Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर के दुदही में सामने आया खाद्यान्न घोटाले का सनसनीखेज मामला

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : पूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और बिचौलियों के मिलीभगत से कुछ कोटेदारों द्वारा गरीबो के निवले पर डाका डालकर ब्यापक पैमाने पर किये जा रहे खाद्यान्न घोटाले का सनसनीखेज मामला दुदही विकास खण्ड के जंगल नौगांवा में देखने को मिला है जहाँ पर पूर्ति निरिक्षक और कोटेदार द्वारा  मिलकर पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में लगभग 500 यूनिट राशन गलत नाम फीड कराकर हर माह हजम किया जा रहा है। दुदही इलाके के एक पत्रकार मित्र द्वारा इस गोलमाल के तरफ मेरा ध्यान आकृष्ट कराया गया तो मैंने जंगल नौगांवा के पात्र गृहस्थी कार्ड की स्थिति का नेट पर अवलोकन किया तो यह देखकर हतप्रभ रह गया कि यहाँ पर तो फर्जीवाड़े की इंतहा की गई है। दुदही विकास खण्ड के जंगल नौगांवा में दो कोटेदार नियुक्त है जिसमे श्रीकांत ओझा और बीरबल भारती है।
    इनमें से 2076 लाभर्थियों के सापेक्ष पात्र गृहस्थी का 424 राशन कार्ड श्रीकांत ओझा और और 1847 लाभार्थियों के सापेक्ष 422 राशन कार्ड बीरबल भारती के दुकान पर आवंटित हुआ है। श्रीकांत ओझा के दुकान से सम्बंधित पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड का अवलोकन किया गया तो उसमे यह देखकर आँखे फ़टी रह गयी कि एक ही राशन कार्ड में निषाद ,शर्मा और अल्पसंख्यक जाति के लोग तथा एक ही राशन कार्ड में यादव और कुशवाहा और हिन्दू और मुसलमान शामिल है अब आप ही अंदाजा लगा लीजिये कि एक ही परिवार में निषाद, शर्मा और अल्पसंख्यक जाति के लोग कैसे हो सकते है। एक राशन कार्ड में होता तो यह माना जाता कि यह फीडिंग के दौरान मानवीय त्रुटि है लेकिन इस दुकान में ऐसे लगभग 5 सौ नाम गलत जोड़कर 5 सौ यूनिट राशन का गोलमाल किया जा रहा है। इस जगह पर एक एक राशन कार्ड का विवरण नही दिया जा सकता है और सूची में बहुत सारे कार्डो में गलत नाम फीड किये गए है लेकिन मैं साक्ष्य के तौर पर लगभग दर्जन भर कार्डो को पोस्ट कर रहा हु और जो फर्जीवाड़ा हुआ है उसको दर्शाने के लिए उसे लाल और नीले कलर के घेरे से घेर दिया हु जिससे कि लोगो को फर्जीवाड़ा समझने में आसानी हो। ऐसा सिर्फ एक गांव में नही हुआ है बल्कि इस विकास खण्ड में ऐसी शिकायत आम है ।
    पूर्ति निरीक्षक ने इस विकास खण्ड के ग्रामसभा ठड़ीभार के 70 राशन कार्डों को काटकर उसे सेवरही के गाजीपुर ग्रामसभा में जोड़वाने का कारनामा कर दिखाया था सिर्फ यही नही बड़हरा बुजुर्ग में भी 24 अंत्योदय राशन कार्ड को भी साहब ने काट दिया है और उसके जगह पर उन लोगो का पात्र गृहस्थी का कार्ड भी नही बना है जिससे वह लोग आज संकट के समय मे दाने दाने को मोहताज है। तहसील मुख्यालय के समीप हाइवे पर पूर्ति निरीक्षक दुदही ने आवास ले रखा है और उसी में कुछ प्राइवेट लोगो को रखकर राशन कार्ड में नाम कटवाने और जोड़वाने का खेल साहब द्वारा खेला जाता है। इस घोटाले पर साहब और कोटेदार पर हो सकता है कि कोई कार्यवाही न हो क्योंकि वह लोग प्रभाव और पैरवी वाले लोग है और पैरवी और प्रभाव के बलबूते वह जिम्मेदार लोगों को मैनेज करने में माहिर माने जाते है। अगर सही ढंग से जांच हो तो दुदही विकास खण्ड में ब्यापक पैमाने पर हो रहे खाद्यान घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है और उसमे कई एक साहब लोगो का गर्दन नप सकता है जिसमे सबसे पहले पूर्ति निरीक्षक दुदही का ही नाम आएगा। इस महामारी के दौरान राशन के मामले को लेकर मिल रही तमाम शिकायतों पर एसडीएम साहब तो ऐसे चुप्पी साध रखे है जैसे उनकी कुछ जिम्मेदारी ही नही न एक दिन गोदामो की जांच और न ही एक भी कोटे की दुकान की जांच सिर्फ आवास में बैठकर रिपोर्ट पर निलंबन की कार्यवाही और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने का काम कर रहे है।
    जब एसडीएम साहब की ही कार्यशैली ऐसी है तो पूर्ति निरक्षक लोग तो हर बार की भांति इस बार भी सिर्फ पैसा बनाने के खेल में जुटे हुए है जनता जाए भाड़ में। सीएम साहब का लॉक डाउन के दौरान 40 जनपदों के खराब परफॉर्मेंस में कुशीनगर जनपद के नाम यू ही नही शामिल है बल्कि हक़ीक़क्त है कि यहाँ पर जिम्मेदार लोग आवास में बैठकर समय काट रहे है और सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है।
    क्या कहते है डीएसओ कुशीनगर
    डीएसओ कुशीनगर विमल शुक्ला का मानना है कि यह भारी अनियमितता है इसको अभी तुरन्त दिखवाता हु ,मामले में जो भी आवश्यक होगा वह कार्यवाही की जाएगी।

