Category: uttar-pradesh

  • सभासद ने नगर पंचायत कर्मियों व नगर वासियो को वितरित किया मास्क..

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

    मुसाफिरखाना/अमेठी। आज नगर पंचायत पूरे शिवा तिवारी वार्ड के सभासद हसन उल्ला ने नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को तथा सफाई कर्मियों को मास्क तथा सैनिटाइजर वितरित किया और नोबेल कोरोनावायरस जैसे गंभीर बीमारी से बचने के उपाय भी बताए इसी क्रम में सभासद हसन उल्ला ने नगर के समस्त वार्ड में जा जा कर के लोगों तक मास्क वितरित किया तथा अपने वार्ड पूरे शिवा तिवारी में महिलाओं तथा नौजवानों को भी मास्क वितरित किया तथा वार्ड वासियों को इस गंभीर बीमारी से बचने के बारे में भी लोगों को जागरूक किया ।
    इस मौके पर मनोज कुमार तिवारी उर्फ़ मन्नू , नीरज खत्री , सौरभ तिवारी , मोनू तिवारी , मंगल खत्री , पवन तिवारी , आदि लोगों ने भी सहभागिता दिखाई

  • बॉलीवुड गायिका कोरोना की जंग जीतकर घर लौटीं, 14 दिन तक करना होगा ये काम

    [object Promise]

     

    kanika kapoor coronavirus: बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट भी निगेटिव निकली है । कनिका अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं. उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अपने घर वापस लौट आई हैं । हालांकि डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें 14 दिन तक क्वारनटीन में रहना होगा।रिपोर्ट आने के बाद कनिका के चेहरे पर खुशी थी और उन्होंने कहा कि अब तो मैं अस्पताल से जाकर घर पर रह सकूंगी।

    गौरतलब है कि कनिका कपूर मार्च में लंदन से लखनऊ आई थीं, इसके बाद वह कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शरीक हुई थीं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देशभर में हंगामा मच गया था। इसके बाद वह लखनऊ के जिस फ्लैट में रहती थीं, उसे सैनिटाइज किया गया और इलाज के लिए उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया।

    बता दें, पिछले कुछ दिनों में खबरें थी कि जब उन्हें पीजीआई अस्पताल ले जाया गया तो उस वक्त डॉक्टर्स ने उन्हें पर्दे के पीछे कपड़े चेंज करके मेडिकल गाउन पहनने को कहा। इस बात को लेकर वो बहुत नाराज हो गई. उनका आरोप था कि रूम में काफी गंदगी थी लेकिन बाद में डॉक्टर्स ने इसे गलत बताते हुए उल्टा कनिका पर सहयोग नहीं करने के लिए दोष दिया था।

    उन्होंने क्वारंटाइन-आइसोलशन नियमों की धज्जियां उड़ाईं. ऐसे में कई मंत्री, तमाम हाईप्रोफाइल लोग होम क्वारंटाइन में हैं। शहर में संक्रमण का खतरा मंडराने लगा. नियमों को दरकिनार कर की गई पार्टी से कई की जान संकट में पड़ गई। ऐसे में कनिका पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है ।

  • UP के कुशीनगर में पुलिस ने पांच महिलाओं को पकड़ा, निमामुद्दीन मरकज में हुई थीं शामिल

    [object Promise]

    कुशीनगर। दिल्‍ली के निमामुद्दीन मरकज (Tablighi Jamat) में महिलाएं भी शामिल हुई थीं। खुफ‍ियों एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद कुशीनगर में खोजबीन की गई तो पुलिस को पांच ऐसी महिलाएं मिलीं जो मरकज में शामिल होने दिल्‍ली गई थीं। पुलिस ने इन्‍हें पकड़कर कर जिला अस्‍पताल भेज दिया जहां इन्‍हें क्वारंटाइन किया गया है। इन महिलाओं के पति भी निजामुद्दीन मरकज में भाग ले चुके हैं।

