Category: uttar-pradesh

  • आम जन की समस्याओं के समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन कराये जाने हेतु बैठक हुई आयोजित

    [object Promise]

    जनपद सुलतानपुर ग्रीन जोन होने पर सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखते हुए कुछ गतिविधियां 20 अप्रैल से सशर्त होंगी क्रियाशील।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश संख्या 40-3/2020-डीएम-1(ए) 15 अप्रैल, 2020 के अनुसार कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु लागू किया गया देश व्यापी लाॅक डाउन, आदेश दिनांक 14 अप्रैल, 2020 के द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत 03 मई, 2020 तक लागू रहेगा। मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के पत्र संख्या 264/2020/सीएक्स-3, दिनांक 16 अप्रैल द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार आम जन की समस्याओं के समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा कतिपय निर्धारित अतिरिक्त गतिविधियों को 20 अप्रैल से संचालित किये जाने की सशर्त अनुमति प्रदान की गयी है, जिसका जनपद में अक्षरशः पालन कराये जाने हेतु अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उपर्युक्त सन्दर्भ में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि सुलतानपुर जनपद ग्रीन जोन है। शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप जनपद सुलतानपुर में 20 अप्रैल से स्वास्थ्य (आयुष सहित) सशर्त क्रियाशील रहेंगी। इसके अलावा कृषि और सम्बन्धित गतिविधियां, मत्स्य पालन, पशु पालन, वित्तीय क्षेत्र (बैकिंग) सामाजित क्षेत्र, आंगनबाडियों का संचालन, आॅनलाइन शिक्षा/दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना, मनरेगा के अन्तर्गत कार्यों की अनुमति, सार्वजनिक उपयोगिता के क्षेत्र, माल एवं वस्तुओं के यातायात तथा उसके लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, वाणिज्य और निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान औद्योगिक/औद्योगिक प्रतिष्ठान (सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान), निर्माण से सम्बन्धित भारत सरकार के कार्यालय तथा इसके स्वायत्त/अधीनस्थ कार्यालय, राज्य सरकार/स्वायत्त संस्थाएं व स्थानीय निकाय खुलेंगे। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन सभी करें। अनावश्यक भीड़-भाड़ कदापि न लगायी जाये। डीएम ने बैठक में उपस्थित सभी उप जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपाधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों के बार्डर एरिया पर सर्तक दृष्टि रखेगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल जाॅच के लिये तैयार करें और बार्डर पर लगायें, ताकि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सघन जाॅच एवं चेकिंग के बाद ही प्रवेश देंगे। उन्होंने शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों की प्रतियां समस्त अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया कि इसका पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिव व लेखपाल आदि को निर्देशित करें कि स्वयं अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें तथा गाॅवों में भी लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिये प्रेरित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने कहा कि आगामी 24 या 25 अप्रैल से रमजान चालू हो रहा है। सभी एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर धार्मिक गुरूओं से वार्ता करके यह सुनिश्चित करायें कि रोजा इफ्तार के समय भीड़ एकत्रित न हो और अपने-अपने घर पर रोजा इफ्तार करें तथा नमाज भी अपने घरों में पढ़ें। इसी प्रकार हिन्दू धर्म के लोग अपने-अपने घरों में पूजा पाठ करें मन्दिरों में जाने की अनुमति कदापि न दी जाये। उन्होंने बताया कि लाॅक डाउन के दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने पर किसी भी व्यक्ति के विरूद्ध Disaster Management Act-2005 की धारा-51 से 60 तथा भा0 की धारा-188 में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमसाद हुसैन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, सीएफओ, एआरएम रोडवेज, एफएसओ प्रभारी निरीक्षक सिटी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • कोरोना आपदा से संघर्ष में हजारो जरुरत मन्द परिवारों को पहुंचा रहा है निःशुल्क भोजन हिन्दू जागरण मंच