  • लॉकडाउन में सपा नेता की खुलेआम ढाबे पर चल रही थी शराब-शबाब की पार्टी

    [object Promise]

    मेरठ । एक तरफ जहाँ पूरे देश की आबादी लॉक डाउन के चलते अपने अपने घरों में कैद है, वहीं सपा नेता की शराब-शबाब की पार्टी चल रही है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में लॉकडाउन के उल्लंघन के इल्जाम में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता शमशाद रिजवी सहित चार लोगों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। चारों आरोपितों के खिलाफ धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

    आरोपितों में लावड़ गाँव के रहने वाले शमशाद रिजवी, तहसीम, शोएब, वसीम का नाम भो शामिल है। ये सभी लोग वसीम के ढाबे पर शराब पीते पाए गए थे। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों से घरों के अंदर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने का आग्रह किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद लोग समय की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं और खुलेआम शराब पार्टियाँ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये शराब पार्टी की महफिल सपा नेता शमशाद रिजवी की थी और बताया जा रहा है कि इसमें नाचने के लिए लड़की भी बुलाई गई थी।

    पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि सपा नेता शमशाद रिजवी पहले पूर्व सांसद मुनव्वर हसन का प्रतिनिधि भी रह चुका है। बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ उठ बैठ की बात बताकर कस्बे में रौब गालिब करना भी इसकी रोज़ की दिनचर्या है।

  • कुशीनगर में सीआरपीएफ जवान को बेटे अनमोल ने दी मुखाग्नि तो हर शख्‍स की नम हो गईं आंखें