    कुशीनगर पुलिस ने सोमवार देर रात नगर से सटे गांव अमवा जंगल में उसी मकान से इन महिलाओं को पकड़ा जहां दो दिन पूर्व दो जमाती पकड़े गए थे। पूछताछ में इनकी पहचान पकड़े गए जमातियों की पत्नी के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में दर्ज मुकदमे में महिलाओं का नाम शामिल कर इन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

    रविवार व सोमवार को कुशीनगर में अलग-अलग जगहों से दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज से लौटे कुल पांच जमाती पकड़े गए। इनके साथ महिलाओं के आने की जानकारी पर पुलिस-प्रशासन ने संभावित स्थानों पर उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात कोतवाली पुलिस ने इसमें सफलता पा ली। पुलिस ने गांव अमवा जंगल से पांच महिला जमातियों राहिमा खातून निवासी दीवान पाढ़ा बीमारू गुरी जिला नागौन, शाकीना खातून निवासी पेनीगॉन, कछलखुआ जिला नागौन, जाहूरा खातून निवासी कुठाढ़ी जिला नागौन, रजीफा खातून निवासी कुबीर डूबी जिला होजई व एफ खातून निवासी कंडूली मारी जिला नागौन आसाम को पकड़ लिया। पति के पकड़े जाने के बाद ये महिलाएं घरों में छिपकर रह रहीं थीं।

    दो दिन पूर्व रविवार रात को पुलिस ने गांव अमवा जंगल स्थित एक मकान में छापेमारी कर हाशिम निवासी नागौन थाना सदर आसाम तथा यशोधर अली निवासी कुमरी डूभी पोस्ट जमूना भूल थाना कामपुर जिला होजई आसाम को पकड़ उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा था। दोनों मरकज में शामिल होने के बाद हाटा फिर पडरौना पहुंचे थे। पुलिस ने जमातियों व उनके मददगारों सलाउद्दीन, साहिल, खुदाद्दीन निवासी हथिसार मोहल्ला थाना कोतवाली पडरौना तथा शाकिर अली व हाजी हमीद निवासी हाटा थाना कोतवाली हाटा के विरुद्ध धारा 188, 269, 271 आइपीसी व 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार शाम को ही नेबुआ-नौरंगिया थाने के गांव पटेरा बुजुर्ग से भी दो जमाती पकड़े गए। इनकी पहचान अब्दुल सलाम निवासी सालमा बोरी थाना भीम जिला नागौन व फकरूद्दीन निवासी कांदोमली गड़ी झूरिया नौगावां आसाम के रूप में हुई। दोनों ने निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने की बात स्वीकार की। दोनों के साथ रहे एक अन्य जमाती ऐनुलहक निवासी नागौन सदर आसाम ने देर शाम पडरौना कोतवाली में पहुंच खुद के मरकज में शामिल होने की जानकारी दी। उसने बताया था कि वह भटक गया है। पुलिस की जांच में पांचों के तार आपस में जुड़े मिले। पता चला कि पांच पुरुष व पांच महिलाएं मरकज में शामिल होने के बाद दिल्ली से कुशीनगर के लिए चले थे।

    नोडल अधिकारी एएसपी ने एपी सिंह ने कहा कि पकड़ी गईं महिलाओं की पहचान पूर्व में पकड़े गए जमातियों की पत्नी के रूप में हुई है। यह सब भी दिल्‍ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुई थीं और यहां पर छिप कर रह रही थीं। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पटेरा बुजुर्ग में जमातियों के मददगार रहे रहमतुल्लाह व उनकी पत्नी शकीरूनिशा के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जमातियों व मददगारों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।

    एसपी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि पकड़ीं गईं पांच महिलाओं के साथ जिले में मिले जमातियों की संख्या 10 हो गई है। सभी पुरुष व महिलाएं दिल्ली के मरकज में शामिल थे। इससे जुड़े इनपुट के आधार पर पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। सभी पकड़ लिए गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पटेरा बुजुर्ग में जमातियों के मददगार रहे रहमतुल्लाह व उनकी पत्नी शकीरूनिशा के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जमातियों व मददगारों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।

  • सर्वे करने गई आशा वर्कर पर हमला, फाड़ दिए अभिलेख, 5 पर एफआईआर

    [object Promise]

