Category: uttar-pradesh
-
हिस्ट्रीशीटर के व्हाटसअप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट के बाद भी ग्रुप पर मौजूद जिलाधिकारी
[object Promise]उन्नाव। लंबे समय से बिचौलिए के रूप में कुख्यात वर्तमान समय मे एक गैर पत्रकार एक व्हाटसअप ग्रुप बनाकर उसमें जिले के शीर्ष अधिकारियों तथा जनपद के प्रमुख उद्यमियों, फैक्ट्री संचालकों, नेताओं तथा प्रशासन के विभागों के प्रमुख अधिकारियों व पत्रकारों को जोड़कर जिलाधिकारी को अपना खासमखास दर्शाकर संबंधित विभागों की खबरों पर जिलाधिकारी की ग्रुप पर प्रतिक्रिया कराकर उगाही का खेल कुछ वर्षों से कर रहा है, यही नही विगत दिनों उक्त ग्रुप के एक सदस्य ने जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुछ अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए, जिसके बाद कार्यवाही तो दूर जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रुप से लेफ्ट तक नही हो सके।‘ब्रेकिंग न्यूज़’ नाम से व्हाटसअप ग्रुप का संचालन प्रमुख रूप से राजेश बाजपेई नाम का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर करता है, यह वही राजेश बाजपेई है जिस पर उन्नाव में ipc की गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज रहे है, अप्राकृतिक यौन संबंध (ipc377) से लेकर तत्कालीन काशीराम कॉलोनी चौकी की महिला प्रभारी (उपनिरीक्षक) से छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत रहा, उक्त तथाकथित ग्रुप संचालक/एडमिन राजेश बाजपेई हरदोई पुल के नीचे से काशीराम कॉलोनी तक के गैर संस्तुत अड्डा पड़ाव से सवारी ले जाने वाले टेम्पो/ई रिक्शा चालकों से प्रति चक्कर 10 से 20 रुपये की अवैध वसूली करता रहा है।वर्तमान समय मे जिले का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राजेश बाजपेई किसी भी मीडिया फर्म से जुड़ा हुआ नही है, ब्रेकिंग न्यूज़ नाम से व्हाटसअप ग्रुप का एडमिन कथित राजेश बाजपेई ही है, इसी ग्रुप पर विगत दिनों एक सदस्य ने कुछ अश्लील वीडियो पोस्ट किए, ग्रुप पर मौजूद जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यवाही न करते हुए उक्त ग्रुप पर तथाकथित हिस्ट्रीशीटर बिछुलिये के ग्रुप में बने रहकर उसका मनोबल बढ़ाया।दरसल उक्त तथाकथित ने इस खेल की अहम शुरुआत शिक्षा विभाग के प्रदेश में बहुचर्चित कंपोसिट ग्रांट मामले में भ्रस्टाचार के आरोप में निलंबित पूर्व जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय के समय से की।ब्रेकिंग न्यूज़ नाम से व्हाटसअप ग्रुप बनाकर जिलाधिकारी के साथ प्रशासन के विभागों के प्रमुख अधिकारियों, स्लॉटर हाउस के संचालकों, फैक्ट्री संचालकों तथा नेताओं को जोड़कर कुख्यात राजेश बाजपेई पहले तो विभाग के विरुद्ध कोई खबर उक्त ग्रुप पर पोस्ट करता है फिर संबंधित विभाग के शीर्ष अधिकारी के ग्रुप में मौजूदगी में जिलाधिकारी से प्रतिक्रिया लेता है, जिससे संबंधित विभाग के अधिकारी व उद्यमी के सामने अपने खास होने तथा जिलाधिकारी से कार्यवाही करवाने का भय दिखाता है, इसी डर का लाभ लेकर यह विभाग के अधिकारी तथा उद्यमी दोनों से उगाही करता है।जानकारी के अनुसार भ्रस्टाचार के आरोप में निलंबित विगत जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय के दिन रात आगे पीछे घूम कर, उनकी हा हुजूरी करके खुद को जिले के पत्रकारों का संरक्षक बताकर ब्रेकिंग न्यूज़ व्हाटसअप ग्रुप पर खूब पूर्व जिलाधिकारी से प्रतिक्रिया करवाता रहा और अपने नापाक मंसूबों को अमल में लाता रहा, यही नही दर्जनों गंभीर धाराओं में मुकदमो का आरोपी होने के बावजूद निलंबित पूर्व जिलाधिकारी ने उक्त बिचौलिए को नियम कायदा ताख पर रख कर रिवाल्वर का शस्त्र लाइसेंस तक निर्गत कर दिया।नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार से पहले तो कुछ दिन दूरी रही किंतु प्रशासन में निलंबित पूर्व जिलाधिकारी का दाहिना हाथ रहे वर्तमान में शीर्ष पद पर मौजूद एक अधिकारी के सहयोग से वर्तमान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को भ्रमित करने का प्रयास कर वही गोरखधंधा सुचारू करने का प्रयास कर रहा है।इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से संघर्ष में ब्रेकिंग न्यूज़ ग्रुप पर वर्तमान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की ग्रुप पर मौजूद अपने गुर्गों संग दिनरात चापलूसी में लगा है, जिलाधिकारी द्वारा जिले के अन्य पत्रकारों के व्हाटसअप ग्रुप पर जुड़े होने के बावजूद सिर्फ उक्त हिस्ट्रीशीटर बिचौलिए के ब्रेकिंग न्यूज़ ग्रुप पर प्रतिक्रिया करने से जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों तथा उद्यमियों में पूर्व की मनोस्थिति उत्पन्न हो रही है जिससे वर्तमान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की साफ सुथरी छवि तथा कार्यशैली पर लोगों में संदेह की स्थिति बनने लगी है। -
