Category: uttar-pradesh

  • कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में जमाती को पीटकर मार डाला

    [object Promise]

    दिल्ली। दिल्ली के बवाना में कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में लोगों ने 22 वर्षीय युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बवाना के हरेवली गांव निवासी महबूब अली के रूप में हुई है।

    पुलिस ने कहा कि अली तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल गया था और 45 दिनों के बाद सब्जियों के एक ट्रक में बैठकर दिल्ली वापस आया। उसे आजादपुर सब्जी मंडी से पकड़ा गया था लेकिन चिकित्सीय परीक्षण के बाद छोड़ दिया गया था। पुलिस ने कहा कि जब वह अपने गांव पहुंचा तो अफवाह फैल गई कि अली की कोरोना वायरस फैलाने की योजना है।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को उसे खेतों में ले जा कर पीटा गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • खाद्यान्न वितरण व्यवस्था बेपटरी, अफसरों के हाथ-पांव फूल गए, फिर दर्ज हुआ BJP सांसद पर मुकदमा !

    [object Promise]

    कन्नौज। कन्नौज में सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के आरोपी कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक और उनके समर्थक लॉकडाउन के उल्लंघन में भी फंस गए। पुलिस ने जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, उनमें धारा 144 के उल्लंघन पर धारा 188 के अलावा धारा 269 और 270 भी शामिल हैं।

    लॉकडाउन के बाद भी 25 से ज्यादा भाजपाई सदर तहसील तक पहुंच गए थे। बीच में लगी चेक पोस्ट पर भी उन्हें रोकने का साहस पुलिस नहीं कर सकी थी। सदर तहसीलदार के साथ मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे उनके ही आवास पर मारपीट हुई थी। इससे आक्रोशित जिले की तीनों तहसीलों के कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया था।

    [object Promise]
    खाद्यान्न वितरण व्यवस्था बेपटरी, अफसरों के हाथ-पांव फूल गए, फिर दर्ज हुआ BJP सांसद पर मुकदमा !

    सामुदायिक रसोई से लेकर खाद्यान्न वितरण और क्वारंटीन वार्ड में भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था बेपटरी होते देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आखिर में सांसद सुब्रत पाठक के अलावा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, सौरभ कटियार और शिवेंद्र के अलावा 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

    संक्रमण फैलने की आशंका पर धारा 269 और ऐसा कोई कार्य जिससे कोई संक्रमण फैल जाए, लोगों के जीवन में भय पैदा हो जाए पर धारा 270 लगाई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही स्थिति सामान्य हुई।

    अब एकजुट कर्मचारी भाजपा सांसद समेत सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। उधर, सांसद पक्ष से भी तहरीर भेजी गई, लेकिन उच्चाधिकारियों से मुकदमा दर्ज करने की स्वीकृति न मिलने से कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने सांसद कार्यालय प्रभारी अवनीश बेरिया को तहरीर वापस कर दी।

  • कुशीनगर में बेसहारा जानवरों की सेवा कर मिशाल बने पडरौना के युवा

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के युवा समाजसेवी और गौ ग्रीन सेव अर्थ फाउंडेशन कुशीनगर की ओर से वैश्विक महामारी कोरोना को बढते दुष्प्रभाव को लेकर काफी चिंतित हैं,वे गरीब जरूरतमंदों के बीच भोजन सामग्री वितरण करने के आलावा ड्युटी में लगे पुलिस वाले में चाय बिस्किट देकर लोगों से सुरक्षित रखने अपील कर रहे है । जबकि पडरौना से जुड़े ऐ युवा गरीब आमजन की जरूरत का ख्याल रखने के साथ-साथ उठाए गए कदम कुछ और भी आगे बढ़ चुकी है,ऐसे में लाक डाउन के बीच पडरौना शहर के गली मोहल्ले व चौराहों पर बेसहारा जानवरों को भी दूध बिस्किट पानी देकर इनकी भूख मिटा रहे हैं l
    युवाओं की इस मुहिम की प्रशंसा सोशल मीडिया पर की जा रही है की है,जो वास्तव मे सच्ची जनसेवा के लिए जज्बा,त्याग,समर्पण और श्रम की जरुरत इन युवाओं मे देखने को मिल रही है। बेसहारा जानवरों की सेवा करने वाले में पडरौना से जुड़े युवाओं में गो ग्रीन सेवा अर्थ से जुड़े विमलेश निगम,मंटू जायसवाल,सुमित चौरसिया, बन्टी गुप्ता आदि युवा शामिल है ।

