Category: uttar-pradesh

  • समाजसेवी सिराज अहमद की अनूठी पहल निरंतर गरीबों तक पहुंच रहे भोजन सामग्री…

    [object Promise]

    रिपोर्ट: सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। कोरोना के संक्रमण के कारण शासन ने प्रथम चरण में 21 दिन द्वितीय चरण में 19 दिन का लॉक डाउन किया ऐसे में लॉक गाउन के चलते गांव हो या शहर लगभग सभी स्थानों पर गरीब मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी की प्रबल समस्या उत्पन्न हुई लोग घर के बाहर नहीं जा सकते क्योंकि उन्हें अपने देश के नागरिकों को बचाना है।जिले का तमाम सामाजिक संगठन तथा समाजसेवियों के द्वारा उठाए गए सराहनीय कदम से जिले के गांव में ऐसे गरीबों तक भोजन पहुंच रहा है जिन्हें वास्तव में जरूरत है जिनकी कमाई का जरिया मात्र मज़दूरी है यही भोजन के असली पात्र हैं।आज इस लॉक डाउन में जिले के लोले पुर प्यारी पट्टी निवासी समाजसेवी सिराज अहमद में कोरोना की भयावह स्थित से निपटने का जो कदम उठाया है वह वास्तव में काबिले तारीफ है जिले के इस समाजसेवी ने अपनी निधि के पैसों से भोजन का पैकेट तथा राशन की किट तैयार करवा कर आसपास के गांव कस्बा के वास्तविक गरीब परिवारों तक पहुंचा कर समाज सेवा करने में एक अनोखी पहल की है जो काबिले तारीफ है
    समाजसेवी सिराज अहमद ने बताया कि प्रथम बार के लॉक डाउन मैं मैंने जिले के कई गांव का भ्रमण किया जहां देखा मैंने गरीब परिवार की जिंदगी सिर्फ कोटे की राशन पर ही टिकी है लॉक डाउन में तो गरीब मजदूरों की मजदूरी बंद हो गई है गरीबों के समक्ष ऐसी परेशानी के अलावा और क्या हो सकता है समाजसेवी सिराज अहमद का मन गरीबों की परेशानी देखकर एकदम व्यथित सा हो गया और घर आकर सबसे पहले धन की व्यवस्था की फिर अपने सहयोगियों से पैकिट तैयार करवाया और गांव गांव में जाकर वितरित करवाया
    समाजसेवी सिराज अहमद की इस अनूठी पहल से गरीब परिवारों को भोजन मिलने लगा गरीब परिवार आज सिराज अहमद के दिए भोजन को खाकर उन्हें दुआ दे रहा है समाजसेवी सिराज अहमद ने उन गरीब परिवारों से अपील की जो वास्तव में पात्र हैं उन्होंने कहा कि अगर गरीबों को भोजन की परेशानी है तो लोग हम तक अपनी बात पहुंचाएं यही मकसद है हमारा की ज़रूरत मंद तक ये पैगाम पहुचे हर संभव भोजन की व्यवस्था करवाई जाएगी
    समाजसेवी सिराज अहमद की इस तरह की पहल की सराहना समाज का हर तबका कर रहा है इससे अन्य हैसियत मंद लोगों को सीख लेनी चाहिए

  • फिरोजाबाद : 2 और कोरोना पोजिटिव केस मिलने से मचा हड़कम्प, कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 26

    [object Promise]

    फिरोजाबाद।  जनपद में जमातियों के सम्पर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को भी हाटस्पाट क्षेत्र के 2 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आने के बाद अब संक्रमित रोगियों की संख्या 26 हो गयी है। इन सभी को आईसोलेषन बार्ड़ में भर्ती कराया गया है। 26 पोजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला प्रषासन और स्वास्थ विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। प्रषासन और स्वास्थ विभाग की जांच अभी भी जारी है।
    थाना रसूलपुर क्षेत्र से बिहार के सात जमातियों को जिला प्रषासन ने पकड़ा था। जिनमें से चार की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आयी थी। इधर इन जमातियों के सम्पर्क में आये लोगों को टूण्डला के एफ एच मेड़ीकल कालेज में क्वारेंटाइन किया गया था। सीएमओं डाॅ एस के दीक्षित ने बताया कि जमातियों के सम्पर्क में आने वाले 2 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आयी है। यह 2 लोग टूण्डला के एफ एच मेड़ीकल कालेज में आईसोलेट किये गये है। इस प्रकार जनपद में अब कोरोना पोजिटिव मरीजों की कुल संख्या 26 हो गयी है। जिन 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आयी है। यह सभी लोग रसूलपुर हाटस्पाट क्षेत्र के रहने वाले है। यहां जमाती पकड़े गये थे। जिसको लेकर जिला प्रषासन पहले ही इस क्षेत्र को हाटस्पाट सूची में षामिल कर इसे सील कर चुका था। यहां सख्ती और बढ़ा दी गई है। कुछ और लोगों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
    गौरतलब है कि हाटस्पाट क्षेत्रों में जिला प्रषासन के सख्ती के दावों के बावजूद भी जनपद में बैंकों व राषन की दुकानों पर खुलेआम सोषल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा है। जिससे लोगों में इस वायरस के फैलने का ड़र सता रहा है। प्रषासन को इस ओर भी ध्यान देने की आवष्यकता है।

