Category: uttar-pradesh

  • अमरिया थाना प्रभारी उदयवीर सिंह दे रहे हैं मानवता की मिसाल गरीवों को तलास कर दे रहें हैं राशन व जरूरी सामान

    [object Promise]
    अमरिया थाना प्रभारी का वहुत ही सराहनीय कार्य क्षेत्र में ।बैसे तो लोगों का पुलिस के कुछ गलत लोगों की बजह से विस्वास उठ जाता है अक्सर लोगों को कहते सुना जा सकता है कि पुलिस बालों में दया नही होती है।लेकिन आज अमरिया थाना प्रभारी उदयवीर सिंह की गरीवों के प्रति लगाव देखकर लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं । इस वक्त पूरे देश मे लॉक डाउन लगा हुआ है जिसको लेकर सरकार गरीव लोगों के भोजन का बंदोवस्त करने को सख्त प्रयासरत है ।

    [object Promise]
    अमरिया थाना प्रभारी उदयवीर सिंह दे रहे हैं मानवता की मिसाल गरीवों को तलास कर दे रहें हैं राशन व जरूरी सामान

    सभी विभागों के साथ पुलिस विभाग भी इस कार्य मे लगा हुआ है।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने कोई भूंखा नही रहेगा योजना चालू की जिसके तहत पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि अपने अपने क्षेत्रों के गरीव मजदूर लोगों का ध्यान रखा जाए इसी कार्य मे सब लगे हुए हैं। इसी के चलते आज अमरिया थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने धुंधरी में हिना भट्टे पर पहुंचकर गरीबों को राशन दिया व उनका हालचाल जाना ।भट्टे पर काम करने बाले गरीव मजदूरों को राशन व अन्य जरूरी सामान दिया।

  • UP : लॉकडाउन खत्म होने के बाद, बिना मास्क के किसी को निकलने की इजाजत नहीं

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने की अनिवार्यता होगी। बिना मास्क के किसी को निकलने की इजाजत नहीं होगी। योगी सरकार प्रदेश की 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ स्पेशल खादी के मास्क बनवाएगी। गरीबों को मुफ्त में मास्क दिए जाएंगे।

    मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक में इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एक-दो दिनों में एपेडमिक एक्ट के तहत मास्क पहनने की अनिवार्यता के बारे में औपचारिक रूप से एलान किया जा सकता है।

    दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की कमी दूर करने और मास्क की कालाबाजारी पर अंकुश के लिए राज्य सरकार खुद ट्रिपल लेयर मास्क तैयार कराने जा रही है।

    ये ट्रिपल लेयर स्वदेशी खादी मास्क उत्तर प्रदेश का ब्रांड होगा। यह मास्क गरीबों को मुफ्त और बाकी लोगों को किफायती कीमत पर मिलेगा। मास्क को धुलने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि अगर 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त होता है तो महामारी अधिनियम (एपेडमिक एक्ट) के तहत सबको मास्क पहनना होगा। बिना मास्क किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

  • PM cares Fund में 5 लाख रुपये बिना जमा किए सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो, युवक गिरफ्तार

    [object Promise]

    कुशीनगर। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मदद लेने के लिए पीएम केयर की शुरूआत की। पूरे देश से लोगों ने यहां रुपये दान कर रहे हैं। ऐसे में कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

    यहां एक युवक ने प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए 5 लाख रुपये का चेक काटा। उसने इस चेक को राहत कोष में बिना जमा किए ही इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

    फोटो वायरल होने के बाद युवक पर धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट के तहत की मुददमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

  • अकबरी गेट के पास नॉनवेज शॉप के मालिक को हुआ कोरोना, आसपास के इलाके को किया गया सील

    [object Promise]

     

