Category: uttar-pradesh

  • पूरनपुर पुलिस द्वारा घर मे घुसकर की गई मारपीट व तोड़ फोड़ महिला समेत कई लोग घायल

    पूरनपुर पुलिस द्वारा घर मे घुसकर की गई मारपीट व तोड़ फोड़ महिला समेत कई लोग घायल
    पूरनपुर शेरपुर कलां के रहने बाले एक परिबार जो मजदूरी करके घर परिबार चलाता है बीती रात लगभग चार बजे दरोगा अमित पाल दो तीन पुलिस सिपाही को लेकर घर पर दरवाजा तोड़ घर के अन्दर घुस गये महिलाओ के साथ मारपीट की जिसमे नाजिम का पैर तोड़ दिया। परिबार बालों ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को दिए पञ मे कहा सुरेश कुमार आये दिन प्रार्थी के घर मे घुस जाता है।एंव समस्त परिबारों के साथ मारपीट करता है। महिलाओ एंव बच्चों को गंन्दी गंन्दी गालिया देते है। कहते है मुझे हर हफ्ते बीस हजार रूपये चाहिये बरना तुम्हारे परिबार के पुरूषों को गौकशी के चरस गांजे मे फंसा कर जेल भिजबा दूंगा एंव इनकी जमानत नही होने दूंगा।
    पूरनपुर पुलिस द्वारा घर मे घुसकर की गई मारपीट व तोड़ फोड़ महिला समेत कई लोग घायलपञ में कहा हम लोगो ने साहब को यह कह कर मना कर दिया की हम लोग मेहनत मजदूरी करते हैं। गौकशी नही करते है तो रूपये क्यू दे।यह सुन कर सुरेश कुमार सिंह भड़क गये।कहा अगर रूपये नही दोगे तो सबकी टांगे तोड़ देगे। इसी पर आज सुबह लगभग 4 बजे कोतबाल सुरेश कुमार सिंह,के दिशा निर्देश के आधार पर एसआई अमित पाल,अपने सिपाहियों के साथ शेरपुर कलां में घरों में घुस गये।
    उपरोक्त अमित पाल नाजिम पुञ छोटे के घर मे घुस गये उसके साथ मारपीट करने लगे। नाजिम के माता पिता ने इस बात का बिरोध किया तो उपरोक्त अमित एसआई ने बंदूक की बट नाजिम के पैर मे मारी जिससे नाजिम के पैर की हड्डी टूट गयी एंव बहुत बुरी तरह से थाना पुलिस ने नाजिम के साथ मारपीट की जिससे नाजिम के बहुत चोटे आयी। तथा नाजिम की मां आमना बेगम ने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो अमित व उनके साथी सिपाहियों ने आमना बेगम के साथ भी मारपीट की तथा उनका चश्मा तोड़ दिया एंव उनके सर मे भी काफी चोट आयी। पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर उक्त मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है ।

  • कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए 28 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश से कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच राहत की खबर सामने आई है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने वाले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

    आपको बता दें कि पार्टी में शामिल हुए 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इनमें यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा 17 अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

    वहीं, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के पूरे परिवार के शनिवार को सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल उन्होंने अपने आप को घर में एकांतवास में रखा हुआ है।

    आपको बता दें कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह प्रदेश में कोराना वायरस संक्रमण इमरजेंसी के बावजूद बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मौजूदगी वाली पार्टी में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया था।

    यही नहीं इसके बाद वह सरकार के कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री व अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पूरी तरह से कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण के लिए जारी प्रोटोकॉल के बारे में भी बताया जा रहा था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लगातार भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दे रहे थे।

    चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह 14 मार्च को परिवार सहित डालीबाग कॉलोनी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस पार्टी में कई वीवीआईपी भी शामिल थे। उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी थे। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं इसे स्वीकार किया है और पूरे परिवार को घर पर ही एकांतवास में रखा है।

    कनिका की मौजूदगी वाले समारोह से लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री आवास पर रविवार (15 मार्च) को वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए थे। इसमें एसजीपीजीआई, केजीएमयू, बीएचयू के अधिकारियों, चिकित्सकों, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, निदेशक सूचना शिशिर भी मौजूद थे।

