Category: uttar-pradesh

  • थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर थाना मुंशीगंज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा थाना मुंशीगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अमेठी मार्ग पर बीटेक कालेज के पास से एक कार में बैठे अभियुक्त 1.सूरज पाण्डेय पुत्र सत्य नारायण पाण्डेय नि0 सीतारामपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी तथा 2.अजय पाठक पुत्र शिव कुमार पाठक नि0 सीतारामपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी को 01 अदद अवैध पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में दोनो ने बताया कि पिस्टल व कारतूस हम दोनो ने मिलकर खरीदा है । बिना नंबर के कार के कागज मांगने पर दिखा न सके । थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता

    1. सूरज पाण्डेय पुत्र सत्य नारायण पाण्डेय नि0 सीतारामपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी
    2. अजय पाठक पुत्र शिव कुमार पाठक नि0 सीतारामपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी
      बरामदगी
      01 अदद अवैध पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर ।
      पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    3. मु0अ0सं0 86/20 धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।
    4. एक अदद कार टाटा टिगोर सफेद रंग को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
      गिरफ्तार करने वाली टीम
    5. उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी
    6. उ0नि0 शिवजनम यादव थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी
    7. हे0का0 अनिल कुमार थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी
    8. का0 शिवराम थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी

  • थाना जामो पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना जामो पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी।पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर कुशल के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह थाना जामो के निकट नेतृत्व में उ0नि0 रामकुमार कटियार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम भवानीगढ़ में पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 03 व्यक्तियों को 52 अदद ताश के पत्तों, फड़ से रू0 540/ नगद तथा तलाशी से रू0 1700/ नगद के साथ गिरफ्तार कर थाना जामो द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी ।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

    1. विजय बहादुर पुत्र तेज प्रताप सिंह नि0 भवानीगढ़ थाना जामो जनपद अमेठी ।
    2. तौफीक पुत्र अब्दुल जहूर नि0 पूरे तिवारी मजरे मवई थाना जामो जनपद अमेठी ।
    3. मुकेश सिंह पुत्र रामभवन सिंह 0 पूरे जालिम सिंह मजरे उमराडीह थाना जामो जनपद अमेठी ।
      बरामदगी
    4. 52 अदद ताश के पत्ते
    5. फड़ से रू0 540/ नगद
    6. तलाशी से रू0 1700/ नगद
      पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
      मु0अ0सं0 94/20 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना जामो जनपद अमेठी ।
      गिरफ्तार करने वाली टीम
    7. उ0नि0 रामकुमार कटियार थाना जामो जनपद अमेठी
    8. का0 उदित यादव थाना जामो जनपद अमेठी
    9. का0 अविनाश कुमार यादव थाना जामो जनपद अमेठी

  • Coronavirus: देश में 150 पहुंची संक्रमित लोगों की संख्या, Noida और Lucknow में एक-एक और मामले की हुई पुष्टि

    Coronavirus: देश में 150 पहुंची संक्रमित लोगों की संख्या, Noida और Lucknow में एक-एक और मामले की हुई पुष्टि

    नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नोएडा और लखनऊ में एक एक और मामले की पुष्टि हुई है । नोएडा में अब तक का यह चौथा मामला था. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी एक मामले की पुष्टि हुई है, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक जूनियर डॉक्टर में कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है । राजधानी में कोविड-19 का तीसरा पॉजिटिव मामला है, इसके साथ ही अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 16 पर पहुंच गई है. देशभर में अब तक कुल 150 लोग इस खतरनाक वायरस से पीड़ित पाए गए हैं।

    नोएडा में जिस व्यक्ति में कोरोना वायरस पाया गया है वह इंडोनेशिया गया हुआ था और चार दिन पहले ही भारत वापस आया है. जानकारी के अनुसार पति और पत्नी दोनो ही इंडोनेशिया की यात्रा पर गए हुए थे । वहां से लौटने के बाद पति की तबियत खराब होने पर कोरोना का टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट आज बुधवार को आई जिसमें परीक्षण पॉजिटिव पाया गया. फिलहाल अभी पत्नी की रिपोर्ट आनी बाकी है। लखनऊ में जिस डॉक्टर में कोरोना का संक्रमण पाया गया है यह उस मेडिकल टीम का हिस्सा था, जो कि कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रही है ।

    मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संदेह में एक परिवार के तीन लोगों और उनके वाहन चालक को एहतियात के तौर पर शहर के एक होटल में पृथक रखा गया है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त निदेशक सपना लोवंशी ने बुधवार को बताया कि चार लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में यहां एक होटल में अलग से रखा गया है । यह परिवार हाल ही में विदेश यात्रा कर लौटा था। उन्होंने बताया कि यह परिवार महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का रहने वाला है।केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के तहत दिए गए दिशा निर्देश के तहत इन लोगों को फिलहाल निगरानी में रखा गया है।

    अधिकारी ने बताया कि इस मामले में हम प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं । लोवंशी ने बताया कि इन संदिग्ध मरीजों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आज शाम तक मिलने की उम्मीद है । रिपोर्ट में इन लोगों को संक्रमण न होने की पुष्टि होने पर इन सबको यहां से जाने की अनुमति दी जाएगी।

