Category: uttar-pradesh

  • आज हड़ताल पर उत्तर प्रदेश के वकील

    आज हड़ताल पर उत्तर प्रदेश के वकील

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील आज न्यायिक कार्यो का बहिष्कार कर रहे हैं। वकीलों के कल्याण के लिए अधिक राशि की मांग को लेकर सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। उच्च न्यायालय के वकीलों द्वारा किए जा रहे इस बहिष्कार में जिला अदालतों और अन्य ट्रिब्यूनल कोर्ट के वकील भी शामिल हैं। इस बहिष्कार का आह्वान प्रदेश के वकीलों की शीर्ष संस्था बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश (बीसीयूपी) ने किया है।

    बीते दो मार्च को बीसीयूपी ने सरकार द्वारा वकीलों के कल्याण के लिए पर्याप्त धन देने में की जा रही देरी के चलते राज्यव्यापी हड़ताल की थी।

    बीसीयूपी के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने कहा, “चूंकि सरकार हमारी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है, ऐसे में हमारे पास न्यायायिक कार्यो का एक बार फिर बहिष्कार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।”

    मांगों में वकीलों के लिए पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग भी शामिल है, क्योंकि हाल ही में राज्य में वकीलों पर हमले हुए थे।

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव जे.बी.सचिव ने कहा, “बीसीयूपी द्वारा किए जा रहे विरोध की तरह एचसीबीए ने भी 16 मार्च को न्यायायिक कार्यो को बंद करने का प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि, सोमवार को प्रयागराज के वकील न्यायायिक कार्य नहीं करेंगे।”jansandesh latest news,
    hindi news,
    latest news in hindi,
    national news,
    breaking news in hindi,
    hindi samachar,
    latest hindi news,
    jansandeshonline hindi new,
    current news,
    today news in hindi,
    hindi news live,
    google news in hindi,
    international news,
    daily news,

  • और जब कुशीनगर के पडरौना अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान एसडीएम के इलाज में डॉक्टर नही कर सका मशीन चालू

    और जब कुशीनगर के पडरौना अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान एसडीएम के इलाज में डॉक्टर नही कर सका मशीन चालू
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के रामकोला रोड उपजिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव द्वारा बिना डिग्री का डेंटिस्ट का काम करते एक लड़के को रंगे हाथ पकड़ा । डिप्टी सीएमओ को पड़रौना बुलाकर अंजलि डेंटल क्लिनिक नाम से चलाए जा रहे फर्जी अस्पताल को किया गया सील ।नगरपालिका परिषद पड़रौना से तीन माह पुर्व चार हजार रुपए जमा करने की नोटिस जारी की गई थी । परंतु उनके द्वारा अभीतक रुपये नही जमा करने के कारण ईओ पड़रौना भी कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
    यही पर सिद्धि विनायक नाम से चलाए जा रहे एक अवैध पैथोलॉजी का संचालक भी बन्द कर फरार हो गया। रामकोला रोड पर ही शिवम अल्ट्रा साउंड पर बैठने वाले रजिस्टर्ड डॉक्टर को उपजिलाधिकारी द्वारा अपना स्वयं का अल्ट्रासाउंड कराने को कहे जिस पर डॉक्टर अल्ट्रासाउंड रूम में लेजाकर लेटने के पश्चात यह बात सामने आयी कि उन्हें अल्ट्रासाउंड करना तो दूर उन्हें मशीन भी स्टार्ट करना नही आता है।

    जिस पर उपजिलाधिकारी ने उन्हें लोगो की जिंदगी से खिलवाड़ बंद करने की बात कह उनके खिलाफ जिलाधिकारी को लिखने की बात कही। मनोज डेण्टल क्लिनिक रामकोला रोड पड़रौना का डॉक्टर बन्द कर हुआ फरार,अटेंडेंट क्लिनिक पर पाया गया। लेखपाल पड़रौना योगेन्द्र गुप्ता,ई0ओ0 नगरपालिका ए0एन0 सिंह,सब इंस्पेक्टर रमाशंकर यादव मौजूद रहे।

  • जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गम्भीर रहे और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी– —–जिलाधिकारी।

    जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गम्भीर रहे और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी– —–जिलाधिकारी।