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : त्रिपुरा के अगरतल्‍ला में तैनात रहे सीआरपीएफ जवान श्‍याम सुंदर प्रसाद की अंत्‍येष्टि शुक्रवार को कुशीनगर की छोटी गंडक नदी के महुआडीह घाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ की गई। श्‍याम सुंदर का निधन 13 अप्रैल को अपने तैनाती स्‍थल पर ही ब्रेन हैमरेज के चलते हो गया था। वह 38 वर्ष के थे।
    शुक्रवार को उनके शव को बड़े बेटे सात वर्षीय अनमोल ने नम आंखों से मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर शख्‍स की आंखें नम हो गईं। परसहवा गांव निवासी हरी प्रसाद के बेटे श्याम सुंदर प्रसाद सीआरपीएफ की 124 बटालियन में थे। उनके पार्थिव शरीर को सेना के विमान से गुरुवार की रात में गोरखपुर एयरपोर्ट पर ला गया। यहां से सरकारी वाहन से शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे शव गांव पहुंचा। सीआरपीएफ के आईजी धर्मेंद्र सिंह विषेन और कुछ जवान शव के साथ आए थे। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचने लगे। सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुए सबने जवान के दर्शन किए। सीआरपीएफ के अफसरों ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
    इसके बाद सोशल डिस्‍टेंसिंग का यथासम्‍भव पालन करते हुए अंतिम यात्रा गंडक नदी के महुआडीह घाट पर पहुंची जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्‍कार किया गया। मुखाग्नि से पहले जवान के पार्थिव शरीर को आईजी की अगुवाई में सीआरपीएफ जवानों ने सलामी दी।इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, सीओ नितेश प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज कुशीनगर अमित कुमार राय, ग्राम प्रधान प्रेमप्रकाश दुबे, ध्रुवनरायन दुबे, मदन गोपाल दुबे, लाल बचन यादव, केशव दुबे, हरिकेश यादव, उमेश यादव सहित कई विशिष्‍ट लोग मौजूद थे।
    गांववालों ने की प्रतिमा लगवाने की मांग
    अंतिम संस्‍कार के बाद गांव के कुछ लोगों ने मौके पर मौजूद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से जवान श्‍याम सुंदर की प्रतिमा लगवाने की मांग की।

  • UP Coronavirus Updates: 52 जिलों में 1176 पॉजिटिव केस, आठ जिले कोरोना मुक्त घोषित: प्रमुख सचिव स्वास्थ्य

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अब तक आठ जिले संक्रमण शून्य घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश के 52 जिलों में अब तक 1176 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1030 मामले सक्रिय हैं। अब तक 129 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 31,726 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं जिसमें से 30,550 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक आठ जिले संक्रमण शून्य घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश के 52 जिलों में अब तक 1176 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1030 मामले सक्रिय हैं। अब तक 129 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब हर रोज 2000 से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक कुल 31,726 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं जिसमें से 30,550 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1020 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में और 10336 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है।

  • मरकज में शामिल 16 जमाती और इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रोफेसर समेत 30 गिरफ्तार

    [object Promise]

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन द्वारा कई बार कहे जाने के बावजूद अब भी राज्य के कई हिस्सों में जमाती छिपे हुए हैं और इसकी सूचना नहीं दे रहे हैं। सोमवार को प्रयागराज में जमातियों के छिपे होने की खबर मिलने पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की और 30 लोगों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार लोगों में क्वारंटीन किए गए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व 16 विदेशी जमातियों समेत कुल 30 लोग शामिल हैं। विदेशियों की गिरफ्तारी फॉरेनर्स एक्ट के तहत की गई, जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रोफेसर के खिलाफ जमातियों को गुप्त रूप से शहर में शरण दिलाने के आरोप में और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

    इससे पहले शाहगंज के काटजू रोड के पास स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद मुसाफिरखाने में 31 मार्च को इंडोनेशिया के सात नागरिकों समेत नौ लोग पकड़े गए थे। यह सभी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए थे।

    इसी तरह करेली के हेरा मस्जिद में थाईलैंड के 9 नागरिकों समेत कुल 11 जमाती मिले थे। शाहगंज व करेली थाने में मुकदमा दर्ज कर इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था।

    कुछ दिनों बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवकुटी के रसूलाबाद में रहने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर भी दिल्ली में आयोजित तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल होकर लौटे और चुपचाप शहर में रह रहे हैं।

