Category: uttar-pradesh

  • कोरोना वायरस के खतरे के बीच ‘लापता’ हुए 700 सरकारी डॉक्टर !

    कोरोना वायरस के खतरे के बीच ‘लापता’ हुए 700 सरकारी डॉक्टर !

    लखनऊ। एक तरफ दुनियाभर में कोरोना वायरस जैसी बीमारी का कहर फैला हुआ है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के 700 सरकारी डॉक्टर ‘लापता’ चल रहे हैं। अब यूपी सरकार इन डॉक्टरों के खिलाफ ऐक्शन लेने की तैयारी में हैं। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में ‘लापता’ हुए 700 सरकारी डॉक्टर जल्द ही बर्खास्त किए जाएंगे।

    हरदोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के न्यू पीएचसी गौरी खालसा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के निरीक्षण में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसे 700 चिकित्सक चिह्नित किए गए हैं, जो सरकारी अस्पतालों में नियुक्ति लेने के बाद यह तो कहीं दूसरी जगह चले गए हैं या फिर उन्होंने बगैर बताए उच्च शिक्षा लेना शुरू कर दी है।

    ‘एक-डेढ़ महीने में बर्खास्त किए जाएंगे डॉक्टर’
    उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू हो गई है और एक-डेढ़ महीने में इन सभी की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने जानलेवा बने कोरोना वायरस के बारे में कहा कि इस विषाणु से डरने की जरूरत नहीं है और सिर्फ एहतियात बरत कर इससे निपटा जा सकता है। देश में इसके 84 और उत्तर प्रदेश में कुल 13 मामले हैं।

    यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि भारत इस वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर और हवाई अड्डों पर थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं। बाहर से आने वालों का वीजा भी फिलहाल रोक दिया गया है।

    उत्तर प्रदेश में कोरोना से जुड़े 12 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें में शुरुआती चार मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। इसका मतलब है कि ये चार मरीज ठीक हो गए हैं लेकिन फिलहाल इन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। आगरा के एक ही परिवार के कुल छह लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

  • उप्र में 13 मामले पॉजिटिव कोरोना के

    उप्र में 13 मामले पॉजिटिव कोरोना के

    लखनऊ। चीन से विश्व भर में फैले कोरोना वायरस का असर उत्तर प्रदेश में भी होता जा रहा है। उप्र में अब तक इस वायरस के संक्रमण के 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं। संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि आगरा में 8 मरीजों के अलावा गाजियाबाद व लखनऊ में दो-दो और नोएडा में एक मरीज में कोरोना वायरस पाया जा चुका है।

    उन्होंने बताया कि अभी तक 762 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 677 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 72 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। रविवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध 18 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। विभिन्न जिलों की सर्विलांस यूनिट द्वारा चीन सहित कोरोना वायरस प्रभावित 12 देशों से लौटे 1184 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई।

    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रविवार को 60 सैंपल का परीक्षण किया गया, जिसमें से आगरा की युवती का सैंपल पॉजिटिव मिला है। 59 सैंपल निगेटिव हैं। इनमें से एक सैंपल पॉजिटिव मिला है। यह सैंपल आगरा से आया था। महिला का यह सैंपल पॉजिटिव मिला। इसके पति को सैंपल पॉजिटिव मिलने के कारण बेंगलुरू में भर्ती किया गया है। यह हनीमून पर इटली गए थे और वहां संक्रमित हो गए थे।

    आज आगरा में कोरोना वायरस का एक और मरीज पाया गया है। ऐसे में 13वां केस आगरा की युवती का है, जो कि हनीमून मनाकर इटली से लौटी थी। उसने पिता के साथ मिलकर दो दिन तक स्वास्थ विभाग की टीम को छकाया था। कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी छिपाने के आरोप में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

    ज्ञात हो कि आगरा के सात लोगों को नई दिल्ली तथा एक को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा, लखनऊ व गाजियाबाद में पॉजिटिव केस मिलने वालों को वहीं पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। लखनऊ में कनाडा से आई डॉक्टर का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। वहीं उसके परिवार के एक और सदस्य को भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है।