    गोंडा। जिले में आशा वर्कर के साथ छेड़खानी व गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। मामला परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज का है। आरोप है कि, आशा वर्कर यहां बाहर से आए लोगों का सर्वे करने पहुंची थी। लेकिन लोगों ने उसके अभिलेख फाड़ दिए और गाली गलौच करते हुए छेड़खानी की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 2 को गिरफ्तार किया गया है। सीओ कृपा शंकर कनौजिया ने कहा- बाकी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और इन सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी है, जो गांव स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन दिनों आशा कार्यकत्रियों को गैर राज्यों या विदेश से लौटे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगाया गया है। भौरीगंज क्षेत्र में बीना यादव की अगुवाई में एक टीम लोगों का सर्वे कर रही थी। वो करीब 15 से अधिक लोगों की जानकारी जुटा चुकी थीं। इसके बाद जैसे ही अनीस के घर के पूछताछ के लिए पहुंची तो वहां मौजूद पांच लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। टीम के पास मौजूद सभी अभिलेखों को फाड़ दिया। आशा कार्यकर्ता के बेटे को पीट दिया। सभी किसी तरह जान बचाकर सीएचसी पहुंचे।

    आशा कार्यकत्री बीना यादव व नीलम तिवारी ने अधीक्षक डॉक्टर एमपी यादव को लिखित शिकायत दी। करनैलगंज के एसडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता व सीएमओ डॉक्टर मधु गैरोला को भी इस घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल राम अवतार यादव ने बताया कि, एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य तीन की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

  • SGPGI की नर्स ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

    [object Promise]

    लखनऊ।  एसजीपीजीआई की एक नर्स ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नर्स जब ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो स्टाफ उसके घर गया तो गेट नहीं खुला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब कमरा खोला तो वो फांसी पर लटक रही थी। वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

    एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक वार्ड में पुष्पलता (30) नर्स के पद पर तैनात थी। वृंदावन कॉलोनी के सपना इंक्लेव में थर्ड फ्लोर पर रूम नंबर 31 में रह रही थी, पुष्पलता अविवाहित थी। मंगलवार सुबह पुष्पलता ड्यूटी पर नहीं आई। स्टाफ के मुताबिक उसे कई बार फोन किया गया, लेकिन नहीं उठा। जिसके बाद दोपहर 12 बजे करीब कुछ स्टाफ उसके घर गया, लेकिन कमरा अंदर से लॉक था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गेट अंदर  से बंद था, जिसके बाद पुलिस तीसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाकर चढ़ी। पीछे के कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर का दरवाजा खोला और बाहर के कमरे में गए। जहां पुष्पलता का शव फंदे से झूल रहा था।

    कुर्सी पर रखा था मोबाइल
    पुलिस ने बताया कि शव जहां लटक रहा था वहीं कुर्सी पर मोबाइल रखा हुआ था। जिसे देखकर ये अंदाजा लगाय जा रहा है कि शायद वो किसी से वीडियो चेटिंग कर रही थी। पुष्पलता वहां अकेली रह रही थी। मामले की जानकारी बड़ी बहन सरिता को दी गई। सरिता पास ही में किसी कॉलोनी में कांपिटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुष्पलता मूलरूप से फतेहपुर की रहने वाली है। पुलिस ने मामले की जानकारी परिवारीजनों को दे दी और घटना की पड़ताल की जा रही है।

  • कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित, कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के सभी शिक्षकों कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दिया दान।

    [object Promise]

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

    मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन 3,40,781 रुपये ऑनलाइन भेजा।

    KNIPSS के प्राचार्य, उप प्राचार्य, विनोद सिंह की बेटी पलक सिंह और प्रतिनिधि राजेश पांडेय ने वेतन दान करने का सौंपा जिलाधिकारी सुल्तानपुर को पत्र।

