ अन्य समस्त कार्यवाही कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार की जा रही है।इण्डिया टी0वी0 न्यूज चैनल पर प्रसारित यह समाचार ‘‘समाचार‘‘ में जमात से लौटे 10 सूडानी नागरिक पाये गये हैं। कोरोना पाॅजीटिव, दूसरी रिपोर्ट भी आयी है पाॅजीटिव‘‘ सरासर गलत व भ्रामक है एवं तथ्यों के विपरीत है। उक्त टी0वी0 चैनल के विरूद्ध नियमानुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।

  • UP के 32 जनपद कोरोना महामारी से मुक्त, LOCKDWON उल्लंघन पर CM YOGI सख्त

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश  में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के लिए राहत की बात है यह कि अब तक 10 जिले इस महामारी से मुक्त हो गए हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हाथरस, प्रयागराज, हरदोई, कौशाम्बी, बरेली, महराजगंज, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने कोरोना वायरस (Corona Virus) को मात दे दी है। इन जिलों में अब कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है। जबकि राज्य के 22 जनपद में अब तक कोरोना नहीं पहुंचा है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश के कुल 32 जिले कोरोना संक्रमण से फ्री हो गए हैं।

    उत्तर प्रदेश गृह एवं सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि राज्य के 53 जनपदों में अब तक 1412 कोरोना संक्रमण के मरीज सामने आए हैं, इनमें से 165 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि 21 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। फिलहाल राज्य में कोरोना वायरस के 1226 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 10 जनपद कोरोना मुक्त हो गए हैं। अब 32 जनपद कोरोना फ्री हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल संक्रमण से बचाव के विशेष निर्देश दिए हैं. हर 10 बेड पर 1 वेंटिलेटर होने का आदेश भी मुख्यमंत्री ने दिया है. अवनीश ने बताया कि जो जनपद कोरोना से प्रभावित नहीं हैं, वहां जरूरी एहतियात के साथ औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लॉकडाउन को लेकर समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का मतलब लॉकडाउन होता है, कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने बुनियादी चीजों की कमी ना होने का आदेश दिया। साथ ही कोरोना वारियर्स और कम्युनिटी किचन चलाने वालों की भी टेस्टिंग के आदेश दिए गए हैं। अवनीश अवस्थी ने बताया कि 3 करोड़ 50 लाख में से 3 करोड़ 6 लाख राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान बहुत खुश हैं। गेहूं और गन्ने की कटाई उत्तर प्रदेश में कम्प्लीट हो चुकी है और कहीं भी लेबर की कमी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 30 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है, 60 फीसदी गेहूं डोर स्टेप डिलीवरी के तहत हुई है. अवनीश अवस्थी ने कहा कि 12027 ईंट भट्ठे राज्य में काम कर रहे हैं, जहां 15 लाख मजदूर काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 119 चीनी मिल भी चल रही हैं, जहां 60 हज़ार मजदूर काम कर रहे हैं।

  • कोरोना की जंग में अपने दायित्वों का निर्वाहन कर रहे सीओ व कोतवाल पर लोगो ने बरसाए फूल…

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन/हर्ष यादव

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना/अमेठी।पुलिस अधिकारी हो या कर्मी लोगों की सुरक्षा के साथ ही कोरोना वायरस को हराने की जंग में अपने कर्तव्यों के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा। यही वजह है कि महामारी खौफ झेलने के बावजूद लोग कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे पुलिस अधिकारी को न केवल सम्मानित कर रहे। बल्कि उनकी भगवान की तरह पूजा भी कर रहे। 24 घंटे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मुस्तैद पुलिस जवानों को देखते हुए उनके उत्साह वर्धन के लिए गुरुवार को पूरब विसारा गांव में युवा समाजसेवी वरुण मिश्रा उर्फ़ “अन्ना” ने गांव पहुचते ही फूलो की वारिश कर उनका उत्साह वर्धन किया।युवा समाजसेवी अन्ना ने सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश यादव सहित उपस्थिति सभी पुलिस बलों को सम्मानित भी किया।इस दौरान सीओ व कोतवाल ने जरूरत मन्दो को राहत सामग्री किट भी बाटी।और लोगो को लाक डाउन का पालन करने के लिए आग्रह किया।समाजसेवी अन्ना ने कहा कि जन सुरक्षा में 24 घंटे सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों की जितनी तारीफ की जाए कम है। सरकार और प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर है और इस महामारी में पुलिस देवदूत की तरह काम कर रही है।श्री मिश्रा ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए हमे अपने घरो मे ही रहना होगा ओर अपने परिवार को सुरक्षित रखना होगा।इस दौरान हनुमन्त विश्वकर्मा व राहुल मिश्र साथ रहे।

  • तोपखाना इलाके को किया सेनिटाइज

    [object Promise]
    लखनऊ। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए शहर के सभी इलाको को सेनिटाइज करने के लिए नगर निगम रात दिन प्रयास कर रहा है।निगम का प्रयास है  कि कोई भी इलाका सेनिटाइज होने से न छूटे। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम की टीम ने तोपखाना बाजार को पूरी तरह से सेनिटाइज कराया। टीम के मौके पर पहुचने पर इलाके के पार्षद प्रमोद शर्मा और तोपखाना चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे। इलाके के सेनिटाइजेशन के दौरान छावनी परिषद की टीम भी मौजूद रही । तीन के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने उनके बताये इलाके को पूरी तरह सेनिटाइज किया।

  • सिटी मजिस्ट्रेट और आरटीओ प्रशासन ने निराश्रित लोगो को खाद्य सामग्री  किया वितरित

    [object Promise]