  • फतेहपुर में फांसी लगाई प्रेमी जोड़े ने, युवती की मौत

    फतेहपुर में फांसी लगाई प्रेमी जोड़े ने, युवती की मौत

    खागा (फतेहपुर)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत की सूचना से सदमे में आए उसके प्रेमी युवक ने रविवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। यह जानकारी पुलिस ने दी। खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते एक गांव की 20 साल की युवती ने शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

    उन्होंने बताया कि युवती के परिजन रातभर उसकी मौत को छिपाए रहे, लेकिन सुबह जब लोगों को पता चला तो 22 साल का उसका प्रेमी युवक मृत युवती के घर पहुंच गया, जहां युवती के परिजनों ने उसे बेइज्जत कर भगा दिया।

    सिंह ने बताया कि अपनी बेइज्जती से सदमे में आए युवक ने जंगल में जाकर एक आम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर झूल गया, मगर समय से उसके परिजन पहुंच गए और उसे फंदे से नीचे उतार लिया। गंभीर हालत में युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

    एसएचओ ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी युवती के परिजनों को हो चुकी थी और उन्होंने युवती की दूसरी जगह छह मई को शादी तय कर दी थी। प्रथम दृष्टया शादी तय हो जाने से युवती द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कई बिंदुओं में जांच शुरू कर दी गई है।

  • मामला दर्ज कोरोना मरीज के खिलाफ

    मामला दर्ज कोरोना मरीज के खिलाफ

    आगरा। आगरा जिला प्रशासन ने एक कोरोनो वायरस मरीज और उसके परिवार के खिलाफ उसकी स्थिति को छिपाने पर मामला दर्ज किया। आगरा के सदर बाजार थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मरीज के घर पहुंची थी, जहां महिला मरीज और उसके परिवार वालों ने टीम को गलत जानकारी दी थी।

    आगरा छावनी के रेलवे कॉलोनी में रहने वाली महिला हाल ही में हनीमून मनाकर इटली से लौटी थी। कुछ दिन बाद उसके पति को बेंगलुरु में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया, जबकि वह अपने घर लौट आई।

    पिछले सप्ताह ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित किया था। पूरे विश्व में लगभग 1,45,374 मामले दर्ज हुए हैं। इस वायरस से 5,400 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक कोरोनावायरस के 100 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

  • तो कुशीनगर में वीडियो वायरल होने के मामले में बिना जांच के ही चौकी इंचार्ज को हटाया जाना कहीं एसपी पर भाजपा के मंत्री स्वामी का दबाव तो नहीं ?

    तो कुशीनगर में वीडियो वायरल होने के मामले में बिना जांच के ही चौकी इंचार्ज को हटाया जाना कहीं एसपी पर भाजपा के मंत्री स्वामी का दबाव तो नहीं ?
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार में लगभग तीन सप्ताह पूर्व को चौकी इंचार्ज के द्वारा किए जाने वाले पुलिसिया कार्रवाई से नाराज व्यापारियों के साथ चौकी पर पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान व चौकी इंचार्ज के बीच हुए नोकझोंक के दौरान हुए वीडियो वायरल के मामले में भले ही आनन-फानन में जिले के पुलिस कप्तान ने यहां तैनात इंचार्ज को हटा दिया हो लेकिन पुलिस कप्तान द्वारा की जाने वाली इस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। हालांकि कार्रवाई के बाद फेसबुक यानी सोशल मीडिया पर बाजार के ही कुछ दुकानदार व जनप्रतिनिधियों के बीच अखबार में छपे न्यूज़ पोस्ट होने पर एक दूसरे को सही गलत साबित करने की मानो होड़ लगी हुई है ।

    ऐसे में चौकी इंचार्ज व पूर्व ग्राम प्रधान समर्थकों के बीच हुए नोकझोंक के वीडियो वायरल के मामले में पुलिस कप्तान को पहले अपने मातहतों से जांच करवा कर ही कार्रवाई करनी चाहिए थी ? इतना ही नहीं चौकी इंचार्ज पर लगे धन उगाही व लोगों की उत्पीड़न करने की आरोप को लेकर भी जांच होना चाहिए था ? जबकि आनन-फानन में पूर्व प्रधान व उनके समर्थकों ने सांसद से लगाए भाजपा के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से चौकी इंचार्ज की शिकायत कर पुलिस कप्तान विनोद मिश्रा को संज्ञान में लाकर वीडियो के माध्यम से करवाई करा ही दिया । इस सिलसिले में इंचार्ज पर करवाई होते ही सिधुआ बाजार के लोगों द्वारा तरह-तरह की अटकलें लगाना शुरु कर दिए कई लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर इतना तक कहने से नहीं चुक रहे हैं कि इंचार्ज पर पुरानी खुन्नस को लेकर इस तरह का करवाई सत्ता शासन की हनक साफ साफ दिखाई दे रहा है ।

