Category: uttar-pradesh

  • Lockdown : मुस्लिम धर्मगुरुओ की अपील,लोग घरों में मनाए शबे बारात…

    [object Promise]

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। कल शबे बारात के पर्व पर मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना नुरुल हसन नूरी व मौलाना मो उमर ने शबे बारात के अवसर पर जिले वासियो के मुस्लिम भाइयो से घर में ही रहकर शबे बारात मनाने की अपील की है,देश में फैले कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन का पालन करते हुए घरो से बाहर न निकल कर फातिया नमाज कुरान घर पर ही अदा करें।जिससे लॉक डाउन का पालन हो और जिला प्रशासन की अपील ध्यान में रखते हुए कही भी मस्जिदों में इकठ्ठा न हो।

  • Coronavirus in UP Live Updates : प्रदेश में आज 25 नए कोरोना संक्रमित, UP में बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधिः अपर मुख्य सचिव गृह

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। सोमवार को 25 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है। हालांकि लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने कोरोना को मात दे दी है। सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

    सहसवान कस्बे की मस्जिद और मदरसे में तलाशी के दौरान पाए गए गैर प्रांतों के 38 लोगों में से मुंबई का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले में यह पहला केस है। सोमवार दोपहर बाद अलीगढ़ से इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

    आगरा के बाद पड़ोसी जिलों में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक जमाती है, जबकि दूसरी महिला है। यह आगरा की रहने वाली है और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

    यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे में 27 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। हालात संवेदनशील हैं। अगर एक भी कोरोना संक्रमित बच जाता है तो पूरे प्रयासों पर पानी फिर जाएगा इसलिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

    आगरा में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मरीजों से स्थिति गंभीर होती जा रही है। सोमवार शाम तक तीन और मामले सामने आए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है।

    बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या मृतक सहित अब आठ हो गई है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आए एक नमूने में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिस शख्स का यह नमूना है वह बस्ती में कोरोना से मृत युवक का रिश्तेदार है।

    फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ लोगों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। जांच के बाद इस मामले में रविवार को 27 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर में तब्लीगी जमात से आए बिहार के चार जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद इनके संपर्क में आए 28 लोगों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। इस दौरान 27 नमाजियों ने अस्पताल परिसर में नमाज अदा की थी।

    कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अलीगढ़ पर निगाह बनाए हुए हैं। रविवार शाम धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने के बाद सोमवार सुबह उन्होंने जिले के कोरोना कंट्रोल रूम का हाल जाना। यहां आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इसके साथ ही हिदायत दी कि कंट्रोल रूम में आने वाली हर एक कॉल का तत्काल जवाब दिया जाए। शिकायत का 15 मिनट के भीतर निस्तारण किया जाए। अगर, कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया। कनाडा से आने वाली एक महिला डॉक्टर के ढाई साल के मासूम बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।इसके बाद उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के लिए रेफर किया गया है। इससे पहले लखनऊ के सिविल अस्पताल में क्वारंटाइन की गई महिला डॉक्टर के सास-ससुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आपको बता दें कि कनाडा के टोरंटो शहर निवासी महिला डॉक्टर पति के साथ आठ मार्च को गोमतीनगर में रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया था।

    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (लखनऊ) प्रशासन ने सोमवार को एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रविवार को जांच किए गए सैंपल में से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से पांच लोग लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि आठ को सीतापुर के खैराबाद में रखा गया है। वहीं दो आगरा के एसएनएमसी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति को कहां रखा गया है इस बात की जानकारी नहीं मिली है।

    उत्तर प्रदेश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अच्छी खबर सामने आई है। राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने कोरोना को मात दे दी है। सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इससे पहले एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की 4 अप्रैल को पांचवीं जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। आज फिर से कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने कनिका को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया। कनिका का 18 दिन तक अस्पताल में इलाज चला।

    आगरा में दो और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये दोनों लोग संक्रमित चिकित्सक पिता-पुत्र के अस्पताल में आए थे, अब आगरा जिले में मरीजों की संख्या 50 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया जिले में कुल 50 केस हो गए हैं। चिकित्सक पिता पुत्र का इलाज गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है।

    यूपी में आज 25 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि, बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि
    यूपी में कोरोना वायरस के संक्रमण से वाराणसी में रविवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। यूपी में कोरोना से यह तीसरी मौत है। बस्ती व मेरठ में एक-एक मौत हो चुकी है। इस बीच, रविवार को प्रदेश में 30 नए केस सामने आए। इनमें छह लखनऊ के हैं। इससे पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 283 हो गई है। इनमें से तब्लीगी जमात के 143 लोग संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमित व उनके संपर्क में आए 3375 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

