Category: uttar-pradesh

  • थाना अमेठी पुलिस द्वारा वांछित 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर थाना अमेठी के निकट नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 बृजभूषण पाठक मय हमराह द्वारा

    1. मु0अ0सं0 500/19 धारा 147,148,149,323,504,506,427,325,307 भादवि में वांछित अभियुक्त माधव राज पाण्डेय पुत्र रमाशंकर नि0 पूरे जगनरायन मजरे बैसड़ा थाना व जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
    2. मु0अ0सं0 500/19 धारा 147,148,149,323,504,506,427,325,307 भादवि तथा मु0अ0सं0 148/2020 धारा 307, 504 भादवि में वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार मिश्र उर्फ रघुवंशमणि मिश्र पुत्र पदुमनाथ मिश्र नि0 टोला मजरे गुगवाछ थाना व जनपद अमेठी को गिफ्तार कर जेल भेजा गया ।
    3. मु0अ0सं0 148/2020 धारा 307, 504 भादवि में वांछित अभियुक्त अशोक कुमार मिश्र पुत्र स्व0 मिथिलश मिश्र व पंजक कुमार मिश्र पुत्र अशोक कुमार मिश्र निवासीगण टोला मजरे गुगवाछ थाना व जनपद अमेठी
      गिरफ्तारी करने वाली टीमः
    4. उ0नि0 बृजभूषण पाठक थाना अमेठी जनपद अमेठी
    5. का0 विनय मिश्रा जनपद अमेठी ।
    6. कां0 चन्द्र प्रकाश मिश्र थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
    7. का0 बृजेश यादव

  • पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन प्राप्त करने हेतु कोषागार में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं

    [object Promise]

    रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी ने कोषागार अमेठी से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत पेंशन संबंधी सामान्य समस्याओं हेतु व्यक्तिगत रूप से कोषागार में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर वरिष्ठ कोषाधिकारी मो. नं.- 87659236 89, सहायक कोषाधिकारी मो. नं.- 9451971101, लेखाकार पेंशन बेसिक मो.नं.- 9451077995, लेखाकार पेंशन सिविल मो.नं.- 9451045367 व लेखाकार पेंशन, अन्य प्रान्त/रक्षा पेंशन मो.नं.- 9258591111 के दूरभाष नम्बर के माध्यम से कार्य दिवस में प्रातः 10:00 से सांय 5:00 बजे के मध्य अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की समस्याओं का निस्तारण कोषागार स्तर से 15 दिवस में करते हुए शिकायतकर्ता को दूरभाष के माध्यम से अवगत करा दिया जाएगा।

  • थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना/तिलोई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज सोमवार को उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय थाना मोहनगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 43/2020 धारा 307, 506 भादवि व 27/30 आर्म्स एक्ट में में वांछित अभियुक्त मो0 अनीस पुत्र मो0 शमीम नि0 ढ़ोढनपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को 01 अदद दो नाली(DBBL) 12 बोर के साथ गंगागढ़ तिराहे के पास से समय 12:40 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । तलाशी से 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    मो0 अनीस पुत्र मो0 शमीम नि0 ढ़ोढनपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    बरामदगी

    1. 01 अदद दो नाली(DBBL) 12 बोर
    2. 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर

    गिरफ्तार करने वाली टीम

    1. उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
    2. का0 श्यामजी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
    3. रि0का0 मो0 शमीम थाना मोहनगंज जनपद अमेठी

  • नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम व जागरूकता हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    नोवेल कोरोना वायरस से बचाव ही बेहतर उपाय।

