Category: uttar-pradesh

  • COVID-19 : UP के डिप्टी CM केशव मौर्य ने कोरोना वायरस से लड़ाई लिए दिया एक करोड़ रुपया दिया

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर बड़ा कदम उठा रही है । इसी कड़ी में मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपने एक महीने का वेतन और विधायक निधि से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. केशव प्रदेश सरकार के पहले मंत्री हैं, जिन्होंने यह घोषणा की है।

    इससे पहले हाथरस के सादाबाद विधानसभा से बसपा विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सिकंदराराऊ स्थित कोठी को आइसोलेशन वार्ड बनाने का आग्रह किया है। विधायक ने एक पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को भी आग्रह के साथ भेजा है ।

    अब तक यूपी में 33 मरीज पॉजिटिव
    बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 33 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. सोमवार को चार लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई । आगरा, नोएडा और लखनऊ में 8-8, गाजियाबाद तीन और लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, पीलीभीत, कानपुर, और जौनपुर में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

    अब तक प्रदेश में 11 लोग रिकवर हुए हैं. स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी मीडिया बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक कुल 1325 टेस्ट निगेटिव पाए गए. 131 के टेस्ट रिपोर्ट का इंतज़ार है। अब तक एयरपोर्ट पर 26369 की थर्मल स्कैनिंग हुई।

    अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 15 लाख 39 हज़ार से ज़्यादा लोगों की स्कैनिंग हुई. नेपाल भारत बॉर्डर पर 2170 गांव में सैनिटाइजेशन किया गया. उत्तर प्रदेश की विभिन्न अस्पतालों में आज 49 संदिग्ध भर्ती हुए।

  • कोरोना के समाप्ति तक कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने दिया अपना सम्पूर्ण वेतन दान

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    लखनऊ। देश भर में फैली कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने फिर एक बार जनहित कार्य के लिए फिर आगे आ गए हैं और अपने सम्पूर्ण वेतन को दान कर दिया है।एमएलसी ने पत्र के माध्यम से कोरोना वायरस के समाप्त होने तक अपने सम्पूर्ण वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष अथवा मा0 सभापति विधान परिषद के कोष में दान किये जायें को लेकर प्रमुख सचिव विधान परिषद को पत्र लिखकर यह घोषणा की है। कांग्रेस एमएलसी श्री दीपक सिंह ने प्रमुख सचिव को लिखे गए पत्र में कहा है कि ” जैसा कि हमारा प्रदेश कोरोना नामक भयावह महामारी के दौर से गुजर रहा है प्रदेश में भी कर्फ्यू हैं यह कब तक रहेगा सुनिश्चित नहीं और इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए कोरोना वायरस से बचाने के लिए एक सैनिक की भांति कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा हो सके तथा करोना वायरस से पैदा हुए रोजी-रोटी के महासंकट के दृष्टिगत गरीब मजदूर किसान दुकानदार आदि के भरण पोषण हेतु उक्त वायरस के पूर्णतया खत्म होने तक मेरा सम्पूर्ण वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष अथवा मा० सभापति विधान परिषद के कोष में दान कर दिया जाए।” वही एमएलसी के इस जनहित में लिए गए कदम के लिए जिलेवासी व सामाजिक कार्यकर्ता मोहित गुप्ता ने तारीफ की।

  • थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा कोरोना वायरस के संबन्ध में फेसबुक पर भ्रामक खबर/अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध किया गया अभियोग पंजीकृत

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में कोरोना वायरस के दृष्टिगत झूठी खबर/अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज मंगलवार को थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा फेसबुक पर *“बिकास सिंह सहारा”* के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से *“ब़ड़ी खबर अमेठी कोरोना वायरस का एक नया मामला आया सामने थाना मोहनगंज के हरिहरपुर गांव में एक व्यक्ति को कोरोना वायरस पाजिटिव पाया गया स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने लिया अपने कब्जे में परसों ही सउदी अरब से आया था घर उसका छोटा भाई घर से फरार”* के माध्यम से झूठी/भ्रामक अफवाह फैलायी जा रही है । इससे जन मानस में क्षोभ, आक्रोश व तनाव व्याप्त है । जिस संबन्ध में थाना मोहनगंज पर मु0अ0सं0 77/2020 धारा 188 भादवि व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    मु0अ0सं0 77/2020 धारा 188 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी बनाम फेसबुक आईडी बिकास सिंह सहारा ।

  • अमेठी/सुल्तानपुर की मदद को आगे आये एमएलसी शैलेंद्र प्रताप,दिए 10 लाख

    [object Promise]

