Category: uttar-pradesh

  • धन लेकर फरार हुए कारोबारियों से भाजपा के अच्छे संबंध: अखिलेश

    [object Promise]

    इटावा: समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आज कहा कि विदेशों में गये धन की वापसी की उम्मीद नहीं है।

    अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई में होली की पूर्व संध्या पर कहा कि धन लेकर फरार हुए लगभग सभी कारोबारियों का भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से अच्छे रिश्ते हैं। जनता भी यह समझ गयी है, इसलिए चुनाव में जनता ही इन्हें सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी हजारों करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गया है। उसे देश में वापस लाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा।
    जल्द सुलझेगा राम मंदिर निर्माण का मुद्दा: श्री श्री रविशंकर
    उन्होंने कहा कि बदलाव की बयार दिखाई दे रही है। पिछले दिनों जो भी उपचुनाव हुए हैं उनमें कौन से दल को जनमत मिल रहा है यह हर कोई जानता है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका एहसास हो जायेगा। एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सपा हर किसी चुनाव का सामना करने की स्थिति में है। विभिन्न बैंकों से लगातार उजागर हो रहे घोटालों का जिक्र करते हए अखिलेश यादव ने कहा कि नीरव मोदी कितनी बड़ी रकम लोन के नाम पर डकार गया यह किसी से छुपा नहीं है। पिछली सरकार में ढाई लाख करोड़ की रकम थी जो विदेशों में जा चुकी है। उसी पैसे को वापस लाने का वादा करके केंद्र सरकार में आई इस सरकार के समय में रकम अब बढ़कर पांच लाख करोड़ हो चुकी है जिसकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
    होली मनाने सैफई पहुंचे मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब
    उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों त्यौहार है। खुशी का पर्व है। भारत पर्वाें का देश है इतने पर्व किसी दूसरे देश मे नहीं होते हैं। आपस में मिलकर रहना आज जरूरत है। लोगों में ज्ञान की कमी नहीं है। मोबाइल सबकी बड़ी जरूरत बन गया है।

  • होली की रात बाथरूम में मिली DGM और उसकी पत्नी की लाश, सदमे में डूबा परिवार

    [object Promise]

    गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब होली की रात पति-पत्नी का संदिग्ध हालात में शव बाथरूम में मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
    मायावती ने सपा को सीधे समर्थन देने से किया इनकार, कहा-बीजेपी को हराने वाले को दें वोट
    जानिए, क्या है पूरा मामला
    जानकारी के मुताबिक घटना इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 स्थित फ्लैट नंबर 159 की है। जहां नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया का शव टॉयलेट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। नीरज के पिता प्रेम प्रकाश सिंघानिया के अनुसार सभी लोग होली के आयोजन में शामिल होने के बाद घर लौटे थे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उनके छोटे बेटे ने स्टूल लगाकर बेडरूम के अंदर देखा। बाथरूम के अंदर उन्हें बहू का पैर नजर आया।
    लोकसभा उपचुनाव में सपा का साथ देगी बसपा
    2010 में हुई थी दोनों की शादी
    वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे जहां नीरज सिंघानिया और उनकी बहू रुचि सिंघानिया बाथरूम के अंदर पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि नीरज मोबाइल कंपनी मैट्रिक्स में डिप्टी जनरल मैनेजर थे और और बहू अमेरिका आधारित आईटी कंपनी की नोएडा शाखा में काम करती थी। दोनों की शादी 2010 में हुई थी और उनकी 4 साल की एक बच्ची है।

  • होली मनाने सैफई पहुंचे मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब

    [object Promise]

