Category: uttar-pradesh

  • मौलाना साद की बीवी के दो भाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, मुरादाबाद के हॉटस्पॉट इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव  

    [object Promise]

    लखनऊ। देश में कोरोनावायरस के तेजी से फैलने के जिम्मेदार दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना मुहम्मद साद के ससुराल सहारनपुर तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। उसकी बीवी के दो भाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों हाल ही में फ्रांस से लौटे थे। इन दोनों का सैम्पल 7 अप्रैल को भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी आई है।इसके बाद पूरे इलाके को सील कर सैनिटाइज किया गया।

    उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले मौलाना साद का ससुराल सहारनपुर जिले के मुफ्ती मोहल्ले में हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए उसके दोनों साले यहीं रहते हैं। इसमें से एक तो मोहल्ले में स्थित मस्जिद का मौलाना है। मौलाना का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। योगी सरकार ने उसकी तलाश के लिए पांच टीमें गठित की हैं जबकि दिल्ली पुलिस ने भी दो टीमें बनाईं हैं। इन टीमों ने मरकज प्रमुख के शामली स्थित पैतृक निवास से लेकर सहारनपुर में उसके ससुराल तक दबिश दी थी। लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं लगा है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने उस पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 45 नए मामले

    इधऱ, उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 2.0 का बुधवार को पहला दिन था। यूपी में कोरोनावायरस के 45 नए मामले आए हैं। इनमें लखनऊ में 31, आगरा में 13 और एक मामला सीतापुर जिले का है। प्रदेश में कोरोनावायरस पॉजिटिव की संख्या 705 हो गई। संक्रमण से अब तक 12 लोगों की जान गई है। राज्य के संक्रमितों में करीब 395 जमाती हैं। कानपुर में इन जमातियों के संपर्क में आने वाले 8 मदरसा छात्र संक्रमित हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव  

    मुरादाबाद के हॉटस्पॉट इलाके में बुधवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत के बाद उसके भाई को क्वारैंटाइन कराने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों ने पथराव किया। भीड़ ने डॉक्टर को बंधक बना लिया और टेक्निशियन की पिटाई की। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। भीड़ रुक-रुक पुलिस पर फायरिंग कर रही है। फोर्स स्थिति पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम योगी ने आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 57 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को इन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, शाम को इनकी मृत्यु हो गई। वहीं आगरा में छह पॉजिटिव केस मिले हैं।
    आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 57 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। आगरा में कोरोना के 148 केस सामने आए हैं।
    आगरा : सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती 57 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। उन्हें कोरोना संक्रमण था। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को इन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, शाम को उनकी मृत्यु हो गई। आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 148 हो गई है।
    लखनऊ: कोरोना से संक्रमित 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। इनका इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा था। मधुमेह की बीमारी के चलते गुर्दे खराब हो गए थे। फेफड़ों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा था। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा था। बुधवार दोपहर बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। यह लखनऊ में कोरोना से पहली मौत है। प्रदेश में अब तक 12 लोगों की जान गई है।
    मुरादाबाद : संभल से रेफर किए गए 76 साल के जमाती की मंगलवार देर रात मौत हो गई। वह तमिलनाडु का रहने वाला था।
    कानपुर: तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आने वाले 8 मदरसा के छात्रों की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजीटिव आई है। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हो गई है। हिदायतुल्लाह मदरसा के एक टीचर का जमातियों से मिलना-जुलना था। स्वास्थ्य विभाग की टीम जमातियों द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर जांच कर रही थी, तभी छात्रों की जानकारी मिली।
    मेरठ: खरखौदा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले और दोनों ही जमाती हैं। मेरठ में कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़कर 60 हो गई है, जबकि अब तक नौ मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक की कोरोना से मौत भी हुई है। हालांकि, संक्रमण से लड़ने में कोरोना वॉरियर्स अपना योगदान दे रहे हैं। आईपीएस अधिकारी एडीजी जोन प्रशांत कुमार की पत्नी और आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के साथ मास्क तैयार करने का काम कर रही हैं।
    आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा जो कि युवा कल्याण विभाग में सचिव है और आईपीएस अधिकारी एडीजी जोन प्रशांत कुमार की पत्नी है। वह इस कोरोना वायरस की जंग में अपने पति का हाथ बांटने के लिए 3 दिन की स्पेशल छुट्टी लेकर आई हैं।
    आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा युवा कल्याण विभाग में सचिव है। उनके पति आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार एडीजी हैं। डिंपल कोरोना से जंग में हाथ बांटने के लिए मास्क बना रही हैं।
    संतकबीरनगर : एक युवक दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात के मरकज में हिस्सा लेने गया। वहां से लौटने के बाद वह सीतापुर पहुंचा। जांच में वह कोरोना पॉजीटिव निकला। उसके कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद सीतापुर में उसका उपचार चल रहा है। सीतापुर और संतकबीर नगर में युवक के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

  • लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले 09 लोगो पर हुई कार्यवाही

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन/हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। आज को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अमेठी के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के मार्ग दर्शन में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम जनपद अमेठी द्वारा धारा 144 IPC का उल्घंन व लाकडाउन शान्ति व्यवस्था एंव रोकथाम जूर्म जरायम व कोरोना (कोविड-19)मे मामूर होकर स्टेट बैंक कस्बा मुसाफिरखाना पर मौजूद था कि जरिये मुखबिर की सूचना पर सब्जी मन्डी के जानकी मन्दिर गली मे कस्बा मु0खाना 09 मो0सा010 नफर अभियुक्त 1.नीरज कुमार शुक्ला उम्र 25 बर्ष पुत्र स्व0नन्दकुमार शुक्ला नि0 पूरे मंशा शुक्ल थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर मो0सा0 UP44AY1628 अपाची 2. सोनू यादव उम्र 19 बर्ष पुत्र द्वारिका प्रसाद नि0 चकशिवपुर थाना बल्दीपुर जनपद सुल्तानपुर बिना नम्बर प्लेट चेचिस नं0 MBLHAW096KHM66764 स्पलेन्डर 3.रामआनन्द उम्र 28 बर्ष पुत्र जगनरायन नि0 शाहपुररेशी थाना जामो जनपद अमेठी मो0सा0 UP44Z4021 सीडी डिलक्स एचएफ 4.देवराज उम्र 39 बर्ष पुत्र केदारनाथ नि0 रवनिया पूरव थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर मो0सा0 UP44AH8229 स्पलेन्डर स्मार्ट 5. विनय कुमार उम्र21बर्ष पुत्र सन्तोष कुमार नि0 रनकापुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी मो0सा0 PB02BN2159 स्पलेन्डर प्लस 6.रामऔतार उम्र 25 बर्ष पुत्र सोमई नि0 सुखीबाजगढ थाना जामो जनपद अमेठी मो0सा0 UP44AU7271 सीबी साइन 7. मुराद अली उम्र 25 बर्ष पुत्र ननकऊ नि0 बनभरीया थाना कमरौली जनपद अमेठी मो0सा0 UP33AS2801 टीबीएस स्पोर्ट 8.लालबहादुर सिंह उम्र 48 बर्ष पुत्र अमरेश नि0 सरैया थाना मु0खाना जनपद अमेठी मो0सा0 UP36B9650 स्पलेन्डर प्लस 9. फूलचन्द्र उम्र 48 बर्ष पुत्र राजाराम नि0शालपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी मो0सा0 UP63D2364 सुपर स्पलेन्डर 10.भूपेन्द्र सिंह उम्र 29 बर्ष पुत्र अतर सिंह नि0 रनकापुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को हिकमत अमली समय करीब 8.40 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 116/20 धारा 188/269 भादवि व 207 MV ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

