Category: uttar-pradesh

  • Lockdown : कुशीनगर में रामनवमी के पर्व पर इस बार कोरोना का असर,पडरौना शहर समेत गांवो लोग मंदिरों पर नही करेंगे पुजा

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : रामनवमी के पर्व पर इस बार कोरोना का असर रहेगा। कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के समेत जनपद के विभिन्न स्थानों के दुर्गा मंदिर पर गुरुवार को होने वाली रामनवमी की पूजा भी इस बार चारदीवारी में ही कैद रहेगी। मंदिरों में पुजारी परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना तो करेंगे,लेकिन इसमें आम लोगों की सहभागिता नहीं हो सकेगी।

    आम लोगों से उनके घर पर ही रामनवमी की पूजा करने की अपील सरकार,स्थानीय प्रशासन, धार्मिक न्यास बोर्ड और मंदिरों के प्रबंधन की ओर से की गई है।

  • कोराना के डर से मां ने दरवाजे की कुंडी बंद करके घर चली गई थी बाहर,गैस सिलेंडर से अचानक लगी आग में जिंदा जल गए दो मासूम

    [object Promise]
    पडरौना कुशीनगर  : जिले पडरौना क्षेत्र के गंभीरिया टोला रामघाट में मंगलवार को झोपड़ी में आग लग गई। तब घर में 5 ओर 7 साल के दो मासूम भाई-बहन ही थे। दोनों इस आग में जिंदा जल गए। आग की लपटों ने आसपास की 14 और झोपडि़यों को आगोश में ले लिया।
    टोला रामघाट में डेढ़ दर्जन झोपड़ियां बनाकर लोग रहते हैं। सुबह 11 बजे के आस पास अधिकतर परिवार के अभिभावक खेतों में काम करने गए थे। तूफानी के घर में उसकी बेटी करिश्मा (7) व बेटा सुजीत (7 ) मौजूद थे। बताते हैं कि घर में सिलेंडर लीक कर रहा था। न जाने कहां से झोपड़ी में आग पहुंची और गैस की लीकेज के चलते धधक उठी।
    बच्चे कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों जल गए। आग जब आस पास की 14 और झोपड़ियों तक पहुंची तो ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच खेत से लौट कर तूफानी व उसकी पत्नी ने बच्चों को खोजना शुरू किया तो झोपड़ी में उनका जला हुआ शव बरामद हुआ।

  • लाक डाउन: पुलिस के सख्त रवैये के बाद भी पालन नही कर रहे नगर के व्यापारी

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना। पुलिस के सख्त रवैये के बाद भी लॉक डाउन का पालन नही कर रहे नगर पंचायत के व्यापारी।
    जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा देशभर में 21 दिनों तक लाक डाउन किया गया है इसके बावजूद भी अमेठी प्रशासन द्वारा व्यपारियो व दुकानों को भी चिन्हित किया जा चुका है जिससे किसी भी व्यक्ति व परिवार को जरूरत सामान की दिक्कत न हो,लेकिन यहाँ नगर के व्यापारी लॉक डाउन का पालन नही कर रहे है ज्यादातर लोग घरों के बाहर देखे जा रहे हैं,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश यादव द्वारा लगातार अपने पुलिस वृजेन्द्र वर्मा ,सुरेश मिश्रा,जंग बहादुर यादव आदि दर्जनों पुलिस के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया जा रहा है,और लाक डाउन पालन के लिए अवधेश द्वारा माइक से भी अलाउंस किया जा रहा है,इसके बावजूद भी नगर के मोटे मोटे सेठ लॉक डाउन के नियम का पालन न कर धज्जियां उड़ा रहे हैं।वही लॉक डाउन का न पालन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज करें पुलिस प्रशासन।

  • मेरठ : अमरावती से आया था अपनी ससुराल, परिवार के13 लोगों को हुआ कोरोना संक्रमण

    [object Promise]

    मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यहां एक ही परिवार में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही फैमिली में 13 लोगों को कोरोना संक्रमण हो गया है। इन सबके बीच अभी पीड़ितों की तादाद बढ़ सकती है, क्योंकि 46 में से 11 की ही रिपोर्ट आई है। इस परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, उसके बाद चेन ऑफ ट्रांसमिशन से बाकी लोगों को ट्रेस किया गया।

