Category: uttar-pradesh

  • भक्तों के भाव के भूखे हैं भगवान:कथा व्यास

    भक्तों के भाव के भूखे हैं भगवान:कथा व्यास

    रिपोर्ट:हर्ष यादव


    मुसाफिरखाना/अमेठी।भक्तों के दुखों को दूर करने एवं मानव कल्याण के लिए ही प्रभु अवतार लेते हैं।कोई कार्य बड़ा या छोटा नहीं है बल्कि उसे मनुष्य दृढ़संकल्प के साथ करे।उक्त बातें कथा व्यास पं०राम मिलन शुक्ल ने गाजनपुर गांव में आयोजित श्रीराम कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के समक्ष कही।
    व्यास श्री शुक्ल ने कहा कि श्रीरामभक्त हनुमान ने जीवन में जितने बड़े कार्य किए वह सूक्ष्म रूप धारण कर ही किए।ऐसे ही मनुष्य अपने जीवन में छोटा बन कर ही सभी बड़े कार्य को कर सकता है। उन्होंने कहा कि हनुमान ही एक मात्र ऐसे देवता हैं जो बल,बुद्धि व विद्या तीनों प्रदान करते हैं। कलियुग में हनुमानजी की भक्ति से ही मानव कल्याण संभव है।प्रभु श्रीराम धरती पर जितने भी लक्ष्य लेकर अवतरित हुए उसे हनुमान ने ही पूर्ण किया। प्रभु राम ने हनुमान से कुछ मांगने की इच्छा पूछी तो उन्होंने सिर्फ दोनों चरण कमल मांगा।कार्यक्रम में योगीराज दशरथ महराज ने भक्तों को अपना आशीर्वाद भेंट किया।समापन पर आयोजक हरिद्वार सिंह भाले सुल्तान ने व्यास पीठ की आरती उतारी।
    उक्त अवसर पर शिव बालक सिंह,सुन्दरलाल तिवारी,शिवशंकर तिवारी,विजय किशोर तिवारी,सुरेश यादव बीडीसी,मोहित गुप्ता,सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

    भक्तों के भाव के भूखे हैं भगवान:कथा व्यास

  • महिला थाने के प्रयास से वैवाहिक जोड़ा पुनः साथ रहने को हुआ राजी

    महिला थाने के प्रयास से वैवाहिक जोड़ा पुनः साथ रहने को हुआ राजी

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में रविवार को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह मय टीम द्वारा महिला थाना गौरीगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संबंध में समस्या को सुना गया । पति-पत्नी को साथ रहने के लिए समझाया गया । जिसमें सबनम और घनश्याम राजी खुशी से आपस में रहने के लिए सहमत हो कर घर गए तथा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिए । अमेठी पुलिस द्वारा उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

  • यूपी पुलिस में भर्ती जावली गांव के 13 युवा , एक युवती भी शामिल

    यूपी पुलिस में भर्ती जावली गांव के 13 युवा , एक युवती भी शामिल

    लोनी :  जावली गांव के युवा अब तरक्की की राह पर चल पड़े हैं। गांव के 13 परीक्षार्थियों का उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर चयन हुआ है। इनमें एक युवती भी शामिल है। एक ही गांव के युवाओं का पुलिस में भर्ती होने पर लोग खुशी मना रहे हैं। गांव के ही महकार सिंह कसाना एडवोकेट ने बताया कि पहले भी गांव से 29 युवाओं का पुलिस में चयन हुआ था। यहां से काफी लोग दिल्ली पुलिस और आर्मी में हैं। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस में वैभव कसाना, अमित कसाना, सुमित कसाना, अंकित कसाना, रिंकू तंवर, सुम्मी सुमित कसाना, साधु कसाना, राहुल चपराना, पवन चपराना, अक्षय कुमार, कुलदीप कसाना, प्रशांत कसाना का चयन हुआ है। इनके अलावा गांव की 1 बेटी कोमल कुमारी का भी पुलिस में चयन हुआ है। कोमल के पिता साप्ताहिक बाजार में पैठ लगाते हैं। उन्होंने पिछली बार भी पुलिस में भर्ती होने के लिए एग्जाम दिया था, लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था।

  • कुलवीर भाटी को जेल से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में जमानत

    कुलवीर भाटी को जेल से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में जमानत

    ग्रेटर नोएडा : जेल के अंदर से कॉल कर ट्रांसपोर्ट के ठेके से हटने या फिर 5 लाख रुपये हर माह की रंगदारी मांगने के मामले में कुलवीर भाटी को जमानत मिल गई है। कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कुलवीर भाटी ने कहा कि वह जेल में बंद है और उसने किसी को कॉल नहीं किया था। रिपोर्ट कराने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

