Category: uttar-pradesh

  • बसपा-सपा गठबंधन पर योगी आदित्यनाथ ने ली चुटकी, दोनों ही पार्टियों की तुलना सांप और छछूंदर से की

    [object Promise]

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर चुटकी ली है। योगी आदित्यनाथ ने कहा- ‘आज फिर दोनो (बसपा-सपा) की गठबंधन की बातें सुनने में आ रही हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई तूफान आता है तो सांप और छछूंदर एक साथ मिलकर खड़े हो जाते हैं। इनकी ये स्थिति आ चुकी है।

    SSC पेपर लीक धांधली पर राजनाथ सिंह का बयान, वापस घर जाएं छात्र, पूरी हो गई है मांग

    बता दें कि बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया है। रविवार को दोनों लोकसभा क्षेत्र के बसपा जोनल को-आर्डिनेटर ने सपा प्रत्याशी को समर्थन करने की घोषणा की। बसपा का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी को हराने के लिए यह फैसला किया गया है।

    विधान सभा विशेषाधिकार समिति के सामने हाजिरी मामले में हाई कोर्ट आज करेगा अंशु प्रकाश की याचिका पर सुनवाई

    फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद सदस्य बनने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां से बीजेपी ने वाराणसी के पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी ने नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल और कांग्रेस ने मनीष मिश्र पर दांव लगाया है।

    गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है। उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने उपेंद्र दत्त शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। यहां से समाजवादी पार्टी ने प्रवीण कुमार निषाद को मैदान में उतारा है। यहां सपा ने निषाद पार्टी और पीस पार्टी के साथ गठबंधन किया है। गोरखपुर और फूलपुर लोक सभा सीट के लिए मतदान 11 मार्च को होगा। चुनावों के परिणाम की घोषणा 14 मार्च को होगी। गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और फूलपुर सीट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

     

  • जल्द सुलझेगा राम मंदिर निर्माण का मुद्दा: श्री श्री रविशंकर

    [object Promise]

    मथुरा: धार्मिक संगठन ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा सभी पक्षों में आपसी सहमति बनाकर सुलझा लिया जाएगा और मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा। वह यहां दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर कोसीकलां कस्बे में स्थित स्थानीय आश्रम पर देशी-विदेशी भक्तजनों के साथ होली का पर्व मनाने के लिए आए थे।
    होली मनाने सैफई पहुंचे मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब
    दोनों पक्षों के बीच समझौते का किया जा रहा प्रयास 
    रविशंकर ने कहा कि वह देश के कोने-कोने में जाकर दोनों संबंधित समुदायों के बीच सौहार्द स्थापित करने के प्रयास जारी रखेंगे। सब कुछ सही दिशा में चल रहा है। लोग एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि मैं दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास में लगा हूं। सुलह-समझौते की कोशिशों को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। सभी पक्षों से बातचीत का क्रम बरकरार रखते हुए प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उम्मीद है अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता जल्द खुल जाएगा।
    होली पर स्पर्म और पेशाब भरे गुब्बारे फेंकने वाले मनचलों के लिए दिल्ली में तैनात पांच हजार पुलिसकर्मी
    इससे पहले प्रदेश सरकार में संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक एवं वक्फ मामलों के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के साथ उन्होंने आधे घण्टे अकेले में मंत्रणा की जो मंदिर से सभी पक्षों के सहमति, सौहार्द बनाए रखने व मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर करने पर केंद्रित रही। मंत्री ने बताया कि रविशंकर मथुरा में एक ऐसा विद्यालय स्थापित करने के प्रयास में हैं जहां वह अपने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों को शिक्षित व सुसंस्कृत कर सकें। उन्होंने बताया कि श्रीश्री ने इस कार्य के लिए अपेक्षित भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है जिसके लिए प्रयास किए जाएंगे। यदि वह यहां ऐसा विद्यालय स्थापित करना चाहते हैं तो यह इस क्षेत्र के विकास की एक नई राह खोलने का माध्यम बन सकता है।

  • अब मेरठ में तोड़ी अम्बेड्कर की प्रतिमा, इलाके में तनाव

    [object Promise]

    मेरठ, त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत से उत्साहित  लोगों ने लेनिन की मूर्ति ढाह दी थी और अब यह सिलसिला उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। फिलहाल खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी गयी है। इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    मेरठ के मदाना थाने में लगी बीआर आंबेडकर की एक मूर्ति बुधवार सुबह क्षतिग्रस्त मिली। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने मंगलवार रात इस घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकडऩे की कोशिश में जुटी है। मूर्ति टूटी होने को लेकर सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रशासन ने यहां नई मूर्ति लगवाने की बात कहकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल वहां आंबेडकर की नई मूर्ति लगवा दी गई है।