    हालांकि अगर इंचार्ज वाकई में ही में लोगों के उत्पीड़न करने के साथ-साथ धन उगाही कर रहे थे तो आखिर चौकी क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने क्यों नहीं लिखित इनकी एसपी से शिकायत की थी ? लेकिन किसी दुकानदार व लोगों ने कहीं भी बतौर पुर्व इंचार्ज के बारे में कहीं भी शिकायत दर्ज नहीं कराया है ।गौरतलब हो कि कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार स्थित चौकी पर पुर्व बतौर इंचार्ज के रूप में वीरेंद्र कुशवाहा की तैनाती मिली थी,श्री कुशवाहा की तैनाती मिलने के बाद से ही बाजार में देर शाम को चौक चौराहे पर मदिरा का सेवन कर घूमने वाले लोगों को इंचार्ज अपने मातहतों के साथ लाठी डंडा लेकर डांटने के साथ-साथ ऐसा चौक चौराहे मंदिरा का सेवन न करने का निर्देश दे रहे थे ।

    उधर लगभग तीन सप्ताह पूर्व सोमवार की दोपहर बाद पूर्व प्रधान सिधुआ मिश्रौली राम बालक दास त्यागी अपने समर्थकों के साथ चौकी पर पहुंचे थे । इस दौरान श्री त्यागी द्वारा चौकी इंचार्ज किसी बात को लेकर चौकी इंचार्ज बहस चल ही रहा था कि, अचानक चौकी इंचार्ज व पूर्व प्रधान के बीच नोकझोंक होने के साथ बात आगे बढ़ गया था । ऐसे में चौकी इंचार्ज अभी कुछ समझ पाते कि संत राम बालक दास त्यागी द्वारा चौकी इंचार्ज पर ही धन उगाही का आरोप लगाते हुए संतों का अपमान करने के साथ-साथ सिधुआ बाजार के दुकानदारों का उत्पीड़न करने का जिक्र करने से पीछे नहीं हटे,हालांकि चौकी इंचार्ज अपने ऊपर पूर्व प्रधान द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर जवाब देने में थोड़ा भी पीछे नहीं हट रहे थे,इंचार्ज बार-बार कह रहे थे कि अगर मेरे पर इस तरह का आरोप है तो इसे साबित करें ‌। इस दौरान पूर्व प्रधान और चौकी इंचार्ज के बीच हुई तीखी नोकझोंक बीच बहस का वीडियो वायरल हो गया ।

    उधर वीडियो वायरल होते ही पूर्व प्रधान ने चौकी इंचार्ज के द्वारा बाजार में पुलिसिया कार्रवाई करने के मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सांसद विजय कुमार दुबे,समेत पुलिस कप्तान बिनोद मिश्रा से शिकायत कर दी। ऐसे में पुलिस कप्तान विनोद कुमार मिश्रा ने आनन-फानन में इंचार्ज बिरेन्द्र कुशवाहा पर पूर्व प्रधान द्वारा लगाए गए आरोप व वीडियो की सत्यता जांचें बिना ही तत्काल प्रभाव से हटा कर कोतवाली पडरौना से अटैच कर दिया गया । मजे की बात है कि पुलिस कप्तान द्वारा बाजार चौकी इंचार्ज पर किए गए करवाई को लेकर बाजार के लोगों में ही पुलिस कप्तान द्वारा चौकी इंचार्ज पर की गई कार्रवाई पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया । बहरहाल बाजार के लोगों में चर्चा का विषय बन गया है कि पहली बार किसी इंचार्ज के आने पर बाजार में मदिरा का सेवन कर चौक चौराहे पर बवाल काटने वाले लोगों से निजात मिल रहा था।