    [object Promise]
    उन्होंने बताया कि मंच के पदाधिकारियो द्वारा उन्नाव नगर में फोन पर मिली सूचनाओ व प्रतिदिन जाने वाले मुहल्लों में जुराखन खेडा ,पूरन नगर ,लोक नगर ,कब्बा खेडा ,एसपी आफिस चौराहा ,प्रकाश गेस्टहाउस हॉउस चौराहा ,मोती नगर ,शिव नगर ,राजेपुर ,आवास विकास ,बाबू गंज पुल चौराहा ,आई वीपी चौराहा ,बड़ा चौराहा ,छोटा चौराहा ,गांधीनगर चौराहा आदि जगहों पर दिहाड़ी मजदूरो ,सब्जी वाले ,ठेले वाले व जरुरत मन्द परिवारों में 980 भोजन पैकेट व सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों व नगर पालिका सफाई कर्मियों में भोजन,फल व जूस का वितरण कराया गया ।
    श्री द्विवेदी ने बताया कि कल उन्नाव में भी कोरोना पाजिटिव जमाती मिलने से खतरा बढ़ गया हम नगर व जनपद वाशियों को लाक डाउन व भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूर्णतः पालन करना होगा व अपने आस पास किसी भी संदिग्ध की सूचना मिलने पर प्रशासन को तत्काल अवगत कराये साथ ही जिला प्रशासन से आग्रह है कि पूरे जनपद के मदरसों व मस्जिदों की सघन तलासी करवायी जाय जिससे छिपे हुये जमातियो पर कार्यवाही हो सके ।
    इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी ,नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर ,नगर महामंत्री धर्मेन्द्र शुक्ला ,युवा प्रभारी मनीष अवस्थी ,उपाध्यक्ष शिव सेवक त्रिपाठी ,नगर मंत्री अखिल मिश्रा उपाध्यक्ष शिवम् आजाद ,नगर उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ,नगर उपाध्यक्ष अंशू शुक्ला ,सदस्य मयंक त्रिपाठी ,सदस्य आशू चौरसिया ,शिवा ,आदि राष्ट्र रक्षको द्वारा अलग अलग मुहल्लों में निःशुल्क भोजन वितरण कराया गया ।

  • UP का सबसे बड़ा Corona Hotspot बना लखनऊ सदर, 59 लोग कोरोना पॉजिटिव

    [object Promise]
    लखनऊ। सदर इलाका UP का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। अब तक यहां से 59 कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं। बुधवार को सदर इलाके से एक ही दिन में 28 केस सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने पहरा और कड़ा कर दिया है। इसके तहत पूरे सदर इलाके को तीन भागों में बांटा गया है। इसके अलावा सील इलाके का दायरा 200 से 300 मीटर तक बढ़ाने को लेकर मैपिंग की जा रही है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि पहले चरण में सील इलाके में प्रत्येक घर के एक सदस्य का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
    संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोरा ने बताया कि सदर की अलीजान मस्जिद से 12 जमाती मिले थे। इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद तीन अप्रैल को कसाईबाड़े इलाका सील किया गया था। इसके बाद से वहां से संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 28 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद सदर में सील इलाके का दायरा बढ़ाया जा रहा है। जिन गलियों से कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं और जिन इलाकों में इनका मूवमेंट रहा है, वे सभी इलाके सील किए जाएंगे। नगर निगम की तरफ से सील परिक्षेत्र व उसके आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है, जिसे युद्ध स्तर पर और आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रत्येक घर के एक सदस्य का मेडिकल परीक्षण कराने का काम शुरू कर दिया गया है।

    सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों की संख्या बढ़ाई
    जेसीपी नवीन अरोरा ने बताया कि सदर के सील इलाके की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है। सीसी कैमरों की मदद से हर वक्त नजर रखी जा रही है। इसके अलावा चार ड्रोन कैमरों से गलियों और छतों की निगरानी का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसमें से 20 कैमरे कसाईबाड़े इलाके में लगाए गए हैं। पूरे दिन चार टीम फील्ड टेस्टिंग का काम कर रही हैं।

    बढ़ाई जाएगी वेंडरों की संख्या
    अधिकारियों के मुताबिक सरकारी संस्था की तरफ से सुबह और शाम के वक्त सील इलाकों में दवा, फल, सब्जी, दूध व राशन की सप्लाई की जा रही है। पर, अब जबकि सील इलाके का दायरा बढ़ाया जा रहा है तो नगर निगम और प्रशासन से बात करके सामान पहुंचाने वाले वेंडरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकि यहां रहने वाले लोगों को जरूरी सामान की किल्लत न हो। जेसीपी ने बताया कि खाने-पीने के सामान की डिलेवरी के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी वेंडर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए सामान पहुंचा रहे हैं। यहां तैनात पुलिस कर्मी को भी सुरक्षित रहने के टिप्स दिए गए हैं।