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुल्तानपुर। शैलेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी (सुल्तानपुर/अमेठी) ने novel कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु मास्क, सेनिटाइजर आदि आवश्यक सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन को अपने विद्यायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।जिसमे पांच लाख अमेठी जनपद और पांच लाख सुल्तानपुर जिले के नागरिकों पर खर्च करने के लिए दिया आर्थिक सहायता। आश्वासन भी दिया है कि हम हर स्तर पर देश और जनता के सेवा भाव से सहयोग करने के लिए कटिबद्ध है। इस विषम परिस्थितियों में जो संकट देश के सामने है इसके लिए हम सब को अपने नैतिक कर्तव्यों को समझते हुए अपना अमूल्य योगदान राष्ट्र हित मे करना होगा। यही सच्चे नागरिक होने का दायित्व है।

    [object Promise]

  • Lock Down : पुलिस ने चेकिंग के दौरान कंटेनर में छिपकर दिल्ली से आ रहे 60 लोगों को पकड़ा

    [object Promise]

    कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में रसूलाबाद कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से आ रहे कंटेनर को रोका तो उसमें 60 यात्री सवार मिले। इसमें महिला, पुरुष समेत बच्चे भी शामिल थे। ये सभी दिल्ली (Delhi) और गुरुग्राम (Gurugram) की फैक्ट्रियों में कर्मचारी बताए जा रहे हैं

    लॉक डाउन के चलते ये अपने घर वापसी के लिए निकले थे, इसी दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ा है. चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि इन सभी को फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. कोरोना के चलते इन सभी का मेडिकल परीक्षण आवश्यक है।परीक्षण के बाद इन सभी को घर जाने की इजाजत मिल जाएगी।

    10 दिन में 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे यूपी: सीएम
    बता दें आज ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पिछले 10 दिनों में उत्तर प्रदेश में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग विदेशों या अन्य राज्यों से आ गए हैं । ये कहां हैं? इनकी खोज की जा रही है. एहतियातन सीएम ने सभी से अपील की है कि जो जहां हैं, कृपया वहीं बने रहें।

  • लॉकडाउन पर योगी सरकार सख्त, कर्फ्यू लगाने का फैसला DM लेंगे

    [object Promise]

    COVID-19: लखनऊ। कोरोना वायरस (COVID-19) के संदेह में लखनऊ के रकाबगंज के शास्त्री नगर में 4 लोगों को स्वास्थ विभाग की टीम ने आइसोलेट किया है. जानकारी के अनुसार ये पूरा परिवार पिछले दिनों कतर से लौटा है। पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग को बिना बताए ये पूरा परिवार घर में रह रहा था. फैमिली में 9 महीने की बच्ची भी है।

    कोरोना के खतरे के मद्देनजर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

    शामली में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज

    कोरोना के मामले भारत में आज भी बढ़ रहे हैं। मुंबई के अस्पताल में भर्ती सऊदी से आए एक शख्स की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, उत्तर प्रदेश के शामली में कोरोना का एक नया केस मिला है। शामली में यह पहला केस है। जानकारी के मुताबिक यह शख्स हाल ही में सऊदी से लौटा था। पुलिस ने शामली को लॉकडाउन कर दिया है।
    शामली जनपद में कोराना पॉजिटिव एक मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। पता चला है कि ये शख्स दस दिन पहले दुबई से लौटा था, दिल्ली में इसके सैंपल लिए गए थे. लेकिन ये शामली भाग आया था और अपने घर में रह रहा था। दिल्ली से अब शामली जिला प्रशासन को रिपोर्ट पहुंची तो हड़कंप मच गया।

    शामली में लॉक डाउन के आदेश

    मामले में शामली में लॉक डाउन के आदेश हो गए हैं। एसपी शामली ने जनता से अपील की है कि वे घरों में ही रहें। बहुत जरूरी हो तो सिर्फ एक शख्स ही बाहर निकल सकता है। वहीं पुलिस अब यूपी से सटे हरियाणा बॉर्डर को भी सील कर रही है।

    [object Promise]
    दिल्लीः लॉकडाउन के बाद भी लोगों को नहीं पड़ रहा कोई फर्क, दरियागंज के सब्जी मंडी में दिखी लोगों की भारी भीड़। बता दें कि कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है।

  • कुशीनगर में छापामारी कर पडरौना एसडीएम ने मास्क बनाने की फर्जी फैक्ट्री पकड़ किया सील

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव नोनिया पट्टी में एक भवन में सोमवार को छापामारी कर एसडीएम ने मास्क बनाने की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी है। मुखबिर की सूचना पर एसडीएम सदर रामकेश यादव कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह के साथ मय फोर्स तीन मंजिले मकान पर पहुंचे,जहां चाइनिज कपड़ों का मास्क बनाते हुए कारीगर मिले।