    सुलतानपुर/ कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह का सेवा और समर्थन अनवरत जारी है। इसी कड़ी में कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित, कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के सभी प्राध्यापक और गैरशैक्षणिक कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन रूपये 3,40,781 (तीन लाख चालिस हजार सात सौ इक्यासी रुपये) मुख्यमंत्री कोष में ऑनलाइन जमा कराकर तत्सम्बन्धी पत्र KNIPSS के प्राचार्य डॉ राधेश्याम सिंह, उपप्राचार्य डॉ सुशील सिंह, विनोद सिंह की बेटी पलक और उनके प्रतिनिधि राजेश पांडेय ने जिलाधिकारी सी इन्दुमती को उनके आवास पर पहुंच कर पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने विनोद सिंह और उनकी टीम द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना की और उनका आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा निश्चित रूप से जिला प्रशासन का हर तरीके से सहयोग किया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अन्य लोगों से अपील भी की, कि जो लोग सक्षम हैं उन्हें भी आगे आकर सरकार की मदद करनी चाहिये, ताकि इस घातक बीमारी से लड़कर उसे जड़ से खत्म किया जा सके।

  • कुशीनगर में दरवाजे पर खेल रही मासूम को टॉफी देने के बहाने रेप,केस दर्ज होते ही फरार हुआ शख्स

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर जिले के सेवरही थानाक्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर गांव के ही मनबढ़ युवक पर पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट दर्ज किया है। उधर केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया।
    थानाक्षेत्र के एक गाव की मासूम अपने घर के दरवाजे पर मंगलवार को खेल रही थी। उसी दौरान अफरोज उर्फ पिंटू पुत्र साकिर अली पहुंंच गया। मासूम को टॉफी खिलाने का बहाने एक सुनसान झोपड़ी में लेकर चला गया। आरोप है कि उसने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।
    मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना कि जाच पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सेवरही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

  • Corona Lockdown में फंसे लखनऊ के रोडवेज कर्मचारी ने बरेली में फंदा लगाकर की आत्महत्या

    [object Promise]


    बरेली।
     कोरोना महामारी की वजह से लाकडाउन में फंसे एक रोडवेज कर्मचारी ने सुभाषनगर पुलिया के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने मोबाइल के कांटेक्टर नंबर और फोटो डिलीट कर दिये। पुलिस ने आधार कार्ड के जरिये उसके घर के पते पर संबंधित थाने से सूचना भिजवाई। शव को पोस्टमार्टम के लिये सील कर दिया गया है। परिवार वाले देर रात बरेली पहुंच गये।

    मंगलवार देर रात सुभाषनगर में क्लासिक गेस्ट हाउस में रुके लखनऊ  के जानकीपुरम सेक्टर ए के रहने वाले अनुराग दीप गुप्ता (28) ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। गेस्ट हाऊस मैनेजर नदीम ने बताया कि अनुराग 18 मार्च को लखनऊ  से आये थे। वह रोडवेज बसों की चेकिंग करते थे। इस बीच लॉक डाउन घोषित करने के बाद से वह बरेली में ही फंस गया।

    उन्होंने बताया कि अनुराग ने कई बार लखनऊ  जाने का प्रयास किया। जिसके बाद भी वह घर नहीं पहुंच पाया। कुछ दिनों से घर न जा पाने के कारण अनुराग गुमसुम सा रह रहा था। मंगलवार रात को वह खाना खाकर कमरे में सो गया। बुधवार सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर नदीम ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया।

    काफी देर तक कोई आवाज न आने पर उन्होंने खिड़की से झांका तो अनुराग पंखे के सहारे चादर के फंदे से लटका था। उन्होंने सुभाषनगर पुलिस को इसकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अनुराग के शव को कब्जे में ले लिया और सील कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। चौकी इंचार्ज सुभाषनगर गजेंद्र सिंह ने बताया कि होटल के मैनेजर का कहना था कि लाक डाउन की वजह से वह तनाव में था। लखनऊ उसके घर पर सूचना भिजवा दी थी। परिवार वाले देर रात आ गये हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

    मोबाइल के नंबर फोटो डिलीट करने के बाद लगाई फांसी
    मृतक अनुराग के कमरे से मिले उसके मोबाइल में सुभाषनगर पुलिस को कोई डाटा नहीं मिला है। इसके अलावा अनुराग ने आत्महत्या से पहले सारे नंबर और फोटो भी डिलीट कर दिये। जिससे उसके परिवार वालों को सूचना देने के लिये पुलिस ने लखनऊ  के जानकीपुरम थाने में मामले की सूचना दी। जिसके बाद लखनऊ  पुलिस ने सुभाषनगर पुलिस को मृतक की मां से बात कराई है। तत्काल बरेली के लिये निकल गये।