    पांच जोन, 14 सेक्टर में बंटा शहर
    जेसीपी ने बताया कि लॉकडाउन के तहत शहर को पांच जोन, 14 सेक्टरों व 32 सब सेक्टरों में बांटा गया है। 225 बैरिकेडिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां 307 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर, 219 पुरुष सिपाही व 252 महिला सिपाही दो शिफ्टों में ड्यूटी कर रहे हैं। इसके अलावा ट्रैफिक के 10 इंस्पेक्टर, 58 टीएसआई, 42 एचसीपी, 179 हेड कांस्टेबल व 305 होमगार्ड 11 जोन में बंटकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम 89 चार पहिया और 77 दो पहिया वाहनों से गश्त कर रही है।

    सैनिटाइजेशन में लगे दमकल कर्मी
    जेसीपी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम सैनिटाइजेशन के काम में मजबूती से जुटी है। सीएफओ के नेतृत्व में 10 एफएसओ, 42 ड्राइवर व 106 फायर मैन 35 गाड़ियां से सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। इसके अलावा सात कंपनी सीएपीएफ, एक कंपनी आरएएफ व पांच कंपनी पीएसी ड्यूटी में लगी है।

  • लाकडाउन के दौरान डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का लिया जायजा

    [object Promise]

    लोगों से अपने घर पर ही रहने की किया अपील।

    मेडिकल, किराना, डेयरी आदि दुकानदार डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित करें…….डीएम।

    फल/सब्जी के ठेले इत्यादि घूम-घूमकर बेचे अपना सामान।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने आज कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया तथा लोगों से अपने घर पर ही रहने की अपील की। इस दौरान जो लोग सड़क पर या बाहर घूमते दिखाई पड़े, उनको समझाने के साथ ही घर पर रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के दौरान कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले आवश्यक वस्तुएं यथा सब्जी, फल, दूध, राशन इत्यादि सामग्री उनको उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल, किराना, डेयरी आदि दुकानदारों को डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा फल/सब्जी के ठेले वालों को एक जगह खड़े न रहकर घूम-घूम कर फल सब्जी बेचने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाकडाउन के दौरान सड़क पर या बाहर घूमते मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

  • राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के लिए पुनः भेजा खाद्य राशन सामग्री व पल-पल की ले रहें खबर