    अब तक आगरा में 53, लखनऊ में 17, गाजियाबाद में 23, नोएडा में 58, लखीमपुर खीरी में चार, कानपुर नगर में सात, पीलीभीत में दो, मथुरा में दो, बदायूं में एक, मुरादाबाद में एक, शामली में नौ, वाराणसी में सात, जौनपुर में तीन, बागपत में दो, मेरठ में 38, बरेली में छह, बुलंदशहर में तीन, बस्ती में छह, हापुड़ में तीन, गाजीपुर में पांच, आजमगढ़ में तीन, फिरोजाबाद में चार, हरदाई में एक, प्रतापगढ़ में तीन, सहारनपुर में 13, शाहजहांपुर में एक, बांदा में दो, महाराजगंज में छह, हाथरस में चार, मिर्जापुर में दो, रायबरेली में दो, औरैया में एक, बाराबंकी में एक।

  • पीलीभीत जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए धर्मगुरुओं की बैठक

    [object Promise]
    पीलीभीत जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने आज पीलीभीत के विभिन्न धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक कर कोरोना आपदा के सम्बंध में लागू किए गए लॉकडाउन को सफल बनाने मे प्रशासन को और अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के सम्बंध में वार्ता की। सभी धर्माचार्यो एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सजग रहने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों की भी सराहना करते हुये हर सम्भव सहयोग देने के लिये आश्वस्त किया गया।
    जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरुओं से अपील की गई कि अपने धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर के माध्यम से एलाउंस मेन्ट कर दिया जाए कि लोग घर से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा निर्धारित समय मे सामान अपने पास की दुकान से खरीदे और दो पहिया वाहनों का प्रयोग न कर के पैदल जा कर सामग्री खरीद।

     

    जिलाधिकारी ने सभी सम्भ्रांत नागरिकों से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त  करते हुवे कहा कि किसी प्रकार की समस्या आने पर प्रशासन को अवश्य अवगत कराया और आस पास जरूरत मंदोके नाम भी उपलब्ध कराए जिससे उनकी सहायता की जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने कहा कि आप सभी का  सदैव सहयोग मिलता रहा है ,आप सभी से अनुरोध है कि लोगो को अपवाहों पर न ध्यान के लिए जागरूक करे और प्रशासन का पूरा सहयोग करे।

     

    बैठक में धर्मगुरुओं द्वारा आज महंत यसवंतरी मंदिर द्वारा महावीर जयंती,फ़ादर पिंटो द्वारा गुड फ्राइडे, शहर मुफ़्ती/इमाम द्वारा शब-ए-बारात,श्रीबलजीत खैरा द्वारा वैशाखी पर्व को व्यक्तिगत रूप से मनाने का निर्णय लेकर भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया गया।
     बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा ,अपर जिलाधिकारी वित्त अतुल सिंह अपर जिलाधिकारी न्यायिक  देवेंद्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र सहित संभ्रांत नागरिक व धर्मगुरु उपस्थित रहे।

  • कुशीनगर में पडरौना के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा अपने गांव पहुंच बीमार बच्चों को कराया इलाज,दिलाई दवा

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : कोरोना के महामारी के बीच हुए पूरे देश में लाख डाउन के दौरान कुशीनगर में पडरौना से जुड़े सपा नेता व लोकसभा के पुर्व प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने गरीब लोगों बीच पहुंच दवा,सैनिटाइजर,मार्क्स अन्य जरूरत कि सामग्री वितरण किया।

     

    इस दौरान पुर्व लोकसभा सपा उम्मीदवार एनपी कुशवाहा अगुवाई में होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील मौर्य के द्वारा इस आपदा की घड़ी में बीमार बच्चों को इंटरनेशनल होमियो हाल के चिकित्सक द्वारा इलाज करने के अलावे दवा दी।

    पडरौना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव सिधुआ-सुखपुरा पहुंचे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा के साथ ग्राम प्रधान चंद्रेश्वर कुशवाहा,शशिभूषण कुशवाहा,धुर्व कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

