Category: uttar-pradesh

  • लॉक डाउन में गरीबों की मदत के लिये सामने आए कई सामाजिक संगठन

    [object Promise]

     

    खीरी टाउन- लॉकडाउन के चलते गरीबों की मदद के लिए कई सामाजिक संस्थाएं आई सामने जिन्होंने गरीबों को खाने की सामग्री उपलब्ध कराई जिसकी पहली पहेल खीरी विकास समिति के अध्यक्ष आमिर रजा द्वारा की गई जिसमें ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जिन लोगों में घरों में खाने की सामग्री नहीं थी उनको उनके घर पर जाकर खाने की सामग्री उपलब्ध कराई गई जिसमे कुछ संस्थाओं ने एक नंबर जारी किया जिस नंबर पर आप काल कर जिसके घरों में खाना नही बना हो इस बात की जानकारी दे सकते हैं जिसके बाद यह संस्था बना बनाया खाना आपके घर तक पहुंचाने का काम करेगी। इसी के चलते थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व चौकी प्रभारी कौशल किशोर द्वारा लॉक डाउन से उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए कोई भी भूखा न रहे के उद्देश्य से गरीब व असहाय लोगों के लिए खाद्य सामग्री प्याज और आलू इंतजाम किया और लोगो को वितरित किया गया सामाजिक संस्था विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर अंसारी और अध्यक्ष सईद बेग द्वारा कस्बे में कोरोना वायरस भयंकर बीमारी से बचाव करने के तरीकों से और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कस्बे में एनाउंस करवाया गया जिसमें लोगों को कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोग लॉकडाउन का सतर्कता रूप से पालन करें इसमे आपकी स्वयं की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिन के लॉगआउट का निर्देश जारी किये गए है आप सभी की सुरक्षा के लिए किया गया है जिसका आप लोग घरों के अंदर रहकर पालन करें और आवश्यकता पड़ने पर ही घर के बाहर निकले और समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहें और घर के बाहर निकले तो मुंह पर मास्क लगाकर ही निकले ताकि जिस उद्देश्य से यह लॉकडाउन किया गया है वह उद्देश्य पूरा हो सके और हमारा देश पूर्ण रूप से कोरोना जैसी बीमारी से मुक्त हो सके।

  • जिलाधिकारी के निर्देश पर कालाबाजारी को रोकने हेतु आलू के गोदाम पर की गई छापेमारी

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर आलू बेच रहे दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

    अमेठी। कोविड-19 (करोना वायरस) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान स्थानीय बाजारों/मंडियों में व्यापारियों द्वारा सामान को महंगे दामों पर बेचने पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर आज अमेठी स्थित गांधी चौक पर आलू के गोदाम पर सप्लाई इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार, लेखपाल व एसओ अमेठी द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान लोगों को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर आलू बेच रहे मोहम्मद फारुख पुत्र मोहम्मद कल्लू निवासी गंगागंज अमेठी व मो. वसीम पुत्र बब्बू निवासी गंगागंज अमेठी को मौके से गिरफ्तार करते हुए एफआईआर दर्ज की गई। जनपद में कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आम जनमानस को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर सामान उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त छोटे-बड़े व्यापारियों से अपील करते हुए कहा है कि लाकडाउन के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर अपना सामान न बेचे, ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

  • कोरोना :कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बढ़ाए हाथ,गरीब व जरूरत मंद लोगो को पहुँचा रहे राशन सामग्री