    बता दें, इससे पहले तमिलनाडु के वेल्लूर में भी चिंतक पेरियार की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला मंगलवार शाम सामने आया था और बुधवार को कोलकाता में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखजीज़् की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। मूर्तियां तोडऩे और इससे पैदा हुए तनाव को लेकर गृहमंत्रालय भी हरकत में आया है और सभा राज्यों से मूर्तियों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही ऐसा करने वालों पर सख्त कारज़्वाई करने को कहा गया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश में मूर्ति तोडऩे की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। रिपोट्र्स के मुताबिक इन घटनाओं से नाखुश पीएम मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। मंत्रालय ने राज्यों में मूर्ति तोडऩे और अन्य किसी भी प्रकार के हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

    बता दें, त्रिपुरा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद बेलोनिया टाउन में कॉलेज स्क्वेयर स्थित रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति तोड़ दी गई थी। इसके बाद मंगलवार रात तमिलनाडु में पेरियार और फिर कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। इसपर पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दोनों ने ही नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

  • अब मेरठ में सामने आया दूसरा नीरव मोदी, करोड़ों का कर्ज लेकर होटल कारोबारी फरार

    [object Promise]

    मेरठः देश से पैसे लेकर भागना मानों भारत में चलन-सा हो गया है। पहले पीएनबी घोटाला फिर कानपुर में रोटावैक घोटाला और अब मेरठ में एक एेसा मामला फिर से सामने आ गया है। दरअसल मेरठ का होटल कारोबारी करोड़ों रुपए के कर्जे से बचने के लिए देश से फरार हो गया है।
    अखिलेश का योगी पर निशाना, कहा- CM का ‘मैं हिंदू हूं’ जैसे शब्दों को सदन में बोलना गलत
    जानकारी के मुताबिक होटल कारोबारी हिमांशु पुरी मेरठ का नीरव मोदी बन गया है।करोड़ों रुपए के कर्जे से बचने के लिए हिमांशु का पूरा परिवार मेरठ छोड़कर कहीं चला गया है। चर्चा है कि परिवार विदेश भाग गया है। देनदारों ने हिमांशु पुरी के आलिशान होटल के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। उधारी की रकम वसूलने के लिए फाइनांसर हिमांशु की कोठी पर पहुंच गए हैं। इसके बाद कोठी पर कुछ देनदारों ने अपना ताला लगा दिया। इतना ही नहीं, खबर यह भी है कि हिमांशु की कोठी के बाहर खड़ी बीएमडब्लू और ओडी गाड़ियां भी खींचकर एक कारोबारी अपने साथ ले गया।
    नंबर प्लेट की जगह ‘बॉस’ ‘पापा’ और ‘राम’ लिखना पड़ेगा महंगा
    हिमांशु पुरी का गढ़ रोड पर होटल हारमनी इन है। परिवार शास्त्रीनगर स्थित कोठी नंबर एच-201 में रहता था। हिमांशु ने एक बड़े संसथान से करीब 25 करोड़ रुपए का कर्जा लेकर 8 सितंबर 2011 में गढ़ रोड पर होटल हारमनी इन बनाया था। करीब एक साल से पुरी जीरो माइल स्थित एसजीएम गार्डन को भी लीज पर लेकर चला रहा था। खुलासा हुआ कि जो लोन लिया था, उसे नहीं चुकाने के चलते फरवरी के आखिरी सप्ताह में रिलायंस केपिटल लिमिटेड ने नोटिस भेजा था। तभी से हिमांशु टेंशन में था। इसके बाद हिमांशु ने होटल को बेचने के लिए सौदा करना शुरू कर दिया था।

  • जेल की सुरक्षा में सेंधमारी, जेल से अपराधियों की सेल्फी वायरल

    [object Promise]

    मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश की जिला कारागार में बंद अपराधियों द्वारा एक बार फिर से सेल्फी के सोशल मीडिया पर वायरल होने से जेल प्रशासन में हडकम्प मचा है। अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हैं। आधिकारिक सूत्रो के अनुसार आज जिला कारागार में बन्द कुछ शातिर अपराधियों द्वारा सेल्फी फेसबुक पर अपलोड कर दी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने से जेल प्रशासन में हडकंप मचा है।