  • मोहित बने यादव सेना के जिला प्रभारी तो हर्ष यादव मीडिया प्रभारी…

    [object Promise]

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। यादव सेना के प्रति निष्ठा एवंम विश्वास को दृष्टि गत रखते हुए यादव सेना अमेठी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने मुसाफ़िरखाना के धरौली निवासी मोहित यादव को अमेठी का जिला प्रभारी मनोनीत किया है।मोहित के जिला प्रभारी बनने से क्षेत्र वासियो में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है लोग मोहित को शुभकामना संदेश के साथ बधाईयां दे रहे है।नव नियुक्त यादव सेना के प्रभारी मोहित यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसे बड़ी ही तन्यम्यता के साथ लोगो को जागरूक करने में अपना पूरा योगदान करेंगे।वही मुसाफ़िरखाना के निजामुद्दीनपुर निवासी हर्ष यादव को ब्लॉक मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।हर्ष यादव का कहना है कि हम अपने संगठन को सुदृढ़ किये जाने तथा यादव सेना के उद्दोश्यो को जन जन तक पहुचा कर लोगो को जागरूक करने में अपना अहम योगदान देंगे।इस मौके पर वीरेंद्र यादव प्रदेश सचिव यादव सेना,कुलदीप यादव जिला अध्यक्ष,प्रदीप यादव,शत्रुघ्न यादव,अजय बहादुर यादव,लवकेश यादव ने खुशी जहीर की है

  • जिला न्यायालयों को सोमवार (20 अप्रैल) से खोलने का निर्णय लिया वापस

    [object Promise]

    लखनऊ। उच्च न्यायालय प्रशासन ने कोरोना कंटेनमेंट जोन वाले जिलों को छोडकर प्रदेश के अन्य जिला न्यायालयों व अधिकरणों को सोमवार (20 अप्रैल) से खोलने का निर्णय लिया था। इस संबंध में प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद जिला न्यायालयों व अधिकरणों को खोलने का निर्णय वापस ले लिया गया। निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार इस संबंध में अब 27 अप्रैल को आगे की कार्य योजना पर विचार के बाद निर्णय लिया जाएगा।महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी जनपद न्यायाधीशों व अधिकरणों के पीठासीन अधिकारियों को नया आदेश जारी कर इसका कड़ाई से पालन करने को कहा है।

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्रशासन ने 20 अप्रैल से जिला न्यायालयों को खोलने के फैसले को वापस ले लिया है। नए निर्णय के अनुसार जिला न्यायालयों कामर्शियल कोर्ट, वाहन दुर्घटना दावा अधिकरणों एवं भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अधिकरणों में अब 27 अप्रैल तक पूर्व की भांति कार्य होगा। इन संस्थाओं में केवल अतिआवश्यक मामलों की ही सुनवाई होगी। ये न्यायालय व अधिकरण आम लोगों के लिए बंद रहेंगे।

     

     

  • कोविड-19 से निपटने/पीड़ितों के सहायतार्थ संदीप सिंह ने चेक के साथ अपना विद्यालय भी जिलाधिकारी को क्वारंटाइन हेतु दी सहमति

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर ।कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण से निपटने/पीड़ितों के सहायतार्थ कलेक्ट्रेट में आज नरेन्द्र प्रताप सिंह संस्थान चाॅदपुर सैदोपट्टी द्वारिकागंज सुलतानपुर संदीप सिंह द्वारा सीएम केयर फण्ड में रू0 51,000/- का चेक जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती को भेंट किया और संस्थान के संस्थापक बी0पी0 सिंह द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए अपने निजी संस्थान एन0पी0एस0 को क्वारंटाइन करने हेतु प्रशासन को सहमति पत्र दिया है। जिलाधिकारी ने श्री संदीप सिंह को सहयोग धनराशि का चेक भेंट किये जाने पर एवं एन0पी0एस0 संस्थान को क्वारंटाइन केन्द्र बनाये जाने हेतु सहमति पत्र देने के लिये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