  • कोरोना से जंग : कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव से दो जमातियों को पकड़ा,पुलिस ने आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के जंगल बेलवा से दो जमातियों को पकड़ा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इन दोनों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया गया है। पुलिस का कहना है कि यह दिल्ली के तबलीगी जमातियों में शामिल नहीं थे।
    पिछले चार पांच दिनों से जंगल अमवा के पास खेत में एक सुनसान झोपड़ी में दो मौलाना रह रहे थे। ग्रामीणों ने इन्हें देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली इंसपेक्टर पवन सिंह के नेतृत्व में रविवार की देर रात पहुंची टीम ने इन्हें पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला कि यह दोनों असोम के रहने वाले हैं। यह जमाती हैं और गांव-गांव घूम कर धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं। यह दिल्ली के तबलीगी जमातियों में शामिल नहीं थे।
    11 मार्च को यह दोनों हाटा आए थे। वहां के मस्जिदों में रहने के दौरान 24 मार्च को प्रधानमंत्री ने देश में लॉकडाउन लागू कर दिया। इसके बाद यह दोनों मेन सड़क छोड़ कर अन्य संपर्क मार्गों से होते हुए जंगल अमवा पहुंच गए। तभी से यहां झोपड़ी में रह रहे थे। पुलिस ने जिला प्रशासन को सूचना देने के साथ ही इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
    तीन और जमातियों की तलाश
    एसपी कार्यालय के अनुसार पडरौना में पकड़ गए जमातियों के साथ तीन और जमाती जिले में आए हैं। लॉकडाउन के बाद जब हाटा से यह लोग निकले तो इनकी संख्या पांच थी। तीन अन्य की जिले भर की पुलिस तलाश कर रही है।
    सोमवार को जांच के लिए भेजे गए नौ संदिग्धों के सैंपल
    जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को कुल नौ संदिग्धों को भर्ती कराया गया है। इनमें यह दो जमाती व चार अन्य जमातियों के संपर्क में आए लोग शामिल हैं। कोई दिल्ली के तबलीगी जमात से संबंधित नहीं है। शेष बाहर से आए ऐसे लोग हैं, जिनमें कोरोना से संबंधित लक्षण मिले हैं। इन सभी का सैंपल लिया गया है। जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। मंगलवार को सुबह तक जांच रिपोर्ट आ जाएगी। सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

  • कोरोना वायरस : 75 पुलिसकर्मियों ने करा लिया सामूहिक मुंडन

    [object Promise]

    आगरा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आगरा (Agra) की थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने अनोखी तरकीब निकाली है। रविवार को इस थाने के इंस्पेक्टर सहित 75 पुलिसकर्मियों ने सामूहिक मुंडन करा लिया और इसके बाद जब कस्बे में ये पुलिस वाले गश्त पर निकले तो लाॅकडाउन के बावजूद लोग घर के दरवाजों, खिड़कियों से इन्हें देखकर हैरान रह गए।

    थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि हमने देखा कि कई लोग मुंह पर मास्क लगाने के साथ सिर को भी ढके हैं। डॉक्टर ने बताया कि कोरोना वायरस सिर के बालों में भी चिपक सकता है। वहां से सांस के जरिए अंदर जा सकता है इसलिए हमने मुंडन कराने का फैसला लिया। पूरा थाना इसमें सहमत था इसलिए सभी 75 कर्मियों ने मुंडन कराया है। मुंडन के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया।

    ‘प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी नहीं’
    मुंडन कराने वालों में प्रभारी निरीक्षक के अलावा निरीक्षक क्राइम अमित कुमार, नौ उपनिरीक्षक, 15 मुख्य आरक्षी और 49 आरक्षी शामिल हैं। मुंडन के बाद सभी पुलिसकर्मी कस्बे में गश्त पर निकले। लोग इतने सारे पुलिसवालों को ऐसी अवस्था में देखकर चौंक गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि मुंडन पुलिस प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं है। लंबे बाल रखना अनुशासन के खिलाफ है, लेकिन छोटे कराना या मुंडन कराना नहीं।

  • लखनऊ में कई इलाके सील दुकानें बंद, सड़कें सुनसान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

    [object Promise]

    लखनऊ । बिगड़ते हालात के बीच जहां लोगों में तनाव बढ़ता जा रहा है वहीं प्रशासन ने लॉकडाउन का पालन और कड़ाई से कराना शुरू किया है। कानपुर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है तो लखनऊ के कई इलाकों को सील कर दिया गया है। राशन की दुकानें भी नहीं खोलने दी जा रही हैं। कोशिश है कि सभी सामान होम डिलीवरी ही पहुंचाया जाए। सिर्फ दूध की दुकानें और सब्जी के ठेले वह भी गिनकर कॉलोनियों में भेजे जा रहे हैं। उनको भेजने से पहले सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी जा रही है। प्रशासन ने कालाबाजारी और जमाखोरी तो रोकी है लेकिन कई जगह अधिक कीमत वसूलने से नहीं रोक पा रहा है। कानपुर में होम डिलीवरी के लिए दुकानदारों ने तीस रुपये प्रशासन से अतिरिक्त लिए हैं।