    एक टाइम का खाना खाकर कर रहा था गुजारा
    अनुराग एक टाइम का ही खाना खाकर गुजारा कर रहा था। मैनेजर नदीम ने बताया कि वह अनुराग को दोनों समय का खाना खाने के लिये बुलाते थे। लेकिन वह सिर्फ एक वक्त का ही खाना खाता था। पैसों की कमी को लेकर भी वह काफी परेशान था। लॉकडाउन के बाद से होटल मैनेजर ही उसको खाना खिला रहे थे।

  • पीलीभीत जिलाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र प्रमुख स्थलो व चौराहों का किया गया निरीक्षण

    [object Promise]
    पीलीभीत । कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये आज जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर ड्रोन कैमरे के माध्यम से लाॅक डाउन  स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी, नगर क्षेत्र के अन्तर्गत  असम चौराहा,नौगवां पकड़िया, ईदगाह, बस स्टेशन, मुख्य बाजार, खकरा चैकी सहित प्रमुख स्थलों/चैराहों का निरीक्षण किया गया और लोगों से लाॅक डाउन का अनुपालन करने और अपने घरों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई, साथ ही साथ सुरक्षा कर्मियों को कड़े निर्देश दिये कि वाहनों की सघन जांच की जाये और सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से वाहन का प्रयोग न करें और लोग पैदल जा कर अपने  पास की दुकान से सामान खरीदें।
    वाहनों का प्रयोग  पूर्णतया प्रतिबन्धित किया गया है और विशेष परिस्थितियों में ही वाहन का प्रयोग मान्य होगा मण्डी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मण्डी सचिव व जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गेहूॅ खरीद के दृष्टिगत मण्डी में सोशल डिस्टेडिंग का ध्यान रखा जाय और लोगों द्वारा मास्क अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाय। मंडी में अनावश्यक लोगो का प्रवेश न दिया जाय।मण्डी परिसर में लाडस्पीकर के माध्यम से भी किसानों के कोरोना बचाव के उपाय के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
    आज शव-ए-बारात पर्व को दृष्टिगत कब्रिस्तानों का भी जायजा लिया गया और शहर मुफ्ती से बातचीत कर लोगों को अपने घर पर ही रस्म अदा करने की अपील की गई। शब-ए बारात के दृष्टिगत सभी सुरक्षा कर्मियों को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये। द्वारा ।निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अरूण कुमार, जिला गन्ना अधिकारी  जितेन्द्र कुमार मिश्रा, सीओ सिटी प्रवीण मलिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Lockdown : कुशीनगर में आपस में लड़कर पति-पत्‍नी ने खाया जहर,हालत गंभीर

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गांव चंदरपुर के टोला बरवा छावनी निवासी एक दम्पति ने आपसी विवाद में गुरुवार को कीटनाशक खा लिया। इनको तड़पता देख गांव के कुछ साहसिक युवकों ने बाइक से दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बतायी है।
    रामकोला थाना क्षेत्र के गांव चंदरपुर के टोला बरवा छावनी निवासी अजय राजभर व उनकी पत्नी जानकी में अक्सर विवाद होता रहता है। गुरुवार को भी इन दोनों में किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हुआ। कुछ देर तक कहासुनी होने के बाद दोनों ने घर में रखा गन्ने में डाला जाने वाला कीटनाशक खा लिया। ग्रामीणों को अजय ने कीटनाशक खाने की जानकारी दी।
    इस दौरान दोनों की हालत बिगड़ने लगी। एम्बुलेंस का फोन नहीं लगने पर कुछ साहसिक युवकों ने दोनों को बाइक से रामकोला सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम अरविंद कुमार और एसओ धर्मेन्द्र सिंह पहुंच गए। इलाज कर रहे डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि हालात क्रिटिकल है, कुछ कहा नहीं जा सकता।