Category: uttar-pradesh

  • 200 शैय्या हॉस्पिटल में क्वॉरेंटाइन हेतु बनाए गए 40 बेड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को किया जाएगा एडमिट।

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान तिलोई स्थित 200 शैय्या हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। हॉस्पिटल में मरीजों को रखने के लिए 40 क्वॉरेंटाइन बेड बनाए गए है। सभी बेड अलग-अलग कमरो में बनाए गए हैं, जिसमें शौचालय, पानी इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में वहां पर अभी कोई मरीज नहीं है, जिलाधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को एडमिट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई हैं, खाने के लिए भी किचन की सुविधा उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएम श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी तिलोई सुनील त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • रामनगरी अयोध्या के इतिहास में पहली बार ‘राम नवमी’ पर पसरा सन्नाटा, आज के दिन जुटती थी लाखों की भीड़

    [object Promise]

    अयोध्या। रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब राम नवमी (Ram Navmi) पर पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा। राम नवमी के मौके पर धर्मनगरी अयोध्या ही नहीं, संसार भर के सनातन धर्मावलंबी अपने आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के इस धरा पर अवतरित होने के मौके पर उमड़ते थे । लेकिन, इस बार कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन की वजह से पूरा शहर सूना रहा।

    लॉकडाउन की वजह से इस बार श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थित रामलाला विराजमान मंदिर सहित अयोध्या के सभी मंदिरों और घरों में राम जन्मोत्सव मनाया तो गया, लेकिन पूरी सादगी से। डीएसपी सिटी अरविन्द चौरसिया ने बताया कि वायरस के चलते लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन ने आवागमन की अनुमति नहीं दी है। अयोध्यावासी और राम भक्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करके देश और दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है।

    नवमी पर्व पर आज के दिन जुटती थी लाखों की भीड़
    प्राचीन काल से चली आ रही चैत्र मास की नवमी पर्व के अवसर पर राम जन्मोत्सव में अयोध्या श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहती थी। श्रद्धालुओं के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से चमकता रहता था और धार्मिक जयघोष से गुंजायमान भी रहता था। जन्मोत्सव के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला इस कदर बढ़ जाता था कि प्रशासन के लिए भीड़ नियंत्रण करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होती थी। लेकिन, इस बार दृश्य कुछ अलग है। जो प्रशासन श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर उनकी सुरक्षा और सुविधा की व्यवस्था करता था, वहीं इस बार अयोध्या की सीमाओं से लेकर सभी स्थलों पर निगरानी कर रहा है. एक भी श्रद्धालु अयोध्या में प्रवेश न कर पाएं इसके लिए बैरीकेडिंग की गई है।

  • महिला जन-धन खातों में ’’प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ’’ के अन्तर्गत रूपए 500/- की भेजी गई राहत राशि

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरूण कुमार के निर्देशानुसार जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु पूरे देश में लागू लॉक डाउन के इस कठिन समय में महिला जन-धन खातों में ’’प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’’ के अन्तर्गत रूपए 500/- की राहत राशि भेजी गई है। बैंक से राहत राशि आहरित करते समय कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता उपायों का ध्या्न रखना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आपकी सुरक्षा हेतु हमारा बैंक आपसे सहयोग चाहता है कि सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें, बैंक शाखा/ग्राहक सेवा केन्द्र पर धन निकासी के पूर्व साबुन से हाथ अवश्य धो लंे। उन्होंने बताया कि महिला जन-धन खातों में प्रेषित की गयी धनराशि का आहरण खाता संख्या के अंतिम अंक के आधार पर निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिनके खातें का अन्तिम अंक 0 व 1 है वे महिला जन-धन खाता धारक दिनांक 03 अप्रैल 2020 (शुक्रवार) को, इसी क्रम में 2 व 3 के 04 अप्रैल 2020 (शनिवार) को, 4 व 5 के 07 अप्रैल 2020 (मंगलवार) को, 6 अथवा 7 के 08 अप्रैल 2020 (बुधवार) को तथा 8 व 9 के 09 अप्रैल 2020 (गुरूवार) को भेजी गयी धनराशि का आहरण कर सकतीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उक्त तिथियों के बाद भी महिला जन-धन खाते में भेजी गयी धनराशि का आहरण सामान्य रूप से बैंक/ग्राहक सेवा केन्द्र/ए0टी0एम0 द्वारा कर सकतें हैं। यह उपाय केवल आम जनता को कोरोना महामारी से बचाव हेतु लागू किए गए है। कृपया सुरक्षित रहें एवं स्वस्थ रहें।