    मेरठ में रविवार को कोरोना वायरस के एक ही परिवार में 8 नए मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर राजकुमार के मुताबिक जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजो की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। सभी 13 पीड़ित एक ही परिवार के हैं। अभी मरीजों की संख्या बढ़ने का अनुमान है क्योंकि निगरानी में लिए गए 46 में से सिर्फ 11 की ही जांच हुई है। 35 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

    मेरठ में कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। दरअसल खुर्जा का रहने वाला शख्स महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ में अपनी ससुराल आया था। इसके बाद उसकी पत्नी और तीन रिश्तेदारों में कोरोना संक्रमण मिला था।

  • कानपुर: हॉस्पिटल के बाहर युवक को पड़ा था मिर्गी का दौरा, युवक का Video Viral कर बताया Covid-19 का संदिग्ध, एफआइआर दर्ज

    [object Promise]

    हैलट अस्पताल में तड़पते , जानें-क्या है सच

    कानपुर । कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ शासन और प्रशासन पूरी तरह सख्त है। केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से भी कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया जा चुका है। शहर में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तड़पते एक युवक को कोविड-19 का संदिग्ध बताकर अफवाह फैला दी गई। इस फर्जी वीडियो के वायरल होने के बाद हैलट अस्पताल प्रशासन ने स्वरूप नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस वीडियो वायरल करने वाले की तलाश कर रही है।

    हैलट परिसर के मेटरनिटी विंग स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल के फ्लू ओपीडी के बाहर सोमवार की दोपहर कानपुर देहात निवासी एक युवक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसपर स्वजन उसे संभाल रहे थे, इस बीच किसी ने ओपीडी के बाहर उसका तड़पता हुआ वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कोविड-19 का संदिग्ध मरीज बताते हुए अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। यह वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो शासन गंभीर हो गया और जिलाधिकारी ने भी मामले में गंभीरता दिखाई।

    सोमवार देर रात जिलाधिकरी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी हैलट पहुंच गए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. आरती लालचंदानी, प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके मौर्या समेत सभी जिम्मेदारों को तलब करके पूछताछ की। कोविड-19 हॉस्पिटल और इमरजेंसी की सेवाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी के कागजात चेक करने के बाद सीसीटीवी फुटेज भी देखी। हकीकत सामने आने पर डीएम ने प्राचार्य और प्रमुख अधीक्षक को गलत तरह से वीडियो वायरल करके अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके मौर्या ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

  • विश्व विजेता गोविंद सिंह को मिलेगा कल्कि गौरव सम्मान इससे पहले कई राष्ट्रीय व राज्यों द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं

    [object Promise]
    मथुरा के निकटवर्ती है गांव तालफरा के ओंकार सिंह के पुत्र विश्व चैंम्पियन गोविंद सिंह को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जायेगा | विदित है कि गोविंद सिंह ने गत वर्ष दिसंबर महीने में यूरोप में आयोजित हुई विश्व पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप मैं 507 .5 किलो भार उठाकर रजत पदक जीता था, इससे पहले गोविंद ने नेपाल थाईलैंड ,अमेरिका तथा  आर्मीनिया में वेटलिफ्टिंग तथा पाॅवरलिफ्टिंग  में  कुल 8 अंतरराष्ट्रीय पदक के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्ट्रांग मैन ऑफ द चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुके हैं|
    गोविंद मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं जहां उन्होंने खेल को अपना जीवन बनाया| गोविंद अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता कोच गुरमीत सिंह मनीष भान सिंह सोनू चौधरी रविकांत तथा यूपी राॅ पावरलिफ्टिंग की जनरल सेक्टरी प्रिया सिंह  भारत सेवा न्यास के मानवेन्द्र सिंह पांडव  बीएसएफ   के डीसी  स्पोर्ट्स अजयवीर सिंह  व बीएसएफ टीम के साथ क्षेत्र की जनता को देते हैं l
    गोविंद सिंह खेल के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंद खिलाड़ियों की सहायता करते हैं एवं खुद छह महिला तथा पांच पुरुष खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी करते हैं जिनमें से  सात खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तथा  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है |वहीं गोविंद ने सामाजिक सरोकारों के लिए अब तक 10 बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में भी भाग लिया है।
    गोविंद सिंह को इससे पूर्व  कई  राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर  के सम्मान  मिल चुके हैं जिनमें राजस्थान गौरव रत्न,  बेस्ट आईकॉनिक पर्सनैलिटी अवार्ड,  जाट रत्न, नेशनल यूथ आइकन अवार्ड  इत्यादि |गोविंद सिंह ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये नामित होने पर खुशी व्यक्त की।सिंह  ने यह सम्मान हाल ही में छत्तीसगढ़ में शहीद हुए  सीआरपीएफ के 17 जवानों  को समर्पित किया है तथा घायलौं के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है  l