    उन्नाव – जहाँ देश एक ओर वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए पूरे देश मे 3 मई तक लॉक डाउन लगाया गया है। इस लॉक डाउन में लोगो को मुसीबतों का सामना न करना पड़े इसके लिएसरकार लोगो को सुविधाएं पहुचाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम मे आज जनपद उन्नाव के नगर मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल और आरटीओ प्रशासन अनिल त्रिपाठी ने चिलचिलाती धूप की परवाह न करते हुए शहर क्षेत्र के मलिन बस्तियो में रहने निराश्रित लोगो को खाद्य सामग्री वितरित किया।

    नगर मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल और आरटीओ प्रशासन अनिल त्रिपाठी ने चिलचिलाती धूप में शहर के हनुमान मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सर सैयद  स्कूल के सामने डेरा वालो , मगरवारा पुलिस चौकी के सामने पूर्व प्रधान के जरिये आवास विकास बाईपास स्थित पूर्णा देवी मंदिर , राम लीला मैदान, गांधी नगर टेंम्पो स्टैंड , आदि जगहों पर जाकर निराश्रित लोगो को खाद्य सामग्री वितरित किया।

    नगर मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल और आरटीओ प्रशासन अनिल त्रिपाठी अपनी सुशाशन कार्यप्रणाली के चलते जनपद में जाने जाते है इन दोनों अधिकारियों ने इस लॉक डाउन में लगातार क्षेत्र में जाकर लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करके लोगो से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ -साथ आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करने की भी अपील की। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी परिवर्तन यात्री कर अधिकारी बाबू अशोक वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

  • लॉकडाउन के बीच अयोध्या में पीएसी जवानों तथा पुलिसकर्मियों के बीच संघर्ष, मौके पर पहुंचे अफसर

    [object Promise]

    अयोध्या। अयोध्या में बुधवार को पुलिस कर्मी और पीएसी के जवान आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दो ट्रकों में भरकर थाने पहुंचे पीएसी के जवान अपने साथी जवान के पकड़े जाने से खफा थे। गुस्साए जवान साथी जवान को वहां से छुड़ा ले गए। विवाद यहां तक पहुंचा कि थाने को सील करना पड़ा। ये पूरा मामला अयोध्या के रौनाही थाना का है। विवाद की बात जब आलाधिकारियों को लगी तो एसएसपी, सीओ पीएसी के डिप्टी कमांडेंट संजय कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाद को सुलझाने का प्रयास किया।

    जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन की सख्ती के बीच बुधवार को सुचितागंज बाजार में सादी वर्दी में पीएसी के दो जवान जयशकंर यादव व शाबान बिना हेलमेट और मास्क लगाए टहलते हुए मिले। उनका कहना था कि वह दवा लेने निकले हैं। इस पर एसआई कपिलदेव यादव ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान एसआई व दोनों पीएसी जवानों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस दोनों पीएसी के जवानों को रौनाही थाने ले गई। इसकी खबर जब आरडी इंटर कॉलेज में ठहरे पीएसी कैंप में पहुंची तो जवाबी कार्रवाई में बुधवार को पीएसी के जवानों का दल दो ट्रकों में थाने पहुंचा और पुलिस से भिड़ंत कर दोनों को छुड़ा लाया।

    एसएसपी ने बिठाई जांच
    अधिकारियों को जब घटना की खबर मिली तो थाना परिसर को सील कर मामले को एसएसपी, सीओ पीएसी के डिप्टी कमांडेंट संजय कुमार व अन्य अधिकारियों ने सुलझाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने पूरे प्रकरण पर जांच बिठा दी है। एसएसपी ने बताया कि सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस से नाराज थे पीएसी के जवान
    एसएसपी के मुताबिक पीएसी के दो जवान सुचितागंज बाजार में सादी वर्दी में टहल रहे थे। जो हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। जब पुलिस ने उन्हें चेक किया तो पीएसी के जवानों से कहासुनी हो गई। बता दें कि दो दिन पहले भी एमएसनाज इंटर कॉलेज परिसर में इहरी पीएसी की टुकड़ी से भी पुलिस वालों से विवाद हुआ था। इसको लेकर पहले से पुलिस से पीएसी के जवान नाराज थे। इस मामले में कोई केस अभी दर्ज नहीं किया गया है।

  • कुशीनगर में कोविड-19 महामारी के बीच पडरौना में बेहतर काम करने वाले पत्रकारों को राज मंत्री ने किया सम्मानित

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर :  हिंदू युवा वाहिनी के गोरखपुर बस्ती मंडल के संभाग प्रभारी व प्रदेशसरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित राजपूत कटरा अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कोविड-19 महामारी को लेकर पत्रकार बंधुओं द्वारा करोना योद्धा के रूप में किए जा रहे सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें मास्क गमछा देवर सम्मानित किया गया l इस दौरान नगर पालिका परिषद के मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने कहां की इस वैश्विक महामारी में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है. इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है l

     

    पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर समाचार कवरेज कर लोगों को इस संकट की घड़ी में परोसने का काम कर रहे हैं l जिससे लोगों को देश प्रदेश जनपद की खबरें मिल रही है l उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार की भूमिका अनुकरणीय हैं. समाज के चौथे रूप में अपने बगैर जान की परवाह किए करोना कि इस लड़ाई में पूरी तरह से लगे हुए हैं. उन्होंने पत्रकारों को साधुवाद भी दिया .इस मौके पर डाक्टर गनेश पांडे, सौरभ टिबड़ेवाल,सर्वेश तिवारी माधव तुलस्यान,दीपक मौर्य,राजन सिंह,रितिक यादव का भी सराहनीय योगदान रहा।