  • ब्लॉक प्रमुख ने कराया विकासखंड मुख्यालय परिसर के साथ साथ समस्त गांवो को किया सैनिटाइज

    [object Promise]
    उन्नाव/नवाबगंज। विकासखंड नवाबगंज के युवा तेजतर्रार ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने सूबे के मुखिया यसस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की प्रेरणा से एवं जनपद के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के कुशल निर्देशन में विकासखंड के समस्त 75 ग्राम सभाओं में सैनिटाइज की व्यवस्था एवं ब्लीचिंग पाउडर व दवा छिड़काव की व्यवस्था विकासखंड स्तर से सुनिश्चित कराई जिसका शुभारम्भ मुख्यालय स्थित क्षेत्रपंचायत कार्यालय को खुद पूर्णतया सैनिटाइज करके  किया । आज सम्पूर्ण देश कोरोना जैसी महामारी से फाइट कर रहा है पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है ।इस संकट की घड़ी में नवाबगंज के युवा तेजतर्रार ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह विकासखंड में निरंतर निगरानी रखे हुए हैं विकासखंड में कोई भूखा न सोये इसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं l

     

    उनके द्वारा यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के प्रेरणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत  के कुशल नेतृत्व तथा जिला प्रशासन के  निर्देशन में  विकासखंड नवाबगंज  के सभी गांवों में दवाई का छिड़काव कार्य लगातार सुनिश्चित किया जा रहा है तथा तथा नगर पंचायत के सहयोग से  विकासखंड मुख्यालय परिसर को भी सैनिटाइज किया गया है वही लॉक डाउन का पूर्ण पालन करते हुए विकासखंड परिसर में बने कम्यूनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंदों को लंच पैकेट भी पहुंचाए जा रहे हैं।

     

    वही ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने सभी सफाई कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा  हमारे बधाई के पात्र हैं जिनके सहयोग से यह कार्य सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कि हमारा देश कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है  और इस विपत्ति के समय मे विकासखंड के समस्त कर्मचारी एक परिवार के रूप में पूरे क्ष्रेत्र की सेवा कर रहे हैं।

     

    वही “कोई भूखा न सोये” मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह द्वारा लॉक डाउन का पूर्णतया पालन करते हुए विकासखंड मुख्यालय परिसर में स्थित कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंदो को लंच पैकेट भी पहुंचाए जा रहे हैं। तथा खाद्यान्न एवं जरूरत की सभी योजनाएं क्रियान्वित हैं ।

  • Corona Virus in UP Live: उत्तर प्रदेश 41 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 215

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। एक तरफ प्रशासन लगातार संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश में लगा हुआ है, वहीं शनिवार सुबह से अब तक 41 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 215 पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 अप्रैल से हम लॉकडाउन को खोलेंगे तो जमावड़ा या भीड़ न होने पाए। इसमें आपका सहयोग चाहिए। 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोला गया और अगर भीड़ हो गई तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके लिए हम व्यवस्था बनाएंगे।

    औरैया में तब्लीगी जमात के 13 लोगों में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
    औरैया जिले में तब्लीगी जमात में शामिल 13 में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल शामली जिले के 11 जमातियों की रिपोर्ट आ गई है, इनमें चार पॉजिटिव निकले हैं।

    प्रदेश सरकार ने बनाया ‘यूपी कोविड-केयर फंड’
    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए ‘यूपी कोविड-केयर फंड’ का निर्माण किया है साथ ही विधायकों व आमजन से योगदान करने की अपील की है। सीएम योगी ने कहा कि हम पीपीई किट्स, एन-95 मास्क और वेंटिलेटर निर्माण की योजना भी बना रहे हैं।

    कोरोना से बचाव में जुटे सभी कर्मियों का बीमा कराएगी योगी सरकार
    कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में जुटे सभी कर्मचारियों का योगी सरकार बीमा कराएगी। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से जंग में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी इस महामारी से बचाव में लगे प्रशासन, पुलिस और सभी फील्ड कर्मचारियों का बीमा कराएगी।