    1.नीरज कुमार शुक्ला उम्र 25 बर्ष पुत्र स्व0नन्दकुमार शुक्ला नि0 पूरे मंशा शुक्ल थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर

    1. सोनू यादव उम्र 19 बर्ष पुत्र द्वारिका प्रसाद नि0 चकशिवपुर थाना बल्दीपुर जनपद सुल्तानपुर 3.रामआनन्द उम्र 28 बर्ष पुत्र जगनरायन नि0 शाहपुररेशी थाना जामो जनपद अमेठी
      4.देवराज उम्र 39 बर्ष पुत्र केदारनाथ नि0 रवनिया पूरव थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर
    2. विनय कुमार उम्र21बर्ष पुत्र सन्तोष कुमार नि0 रनकापुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
      6.रामऔतार उम्र 25 बर्ष पुत्र सोमई नि0 सुखीबाजगढ थाना जामो जनपद अमेठी
    3. मुराद अली उम्र 25 बर्ष पुत्र ननकऊ नि0 बनभरीया थाना कमरौली जनपद अमेठी
      8.लालबहादुर सिंह उम्र 48 बर्ष पुत्र अमरेश नि0 सरैया थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    4. फूलचन्द्र उम्र 48 बर्ष पुत्र राजाराम नि0शालपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
      10.भूपेन्द्र सिंह उम्र 29 बर्ष पुत्र अतर सिंह नि0 रनकापुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी

    09 अदद् मो0सा0 207 MV ACT के अन्तर्गत सीज

    1. मो0सा0 नं0 UP44AY1628 अपाची
    2. बिना नम्बर प्लेट चेचिस नं0 MBLHAW096KHM66764 स्पलेन्डर
    3. मो0सा0 नं0 UP44Z4021 सीडी डिलक्स एचएफ
    4. मो0सा0 नं0 UP44AH8229 स्पलेन्डर स्मार्ट
    5. मो0सा0 नं0 PB02BN2159 स्पलेन्डर प्लस
    6. मो0सा0 नं0 UP44AU7271 सीबी साइन
    7. मो0सा0 नं0UP33AS2801 टीबीएस स्पोर्ट
    8. मो0सा0 नं0 UP36B9650 स्पलेन्डर प्लस
    9. मो0सा0 नं0UP63D2364 सुपर स्पलेन्डर
      गिरफ्तारी टीमः-
      उ0नि0 शत्रुधन यादव थाना मु0खाना जनपद अमेठी
      उ0नि0 इंग्लेश तिवारी थाना मु0खाना जनपद अमेठी
      का0 सुरेश मिश्रा थाना मु0खाना जनपद अमेठी
      का0 बिजेन्द्र वर्मा थाना मु0खाना जनपद अमेठी

  • यूपी में बिगड़े हालात, 24 घंटों में सामने आए 135 नए मामले , कुल संक्रमितों की संख्या 674

    [object Promise]

    लखनऊ। मुरादाबाद और कानपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने के साथ उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 135 नये मामले प्रकाश में आने से सतर्कता बढ़ा दी गयी है। सूबे में मंगलवार सुबह तक 674 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुरादाबाद में कल शाम एक 49 वर्षीय शख्स की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी, वहीं सोमवार को ही कानपुर में मृत एक 43 वर्षीय मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजीटिव पायी गयी है।

    आगरा में कोरोना पॉजिटिव की मौत
    आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 57 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। डीएम ने बताया कि मंगलवार को इन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, शाम को इनकी मृत्यु हो गई। वहीं जनपद में आज छह पॉजिटिव केस मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 148 हो गई है।

    मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव की मौत
    संभल जिले से बीते 9 अप्रैल को मुरादाबाद में रेफर तमिलनाडु के 76 वर्षीय जमाती की मंगलवार रात को मौत हो गई। उन्हें कोरोना आशंकित मान कर संभल के जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से मुरादाबाद  रेफर कर दिया गया था। मुरादाबाद में उनके सैंपल लिए गए थे। इसमें सोमवार की रात आई रिपोर्ट में यह बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनकी खिदमत में लगे सरायतरीन निवासी युवक को भी पॉजिटिव पाया गया है। उधर, ताजपुर निवासी चिकित्सक की भी हालत बिगड़ गई है। उन्हें टीएमयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