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एम0 श्रीवास्तव ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव, रोकथाम, निगरानी व जागरूकता हेतु जनपद स्तर पर कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, अमेठी में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना/शिकायत के लिए तत्काल कन्ट्रोल रूम में प्रातः 08ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे के मध्य सहायक मलेरिया अधिकारी श्री हरिश्चन्द्र मो0नं0 9415892761, एम0ओ0सी0एच0 डा0 ज्ञानेन्द्र नाथ मिश्र मो0नं0 8317034291, डी0डी0एम0, आई0डी0एस0पी0 श्री विनय त्रिपाठी मो0नं0 9454766614, व अपरान्ह 02ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे के मध्य जिला मलेरिया अधिकारी श्री भीखुल्लाह मो0नं0 9415463414, एम0ओ0सी0एच0 डा0 रामजीत मो0नं0 9450437017, फार्मासिस्ट श्री सन्तोष कुमार सिंह मो0नं0 9455936003 तथा रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 08ः00 बजे तक एम0ओ0सी0एच0 डा0 नन्द कुमार बृजवासी मो0नं0 9792242079 व फार्मासिस्ट श्री राममूर्ति चैधरी मो0नं0 9839172030 पर तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वी0बी0डी/नोडल अधिकारी नोवल कोरोना वायरस डा0 रामप्रसाद मो0नं0 9412048631, 8303457219, व इपिडमियोलाॅजिस्ट, आई0डी0एस0पी0 डा0 अजय राय मो0नं0 7905795033 पर तथा राज्य मुख्यालय हेल्पलाइन नं0 0522-2230006, 223009, 2616482, 26110066, 18001805145 व भारत सरकार के हेल्पलाइन नं0 911123978046 पर नोवल कोरोना वायरस से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सूचना/शिकायत व जानकारी हेतु सम्पर्क कर सकते है।

  • जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत जनपद की सभी सीमाओं पर लगाई चेकिंग टीम

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जनपद की सभी सीमाओं पर एआरटीओ, पुलिस व मेडिकल स्वास्थ्य की टीम लगाई है। उन्होंने सभी टीम को निर्देश दिए हैं कि जो भी वाहन जनपद की सीमा में प्रवेश कर रहे हो उन वाहनों की विधिवत चेकिंग की जाए तथा उनमें बैठने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के उपरांत ही जनपद की सीमा में प्रवेश करने दिया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा है कि कोई भी वाहन बिना चेकिंग के जनपद की सीमा में प्रवेश न करने पाए।

  • Coronavirus : यूपी के इन 15 शहरों में Slaughter house पर CM योगी ने लगाई रोक

    [object Promise]

    लखनऊ। पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्रवान पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए 22 मार्च को देश भर में जनता कर्फ्यू लागू हुआ है । इसे देखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के स्लाटर हाउस पर रोक लगा दी गई है। रोक के बाद शहरों में मीट की सप्लाई प्रभावित हुई है।

    यह रोक 22 मार्च से 24 मार्च तीन दिन तक जारी रहेगी। यह पाबंदी सरकारी स्लाटर हाउस पर लगाई गई है, लेकिन लीज पर इनका संचालन प्राइवेट कंपनियां कर रही हैं. फिलहाल यूपी के 15 शहरों में इस तरह के स्लाटर हाउस का संचालन किया जा रहा है। रोक लगाने के आदेश पशुधन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को जारी किए हैं।

    झांसी समेत पश्चिमी यूपी के 15 शहरों में सरकारी स्लाटर हाउस हैं। इनकी देखरेख नगर निगम की ओर से की जाती है । लेकिन, यहां भैंस काटने और उसके मीट को शहर में सप्लाई करने का काम प्राइवेट कंपनियां करती हैं । नगर विकास विभाग की मानें तो सभी स्लाटर हाउस से मीट की लोकल सप्लाई की जाती है, लेकिन अगर लोकल सप्लाई से मीट बचता है तो प्राइवेट कंपनी चाहे तो उसे एक्सपोर्ट भी कर सकती है। अलीगढ़ में एक साल में 13 लाख से ज़्यादा भैंस कटती हैं. वहीं, उन्नाव में 7 लाख तो बरेली में 4 लाख भैंस हर साल कटती हैं । नगर विकास विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार 15 शहरों में हर रोज करीब 12 हजार भैंस कटती हैं।

    15 शहरों में 54 करोड़ रुपये रोज का है कारोबार

    रोज की 12 हज़ार और महीने की 3.5 लाख से ज़्यादा तो साल की 40 लाख से ज़्यादा भैंस यूपी के इन 15 शहरों में कटती हैं । एक भैंस से 175 किलो से लेकर 200 किलो तक मीट निकलता है । बाज़ार में मीट की कीमत 200 रुपये किलो है। इसके अलावा काटी गई भैंस की दूसरी चीजें भी बिकती हैं। कुल मिलाकर कटने के बाद एक भैंस करीब 45 हजार रुपये में बिक जाती है।

    यूपी के जिन 15 शहरों में सरकारी स्लाटर हाउस हैं वो अलीगढ़, उन्नाव, बरेली, आगरा, शामली, झांसी, बाराबंकी, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर, अमरोह, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर, संभल, गाज़ियाबाद हैं। हर स्लाटर हाउस में भैंस काटने और उसे बेचने का काम प्राइवेट कंपनी कर रही हैं।