  • Lockdown के बाद चौक इलाके में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित, FIR दर्ज

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में लॉकडाउन के दौरान चौक इलाके में धार्मिक कार्यक्रम (Religious Function) आयोजित करने पर एक शख्स के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। चौक के नक्खास तिराहा निवासी आरिफ के खिलाफ ये मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन्होंने पुलिस की चेतावनी के बावजूद घर में 25 लोग जुटाए और ‘नजर’ कार्यक्रम आयोजित किया।

    नक्खास तिराहा स्थित कैसर बिल्डिंग के रहने वाले आरिफ पर आरोप है कि इन्होंने जिलाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन किया. आरिफ ने रात करीब 10 बजे नजर कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें 25 लोग शामिल हुए। मामले में चौक थाने के एसआई द्वारा मना करने के बाद भी चोरी छिपे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों की जानकारी न देने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । बता दें प्रदेश के कई जिलों में इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • राहुल ने अमेठी को और मदद की आशा देकर भेजा दो ट्रक अनाज…प्रदीप सिंघल

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। अमेठी में कॅरोना महामारी आपातकाल में लोगों की मदद करने में अमेठी कांग्रेस के कार्यकर्ता,नेता,व पदाधिकारी रात दिन लंच पैकेट,पर्याप्त राशन सामग्री सहित अन्य खाद्य सामग्री मदद हेतु तत्परता पूर्वक निरंतर 23 मार्च से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिंघल जी के निर्देशन में कर रहे हैं।
    वही अमेठी के प्रति सदैव चिंतित रहने वाले हमसब के नेता परम् आदरणीय राहुल गांधी जी ने आज मदद को सुलभ और पूर्ण करने हेतु पूर्व सांसद राहुल गांधी जी ने जैसे सर्वप्रथम पहल कर 5 करोड़ दिए वहीं अमेठी की जनता के लिए और मदद का आश्वासन देकर 1ट्रक गेहूं व 1ट्रक चावल भेजा और कहा कि अमेठी या अमेठी में रुके/ठहरे लोग भूखे नही रहेंगे।
    धन्य हैं राहुल गांधी जी जिन्होंने अमेठी के प्रति अपने प्यार व व्यवहार को बनाएं रखा।
    आज अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोज की भांति आज बाहर से जायस आये दर्जन भर ग्रामीणों को लंच पैकेट खिलाकर सम्बंधित अधिकारी के माध्यम से जांच हेतु अस्पताल भेजवाया।
    विधानसभा जगदीशपुर के शुक्लबजार कस्बे में 25 लोगो को मुसाफिरखाना के निजामुद्दीनपुर ,धरौली, चकबहेर आदि गांवों में खाद्य राहत सामग्री दी गयी साथ मे बृजेश तिवारी,मो.रउफ,सुरेश श्रीवास्तव,सुनील कुमार उपस्थित रहे।
    इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिंघल जी सूचना मिलते ही मुसाफिरखाना को ओर लोगो की मदद के लिये रवाना हुए।