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, अभी डिस्चार्ज नहीं
[object Promise]लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज करवा रहीं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। हालांकि, अभी उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।
वह कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। डिस्चार्ज करने पर फैसला बाद में होगा। बता दें कि कनिका कपूर नौ मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं, इसके बाद वह कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शरीक हुई थीं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देश भर में हंगामा मच गया था।
जिसके बाद वह लखनऊ के जिस फ्लैट में रहती थीं उसे सैनिटाइज किया गया और इलाज के लिए उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया।
-
लॉकडाउन : नोएडा से पैदल चलकर पहुंचा अपने घर, पत्नी ने की गला रेतकर कर दी हत्या
[object Promise]आगरा । लॉकडाउन में पांच दिन पहले नोएडा से अपने गांव आए प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने इसे आत्महत्या बताया तो पुलिस ने शक पर पत्नी और उसकी बुआ के बेटे को हिरासत में लिया है। कड़ाई से पूछताछ के दौरान पत्नी ने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पत्नी ने बताया है कि खाने में नींद की गोलियां खिलाने के बाद उसने पति विक्रम का गला काट दिया था।
आरोपी पत्नी रानी और उसकी बुआ के बेटे अनिकेत प्रताप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट विक्रम के पिता सुरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरहन थाना प्रभारी ने बताया कि रानी देवी और अनिकेत प्रताप सिंह के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। विक्रम को इसका शक हो गया था इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया गया। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि बुधवार की रात 11 बजे रानी ने अपने पति विक्रम को सब्जी में नींद की आठ गोलियां मिलाकर खिलाई थीं। इससे रात करीब एक बजे विक्रम को बेचैनी हुई, तो उसने उठकर अंगूर खा लिया। इसके बाद जैसे ही वह सोया, कुछ देर बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खांडा का विक्रम 30 साल नोएडा के सेक्टर-6 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में वह पांच दिन पहले घर आ गया था। इसके लिए उसने नोएडा से गांव तक का काफी रास्ता पैदल भी तय किया था। बताया जाता है कि बुधवार की रात विक्रम खाना खाकर अपनी पत्नी रानी के साथ अपने कमरे में सोने चला गया। उसकी मां कृपा देवी मकान के ऊपर बने कमरे में सो रही थी। रात डेढ़ बजे विक्रम की पत्नी रानी चीखते हुए दौड़कर सास कृपा देवी के पास पहुंची और बोली कि विक्रम ने फांसी लगा ली है।
बताया जाता है कि कृपा देवी ने नीचे आकर देखा तो विक्रम लहूलुहान हालत में पड़ा था। घर में मची चीख सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस गांव में पहुंची और मौका मुआयना किया। रानी ने पुलिस को भी बताया कि विक्रम ने फांसी लगाकर जान दी है, लेकिन पुलिस ने देखा कि मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार की चोट थी और खून बह रहा था।
पुलिस ने रानी से पूछा कि जब विक्रम की हत्या गला रेतकर की गई है तो उसने यह क्यों बताया कि उसने खुदकुशी की है। इस पर रानी ने चुप्पी साध ली। पुलिस ने यह भी पूछा कि अगर कोई बाहर से हत्या करने के लिए आया तो गेट किसने खोला? और वह कौन था? इन सवालों के भी रानी ने जवाब नहीं दिए। हालांकि देर तक चली पूछताछ के बाद आखिर में पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
-
गरीबो के मिलने वाले शौचालयो और आवासों में हुआ बड़ा घपला