    बस्ती में दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले
    बस्ती मेडिकल कॉलेज में सप्ताह भर पहले क्वारंटीन  दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके सैंपल मंगलवार को भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे गए थे। देर रात आई रिपोर्ट में सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कहा कि 23 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 2 का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है।

    मेरठ में कोरोना के दो और केस मिले
    मेरठ में कोरोना के दो और केस मिले हैं। ये दोनों जमाती हैं। एक खरखौदा का रहने वाला है और दूसरा उलधन क्षेत्र का है। वहीं रात में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 64 हो गई है।

    फिरोजाबाद में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
    फिरोजाबाद में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 19 पहुंच गई है। तब्लीगी जमात से जुड़े जमाती के संपर्क में आने पर पति को कोरोना हुआ था। जिसके बाद पत्नी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। महिला को एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है।

    जामातियों के संपर्क में आए और आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
    उत्तर प्रदेश के कानपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच शुरू होने के बाद 45 लोगों के सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे जिसमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह आठ वही लोग हैं जिन्हें पुलिस ने मदरसे से हिरासत में लेने के बाद क्वारंटीन किया था।

     औरैया में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
    उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब यहां संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। जिलाधिकारी ने कहा है कि पॉजिटिव मरीज दयालपुर का रहने वाला है।

    कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 13 लोग क्वारंटीन किए
    कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 13 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। अस्पताल की पांच नर्सों को अस्पताल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा मरीज के संपर्क में आए चारों डॉक्टरों सहित अन्य कर्मियों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से पूरे अस्पताल को खाली करा दिया गया है।

    तीन मई तक यात्री ट्रेनों का संचालन बंद
    लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद रेलवे ने भी सभी यात्री ट्रेनों के संचालन को तीन मई तक के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे द्वारा जारी की गई सूचना में बताया गया कि इस बीच जिन लोगों ने बुकिंग करवाई थी उनके टिकट की पूरी रकम रिफंड की जाएगी।

    संभल में आठ लोग कोरोना पाजिटिव 
    संभल जिले के सरायतरीन में दुबई से लौटा एक व्यक्ति और तब्लीगी जमात से संबंधित सात लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बताया गया कि जमात से जुड़े 11 लोग दिल्ली से सरायतरीन पहुंचे थे। उनमें से छह पाजिटिव निकले, साथ ही उनकी खिदमत करने वाला व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया। वहीं दुबई से अपने घर आया युवक भी संक्रमित पाया गया है।

    कानपुर में कोरोना से पहली मौत
    कानपुर में कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर सामने आई है। हैलट अस्पताल में सोमवार को जिस कोरोना संदिग्ध युवक की मौत हुई थी उसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

    लखनऊ में चार और आगरा में एक पॉजिटिव
    लखनऊ के केजीएमयू में की गई कोरोना संक्रमण की जांच में मंगलवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक मरीज आगरा और चार लखनऊ के हैं। लखनऊ के चारों मरीज जमातियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे।

  • पुष्प वर्षा कर बढ़ाया समस्त पुलिस कर्मियों का हौसला

    [object Promise]