    तहसील गौरीगंज में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की जन समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी समस्याएं आती हैं उनका ससमय निस्तारण किया जाए तथा कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं जिसमें अवैध कब्जा, नाली, खड़ंजा व बिजली विभाग से सबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गांव में जाकर निरंतर भ्रमण कर अवैध कब्जा सहित छोटे-मोटे विवाद निपटाएं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जायें ताकि तत्समय मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। आज तहसील गौरीगंज में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 06 का निस्तारण किया शेष शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 01 संयुक्त टीमें भेजी गई। इसी क्रम में तहसील अमेठी में 58 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया ,शेष शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 02 संयुक्त टीमें भेजी गई। तहसील मुसाफिरखाना में 105 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 02 का निस्तारण किया गया। तहसील तिलोई में 46 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 02 संयुक्त टीमें भेजी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्याधिक गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालय समय से पहुंचे व जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एम. श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी गौरीगंज, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, प्रभागीय वनाधिकारी यू.पी. सिंह, तहसीलदार गौरीगंज सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • ट्रंप के साथ आया कोरोनावायरस भारत: राजभर

    ट्रंप के साथ आया कोरोनावायरस भारत: राजभर

    वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कोरोनावायरस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत आया है। राजभर ने सोमवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “ट्रंप के दौरे से पहले कोरोना का कोई भी मामला नहीं था। यह उनके साथ ही भारत में आया है। भाजपा सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कोरोना का मुद्दा उठा रही है। अगले रविवार तक कोरोना खत्म हो जाएगा।”

    राजभर ने मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान पर कहा, “मध्य प्रदेश में भाजपा ने विधायकों को 100-100 करोड़ का ऑफर दिया है। मंत्री पद का लालच दिया गया है और परिवार को विधायकों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। भाजपा ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसकी एक तरफ से घुसो और दूसरे तरफ से साफ होकर निकलो।”

    राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी परंपरा निभाने की नसीहत देते हुए कहा, “सरकार सभी को गोमूत्र क्यों नहीं पिला रही है। लोगों को नेता मना कर रहे थे कि मीट न खाएं और नेता खुद कमरों में बैठकर दारू-मुर्गा उड़ा रहे थे। आज भारत का रुपया गिर रहा है। प्रधानमंत्री ने रेलवे, बैंक सब बेच दिया।”

  • मुसीबत बनी इंटरनेट पर कोरोनावायरस से जुड़ी सर्चिंग! साइबर अपराधी कर रहे हैं ठगी, पढ़ें…

    मुसीबत बनी इंटरनेट पर कोरोनावायरस से जुड़ी सर्चिंग! साइबर अपराधी कर रहे हैं ठगी, पढ़ें…

    नई दिल्ली/कानपुर। महामारी घोषित किए जा चुके कोरोना वायरस से जहां दुनिया जान बचाने को जूझ रही है, वहीं कोरोना के भय से बेखौफ साइबर अपराधी इसकी आड़ में भी सक्रिय होकर ठगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कानून, साइबर विशेषज्ञ और पुलिस अब ऐसे साइबर ठगों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाने में जुट गई है। साइबर अपराधी कोरोना की आड़ में गूगल या अन्य तमाम सोशल मीडिया साइट्स के जरिए कैसे सक्रिय हो उठे हैं?

    इन साइबर अपराधियों पर वक्त रहते अगर जांच एजेंसियों ने शिकंजा नहीं कसा, तो कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही दुनिया पर मुसीबत की दोहरी मार पडऩा तय है। यह तमाम सनसनीखेज तथ्य शनिवार को एक साइबर कार्यशाला में उभरकर सामने आए। साइबर कार्यशाला उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर की जिला पुलिस लाइन में आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजेश यादव ने आईएएनएस से फोन पर इसकी पुष्टि की है।

    उन्होंने कहा, गूगल या इंटरनेट का जितना ज्यादा हम सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं, उससे ज्यादा उसका दुरुपयोग साइबर अपराधी कर रहे हैं। गूगल पर ऐसी तमाम फर्जी तकनीक और चीजें मौजूद हैं, जिनकी साइबर अपराधियों को खूब जानकारी है। इन अपराधियों को तुरंत काबू करने के लिए कानून और पुलिस को इनसे भी चार कदम आगे चलना पड़ेगा। यह कैसे संभव हो, इसलिए बीते शनिवार को साइबर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला में विधि एवं न्याय विभाग, पुलिस, प्रशासनिक विभाग सहित तमाम साइबर विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। यह साइबर अपराध सतर्कता कार्यशाला सुबह करीब 10 बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली। कार्यशाला में साइबर विशेषज्ञ सचिन गुप्ता, कानपुर पुलिस साइबर सेल प्रभारी सहित जिले के तमाम विधि-कानून विशेषज्ञ, न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