  • कांग्रेसी नेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद स्मृति ईरानी और मंत्री सुरेश पासी से सिनेटाइजर,मास्क और थर्मल डिवाइस भिजवाने की मांग

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी।जनप्रतिनिधियों की लेटलतीफी से कोरोना वायरस महामारी अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। कांग्रेस के एक ब्लाक अध्यक्ष ने ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी से कम से कम सिनेटाइजर व मास्क और थर्मल डिवाइस भिजवाने की मांग किया है।उल्लेखनीय है कि सोमवार को अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्मदिन था। इस मौके पर कांग्रेस के बल्दीराय ब्लाक के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने ट्वीट कर स्मृति ईरानी को जन्मदिवस की शुभकामना दी। इसके बाद उनसे और अपनी विधानसभा जगदीशपुर के विधायक व राज्य मंत्री सुरेश पासी से पूछा कि जानना चाहता हूं कि कोरोना के प्रकोप से अमेठीवासियों को बचाने के लिए अपने क्या अतिरिक्त प्रयास किये हैं?

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुसाफिरखाना में समस्याओं का लगा अम्बार

    [object Promise]

    कोरोना जैसी गम्भीर महामारी के बावजूद गहरी निद्रा में सो रहा स्वास्थ्य महकमा

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। एक तरफ पूरा विस्व कोरोना वायरस की चपेट में आने के लिये बचने से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश की जनता ने जनता कर्फ्यू का स्वागत करते हुए पूर्ण रूप से अनुपालन किया।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिर खाना में दवा वितरण कछ से ले कर ओ0पी0डी0, लैब व वार्डों में लटकते नजर आए जाले।वाशबेसिन तक मे गंदकी का दिखाई पड़ा अम्बार, एक चिकित्सक ने नाम न उजागिर करने की शर्त पर बताया कि मास्क की कमी है।स्टॉप के लिये भी कड़ी मसक्कत करनी पड़ रही है।जबकि मास्क की अवधि मात्र 6 घण्टे की होती है।वंही सेनेटाइजर की कोई व्यवस्था अस्पताल में नही है।किसी भी वाशबेसिन के पास हैंडवाश नही था।वार्ड के शौचालय व वाशबेसिन भी गन्दगी से मछरों के आराम गाह बने नजर आए।एक तरफ देश की जनता व सरकार कोरोना वायरस को हराने के लिए हर सम्भव प्रयासरत है।वंही जिले का स्वास्थ्य महकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिर खाना को लेकर कितना सजग है।तस्वीरें हैं गवाह।क्या किये गए हैं इंतजाम।कर्मचारियों तक के लिये नही दिखी कोई व्यवस्था।सरकार के दावों का उड़ा रहा स्वास्थ्य महकमा मजाक।फिर भी है महामारी करो ना से लड़ने को तैयार।