  • पीलीभीत जिला कोरोना मुक्त होने के बीच बैंक मैनेजर में कोरोना के लक्षण होने पर जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    मैनेजर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल ले जाकर किया काॅरोंटाइन । मुख्य चिकित्साधिकारी ने बैंक मैनेजर का ब्लड सेंपल लेकर परीक्षण को भिजवाया लखनऊ केजीएमयू । जिला पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुहास मे स्थित बैंक बडौदा उतर प्रदेश का मामला ।

    बरेली के केन्द्रीय श्रम एव संवायोजन मंत्री संतोष गंगवार पैतृक गाओं का का रहने वाला है बैंक मैनेजर हरीश कुमार गंगवार । बैंक मैनेजर की खांसी,जुकाम, बुखार से हालत बिगड़ने पर बैंक कर्मचारियो ने सीएमओ को दी थी सूचना ।

  • UP के मंत्रीजी लॉकडाउन में हेयर कटिंग में आजमाया हाथ, खुद ही काटे अपने बच्चों के बाल

    [object Promise]

    लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी ने बार्बर बनकर घर पर ही बेटे और बेटी के बाल काट दिए। द्विवेदी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते आठ वर्षीय बेटे कार्तिकेय और पांच वर्ष की बेटी सुकृति के बाल लंबे हो गए थे।

    कोरोना वायरस के मद्देनजर मैंने किसी भी बार्बर को घर बुलाना उचित नहीं समझा। मैंने ही दोनो के बाल काटकर हेयर कटिंग में हाथ आजमा लिया।

    दरअसल, इस समय कारोबार बिल्कुल बंद है जिससे कि दुकानें नहीं खुल रही हैं। लॉकडाउन तीन मई तक चलेगा। हालांकि, 20 अप्रैल से सरकारी कार्यालयों में काम शुरू हो जाएगा।

    मंत्री जी ने पहले बेटी के बाल काटे और फिर बेटे के। दरअसल, इस समय सरकार के मंत्री और विधायक भी अपने घरों में कैद हैं। सार्वजनिक गतिविधियां बंद हैं।

  • कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए आरोग्य सेतु ऐप करें डाऊनलोड

    [object Promise]

    जनपद के समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी, अध्यापकगण आरोग्य सेतु ऎप डाऊनलोड करें

    आरोग्य सेतु एप के संबंध में एक दूसरे को जागरूक कर अधिक से अधिक ऐप को डाउनलोड कराया जाए-डीएम

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कोरोना महामारी के संक्रमण से रोकथाम व बचाव के लिए जनपद के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जो लोग अभी तक आरोग्य सेतु डाऊनलोड नही किये हैं वे तत्काल डाउनलोड कर ले साथ ही अपने मित्रगणों आस-पड़ोस एवं परिवारीजनों व सगे संबंधियों को भी डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करे। जिससे इस माहमारी से बचा जा सके । जिलाधिकारी ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप हम सभी के लिए व हमारे परिवारीजनों के लिए कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोग अपने मोबाइल में आरोगय सेतु ऐप डाउनलोड करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता बेहद जरूरी है, इसके लिए लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करे, घरों में रहे, सुरक्षित रहें।

  • UP के लिए बड़ी खबर : 20 अप्रैल से खोले जाएंगे सभी कार्यालय

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच में भी कार्यालय खोलने का निर्णय किया है। लॉकडाउन में प्रदेश में 20 अप्रैल यानी सोमवार से सरकारी कार्यालय खुलेंगे।योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस बाबत आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश के अनुसार इस दौरान भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

    लॉकडाउन के दूसरे चरण में 20 अप्रैल से जहां उद्योग और निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को कुछ शर्तों के साथ छूट मिलेगी, वहीं राज्य सरकार के दफ्तर भी खुलेंगे। सरकारी दफ्तरों में विभागाध्यक्ष या कार्यालयाध्यक्ष और समूह  के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस में समूह   के 33 प्रतिशत तक कार्मिकों को बुलाया जाएगा। समूह  र  के कार्मिकों को कार्य की आवश्यकतानुसार दफ्तर बुलाने के लिए विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्ष रोस्टर तय करेंगे। वहीं संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) में कार्यालयों को बंद करने के बारे में जिला प्रशासन अपने स्तर से निर्णय लेगा।

    मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से इस बारे में शुक्रवार को सभी विभागों को शासनादेश जारी कर दिया गया है। दफ्तरों में समूह  के कार्मिकों को बुलाने के लिए रोस्टर ऐसे तैयार किया जाएगा, ताकि यह कर्मचारी अल्टरनेट दिवस में कार्यालय आयें लेकिन, यह भी ध्यान रखा जाएगा कि इससे सरकारी कामकाज में बाधा न पहुंचे। काम के हिसाब से आवश्यक कार्मिकों को ही कार्यालय बुलाया जाएगा।