    लखनऊ. राजधानी की एक फेमस नहारी-कुल्चे बेचने वाले के भाई में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिसके बाद अकबरी गेट के आसपास के इलाके को सील किया गया है. इस इलाके में 55 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को सील कर सैनिटाइज करवाया जा रहा है.
    बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय यह व्यक्ति फरवरी में अफ्रीका गया था और लौट आने के बाद भी ये जमातियों के संपर्क में था. एडीसीपी पश्चिम विकास त्रिपाठी ने बताया कि अकबरी गेट के पास के कुछ इससे को सील करके सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है. इससे पहले सदर बाजार इलाके की एक मस्जिद में 12 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद कैंट का इलाका पूरी तरह से सील कर दिया गया था राजधानी में अब तक 23 लोगों में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.
    जमात में शामिल लोगों की वजह से इस संख्या में वृद्धि हुई है. यूपी में कुल 340 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिनमें से 168 से ज्यादा जमाती शामिल हैं. इसके अलावा 25 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि तीन लगों की मौत हुई है.

  • ABHI ABHI : UP में लॉकडाउन 15 अप्रैल को खोलने को लेकर आई ये बडी खबर

    [object Promise]

    लखनऊ।अवनीश अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो रही है उससे प्रदेश में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। तब्लीगी जमात में शिरकत करने के बाद लौट रहे लोगों में से 159 के पॉजिटिव होने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार अब 15 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन खोलने की स्थिति में नहीं है। इस समय प्रदेश में 305 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें से आधी से अधिक संख्या तब्लीगी जमात से लौटे लोगों की है।उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार लॉकडाउन पीरियड को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सोमवार को इसके संकेत दिए।

    [object Promise]
    ABHI ABHI : UP में लॉकडाउन 15 अप्रैल को खोलने को लेकर आई ये बडी खबर

    अगर ऐसा ही रहा तो 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोलना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की वजह से ही कई जिलों में संक्रमण फैला है। सबसे ज्यादा संक्रमित आगरा में मिले हैं। उसके बाद मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, शामली, गाजियाबाद आदि जिले हैं। अवनीश अवस्थी ने बताया कि शाम चार बजे तक यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 305 हैं। इनमें से 159 लोग वे हैं, जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात से जुड़े लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है, उससे लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटाना संभव नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि अब जमात से जुड़े जिन लोगों में संक्रमण पाया गया है उनके संपर्क में आया है उनको ट्रेस किया जा रहा है। अवनीश अवस्थी ने बताया कि तबलीगी जमात में शामिल लोग आगे आकर खुद का जांच करवाएं इसके लिए मुख्यमंत्री ने रविवार को सभी जिलों के धर्मगुरुओं से भी बात की। इस बातचीत में सभी ने की सहमती थी कि इंसान की जिंदगी ज्यादा महत्वपूर्ण है। सभी ने अपना इसमें सहयोग देने की बात कही है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर कोर टीम के साथ बैठक की। बैठक में तब्लीगी जमात से लौटे लोगों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आने से अब 15 अप्रैल के लॉकडाउन पर वेट एंड वॉच की स्थिति बनी। अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी में 305 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हैं। आज यूपी में 27 पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें से 21 लोग तब्लीगी जमात के हैं। यूपी में 305 में से 159 केश तब्लीगी जमात के लोग हैं। आगे इनकी संख्या बढऩे की भी संभावना है। अभी भी प्रदेश में इनकी तलाश जारी है। अब हम उन लोगों की तलाश में हैं, जो उन जमातियों के सम्पर्क में आए हैं। अब जो भी पकड़ में आएगा, उसका कोरोना वायरस टेस्ट जरूर कराया जाएगा। हालात संवेदनशील हैं। अगर एक भी कोरोना संक्रमित बच जाता है तो पूरे प्रयासों पर पानी फिर जाएगा।