  • समर्पण संयम सामर्थ्य अनुसार सदैव सेवा में समर्पित… प्रदीप सिंघल

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। आज अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अमेठी संसदीय क्षेत्र की संपूर्ण जनता से अपील किया कि सरकार के निर्देशों का पालन करें स्वयं बचें और दूसरों को भी इस महामारी से बचाए साथ-साथ यह कहा कि सामर्थ अनुसार आपकी सेवा में 24 घंटे अमेठी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है।वहीं अमेठी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व नेताओं से भी श्री सिंघल ने निवेदन किया कि आप सब अपने आसपास जहां जैसे संभव हो लोगों की मदद में जरूर आगे बढ़कर सदैव की भांति मदद करते रहें।जहां भी हमारी आवश्यकता हो हमें तुरंत आदेश कर सेवा का मौका दें।वर्तमान में आपातकाल में प्रभावी लॉक डाउन के आज 7वें दिन बहादरपुर के कुष्ठ आश्रम पूरे सत्थु में आटा 10 किलो,चावल 5किलो,दाल1किलो,सरसों कातेल 1किलो,धनिया 200 ग्राम,जीरा 200 ग्राम, हल्दी 200ग्राम,और सब्जी मसाला 200ग्राम,1किलो नमक,और चीनी 1किलो आश्रम के 28 लोगो को दिया।आश्रम में मदद के दौरान पवन शुक्ला प्रधान,सोनू सिंघल मोहम्मद रऊफ, सुनील शर्मा भी सहयोग में लगे रहे।
    इसके बाद ताला रेलवे स्टेशन पर विहार “कटिहार” के लगभग 50 अधिक मजदूर जो दो दिनों से भूखे थे ।इसकी जानकारी फिरोज आलम ने दी जानकारी मिलते ही तुरन्त टाला रेलवे स्टेशन पर पहुँच कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने 2कुंतल आटा और 3 कुंतल चावल,आलूतेल,मसाला व खाने की सामग्री दी और आश्वसन दिया कि आप लोग इधर-उधर न भागे हम सरकार व स्थानीय प्रशासन से बात करके आपकी हर संभव मदद कराने का पूरा प्रयास करेंगे।अमेठी कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ने कई अन्य कार्यकर्ताओं व नेताओं को भी जिम्मेदारी दी है कि आप लोग सोशल मीडिया के माध्यम/आमजनमानस की मदद से अपेक्षित व जरूरतमंद लोगों की मदद सहयोग हेतु निरन्तर सोशल मीडिया माध्यम से समाज के वरिष्ठ लोगो,कांग्रेस कार्यकर्ताओं,आम जनों से जुड़े रहे जिससे कांग्रेस लोगो की मदद कर सके और कॅरोना महामारी बचाव के भागीदार बनें यही सच्ची समाज सेवा है। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने दी।

  • विधायक से शिकायत करने पहुँचे नगर के सैकड़ो व्यवसाई,धारा144 का किया उल्लंघन

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना नगर में किराना व्यवसाई आजतक नही किये डोर टू डोर सामानों की सप्लाई

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। किराना व्यवसाई डोर टू डोर नहीं कर रहे सप्लाई मुसाफिरखाना नगर वासियों को करना पड़ रहा है भारी दिक्कतों का सामना।जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने चहेते किराना व्यापारियों का पास निर्गत करा दिया गया, परंतु पास मिलने के बाद भी आज तक किराना व्यापारी डोर टू डोर नगर वासियों को सामान उपलब्ध नहीं करा रहे हैं जिससे नगर वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बीते दिनों शाम को नगर के सैकड़ों व्यापारी धारा 144 का उल्लंघन करते हुए तहसील में बैठे सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह से शिकायत करने पहुंचे कि पुलिस व्यापारियों को बैंक जाने पर अपशब्दों का प्रयोग करती है और तहसील प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर किराने की सभी दुकान खोलने की भी बात कही लेकिन सिर्फ पैसे कमाने के चक्कर में देश में लगे लॉक डाउन का पालन व्यापारी नहीं कर रहे हैं जिसका जीता जागता प्रमाण सैकड़ों की संख्या सीओ व एसडीएम के समक्ष व तहसील मुसाफिरखाना के प्रांगण के अंदर पास बनवाने के दबाव बनाने को लेकर दिखी ।जबकि कोतवाली पुलिस प्रशासन थानाध्यक्ष अवधेश यादव के साथ लाक डाउन का पालन कराने के लिए रात-दिन एक जुट होकर सराहनीय कार्य कर रही है फिर भी व्यापारी लाक डाउन का पालन ना कर पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठा रहे हैं उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत चरितार्थ है। प्रशासन धारा 144 के तहत व्यापारियों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें जिससे क्षेत्र में लाकड़ाउन का असर पूरी तरह बना रहे।