    ऐसे में पुलिस कप्तान को भी ऐसे इंचार्ज पर पूर्व प्रधान व उनके समर्थकों द्वारा चौकी इंचार्ज पर तमाम तरह के लगाए गए आरोप के बाद हुए वीडियो वायरल के मामले अपने मातहतों से सही गलत की जांच करके ही कार्रवाई करनी चाहिए थी ? लेकिन आनन-फानन में पुलिस कप्तान द्वारा शिकायत मिलने पर उक्त चौकी इंचार्ज को चौकी से हटाकर कोतवाली से जोड़ा जाना तमाम तरह का सवाल खड़ा किया है। ऐसे में बाजार चौकी क्षेत्र के लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने के साथ इंचार्ज पर पुलिस कप्तान श्री मिश्रा द्वारा की गई कार्रवाई को भाजपा की सरकार की कद्दावर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व सांसद के निर्देश पर कार्रवाई किए जाने पर सत्ता शासन की हनक बता चर्चा करते हुए लोग आपस में बातें करते नजर आ रहे हैं ।

  • Corona Virus : UP सरकार ने राजधानी लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में मल्टीप्लेक्स, क्लब और जिम बंद

    Corona Virus : UP सरकार ने राजधानी लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में मल्टीप्लेक्स, क्लब और जिम बंद

    लखनऊ । कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूपी सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं. इस संदर्भ में प्रशासन ने राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्थलों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं । इसी तरह का आदेश एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद जिले के लिए भी जारी किया गया है । आदेश के अनुसार, लखनऊ के अलावा इन दोनों शहरों के सभी सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, क्लब डिस्को, जिम और मॉल्स बंद किए गए है । कोरोना के मद्देनजर प्रशासन ने ऐतिहातन इस तरह का कदम उठाया है । लखनऊ में इस तरह का आदेश जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने जारी किया है ।

    आदेश में यह भी कहा गया है कि इस आदेश का पालन नहीं करने वाले इन प्रतिष्ठानों के मालिकों, संचालकों और प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई होगी. कोरोना के डर से देश के कई राज्यों में प्रदेश सरकारों ने इस तरह का कदम उठाया है ।. इससे पहले केजरीवाल सरकार ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था. वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी इंटरनल एग्जाम कैंसल करने और क्लासेज बंद करने का आदेश दिया था ।वहीं, हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया.हरियाणा सरकार ने भी जारी  आदेश किया ।
    हरियाणा में भी कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों को बंद करने और पार्टिंयां करने पर रोक लगाई गई है. हरियाणा के हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज ने एएनआई को इसकी जानकारी दी । इसके अलावा सरकार ने इससे निपटने के लिए जरूरी तैयारियां कर रखी है । यह आदेश 31 मार्च तक जारी रहेगा. । आधिकारिक तौर पर पूरे देश में 107 लोगों को इस बीमारी से संक्रमित बताया गया है ।

    पूरी दुनिया में मंडरा रहा है खतरा
    इस बीमारी का खतरा पूरी दुनिया में मंडरा रहा है. जानकारी मिल रही है कि स्पेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 105 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद पूरी दुनिया में संक्रमित लोगों की मौत की संख्या 6,036 हो गई. वहीं, लगभग 1,59,844 लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे हैं ।

  • थाना जामो पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित रू0 15,000/ का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना जामो पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित रू0 15,000/ का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी।पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के कुशल नेतृत्व में वांछित अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्र0नि0 रतन सिंह थाना जामो मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 203/18 धारा 363/366/376D भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 3(2)V एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित रू0 15,000/ के ईनामिया अभियुक्त समीर उर्फ शमीम पुत्र शकील अहमद निवासी दखिनवारा थाना जामो जनपद अमेठी को मुखबिर की सूचना पर कार्पोरेशन बैंक गोरियाबाद के पास गिरफ्तार किया गया । थाना जामो द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    सम्बन्धित अपराध का विवरणः
    मु0अ0सं0 203/18 धारा 363/366/376D भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 3(2)V एससी एसटी एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी । (में वांछित व ईनामिया )
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    समीर उर्फ शमीम पुत्र शकील अहमद निवासी दखिनवारा थाना जामो जनपद अमेठी
    गिरफ्तार करने वाली टीम
    1.प्र0नि0 रतन सिंह थाना जामो जनपद अमेठी
    2.उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना जामो जनपद अमेठी

    1. हे0का0 राकेश सिंह थाना जामो जनपद अमेठी
      4.हे0का0 घनश्याम यादव थाना जामो जनपद अमेठी

  • कुशीनगर के पडरौना में 25 मार्च को होने वाले सम्राट अशोक जयंती को लेकर निकाली बाइक रैली

    कुशीनगर के पडरौना में 25 मार्च को होने वाले सम्राट अशोक जयंती को लेकर निकाली बाइक रैली
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिले में आगामी 25 मार्च को पडरौना कस्बे में आयोजित होने वाले सम्राट अशोक की जयंती को ऐतिहासिक बनाने में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ नेता चंद्रभान कुशवाहा के नेतृत्व में पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में 25,मार्च को सुबह दस बजे से शुरू होगा। इसमें कुशवाहा समाज से जुड़े प्रदेश के नामी राजनीतिक दलों के अलावा कई बड़े नेता शामिल होंगे।
    इसको लेकर सोमवार को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा,चंद्रभान कुशवाहा,कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा,रविंद्र कुशवाहा,रामजियावन मौर्य,पुर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सुधीर कुशवाहा,राकेश कुशवाहा,बी,के लाल कुशवाहा,गोल्डेन कुशवाहा,आदि ने पडरौना नगर के रेलवे स्टेशन से बाइक रैली निकाल भ्रमण कर बिरादरी के लोगों को एकजुट करने के लिए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। मंच के सरंक्षक डा.सुनील मौर्य व जिला मंत्री अमित कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
    दूसरी ओर पूर्वांचल कुशवाहा मंच के पदाधिकारियों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक कर लोगों को कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की। इसके पहले हुई बैठक में रमेश कुशवाहा,सुदामा सिंह,पूर्व प्रमुख नन्द किशोर कुशवाहा,सुभाष कुशवाहा,अर्जुन कुशवाहा,पप्पू कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा,खजांची कुशवाहा,सुदर्शन कुशवाहा,पन्ना लाल कुशवाहा,मुन्ना कुशवाहा, आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

  • अपनी बदहाली पर आंशू बहा रहा विद्यालय

    अपनी बदहाली पर आंशू बहा रहा विद्यालय

    लखीमपुर खीरी

    खीरी कस्बे में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य शासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहीं बताते चलें की सत्र खत्म होने को है अभी तक स्कूल भवन में रंगाई पुताई का कार शुरू तक नहीं हुआ है और न ही ड्रेस छात्रों को दो के बजाय एक वितरण किया गया है जबकि अगला सत्र शुरू होने को है।

    शासन के आदेश के बाद जहाँ पूरे प्रदेश में स्कूलों में साफ सफाई का कार्य गतिशील स्तर पर चल रहा है वही खीरी पुलिस चौकी के निकट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्ययालय खीरी टाउन प्रथम की प्रधानाचार्या शासन के आदेशों की खिलवाड़ करती नज़र आ रही है मार्च माह समाप्त होने को है दूसरा स्तर शुरू होने वाला है प्रधानाचार्य ने अभी तक स्कूल भवन में साफ सफाई रंगाई पुताई का कार्य शुरू तक नही कराया है रंगाई पुताई का बजट होने के बाद भी स्कूल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है शासन के आदेशों को ताक पर रख कर प्रधानाचार्या अपने तरीके से कार्य करने में लगी है वही स्कूल में सभी छात्रों को दो ड्रेस देने के प्रावधान में छात्रों को मात्र एक ही ड्रेस उपलब्ध कराई है।

  • व्यक्ति की मौत दीवार के मलबे में दबकर

    व्यक्ति की मौत दीवार के मलबे में दबकर

    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मणपुर गांव में शनिवार की रात मकान की नीव खोदते समय अचानक बगल की कच्ची दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। खागा तहसील के तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। ब्राह्मणपुर गांव में शिवबली द्विवेदी (48) नामक व्यक्ति मकान निर्माण के लिए नीव खोद रहा था, तभी बगल के मकान की कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और घटना की स्थलीय जांच के लिए लेखपाल को भी भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और लेखपाल की जांच आख्या मिलने के बाद मृतक के आश्रितों को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।