    खीरी टाउन – कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण से जनता को बचाने के उद्देश्य से लॉक डाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर गश्त करते हुए खीरी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह और चौकी प्रभारी कौशल किशोर व समस्त पुलिसकर्मियों के साथ मोहल्ला सैय्यदवाडा से गुजर रहे थे उसी समय पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एम.आर अंसारी प्रदेश अध्यक्ष सईद बेग प्रेदश उपाध्यक्ष मास्टर रफीक व्यापार मंडल अध्यक्ष साजिद अली मंसूरी अशफ़ाक गौरी व अन्य लोगों ने अपनी अपनी छतों के ऊपर से जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनकी हौसलाफजाई की इस मौके पर एमआर अंसारी ने बताया कि हमने सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए सुबह की गश्त कर लौट रहे पुलिसकर्मियों पर उनकी हौसला अफजाई के लिए पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया है क्योंकि जहां एक और सभी लोग कोरोनावायरस से बचने के लिए अपने अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर हमारे पुलिसकर्मी पूरे देश में फैली हुई कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से लोगों को बचाने के उद्देश्य से पूर्ण रूप से अपने कर्तव्यों का पालन करते दिखाई दे रहे हैं वहीं पर कुछ जिलों में कुछ लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आई है जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

  • धारा 144 व लॉकडाउन उल्लंघन करने पर कई लोग गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। आज पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अमेठी के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के मार्ग दर्शन में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम जनपद अमेठी द्वारा धारा 144 IPC का उल्घंन व लाकडाउन शान्ति व्यवस्था एंव रोकथाम जूर्म जरायम व कोरोना (कोविड-19)मे मामूर होकर कस्बा मुसाफिरखाना डियूटी पर मामूर था कि जरिये मुखबिर की सूचना पर इसौली क्रासींग कस्बा मु0खाना 01अदद बोलोरो बाहन, 08 अदद मो0 साइकिल व 11 अदद अभियुक्त 1.राजेश कुमार तिवारी पुत्र स्व0द्वारिका प्रसाद तिवारी नि0 टाउन ऐरिया कस्बा मु0खाना बार्ड न0 6 थाना मु0खाना जनपद अमेठी 2.संजीव कुमार गुप्ता पुत्र तुलसी राम गुप्ता नि0व थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर मो0सा0 UP44AW1439 सीडी डील्क्स 3.हृदय राम मौर्या पुत्र श्रीहिरालाल मौर्या नि0पारा बाजारा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर बाहन बोलोरो नं0 UP44X6355 4.शुभम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह नि0 सरैया सबल साह थाना मु0खाना जनपद अमेठी मो0सा0 UP36B5342 एचएफ डील्क्स 5.मो0रिजवान पुत्र मो0 नजीर नि0 दिवान का पूरवा मजरे कटारी थाना जामो जनपद अमेठी मो0 सा0 UP44Z6508 पल्सर 6.अदालत बर्मा पुत्र बुध्दराम बर्मा नि0 किशुनदासपुर थाना मु0खाना जनपद अमेठी 7.रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामअजोर यादव नि0ग्राम पिन्डारा ठाकुर थाना मु0खाना जनपद अमेठी मो0 स0 UP44V3751 स्कूटी 8.अजय कुमार यादव पुत्र लक्ष्मण प्रसाद यादव नि0सोहन सिंह की डरिया मौजा दक्खिन गांव थाना मु0खाना जनपद अमेठी मो0सा0 UP44W5417 स्पलेन्डर 9.जुम्मन खां पुत्र मो0 साकीर नि0 बेचूगढ थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी मो0सा0 UP44AK7610 10.मुस्ताक पुत्र बसीर नि0 गाजनपुर दुवरीया थाना मु0खाना जनपद अमेठी मो0सा0 UP44AZ2562 एचएफ डील्क्स 11.शिवमिलन मिश्रा पुत्र शाहबक्श मिश्रा नि0 सरैया मजरे तालूके दादरा थाना मु0खाना जनपद अमेठी मो0सा0 UP44X1253 को हिकमत अमली समय करीब 06.05 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 123/20 धारा 188/269 भादवि व 207 MV ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