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। यह जिला अपना यहाँ के लोग भी अपने तो आओ इस संकट की घड़ी में अपने लोंगो की मदद करे इसी मुहिम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल गरीब जरूरत मंद लोगो के लिए अपने हाथ बढ़ा दिए हैं और उनके जरूरत के अनुसार उन्हें राशन सामग्री आदि जाकर उन्हें पहुँचा रहे हैं।शुक्रवार को नगर पालिका गौरीगंज,जायस व संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर तम्बू तानकर,बेसहारा, भूले भटके आदि अपने स्वरूप रह रहे जरूरत मंद गरीबों को आटा चावल और अन्य राहत सामग्री को कांग्रेस जिलाध्यक्ष काँग्रेस प्रदीप सिंघल ने अपने हाथों से वितरित किया।श्री सिंघल ने यह भी बताया कि जिले में कोई भी ब्यक्ति भूखा नही सोएगा,उसके मदद के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा सदैव खड़ी है और खड़ी रहेगी। यह मदद का कारवां आगे भी चलता रहेगा जब तक कि इस कोरोना वायरस से हम सभी लोगो को निजात न मिल जाए।जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि हम अपने कार्यकर्ता ओ को सूचित कर दिया है कि अपने अपने क्षेत्र में यह ध्यान रखे कि कोई भूखा न रहे इसके लिए हमें तुरन्त सूचित करें।आपको बता दे कि यह वही जिलाध्यक्ष है जो कि संसदीय क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं और जनता के सुख दुख में सदैव खड़े रहते हैं यही नही खुद प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी जिला अध्यक्ष की बड़ाई करते रहते है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में अगर किसी भी जिले के जिलाध्यक्ष का नाम सामाजिक व अपने क्षेत्र में बने रहने का नाम आता है तो अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी का पहले होता है।

  • विधायक राकेश प्रताप सिंह का बड़ा कदम बाहर के फंसे लोगों को करगें मदद

    [object Promise]

    एक हजार रूपये व लंच पैकेट उपलब्ध करायेगे

    विधायक ने कहा जिले मे कोई भूखा नही रहने पायेगा मुझे करे सूचित

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। सपा नेता गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आज कहा कि जिले मे कोई भूखा नही रहेगा सब के खाने की व्यवश्था है बाहर के लोग जो मेरे जनपद मे फसे है पैदल यात्रा कर रहे है ऐसे तमाम लोगो को ₹1000 नगद तथा लंच पैकेट एंव पानी उपलब्ध कराया जायेगा। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहां कि अमेठी में बाहर के फंसे लोगों /मजदूरों,पैदल यात्रियो के साथ ही जिले मे निवास कर रहे।मंगता,बंजारा,नट,बेडिया,वनमानुष जो सामाजिक व्यवश्थाओ के माध्यम से अपना जीवन यापन करते थे ऐसे विभिन्न लोगो 1000 रूपये ,लंच पैकेट पानी दिया जायेगा।विधायक ने बताया कि जब तक कोरोना का संकठ रहेगा लंच पैकेट उपलब्ध कराया जायेगे कोई भूखा नही रहेगा जनपद मे कही भी कोई भूखा हो तो मेरे मो.9919051555 सूचना दे।

  • सैकड़ो की संख्या में गरीब मजदूर को भोजन की व्यवस्था विद्यायक ने कराई

    [object Promise]
    जहां पूरे भारत देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है l इसी के चलते गरीब मजदूर ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले वा रिक्शा चालकों  खासी परेशानी हो रही है। जिसका नमूना आज सुबह उन्नाव के सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास के सामने देखने को मिला । सैकड़ो की संख्या में गरीब मजदूर रिक्शा चालकों की पत्नियां विधायक आवास के सामने एकत्रित हुई। उन्होंने सदर विधायक पंकज गुप्ता से मदद की  गुहार लगाई।
    लॉक डाउन के चलते 2 दिनों से उनके घर का   चूल्हा नही जला  था जिससे  भूख से  उनका बुरा हाल था। उनका आरोप था कि उनको सरकारी सुविधाओं का नहीं मिल पा रहा है। सदर विधायक ने सभी को आश्वस्त किया और कहा कि उनके रहते हुए कोई भी भूखा नहीं सोएगा । सदर विधायक ने तुरंत उनके भोजन की व्यवस्था कराई और लंच पैकेट बांटे और एक अपना कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया । सदर विधायक ने सभी से वादा किया उनके रहते हुए किसी को भी नहीं होगी परेशानी ।

  • कोरोना : योगी सरकार जेलों से पैरोल या बेल पर छोड़ेगी 11 हजार कैदी

    [object Promise]