    इस अवसर पर साइबर-कानून विशेषज्ञों ने कहा कि जब से कोरोना जैसी महामारी सामने आई है, तब से साइबर अपराधी और ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। यह अपराधी इंटरनेट यूजर्स की कमजोर नस पकड़ चुके हैं। वे समझ गए हैं कि हर कोई कोरोना से बचने के उपाय तलाशने के लिए इस वक्त इंटरनेट पर सर्च करने में जुटा है।

    कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञों ने कहा, हमारी-आपकी इसी हड़बड़ाहट का नाजायज फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। ये अपराधी सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए सक्रिय हैं। सोशल साइट्स पर पहले यह साइबर अपराधी एक लिंक पोस्ट करते हैं। जैसे ही कोई अनजान शख्स इनके भेजे लिंक पर क्लिक करता है, उसका तमाम निजी डाटा साइबर अपराधियों को एक क्लिक के साथ ही मिल जाता है। किस तरह कोरोना की मुसीबत को भी साइबर ठग कैश करने से बाज नहीं आ रहे हैं, इसके भी कार्यशाला में तमाम उदाहरण पेश किए गए।

    बताया गया कि साइबर ठग खुद को गूगल, फेसबुक इत्यादि पर किसी राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी का प्रतिनिधि बताते हैं। वे खुद को कोरोना की घटनाएं रोकने के लिए बनाए गए प्रबंधन का हिस्सा बताते हैं। इससे कोरोना से भयभीत शख्स आसानी से उनकी गिरफ्त में आकर अपनी तमाम निजी जानकारियां उन्हें मुहैया करा देता है। जैसे ही इन अपराधियों द्वारा बताए गए किसी लिंक पर क्लिक किया जाता है, वैसे ही इंसान ठग लिया जा रहा है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि कोई भी शख्स जल्दबाजी में किसी भी अनजान मैसेज या लिंक को फिलहाल जब तक कोरोना का भय है, तब तक क्लिक न करें। साइबर सतर्कता कार्यशाला में मौजूद कानपुर के पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजेश यादव के मुताबिक, साइबर अपराधियों को पकडऩा, उन्हें पकड़ कर अदालत के सामने मुजरिम करार दिलवाना बेहद जटिल हो सकता है, असंभव नहीं है।

    जरूरत है पुलिस और न्याय व्यवस्था मिलकर एक-दूसरे को सहयोग करके आगे बढ़ सकें। इस बारे में सोमवार को आईएएनएस ने साइबर कानून विशेषज्ञ पवन दुग्गल से बात की। दुग्गल ने कहा, साइबर अपराधियों को इंटरनेट की दुनिया में आपाधापी मचने वाले वक्त का इंतजार होता है। कोरोना फैलते ही साइबर अपराधियों की मुराद पूरी हो गई है। हर कोई कोरोना से बचाव के उपाय इंटरनेट पर खोज रहा है। इसी हड़बड़ाहट का बेजा लाभ उठाने के लिए साइबर अपराधियों ने तमाम तरह के अवैध लिंक्स सोशल साइट्स पर भेजना शुरू कर दिया है।

    कोरोना की हवा फैलते ही इन दिनों इंटरनेट पर ई-मेल्स की तादाद भी करोड़ों में बढ़ गई है। एक सवाल के जबाब में दुग्गल ने कहा, कोरोना से बचाव के उपायों के नाम पर साइबर अपराधी सिर्फ और सिर्फ खौफजदा लोगों का दोहन कर रहे हैं। इसके लिए पब्लिक खुद भी जिम्मेदार है। किसी भी अनजान लिंक को टच न करें। इन साइबर ठगों से बचने का यही सबसे उत्तम उपाय है।

    हिंदुस्तान में साइबर अपराध से निपटने के लिए बने कानून के बाबत पूछे जाने पर दुग्गल ने कहा, आईटी एक्ट की धारा 43/66 है। इसके तहत साइबर अपराध को दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है। मगर यह बेहद कमजोर और जमानती धारा वाला कानून है। कहने को भले ही इस कानून के तहत मुजरिम करार दिए जाने पर पांच लाख रुपये अर्थदंड या तीन साल की सजा का प्रावधान क्यों न हो?