    इटावाः होली मनाने पैतृक गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक खराब हो गई है। जिन्हें ईलाज के लिए सैफई से लखनऊ भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पेट दर्द की शिकायत है। होली पर स्पर्म और पेशाब भरे गुब्बारे फेंकने वाले मनचलों के लिए दिल्ली में तैनात पांच हजार पुलिसकर्मीइससे पहले पूर्व सीएम एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम अपने पूरे परिवार के साथ सैफई पहुंचे। उनके साथ पत्नी डिंपल यादव, बच्चे अर्जुन और टीना भी आए हैं। सैफई में एक जमाने में कुर्ता फाड़ होली खेली जाती थी। बाद में मुलायम सिंह यादव ने कुर्ता फाड़ होली के स्थान पर फूलों की होली की नई परंपरा की शुरूआत की।

    सैफई में मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ गांव एवं आसपास के लोग बड़ी तादाद में फूलों की होली खेलने जाते हैं। होली का फाग गायन भी होता हैं। फाग गायक फाग गाते हैं और मुलायम सिंह यादव उन्हें इनाम देते हैं। सैफई में होली मिलन की तैयारियां की गई. वहीं मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के आवास के बाहर होली खेलने एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

    रंग और हुड़दंग से सराबोर है पूरा देश, सीमा पर जवानों ने खेली होली, यहां देखें झलकियाँ

  • याेगी से मिलने गाेरखपुर पहुंचे माेदी-शाह, देखकर दंग रह गए लोग

    [object Promise]

    सीरिया वाले बयान पर श्रीश्री ने दी सफाई, कहा- मैं सपने में भी नहीं सोच सकता किसी को धमकी दूं
    रणबीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल है तो मंगला बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हमशक्ल है, जो पिछले कई सालों से दोनों की बीजेपी के शीर्ष नेताओं की वेश-भूषा में विभिन्न राज्यों में जाकर बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील लोगों से करते है और इनका मानना है कि ये जहां भी जाते है वहां बीजेपी चुनाव जीत जाती है। लगभग 40 से 45 साल के ये दोनों जवान आज पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और मिलकर कहा कि हम अभी तक मोदी व अमित शाह से ही प्रभावित थे, लेकिन योगी से मिलकर हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और हम गोरखपुर में रहकर बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।

    वहीं बीजेपी सरकार के किए गए कार्यों को यहां की जनता को बताएंगे। घर घर जाकर हम एक एक वोट बीजेपी के पक्ष में डलवाने का काम करेंगे। योगी जी ने भी हम लोगों को आशीर्वाद दिया है और उन्होंने कहा है कि आप यहां रहकर प्रचार प्रसार करे, हमारा ऐसा मानना है कि हम पार्टी के किसी काम आ जाए ये हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।

  • लोकसभा उपचुनाव में सपा का साथ देगी बसपा

    [object Promise]

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व नये समीकरण की तस्वीर सामने आती नजर आ रही है. बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर हुई मैराथन बैठक के बाद उन्होंने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन का फैसला किया है. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान रविवार को यानी आज किया जाएगा.

    खबरों की मानें तो गोरखपुर और फूलपुर में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के संबंध में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के प्रमुख नेताओं से जमीनी हकीकत का जायजा लिया. दोनों लोकसभा क्षेत्रों के जोनल कोऑर्डिनेटर से भी उन्होंने बातचीत की. यहां हम आपको बता दें कि विधान परिषद सदस्य बनने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था. उपचुनाव में भाजपा ने वाराणसी के पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं सपा ने नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता जेएन मिश्र के पुत्र मनीष मिश्र पर दांव खेला है.

    वहीं, योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के बाद खाली हुई गोरखपुर लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया है. बताया जा रहा है कि उपेंद्र दत्त शुक्ला की संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है. पूर्वांचल में उनकी पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में हैं. वे गोरखपुर से राज्यसभा सांसद और वर्तमान में केंद्र में मंत्री शिव प्रताप शुक्ला के बेहद करीबी बताये जाते है.

    यहां समाजवादी पार्टी ने निषाद पार्टी और डॉ. अयूब की पीस पार्टी के साथ गठबंधन किया है. अखिलेश ने गोरखपुर से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने डॉ. सुरहिता करीम को यहां मैदान में उतारा है.