    लखनऊ । कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐहतियातन राज्य की जेलों में बंद 11 हजार कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर लिया गया है। कोर्ट ने 23 मार्च को राज्य सरकारों को प्रदेश की जेलों में भीड़भाड़ कम करने के लिए अंतरिम जमानत या पैरोल जैसे उपायों को आजमाने का सुझाव दिया था।

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश को देखते उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कमिटी का गठन किया था। कमिटी के सुझाव पर प्रदेश की जेलों में बंद 11 हजार कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया गया है। इनमें 8,500 विचाराधीन कैदी और 2,500 ऐसे कैदी शामिल हैं जिन पर दोष साबित हो चुका है।

    शनिवार से प्रदेश की 71 जेलों में बंद ऐसे 11 हजार कैदियों को रिहा करने की कार्यवाही शुरू भी कर दी गई है जिन पर 7 साल या उससे कम की सजा के मामले चल रहे हैं या ऐसे मामलों में उन्हें सजा हो चुकी है। इन कैदियों को 8 हफ्ते के लिए निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत/पैरोल दी गई

    उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी 11 हजार कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस बात का ऐलान किया है। इनके अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सरकार भी कैदियों को रिहा करने का फैसला कर चुके हैं।

  • Corona virus : लॉकडाउन में लखनऊ से पैदल चलकर कुशीनगर पहुंचे 40 मजदूर,पड़रौना में अफसरों ने नाश्‍ता कराकर भिजवाया घर

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : लॉकडाउन के चलते बाहर से मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। साधन नहीं मिलने के बाद भी बाहर में रहने वाले लोग पैदल ही अपने घरों के लिए पलायन कर रहे हैं। शनिवार को लखनऊ से पैदल यात्रा करते हुए जिले समेत बिहार प्रांत के मजदूर पडरौना शहर में पहुंचे।
    बड़ी संख्या में मजदूरों को शहर में पहुंचने की जानकारी होने पर प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। सुभाष चौक पुलिस चौकी पर सभी मजदूरों को बैठाकर पहले उन्हें जलपान कराया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर सभी की स्क्रीनिंग कराई गई। जांच के दौरान सभी स्वस्थ मिले, लेकिन अफसरों ने उन्हें 14 दिनों तक घर में रहने की सलाह दी और सभी को साधन से गंतव्य को भिजवाया।
    कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुशीनगर जनपद के अलावा बिहार प्रांत के लोग दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, केरल, लखनऊ, हरियाणा इत्यादि बड़े महानगरों से गांव की ओर पलायन कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद है। इसके चलते बाहर में रहने वाले लोग पैदल की अपने गांव की यात्रा तय कर रहे हैं।
    शनिवार को कुशीनगर जिले के चैती मुसहरी के किशोर यादव, गोड़रिया के शाकिर, राजादीन, बैरागीपट्टी के जनार्दन कुशवाहा, सिसवा गोपाल के सर्वेश मिश्र, मनीष कुमार शर्मा, पशुपति मिश्र, स्कन्द गिरी, जोगीपट्टी के मुन्ना चौहान, कोहरगड्डी के धनराज यादव के अलावा बिहार प्रांत के बेतिया निवासी मुर्तुजा अंसारी, विरेंद्र, रामपूजन, अनिल कुमार समेत 40 मजदूर रेलवे पटरी पकड़कर लखनऊ से पडरौना स्टेशन पर पहुंचे। मजदूरों की संख्या देख पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की।
    पता चला कि ये सभी लखनऊ से रेलवे पटरी पकड़कर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मानवीय व्यवहार करते हुए सभी को पुलिस चौकी सुभाष चौक लाया। मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस और पदाधिकारियों ने सभी मजदूरों को जलपान कराया और उनके गंतव्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य टीम ने सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद एसडीएम रामकेश यादव और कोतवाल पवन कुमार सिंह ने रोडवेज की बसों और ट्रैक्टर-ट्रालियों से सभी को उनके गंतव्य को भिजवाया।