  • कुशीनगर में जनता कर्फ्यू का जबरदस्त असर,पडरौना शहर में जिधर देखो उधर सन्नाटा

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कोरोना को लेकर घोषित जनता कर्फ्यू का रविवार को कुशीनगर में जबरदस्त असर दिख रहा है। जिधर देखो उधर ही सन्नाटा छाया है। पडरौना शहर से लेकर गांव तक लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। कहीं कोई बाहर नहीं निकल रहा है। सड़कों पर इक्का-दुक्का पुलिस के वाहन व एंबुलेंस कभी-कभी नजर आ रहीं थीं।
    [object Promise]
    बताते चलें कि प्रधानमंत्री ने तो सात बजे से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था लेकिन सुबह पांच व छह बजे टहलने निकलने वाले लोग भी घरों से बाहर नहीं आए। पडरौना शहर के रेलवे स्टेशन, जिला स्टेडियम में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। नगर के कोतवाली रोड पर भी इक्का-दुक्का लोगों को छोड़ कर कोई नजर नहीं आ रहा था। नगर के सुभाष चौक,कटकुइयां मोड़ तिलक चौक के आलावा दर्जनों चौराहों पर पर पुलिसकर्मी मुस्तैद होकर नजर बनाए हुए थे।
    [object Promise]
    इस दौरान बाहर से आने वाले वाहनों को रोक कर उनकी जांच की जा रही थी।लोगो को शहर के रामकोला रोड पर रोक कर पुलिसक कप्तान बिनोद कुमार मिश्रा ने सख्त हिदायत के बाद जाने दिया। बेलवा चुंगी, कोतवाली रोड मेन रोड,रेलवे स्टेशन रोड पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। शहर के सभी पेट्रोल पंप भी पूरी तरह से बंद मिले।
    [object Promise]
    गांव के प्रमुख,चौक-चौराहों पर सन्नाटा
    जिले के पडरौना क्षेत्र गांव के चौक चौराहे में रोड में भी सन्नाटा छाया हुआ है। यहां तक कि चौक चौराहे भी पूरी तरह से बंद मिले। कहीं कोई चाय-पान की भी दुकानें भी नहीं खुली रही।
    [object Promise]
    बाहर से आए लोग घर जाने के लिए रहे परेशान
    देर रात पडरौना बस स्टेशन पर उतरने वाले यात्री अपने घरों तक जाने के लिए परेशान रहे। कहीं कोई वाहन के नहीं चलने से अधिकांश लोगों को पैदल ही जाना पड़ा। कटकुइयां मोड टैक्सी स्टैंड पर दर्जनों की संख्या में लोग परेशान मिले। रोडवेज की कोई बस डिपो से ही नहीं निकली। सामान्य दिनों में चारो तरफ दिखने वाले ई रिक्शा चालक भी गायब मिले।
    अस्पताल में सन्नाटा,इमरजेंसी में इक्का-दुक्का लोग
    जिला अस्पताल में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। अलबत्ता इमरजेंसी में इक्का-दुक्का लोग जरूर पहुंच रहे हैं। जनरल वार्ड में भी मरीजों की संख्या काफी कम हो गई थी। अधिकांश तीमारदार मरीजों को लेकर घर जा चुके थे। पडरौना नगर के महिला अस्पताल में भी यही हालात नजर आए। जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था।

  • कोरोना के खिलाफ जंग को कमजोर कर रही हैं लाॅकडाउन के समय आयी ये तस्वीरें

    [object Promise]

    लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देश के 75 से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन किया गया है। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि 15 जिले- नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, बरेली, लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, लखीमपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, गोरखपुर और आजमगढ़ में 23 मार्च से 25 मार्च तक बंद रहेगा। इनके अलावा पीलीभीत उत्तर प्रदेश का 16वां जिला बना जो बुधवार तक लॉकडाउन रहेगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 22 मार्च को किए गए जनता कर्फ्यू के बाद से ही देशभर से जो तस्वीरें आ रही हैं, उनमें सड़कें एकदम खाली दिख रही है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई और वो रहे भी। लेकिन अब कानपुर से ऐसी तस्वीर आई है जो लोगों पर और साथ ही सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है।

    कानपुर के रामादेवी वेजिटेबल मार्केट के तस्वीर में देख सकते हैं कि लोग सब्जी खरीदने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकले हुए हैं। बाजार में आम दिनों की तरह भीड़ नजर आ रही है, जो कि गलत है। इसी भीड़ पर काबू पाने के लिए ही तो पहले जनता कर्फ्यू और अब लॉकडाउन का ऐलान किया गया। एक खरीदार ने कहा कि सब्जियां आवश्यक खाद्य पदार्थों का एक हिस्सा हैं, लेकिन सब्जियों की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है, क्योंकि लॉकडाउन के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है।

    ये सही है कि लॉकडाउन में भी लोगों की जरूरत की चीजें मिलेंगी, जिसमें सब्जी भी शामिल है, लेकिन यहां ये भी ध्यान देने की जरूरत ऐसी व्यवस्था स्थापित की जाए या लोग स्वयं इस बात का ध्यान रखें कि कहीं भीड़ एकत्रित ना हो। आखिर कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार ये ही है कि लोग एकत्र ना हों।

    CM योगी ने की घरों में रहने की अपील
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए जनता कर्फ्यू आवश्यक है। प्रदेश के 15 जनपदों में सामान्य गतिविधियों को बंद रखा जाएगा। आप सब से अपील है कि दिशा-निर्देशों का पालन करें। घर में रहें, नितान्त आवश्यकता हो तो ही बाहर निकलें। यह आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

    ये कहा गया है कि दूध, सब्जी, किराना और दवाओं की दुकान लॉकडाउन के दायरे से बाहर हैं लेकिन इन दुकानों पर बेवजह भीड़ के जमा होने पर प्रतिबंध है।