Category: uttar-pradesh

  • होम डिलीवरी वाहन को डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हासन

    अमेठी। लाकडाउन के दौरान लोगों के घर तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद गौरीगंज द्वारा डोर-टू-डोर खाद्यान्न सामग्री का होम डिलीवरी वाहन को जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन लोगों के डोर-टू-डोर पहुंचकर फल, दूध, सब्जी, राशन इत्यादि सामग्री पहुंचाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सामग्री का मूल्य निर्धारित किया गया है इससे ऊपर कोई भी अपना सामान ना बेचे। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे कालाबाजारी रुकेगी तथा लोगों को घर बैठे सामान भी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह सभी नगर निकायों/ग्रामीण क्षेत्र में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी सहित व्यापारीगण मौजूद रहे।

  • जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत बाहर से आए व्यक्तियों की पहचान कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के दिए निर्देश

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने वर्तमान में कोरोना वायरस बीमारी के दृष्टिगत जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर- 6394802956 व 9936534636 से ग्राम प्रधानों, अधिशासी अधिकारियों को फोन कर बाहर से आए व्यक्तियों की पहचान कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र हेतु श्री देवेंद्र सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी अमेठी तथा शहरी क्षेत्र हेतु श्री महात्मा सिंह अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमेठी को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिकाओं से प्रतिदिन फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं l

  • थाना अमेठी पुलिस द्वारा अवैध रूप से देशी शराब विक्री करते हुए 93 शीशी के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर थाना अमेठी के निकट नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में म0उ0नि0 मंजीत सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से देशी शराब की विक्री करते हुए अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र फूलचन्द नि0 आजाद मार्केट मुंशीगंज रोड थाना व जनपद अमेठी को 93 शीशी देशी शराब के साथ उसके घर से गिफ्तार किया गया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    सुरेश चन्द पुत्र फूलचन्द निवासी आजाद मार्केट मुंशीगंज रोड थाना अमेठी जनपद अमेठी
    बरामदगी
    93 शीशी अवैध देशी शराब पौवे औरेंज कम्पनी की ।

    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    मु0अ0सं0 149/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना अमेठी जनपद अमेठी

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
    1- उ0नि0 श्रीमती मंजीत सिंह
    2- का0 अनीस तिवारी
    3- का0 वृजभान कुशवाहा

  • सड़कों पर सन्नाटा पसरा, सब्जी मंडी में सैकड़ों की भीड़, मुनाफाखोर दस गुना कीमत पर बेच रहे हैं सब्जियां

    [object Promise]

    आजमगढ़ । जिले में लॉक डाउन (Lock Down) के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा है लेकिन जमाखोरी और आवश्यक वस्तुओं की मनमानी कीमत वसूली जा रही है । मुख्यमंत्री के जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निेर्देशों के बाद भी प्रशासन का इस पर कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा। परिणाम ये है कि सब्जी मंडी में सैकड़ों की भीड़ जुट रही है। जिसके कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। उधर दुकानदार बाहर से माल न आने का रोना रो रहे हैं जबकि स्थानीय किसानों की सब्जी भी औने-पौने दाम पर खरीदकर दस गुना कीमत पर बेच रहे हैं। कुल मिलाकर लॉक डाउन को ये खुद को मालामाल बनाने के अवसर के रूप में देख रहे हैं।

    बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए आजमगढ़ में 25 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है, जिसे अब यूपी सरकार ने 27 मार्च तक बढ़ा दिया है। आवश्यक वस्तुओं को छोड़ बाकि दुकानों को 31 मार्च तक बंद करा दिया गया है। सब्जी, फल, दूध, मेडिसिन, किराना आदि की दुकानें खुली हुई हैं. लॉक डाउन बढ़े न इसके लिए लोग जरूरी सामानों की अधिक से अधिक खरीदारी कर स्टोर कर रहे हैं। इसका पूरा फायदा कारोबारी उठा रहे हैं।

    फुटकर में टमाटर 180 तो करैली 160 रुपए में बिक रहा
    ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो यहां सब्जी फुटकर रेट में काफी महंगी हैं. आलू 16 से बढ़कर 25 रूपये प्रति किलो तो टमाटर 40 से बढ़कर 180 रूपये और हरी मिर्च 40 से बढ़कर 200 रूपये किलो बिक रही है. बैगन, 90, करैला 160, गोभी 45 रूपये किलों बिक रही है। इसी तरह किराना सामनों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। मेवा और फल का हाल अलग नहीं है। सब मिलाकर आवक कम होने के नाम पर खुलेआम लूट मची है।