    स्वास्थ्य मंत्री ने 16 मार्च को स्वास्थ्य भवन में संक्रामक रोग निदेशालय के कंट्रोल रूम का मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण भी किया था। वह इस दौरान अधिकारियों और मीडियाकर्मियों से घिरे रहे। इसके बाद वह 17 मार्च को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इसी दिन राजकीय नर्सेस संघ के एक पदाधिकारी ने भी उनसे शाम को मुलाकात की थी।

    यही नहीं बृहस्पतिवार (19 मार्च) को उन्होंने नोएडा में सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेस कांफ्रेंस भी की थी। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी मौजूद थे। लगभग पांच दिन में उन्होंने सैकड़ों लोगों से मुलाकात की है। इनमें से अधिकतर लोग अब संशय की स्थिति में हैं और जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।

  • कोरोना वायरस : सरकारी अस्पतालों में गैर-जरूरी ओपीडी और जांच बंद

    कोरोना वायरस : सरकारी अस्पतालों में गैर-जरूरी ओपीडी और जांच बंद

    लखनऊ। राज्य में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कुछ बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत 31 मार्च तक प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में गैर-जरूरी ओपीडी और जांचों को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी लखनऊ, नोएडा और कानपुर शहर को सैनिटाइज करने का फैसला किया है।

    इसके अलावा योगी सरकार ने राज्यभर में सभी शॉपिंग मॉल्स को भी बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी बयान में कहा, ‘कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है।’ उन्होंने धर्मगुरुओं से कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

    रेलवे स्टेशनों-बस अड्डों पर होगी सघन जांच
    योगी सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, राज्य सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है। साथ ही पुलिस को पूरे प्रदेश में पैट्रोलिग करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे एक जगह पर ज्यादा लोग न इकट्ठा होने पाएं।

    बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना से संक्रमित
    बता दें कि शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के चार नए मरीज मिले। इनमें बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर भी शामिल हैं। कनिका कपूर हाल ही में लंदन से वापस लौटी थीं, जहां इस वायरस ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई।

  • कोरोना वायरस : लखनऊ में आंशिक लॉकडाउन के आदेश, इन चीजों पर नहीं होगा बंदी का असर

    कोरोना वायरस : लखनऊ में आंशिक लॉकडाउन के आदेश, इन चीजों पर नहीं होगा बंदी का असर

    लखनऊ । राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को कोरोना वायरस के चार और मरीज मिले। जिससे उत्तर प्रदेश में इस जानलेवा वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 23 पहुंच गई है। शुक्रवार को बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गईं। यह भी सामने आया कि लखनऊ के महानगर इलाके में रहने वाली कनिका एक बीएसपी नेता की पार्टी में भी शामिल हुई थीं। जिसके बाद लखनऊ जिला प्रशासन ने महानगर और उसके आसपास के कई इलाकों में ‘लॉकडाउन’ की घोषणा की है।

    लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने आदेश जारी करके लॉकडाउन की सूचना दी है। इस आदेश में कहा गया है कि लखनऊ के खुर्रम नगर, विकास नगर, अलीगंज, महानगर, गुडंबा और इंदिरा नगर में सभी दफ्तर, संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। 23 मार्च 2020 तक अथवा अगले आदेश तक ये सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।

    इन चीजों पर होगा बंदी का असर
    लखनऊ के जिन इलाकों में फिलहाल 23 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है, उन इलाकों में सभी ऑफिस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कोचिंग संस्थान, अन्य दुकानें आदि बंद रहेंगे।

    इन पर 31 मार्च तक पाबंदी
    इसके अलावा लखनऊ के सभी इलाकों में बार, कैफे/लाउंज, हेयर सलून, ब्यूटी पार्लर, मल्टिप्लेक्स, रेस्टोरेन्ट, ढाबे, फूड स्टॉल, मिठाई शॉप आदि को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है।

  • सीएम योगी का मंत्रियों को निर्देश, मंत्री जनता दरबार में ना जाएं, खुद को आइसोलेशन में रखें

    सीएम योगी का मंत्रियों को निर्देश, मंत्री जनता दरबार में ना जाएं, खुद को आइसोलेशन में रखें

    लखनऊ । कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और कुछ मंत्रियों के भी इससे संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने शनिवार को प्रदेश से सभी कैबिनेट मंत्रियों को निर्देश देते हुए जनता दरबार में नहीं जाने और खुद को आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया है।

    सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए कहा, ‘अगर बेहद जरूरी हो तो मंत्री मिलें। जनता दरबार में भी अभी ना जाएं मंत्री और संक्रमण की आशंका से खुद को आइसोलेशन में रखें।’ बता दें कि कोरोना से संक्रमित बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर की पार्टी में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल हुए थे, जिन्होंने कई नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात भी की थी। वह दो दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा गए थे, जहां उनके कार्यक्रम में 3 स्थानीय विधायकों समेत कई पत्रकार सम्मिलित हुए थे।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत 31 मार्च तक प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में गैर-जरूरी ओपीडी और जांचों को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी लखनऊ, नोएडा और कानपुर शहर को सैनिटाइज करने का फैसला किया है।इसके अलावा योगी सरकार ने राज्यभर में सभी शॉपिंग मॉल्स को भी बंद करने का आदेश दिया है।

    रेलवे स्टेशनों-बस अड्डों पर होगी सघन जांच
    योगी सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, राज्य सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है। साथ ही पुलिस को पूरे प्रदेश में पैट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे एक जगह पर ज्यादा लोग न इकट्ठा होने पाएं।

    काला बाजारी करने वालों पर कार्रवाई, विडियो के जरिए मीटिंग
    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दैनिक जरूरत के सामान और खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी जिलों के डीएम इस बात को आश्वस्त करें कि सामानों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।’ मुख्य सचिव आर. के. तिवारी ने सभी जिलों के डीएम के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी आधिकारिक बैठक विडियो कॉलिंग के जरिए ही होगी। वहीं कैदियों को भी सुनवाई के लिए जेल ले जाने की बजाय विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करने का निर्देश दिया।

    बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना से संक्रमित
    बता दें कि शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के चार नए मरीज मिले। इनमें बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर भी शामिल हैं। कनिका कपूर हाल ही में लंदन से वापस लौटी थीं, जहां इस वायरस ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई।

  • थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा वन संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत 03 अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी।पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को परशुराम ओझा थाना गौरीगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तों 1. अशगर अली, 2. शंकर 3. शम्भू प्रसाद को एक ट्रैक्टर व ट्राली में लदा 05 बोटा लकड़ी व 01 कुल्हाड़ी, 02 आरा के साथ ग्राम रौजा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

    1. अशगर अली पुत्र अब्दुल रऊफ नि0 सौहरिया मजरे मझवारा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    2. शंकर पुत्र रामकिशुन नि0 उमराडीह थाना जामो जनपद अमेठी ।
    3. शम्भू प्रसाद पुत्र कामता प्रसाद नि0 उमराडीह थाना जामो जनपद अमेठी ।

    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-
    • मु0अ0स0 128/2020 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    • 01 ट्रैक्टर ट्राली यूपी 36 एच 3802 (207 एमवी एक्ट में सीज) ।

    बरामदगीः-

    1. 05 अदद बोटा लकड़ी ।
    2. 01 अदद कुल्हाड़ी ।
    3. 02 अदद आरा ।

    गिरफ्तार करने वाली टीम-

    1. प्र0नि0 परशुराम ओझा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    2. उ0नि0 अजीत कुमार थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    3. म0उ0नि0 रश्मि यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    4. का0 मुकेश थाना गौरीगंज जनपद अमेठी
    5. का0 अखिलेश थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    6. का0 अंगेश थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    7. रि0का0 आनन्द सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