    गौर हो कि गोरखपुर और फूलपुर लोक सभा सीट के लिए मतदान 11 मार्च को होने हैं. चुनावों के परिणाम की घोषणा 14 मार्च को होगी. गोरखपुर लोकसभा सीट की बात करें तो 1952 में पहली बार इस सीट के लिए चुनाव हुआ और कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद गोरक्षनाथ पीठ के महंत दिग्विजयनाथ 1967 निर्दलीय चुनाव जीता. 1970 में योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ ने यहां से निर्दलीय जीत दर्ज की थी. 1971 से 1989 के बीच एक बार भारतीय लोकदल तो कांग्रेस का इस सीट पर कब्ज़ा जमाया. लेकिन 1989 के बाद की बात करें तो इस सीट पर गोरक्षपीठ का कब्ज़ा रहा. महंत अवैद्यनाथ 1998 तक सांसद रहे. उनके बाद 1998 से लगातार पांच बार योगी आदित्यनाथ का कब्ज़ा रहा.

    Read More : पूर्वोत्तर का जनादेश, बड़ा बदलाव है : प्रधानमंत्री मोदी

     

  • उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए अधिसूचना जारी

    [object Promise]

    लखनऊः राज्यसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए नामाकंन प्रक्रिया मंगलवार यानि आज से शुरू हो गई। राज्यसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के गठजोड़ के बाद दसवीं सीट पर बसपा उम्मीदवार की जीत की संभावना प्रबल हो गई है। 10 में से 8 सीटों पर सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के आसार हैं जबकि एक पर सपा की जीत पक्की है।
    गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में उतरे 25% उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज
    विधानसभा में प्रमुख सचिव और निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि अधिसूचना जारी हो चुकी है और अब उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर सकते हैं। हालांकि पहले दिन किसी भी दल के उम्मीदवार ने नामाकंन नहीं भरा। लगभग सभी प्रमुख दलों ने अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम तय नही किए है। दुबे ने कहा कि नामाकंन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 मार्च है। इसके अगले दिन नामाकंन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 मार्च है। अगर जरूरी हुआ तो 23 मार्च को मतदान सम्पन्न होगा और उसी दिन मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से विपक्ष के खाते में राज्यसभा की 2 सीटें आ सकती है बशर्ते सपा, बसपा,कांग्रेस और रालोद एकजुट हों।  इस अहम चुनाव में भाजपा केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली समेत राज्य के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नामों पर विचार कर सकती है। राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा बैठक आयोजित कर रही है।  सूत्रों के अनुसार पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की फेहरिस्त में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेई का नाम सबसे ऊपर है।
    BJP के शाह इसलिए है राजनीति के शहंशाह, जानिये !
    बाजपेई को हालांकि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में मेरठ सीट से हार का सामना करना पडा था। यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि विवादित बयानों के कारण मशहूर फायर ब्रांड नेता विनय कटियार को भाजपा राज्यसभा के लिए फिर से मौका देती है कि नहीं। दूसरी ओर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा विधानसभा में 47 सीटों पर काबिज है और इस लिहाज से यह दल राज्यसभा की एक सीट का दावेदार है जबकि उसके दस विधायक फिर भी अन्य सीट के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए बचे रहेंगे। उधर बसपा के 19,कांग्रेस के सात और रालोद का एक विधायक के अलावा सपा के 10 विधायक साथ हो लिए तो विपक्ष के खाते में एक और सीट आ सकती है।

  • 7 मार्च की परीक्षा के प्रश्नपत्र 6 मार्च को ही बांटे

    [object Promise]

    मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश की 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में बायोलॉजी और कॉमर्स के प्रथम प्रश्नपत्रों के स्थान पर इन विषयों के द्वितीय प्रश्नपत्र बांटने की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक परीक्षा केंद्र के नियंत्रक समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
    ग्रामीण क्षेत्रों की सेहत सुधारने का सेहरा बंधनें वाला है योगी सरकार के सर
    स्कूलों के जिला निरीक्षक ने बताया कि बायोलॉजी और कॉमर्स के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 7 मार्च को होनी थी, लेकिन 6 मार्च को होने वाली इन विषयों के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में छात्रों को द्वितीय प्रश्नपत्र बांट दिए गए।