  • गोरखपुर में कुशीनगर के मरे पूर्व प्रधान का पूरा परिवार आइसोलेट , कोरोना जांच के लिए भेजे गए नमूने

    [object Promise]
    पडरौना कुशीनगर  : जिले अहिरौली बाजार थाना के भगवानपुर खुर्द के पूर्व प्रधान सिराजुद्दीन अंसारी की गोरखपुर के कोरोना वार्ड में इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। बीआरडी मेडिकल कालेज प्रशासन ने मृतक का बिना कोरोना जांच कराए ही शव को परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
    गुरूवार को गोरखपुर कमिश्नर द्वारा बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में इलाज के दौरान हुई मौत और बिना जांच शव परिजनों को सौंप दिए जाने के मामले का संज्ञान लिया। कमिश्नर ने डीएम कुशीनगर को तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजकर मृतक के परिजनों का कोरोना जांच कराने का आदेश दिया। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम गुरूवार को 11 बजे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर खुर्द गांव में मृतक पूर्व प्रधान के घर एम्‍बुलेंस के साथ पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमन्त वर्मा, डॉ. आर.डी. द्विवेदी के साथ थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार राहुल सिंह भी मौजूद थे l
    स्‍वास्‍थ्‍य टीम एम्‍बुलेंस से पूर्व प्रधान के पिता इस्लाम अंसारी उम्र 62 वर्ष, पत्नी सबनम खातून उम्र 40 वर्ष व बेटा अमन अंसारी उम्र 17 वर्ष को कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल कुशीनगर ले गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमन्त वर्मा ने बताया कि इन सभी के सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा जा रहा है। जब तक जांच रिपोर्ट नही आ जाती तब तक इन सभी लोगों को जिले के आइसोलेशन वार्ड में रखा जायेगा।

  • कुशीनगर में जमातीयो को पनाह देने वाले के करतूत से हैरान थे पडरौना क्षेत्र के लोग,कोरोना की जांच में

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव में जिस तरह जमातीयो के संरक्षण देने वाले यहां के कुछ मुसलमानों के वजह से गांव के लोग हैरान थे,वही इन सभी का मेडिकल जांच के दौरान आएं जांच रिपोर्ट में नेगेटिव  मिलने के मामले के बाद अब गांव के लोगों के अलावा पडरौना के बुद्धिजीवी लोगों ने राहत की सांस ले ली है। हालांकि एसे मुसलमान के कार्य व्यवहार को लेकर सवाल भी उठ रहे थे,लेकिन जब इन सभी का मेडिकल चेकअप कराया गया तो जांच रिपोर्ट में निगेटिव सामने आते ही कुशीनगर क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली ।
    बताते चलें के 11 मार्च को पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल गांव में इसी जिले के हाटा से एक हाजी के शह पर आएं जमातीयो में दो लोगों को पुलिस ने पकड़ कर इन्हें जिला अस्पताल भिजवाया था । हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इनकी थर्मल जांच कराने के बाद इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है जबकि कोरोना के मामले में कुल मिलाकर जितने जमाती लोगों की जिस तरह रिपोर्ट सामने आई वह सब के सब नेगेटिव पाए गए हैं ।
    उधर जांच रिपोर्ट से पूर्व पकड़े गए जमातीओ को लेकर जिस तरह गांव के लोगों के अलावा पडरौना क्षेत्र के बुद्धिजीवी और अन्य लोगों ने इस तरह के जमाती को चोरी-छिपे संरक्षण देने लोगों से वे इस बात से शर्मिदा थे कि उनके गांव के कुछ मुसलमानों के वजह से समाज व देश को बर्बाद करने की सोच व इससे जुड़ा मानसिकता रखने वाले लोग भी शामिल हैं ।

  • कुशीनगर में दवा व किराने ने नही दी उधार तो मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर गर्दन में रस्सी डाल जान से मारने का प्रयास