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। महामारी आपातकाल संकट की इस घड़ी में भी राहुल गांधी जी अमेठी के प्रति सदैव की भाति आज भी चिंतित हैं- लॉक डाउन की घोषणा होते राहुल गांधी जी के निर्देश पर अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल गांव गांव जाकर जरूरतमंद व अपेक्षित लोगों तक राशन खाद्य सामग्री बांटने की शुरुआत की गयी। राहुल गांधी जी द्वारा भेजी गई राशन सामग्री को त्वरित राहत खाद्य सामग्री कांग्रेस साथियों द्वारा विधानसभा वार वितरण कराया गया। वही स्थानीय तौर पर कॅरोना योद्धाओं मीडिया, पुलिसकर्मी, बैंकों के कर्मचारी व जन सेवा में लगे अन्य कॅरोना योद्धाओं को मास्क,सेनी टाइजर,साबुन,खूब लोगों तक मुहैया कराया गया।सोशल मीडिया पर चर्चित कॅरोना जांच के लिए खबर मिलते ही अविनाश सिंह अन्नी बैजल गौरीगंज हों या भेटुआ कुड़वा निवासी विकास शुक्ला जो मुंबई में हैं -आदरणीया प्रियंका गांधी जी द्वारा कुशल छेम पूछना, मदद करना यह साबित करता है कि “अपने तो अपने होते हैं”।
    माननीय राहुल गांधी जी व प्रियंका गांधीजी की प्रेरणा से अमेठी संसदीय क्षेत्र वासियों के लिए 5ट्रक चावल,5 ट्रक आटा/ गेहूं,1ट्रक दाल के साथ तेल मसाला व खाद्य सामग्री आवश्यक जरूरत मन्दों के लिये अमेठी भेजा । अमेठी संसदीय क्षेत्र के 877 ग्राम पंचायत व 7 नगर पंचायत/नगर पालिका में आज तक 16400 राशन किट अमेठी के अपेक्षित जनों तक कांग्रेस साथियों द्वारा पहुंचाई जा चुकी है, रोज वितरित की जाने वाली लंच पैकेट 12900 लंच पैकेट अभी तक लोगों को पहुंचाया जा चुका है।इसी के साथ महामारी संकट की इस घड़ी में बचाव के लिए 50हजार मास्क, 20 हजार सेनीटाइजर,20हजार साबुन भी लोगों को बाँटा गया ।प्रथम लाकडाउन के समापन दिन अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व कांग्रेस सहयोगीयों के माध्यम से अमेठी के कॅरोना योद्धाओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित व प्रोत्साहित करने का भी सराहनीय कार्य अमेठी कांग्रेस द्वारा किया गया।प्रियंका गांधी जी के मार्गदर्शन में चल रहे कांग्रेस फाइट्स कॅरोना ग्रुप के माध्यम से सुदूर प्रदेशो में रह रहे अमेठी संसदीय क्षेत्र वासियों को मदद मध्य प्रदेश 91,गुजरात 212(बड़ौदा सूरत अहमदाबाद),महाराष्ट्र 308,लुधियाना 253,चंडीगढ़55,व कलकत्ता 52 सहित 1360 लोगो को मदद कर राहत पहुचाई गयी इनके परिवार जन खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किये।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज : UP में दो दिन अभियान चलाकर पकड़े जाएंगे जमाती

    [object Promise]

    लखनऊ
    तबलीगी जमात में शामिल हुए जमातियों में बचे हुए की तलाश में यूपी पुलिस दो दिन का अभियान चलाएगी। छुपे हुए कोरोना संक्रमितों को अभी तक न पकड़े जाने और क्वांरटीन न किए जाने से सीएम योगी आदित्यनाथ नाराजगी जताई है। गुरुवार को हुई बैठक में सीएम ने इसके लिए थानेदारों की जिम्मेदारी तय करने को भी कहा है। इसके बाद डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, आईजी रेंज व एडीजी जोन को निर्देश दिए हैं कि दो दिन अभियान चलाकर जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जाए। हर हाल में दो दिन के अंदर सभी को ढूंढकर क्वांरटीन कराया जाए।

    यूपी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 60 प्रतिशत से ज्यादा केस जमातियों से जुड़े हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यूपी में अब तक 805 कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 471 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। कई जगह जमातियों के छिपे होने और उनके सामने न आने की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से लगातार अपील की जा रही है कि जो भी जमाती छिपे हुए हैं वे अपने बारे में खुद सूचना दें।

    यूपी पुलिस लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में अब तक 19,488 केस दर्ज कर चुकी है। इस दौरान पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने 17 लाख 77 हजार 575 वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 23873 वाहनों को सीज किया गया। चालान किए गए वाहनों से 7 करोड़ 70 लाख 42 हजार 506 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान कालाबाजारी व जमाखोरी करने वाले 534 लोगों के खिलाफ 424 एफआईआर दर्ज की गई हैं। फेक न्यूज फैलाने के 346 मामलों का संज्ञान लेकर साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • प्रदीप सिंघल के साथ राजू ओझा भी जनसेवा की ओर सदैव तत्पर…

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना(अमेठी)।।कोरोना से लड़ने के लिए हुए लॉक डाउन में कांग्रेस सिपाहियो की टीम शुरुआत से ही प्रभावित नागरिकों को भोजन व राशन की मदद पहुंचाने में लगी हैं। यही नहीं इनकी टीम जिले में किसी भी कहि जगह जरूरत मंद लोगो की सूचना मिलते ही मदद के हाथ बढ़ा रहे है ।उनका संकल्प है कि राहुल गांधी व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के आह्वान पर वह असहायों को भोजन उपलब्ध कराने व जरूरत मन्द लोगो को राशन सामग्री किट के लिए हर संभव यत्न करने से पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए घर में ही रहने और स्थानीय प्रशासन के हर निर्देशों का पालन करने की अपील भी की है। कांग्रेसी नेता राजू ओझा व मोहित गुप्ता ने कुछ पत्रकारो को मास्क व सेनेटाइजर भी बाटे।

