Category: uttar-pradesh

  • अब कांग्रेस कूदी पोस्टर वार में, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव के लखनऊ में लगाए पोस्टर्स

    अब कांग्रेस कूदी पोस्टर वार में, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव के लखनऊ में लगाए पोस्टर्स

    नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुई हिंसा के आरोपियों से वसूली को  लेकर पोस्टर वार की राजनीति में समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी कूद गई है। पोस्टर वार में यूपी सीएम योगी को अब उनके घर में ही घुसकर चुनौती मिली है।

    भाजपा दफ्तर सहित हजरतगंज के सबसे वीआईपी इलाके में जगह-जगह भाजपाई दंगाइयों से भी वसूली के पोस्टर्स लगे हैं। शहर में यह पोस्टर कांग्रेस युवा नेता सुधांशु वाजपेयी की तरफ से लगाए गए हैं। जिनमें यह पूछा गया  है कि जनता जवाब चाहती है कि इन दंगाइयों से वसूली कब तक होगी।

    उनका कहना है यदि बिना कोर्ट की प्रक्रिया पूरी हुए ही कोई दंगाई है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री स्वयं दंगाई हैं।  मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री खुद अपने चुनावी हलफनामे के आधार पर दंगों के आरोपी हैं, यही नहीं उप्र भाजपा के भी कई नेता गोरखपुर और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर और मऊ दंगों में आरोपी हैं।

  • मिर्जापुर में किसान ने फांसी लगाकर दी जान फसल बर्बाद होने पर

    मिर्जापुर में किसान ने फांसी लगाकर दी जान फसल बर्बाद होने पर

    मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में शुक्रवार की शाम को आए तूफान और बारिश से फसल को पहुंचे नुकसान से अवसादग्रस्त किसान ने देर रात कमरे में लुंगी से फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटककर जान दे दी। परिजनों ने देर रात शव को फंदे से लटका देखा तो सबके होश उड़ गए, परिजनों ने शव को उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय हेमंत कुमार सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार को तूफान और बरसात से खेल में लगी फसल बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने पर हेमंत कुमार परेशान हो गए थे। रात में 11 बजे वह अपने कमरे में गया।

    उसके बाद लुंगी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक गए। देर रात परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देख शव को उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शाम को बारिश के बाद फसल बर्बाद होने से वह बेहद तनाव में थे। वह किस्मत को कोस रहे थे। हेमंत की मौत से उनके वृद्ध पिता बैजनाथ सिंह, पत्नी पुष्पा देवी, पुत्री प्रीती, पुत्र मयंक व शिवम के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल है।

  • जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से कोरोना वायरस के बचाव के प्रति जन जागरूकता अपनायें जाने की अपील की।

    जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से कोरोना वायरस के बचाव के प्रति जन जागरूकता अपनायें जाने की अपील की।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 14 मार्च/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में जनपद वासियों से जन जागरूकता अपनाए जाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस रोग से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रबंध किए हैं। बचाव के सरल उपाय बताते हुए कहा कि ‘‘कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें और सबको बचायें‘‘। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता जरूरी है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस एक फ्लू जैसी बीमारी फैलाता है जिसमें बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ के लक्षण पाए जाते हैं। इसके बचाव के सरल उपाय हंै कि हाथों को बार-बार साबुन एवं साफ पानी से अच्छी तरह धोएं, खांसतें और छींकते समय अपना नाक और मुंह को टिशु नैपकिन या रुमाल से ढ़कें। इस्तेमाल किए टिशु को कूड़ेदान में ही फेंके। अगर खांसी या बुखार के लक्षण हांे या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाएं। खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर और लक्षण समाप्त होने तक घर पर ही आराम करें। अन्य लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। इसके लिए यह आवश्यक होगा कि सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर न थूंके। बेवजह अपनी आंखें, नाक व मुंह न छुयें। छूने के बाद हमेशा हाथों को अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएं। खांसी या बुखार के लक्षण होने पर या सांस लेने में तकलीफ होने पर, लक्षण समाप्त होने तक सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं और लोगों के निकट संपर्क न करें। जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पब्लिक वाहनों में निर्धारित संख्या में ही यात्रियों को बैठाये जाने के निर्देश वाहन मालिकों को जारी करें, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सके।मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव के लिये जनपद स्तर पर डाक्टरों की टीमों का गठन कर दिया गया है तथा जिला चिकित्सालय में 18 बेड, महिला चिकित्सालय में 10 बेड तथा ट्रामा सेन्टर में 20 बेड की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता पड़ती है, तो जिला चिकित्सालय में 24 बेड तथा एएनएम सेन्टर पर 20 बेड की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना से संदिग्ध पीड़ित व्यक्तियों हेतु एम्बुलेंस तैयार रखी गयी हैं तथा सभी आशाओं को जनता में कोरोना वायरस के बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार के विभिन्न संसाधनों का प्रयोग करने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के सम्बन्ध में किसी भी तरह की सूचना एकत्र करने के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका नम्बर 9450149637 है तथा सीएमओ के मोबाइल नम्बर 9415077222 पर भी सूचना/जानकारी दी जा सकती है।