    इसी कारण प्रदेश में अब भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को अब लॉकडाउन खुलेगा कि नहीं। यह जरूरी नहीं है। अभी कॉल डाउन खुलने में समय लग सकता है। यहां अभी से लॉकडाउन के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी है। यह कब खुलेगा अभी तय नहीं है। 15 अप्रैल को लॉकडाउन खुलना अभी तय नहीं है। उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में अभी कोरोना पॉजिटिव लोग हैं। इनका सारा ध्यान रखा जा रहा है। अवनीश अवस्थी ने कहा कि अब तो धर्म स्थलों से भी प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस के जांच केंद्र की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। इसकी जांच अब दस और मेडिकल कालेज में शुरू हो गई है। हमारा प्रयास है कि अब प्रदेश में कोई भी संदिग्ध जांच से न बच सके। किसी को भी जरा शक हो तो अपनी जांच करा सकता है। सूबे में कई मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 केंद्र बनाए गए हैं, कुछ को अपग्रेड भी किया जाएगा।

    प्रदेश के मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से ठोस कार्ययोजना बनाकर जल्दी मंजूरी लेने का निर्देश दिया गया है। जिन जनपदों में मेडिकल कॉलेज नहीं है। उन जनपदों में सैंपल कलेक्शन सेंटर जरूर बनेगा। सभी 75 जनपदों में यह कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज समीक्षा की है। उद्योग विभागों में जो अच्छा कार्य हुआ है, उसके कारण 3089 उद्योगों को चालू कर दिया गया है। श्रम विभाग से जिन लोगों को नोटिस भेजी गई थी। उन्हें निरस्त कर दिया गया। अब तक सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11 लाख 4 हजार श्रमिकों को 1000-1000 रुपया की धन राशि प्रदान की गई है।

  • PM और CM पर अभद्र टिप्पणी के मामले पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज

    लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ट्विटर पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में राजधानी की आशियाना पुलिस ने एक कथित पत्रकार प्रशांत कनौजिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । डीसीपी ईस्ट सोमेन बर्मा के मुताबिक आशियाना के रहने वाले शशांक शेखर सिंह ने आशियाना थाने में तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने प्रशांत कनौजिया नाम के एक युवक के कुछ ट्वीट की फोटो कॉपी संलग्न की थी ।

    तहरीर में लिखा गया था कि यह शख्स प्रशांत कनौजिया लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र ,अशोभनीय और भड़काऊ ट्वीट करता रहता है, जिसकी वजह से समाज में विद्वेष और वैमनस्यता फैल रही है। शशांक शेखर सिंह की तहरीर पर आशियाना थाने में आईपीसी की धारा 500, 501 505 और आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की है डीसीपी ईस्ट के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है । आपको बताते चलें कि प्रशांत कनौजिया को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस पहले भी एक बार गिरफ्तार कर चुकी है, जब उसने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र ट्वीट किया था । उस वक्त भी प्रशांत कनौजिया को जेल भेजा गया था । बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसे रिहा किया गया था ।

    बताया जा रहा है कि अब पुलिस पुराने मामले में भी उसकी जमानत खारिज करवाने की कार्रवाई करेगी । इससे पहले बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चपरा गांव निवासी मोहम्मद तालिब अंसारी ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया था । पुलिस ने तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया । इसके अलावा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले हर्रैया थाना क्षेत्र के पूरेअलाव गांव निवासी मुफीद पुत्र युनुस के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

    [object Promise]
    PM और CM पर अभद्र टिप्पणी के मामले पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज

  • मरकज से लौटे असोम के 10 महिला-पुरुष जमातियों में कुशीनगर में नौ की जांच रिपोर्ट निगेटिव