    इसके बाद उन्हें भी परिवार समेत क्वारंटीन कर दिया गया था। विदेशी जमातियों के साथ दिल्ली से लौटे उनके चार सहयोगियों और करेली की हेरा मस्जिद व शाहगंज में अब्दुल्ला मस्जिद मुसाफिरखाना के 9 अन्य लोगों को भी क्वारंटीन किया गया था।
    पुलिस ने बताया कि सोमवार रात में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रोफेसर समेत सभी 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रोफेसर व 16 विदेशियों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। जिसके बाद इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

  • कुशीनगर में जंगल नौगांवा में कोटेदार द्वारा फर्जी यूनिट चढ़ाने के बाद कंप्यूटर से गरीबों का नाम काटने को लेकर डीएम से ग्राम प्रधान की शिकायत

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र दुदही विकास खंड के ग्राम जंगल नौगांवा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुधार की दिशा में शासन-प्रशासन की सख्ती बेअसर साबित हो रही है। कोटेदार राशन वितरण में धांधली करने से बाज नहीं आ रहा हैं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगो को घरों में रहने के लिए देश भर में किए गए लाक डाउन में नौगांव में कोटेदार ने 50 से 70 कार्ड धारकों का यूनिट का राशन डकार लिया। इस सिलसिले में गांव की ग्राम प्रधान राधिका देवी ने  डीएम के आलावा तमकुहीराज के उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । ग्राम प्रधान राधिका देवी ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में जिक्र किया हैं कि ऑनलाइन व्यवस्था होने,आधार सीडिंग होने से अब ई-पॉश मशीन से अनाज वितरण कराया जा रहा है,लेकिन बड़ी संख्या में कार्डधारकों का आधार सीडिंग नहीं हो सका है।
    जबकि इस ग्राम सभा के कोटेदार ने गांव के गरीब मजदूर लोगों को लगभग 600 फर्जी तरीके से कंप्यूटर में युनिट चढ़ा कर वर्तमान में वितरण करने के दौरान अब कंप्यूटर से ही लोगों का नाम डिलीट कर दिया है,जिससे मजदूरों में राशन नहीं मिल पाया है । हालांकि वितरण में धांधली की करने का आरोप लगाते हुए राशन उपभोक्ताओं को देने के बजाए बाजार में बेच दिया गया है। इतना ही नहीं कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए खाद उपनिरीक्षक के शह पर कोटेदार को बचाने का खेल किया जा रहा है ।

  • कुशीनगर में डायल 112 को पडरौना में घायल होने की मिली थी सूचना,मौके पर मिला तीन पेटी अंग्रेजी शराब

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के अंबे चौक के निकट से एक ब्यक्त के द्वारा सोमवार बाइक सवारों के घायल होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी 4476 वाहन कि पुलिस ने पाया कि दो व्यक्ति एक बोरा में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं,जो वही रोड पर घायल होकर गिर पड़े हैं,जिसमे एक व्यक्ति घायल पड़ा हुआ था,जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
    इस दौरान डायल 112 के पुलिस ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया । इस दौरान डायल 112  पुलिस ने  पडरौना कोतवाली पुलिस सूचना को देते हुए मौके से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर थाने को सुपुर्द किया है ।

  • CM YOGI ने कोरोना संबंधी बंदियों को अस्थायी जेलों में रखने के दिये निर्देश

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की महामारी के दृष्टिगत सुरक्षा की दृष्टि से गिरफ्तार तबलीगी जमात अथवा अन्य जमातियों/व्यक्तियों को अस्थायी जेलों में रखे जाने के निर्देश दिये है।
    अपर मुख्य सचिव, गृह एवं कारागार अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए यहां बताया कि इस सम्बन्ध में शासन द्वारा प्रदेष के समस्त मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों तथा लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्तों को आवष्यक निर्देष भेजे गये है।

    शासन द्वारा आज जारी निर्देषों मे कहा गया है कि ऐसे गिरफ्तार व्यक्ति जो भी संदिग्ध है, कोरोना पाॅजिटिव होने की संभावना है, तबलीगी जमात या अन्य किसी जमात से जुड़े है अथवा किसी अस्पताल के चिकित्सीय संपर्क में आये हो, को किसी भी दषा में जेल मे न रखा जाये बल्कि ऐसे व्यक्तियों को अस्थायी जेलों में ही रखने की कार्यवाही की जाय।