    आजमगढ़ में राहत, 10 की रिपोर्ट निगेटिव
    आजमगढ़ में कोरोना वायरस को लेकर थोड़ी राहत भरी खबर है। जिला अस्पताल से जांच के लिए वाराणसी भेजे गए 22 सैंपल में से 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 12 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

    उज्ज्वला लाभार्थियों को 10 अप्रैल से नि:शुल्क गैस सिलिंडर
    अलीगढ़ जिला प्रशासन उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 10 अप्रैल से नि:शुल्क गैस सिलिंडर देने जा रहा है। वर्तमान में जनपद में उज्जवला योजना के 2,33,586 लाभार्थी हैं। इन सभी की सूची तैयार कर उन्हें जानकारी दी जा रही है कि वह संबंधित गैस एजेंसी से 10 अप्रैल से गैस लेना शुरू कर दें। एक माह के लिए यह सुविधा नि:शुल्क होगी।
     
    महाराजगंज में छह जमाती संक्रमित
    दिल्ली के तब्लीगी जमात से महाराजगंज लौटे 21 जमातियों में से छह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महाराजगंज जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने बताया कि 21 में से 17 जमातियों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से छह संक्रमित हैं।

    मेरठ के पहले संक्रमित की हालत बिगड़ी
    मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती जिले के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरीज की हालत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टरों की टीम को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। मरीज बुलंदशहर के खुर्जा का रहने वाला है और 19 मार्च को महाराष्ट्र के अमरावती से लौटकर शास्त्रीनगर स्थित अपने ससुराल आया था।

    मिर्जापुर में दो नए मामले
    मिर्जापुर जिले में दो जमातियों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और ज्यादा सतर्क हो गए हैं। मिर्जापुर में इससे पहले तक कोई मरीज नहीं था।

    योगी सरकार देगी 66 करोड़ खादी के मास्क, धोकर फिर पहने जा सकेंगे
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खादी से बने तीन परतों वाले 66 करोड़ विशेष मास्क के निर्माण के आदेश जारी किए हैं। यह मास्क धोने और बार-बार प्रयोग करने योग्य होंगे। गरीबों को यह मास्क नि:शुल्क दिए जाएंगे और अन्य लोगों के लिए यह उचित मूल्यों में उपलब्ध होंगे।

    मुख्यमंत्री योगी ने की उच्च स्तरीय बैठक
    कोरोना महामारी के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करने और प्रदेश के वर्तमान हालातों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की।

    कोरोना हेलमेट पहन कर लोगों को कर रहे जागरूक
    मुरादाबाद निवासी विशेष पाल ने कोरोना वायरस की थीम के हेलमेट तैयार किए हैं, जिन्हें पहन कर वो लॉकडाउन के बीच सड़क पर दिखने वाले लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विशेष कहते हैं कि मैं लोगों से सभी की सुरक्षा के लिए घरों में रहने की अपील करता हूं।

     

    आगरा में 25 नए मामले
    आगरा जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि आगरा में 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या 45 पहुंच चुकी है। एक साथ 25 मरीजों की खबर ने हड़कंप मचा दिया है।

    हाथरस: चार जमातियों में कोरोना की पुष्टि
    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र से पिछले दिनों पकड़े गए जमातियों में से चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों संक्रमितों को मुरसान के सरकारी चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं जिला प्रशासन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री समेत तमाम जानकारियां जुटाने में लग गया है।

  • मथुरा आईओसीएल के कर्मचारी गोविंद सिंह ने कोरोना वायरस को लेकर 21000रू व 3 माह आधा वेतन देने का ऐलान किया

    [object Promise]

    कोरोना वायरस को लेकर जहां तमाम स्वयंसेवी संगठनों सहित कई कर्मचारियों द्वारा सहायतार्थ किया जा रहा है वही देश की सबसे बड़ी महारत्न कम्पनी के कर्मचारी  ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है उक्त कर्मचारी मथुरा क्षेत्र के तालफरा निवासी गोविंद सिंह हैं जो हरियाणा  में आईओसीएल मे एओसीपी  पद पर ट्रेनिंग पर हैं ।

    विदित है गोविंद सिंह  विश्व चैंपियन भारोत्तोलक भी है जिन्होंने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। सिंह कोरोना वायरस से राहत कार्य हेतु प्रधानमंत्री केयर फंड में ₹10000 तथा11000 अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े संस्थाओं की आर्थिक मदद के लिए दिये है।