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : दिल्ली मरकज से आकर कुशीनगर में छिपे सभी 10 महिला पुरुषों को पुलिस ने खोज निकाला है। यह सभी असोम के निवासी हैं। इन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए गोरखपुर भेजे गए हैं। केन्द्र सरकार ने सूचना दी थी कि दिल्ली मरकज से असोम के निवासी दस जमाती 9 मार्च को कुशीनगर के लिए चले थे। इनमें पांच पुरुष और इतनी ही महिलाएं शामिल थीं। अभी तक वह असोम नहीं पहुंचे हैं। एसपी कुशीनगर ने सभी थानों की पुलिस को इनकी तलाशी में लगा दिया। सोमवार को पडरौना कोतवाली पुलिस ने जंगल अमवा गांव से दो पुरुष जमातियों को पकड़ लिया। उधर शाम को नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने भी पटेहरा गांव में एक व्यक्ति के घर छिपे दो जमातियों को पकड़ा। पांचवा जमाती देर शाम को खुद चलकर पडरौना कोतवाली पहुंच गया। उससे पता चला कि महिलाएं भी पडरौना से सटे एक गांव में छुपी हैं। पुलिस ने इन सभी पुरुष व महिलाओं को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।
    एसपी कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जमाती दिल्ली से 9 मार्च को कुशीनगर के लिए चले। 11 मार्च को हाटा के एक हाजी ने उन्हें शरण दी। लॉकडाउन होने के बाद वही इन्हें अलग-अलग गांवों में अपने मददगारों के जरिए शरण दे रहा था। असोम निवासी सभी दस जमातियों व उनके आधा दर्जन से अधिक शरणदाताओं पर महामारी एक्ट व लॉकडाउन तोड़ने का केस दर्ज किया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तो इन सभी पर कोरोना अपराधी का भी केस दर्ज किया जाएगा।
    असोम के पुरुष जमातियों समेत नौ की जांच रिपोर्ट निगेटिव
    जिला अस्पताल में सोमवार को आइसोलेट किए गए असोम के पांच पुरुष जमातियों व जिले के अन्य चार लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।  इन चार लोगों में असोम के जमातियों को अपने यहां शरण देने वाले तीन तथा एक व्यक्ति दुदही के पडरौन मडुरही गांव का निवासी है, जो बीते 20 मार्च को महराजगंज के संक्रमति पाए गए गए लोगों के साथ दिल्ली से ट्रेन से आया था। सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने यह जानकारी दी।
    महिलाओं के सैंपल की जांच आज होगी
    सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जमातियों में शामिल रही पांच महिलाओ का सैंपल लेकर मंगलवार को जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इन्हें देर रात आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

  • कन्नौज : सरकारी आवास में समर्थकों के साथ आए सांसद ने उन्हें पीटा, तहसीलदार ने  लगाया आरोप  

    [object Promise]

    कानपुर। उत्‍तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लॉकडाउन के दौरान कथित तौर पर ठीक से राशन वितरण न करने के मामले में मंगलवार को बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक और तहसीलदार आमने-सामने आ गए। तहसीलदार का आरोप है कि सरकारी आवास में समर्थकों के साथ आए सांसद ने उन्हें पीटा। इसमें तहसीलदार को चोटें आईं। वहीं सांसद सुब्रत पाठक का दावा है कि वह किसी के घर नहीं गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार शराब पीते हैं और फोन पर उनसे गाली-गलौज भी किया। साथ ही दो समर्थकों को डंडे से भी पीटा।

    जानकारी के मुताबिक, कन्नौज में लॉकडाउन के दौरान सांसद सुब्रत पाठक के दफ्तर से गरीबों के लिए खाने के पैकेट बांटे जा रहे थे। इसके अलावा शिकायतें भी दर्ज की जा रही थीं। दफ्तर में कई लोगों ने राशन न मिलने की शिकायतें भी दर्ज कराई थीं। इसकी सूची कन्नौज सदर तहसील के तहसीलदार अरविंद कुमार को सौंपी गई थी। आरोप है कि कोई सुनवाई न होने पर सांसद भड़क गए और मंगलवार दोपहर फोन पर तहसीलदार से बात की। इस दौरान दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस हुई।

    तहसीलदार का आरोप है कि इसके बाद सांसद अपने कई समर्थकों के साथ कथित तौर पर उनके (तहसीलदार) सरकारी आवास पर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। इसमें तहसीलदार को कुछ चोटें भी आईं। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। कुछ घंटे बाद तहसीलदार का मेडिकल परीक्षण कराया गया। खबर लिखे जाने तक तहसीलदार ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी।