    17 जून 2019 को सुंदर नाम के व्यक्ति ने ग्रेनो की कासना कोतवाली में कुलवीर भाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि कुलवीर ने वॉट्सऐप कॉलिंग कर कहा था कि वह जेल से बोल रहा है। कॉलर ने एक कंपनी से ट्रांसपोर्ट का काम छोड़ने की धमकी दी। उसने कहा कि उसके आदमी ये काम करेंगे। अगर काम करना है तो पांच लाख रुपये हर माह उसे देने होंगे। आरोप है कि उस दौरान कुलबीर के भांजे अमित कसाना समेत कई अन्य लोगों ने कंपनी पहुंच कर सुंदर के भाई शक्ति को धमकी दी थी। ये लोग लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं। कुलवीर की ओर से कोर्ट में बचाव पक्ष ने जमानत का प्रार्थना पत्र लगाकर कहा कि कुलवीर को इस मामले में झूठा फंसाया है। वह पहले से ही जेल में बंद है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाला सुंदर जिले का गैंगस्टर है। पुलिस ने कुलवीर के खिलाफ मोबाइल की लोकेशन या सीडीआर पेश नहीं की है। इस मामले में सह अभियुक्त जीतू व प्रमोद उर्फ पिंटू की जमानत हो चुकी है। एडिशनल सेशन जज कोर्ट 3 वेद प्रकाश वर्मा की अदालत ने तथ्यों के आधार पर कुलवीर भाटी की जमानत स्वीकार कर ली। हालांकि अन्य मामलों में अभी कुलवीर को जमानत नहीं मिली है। लिहाजा अभी जेल में रहना होगा।

  • स्मृति के वादे को कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने चीनी वितरण कर दिलाया याद

    स्मृति के वादे को कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने चीनी वितरण कर दिलाया याद

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी।।लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद स्मृति ईरानी ने जनता को 13 रु किलो चीनी देने के किये झूठे वादे को लेकर, उन्हें याद दिलाने के लिए आज काँग्रेस एमएलसी दीपक सिंह द्वारा गौरीगंज बाजार के सैठा तिराहे पर 13 रुपये किलो चीनी का वितरण वादा करके जो भुलायेंगे,हम आपको ऐसे याद दिलाएंगे के बैनर तले स्टाल पर किया गया।मीडिया से बात करते हुए एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि अमेठी में ईरानी जी ने 13₹ किलो चीनी देने का वादा किया था, परन्तु अभी तक पूरा नहीं हुआ, ऊपर से कोटे वाली चीनी भी बंद कर दी गयी, जिसे याद दिलाने के लिए आज अमेठी जनता की तरफ से चीनी का बितरण किया गया और आगे भी जिले के सभी ब्लॉकों में भी स्टाल लगाकर चीनी का वितरण कर उन्हें उनके किये गए वादे को याद दिलाया जाएगा।उन्होंने पुलिस प्रसाशन पर हमला बोलते हुए कहा यह वितरण स्मृति ईरानी को रास नही आया और चोर न पकड़ पाने वाली पुलिस,अपराध न रोक पाने वाली पुलिस से वितरण में व्यवधान उत्पन्न कराया गया इसके बावजूद भी बितरण किया गया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • फिर शुरू हुआ 20 साल बाद होली मिलन

    फिर शुरू हुआ 20 साल बाद होली मिलन

    गाजियाबाद: गाजियाबाद जर्नलिस्ट क्लब ने 20 साल बाद एक बार फिर से सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर अफसरों, पत्रकारों, कवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों ने मिलकर मस्ती की। इस मौके पर संगीतज्ञ हरिदत्त शर्मा ने होली खेलत मैं तो हारी, कन्हैया ने भर-भर मारी पिचकारी…सुनाकर कार्यक्रम को पूरी तरह से होली के रंग में डुबा दिया और वहां मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल व चंदन का टीका लगाकर होली की बधाई दी।

    रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा ने कहा कि 20 साल पहले तक जर्नलिस्ट क्लब के होली मिलन कार्यक्रम की चर्चा पूरे प्रदेश में होती थी। किन्हीं कारणों से यह कार्यक्रम नहीं होने का मलाल सभी को था। जिसे मिलकर एक बार फिर से शुरू किया गया है। इस मौके पर अक्षयवर नाथ श्रीवास्तव, उमाकांत दीक्षित, राकेश शर्मा, शानू कव्वाल, सलिल श्रीवास्तव, सुनील कक्कड़, विनय संकोची, आलोक यात्री, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, केके शर्मा, बिजेंद्र यादव, एसपी देहात नीरज जादौन आदि उपस्थित रहे।

  • लूटपाट के नोएडा में दो मामले, न्यूजीलैंड की महिला को भी बदमाशों ने बनाया शिकार

    लूटपाट के नोएडा में दो मामले,  न्यूजीलैंड की महिला को भी बदमाशों ने बनाया शिकार

    नोएडा, थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में लूटपाट की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना दुकानदार से लूट की है तो दूसरा मामला जीआईपी मॉल के पास से न्यूजीलैंड की एक महिला से पर्स छीने जाने का है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि याकूबपुर गांव में कृष्णा गारमेंट के नाम से दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश से रविवार रात सलारपुर कट के पास कैब में सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। लिफ्ट देने के नाम पर ओमप्रकाश के साथ यह वारदात हुई। एसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल को लेकर थाना सेक्टर 39 व थाना सेक्टर 49 पुलिस के बीच काफी देर तक विवाद रहा। बाद में घटना को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने दर्ज किया। दूसरा मामला थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के ही जीआईपी मॉल के गेट नंबर 3 के पास का है जहां बाइक सवार बदमाशों ने न्यूजीलैंड की रहने वाली महिला से उसका पर्स लूट लिया। पर्स में उसका कीमती मोबाइल फोन व अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। पीड़िता ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