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के के तरया सुजान थाना क्षेत्र के तरया खास शांति चौक पर स्थित दवा व किराने की दुकान चलाने वाले व्यक्ति द्वारा उधारी देने से मना करने पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन में रस्सी का फन्दा डालकर जान से मारने का प्रयास किया।
    आरोप है कि सूचना के बाद भी तरया सुजान पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद तहरीर की कॉपी लेकर थाने का चक्कर काट रहा है। बुधवार की देर शाम तरया खास निवासी उमेश सिंह लॉकडाउन के बाद भी शांति चौक स्थित अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को संचालित कर रहे थे। उमेश ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही कुछ मनबढ़ दुकान पर आकर उधारी सामान की मांग करने लगे। उधारी देने से मना करने पर वह दुकानदार को भला बुरा कहने लगे।
    जिसका विरोध दुकानदार ने किया तो उन्होंने चाकू से उसकी बांह पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उनकी गर्दन में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने घटना की जानकारी तरया सुजान पुलिस को दी। जांच पड़ताल के लिए मुकामी पुलिस मौके पर नही पहुंची। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि मेडिकल परीक्षण कराने के बाद वह तहरीर लेकर थाने का चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी तहरीर लेने के बजाय थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी थानाध्यक्ष का इंतजार करने का सुझाव दे रहे हैं। इस संबंध में सीओ संदीप वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • मकान की छत पर सामूहिक रूप से पढ़ रहे थे नमाज, मौलवी सहित 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    [object Promise]

    नोएडा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के दिशानिर्देशों को ताक पर रखकर गाजियाबाद जिले में एक घर की छत पर नमाज पढ़ने के मामले पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद पुलिस ने शहीद नगर में एक मकान की छत पर इकठ्ठा होकर नमाज पढ़ने के मामले में 9 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

    गत माह 31 मार्च को छत पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की सत्यता की जाँच के बाद नामजद केस दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले लॉक डाउन के दौरान नोएडा के सेक्टर-16 की जे जे कॉलोनी के एक घर की छत पर सामूहिक रूप से लोगों को नमाज पढवाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक मौलवी को कस्टडी में लिया था।

    वीडियो में कुछ लोग छत पर नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे। जाँच में पुलिस को पता चला कि वीडियो नोएडा के सेक्टर-16 की जेजे कॉलोनी का है। इसके बाद नोएडा पुलिस ने तत्काल इस पर कार्रवाई करते हुए धारा-144 व लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बाद में इस सिलसिले में नमाज कराने वाले मौलवी को भी गिरफ्तार कर लिया।

  • मस्जिद में एक साथ नमाज़ पढ़ने पर 13 लोगों पर मुकदमा

    [object Promise]

    खीरी टाउन- जहाँ एक ओर पूरा देश कोरोना जैसी भयंकर महामारी से जूझ रहा हैं जिसके चलते सरकार ने मस्जिदों में एक साथ एकत्र होकर नमाज़ पढ़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके बावजूद भी लॉकडाउन के चलते खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर में एक साथ कई लोगों के नमाज पढ़ने की सूचना मिलने पर खीरी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में हल्का इंचार्ज नवीन कुमार द्विवेदी द्वारा अपने मय हमराही कांस्टेबल प्रेम चन्द्र रावत ने रुद्रपुर की मस्जिद में चोरी छिपे लगभग तेरह 13 लोगो को सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए। मस्जिद में एक साथ नमाज पढ़ते हुए पकड़ा जिसके बाद पकड़े गए सभी लोगो पर थाने ले जा कर पकड़े गए सभी लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत कर धारा 188, 269, 270 कार्यवाही की गई।

  • यहां जमीन की खुदाई में निकला चांदी के प्राचीन सिक्कों से भरा कलश, सिक्कों की मची लूट

    [object Promise]

    अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) के लोधा क्षेत्र में खुदाई के दौरान एक कलश से चांदी के सिक्के (Silver Coins) निकले । इसके बाद मौके पर लूट मच गई । ग्रामीण सारे सिक्के लूटकर ले गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अब पुलिस सिक्के बरामद करने में जुटी है । अभी तक पुलिस के हाथ 21 सिक्के लगे हैं।

    मामला अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के डिगसी गांव का है। यहां जमीन की खुदाई में चांदी के प्राचीन सिक्कों से भरा कलश निकला। चांदी के सिक्कों से भरा कलश निकलने की जानकारी गांव वालों को लगी तो सारे लोग सिक्कों पर टूट पड़े । लूटपाट मची और लोग सारे सिक्के ले गए। इस लूट की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने सिक्के बरामद करने का काम शुरू किया। पुलिस ने फिलहाल 21 सिक्के बरामद कर लिए हैं और बाकी सिक्कों की तलाश जारी है।