    वहीं सांसद सुब्रत पाठक के अनुसार, मैं दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा हूं। लोगों तक राशन नहीं पहुंच रहा है। तहसीलदार फोन पर गाली गलौज करने लगे। मैंने मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत करने की बात कही थी। आरोप लगाया कि तहसीलदार शराब पीते हैं। उनके समर्थक रंजीत कश्यप और सचिन शर्मा जब सूची लेकर पहुंचे तो दोनों को डंडे से पीटा। जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कन्नौज के मामले में बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वो पार्टी जो दावा करती है कि उसका चाल-चरित्र और चेहरा सबसे अलग है, उसका असली चेहरा एक बार फिर जनता के सामने आ चुका है। कन्नौज में समर्थकों के साथ तहसीलदार के आवास पर घुसकर उनकी पिटाई करके सांसद सुब्रत पाठक ने जाहिर कर दिया है कि सूबे में कानून का नहीं बल्कि बीजेपी के नेताओं की गुंडागर्दी का राज चलता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से भी अपील की है कि ऐसे सांसदों को तुरंत संसद से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

  • Lockdown : कुशीनगर में लगातार जरूरतमंदो को घर घर पहुंच ह्यूमन केयर से जुड़े लोग बांट रहे हैं भोजन सामग्री

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : उनकी तो उम्मीद ही इस लाक डाउन में भी टुट जाती लेकिन इस समय कोरोना से बचाव के लिए जिस तरह से लाक डाउन किया गया है,ऐसे में पढ़ रहा हूं ना कि गरीबों व जरूरतमंदों को भूखा होने ही नहीं दिया | कुछ ऐसा ही ऊपर वाले ने कुशीनगर के ह्यूमन केयर फाउंडेशन की ओर से पिछले साल की तरह इस साल भी ईद की खुशियां मनाने के लिए उन गरीब परिवारों में मुस्कान अभियान के तहत जरूरतमंदके बीच पहुंच सेईया बाटी तो उनके चेहरे पर मानो ईद की एक बड़ी खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी |

    बेशक : जी हां हम बात कर रहे हैं ह्यूमन केयर फाउंडेशन से जुड़े मुस्कान मुस्कान अभियान के तहत फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जमील आइशी, मोहम्मद जहीरुद्दीन, मुहम्मद सैफ लारी, सलाहुद्दीन हिंदल, लखनऊ जिला अध्यक्ष सोहराब आलम, अमजद अंसारी, औरंगजेब शाह, मासूम रजा ने पडरौना के दरबार रोड, बावली चौक, छावनी, नौकटोला, कटनवार कें जंगल मटियरवा के 32 परिवारों के लिए ईद के मौके पर प्रत्येक सदस्य के लिए नए कपड़ो के साथ सेईया व अन्य ज जरुरी सामाग्री बाट जरूरतमंदों में मानो एक अलग ही खुशियां ला दी |

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दिए गृहस्थी के सामान व खाद्य सामग्री

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

    अमेठी/आपको बता दे की अमेठी में इस कोरोना महामारी से हुए लाकडाउन में कांग्रेस के सिपाहियों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने गरीब दुखिया के घर घर जाकर उनको खाद्य सामग्री वितरित किए लेकिन उन्होंने इसके परे एक नेक काम किया जिससे ग्रामीण बहुत खुश हुए और दुवाएं भी दिए आपको बता दे यह मामला विधानसभा गौरीगंज के ग्राम सभा चंदई मे अचानक लगी भीषण आग से कई परिवारो की पूरी गृहस्थियां जलकर राख हो गयी जिसकी सूचना मिलने पर पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप_सिंघल ने उन परिवारो को गृहस्थी के बर्तन, बिस्तर,खाने की सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की।कहा कि इस मुसीबत की घडी मे पूरा कांग्रेस परिवार आपके साथ है ।इस मौके पर- बृजेश तिवारी,मो0रउफ,सुनील वर्मा सहित कांग्रेस के सिपाही उपस्थित रहे।