  • CAA विरोधियों को UP के CM ने बताया मानवता के दुश्मन और कोरोनावायरस से भी खतरनाक

    CAA विरोधियों को UP के CM ने बताया मानवता के दुश्मन और कोरोनावायरस से भी खतरनाक

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन करने वालों को सोमवार को कोरोनावायरस से भी खतरनाक बताया है। योगी ने यहां एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कथित तौर पर हिंसा में शामिल रहे लोगों के पोस्टर लगाने संबंधी एक सवाल पर कहा कि ऐसे लोग मानवता के दुश्मन हैं और ये सब लोग कोरोनावायरस से भी खतरनाक हैं।

    इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। लखनऊ में हिंसा में कथित तौर पर शामिल रहे लोगों के पोस्टर लगाने पर उन्होंने कहा, ऐसे लोग मानवता के दुश्मन हैं। ये सब लोग कोरोनावायरस से भी खतरनाक हैं। उन्होंने कहा, कोरोनावायरस मानवता के लिए खतरा है और लखनऊ में जिनके पोस्टर लगे हैं, वे भी मानवता के बड़े दुश्मन हैं। इनका असली चेहरा पूरे समाज के लिए खतरा है।

    इन सभी के फोटो का पोस्टर इसलिए लगाया, ताकि वक्त रहते लोग इस वायरस से भी सावधान हो जाएं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने बहुत संयम से काम लिया है। पुलिस ने अलीगढ़ को जलने से रोका है और अराजक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की है। जो भी लोग इस दौरान मरे हैं, वे निर्दोष नहीं हैं। दंगाई खुद अपनी ही गोली से मरे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए के विरोध के नाम पर दंगा करने वाले कई लोगों के नाम उजागर किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ है। योगी से पूछा गया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि अगली बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी? तो उन्होंने कहा, सपना हर कोई देख सकता है। इस पर कोई रोक नहीं है।

    लोकसभा में भी उन्होंने इसी तरह का दावा किया था, लेकिन क्या हुआ वह सबके सामने है। लोकसभा में बसपा ने समर्थन दे दिया, वरना अखिलेश यादव का पूरा घर ही बेरोजगार हो जाता। प्रदेश में जानलेवा कोरोनावायरस से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, हमारी सरकार कोरोनावायरस से लडऩे के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बीमारी से लडऩे के लिए कई कदम उठाए हैं। वे पूरी दुनिया में अभियान चला रहे हैं।

  • कुशीनगर में पडरौना रेलवे क्रासिंग का बैरियर अचानक टूटकर दो हिस्‍सों में बंटा,बाल-बाल बचा बाइक सवार

    कुशीनगर में पडरौना रेलवे क्रासिंग का बैरियर अचानक टूटकर दो हिस्‍सों में बंटा,बाल-बाल बचा बाइक सवार
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना शहर के मुख्य रेलवे क्रासिंग पर शराब के नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने बैरियर में ठोकर मार दी। इससे क्रासिंग का बैरियर दो टुकड़ों में बंट गया। इसी वक्त एक ट्रेन गोरखपुर से बिहार की तरफ जा रही थी, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार बाल बाल बच गया।
    मुख्य रेलवे क्रासिंग के गिरते हुए बैरियर में एक ट्रैक्टर के चालक ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि बैरियर दो टुकड़ों में बंट गया। यह देख क्रासिंग पर मौजूद लोग जुट गए। रेलवे कर्मियों की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। जिस वक्त ट्रेन गुजर रही थी उसी वक़्त एक बाइक सवार बैरियर के नीचे से होकर गुजर रहा था। यह देख क्रासिंग पर रुके लोग शोर मचाने लगे। जिसके बाद बाइक सवार गाड़ी छोड़ भाग निकला।
    संयोग अच्छा रहा कि बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आने से बच गया। इस हादसे के बाद करीब एक घंटे तक बैरियर पर जाम लगा रहा। गेट मेन ने इसकी सूचना पहले अपने अधिकारियो को दी। इसके बाद ट्रेन के गुजरने के बाद अफसरो के निर्देश पर गेट खोला।

  • कुशीनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पडरौना शहर में एसडीएम ने मीट मछली की दुकानें कराई बंद

    कुशीनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पडरौना शहर में एसडीएम ने मीट मछली की दुकानें कराई बंद
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के जिले के पडरौना शहर में मीट मांस मछली से जुड़ी दुकानों को बंद कर दिया गया है। कुशीनगर जिलाधिकारी के आदेश के बाद बुधवार को दोपहर पडरौना एसडीएम सदर रामकेश यादव ने अरुणा शहर के विभिन्न जगहों पर स्थापित मीट मांस मछली की दुकानों को बंद करवाया ।

    इस मौके पर नगर पालिका प्रशासन के अधिशासी अधिकारी,राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र गुप्ता, नगर पालिका प्रशासन समेत कोतवाली की पुलिस शामिल रही ।