    श्री अवस्थी ने बताया कि इस सम्बन्ध में शासन द्वारा पूर्व में भी जारी निर्देषों में कहा गया था कि जनपदों में तबलीगी जमात (भारतीय एवं विदेषी) अथवा अन्य जमातियों/व्यक्तियों को गिरफ्तार किये जाने की स्थिति में अस्थायी जेलो में ही रखने की व्यवस्था सुनिष्चित की जाय।

  • रायबरेली में फूटा कोरोना बम मचा हड़कंप, एक साथ 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज में 31 जमाती

    [object Promise]

    रायबरेली  रायबरेली के 68 नमूनों की जांच में 33 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, इसके पहले करवाई गई जांच में सभी निगेटिव पाए गए थे। इन 33 लोगों में से 31 जमाती हैं। एसजीपीजीआई से मिली रिपोर्ट के बाद जिले में हड़कंप मच गया। रायबरेली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 35 हो गई है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 33 लोगों में से 31 सहारनपुर के रहने वाले हैं।

    कोरोना वायरस अपने पैर तेजी से पसार रहा है। उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली में लॉकडाउन की छूट के बाद मंगलवार को एक साथ 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद से ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। प्रशासन उन्हें क्वारंटाइन सेंटर कृपालू इंस्टीट्यूट से कोविड-19 हॉस्पिटल रोहनिया में शिफ्ट करने में जुट गया है। इन मरीजों में 16 लोग सहारनपुर के रहने वाले हैं, ऐसा रिपोर्ट में बताया गया है। इनमें दो केस रोहनिया और बाकी शहर व बछरावां के हैं। इन सभी को कृपालु इंस्टीट्यूट में एक साथ क्वारंटाइन किया जा रहा था।

    अब रायबरेली में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 35 पहुंच चुकी है। इस संबंध में डीएम, एडीएम, सीएमओ और एसीएमओ से संपर्क करने की कोशिश की गई मगर, उनसे बात नहीं हो सकी।

    गौरतलब हो कि जिले में कुल 47 जमाती मिले हैं। इनमें से दो जमातियों की रिपोर्ट चार अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद अन्य सभी जमातियों को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया था। 19 अप्रैल 36 जमातियों समेत कुल 71 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 33 केस पॉजिटिव आए हैं। बात प्रवासियों की करें तो लगभग 13 हजार लोग लॉकडाउन के दौरान यहां आ चुके हैं। जिनमें से लगभग 12500 लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन करने के बाद होम क्वारंटाइन के लिए घर भेजा चुका है। शेष का संस्थागत क्वारंटाइन कराया जा रहा है।

    वहीं, जिले में सोमवार से कोरोना को ढीला पड़ते देख लॉकडाउन की बंदिशों को कम कर छूट दी गई थी। जिसके बाद आज की रिपोर्ट ने आलाधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। एक तरफ दफ्तरों का सन्नाटा टूटा, दूसरी तरफ जमातियों ने कोरोना बम फोड़ दिया।

    कोरोना महामारी से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से सख्ती जारी है। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 288 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। इनके सैंपल जांच हेतु भेजे गये थे, जिनमें से 273 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव पायी गय। अभी 13 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त होनी शेष है। इसमें हॉट-स्पाट क्षेत्र में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों के प्रथम एवं द्वितीय सम्पर्क में आने वाले कुल 190 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है।

    इसके अलावा प्रशासन की ओर से हॉट-स्पाट क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। अब तक 79 वाहनों का चालान, जबकि 22 को जब्त करने के साथ ही 188 भादवि के अन्तर्गत दो एफआइआर भी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने बताया कि हॉट-स्पाट क्षेत्र में खाद्य सामग्री को डोर-टू-डोर सप्लाई की व्यवस्था की गई है। दुग्ध आपूर्ति के लिए 10 वाहन, राशन में 6, फल एवं सब्जी हेतु 25 ई-रिक्श और ठेलों की व्यवस्था की गई है।