    कार्यालय में कार्मिकों की एक-दूसरे से शारीरिक दूरी और अन्य सुरक्षात्मक उपायों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। रोस्टर के अनुसार घर से काम करने वाले कार्मिक मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक साधनों के जरिये दफ्तर के संपर्क में रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें ऑफिस बुलाया जाएगा। जिला प्रशासन व ट्रेजरी के कार्यों के लिए भी आवश्यकतानुसार कार्मिकों को नियोजित किया जाएगा। राज्य के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालयों और आंतरिक किचन को भी इन प्रतिबंधों के साथ संचालित किया जाएगा।

    पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, अग्निशमन, आकस्मिक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, कारागार और नगर निकाय बिना किसी प्रतिबंध के कार्य करते रहेंगे। प्राणि उद्यानों तथा पौधशालाओं के संचालन व प्रबंधन, जंगलों में अग्निरोधी उपायों, पेट्रोलिंग और आवश्यक वाहन सेवाओं से जुड़े वन विभाग के कार्मिक अपना काम करते रहेंगे। यह दिशानिर्देश उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे जो आवश्यक और आकस्मिक सेवाओं से जुड़े हैं और कोविड-19 की रोकथाम में प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं या जिनके लिए गृह मंत्रालय ने अलग से निर्देश दिये हैं।

    सचिवालय में 20 अप्रैल से सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, अनुसचिव व सेक्शन आफिसर अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) महेश गुप्ता ने बताया कि सभी विभाग जरूरत के अनुसार एक तिहाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाएंगे। ऐसे कर्मचारी जो दिव्यांग हैं या फिर किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें दफ्तर नहीं बुलाया जाएगा। लखनऊ में हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए क्षेत्रों में रहने वाले कर्मचारियों को घर से कार्यालय तक आने के लिए जो व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है, वे उसका अनुपालन करेंगे।

  • Coronavirus : उत्तर प्रदेश के ये 5 जिले हुए कोरोना FREE

    [object Promise]

    लखनऊ । एकतरफ जहां देशभर में कोरोना  के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश (UP corona) के लिए थोड़ी राहत की खबर है। राज्य के 5 जिले ऐसे हैं, जिनके सभी कोरोना (Covid-19) पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस प्रकार ये पांच जिले कोरोना फ्री हो गए हैं। यूपी में अब तक कुल 846 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

    ​प्रयागराज में था सिर्फ एक मरीज, वह भी अब निगेटिव
    प्रयागराज में अब तक मिले एकमात्र कोरोना पॉजिटिव मरीज की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद प्रयागराज पहुंचे इंडोनेशिया के इस जमाती को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मस्जिद से पुलिस ने ढूंढा था। पहले उसे क्वॉरंटाइन सेंटर भेजा गया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने तीसरी रिपोर्ट के लिए सैंपल गुरुवार को लैब भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    कोरोना फ्री हुआ प्रतापगढ़
    प्रतापगढ़ जिले के कुल छह लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया था। तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे इन सभी लोगों को 7 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 अप्रैल को कराए गए Covid-19 टेस्ट में इन सभी लोगों को निगेटिव पाया गया। 17अप्रैल को इन सभी की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके अलावा जिले में इन छह के अलावा नए मामले भी सामने नहीं आए हैं। जिले में दो सौ से ज्यादा लोगों के टेस्ट कराए जा चुके हैं।

    ​महाराजगंज के छह जमाती हुए ठीक
    पूर्वांचल के महाराजगंज जिले में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे 6 जमातियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। 17 अप्रैल को इन सभी की तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई। जिसके बाद महाराजगंज जिला कोरोना मुक्त हो गया। जिले में कुल 21 जमातियों के नमूने भेजे गए थे। 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाद में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।।

    सबसे पहले कोरोना फ्री हुआ पीलीभीत
    पीलीभीत में कोरोना के दो ही मरीज थे और दोनों मां-बेटे थे। सीमित संसाधनों के बावजूद इन सरकारी डॉक्टरों ने कोरोना को हराकर दिखा दिया। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जिले को बधाई देने से नहीं चूके। पीलीभीत के डॉक्टरों की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि उन्होंने कोरोना पॉजिटिव 73 वर्षीय महिला को स्वस्थ करने में सफलता हासिल की जबकि कोविड-19 का सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को होता है। चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें 8 अप्रैल को डिस्चार्ज किया गया। वहीं उनके बेटे को पहली ही डिस्चार्ज किया गया था।

    ​हाथरस में चार मरीज हुए डिस्चार्ज
    पश्चिमी यूपी के हाथरस में कुल चार लोगों को कोरोना पाॉजिटिव पाया गया था। कई रिपोर्ट्स निगेटिव आने के बाद इन्हें आइसोलेशन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार हाथरस भी कोरोना फ्री जिलों की सूची में आ गया है।