  • देश के सेवक व एक राजनैतिक दल होने के नाते कांग्रेस अपने कर्तब्य का कर रही हैं निर्वाहन:राजू ओझा

    देश के सेवक व एक राजनैतिक दल होने के नाते कांग्रेस अपने कर्तब्य का कर रही हैं निर्वाहन:राजू ओझा

    कैरोना वायरस का खतरा घटाए यह महत्वपूर्ण सावधानियां अपनाए’ के तहत कांग्रेसियो ने बांटे पर्चे

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना(अमेठी)।कांग्रेस की ओर से ‘कैरोना वायरस का खतरा घटाए यह महत्वपूर्ण सावधानियां अपनाए’ के तहत जनजागरूकता अभियान का आरंभ बुधवार को कांग्रेसी नेता राजू ओझा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बाजार व पेट्रोल पंप पर सैकड़ो की संख्या में पर्चे बाटे गए और जागरूक किया गया।पर्चे में तीन चार सावधानियो पर जोर दिया गया है जैसे खासने और छीकने पर मुंह और नाक को रूमाल या टिशू से ढके, बार बार साबुन और पानी से हाथ धोएं, जिन व्यक्तियों को खांसी सांस लेने में परेशानी या बुखार हो उनके निकट संपर्क से बचे और दूरी बनाए रखे व अपनी आंख नाक और मुंह को छूने से बचे।
    भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। कोई दिक्कत होने पर स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क करें।लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ जागरूक होने व दूसरों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है।राजू ओझा ने खुद पर्चे का बितरण किया और कहा कि कैरोना जैसी महामारी से बचने के लिए हम लोगो का कर्तब्य है कि लोगो को जागरूक बनाए उन्होंने कहा कि देश के सेवक व एक राजनैतिक दल होने के नाते कांग्रेस अपने कर्तब्य का निर्वाहन कर रही हैं।श्री ओझा ने यह भी बताया कि कैरोना वायरस बचाओ जन जागरूकता अभियान का आरंभ किया गया है और आने वाले दिनों में विकासखण्ड के सभी गांवों में बचाव व सुझाव कार्यक्रम आयोजित होंगे और लगभग पांच हजार क्षेत्र में बाटे जाएंगे। इस मौके पर मोहित गुप्ता, आशीष यादव,विकास यादव,अमित पांडेय,गोलू लाल ओझा,आशीष शुक्ला, आदि रहे।

    देश के सेवक व एक राजनैतिक दल होने के नाते कांग्रेस अपने कर्तब्य का कर रही हैं निर्वाहन:राजू ओझा
    पर्चे बटाते कांग्रेस कार्यकर्ता

  • श्रद्धालुओं की भीड़ धार्मिक स्थलों पर न इकठ्ठा हो , घर पर ही करें ‘Navratri’ के अनुष्ठान : CM YOGI

    श्रद्धालुओं की भीड़ धार्मिक स्थलों पर न इकठ्ठा हो , घर पर ही करें ‘Navratri’ के अनुष्ठान : CM YOGI

    लखनऊ। मुख्यमंत्री सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने जिले में धर्म गुरुओं से संपर्क व संवाद स्थापित करके धार्मिक स्थलों पर इकठ्ठा न होने के लिए आमजन को जागरूक कराएं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ न इकठ्ठा हो।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार की रोकथाम के लिए जनता से सामाजिक रूप से दूरी बनाए रखने (सोशल डिस्टेंसिंग) की अपील की है।  नवरात्रि के अनुष्ठान घर पर ही किए जाएं। भीड़भाड़ के स्थानों पर जाने से परहेज करें। धर्मगुरु लोगों को कोराना वायरस संक्रमण के बारे में जागरूक करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना फ्लू को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने लगभग डेढ़ महीने पहले ही उपाय शुरू कर दिए थे। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस बीमारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं।

    जनता के सहयोग से इस पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि कहीं भी भीड़ न इकठ्ठा हो। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ न इकट्ठी हो, इसके लिए उन्होंने धर्म गुरुओं से आगे आकर कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की है। विभिन्न धर्म गुरुओं के किए जा रहे प्रयासों का उन्होंने स्वागत किया है।

    उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि पहले, दूसरे, अष्टमी व नवमी पर लोग विशेष रूप से मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं। इस दौरान अनेक स्थानों पर मेले भी आयोजित होते हैं। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोग अपने घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान करें। इससे इस संक्रामक बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

    उन्होंने एसडीआरएफ को निर्देशित किया है कि वह शहरों में इस बीमारी की रोकथाम में जनता को सहयोग दें। प्रत्येक नगर निगम में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों में माइक लगाकर कोरोना वायरस से बचाव का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए।

  • पीलीभीत टायर पंचर होने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई महिला चालक समेत दो लोग घायल

    पीलीभीत टायर पंचर होने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई महिला चालक समेत दो लोग घायल
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पीलीभीत टनकपुर मार्ग पर आज एक कार का टायर पंचर होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार को एक महिला चालक चला रही थी पीलीभीत टनकपुर मार्ग पर ग्राम मैदना के पास एक पेड़ से टकराई कार में 2 लोग सवार थे। दोनों लोग घायल हुए है।

    कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।राहगीरों द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दी गयी और घायलों को कार से बाहर निकाला गया ।घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया है । गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुई कार पेड़ से टकराकर रोड से नीचे खाई में जा गिरी थी ।

  • कुशीनगर में कोरोना से बचाव के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सिधुआ बाजार में बांटा नि : शुल्क माक्स व साबुन,किया जागरूक

    कुशीनगर में कोरोना से बचाव के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सिधुआ बाजार में बांटा नि : शुल्क माक्स व साबुन,किया जागरूक
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : देश में बढ़ रहा है कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार को पडरौना विकास खंड के ग्राम जंगल बनवीरपुर सिधुआ बाजार के पंचायत भवन में उपस्थित गांव की महिलाओं और बच्चों में नि : शुल्क माक्स व साबुन देकर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया । इस अवसर पर जंगल बनवीरपुर सिधुआ बाजार से जुड़े समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य बी.के सिंह कुशवाहा ने गांव के महिलाओं समेत बच्चों के आलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रि से जुड़ी महिलाओ में लगभग 100 माक्स व 300 के करीब साबुन वितरण किया गया व कोरोना वायरस जैसे खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता का काम किया गया ।
    इस दौरान वरिष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मालती मिश्रा,सुनीता कुशवाहा,वृंदा देवी,पार्वती देवी, मालती वर्मा,सरोज देवी,ज्ञानती देवी के अलावा रामू कुशवाहा, सत्येंद्र मिश्रा,शैलेश मिश्रा,हरिराम कुशवाहा,बलवंत सिंह पटेल समेत आदि गांव से जुड़े लोग शामिल रहे ।

  • कलीनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया उपजिलाधिकारी को नगर में सफाई कराने को ज्ञापन कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु

    कलीनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया उपजिलाधिकारी को नगर में सफाई कराने को ज्ञापन कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पीलीभीत कलीनगर में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया जिसमें लिखा है कि बर्तमान समय मे कोरोना वायरस एक भयंकर महामारी फैल गयी जो सारे विश्व मे अपने पैर पसार चुकी है जिसको लेकर जनहित में हम सबका दायित्व बनता है कि उपरोक्त वायरस को देखते हुए हमारे कलीनगर कस्वे के समस्त वार्डों में साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाए ।कलीनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया उपजिलाधिकारी को नगर में सफाई कराने को ज्ञापन कोरोना वायरस की रोकथाम हेतुकलीनगर में कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नही है केबल मात्र एक नरसिंग सेंटर पुराने स्थान में चल रहा है ।कलीनगर में किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक डॉक्टर की व्यवस्था की जाए जिससे इस वायरस की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी जाए व सुबिधायें दी जाएं इस मौके पर भाजपा नेता शिवम जायसवाल,प्रवेश भारती, योगेश गुप्ता,सचिन पांडेय,विनय कटियार,गुड्डू राठौर आदि लोग शामिल रहे ।

  • मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा एक वंछित अभियुक्त गिरफ्तार

    मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा एक वंछित अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अमेठी के कुशल निर्देशन में व मान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के मार्ग दर्शन में थाना मुसाफिरखाना पुलिस जनपद अमेठी द्वारा वाछिंत /NBW/अभियुक्त सत्यापन के दौरान अभियुक्त वारन्टी जगनरायण पुत्र राम रुप नि0अनभुला थाना मु0खाना जनपद अमेठी अपने घर के दरवाजे पर मौजूद मिला जिसे हिकमत अमली से समय करीब 5.40 बजे पर गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर प्रा0वा0 सं0 637/19 ,प्रा0वा0सं0 (350/17)धारा 128 द0प्र0स0 का वारन्टी अभियुक्त है ।
    नाम पता अभि0 गण –

    1. प्र0नि0 श्री अवधेश कुमार थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    2. उ0नि0 श्री शत्रुधन यादव थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    3. का0 श्री अखिलेश यादव थाना मु0खाना जनपद अमेठी

  • जनता कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की नही रहेगी कमी

    जनता कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की नही रहेगी कमी
    शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की भांति ही प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए गरीबों को योजनाओं से आच्छादित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है। योजनाओं में सिर्फ गरीबों का ध्यान रखा गया।

    जनता कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की नही रहेगी कमी
    जनता कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की नही रहेगी कमी

    किसी धर्म या जाति के आधार पर योजनाओं का लाभ देने में कहीं कोई भेदभाव नहीं हुआ। सड़कों का जाल बिछाया गया है। उपलब्धियों की चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री ने उज्ज्वला, सौभाग्य, किसान सम्मान निधि, व्यापारी, श्रमिक पेंशन योजना आदि का प्रमुखता से जिक्र किया। साथ ही आवास एवं शौचालय योजना के बारे में भी जानकारी दी। दावा किया कि महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी कमी आई है।
    गुंडाराज खत्म हो गया है। गरीबों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान दी गई। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि 22 मार्च को जनता क‌र्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में जिले के कई विधायक, डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।