    ढाई फीट की खुदाई के बाद मिला सिक्कों से भ्ररा कलश
    गौरतलब है कि ये खुदाई डिगसी गांव में रहने वाले नेपाल सिंह के घर के पास वाली जमीन हो रही थी. यह जमीन थोड़े ऊंचे टीले जैसी है। गांव के लोग जरूरत के हिसाब से अक्सर यहां से मिट्टी खोदकर ले जाते थे। नेपाल सिंह को गड्ढा भरने के लिए मिट्टी की जरुरत थी तो उसने यहां खुदाई की। अभी खुदाई करीब ढाई फीट हुई होगी कि यहां एक कलश मिला। ये कलश फावड़ा लगने से टूट गया था। तब नेपाल सिंह ने देखा कि इसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे और ये वहीं जमीन पर बिखर गए थे । नेपाल सिंह ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद यहां सिक्कों की लूट मच गई।

    नेपाल सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उसने पुलिस को बताया कि खुदाई के दौरान कलश निकला और उसमें चांदी के करीब 250 सिक्के थे । ग्रामीण इन सिक्को को ले जा रहे हैं। हालांकि मामले में उस समय मोड़ आ गया, जब मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके बयान लिए। नेपाल सिंह पूर्व में दी अपनी सूचना से पलट गया और उसने कहा कि उसके पूर्वजों ने ये कलश यहां छिपाया था, जिसमें चांदी के सिक्के थे. नेपाल सिंह ने बताया कि उसके पास सिर्फ 2 सिक्के बचे हैं।

    पुलिस ने जब्त किए 21 सिक्के
    इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान शुरू किया तो नेपाल सिंह के पास से 2 सिक्के, 14 सिक्के उसके घर के अंदर से और 4 सिक्के पड़ोस से व 1 सिक्का एक अन्य व्यक्ति से बरामद किया। पुलिस ने फिलहाल 21 सिक्के बरामद किए हैं जबकि अन्य सिक्कों की तलाश जारी है। हालांकि बाद में एसओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सभी सिक्के नेपाल सिंह को दे दिए गए हैं क्योंकि ये उसकी जमीन से निकले हैं।

    जार्ज पंचम के समय के हैं सिक्के
    उधर इस संबंध मे एएमयू के इतिहास विभाग के चेयरमैन प्रो. नदीम रिजवी ने सिक्कों की पड़ताल के बाद बताया कि ये चांदी के सिक्के भारत में शासक रहे जार्ज पंचम के समय के हैं । जार्ज पंचम 1911 से 1936 तक भारत में रहे थे। वर्ष 1919 से 1923 तक उन्होंने दिल्ली से अपनी तस्वीर वाले चांदी के सिक्के जारी कराए थे. ये असली चांदी के सिक्के हैं।

  • UP : पुलिस ने जमातियों पर रखा 5 हजार का इनाम, चार जमाती कोरोना पॉजीटिव मिले

    [object Promise]

    आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तब्लीगी जमातियों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसपी त्रिवेणी सिंह ने जमातियों पर 5 हजार के इनाम का ऐलान किया है। कहा- दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तमाम लोग आजमगढ़ आए हैं, ऐसी सूचना है। लेकिन वे अभी तक घरों में छिपकर बैठे हैं। एसपी ने कहा- जो जमातियों की सूचना देगा, उसे इनाम दिया जाएगा। जिले में अब तक 35 जमातियों को पुलिस हिरासत में लेकर क्वारैंटाइन किया गया है।

    एसपी त्रिवेणी सिंह ने कहा- दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुई जमात में शामिल होकर तमाम जमाती आजमगढ़ आए हैं। प्रशासन ने इन लोगों से अपील की थी- जमात से लौटे तमाम लोगों में कोरोनावायरस का संक्रमण फैला है। इसलिए जिले के जमाती बाहर आएं और उनकी जांच व इलाज कराया जाएगा। जिले भर से तमाम ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं, उनके घरों के आसपास लोग हैं, जिनमें संक्रमण के संदिग्ध लक्षण हैं। जो जमाती घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं, यदि वे पुलिस की पकड़ में आए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

    तीन जमाती व एक मौलाना संपर्क में आने से संक्रमित
    आजमगढ़ जिले में एक अप्रैल को मुबारकपुर के चक सिखटी स्थित एक मस्जिद से 16 संदिग्धों को पकड़ा गया था। ये सभी जमात से जुड़े थे। इनमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व गाजियाबाद के रहने वाले तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनके संपर्क में आने से मुबारकपुर निवासी एक मौलाना भी कोरोना पॉजीटिव है। ये सभी 21 मार्च से मस्जिद में छिपे थे। प्रशासन इन संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस कर रही है।