    सेल्फी के वायरल होने के बाद जेल अधिकारियों ने वहां सघन तलाशी शुरु कर दी। जेल से सेल्फी वायरल होने पर सबसे बड़ा सवाल है कि जेल में मोबाईल फोन कैसे पहुंचे। जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर समय-समय पर जेल परिसर तथा बैरकों में तलाशी अभियान चलाया जाता है। जिला जेल मे बंद शातिर अपराधियिो पर अंकुश लग सके और उनकी कारगुजारी उजागर हो सके।
    जिला कारागार में समय-समय पर तलाशी के बावजूद जेल मे मोबाईल प्रकरण जेल की सुरक्षा मे सेंध लगना है।

    सोशल मीडिया पर अचानक जेल से अपराधियों की सेल्फी वायरल सामने आने पर बड़ा सवाल है कि जेल में कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच वहां मोबाईल कैसे पहुंचे। जेल परिसर मे लेगे जैमर के बावजूद मोबाईल संचालित होने की खबर से जेल प्रशासन में हडकंप मच गया और जेल अधीक्षक, जेलर तथा डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया।

    गौरतलब है कि सेल्फी में हत्या के प्रयास मामले में सजायाफ्ता कैदी कादीखेडा निवासी विजय चौधरी और उसके दो अन्य साथी नजर आ रहे है। सेल्फी मामले को जेल की सुरक्षा में सेंधमारी माना जा रहा है। वहीं दूसरी और इस मामले के अचानक चर्चा में आने पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जेल प्रशासन से जुड़े आला अधिकिारियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान और पूछताछ जारी है। जेल प्रशासन से जुड़े अधिकिारियो का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

    Read More :100 करोड़ सालाना खर्च कर रही थी सरकार फर्जी मदरसों पर

  • जानिये कैसे उत्तर प्रदेश की जेलों में बांटी जा रही मौत, कैदी दहशत में !

    [object Promise]

    Lucknow, उत्तर प्रदेश की जेलों में इन दिनों मौत बांटी जा रही है। गोरखपुर, मेरठ समेत प्रदेश की आधा दर्जन जेलों के कैदी दहशत में है, क्योंकि एड्स का खतरा उनके सर पर मौत बनकर मंडरा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में पिछले एक महीने में 2 बंदियों में एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई है । गाजियाबाद के डासना मसूरी स्थित जिला कारागार में 27 एचआईवी पॉजिटिव कैदी पाए गए हैं। अब तक मेरठ जेल में 10 बंदियों में एड्स की पुष्टि हो चुकी है। जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है।

    [object Promise]
    India’s prisons is leading to high HIV

    दरअसल गोरखपुर जेल में 24 कैदियों को एड्स होने का मामला शासन स्तर तक गूंजने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में बंदियों में एचआईवी की जांच कराई गई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेरठ सीएमओ राजकुमार के मुताबिक जिला कारागार में 10 बंदियों में एचआईवी एड्स की पुष्टि हुई है। महीने में 2 बार जेल में कैंप लगाकर सभी बंदियों की जांच कराई जा रही है।

    [object Promise]
    Image-Jail-HIV

    सीएमओ मान रहे  है कि इनमें कुछ बंदी पहले से एचआईवी पॉजिटिव थे। बता दें कि गोरखपुर में पिछले दिनों 24 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे  इसके बाद प्रदेशभर की सभी 70 जिलों में बंदियों का टेस्ट कराया गया। इसमें मेरठ गोरखपुर सहित बरेली ,इलाहाबाद, लखनऊ, फैजाबाद, आगरा, वाराणसी और कानपुर समेत कई जिलों में 256 कैदी बंदियों में एड्स की बीमारी पाई गई। जिसको लेकर मेरठ में भी बंदियों की जांच की गई तो मेरठ जेल में 10 बंदियों को इसकी पुष्टि हुई ।

    [object Promise]
    Metal Jail bars isolated on a white background

    Read More : सीएम योगी के हेल्पलाइन सेंटर की युवतियों के शोषण का मामला हुआ उजागर , ट्रेनर फरार

  • मायावती ने भीमराव अंबेडकर को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए प्रत्याशी के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। पार्टी की बैठक में पूर्व विधायक भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि मायावती खुद राज्यसभा जा सकती हैं या फिर अपने भाई आनंद कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती हैं।