  • समस्त कार्यालयों में लैण्डलाइन फोन क्रियाशील किये जाएं- जिलाधिकारी।

    समस्त कार्यालयों में लैण्डलाइन फोन क्रियाशील किये जाएं- जिलाधिकारी।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के संज्ञान में आया है कि कार्यालय अवस्थित लैण्डलाइन नम्बर क्रियाशील अवस्था में नहीं है तथा कुछ कार्यालयों में लैण्डलाइन फोन का कनेक्शन ही नहीं लगा है, जिससे अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करने में कठिनाई होती है।जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदीय अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आप तत्काल प्रभाव से अपने कार्यालय में अवस्थित लैण्डलाइन नम्बर क्रियाशील कराएं तथा जिन कार्यालयों में लैण्डलाइन का कनेक्शन नहीं लगा है उन कार्यालयों में 15 दिवस के भीतर लैण्डलाइन का कनेक्शन स्थापित कराकर उसका नम्बर जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु उन्हें बाध्य होना पड़ेगा।

  • थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा चोरी के 01 अदद एलईडी टीवी के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा चोरी के 01 अदद एलईडी टीवी के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी।पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना/तिलोई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को उ0नि0 श्रीपति यादव थाना मोहनगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 58/2020 धारा 380 भादवि में वांछित अभियुक्त विजयभान पुत्र रामकेवल लोध नि0 पूरे राजा मजरे बारकोट थाना मोहनगंज को लालगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद एलईडी टीवी बरामद हुआ ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    विजयभान पुत्र रामकेवल लोध नि0 पूरे राजा मजरे बारकोट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    बरामदगी
    01 अदद चोरी की एलईडी टीवी
    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    मु0अ0सं0 58/2020 धारा 380,411 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम

    1. उ0नि0 श्रीपति यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
    2. का0 सोनू थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
    3. का0 संजीव खरवार थाना मोहनगंज जनपद अमेठी

  • जनपद में अतिवृष्टि/ओलावृष्टि के कारण होने वाली क्षति पर प्रशासन की है सर्तक दृष्टि

    जनपद में अतिवृष्टि/ओलावृष्टि के कारण होने वाली क्षति पर प्रशासन की है सर्तक दृष्टि

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 14 मार्च/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि जनपद सुलतानपुर में मौसम विभाग द्वारा दिये गये पूर्वानुमान के अनुरूप मौसम में हुए व्यापक बदलाव के दृष्टिगत 01 मार्च से 13 मार्च तक अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से 02 जनहित तथा 02 पशुहानि हुई तथा फसलों की भी क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि 05 मार्च को जनपद के तहसील सदर के ग्राम प्रतापपुर में परगना मीरानपुर, निवासी रामदेव सुत भगेलू उम्र 45 वर्ष की अतिवृष्टि के कारण दीवाल गिरने से उसके नीचे दबकर मृत्यु हो गयी तथा उसकी एक पड़िया की मृत्यु भी उसी में दबकर हो गयी। इसी प्रकार ओलावृष्टि के कारण तहसील बल्दीराय के ग्राम नरसड़ा परगना इसौली, निवासी दिव्यांग सुरेन्द्र कुमार सुत स्व0 राम जियावन उम्र 23 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। शासनादेशा के अनुरूप दोनों स्व0 व्यक्तियों के वारिसों को मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार तत्काल चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गयी है। तहसील जयसिंहपुर में 12 मार्च को रात्रि में हुई ओलावृष्टि के कारण एक भैंस की मृत्यु हो गयी है, जिसे नियमानुसार राहत सहायता दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि जनपद सुलतानपुर के समस्त तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में 01 मार्च से 13 मार्च के मध्य अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से अभी तक 255.065 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसले प्रभावित हुई है, जिनमें कुल प्रभावित कृषकों की संख्या 2291 है। अभी तक कुल 10 प्रतिशत फसलों की क्षति हुई है। प्रभावित कृषकों को तत्काल राहत सहायता वितरित करने की कार्यवाही की जा रही है। जनपद में अतिवृष्टि/ओलावृष्टि के कारण होने वाली क्षति पर प्रशासन सर्तक दृष्टि बनाये हुए है प्रभावित कृषकों/व्यक्तियों को 24 घण्टे के भीतर तत्काल राहत पहुंचाएं जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों को कड़े निर्देश दिये गये है।

  • एक सप्ताह में मिलेगा मुआवजा बारिश-ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का : सीएम योगी

    एक सप्ताह में मिलेगा मुआवजा बारिश-ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का : सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आपदा पीड़ित परिवारों को राहत राशि का चेक दिए। गुरुवार की रात आंधी और बारिश के दौरान तीन मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं फसलों की क्षति के लिए 51 किसानों को मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया।

    जौनपुर जिले के करंजाकला ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर नुकसान का सर्वेक्षण कराकर किसानों की क्षतिपूर्ति दिलाने का निर्देश दिया।