  • अभियान होगा तेज बकाएदारों के खिलाफ

    अभियान होगा तेज बकाएदारों के खिलाफ

    गाजियाबाद: नगर निगम प्रशासन ने अब टैक्स बकाएदारों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। हर जोनल प्रभारी को अभियान और तेज करने के लिए कहा गया है, ताकि टैक्स रिकवरी का टारगेट हासिल हो सके। निगम अब तक 125 करोड़ रुपये टैक्स की वसूली कर चुका है। शासन से निगम को 160 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का टारगेट मिला है। ऐसे में नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने बड़े बकाएदारों से टैक्स रिकवरी करने का आदेश दिया है। जो बकाया न दे, उसके मकान या अन्य प्रॉपर्टी की कुर्की करने के लिए भी कहा गया है।

  • महिला ने लगाए गंभीर आरोप एनकाउंटर मैन के रूप में पहचाने जाने वाले IPS अजय पाल के खिलाफ , मामला दर्ज

    महिला ने लगाए गंभीर आरोप एनकाउंटर मैन के रूप में पहचाने जाने वाले IPS अजय पाल के खिलाफ , मामला दर्ज

    लखनऊ। ‘सिंघम’ और ‘एनकाउंटर मैन’ के रूप में पहचाने जाने वाले आईपीएस अजयपाल शर्मा के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। खुद को अजयपाल की पत्नी बताने वाली दीप्ति शर्मा गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित आस्था अपार्टमेंट में रहती है और दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं।

    महिला का दावा है कि अजयपाल वर्ष 2016 में आईपीएस गाजियाबाद में एसपी सिटी थे, और यह उसी समय का मामला है। महिला का दावा है कि इस दौरान उसकी शादी आईपीएस अजयपाल से हुई थी। शादी गाजियाबाद में रजिस्टर्ड भी हुई थी। दीप्ति का कहना है कि अजयपाल से उनके रिश्ते कुछ बातों को लेकर खराब हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने महिला आयोग, पुलिस विभाग, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में शिकायत भी की थी।

    विशेष सचिव गृह अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर हजरतगंज पुलिस ने आईपीएस अजयपाल के खिलाफ गबन, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। महिला द्वारा दर्ज कराए गए रिपोर्ट में अन्य पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है।

    पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नोएडा से हटाए गए आईपीएस वैभव कृष्ण ने जिन पांच अफसरों पर आरोप लगाया था, उनमें अजयपाल शर्मा भी शामिल हैं। इनके खिलाफ एसआईटी जांच भी हुई थी, जिसमें अजयपाल के खिलाफ भी सबूत मिले हैं।उल्लेखनीय है कि अजय पाल के नाम 100 से अधिक एनकाउंटर दर्ज हैं।

  • थाना जामो पुलिस द्वारा कुल 90 ली0 अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना जामो पुलिस द्वारा कुल 90 ली0 अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के नेतृत्व में होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए अवैध कच्ची शराब निष्कर्ण एवं विक्रय करने के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह थाना जामो मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पूरे नेवाज से अभियुक्त शोभनाथ पुत्र साहबदीन नि0 पूरे राम नेवाज थाना जामो जनपद अमेठी को कच्ची शराब बनाने के उपकरण, दो ड्रमों व एक पिपिया में रखे कुल 90 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिफ्तार किया गया तथा लगभग 1.5 कुन्तल लहन को मौके पर नष्ट किया गया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    शोभनाथ पुत्र साहबदीन नि0 पूरे राम नेवाज थाना जामो जनपद अमेठी
    बरामदगी

    1. शराब बनाने के उपकरण
    2. दो ड्रमों व एक पिपिया में रखे कुल 90 ली0 अवैध कच्ची शराब
      (लगभग 1.5 कुन्तल लहन को मौके पर नष्ट किया गया)
      पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
      मु0अ0सं0 80/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना जामो जनपद अमेठी ।
      गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
    3. प्र0 नि0 रतन सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
    4. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
    5. हे0का0 घनश्याम यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
    6. का0 रूपेश मौर्या थाना जामो जनपद अमेठी ।
    7. का0 राघवेन्द्र सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
    8. का0 शीतला प्रसाद थाना जामो जनपद अमेठी ।
    9. का0 नरेश वर्मा थाना जामो जनपद अमेठी ।
    10. का0 अक्षय कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।
    11. का0 योगेश कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।
    12. म0का0 शालू थाना जामो जनपद अमेठी ।