    1.राजेश कुमार तिवारी पुत्र स्व0द्वारिका प्रसाद तिवारी नि0 टाउन ऐरिया कस्बा मु0खाना बार्ड न0 6 थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    2.संजीव कुमार गुप्ता पुत्र तुलसी राम गुप्ता नि0व थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर
    3.हृदय राम मौर्या पुत्र श्रीहिरालाल मौर्या नि0पारा बाजारा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर बाहन
    4.शुभम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह नि0 सरैया सबल साह थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    5.मो0रिजवान पुत्र मो0 नजीर नि0 दिवान का पूरवा मजरे कटारी थाना जामो जनपद अमेठी
    6.अदालत बर्मा पुत्र बुध्दराम बर्मा नि0 किशुनदासपुर थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    7.रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामअजोर यादव नि0ग्राम पिन्डारा ठाकुर थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    8.अजय कुमार यादव पुत्र लक्ष्मण प्रसाद यादव नि0सोहन सिंह की डरिया मौजा दक्खिन गांव थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    9.जुम्मन खां पुत्र मो0 साकीर नि0 बेचूगढ थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    10.मुस्ताक पुत्र बसीर नि0 गाजनपुर दुवरीया थाना मु0खाना जनपद अमेठी 11.शिवमिलन मिश्रा पुत्र शाहबक्श मिश्रा नि0 सरैया मजरे तालूके दादरा थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    01 दद बोलोरो बाहन ,08 अदद् मो0सा0 बाहन 207 MV ACT के अन्तर्गत सीज
    1.बोलोरो नं0 UP44X6355
    1.मो0सा0 UP44AW1439 सीडी डील्क्स
    2.मो0सा0 UP36B5342 एचएफ डील्क्स
    3.मो0 सा0 UP44Z6508 पल्सर
    4.मो0 सा0 UP44V3751 स्कूटी
    5.मो0सा0 UP44W5417 स्पलेन्डर
    6.मो0सा0 UP44AK7610
    7.मो0सा0 UP44AZ2562 एचएफ डील्क्स
    89.मो0सा0 UP44X1253

    गिरफ्तारी टीमः-
    उ0नि0 अशरफ अली खां थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    हेका0 अशफाक अहमद थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    का0 महाबीर प्रसाद थाना मु0खाना जनपद अमेठी

  • बडी खबरः डाक्टरों के हमलावरों पर एक्शन में CM YOGI, उपद्रवियों से वसूली का आदेश

    [object Promise]

    लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपद्रवी तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ किए जाने पर नुकसान की भरपाई के लिए उनसे वसूली की जाए। ऐसा न करने पर उनकी संपत्ति जब्त की जाए। मुरादाबाद में मेडिकल टीम पर हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त हो गए हैं। उन्होंने आज कोरोना पर बनाई गई टीम-11 मीटिंग में यह तय किया कि अगर कहीं भी किसी डॉक्टर, पुलिसकर्मी या सफाई कर्मी पर कोई हमला होता है तो ऐसे मामलों में सीधा एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

    सीएम .योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपद्रवी तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ किए जाने पर नुकसान की भरपाई के लिए उनसे वसूली की जाए। ऐसा न करने पर उनकी संपत्ति जब्त की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि हेल्थ टीम के साथ पुलिस भी जाए. सीएम ने अधिकारियों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।

    हॉटस्पॉट एरिया को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करके आवागमन को पूरी सख्ती से बंद किया जाए।नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाए। हॉटस्पॉट एरिया में सिर्फ मेडिकल, सेनिटाइजेशन और डोर स्टेप डिलीवरी टीमों को ही आने-जाने की इजाजत दी जाए।

    वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को छिपाने या जानबूझकर न बताने वाले लोगों को चिन्हित करके सख्त कार्यवाही की जाए। इससे कोरोना वॉरियर्स के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

  • डीएम व एसपी ने स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी में रह रहे मजदूरों का लिया हाल-चाल

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने आज लाकडाउन के दौरान संयुक्त रूप से स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी, अमेठी पहुंचकर आश्रम परिसर में रह रहे मजदूरों के खाने-पीने एवं स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  • UP: वीडियो देख आप कांप उठेंगे, BJP नेता के दिव्यांग रिश्तेदार ने सरेआम महिला को गोलियों से भूना !