    थोक मंडी में कीमतें थोड़ी राहत भरी
    खास बात है कि मंगलवार को मंडी में टमाटर 40 व हरी मिर्च 38 रूपये किलो बिका है। अन्य सब्जियों का दाम भी स्थिर नजर आया । इसके बाद भी महंगाई क्यों बढ़ रही है? पूछने वाला कोई नहीं है । मंडी में सब्जी सस्ती मिलेगी इसके लिए भोर से लोग यहां पहुंच जा रहे हैं। परिणाम है कि सैकड़ों की भीड़ जमा हो जा रही है। न तो किसी के हाथ में ग्लब्स है और न ही चेहरे पर मास्क. इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इतना ही नहीं मंडी में गंदगी का अंबार है।

  • कोरोना वायरस को लेकर अमेठी सुल्तानपुर की सीमा सील

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन/हर्ष यादव

    [object Promise]

    अमेठी/मुसाफिरखाना। कोरोना वायरस को लेकर जनपद अमेठी में सभी बॉर्डर सीमाए अमेठी व सुल्तानपुर सील कर दी गई ।वही मुसाफिरखाना कोतवाली के अंतर्गत गोमती नदी के समीप निजामुद्दीनपुर गांव व नदी उस पार इसौली ग्राम सभा सुल्तानपुर बॉर्डर व अमेठी जिला निजामुद्दीनपुर सीमा में लॉकडाऊन में श्री नाथ पाडेय हेड कॉन्स्टेबल व दिनेश प्रसाद मिश्रा कास्टेबल सीमा पर मुस्तैदी से तैनात है।पूरे क्षेत्र में लॉक डाऊन का असर दिख रहा है।

  • COVID-19 : UP में ‘कोरोना’ आपदा घोषित, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने कोरोना वायरस (COVID-19) को आपदा घोषित कर दिया है। यूपी सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भारत सरकार के आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-2 की उप धारा (डी) और उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंध अधिनियम -2005 की धारा-2 की उप धारा (जी) में किए गए प्रावधन के क्रम में कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है।

  • फल, दूध, सब्जी, राशन, घी, तेल इत्यादि सामग्री होम डिलीवरी वाहनों के माध्यम से घर तक पहुंचाया जाएगा

    [object Promise]

    होम डिलीवरी वाहन को डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान लोगों के घर तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से मंडी परिषद जायस से डोर-टू-डोर खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने हेतु होम डिलीवरी वाहन को जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन लोगों के डोर-टू-डोर पहुंचकर फल, दूध, सब्जी, राशन, घी, तेल, मशाले इत्यादि सामग्री पहुंचाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सामग्री का मूल्य निर्धारित किया गया है इससे ऊपर कोई भी अपना सामान ना बेचे। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे कालाबाजारी रुकेगी तथा लोगों को घर बैठे सामान भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी नगर निकायों/ग्रामीण क्षेत्रों में भी होम डिलीवरी वाहन रवाना किए गए हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी तिलोई सुनील त्रिवेदी, सहित व्यापारीगण मौजूद रहे।

  • Coronaviras Effect : CM योगी आदित्य नाथ ने लोगों से फिर की अपील, अपने घरों में ही रहें लोग

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोगों से फिर अपील की है कि सभी लोग अपने-अपने घरों में रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने की कोशिश न करें। सीएम योगी आदित्य नाथ ने Twitter पर जारी बयान में कहा कि – वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तर प्रदेश को भी पूर्ण रूप से सहभागी बनना है। इसीलिये 16 जनपदों में आज पूरी तरह लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। मेरी प्रदेश वासियों से अपील है कि वे 23 करोड़ जनता के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिये अपना सहयोग दें।

    दूसरे Tiwett में सीएम ने कहा कि सभी से मेरी अपील है कि अपने घरों में रहें। अनावश्यक रूप से बाहर व सार्वजनिक स्थलों पर न निकलें। प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग आपकी सेवा के लिये पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

    पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने मीडिया, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही साथ कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में लगे हुए सभी लोगों की सराहना करते हुए आम लोगों से अपील की है कि लाक डाउन के समय सभी लोग अपने घरों में रहें।