  • डीएम व एसपी ने गरीबों में भोजन व मास्क किए वितरित

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    लाकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे…….डीएम।

    अमेठी। जनपद अमेठी में गरीब, मजदूर, राहगीर एवं असहाय वर्ग के लोग जो लाकडाउन के दौरान भोजन से वंचित हैं, उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा कम्युनिटी किचन व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने अमेठी में गरीब, मजदूरों एवं असहाय वर्ग के व्यक्तियों को भोजन व मास्क वितरित किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लाकडाउन के दौरान जनपद स्तर पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए कम्युनिटी किचन व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • राजस्थान से कुशीनगर आएं रामकोला में युवक को परिवारवालों ने घर में घुसने से रोका,भेजा अस्पताल

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार डीह टोला निवासी एक युवक राजस्थान के जोधपुर से शनिवार को अपने गांव पहुंचा। ग्रामीणों व परिजनों ने उसको घर में प्रवेश करने से रोक दिया और कहा कि पहले जांच कराकर कागज लेकर आओ तब घर में प्रवेश मिलेगा।
    गांव का एक युवक राजस्थान के जोधपुर शहर में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। कोरोना वायरस के चलते काम बंद होने के बाद किसी तरह भाग कर शनिवार को जब वह अपने गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोगों ने उससे दूरी बना कर कहा कि तुम पहले सरकारी अस्पताल से अपनी पूरी जांच कराकर रिपोर्ट लेकर आओ तब तुमको घर में प्रवेश मिलेगा।
    यह बात सुनकर युवक सन्न रह गया और आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह किसी तरह घर पहुंचा है उसे कोई बीमारी नहीं है। ग्रामीण और परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। अंत में वह सरकारी अस्पताल जांच कराने के लिए गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रामकोला डॉ. एसके विश्वकर्मा ने कहा कि युवक अस्पताल आया है, जिसकी जांच हो रही है।

  • जिला प्रशासन ने सब्जी से लेकर अनाज और फलों तक की कीमतें तय कर दी

    [object Promise]

    लखनऊ । यूपी में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5 नए मामले मिले और यह आंकड़ा 43 तक पहुंच गया है। इस बीच लॉकडाउन के चलते जमाखोरी बढ़ गई है। दुकादार आम लोगों से जरूरत की चीजों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। जमाखोरी और ज्यादा दाम वसूलने पर रोक लगाने के लिए लखनऊ और लखमीपुर जिला प्रशासन से सब्जी से लेकर अनाज और फलों तक की कीमतें तय कर दी हैं। इससे ज्यादा मूल्य लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा की शहर में सब्जियां भी महंगी हो गईं। हरी मिर्च, आलू और कटहल के दाम तो दोगुने हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि दुकानदारों ने कालाबाजारी के कारण दाम बढ़ा दिए। हालांकि सब्जी के थोक कारोबारियों की दलील है कि लॉकडाउन के कारण आसपास के किसान सब्जियां नहीं ला रहे। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट पर भी काफी असर पड़ा है। यही कारण है कि सब्जी के अलावा फल के दाम भी बढ़ गए हैं।

    लखनऊ में दाम
    अरहर दालः 88 से 92
    चना दालः 60 से 65
    मूंग दालः 100 से 105
    मसूर दालः 58 से 60
    आटाः 28 से 30
    चावलः (मोटा) 27
    पिसी हल्दीः 230
    राजमाः 100
    चीनीः 38
    सरसो तेलः 105 से 110
    आलूः 25 से 26
    प्याजः 25 से 26
    टमाटरः 28 से 30
    सेबः 80 से 100

    लखीमपुर में दाम
    आलूः 20 से 25
    प्याजः 25 से 30
    बैगनः 20 से 25
    कद्दूः 15 से 20
    लौकीः 20 से 25
    भिंडीः 60 से 70
    टमाटरः 25 से 30
    पपीताः 25 से 30
    केलाः 40 से 50
    सेबः 80 से 100
    अंगूरः 60 से 70