[object Promise]पाटन /उन्नाव : तहसील बीघापुर क्षेत्र के ब्लाक सुमेरपुर के ग्राम सभा कल्यान पुर प्रथम और छाछी राइखेडा मे शौचालय और आवास को लेकर हुआ बहुत बड़ा घपला लोगों को डरा धमका कर कम लागत में ही आवास और शौचालय बनवा दिये जोकि 6 महीने मे ही टूटने लग गये। शासन प्रशासन भी इन बातों पर ध्यान नहीं देते और दूसरी तरफ बोलते हैं ।गरीबो की मदद करो इसी तरह गरीबो की मदद होती कि उनके हक का पैसा भी मार दिया जाता है अगर जाँच हो तो ज्यादातर शौचालय किस्तों के आधे पैसे मे ही तैयार करवा दिये गये है जिससे वो टूट गये हैं और सूत्रों से पता चला है कि आवास मे भी गरीबों से पैसे लिए गये है लेकिन इसकी जाँच करने वाला कोई नहीं है क्योंकि गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है और ग्राम सभा में जो लाइट लगवाने की योजना आयी थी।कल्यानपुर प्रथम ग्राम सभा में अभी तक एक भी लाइट नहीं लगी है और इसके बारे में किसी भी ग्राम वासियों को कुछ भी जानकारी नहीं है अब ये पता नहीं है कि सरकार झूठा वादा करती है या फिर बीच में ही अधिकारी व ग्राम प्रधान इसका फायदा उठाते हैं ।अगर इसी तरह चलता रहा तो लाभ लेने के बजाय लाभ देने वाले ही सारी सुविधाओं के लाभ उठाते रहेगें इस बात का सरकार ध्यान क्यों नहीं दे रही है। -
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में कुशीनगर के देबी मंदिरों में रहा सन्नाटा,लोगों ने अपने घरों में किया पूजन-अर्चन
[object Promise]पडरौना,कुशीनगर : रामनवमी के दिन जिले के कई प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगता था कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में वहां गुरूवार को सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने अपने घरों में ही पूजन-अर्चन किया। यहां तक कि नौ दिनों तक व्रत रहने वाले श्रद्धालु पुरोहितों द्वारा मोबाइल से किए गए मंत्रोच्चारण के बीच हवन करने के बाद पारन किए।कुबेरस्थान क्षेत्र के तमाम मंदिरों में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन एवं प्रशासन के सख्त रवैया के कारण सभी मंदिरों में सन्नाटे छाए रहे । क्षेत्र के प्रमुख प्राचीन शक्तिपीठ मां खन्हवार देवी मंदिर, सुप्रसिद्ध शिव शक्ति धाम कुबेरनाथ, जलपा माई स्थान भूपसागर, हनुमान मंदिर कोहरवलिया एवं अमवा बुजुर्ग दुर्गा मंदिर सहित सभी मंदिरों में सन्नाटा छाया रहा।शक्तिपीठ खन्हवार पर अष्टमी की रात हजारों श्रद्धालु निशा पूजन में शामिल होते थे एवं नवमी के दिन वृहद मेले का आयोजन होता था। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज सहित बिहार एवं नेपाल से भी आते थे। परंतु महामारी के चलते इस बार बुधवार की रात मंदिर के मुख्य पुजारी गिरीश चंद पाण्डेय मंदिर के अन्य सहयोगी पुजारियों के साथ मंदिर का मुख्य द्वार बाहर से बंद कर अंदर ही निशा पूजन के कार्यक्रम को संपन्न किए।इसी तरह छितौनी क्षेत्र में भी कोरोना महामारी के चलते लोगों ने रामनवमी घरों में ही मनाई। लॉकडाउन में यूपी सीमा से सटे मदनपुर देवी स्थान पर श्रद्धालुओं को अपनी मनौती चढ़ाने की जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। लोग घर से बाहर नहीं निकले और महिलाओं ने घरों में ही पूजा पाठ कर देवी देवताओं से जल्द से जल्द कोरोना जैसी घातक बीमारी को समाप्त करने की मिन्नतें मांगी। -
डीएम व एसपी ने कम्यूनिटी किचन का किया निरीक्षण
[object Promise]कोई भी गरीब, निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न सोने पाये……डीएम।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। जनपद में कोविड-19 कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन के दौरान गरीबों व निराश्रितों को भोजन वितरण की व्यवस्था का जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरीगंज में स्थापित कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान कम्यूनिटी किचन में बनाए गये खाने की गुणवत्ता देखी तथा साफ-सफाई के साथ खाना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होने बताया कि इसी प्रकार से जनपद के सभी नगय निकायों में कम्यूनिटी किचन की शुरुआत की गई है। जिससे जनपद में कोई भी गरीब, निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहने पाये। इस दौरान उन्होने एसडीएम गौरीगंज को निर्देश दियें कि आवश्यकतानुसार फूड पैकेट बनाने की मात्रा और बढाते रहें।
-
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर समस्त थानो पर धर्मगुरुओं की बैठक हुई आयोजित