  • कोरोनावायरस : इजाजत नहीं भीम आर्मी के कार्यक्रम को

    कोरोनावायरस : इजाजत नहीं भीम आर्मी के कार्यक्रम को

    नोएडा। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रविवार को सेक्टर 70 स्थित नोएडा के बसई गांव में अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान करने वाले हैं, लेकिन कोरोनावायरस के चलते पुलिस ने इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है। डीसीपी जोन 2 हरीश चंदर ने आईएएनएस को बताया, “जिस गेस्टहाउस में कार्यक्रम आयोजित होना था, वहां कोरोनावायरस के चलते नोटिस चिपकाया गया था और कोई भी कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी गई है।”

    गौतमबुद्ध नगर में कोरोनावायरस के चलते मनोरंजन के किसी भी कार्यक्रम की और लोगों के एकसाथ एकत्रित होने पर भी रोक लगा दी गई है।

    लेकिन, भीम आर्मी प्रमुख कांशीराम जयंती पर गौतमबुद्ध नगर में पार्टी की घोषणा करने पहुंच रहे हैं। वह आज नई पार्टी का घोषणापत्र और पार्टी स्लोगन घोषित करने वाले हैं।

    जानकारी के मुताबिक, “भीम आर्मी की नई पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी (एएसपी) है। लेकिन कोरोनावायरस को देखते हुए जिस स्थल को भीम आर्मी ने चुना था, पुलिस ने वहां रोक लगा दी है।”

    पुलिस ने उस स्थल पर ताला जड़कर एक नोटिस लगा दिया है और नोटिस पर लिखा है कि कोरोनावायरस के चलते आप कहीं भी जनसभा या किसी तरीके का कोई कार्यक्रम नहीं कर सकते।

    बड़ी संख्या में भीम आर्मी के समर्थक और कार्यकर्ता हालांकि कार्यक्रम स्थल के बाहर पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे हैं। लेकिन कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलने से उनमें मायूसी छाई है। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने नारेबाजी की।

     

  • कैदी बना रहे मास्क यूपी की जेलों में

    कैदी बना रहे मास्क यूपी की जेलों में

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेलों में कैदी अब कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए मास्क बना रहे हैं। मथुरा जेल ने योजना बनाई है कि वह अपने कैदियों द्वारा बने 500 मास्क राज्य के अन्य कैदियों में बांटेगी।

    यह मास्क कैदियों द्वारा शनिवार और रविवार को बनाए गए थे।

    जेल महानिदेशक आनंद कुमार ने कहा कि राज्य की 71 में से 55 जेलों में सरकारी डॉक्टरों के दिशानिर्देशों के मुताबिक डिजाइन किए गए मास्क बनाने की सुविधा है। उन्होंने कहा, “16 जेलों में जहां मास्क बनाने की व्यवस्था नहीं है, हमने वहां जेलरों को बाहर से मास्क लाकर कैदियों में बांटने के लिए कहा है।”

    उन्होंने कहा, “हमने इन-हाउस प्रशिक्षकों से उपलब्ध संसाधनों के जरिए मास्क बनाने को कहा है। यदि कच्चे माल की अपर्याप्तता है तो हम बाजार से इसकी व्यवस्था करेंगे।”

    बाराबंकी, गाजियाबाद, फिरोजाबाद और गौतम बुद्ध नगर की जिला जेलों में भी मास्क बनने शुरू हो गए हैं।

    पिछले हफ्ते, 71 जेलों के जेलरों को निर्देश दिया गया था कि वे परिसर में सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगाएं और कैदियों को अतिरिक्त साबुन बांटें।

    साथ ही उन्हें एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर दूरी रखने को भी कहा गया है।

    उन्होंने कहा कि केवल मास्क पहन लेना ही इस वायरस के संक्रमण से बचने का पुख्ता तरीका नहीं है, बल्कि साफ-सफाई रखना भी बहुत आवश्यक है।

    उत्तर प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं, ऐसे में वॉर्डन से कोविड-19 के बारे में जागरूकता फैलाने और हर दिन मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। जिला अस्पतालों में लंबी बीमारी के कैदियों को स्थानांतरित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है।

  • पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में 351 सीटें जीतेंगे 2022 में

    पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में 351 सीटें जीतेंगे 2022 में

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में वर्ष 2022 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में 351 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा फर्जी प्रोपेगेंडा के आधार पर 300 सीटें जीत सकती है, तो हम सच्चाई के दम पर 350 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं।

    भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, लेकिन भाजपा निश्चित ही संविधान में विश्वास नहीं करती और धर्म के आधार पर विभेद करती है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान वितरित किए गए लैपटॉप अभी भी काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा के शासन में बने शौचालय गिर रहे हैं।

    अखिलेश ने पूर्व बसपा सांसद बलिहारी बाबू और कई पूर्व विधायकों के बसपा छोडक़र समाजवादी पार्टी में आने पर उन सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि समाजवादी पार्टी राज्य में वापसी की राह पर अग्रसर है।