    अब मेरठ में तोड़ी अम्बेड्कर की प्रतिमा, इलाके में तनाव

    मायावती ने मंगलार देर रात जारी बयान में कहा, “उन्होंने तमाम आग्रह व अनुरोध के बावजूद स्वयं चौथी बार राज्यसभा में चुनकर जाने के बजाय पार्टी के पुराने व समर्पित पूर्व विधायक अंबेडकर को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है।” गौरतलब है कि मायावती ने इस बैठक में राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को बेनकाब करने के लिए उन्होंने राज्यसभा में स्वयं जाने के बजाय सीधे मैदान में डटे रहना बेहतर समझा है।

    तमिलनाडु में स्थिति तनावपूर्ण, कई ब्राह्मणों के काटे जनेऊ

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया है। रविवार को दोनों लोकसभा क्षेत्र के बसपा जोनल को-आर्डिनेटर ने सपा प्रत्याशी को समर्थन करने की घोषणा की। बसपा का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी को हराने के लिए यह फैसला किया गया है लेकिन असली वजह कुछ और ही जान पड़ती है।

    बसपा प्रत्याशी को राज्यसभा भेजने के लिए उन्हें अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक राज्यसभा सीट के एवज में मायावती ने 23 साल पुरानी प्रतिद्वंदिता को भुला दिया? क्या मायावती के सामने पार्टी का अस्तित्व बचाने का संकट पैदा हो गया है?

    राज्यसभा का पूरा गणित

    उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट में से सपा के पास 47, बसपा के पास 19, कांग्रेस के पास 7 और रालोद के पास 1 विधायक हैं। यानी पूरे विपक्ष के पास कुल 74 विधायक हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा जाने के लिए किसी भी प्रत्याशी को पहली वरीयता के 37 मतों की आवश्यकता होती है। सपा एक प्रत्याशी को राज्यसभा आसानी से भेज सकती है। उसके बावजूद 10 विधायक अतिरिक्त बचेंगे। इन बचे हुए विधायकों का मत मायावती अपने प्रत्याशी के लिए चाहती हैं। इसके अलावा कांग्रेस और रालोद भी समर्थन कर देंगे तो बसपा का एक प्रत्याशी भी राज्यसभा में पहुंच जाएगा।

    सपा-कांग्रेस-रालोद क्यों करेंगे बसपा का समर्थन

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि राज्यसभा में सपा अपने अतिरिक्त विधायकों का मत बसपा प्रत्याशी को देगी। उसके बदले बसपा विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी को समर्थन देगी। कांग्रेस यूपी में अपने विधायकों के वोट बसपा प्रत्याशी को दिलाएगी। इसके एवज में मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में बसपा कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगी।

  • अखिलेश का योगी पर निशाना, कहा- CM का ‘मैं हिंदू हूं’ जैसे शब्दों को सदन में बोलना गलत

    [object Promise]

    लखनऊः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी कार्यालय में दुबई मुशायरे-2018 की डीवीडी रिलीज की। रिलीज के मौके पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार पूरी तरह फेल है।
    नंबर प्लेट की जगह ‘बॉस’ ‘पापा’ और ‘राम’ लिखना पड़ेगा महंगा
    CM को सोचकर करनी चाहिए बात: अखिलेश 
    अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह सोच कर बात करनी चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश के सीएम हैंं। मुख्यमंत्री का ‘मैं हिंदू हूं’ जैसे शब्दों को सदन में बोलना गलत है। वहीं मायावती के समर्थन की बात पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने बुआ का सम्मान हमेशा किया है और करते रहेंगे।

    विकास के मुद्दे पर बोले अखिलेश 
    विकास के मुद्दे पर बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि सैफई में बिजली आने पर सीएम को ना जाने किस बात की दिक्कत है। सीएम खुद बताएं कि उन्होंने गोरखपुर में मुख्यमंत्री बनने के बाद 1 साल के अंदर कितने सर्विस स्टेशन बनवाए हैं?
    सीलिंग मुद्दे पर केजरीवाल चिंतित, PM मोदी और राहुल गांधी को लिखा खत
    हमारे रवैयों को औरंगजेब रवैया बताती है सरकार 
    उन्होंने कहा कि सरकार हमारे रवैयों को औरंगजेब रवैया बताती है। सरकार बताए कि गोरखपुर में बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हो गई यह रवैया कैसा था। यह बच्चों की मां से पूछा जाए तब सीएम को पता चलेगा कि औरंगजेब कौन हैं।