  • तीन साल में हुआ जिले का चौहुमुखी विकास….मा. प्रभारी मंत्री

    तीन साल में हुआ जिले का चौहुमुखी विकास….मा. प्रभारी मंत्री

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। सूबे में भाजपा की सरकार बनने से जिले के विकास को गति मिली है। तीन सालों में विकास की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 5 हजार करोड़ रुपये द्वारा चहुमुंखी विकास किया गया। पूरा प्रदेश आज उपलब्धियों के प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। यह बातें वीडियो के माध्यम से पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने कही। वहीं सुशासन के तीन वर्ष नामक पुस्तिका का प्रभारी मंत्री ने विमोचन किया और लोगों से कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहने की अपील की। शुक्रवार को अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने वीडियो संदेश के जरिए पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार के द्वारा 3 साल के अंदर जिले के विकास को लेकर किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के सहयोग से लगभग 5 हजार करोड़ खर्च कर जिले का चौमुखी विकास किया गया स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना के तहत 107660 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई। सयुंक्त जिला चिकित्सालय में सुविधाओं का विस्तार किया गया। जिला अस्पताल बनाया गया। तिलोई में रेफरल हॉस्पिटल शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा तिलोई में ही मेडिकल कॉलेज भी बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। 2.70 करोड़ में जगदीशपुर में ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया गया है। जिले में अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार हुआ है। अमेठी में 4.96 करोड़ों की लागत से परिवहन विभाग का बस अड्डा बनाया गया है। मा. प्रभारी मंत्री ने कहा कि कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण के लिए लगभग साढ़े दस करोड़ रुपए जारी किए गए वहीं अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए चार करोड़ 45 लाख रुपए जारी किए गए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र, सद्भावना मंडप व आईटीआई के निर्माण से अमेठी के विकास को नई गति मिली है। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार का अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अमेठी के 15.166 किलोमीटर जिले की सीमा से होकर गुजरेगा जो जिले के विकास की एक नई इबारत लिखेगा। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के 68394 लाभार्थियों को सौभाग्य योजना के तहत और निशुल्क कनेक्शन दिए गए, जबकि 7 नये पावर स्टेशनों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में 773.63 लाख की लागत से कटोरा में राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है जिससे बेटियों को अच्छी शिक्षा और सस्ती शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इसके अतिरिक्त बालकों के बेहतर शिक्षा के उद्देश्य विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा रहा है, 31.04 लाख की लागत से राजकीय पालीटेक्निक अमेठी में कैफेटेरिया का निर्माण कराया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार सजग है किसान ऋण माफी योजना के तहत जिले के 36674 किसानों का 169.19 करोड़ रुपए ऋण माफ किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले की 128 बेटियों के हाथ पीले कराए गए। उन्होंने तिलोई में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद श्रीमती स्मृति इरानी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और कहा कि यह स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से बहुत ही अहम साबित होगा। उत्तर प्रदेश के अंदर प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभिन्न एक्सप्रेसवे और मेट्रो परियोजनाओं के जरिए उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अमेठी के विकास के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार जिले के लगभग 6 लाख लाभार्थी सीधे केंद्र व प्रदेश की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने प्रयागराज कुंभ के आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि इसमें 25 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में 5 लाख से अधिक दिए जलाए गए। स्वास्थ सुविधाओं को लेकर पूरे प्रदेश में 30 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराया जा रहा है जो आजादी से अब तक का रिकॉर्ड है। 41 नए थाने जबकि 80000 नई भर्तियों के जरिए पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया गया है। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के 3 वर्ष विगत 30 वर्षों में हुए विकास पर भारी है। माननीय प्रभारी मंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री के 22 मार्च के जनता कर्फ्यू के संकल्प को दोहराते हुए सभी से इसका पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलने वाली सरकार है जिसने अपनी सभी योजनाओं में हर वर्ग को समाहित किया है। जीरो टॉलरेंस की नीति के जरिए भ्रष्टाचार और गुंडाराज मुक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण किया गया है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में टास्क फोर्स बनाकर कठोर दंड की व्यवस्था बनाई गई है। प्रदेश सरकार की सफलता के लिए पूरी दुनिया से बधाइयां प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि हमने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मदरसों को मॉडलइस करने का काम किया है। अल्पसंख्यक कल्याण की सभी योजनाओं को नए तरीके से प्रस्तुत कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है। माननीय प्रभारी मंत्री ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्कता और स्वच्छता से कोरोना से बचा जा सकता है।

  • प्रयागराज : अब धार्मिक स्थलों को बंद किये जाने का सिलसिला शुरू, हनुमान मंदिर के कपाट बंद, शिया मस्जिद में रोकी नमाज

    प्रयागराज : अब धार्मिक स्थलों को बंद किये जाने का सिलसिला शुरू, हनुमान मंदिर के कपाट बंद, शिया मस्जिद में रोकी नमाज