    कांग्रेस सिपाही राजू ओझा ने बताया अमेठी कांग्रेस परिवार वैश्विक महामारी में लॉक डाउन के बाद से ही सभी जरूरतमंद लोगों की मदद करता आ रहा है। आज तो देश ऐसी स्थिति में हैं जब सबको किसी न किसी की मदद का संकल्प लेना चाहिए। इस समय हालात ऐसे हैं कि मदद के लिए आगे आए और किसी को भी भूखा न रहने में अपना योगदान दें।

  • कृष्णकुमार यादव बने यादव सेना के जिलाध्यक्ष…

    [object Promise]

    रीपोर्ट:हर्ष यादव

    प्रतापगढ़।।यादव सेना के प्रति निष्ठा एवंम विश्वास को दृष्टि गत रखते हुए यादव सेना उत्तर प्रदेश प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ यादव ने पूरे कल्याणपुर मोरहा जिला प्रतापगढ़ कृष्णकुमार यादव को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ प्रान्त का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष बनने से क्षेत्र वासियो में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है लोग कृष्ण कुमार को शुभकामना संदेश के साथ बधाईयां दे रहे है।नव नियुक्त यादव सेना के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसे बड़ी ही तन्यम्यता के साथ लोगो को जागरूक करने में अपना पूरा योगदान करेंगे।

  • कुशीनगर के देश में विभिन्न क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद करने में आगे आए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : भारत सरकार के पूर्वी राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया था इस सिलसिले में 24 घंटे के अंदर 1000 लोगों ने विभिन्न प्रांतों में मदद की गुहार लगाई है, इसमें सबसे अधिक मामले कुशीनगर जनपद के ब्लॉक विशुनपुरा खड्डा पडरौना,नेबुआ नौरंगिया, रामकोला,कसया के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं । हालांकि अब तक तमिलनाडु कर्नाटक,उत्तराखंड,हरियाणा, दिल्ली,मुंबई,राजस्थान,गौतम बुद्ध नगर,बनारस में फसे 100 परिवारों को जरूरी सामग्री राशन एवं व्यवस्था कर उनको राहत पहुंचाई गई है ।

    जबकि महाराष्ट्र और पुणे में भी कुछ लोगों के मदद के प्रयास किए जा रहे हैं, इतना ही नहीं पंजाब में भी कुछ लोगों की मदद किए जा रहा है। यह मदद भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री और आरपीएन सिंह अपने संसाधनों से अन्य प्रदेशों के लोगों को अपने सुविधाओं के अनुसार उन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं शेष अन्य लोगों के लिए प्रयास जारी हैं और जिन लोगों की शिकायत टोल फ्री नंबर पर किए जा रहे हैं उन तक हर संभव मदद और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जो पडरौना शहर से जुड़े शमशेर मल मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर बखूबी इसका निर्माण कर रहे हैं ।

  • डाक विभाग के कर्मचारी गांव गांव दे रहे दस्तक,कर रहे घर घर भुगतान….

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना(अमेठी)।लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में डाकघर की सेवाएं ग्राहकों के लिए सुगम बनाई जा रही हैं,रोजाना निर्धारित समय तक डाकघर खोले जा रहे हैं।इन डाकघरों में कई ऐसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिनका लाभ आप घर बैठे भी ले सकते हैं।
    बैंक में लगने वाली अनावश्यक भीड़ से बचने, लाभार्थी को बैंक सुविधा उसके गांव में ही दिए जाने के लिए डाक विभाग के कर्मी अब घर-घर जाकर भुगतान कर रहे है,इसी क्रम में मुसाफिरखाना डाक विभाग के कर्मचारी गांव-गांव एवं घर-घर जाकर लाभार्थी को तकनीकी माध्यम से किसी भी बैंक की धनराशि का आहरण करा रहे है.

    बोले पोस्ट मास्टर-

    पोस्ट मास्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम एवम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घर घर जाकर लाभार्थी को धनराशि का आहरण करवा रहे है ।लोगों को लॉक डाउन के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है.