    जांच में पाया गया कि कपड़ों को बिना सैनिटाइज्ड किए ही मास्क बनाया जा रहा है। जरूरी कागजात दिखाने के बहाने सभी मजदूर भाग निकले। एसडीएम ने तत्काल फैक्ट्री को सील करते हुए मकान व फैक्ट्री मालिक को नोटिस भेजने का निर्देश दिया।

    जांच में बिजली कनेक्शन व मास्टर प्लान के नक्शे में भी गड़बड़ी पाई गई,जिसको लेकर दोनों की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान लेखपाल योंगेंद्र गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Lockdown : कुशीनगर में लाक डाउन का जबरदस्त असर,पडरौना शहर में रहा सन्नाटा

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : कोरोना को लेकर घोषित लाक डाउन का बुधवार को कुशीनगर में जबरदस्त असर दिख रहा है। जिधर देखो उधर ही सन्नाटा छाया हुआ था। पडरौना शहर से लेकर गांव तक लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। कहीं कोई बाहर नहीं निकला। सड़कों पर इक्का-दुक्का पुलिस के वाहन व एंबुलेंस कभी-कभी नजर आ रहीं थीं।
    बताते चलें कि प्रधानमंत्री ने तो 12 बजे से जनता कर्फ्यू के बाद लाक डाउन का आह्वान किया था लेकिन सुबह पांच व छह बजे टहलने निकलने वाले लोग भी घरों से बाहर आए। पडरौना शहर के रेलवे स्टेशन,जिला स्टेडियम में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। नगर के कोतवाली रोड पर भी इक्का-दुक्का लोगों को छोड़ कर कोई नजर नहीं आ रहा था। नगर के सुभाष चौक,कटकुइयां मोड़ तिलक चौक के आलावा दर्जनों चौराहों पर पर पुलिसकर्मी मुस्तैद होकर नजर बनाए हुए थे।
    इस दौरान बाहर से आने वाले वाहनों को रोक कर उनकी जांच की जा रही थी।लोगो को शहर के रामकोला रोड पर रोक कर पुलिसक कप्तान बिनोद कुमार मिश्रा ने सख्त हिदायत के बाद जाने दिया। बेलवा चुंगी, कोतवाली रोड मेन रोड,रेलवे स्टेशन रोड पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। शहर के सभी पेट्रोल पंप के आलावा दवा की दुकान खुली रही।
    गांव के प्रमुख,चौक-चौराहों पर सन्नाटा
    जिले के पडरौना क्षेत्र गांव के चौक चौराहे के रोड पर भी सन्नाटा छाया रहा। यहां तक कि चौक चौराहे भी पूरी तरह से बंद मिले। कहीं कोई चाय-पान की भी दुकानें भी नहीं खुली रही।

  • LOCKDOWN: कुशीनगर में पडरौना शहर की सड़कों पर बेवजह निकलने वालों की बाइक-कार का टॉयर पंचर कर रही पुलिस

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जिले में सब्जी दूध लेने बाइक से निकले लोगो के वाहन पुलिस ने बुधवार को पंचर कर दिया। लॉक डाउन के पालन कराने को पुलिस ने सुबह कुछ लोगो को पीटा भी। चेताया कि बेवजह कही भी चार या अधिक लोग जुटे तो पुलिस सख्ती बरतेगी। सुबह 9 बजे तक जिले के लोगो को छूट दी गई ताकि सब जरूरत के समान ले लें।
    कूकिंग गैस एजेंसी पर गाड़ी आई तो लोग वही जुट गए। होम डिलीवरी की गाड़ियां निकल ही नही पाई। एजेंसी पर ही इन्हें खाली कर दिया गया। 9 बजे सभी पडरौना शहर व कस्बो में फोर्स ने पोजिशन ले ली । तफरी करने निकले लोगो को पीट कर खदेड़ा गया। कई लोगो की गाड़ियां पंचर कर दी गई।

  • कोरोना के रोकथाम के लिए आगे आये सपा छात्र सभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी।। मंगलवार को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आम जनमानस के बीच पहुंच कर लोगो को मास्क वितरित किए ।इस दौरान सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने लोगों से सावधानी,स्वचछता,पर ध्यान देते हुये सहयोग के लिए आगे आने की अपील की ।वैश्विक स्तर पर महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से आम जनमानस को बचाने व जागरूक करने के लिए सपा छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों सहित कस्बे ने जगह जगह लोगों को मास्क वितरित करते हुए संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को जानकारी दी ।इस दौरान सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने समाज के लोगों से आम जनमानस को सुरक्षित करने व संक्रमण से बचाने के लिए घर मे रहने की अपील की तथा एक दूसरे को बढ़ चढ़ कर सहयोग करने के लिए आगे आने की अपील की ।