    दुबई मुशायरे-2018 की डीवीडी रिलीज 
    बता दें कि अखिलेश यादव ने समाजवादी कार्यालय में दुबई मुशायरे-2018 की डीवीडी रिलीज की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के मुशायरे देश के बाहर, देश की संस्कृति को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे अन्य देश के लोगों को भी हमारे देश की संस्कृति के बारे में पता चलता है।

  • नंबर प्लेट की जगह ‘बॉस’ ‘पापा’ और ‘राम’ लिखना पड़ेगा महंगा

    [object Promise]

    लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गाड़ियों में नंबर प्लेट की जगह ‘बॉस’ ‘पापा’ और ‘राम’ जैसे नंबर लिखे होते हैं। आरटीओ अब इन नंबरों को वीआपी नंबर्स की श्रेणी में रखने जा रहा है, जिससे ऐसे नंबर लिखाने के शौकीनों की जेब पर भार बढ़ सकता है। नंबरों के रजिस्ट्रेशन के ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
    सीलिंग मुद्दे पर केजरीवाल चिंतित, PM मोदी और राहुल गांधी को लिखा खत
    आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर 4141 को स्टाइल में लिखवाने पर वह पापा, 8055 नंबर बॉस और इसी तरह 0124 नंबर हिंदी में राम नजर आता है। इसी तरह के नंबर्स को वीआईपी नंबरों से लिस्ट में शामिल किया जा रहा है।

    अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के फैसले के बाद स्टाइलिश नंबर लिखवाने वालों की संख्या कम होगी और विभाग का राजस्व बढ़ेगा। आरटीओ ने प्रस्ताव बनाकर परिवहन विभाग को भेज दिया है।
    हैदराबाद हाऊस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति और PM मोदी की मुलाकात
    केंद्रीय मोटर वाहन नियम के 1989 के अनुसार, वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर साफ और स्पष्ट शब्दों में लिखा जाना चाहिए। कोई वाहन में स्टालिश या टेढ़े-मेढ़े नंबर लिखाता है तो यह दंडनीय अपराध है। इस अपराध पर मात्र 100 रुपए का जुर्माना ही लगाया जाता है।

    एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह का फैसला लागू होने के बाद ऐसे लोगों पर नियंत्रण हो सकेगा जो स्टालिश नंबर गाड़ियों की नंबर प्लेट पर लिखवाते हैं।

    परिवहन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में आरटीओ ने लिखा है कि फैंसी नंबर्स आजकल मांग में हैं। लोग इस तरह के नंबर्स के लिए इंतजार करते हैं। कई लोग तो स्टाइलिश नंबर आने तक गाड़ियों का रिजस्ट्रेशन तक नहीं कराते। स्टाइलिश नंबर्स के लिए आरटीए के कर्मचारियों से लोग प्रार्थना करते हैं तो कई दबाव तक डलवाते हैं।

  • आसान नहीं था रसोई से मिसेज इंडिया तक का सफर

    [object Promise]

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई वनिता अरोड़ा

    लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को राजधानी में मिसेज इंडिया प्लेनेट वनिता अरोड़ा ने मिसेज इंडिया के अनुभवों को सांझा किया। एक मध्यमवर्गीय परिवार की गृहणी वनिता के लिए ये सफर आसान नहीं रहा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच समय निकाल कर अपनी प्रतिभा को निखारना वास्तव में एक जटिल प्रक्रिया है।

    वनिता बताती है कि बचपन से सौन्दर्य प्रतियोगिताओं को लेकर उनमें बड़ा जोश रहा और कई प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद मेहनत एवं लगन काम आई जब मिसेज इंडिया प्लेनेट की विनर बनने का मौका मिला।

    डायरेक्टर विक्रम राव ने बताया कि गत फरवरी में दमन में प्लेनेट ग्रुप ने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें भारतीय, वैस्टर्न और गाउन परिधानों के तीन राउंड आयोजित किए गए थे जिसमें 45 गृहणियों ने भाग लिया था।

    राजधानी में नाका हिंडोला की रहने वाली वनिता अरोड़ा ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि घरबार के काम निपटाने के बाद हर महिला को अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना चाहिए जिससे कि उनका व्यक्तित्व विकसित होता रहे।

    फुटवियर व्यवसाई की पत्नी तथा दो बच्चों की मां वनिता गृहस्थी में पति का हाथ बंटाने के लिए एक सैलून चलाती है और उनके कदम अभी थमे नहीं बल्कि वह मिसेज एशिया के बाद मिसेज वर्ल्ड तक का सफर तय करना चाहती है।