    शुक्ल ने लोगों से आग्रह किया है कि सतर्कता और बचाव के लिए जो भी जरूरी कदम उठाना पड़े उसे उठाएं। क्योंकि इसी में हम सभी की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक कोरोनावायरस से बचाव बेहद ही जरूरी है। आगे भी यदि जरूरी हो तो सतर्कता बरतते रहें।

    शुक्ल ने बताया कि विगत कई वर्षों से चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन उनके आवास पर फलाहार कार्यक्रम होता रहा है। इस बार चैत्र नवरात्र का प्रथम दिन 25 मार्च को है। भीड़-भाड़ से बचने के लिए जनता के हित को सर्वोपरि मानते हुए उसे निरस्त कर दिया गया है। सतर्कता से मिलकर हम सब कोरोनावायरस से मुकाबला करें।

  • कोरोना से बचाव के लिए मुलायम सहित सपा के माननीयों ने दिए 5 करोड़ 20 लाख

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस (COVID -19) को लेकर यूपी में लॉक डाउन (Lock Down) हो गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जनता के हितों के लिए की गई अपील पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों ने कोरोना से बचाव के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी निधि से कुल 5 करोड़ 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। इनमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulyam Singh Yadav) ने अपनी सांसद निधि से 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। सबसे ज्यादा सहायता पुष्पराज जैन ने की है, ये राशि 60 लाख की है, वहीं अबू आजमी ने भी 50 लाख रुपए की सहायता की है।

    मुलायम के अलावा इन माननीयों ने दी है सहायता

    1- पुष्पराज जैन पम्पी एमएलसी – 60 लाख
    2- सोबरन सिंह विधायक करहल – 25 लाख

    3- हीरालाल यादव एमएलसी – 25 लाख
    4- सुनील सिंह साजन एमएलसी – 25 लाख
    5- अनिल दोहरे विधायक कन्नौज – 20 लाख
    6- बासुदेव यादव एमएलसी – 15 लाख
    7- राजकुमार राजू विधायक मैनपुरी सदर – 15 लाख
    8- सुभाष राय विधायक- 10 लाख
    9- राजेश कुमार यादव एमएलसी – 10 लाख

    10- सुजीत कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख- 10 लाख
    11- शशांक यादव एमएलसी -10 लाख
    12 – शैलेंद्र यादव ललई विधायक जौनपुर- 10 लाख
    13- अरविंद यादव एमएलसी – 10 लाख
    14- ब्रजेश कठेरिया विधायक किशनी – 10 लाख
    15- डॉ संग्राम सिंह एमएलसी – 25 लाख
    16- हाजी इरफान सोलंकी विधायक 5 लाख
    17- अबू आजमी विधायक – 50 लाख
    18- अमित यादव एमएलसी – 10 लाख
    19 – राम बृक्ष यादव एमएलसी – 10 लाख
    20- पारस नाथ यादव विधायक – 15 लाख
    21- संजय मिश्रा एमएलसी – 5 लाख
    22- अभिषेक यादव अंशुल जि.प.अ.इटावा – 25 लाख
    23- डॉ वीरेंद्र यादव विधायक – 10 लाख
    24- नरेंद्र सिंह वर्मा विधायक – 5 लाख
    25- अम्बरीश पुष्कर विधायक -10 लाख
    26- नफ़ीस अहमद विधायक – 10 लाख
    27- अमिताभ बाजपेई विधायक -10 लाख
    28- जगदीश सोनकर विधायक – 20 लाख
    29- उदयवीर सिंह एमएलसी-20 लाख
    30- शैलेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी-10 लाख

  • लाकडाउन के दौरान डीएम व एसपी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का लिया जायजा

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    लोगों से अपने घर पर ही रहने की किया अपील।

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने आज कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया तथा लोगों से अपने घर पर ही रहने की अपील की। इस दौरान जो लोग सड़क पर या बाहर घूमते दिखाई पड़े, उनको समझाने के साथ ही घर पर रहने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा जनपद को 21 दिन के लिए लाकडाउन किया गया है। इस दौरान कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले आवश्यक वस्तुएं यथा सब्जी, फल, दूध, राशन इत्यादि सामग्री उनको उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाकडाउन के दौरान सड़क पर या बाहर घूमते मिलने पर कार्यवाही भी की जा सकती है।