    कोरोना  महावारी के निवारण हेतु देश में चल रहे प्रयासों को संबल प्रदान करने हेतु उक्त कर्मचारी ने कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए कहा है कि मेरे देशवासियों जब तक यह महामारी खत्म नहीं हो जाती तब तक मैं अपने वेतन में से आधा हिस्सा गरीबों को दिए जाने वाले खाना तथा मॉस्क एवम सैनिटाइजरो  के लिए देता रहूंगा वही सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि आप सब अपने घरों में रहे और जो व्यक्ति घर से बाहर हैं उनसे कहें वहीं पर रहे जो कुछ मदद होगी  क्षेत्रीय लोग मिलकर आपकी मदद करेंगे|

  • UP : नमाजियों ने फिर किया पुलिस पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी के सिर फटे

    [object Promise]

    कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में जुमे की नमाज अदा करने के लिए जुटी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर पथराव किया गया। जिसमें चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी मिलते ही कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

    डीएम औए एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। ड्रोन की मदद से छतों की निगरानी होने लगी। घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इसके साथ ही सारे धार्मिक स्थल बंद हैं। सरकार लोगों से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही है। कोरोना से बचाव का इसे सबसे कारगर उपायों में से एक माना जा रहा है।

    इसके बाद भी जुमे की नमाज अदा करने के लिए कन्नौज जिले में भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस टीम भीड़ हटाने के लिए पहुंची तो नमाजियों ने टीम पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • कुशीनगर में गरीबों के लिए पडरौना से खड़ा हुए अधिवक्ता व समाज सेवी,पड़ोसियों में बांट रहे हैं भोजन सामग्री

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : पूरे भारत में कोरोना की जैसी वैश्विक बीमारी के चलते गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए गरीब वर्ग में  अधिवक्ता व युवा समाज सेवी के लोग ऐसे गरीबों के घर जाकर भोजन सामग्री देने पहुंच रहे हैं।
    कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के गांव बेलवा जंगल चौरियां,नगर के अंबे चौक,गोलंबर मोहल्ला में गरीबों के घर जाकर भोजन सामग्री वितरण कर रहे हैं ।

    इस दौरान गरीबों को भोजन सामग्री देने वालों में कलेक्ट्रेट से जुड़े अधिवक्ता प्रेम प्रकाश तिवारी, युवा समाजसेवी धनंजय पांडेय,गोलू शुक्ला,मनोज तिवारी आदी शामिल होकर गरीब तबके के लोगोंं में घूम करके भोजन का सामान वितरण कर आश्वासन दिया कि अगल बगल के पड़ोसी गरीबों में किसी को भी भूखे नहींं सोने दिया जाएगा।

  • अभी-अभीः यूपी सरकार ने सार्वजनिक स्थल नमाज पर किया ये बडा ऐलान

    लखनऊ। कारोना वायरस के उत्तर प्रदेश में बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने को प्रयासरत सीएम योगी आदित्यनाथ अब तब्लीगी जमात की हरकत के कारण भी काफी चिंतित हैं। लखनऊ में गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने प्रदेश में अब सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही सभी अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया. कोरोना वायरस के प्रदेश में प्रभाव और लॉकडाउन की समीक्षा लगातार कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय बैठक में फिलहाल सबसे ज्यादा चिंता तब्लीगी जमात को लेकर ही है।

    दिल्ली के आयोजन से सतर्क मुख्यमंत्री ने टीम-11 की बैठक में सख्त निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थल पर नमाज कतई न पढ़ने दी जाये. इसके अलावा जो भी जमाती पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ असहयोग या बदसलूकी करें, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहले गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए गठित 11 कमेटियों के शीर्ष अधिकारियों (टीम-11) के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का सौ फीसदी पालन कराया जाये। पुलिसकर्मी संवेदनशीलता के साथ लोगों को समझाएं। कानून का पालन न करने पर वैधानिक कार्रवाई करें।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तब्लीगी जमात से लौटे हर व्यक्ति को हर हाल में ढूंढ निकाला जाये । उसकी पूरी निगरानी हो , जो विदेशी हैं, उनके पासपोर्ट जब्त कर जांच करें। कानून तोड़ा है तो एनडीआरएफ एक्ट के तहत कार्रवाई करें. जिन्होंने छुपाया है या अवैध ढंग से शरण दी है, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाये.बदसलूकी करने पर सख्त कार्रवाई का निर्देशउन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात से जुड़े जिन लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है, उनकी सख्ती से निगरानी करें। सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य के सारे प्रोटोकॉल का सख्ती से उनसे पालन कराएं।