  • कुशीनगर में चोरी की गई बाईकों के साथ पडरौना से दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कुशीनगर में चोरी की गई बाईकों के साथ पडरौना से दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । वाहन लिफ्टर गिरोह के दो सदस्यों को चार चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल के लिए रवाना कर दिया है । दोनों अभियुक्त बहुत ही शातिर किश्म के हैं,चोरी की तमाम घटनाओं को अंजाम दे चुकें हैं। चोरी की बाइकों को बिहार नेपाल सहित अन्य जगहों पर ले जाकर बेचने का काम करते थे। इनके गिरोह के साथी इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने के बाद फरार हो गये हैं।
    इस बावत बुधवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद ने उक्त घटना के बारे में बताया कि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बड़ी गंडक नहर पुलिया गायत्री नगर के पास से वाहन चोरी में संलिप्त अभियुक्तगण प्रदीप सिंह पटेल पुत्र राजेश सिंह पटेल इन्दिरान गर जटहां रोड थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर,दूसरा रामलखन सिंह पुत्र लल्लन सिंह इन्दिरा नगर जटहां रोड थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार अदद मोटरसाईकिल बरामद किया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस ने बताया कि करने में सफलता प्राप्त की गयी। बरामद सुदा वाहनों की छानबिन की जा रही है।

    बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 109/2020 धारा 41/411 IPC में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त प्रदीप सिंह पटेल पुत्र राजेश सिंह पटेल इन्दिरानगर जटहां रोड थाना को0 पडरौना कुशीनगर,रामलखन सिंह पुत्र लल्लन सिंह इन्दिरानगर जटहां रोड थाना कोतवाली पडरौना इनके पास से पल्सर रंग लाल पैशन प्रो रंग काला नीला पल्सर काले रंग हीरो स्पलेन्डर काले रंग पर लाल पट्टी इस घटना का सफल अनावरण करने में

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह, उप निरीक्षक रमाशंकर सिंह यादव, सिपाहियों में योगेन्द्र यादव,प्रदीप यादव,धर्मचन्द राम कि सराहनीय योगदान रहा।

  • पीलीभीत माधोटांडा में आज शिवसेना जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया 60 लोगो ने की सदस्यता ग्रहण

    पीलीभीत माधोटांडा में आज शिवसेना जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया 60 लोगो ने की सदस्यता ग्रहण
    रिपोर्ट ज़ाहिद अलीशिवसेना पीलीभीत अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा (शैली) ने माधोटांडा में धूमधाम, जोरदार व हर्षोल्लास से मनाया होली मिलन समारोह।। जिसमे आज 60 लोगों को सदस्यता ग्रहण करवायी और साथ ही लगभग 20 की संख्या में लोगों को पद ग्रहण करवाये जिसमे माधोटांडा का नगर अध्यक्ष अनिल कुमार को बनाया गया।
    पीलीभीत माधोटांडा में आज शिवसेना जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया 60 लोगो ने की सदस्यता ग्रहण

    4 को नगर मंत्री (ठाकुर प्रसाद, पवन कुमार, शोभित यादव, वेद प्रकाश),और 2 को नगर महामंत्री (विपिन कुमार वर्मा, सूरज वर्मा),2नगर सचिव (राजू बाबू, प्रमोद यादव) और 2 नगर महासचिव (डॉ0 रामनाथ पाल, सोनू वर्मा) और 4 को बरिष्ठ शिवसैनिक ( छविनाथ, महेन्द्रपाल, साजन कुमार, राजाराम) के पद पर एक दूसरे को मिठाई व माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया गया। जिसमे सभी शिवसैनिकों ने शपथ ग्रहण की कि शिव सेना संगठन में निष्ठा लगन एवं विश्वास पूर्वक किए जा रहे कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए मैं अपने पद पर ईमानदारी से काम करूंगा, “युवा हृदय सम्राट माननीय सेना प्रमुख श्री आदित्य ठाकरे जी” एवं “शिवसेना पक्ष प्रमुख माननीय श्री उद्धव जी ठाकरे” द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा हिंदुत्व की रक्षा, बेरोजगारी, समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं के उत्थान व महिला के सम्मान के लिए आयोजित की जाने वाले आंदोलनों व कार्यक्रमों को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में सहयोग करेंगे। साथ ही हिन्दू ह्रदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों का पालन करेंगे। !!जय हिन्दू राष्ट्र!!

    जिसमे पीलीभीत के सभी पदाधिकारी और शिवसैनिक अमित शर्मा, राजू मौर्या, रामबाबू राठौर, ऋषभ कटियार, आयुष गंगवार, राजेश मौर्या, विशेष शर्मा, दिनेश राजपूत, योगेंद्र शर्मा, नितिन गुप्ता, हर्षित गंगवार, करन सिंह, शिवकुमार, राजकुमार, श्रीपाल, मुनीश कुमार, मोहन लाल यादव, अमित वर्मा, कपिल यादव, शोभित यादव, प्रमोद कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।