[object Promise]उन्नाव l कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन जनपद के सभी थानों पर शनिवार को सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई । बैठक में धर्मगुरुओं से कहा गया कि लोगों से घर में रहकर पूजा अर्चना करें और अनावश्यक मंदिर व मस्जिदों में भीड़ न इकट्ठा होनें दें। मौजूदा समय देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है।
जिससे बचने के लिए लॉक डाउन लागू किया गया। फिर भी कुछ लोग कोरोना वायरस की गंभीरता न समझते हुए धर्म व आस्था के नाम पर घरों से निकल रहे हैं।शनिवार को ऐसे लोगों घारों में रोकने के लिए उन्नाव पुलिस अधीक्षक विक्रान्तवीर सिंह ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के सभी धर्म गुरुवों के साथ बैठक करें और उनसे कहें कि वह लोगों से घरों में ही रहकर पूजा व अर्चना करें।
जिस पर शनिवार को जनपद के सभी थानाध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्र के धर्म गुरुवों के साथ बैठक कर कहा कि वह लोगों से घरों में रहकर पूजा नमाज आदि करने की अपील करें। बैठक में आये धर्मगुरुओं ने भरोसा दिलाया कि वह अपने क्षेत्र के लोगों से घरों में रहने की अपील करेंगे।
-
राहुल गांधी ने अमेठी में भेजा सेनिटाइजर,मास्क,व साबुन
[object Promise]रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की प्रेरणा से गेंहू/चावल के बाद आज अमेठी में 12 हजार सैनिटाइजर, 20हजार मास्क,व 10हजार साबुन, का वितरण आज से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने शुभारंभ कर दिया इसमें सर्वप्रथम कॅरोना से लड़ने वाले हमारे योद्धा जैसे कि बैंक के कर्मचारी/ अधिकारी, पुलिस, पत्रकार बन्धु,पंचायत प्रतिनिधियों,कोटेदारों एवं अन्य जो इस आपातकाल महामारी के समय में आम जनता की सेवा में लगे हैं उन तक कॅरोना बचाव को लेकर साबुन,मास्क सैनिटाइजर पहुँचाया जा रहा है साथ ही हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा त्वरित राहत सामग्री सभी पांचों विधानसभाओं में बांटा जा रहा है।
अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी ने जिले के सभी सम्मानित अमेठी संसदीय क्षेत्र वासियों से अपील की है, कि जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी द्वारा चलाये जा रहे कॅरोना महामारी बचाव में दलगत भावना से ऊपर उठकर महाअभियान में आप सभी सम्मानित बन्धु अपना अमूल्य सहयोग व सुझाव देकर महायज्ञ में साक्षी बनें। इस मौके पर बृजेश तिवारी,अभिषेक सिंह पंकज,रउफ गूजर उपस्थित रहे -
कुशीनगर में सोशल मीडिया पर फैला दी थी अफवाह,धार्मिक स्थल गए लोगों में है कोरोना,पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक
[object Promise]पडरौना,कुशीनगर : जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर अफवाह फैला दी कि धार्मिक स्थल गए लोगों को कोरोना का संक्रमण है। जानकारी होते ही पुलिस ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अशांति फैलाने के मामले में चालान किया गया।बगही निवासी एक पच्चीस वर्षीय युवक द्वारा एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर फर्जी खबर शेयर किया गया था जिसमें लिखा गया था कि एक देवी स्थान पर गए 153 लोग कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर हुई इस झूठी खबर पर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और शिकायत पुलिस तक पहुंच गयी।लोगों ने शिकायत की धार्मिक स्थल कई दिनों से बंद है। पटहेरवा पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद लोगो का आक्रोश कम हुआ। थानाध्यक्ष पटहेरवा संजय कुमार सिंह का कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद शांति भंग की आशंका में उसे चालान किया जा रहा है। -
पूरनपुर पूर्व विधायक पीतमराम ने गरीव आश्रित लोगों को भोजन व राहत सामग्री वितरित की
[object Promise]पूरनपुर के लोकप्रिय पूर्व विधायक पीतमराम ने भारत सरकार द्वारा देश को लाॅक डाउन किए जाने पर 129 विधान सभा क्षेत्र पूरनपुर में बंडा रोड, माधौ टांडा रोड, पर जाकर आश्रित और गरीब मजदूर लोगों को भोजन ब राहत सामग्री वितरित की । वाहर जाने बाले राहगीरों को भोजन वितरित किया।गरीव बस्ती के लोगों को जिनके पास खाने पीने व जरूरी सामान की समस्या खड़ी हो गयी है।
उन लोगों को खाने का सामान व जरूरतों की चीजें वितरित की गयीं। पूर्व बिधायक चुनाव हारने के बाद भी लोगों की जरूरतों में उनके काम आते हैं हर समय क्षेत्र की जनता के सुख दुख मे सदैव उनके साथ खड़े रहते हैं l