    यदि वे पुलिसकर्मियों या स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सहयोग न करें और बदसलूकी करें तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये. योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि तबलीगी जमात की गलतियों का खामियाजा पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और प्रदेशवासियों को नहीं भुगतने देंगे। क्वारेंटाइन सेंटर से कोई भागा तो डीएम-एसपी होंगे जिम्मेदारमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर व्यक्ति को भोजन मिले. कोई भूखा नहीं रहना चाहिए. शेल्टर होम अच्छे बनाये जाये. सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो। भोजन के साथ एक वक्त चाय भी अवश्य दें। खुद डीएम शेल्टर होम की जिम्मेदारी देखें । उन्होंने कहा कि क्वारेंटाइन सेंटरों में भी अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। भोजन आदि का बेहतर प्रबंध हो ।साथ ही सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हो, ताकि कोई मरीज भाग न सके।

    ऐसा होने पर डीएम और एसपी सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे। बैंककर्मियों का पहचान पत्र ही माना जायेगा पासमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बैंककर्मी इस आपदा के वक्त में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके पहचान पत्र को ही लॉकडाउन पास के तौर पर स्वीकार किया जाये। साथ ही बैंकों की पूरी सुरक्षा होनी चाहिए। योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में पहुंच रही सब्जी और फलों की पूरी कीमत किसानों को मिलनी चाहिए. कोशिश करें कि उनके उत्पाद सौ फीसदी बिक जाये। यदि बचते हैं तो सरकारी विभाग इन उत्पादों को खरीदकर जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। यूनिसेफ ने भेजे 34 काउंसलरकोरोना से बचाव के लिए क्वारेंटाइन या लॉकडाउन की स्थिति झेल रहे लोगों की मनोदशा की भी चिंता सरकार कर रही है।

    परेशान लोगों की काउंसिलिंग के निर्देश योगी पहले ही दे चुके थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यूनिसेफ ने 34 काउंसलर भेजे हैं। इन काउंसलरों और विशेषज्ञों की मदद से आश्रयस्थलों में रह रहे लोगों व घरों में अकेले मौजूद बुजुर्ग की काउंसिलिंग कराते रहें. उनके नंबर सभी को उपलब्ध करा दें और संदेश दे दें कि कोई भी किसी वक्त समस्या के लिए इस पर फोन कर सकता है. इसके साथ ही 1070 को टोल फ्री नंबर के साथ कंट्रोल रूम बनाकर जोड़ा जाये । अपर मुख्य सचिव राजस्व की अगुआई में लोगों को मदद पहुंचाने और सूचनाएं मंगाने के लिए इस नंबर का इस्तेमाल करें ।

  • VIDEO : राजाजीपुरम की पीरपक्का मस्जिद में मिले ‘तब्लीगी जमात’ से लौटे 13 कोरोना संदिग्ध

    लखनऊ। करोना के कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद से ही राजधानी पुलिस तब्लीगी जमात से लौटे लोगों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

    इसी सिलसिले में तालकटोरा पुलिस की छापेमारी में मस्जिद और मदरसों में तब्लीगी जमात के 13 लोग मिले है। तालकटोरा में आलमनगर पीरपक्का मस्जिद में छिपकर रह रहे 12 लोग पकड़े गए।

    सभी एक जमात से जुड़े हैं और 8 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे। इनमें 11 सहारनपुर और एक हरिद्वार का रहने वाला है। ये सभी 11 मार्च को ही लखनऊ आ गए थे।

    पुलिस ने मस्जिद के मुतवल्ली मोहम्मद तुफैल समेत 13 लोगों को जांच के लिए बलरामपुर हॉस्पिटल भेजा है। जांच आने पर ही पता चल पायेगा कितने लोग संक्रमित हैं। ये जानकारी थाना प्रभारी धन्यजय सिंह ने दी है।