    मायावती पर नंदी के विवादित बयान से BJP ने किया किनारा

    इस मामले की सूचना उत्तर प्रदेश बोर्ड के अधिकारियों को दे दी गई।

    पुलिस ने बताया कि 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव के साथ परीक्षा केंद्र से हटा दिया गया।

  • पति ने पहले पत्नी के साथ खेली जी भरकर होली, फिर दे डाली ऐसी दर्दनाक मौत

    [object Promise]

    सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना मंडी इलाके के मोहल्ला तोता चौक के पास एक कमरे में महिला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    होली की रात बाथरूम में मिली DGM और उसकी पत्नी की लाश, सदमे में डूबा परिवार
    जानिए पूरा मामला 
    जानकारी के मुताबिक सरदार कॉलोनी में सोनू सैनी के मकान के अलग-अलग 2 कमरों में दो दंपति किराए पर रहते हैं। एक कमरे में रेशू अपनी 24 वर्षीय पत्नी राखी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि रेशू की राखी के साथ दूसरी शादी थी। वहीं आस पास के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को दोनों पति पत्नी ने दोपहर तक जमकर होली खेली। होली खेलने के बाद दोनों अपने कमरे में चले गए।
    मायावती ने सपा को सीधे समर्थन देने से किया इनकार, कहा-बीजेपी को हराने वाले को दें वोट
    कमरे में मिला शव 
    वहीं शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने रेशू और राखी के कमरे पर ताला लगा हुआ देखा तो वह दंग रह गए। तभी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस कमरे का ताला तोड़कर अंदर गई तो वहां राखी का शव पड़ा हुआ था। मृतका के गले पर रस्सी के निशान भी मिले। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है, पुलिस पति पर हत्या की आशंका जता रही है।

    क्या कहती है पुलिस 
    इस मामले में सीओ इन्दु सिदार्थ ने बताया कि दंपती के नाम पते के अलावा उनके बारे में स्थानीय लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। महिला के पति रेशू की तलाश कराई जा रही है। क्राइम सीन से महिला की हत्या होने की आशंका प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • मायावती पर नंदी के विवादित बयान से BJP ने किया किनारा

    [object Promise]

    इलाहाबादः नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा दिए गए विवादित बयान से बीजेपी ने किनारा कर लिया है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि उनसे इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा।
    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए अधिसूचना जारी
    दिनेश शर्मा ने कहा कि राजनीति में शब्दों का चयन बहुत जरूरी है। हमेशा ऐसे शब्दों का प्रयोग करें, जिससे किसी को ठेस न पहुंचे। किसी के प्रति कोई ऐसे शब्द, जिससे कष्ट पहुंचता है, कभी इसे भाजपा ने नहीं स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि नंदी ने इस संदर्भ में क्या कहा है, यह जानकारी ली जाएगी। मंत्री से भी बात कर उनका पक्ष भी जाना जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि नंदी ने नेताओं को रामायण के किरदारों से जोड़कर रावण मुलायम सिंह, कुंभकरण शिवपाल, मेघनाद को अखिलेश का रूप बताकर मायावती की शूर्पणखा से तुलना की थी। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मारीच बताकर मोदी को विभीषण और योगी की हनुमान से तुलना की थी। हालांकि, अपने इस बयान पर सफाई देते हुए नंदी ने कहा कि वे संसदीय मर्यादा में रहते हुए बस मुहावरों का प्रयोग कर रहे थे।
    गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में उतरे 25% उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज
    वहीं नंदी द्वारा दिए गए बयान से क्रोधित कई दर्जन बसपा नेता थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहुंचे। बसपा नेताओं ने धूमनगंज थाने में नंदी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से मायावती का सरेआम अपमान किया गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। तहरीर में उन्होंने नंदी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।