    संपूर्ण लॉकडाउन में शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। सुबह चार से 11 बजे तक मिलने वाली छूट भी नहीं दी गई। मुख्य मार्गों और गलियों की भी दुकानें खुलनी नहीं दी गईं। दूध पार्लर और ब्रेड की दुकानों के अलावा सब्जियों के ठेले ही मोहल्लों के अंदर दिखे। जिला प्रशासन ने अन्य वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू कराई। दूध और सब्जी वालों ने इसका फायदा उठा। 30 फीसदी तक महंगे सामान बेचे। वहीं होम डिलीवरी करने करने वालों ने प्रशासन से तय दर के अलावा 30 रुपये होम डिलीवरी का चार्ज वसूला। जमातियों के संपर्क में आए 32 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। जिनके नमूने जांच को भेजे गए हैं। पिछले दिनों गजनेर व सैंथा की मिस्जदों में 11 जमाती रुके थे, जिनके संपर्क में रहे लोगों में से यह 32 चिह्नित किए गए हैं। इनके नमूने लखनऊ भेजे गए हैं।

    राजधानी में दो और पॉजिटिव मिले 
    राजधानी में जहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं दूसरे शहरों के मरीजों को भी यहां के अस्पतालों में लाया जा रहा है जिससे लोगों में दहशत है। पुराने लखनऊ के कई मुहल्लों को सील कर दिया गया है। वहां की सभी दुकानें बंद हैं और होम डिलीवरी से ही सामान पहुंचाया जा रहा है। लखनऊ के दो सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव निकली। जिनमेें एक ढाई साल के बच्चा भी शामिल है। बच्चा लखनऊ की पहली पॉजिटिव महिला का बेटा है।

    बांदा: क्वारंटीन वार्ड से 34 की छुट्टी 
    निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती 34 लोगों को छुट्टी देकर कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए अस्थायी क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। यहां वे 14 दिन रहेंगे। मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में मात्र 6 लोग भर्ती। इनमें मात्र एक पॉजिटिव है। इटावा में जमातियों के संपर्क में आए 12 लोग निगरानी में। आगरा में मिले कोरोना पॉजिटिव जमाती मिलने के बाद हुई कार्रवाई। आगरा के चार जमातियों का जत्था इटावा तकिया मोहल्ले में 7 से 11 मार्च के बीच रुका था। फिर 14 से 28 मार्च तक औरैया रहे थे। आगरा जाने के बाद एक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर मंगलवार को इटावा में हुई कार्रवाई। सभी 12 के सैंपल सैफई पीजीआई भेजे गए हैं।

    औरैया: 11 हजार परिवारों की जांच पूरी
    कोरोना पॉजिटिव आए चार जमातियों के संपर्क में आए 11 हजार परिवारों का सर्वे पूरा हो गया है। खानपुर कस्बे के मिलाकर 11 हजार परिवारों का 266 टीमों से सर्वे कराया है। वहीं फतेहपुर में कोरोना से मिलते जुलते लक्षण पाए जाने के कारण क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 15 हो गई है। इन सभी को नेवलापुर स्थित स्पोर्टस कॉलेज के हॉस्टल में क्वारंटीन किया गया है। 6 के खून का सैंपल वाराणसी लैब भेजा गया है, रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

    हमीरपुर: क्वारंटीन सेंटर पर लगवाए टीवी ताकि भागे नहीं कोई
    दूर दराज बने क्वारंटीन सेंटरों से अक्सर निगरानी में रहे लोगों के भागने की खबरें आ रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमीरपुर जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने नई पहल की है। उन्होंने जिले के आठ बड़े क्वारंटीन सेंटरों में टीवी लगवा दिए हैं। ताकि यहां रह रहे 274 लोग बोर न हों। दरअसल, कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने इन सेंटरों का निरीक्षण किया था। यहां के लोगों ने उनसे मांग की थी कि वे यहां बोर हो रहे हैं। यहां टेलीविजन मिल जाए तो वह समाचार, रामायण आदि देख लेंगे। जिलाधिकारी ने उनकी मांग मानते हुए आठ सेंटरों में एलईडी टीवी लगवा दिए। अब यहां के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए न्यूज व सीरियल देखकर समय काट रहे हैं।

  • यूपी सरकार लॉकडाउन खोलने की हालत में नहीं, संक्रमण बढ़ने का रहेगा खतरा

    [object Promise]

    लखनऊ l  लॉकडाउन खोलने पर माथापच्चीएक भी केस रहा तो लॉकडाउन नहीं खुलेगायूपी में कोरोना के 27 नए केस
    यूपी सरकार ने कहा है कि अगर प्रदेश में कोरोना का एक भी केस रहा तो यूपी सरकार लॉकडाउन खोलने की हालत में नहीं होगी, क्योंकि इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा रहेगा और यूपी सरकार ये खतरा नहीं उठा सकती है. यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि लॉकडाउन खुलने की संभावना अभी नहीं दिख रही हैl

    लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अभी जहां पर भी मामले मिल रहे हैं उन इलाकों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया जा रहा हैl लखनऊ के सदर और वाराणसी में पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया हैl

    अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी धर्मगुरुओं से बात की थीl इसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सभी धर्मगरुओं ने एक साथ कोरोना को खत्म करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि धार्मिक जगहों पर लोगों से अपील करवाई जाए इस तरह का भी सुझाव आया हैl उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं ने भी इस बात को कहा कि एक साथ लॉकडाउन खोलना सही नही होगाl लगातार बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन खोला जाना संभव नही हैl

    यूपी सरकार कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही हैl इसके अलावा मोहल्लों में कोरोना वॉरियर्स बनाने का सुझाव आया हैl

  • शबेबरात का त्यौहार कब्रिस्तान न जाकर अपने घरों में ही इबादत व दुआं करें—डीएम

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अध्यक्ष उ0प्र0 शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देश।

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि अध्यक्ष, उ0प्र0, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के पत्र स0 कैंप/238/01/2020 दिनांक 06/04/2020 द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि कोरोना महामारी से संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन का पालन करते हुए बोर्ड के द्वारा पूर्व में जारी किये गये निर्देशों के समादर में मस्जिदों में पंचवक्ता एवं जुमा नमाज सामूहिक रूप (बाजमात) अदा नहीं किये जाने के निर्देश जारी हैं साथ ही 09 अप्रैल को जुमेरात को शबेबरात का त्यौहार है। शबेबरात के अवसर पर लोग कब्रिस्तानों में अपने मृत परिजनों एवं पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिये जरूरी है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलंे। समूह में इकट्ठा नहीं हों। इस लिये लोगों से शबेबरात के अवसर पर कब्रिस्तान न जाकर अपने घरों में ही इबादत और दुआ करने की अपील की गयी है, जिससे समस्त मुतवल्लियों/प्रबंध कमेटियों प्रशासकों को सीधे तौर पर निर्देशित किया गया है कि लाॅक डाउन सम्बन्धी निर्देशों का अनुपालन करें। अध्यक्ष, उ0प्र0 शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार उपरोक्त अवसर पर सभी कब्रिस्तानों को आम नागरिकों के लिये बंद रखना सुनिश्चित करायें। कब्रिस्तानों के अंदर रहने वाले कर्मचारियों को निर्देशित करें की शबेबरात के त्यौहार के दिन समस्त कब्रों की साफ-सफाई स्वयं रखें तथा अपने स्तर से लाॅक डाउन का पालन करते हुए शमाओं की व्यवस्था करवाकर प्रत्येक कब्र पर एक शमा जलवा दें। जिलाधिकारी ने अपील की है कि उपरोक्त निर्देशों का पालन करते हुए शबेबरात के अवसर पर कब्रिस्तान न जाकर अपने घरों में इबादत और दुआं करें। उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि लाॅक डाउन का अनुपालन करते हुए अपने घरों में स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रहें तथा सोशल डिस्टेसिंग एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

  • तबलीगी जमातियों के लोगों को गोली मारने का विवादित बयान देने वाली पूजा शकुन पांडे गिरफ्तार

    [object Promise]

    अलीगढ़। निजामुद्दीन मरकज में हुई तबलीगी जमात में शामिल लोगों पर विवादित बयान देने वाली पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अलीगढ़ के गांधी पार्क इलाके में लॉकडाउन के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय के साथ ही उनके पति अशोक पांडेय की भी गिरफ्तारी हुई है।

    सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंअलीगढ़ में बी दास कम्पाउंड स्थित आवास से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पूजा शकुन पांडेय और उनके पति ने दो दिन पहले तबलीगी जमात पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाते हुए गोली मार दिए जाने का विवादित बयान दिया था। इससे पहले भी पूजा शकुन पांडे विवादों में रही हैं। पिछले साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्होंने बापू के पुतले पर गोली चलाने का विडियो जारी किया था।

    पूजा शकुन पांडे ने बयान में कहा था कि निजामुद्दीन मरकज से निकल कर देश के अलग-अलग राज्यों में गए तबलीगी जमात के लोगों ने महामारी को देश में फैलाने का काम किया है। इनको देखते ही गोली मारने का आदेश दिया जाए। यही नहीं बड़बोली पूजा शकुन पांडेय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भी अपनी मांग दोहराई थी।