    [object Promise]

    कासगंज। लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक दिव्यांग युवक ने गोलियां बरसाकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। वारदात से पहले महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दिव्यांग ने उसकी एक नहीं सुनी।

    खबर के आखिर में देखें वीडियो  शर्मनाक बात यह कि मोहल्ले के लोग छत से इस घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में बृहस्पतिवार सुबह 65 वर्षीय महिला श्यामवती पत्नी हरीशंकर की हत्या कर दी गई।

    गांव के ही दिव्यांग युवक मोनू ने सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मोनू भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता का रिश्तेदार है। सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह महिला घर में अकेली रहती थी। उसके मकान पर दिव्यांग मोनू कब्जा करना चाहता था। आरोपी मोनू ने महिला को दो गोलियां मारी थीं। मोनू ने सुबह तकरीबन 10 बजे महिला के घर के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस की छत पर खड़े कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

    शर्मनाक बात यह कि किसी ने महिला का बचाने का प्रयास नहीं किया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिव्यांग कहीं छिप गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

  • कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। आज पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अमेठी के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के मार्ग दर्शन में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम जनपद अमेठी द्वारा लाकडाउन शान्ति व्यवस्था एव रोकथाम जूर्म जरायम व कोरोना (कोविड-19) मे मामूर होकर कस्बा मु0खाना मामूर था कि दौरान मुखबिर की सूचना पर लालगंज चौराहा थाना मु0खाना 01 नफर अभियुक्त मुसम्मी रामकुमार पुत्र स्व0 झरीपाल नि0 औरंगाबाद थाना मु0खाना जनपद अमेठी को एक पिपिया मे 05 ली0 कच्ची देशी शराब नाजायज के साथ हिकमत अमली समय करीब 13.40 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 127/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
    अभियुक्त का नाम पताः-
    1.रामकुमार पुत्र स्व0झरीपाल नि0 औरंगाबाद थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    बरामदगीः-
    1. एक पिपिया मे 05 ली0 कच्ची देशी शराब नाजायज

    गिरफ्तारी टीमः-
    उ0नि0 शत्रुधन यादव थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    का0 विजन्द्र वर्मा थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    का0 नरेन्द्र प्रताप यादव थाना मु0खाना जनपद अमेठी

  • आलू से भरे ट्रे को पकड़कर दो दर्जन नेताओं ने खिंचाई फोटो, परेश रावल ने कसा तंज- लिखा- आलू एक दर्जन, दयालु दो दर्जन

    [object Promise]

    कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता व पूर्व भाजपा सांसद परेश रावल ने कानपुर से भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी की एक फोटो ट्वीट करते हुए उन पर तंज कसा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल, कानपुर में भाजपा नेता जरुरतमंदों की मदद के लिए लंच पैकेट तैयार करा रहे हैं। इस दौरान सांसद ने नेताओं के साथ एक बड़े भगौने में आलू डालते हुए फोटो खिंचाई। नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा। इस पर परेश रावल ने लिखा- ‘आलू एक दर्जन दयालु दो दर्जन’। सोशल मीडिया पर लोग नेताओं पर अपने अपने अंदाज में कमेंट्स कर रहे हैं।

    कोरोना महामारी पर सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संस्थाए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर गरीबों और बेसहारा लोगों को खाना बनवाकर लंच पैकेट बांटने का काम कर रही हैं। भाजपा नेताओं की तरफ से भी भूखे लोगों तक लंच पैकेट पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कुछ ऐसा ही एक नजारा कानपुर में भी देखने को मिला।

    जिसमें कानपुर के भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समेत कई नेता भगौने में आलू डालते हुए फोटो खिंचवाने लगे। किसी ने यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।अभिनेता परेश रावल के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग सांसद पचौरी व भाजपा नेताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं।