Category: uttar-pradesh

  • IIM का दीक्षांत समारोह रद्द कोरोना वायरस के चलते

    IIM का दीक्षांत समारोह रद्द कोरोना वायरस के चलते

    लखनऊ। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ का दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया गया है। इस 21 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाना था। प्रबंधन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होना था। यह कार्रवाई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश पर की गई है। स्थिति सामान्य होने पर प्रबंधन की ओर से इसकी अगली तिथि निर्धारित कर घोषित की जाएगी।

    जारी पत्र के कहा गया है कि वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार बड़ी संख्या में जिस कार्यक्रम में लोगों को उपस्थित होना हो, ऐसे कार्यक्रमों से बचने को कहा गया है। इसलिए दीक्षांत समारोह को स्थगित किया गया है।

    इस समारोह में करीब 600 विद्यार्थियों को डिग्री और प्रमाणपत्र मिलने थे। 21 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के अध्यक्ष जनमेजय सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे। इससे पहले आईआईएम बेंगलुरु समेत कई संस्थानों के दीक्षांत समारोह स्थगित हो चुके हैं।

  • कुशीनगर में पुलिस अधिकारियों संग जवानों ने डीजे गानों पर ठुमके लगा जमकर खेली होली

    कुशीनगर में पुलिस अधिकारियों संग जवानों ने डीजे गानों पर ठुमके लगा जमकर खेली होली
    पडरौना,कुशीनगर : जनपद में शांतिपूर्ण होली सम्पन्न होने के दूसरे दिन पुलिस ने बुधवार को पुलिस लाइन में होली मनाई। मौके पर जुटे अधिकारियों पर मस्ती में डूबे पुलिसकर्मियों ने जमकर व्यंग बाण चलाये। मौजूद अधिकारियों के ठहाकों व अबीर-गुलाल से पुलिस लाइन परिसर होलियाना रंग में समाया रहा।ऐसा पहली बार हुआ कि पुलिस लाइन में सिर्फ अबीर-गुलाल उड़े अपितु हर साल रंगों से पुलिसकर्मी सराबोर रहते थे।एसपी बिनोद मिश्र समेत पुलिस विभाग के समस्त पुलिसकर्मियों के साथ पत्रकार मौजूद रहे।

    एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा गले लग कर होली मिलन समारोह की शुभकामना दिए।जिले के इंस्पेक्टर,दारोगा समेत कई सिपाहियों ने गाने व रचित रचनाओं से मौजूद अधिकारियों को ओतप्रोत करते रहे। अधिकारीगण ठहाके लगाने पर मजबूर रहे। होली के मस्ती में डूबे पुलिसकर्मियों के नृत्य देख कप्तान बिनोद मिश्र भी अपने को रोक नहीं पाए और उन्होने भी ठुमके लगाए। एसपी ने शांतिपूर्ण तरीके से होली सम्पन्न होने पर कुशीनगर वासियों को धन्यवाद दिया है।

  • चित्रकूट में लड़की का गला रेत कर हत्या

    चित्रकूट में लड़की का गला रेत कर हत्या

    रिपोर्ट वेदप्रकाश शुक्ला

    चित्रकूट : जनपद चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खंडे हा में बड़ी घटना सामने आयी है बताते चले कि १०/०३/२० को लगभग ४-५ के करीब आरती देवी पुत्री ब्रज लाल ने अपनी मा के द्वारा कहे जाने के बाद लड़की खेत को देखने गई मगर लौट कर नहीं आयी भाई ने पीटा किया मगर लड़की कहीं नहीं दिखी अंत में खेतों में घूढ़ा गया तो कुछ स्थान में खून के निशान मिले जिसके आधार पर पास के ही कुएं में लड़की जिसकी उम्र 8-9 की लाश पड़ी दिखी और हड़कंप मच गया ।

    तत्काल ही पुलिस महकमे ने एक्शन लेते हुए लाश को बाहर निकाला । मौके में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल , बलवंत चौधरी , राजबहादुर सिंह एसडीएम मऊ, क्षेत्राधिकारी मऊ , सुभाष चौरसिया समेत , डोग स्पॉट की टीम उपस्थित रहीं बाद पंचनामा करके पोटमार्टम के लिए सव को भेज दिया गया ।

  • UP : पूर्व विधायक हाजी अलम की बेटे ने ही की थी हत्या, CBCID ने किया खुलासा

    UP : पूर्व विधायक हाजी अलम की बेटे ने ही की थी हत्या, CBCID ने किया खुलासा

    बुलंदशहर। सीबीसीआईडी मेरठ ने बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र से दो बार बसपा के एमएलए रहे हाजी अलीम की हत्या के मामले में आज बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि हाजी अलीम ने आत्महत्या नहीं की थी, उसकी हत्या की गई थी।

    सीबीसीआईडी की एसपी मोहिनी पाठक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अलीम के बेटे अनस को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी। 10 अक्टूबर 2018 में पूर्व विधायक हाजी अलीम का शव उनके ही घर में गोली लगा हुआ मिला था। कोर्ट में पेश करने के बाद हत्या का कारण सार्वजनिक किए जाने की चर्चा है। बुधवार की देर रात सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर ऋषि राम कठेरिया ने हाजी अलीम के बेटे अनस अलीम को गिरफ्तार कर लिया है।

  • ओलावृष्टि से नुकसान हुई फसलों का उचित मुआवजा दे सरकार:संजय

    ओलावृष्टि से नुकसान हुई फसलों का उचित मुआवजा दे सरकार:संजय

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना(अमेठी)।बारिश आंधी ओलावृष्टि से किसानों की फसलें चौपट हो गई किसान त्राहि-त्राहि करने लगा है किसान खेतो में गिरी हुई फसल देखकर रोने लगे हैं।और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फरमान 36 घंटे में नुकसान का आकलन कर किसानों की क्षति की भरपाई की जाए लेकिन सप्ताह भर बीतने के बाद भी विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव संजय गुप्ता ने जारी बयान में कहा कि किसानों की बेमौसम बारिश से गेहूं सरसों मटर आलू इत्यादि फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई आवारा पशुओं से किसानों को अपनी फसल की रखवाली के लिए रात रात रखाना पड़ता है किसान जब क्रेडिटकार्ड बनवाने के लिए बैंक जाता है तो मैनेजर कर्ज देने के साथ-साथ किसानों के नुकसान की भरपाई के नाम पर बीमा कर देते इंद्र देव का प्रकोप हुआ और सप्ताह भर ओलावृष्टि बारिश हुई खेतो में निगर रहे गेंहू,सरसो,मटर आदि फसल बर्बाद हो गयी। बीमा के नाम पर किसानों से पैसा लेने वाले एजेंट व बैंक कर्मी फसलों के नुकसान का मुआयना करने व किसानों से मुलाकात करने तक नहीं आये। बीते चुनाव में किसान को फसल के आकी लागत को दोगुना करने गेहूं धान गन्ना का उचित दाम दिलाने का दावा कर सत्ता में आयी उत्तर प्रदेश सरकार में उनको छलने का काम कर रही है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ नाथ से अबिलम्ब मांग की है कि बरसात व ओलावृष्टि से नुकसान हुई फसलों का उचित मुआबजा,किसानों का कर्ज माफ के साथ किसानों के फसल खर्च बीमा से उनकी राशि जल्द दिलाये जाने की मांग की।

  • UP के सोनभद्र में भाजपा नेता की पुलिसकर्मियों ने की बेरहमी से पिटाई

    UP के सोनभद्र में भाजपा नेता की पुलिसकर्मियों ने की बेरहमी से पिटाई

    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी सेल जिला इकाई के महासचिव सुनील गिरी की पुलिसकर्मियों ने एक चौकी पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की यह घटना मंगलवार की है, जब गिरी ने कथित रूप से रेणुकूट पुलिस चौकी प्रभारी और उनके सहयोगियों पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की।

    इसके बाद पुलिस ने उनकी पिटाई की। उन्हें बचाने के लिए कई पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और पुलिस को उन्हें खदेडऩे के लिए बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद वे धरने पर बैठ गए। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय को लाइनों में भेज दिया और एक सर्कल अधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। श्रीवास्तव ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।

    खबरों के अनुसार, राय मंगलवार को अपनी पोस्ट पर तैनात थे, तभी गिरी वहां आए और अभद्र टिप्पणी करते हुए होली के गाने गाने लगे। पुलिस ने उन्हें यह सब रोकने को कहा, लेकिन गिरी ने उनकी नहीं सुनी और राय ने कथित तौर उन्हें थप्पड़ मार दिया। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों ने भी भाजपा नेता को पीटना शुरू कर दिया, उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पार्टी कार्यकर्ता जमा हुए और उन्हें बचाया।

    इस बीच इंस्पेक्टर अभय नारायण तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन बाद में भाजपा समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। गिरि को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में भाजपा कार्यकर्ता वापस आकर राय के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

  • कुशीनगर में मारपीट करने नही गया भतीजा तो चाचा ने उतार दी थी चाकू मारकर मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल

    कुशीनगर में मारपीट करने नही गया भतीजा तो चाचा ने उतार दी थी चाकू मारकर मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : होली के दिन झगड़े में साथ न देने पर नाराज एक अधेड़ ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक,एडिशनल एसपी,सीओ, एसडीएम सहित कप्तानगंज पुलिस पहुंच गई। हत्यारोपी को पुलिस ने चाकू सहित अरेस्‍‍‍ट कर अगले दिन मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
    कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बेलवा उर्फ़ बेलवनिया निवासी बेचन प्रसाद पुत्र रघुबर (उम्र 50 वर्ष) का गांव के किसी व्यक्ति से विवाद हो गया था। बेचन घर आकर अपने भतीजे अनिल प्रसाद से झगड़े के लिए चलने को कहने लगा। भतीजा तैयार नहीं हुआ तो वह नाराज़ होकर भला बुरा कहने लगा। भतीजे ने विरोध जताया तो बेचन आग बबूला हो गया। वह घर के अंदर से चाकू लेकर आया। अनिल के सीने और पेट पर चार पांच वार कर दिए। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।
    घटना की सूचना पर एसपी विनोद कुमार, एडिशनल एसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार,सीओ नितेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार राय, अजय कुमार सिंह, महेंद्र यादव सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। हत्‍यारोपी बेचन और उसके दोनों बेटे दुर्गेश और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • उत्तर प्रदेश : नदी में कूदी महिला 3 बेटियों, देवर संग, 3 मरे

    उत्तर प्रदेश :  नदी में कूदी महिला 3 बेटियों, देवर संग, 3 मरे

    रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को एक विवाहिता अपनी तीन बेटियों और देवर के साथ नदी में कूद गई, जिससे उसके देवर व दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना इलाके के अघौरा में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि यहां एक विवाहिता अपने देवर और तीन बच्चों के साथ नदी में कूद गई। आनन-फानन में लोगों ने महिला को सकुशल बचा लिया, जबकि एक बच्ची की तलाश जारी है।

    उन्होंने बताया कि हरचंदपुर के महादेवन गांव की रहने वाली रामकली नामक महिला शुक्रवार सुबह अपनी तीन बेटियों और देवर के साथ पास के अघौरा गांव पहुंची। यहां से गुजरने वाली सई नदी में रामकली अन्य चारों के साथ कूद गई। इस बीच गांव के लोगों की नजर उन पर पड़ी। सभी को डूबता देख लोग महिला की जान बचाने में सफल रहे, मगर अन्य लोग डूब गए।

    पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देवर और दो बच्चियों के शव नदी से बाहर निकाल लिए हैं। विवाहिता के देवर और दो बच्चियों के शव तो मिल गए, मगर एक बच्ची नहीं मिल पाई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है और स्थानीय पुलिस भी मौके पर है।

    पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला से भी पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

  • अस्थायी मंदिर में रामलला की मुख्यमंत्री योगी नवरात्र में करेंगे पूजा!

    अस्थायी मंदिर में रामलला की मुख्यमंत्री योगी नवरात्र में करेंगे पूजा!

    अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रामलला के शिफ्टिंग कार्यक्रम में उपस्थित होकर वहां पर पूजा-अर्चन करेंगे। वह 24 मार्च को दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंच रहे हैं। योगी का हालांकि अभी कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, फिर भी जिला प्रशासन की तैयारियों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के पूजा के बाद आम श्रद्घालुओं के लिए अस्थायी मंदिर खोल दिया जाएगा। इस दौरान रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।

    सूत्रों के अनुसार, मानस भवन के दक्षिण में बुलेटप्रूफ फाइबर के मंदिर में 24 मार्च को सीएम योगी की उपस्थिति में संत-धर्माचार्य वैदिक मंत्रों के बीच रामलला को नए अस्थायी भवन में प्रतिस्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी 24 मार्च को रात्रि प्रवास करेंगे और 25 मार्च की सुबह नवरात्र और रामनवमी के प्रथम दिन रामलला का पूजन-अर्चन करेंगे।

    सूत्रों ने बताया कि अस्थायी मंदिर का चबूतरा बनने के बाद दीवार भी बनाई जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ श्रद्घालुओं के रामलला के दर्शन के लिए रास्ते भी सुलभ बनाए जा रहे हैं। अब दूरी कम होगी और रामलला के नजदीक से दर्शन भी होंगे।

    रामलला के गर्भगृह को शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी लगभग अंतिम दौर में पहुंच गई है।

  • यूपी: महिला की 43 दिन की बच्ची की मौत, सीएए के विरोध में धरने में थी शामिल

    यूपी: महिला की 43 दिन की बच्ची की मौत, सीएए के विरोध में धरने में थी शामिल

    उत्तर प्रदेश के देवबंद में सीएए के विरोध में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन में शामिल एक महिला की बच्ची की मौत हो गई। महिलाओं ने धरनास्थल पर कुरान ख्वानी कर बच्ची को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

    नगर के मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी नौशाद मिस्त्री की पत्नी नौशाबा पिछले करीब एक पखवाड़े से ईदगाह मैदान में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हो रही थी, साथ में वह अपनी 43 दिन की बच्ची मुन्नी को भी लेकर आ रही थी।

    इस दौरान उसने कई बार बच्ची के साथ धरनास्थल पर रात में रुकने की इच्छा जताई, लेकिन वहां मौजूद महिलाओं ने ठंड और बारिश के चलते उसे वहां रुकने से मना कर दिया, लेकिन नौशाबा सुबह से लेकर देर शाम तक धरनास्थल पर ही रहती थी।

    गुरुवार को वह धरनास्थल पर नहीं पहुंची शुक्रवार को पता चला कि तबीयत खराब होने के बाद नौशाबा की बच्ची का इंतकाल हो गया। उसकी मौत की खबर मिलते ही धरनास्थल पर शोक की लहर दौड़ गई।

    मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी की अध्यक्ष आमना रोशी, फौजिया सरवर, इरम उस्मानी, फरीहा उस्मानी और सलमा अहसन सहित काफी संख्या में महिलाएं नौशाबा के घर पहुंचीं और बच्ची की मौत पर दुख का इजहार किया। जिसके बाद उन्होंने जुमा की नमाज के बाद धरनास्थल पर कुरान ख्वानी कर बच्ची को खिराज-ए-अकीदत पेश की।