    प्रयागराज।बड़े हनुमान मंदिर के महंत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना और हवन के बाद मंदिर को 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान मंदिर के पुजारी मंदिर में नियमित पूजा अर्चना करते रहेंगे। लेकिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मंदिर परिसर में जगह-जगह कोरोना के चलते 22 मार्च तक मंदिर बंद होने को लेकर पम्पलेट भी चस्पा कर दिए गए हैं। दुनिया भर में फैल चुके कोरोना वायरस का असर अब लोगों की आस्था पर भी पड़ने लगा है। प्रयागराज में भी अब धार्मिक स्थलों को बंद किये जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रयागराज के सिविल लाइन्स में स्थित शिरडी धाम साईं मंदिर के बाद अब संगम के बंधवा में स्थित बड़े हनुमान मंदिर को भी 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।

    महंत नरेन्द्र गिरी के मुताबिक श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसलिए मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। भारत सनातन परम्परा का देश है, इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि कोरोना का भारत पर असर कम पड़ेगा। लेकिन लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मंदिर रविवार तक बंद रहेगा और अगर आगे भी आवश्यकता पड़ी तो मंदिर बंद करने का फैसला लिया जाएगा।

    वहीं, प्रयागराज शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद हसन रजा जैदी ने शुक्रवार दोपहर होने वाली जुमे की नमाज को स्थगित कर दिया। इसके साथ ही अगले हफ्ते होने वाली नमाज को भी स्थगित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज में मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा होते हैं, जिससे कोरोना के संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसीलिए जुमे की नमाज को स्थगित कर दिया गया है।

  • कोरोना के चलते कुशीनगर का प्रसिद्ध सिधुआ मंदिर भी रहेगा बंद

    कोरोना के चलते कुशीनगर का प्रसिद्ध सिधुआ मंदिर भी रहेगा बंद
    पडरौना,कुशीनगर :  जिले के पडरौना क्षेत्र के प्रसिद्ध सिधुआ मंदिर को कोरोना के चलते आज के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों से घर में ही पूजा पाठ करने की अपील की गई है। प्रसिद्ध सिधुआ मंदिर पीठ को भक्तों के लिए रबिवार के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि इस मंदिर में दुर दराज से भक्‍तजन दर्शन करने आते हैं।
    संक्रमण होने की आशंका के कारण मंदिर में फिलहाल भक्‍तों के दर्शन करने पर रोक लगा दी गई है। मन्दिर के पुजारी मंहत योगेश्वर नाथ त्रिपाठी,व शैलेष मिश्रा ने कहा श्रद्धालु घर में ही पूजा पाठ करें। कोरोना वायरस के संकट निवारण के लिए श्री दुर्गा मन्त्र का जाप करे।

  • इटली से कुशीनगर लौटे पडरौना के युवक की कोरोना को लेकर हुई जांच रिपोर्ट में निकला फिट

    इटली से कुशीनगर लौटे पडरौना के युवक की कोरोना को लेकर हुई जांच रिपोर्ट में निकला फिट
    पडरौना,कुशीनगर : इटली से 24 दिन पहले लौटे पडरौना के युवक की कोरोना को लेकर हुई जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि युवक को कोई संक्रमण नहीं है वह फिट है।
    दो दिन पहले सोशल मीडिया पर ‘पडरौना पहुंचा कोरोना’शीषर्क से मैसेज वायरल होने के बाद सीएमओ ने इस युवक व उसके तीन करीबी लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजवाया था। पडरौना के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बी.के सिंह का बेटा निहाल सिंह इटली से 24 दिन पहले घर लौटा था। आने के अगले ही दिन उसे जुकाम हो गया था। परिजनों ने तब कोरोना को लेकर उसकी स्क्रीनिंग करायी मगर सब कुछ सामान्य पाए जाने पर उसे घर भेज दिया गया था।
    दो दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि युवक को कारोना है और उसे घर में बंद करके रखा गया है। अगले दिन सीएमओ ने चिकित्सक के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी और युवक व उसके तीन करीबी लोगों का सेलाइवा सैंपल लेकर एंबुलेंस से जांच के लिए लखनऊ भेजा था। जांच रिपोर्ट बुधवार की रात एक बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचा। चारों सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी चिकित्सक व उनके परिजनों के साथ ही डीएम को दे दी गई है।
    इटली से लौटे युवक की जानकारी मिलने के बाद सेलाइवा का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में अब तक कहीं भी कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया है। लोगों से सावधानी बरतने की जगातार अपील की जा रही है।
    डॉ.नरेन्द्र गुप्ता,सीएमओ